Sunday, 12 Jul 2026 | 08:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में फिर से छापेमारी की। एजेंसी ने कोलकाता में उनके घर समेत दो ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई अधिकारियों के मुताबिक शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि पार्थ चटर्जी तीन बार पूछताछ के लिए ED के सामने पेश नहीं हुए। एजेंसी इस मामले में उनकी भूमिका और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

संसद परिसर में चर्चा करते दिखे पीएम मोदी और राहुल गांधी; ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे दोनों नेता

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद परिसर में बने प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची। कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी थे, जहां वे करीब 2 मिनट तक पीएम मोदी से चर्चा करते नजर आए।

इनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश समेत कई सांसदों ने भी ज्योति बा को श्रद्धांजलि दी।

महाराष्ट्र के ठाणे में आग से 35 झोपड़ियां जलकर राख, तीन लोगों की मौत, कई सिलेंडर भी फटे

महाराष्ट्र के ठाणे की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस आग की वजह से कई LPG सिलेंडर भी फट गए। मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रकाश बोराडे ने PTI को बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मीरा भायंदर के नवघर इलाके में इंद्रलोक झुग्गी बस्ती में यह आग लगी।

आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, क्योंकि आग तेजी से घास-फूस और कपड़ों से बनी अस्थायी झोपड़ियों की घनी बस्ती में फैल गई थी। इस घटना में करीब 30 से 35 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग के दौरान कई गैस सिलेंडर भी फट गए। अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने मौके से 24 सिलेंडर सुरक्षित निकाल लिए, जिनमें से कुछ भरे हुए थे और कुछ खाली।

बोराडे ने बताया कि आग पर काबू पाने से पहले अग्निशमन कर्मियों को करीब एक घंटे तक जूझना पड़ा। तीनों शव बुरी तरह जल चुके थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र के हिंगोली, नांदेड़, परभणी में 4.7 तीव्रता का भूकंप

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में 4.7 तीव्रता का भूकंप, नांदेड़ और परभणी में भी झटके महसूस हुए। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

जनगणना के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन किया

जनगणना-2027 के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन (खुद ऑनलाइन जानकारी भरना) किया है। यह सुविधा 1 से 15 अप्रैल तक 15 दिनों के लिए उपलब्ध है, जिसके बाद 16 अप्रैल से घर-घर सत्यापन शुरू होगा।

पहली बार पूरी जनगणना डिजिटल हो रही है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के मुताबिक यह डिजिटल पहल में बढ़ती भागीदारी दिखाता है।

तेलंगाना नक्सलमुक्त हुआ, 42 माओवादियों ने सरेंडर किया

तेलंगाना में शुक्रवार को 42 माओवादियों ने सरेंडर किया। इनमें माओवादियों का अंतिम कमांडर सोढ़ी केशा भी शामिल हैइनके साथ 36 हथियार, गोलियां और 800 ग्राम सोना भी सौंपा गया। इसके बाद डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि राज्य अब पूरी तरह नक्सलमुक्त हो गया है। 2024 से अब तक 761 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। सरकार उन्हें आर्थिक मदद और पुनर्वास सुविधा दे रही है।

आंध्र प्रदेश में युवक ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या की, सगाई से नाराज था

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के अग्रहारम इलाके में एक 19 साल के युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की को रिश्ते का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जब आरोपी को यह पता चला कि लड़की की सगाई होने वाली है, तो उसने गुस्से में उसके घर पहुंचकर हमला कर दिया।

घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वेंकटेश्वरलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

चुनाव आयोग ने चेन्नई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया

चुनाव आयोग ने ग्रेटर चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए. अरुण का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक अरुण को चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य में तैनात न किया जाए।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Futuristic Education Model in Sikar, Rajasthan

April 18, 2026/
1:07 pm

5 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान का शेखावाटी क्षेत्र दशकों से अपनी बहादुरी और व्यापारिक सूझबूझ के लिए जाना जाता...

इंदौर में 12 वर्षीय छात्रा से दोस्ती के बाद रेप:जेवर और नकदी भी लेकर रख लिए; परिजनों ने पूछताछ की तब हुआ खुलासा

April 13, 2026/
12:05 am

इंदौर की हीरानगर पुलिस ने रविवार को 12 साल की एक छात्रा से दोस्ती के बाद उसके साथ रेप के...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026:शिल्पा शेट्टी ने छोटे बच्चे को सिखाया योग, अक्षय कुमार और श्रीलीला ने योग कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

June 21, 2026/
12:14 pm

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया...

तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026 लाइव | एग्जिट पोल परिणाम तमिलनाडु चुनाव नवीनतम समाचार अपडेट: सीवोटर, एक्सिस माई इंडिया, चाणक्य एग्जिट पोल, डीएमके बनाम एआईएडीएमके बनाम

April 29, 2026/
3:15 pm

एग्जिट पोल तमिलनाडु 2026 लाइव अपडेट: तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनावों में 84% से अधिक का ऐतिहासिक मतदान दर्ज...

एनगिडी की जान बचाने वाले ACP कोहली-गंभीर के साथ खेले:25 मिनट का रास्ता 11 मिनट में तय किया; 60 पुलिसकर्मियों ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया

April 27, 2026/
4:10 pm

दिल्ली में शनिवार को खेले गए IPL मुकाबले के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली कैपिटल्स के साउथ अफ्रीकी...

आज गौरी से शादी करेंगे आमिर खान:20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी

July 5, 2026/
4:30 am

मशहूर कहावत है कि ‘दूसरा मौका सिर्फ कहानियां देती हैं, जिंदगी नहीं’, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने...

एक्टर राम चरण बोले- मैं सख्त पिता हूं:बच्चों को रिस्क लेना और मिट्टी में खेलना सिखाता हूं, पत्नी उपासना घर में केयरिंग रोल निभाती हैं

April 14, 2026/
2:27 pm

साउथ एक्टर राम चरण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं।...

Pakistan vs New Zealand Live Cricket Score: PAK vs NZ T20 World Cup 2026 Match Scorecard Latest Updates Today (Picture Credit: AFP, AP)

February 17, 2026/
3:13 pm

आखरी अपडेट:फ़रवरी 17, 2026, 15:13 IST रवीन्द्र जयसवाल ने वाराणसी में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता...

राजनीति

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar
  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में फिर से छापेमारी की। एजेंसी ने कोलकाता में उनके घर समेत दो ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई अधिकारियों के मुताबिक शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि पार्थ चटर्जी तीन बार पूछताछ के लिए ED के सामने पेश नहीं हुए। एजेंसी इस मामले में उनकी भूमिका और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

संसद परिसर में चर्चा करते दिखे पीएम मोदी और राहुल गांधी; ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे दोनों नेता

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद परिसर में बने प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची। कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी थे, जहां वे करीब 2 मिनट तक पीएम मोदी से चर्चा करते नजर आए।

इनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश समेत कई सांसदों ने भी ज्योति बा को श्रद्धांजलि दी।

महाराष्ट्र के ठाणे में आग से 35 झोपड़ियां जलकर राख, तीन लोगों की मौत, कई सिलेंडर भी फटे

महाराष्ट्र के ठाणे की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस आग की वजह से कई LPG सिलेंडर भी फट गए। मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रकाश बोराडे ने PTI को बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मीरा भायंदर के नवघर इलाके में इंद्रलोक झुग्गी बस्ती में यह आग लगी।

आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, क्योंकि आग तेजी से घास-फूस और कपड़ों से बनी अस्थायी झोपड़ियों की घनी बस्ती में फैल गई थी। इस घटना में करीब 30 से 35 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग के दौरान कई गैस सिलेंडर भी फट गए। अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने मौके से 24 सिलेंडर सुरक्षित निकाल लिए, जिनमें से कुछ भरे हुए थे और कुछ खाली।

बोराडे ने बताया कि आग पर काबू पाने से पहले अग्निशमन कर्मियों को करीब एक घंटे तक जूझना पड़ा। तीनों शव बुरी तरह जल चुके थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र के हिंगोली, नांदेड़, परभणी में 4.7 तीव्रता का भूकंप

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में 4.7 तीव्रता का भूकंप, नांदेड़ और परभणी में भी झटके महसूस हुए। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

जनगणना के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन किया

जनगणना-2027 के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन (खुद ऑनलाइन जानकारी भरना) किया है। यह सुविधा 1 से 15 अप्रैल तक 15 दिनों के लिए उपलब्ध है, जिसके बाद 16 अप्रैल से घर-घर सत्यापन शुरू होगा।

पहली बार पूरी जनगणना डिजिटल हो रही है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के मुताबिक यह डिजिटल पहल में बढ़ती भागीदारी दिखाता है।

तेलंगाना नक्सलमुक्त हुआ, 42 माओवादियों ने सरेंडर किया

तेलंगाना में शुक्रवार को 42 माओवादियों ने सरेंडर किया। इनमें माओवादियों का अंतिम कमांडर सोढ़ी केशा भी शामिल हैइनके साथ 36 हथियार, गोलियां और 800 ग्राम सोना भी सौंपा गया। इसके बाद डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि राज्य अब पूरी तरह नक्सलमुक्त हो गया है। 2024 से अब तक 761 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। सरकार उन्हें आर्थिक मदद और पुनर्वास सुविधा दे रही है।

आंध्र प्रदेश में युवक ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या की, सगाई से नाराज था

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के अग्रहारम इलाके में एक 19 साल के युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की को रिश्ते का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जब आरोपी को यह पता चला कि लड़की की सगाई होने वाली है, तो उसने गुस्से में उसके घर पहुंचकर हमला कर दिया।

घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वेंकटेश्वरलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

चुनाव आयोग ने चेन्नई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया

चुनाव आयोग ने ग्रेटर चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए. अरुण का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक अरुण को चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य में तैनात न किया जाए।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket