Ishan Kishan No.1 T20 Top Batter; ICC Test T20 Ranking Update

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ICC की ताजा मेंस टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने करीब 12 महीने से टॉप पर काबिज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है। ईशान टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ईशान को वर्ल्ड कप के प्रदर्शन का मिला फायदा ईशान किशन ने इस साल की शुरुआत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है। ईशान ने वर्ल्ड कप के दौरान लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। इसमें कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच भी शामिल है, जिसमें वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। ताजा रैंकिंग में ईशान के 876 रेटिंग पॉइंट्स हैं। चक्रवर्ती-बुमराह एक-एक स्थान नीचे खिसके टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। दोनों खिलाड़ी एक-एक पायदान नीचे खिसककर तीसरे और छठे स्थान पर आ गए हैं। इस सूची में अफगानिस्तान के राशिद खान ने अपना नंबर-1 का स्थान बरकरार रखा है। हेड नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने मेंस की टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड छलांग लगाकर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जो रूट फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को एक स्थान का फायदा हुआ है और वे छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल एक स्थान नीचे गिरकर नौवें नंबर पर आ गए हैं। गेंदबाजों में बुमराह टॉप पर टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी 861 अंकों के साथ दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 838 अंकों के साथ तीसरे और पैट कमिंस 832 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन 825 रेटिंग अंकों के साथ टॉप-5 में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत Vs इंग्लैंड पहला टी-20 आज:चेस्टर ली स्ट्रीट में बारिश के 80% चांस भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9:30 बजे होगा। मुकाबले पर बारिश का साया भी है। यहां करीब 80% बारिश की संभावना जताई गई है। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ishan Kishan No.1 T20 Top Batter; ICC Test T20 Ranking Update

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ICC की ताजा मेंस टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने करीब 12 महीने से टॉप पर काबिज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है। ईशान टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ईशान को वर्ल्ड कप के प्रदर्शन का मिला फायदा ईशान किशन ने इस साल की शुरुआत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है। ईशान ने वर्ल्ड कप के दौरान लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। इसमें कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच भी शामिल है, जिसमें वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। ताजा रैंकिंग में ईशान के 876 रेटिंग पॉइंट्स हैं। चक्रवर्ती-बुमराह एक-एक स्थान नीचे खिसके टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। दोनों खिलाड़ी एक-एक पायदान नीचे खिसककर तीसरे और छठे स्थान पर आ गए हैं। इस सूची में अफगानिस्तान के राशिद खान ने अपना नंबर-1 का स्थान बरकरार रखा है। हेड नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने मेंस की टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड छलांग लगाकर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जो रूट फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को एक स्थान का फायदा हुआ है और वे छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल एक स्थान नीचे गिरकर नौवें नंबर पर आ गए हैं। गेंदबाजों में बुमराह टॉप पर टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी 861 अंकों के साथ दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 838 अंकों के साथ तीसरे और पैट कमिंस 832 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन 825 रेटिंग अंकों के साथ टॉप-5 में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत Vs इंग्लैंड पहला टी-20 आज:चेस्टर ली स्ट्रीट में बारिश के 80% चांस भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9:30 बजे होगा। मुकाबले पर बारिश का साया भी है। यहां करीब 80% बारिश की संभावना जताई गई है। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Petrol Diesel Price Cut 2026 Update; Bhopal Nayara Petrol Pump

Hindi News Business Petrol Diesel Price Cut 2026 Update; Bhopal Nayara Petrol Pump | Delhi Mumbai नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कमी की है। अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए और डीजल 102.57 रुपए पर आ गया है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल सस्ता होने से मिली राहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। अमेरिका-ईरान जंग के चलते ये 100 डॉलर के पार निकल गया था। तनाव कम होने से दाम घटे हैं। 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू नायरा एनर्जी के देश भर में 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। नई दरें कंपनी के सभी जगह लागू हो गई हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लोकल टैक्स और वैल्यू-एडेड टैक्स की दरें अलग होने की वजह से हर शहर में रिटेल प्राइस में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाए दाम एक तरफ जहां प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने दाम घटाए हैं। वहीं सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकारी कंपनियों ने मई में की थी बढ़ोतरी प्राइवेट कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाई थीं। मई में IOC, BPCL और HPCL ने महंगे अंतरराष्ट्रीय क्रूड का हवाला देते हुए किस्तों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देश के 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90% से अधिक पर इन तीनों सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India vs England 1st T20 LIVE Score Update Shreyas Iyer Vaibhav Sooryavanshi Prince Yadav

स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9:30 बजे होगा। मुकाबले पर बारिश का साया भी है। यहां करीब 80% बारिश की संभावना जताई गई है। आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम जीत के साथ नए अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। सीरीज से पहले सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर हो रही है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनके डेब्यू के सवाल पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। टीम संयोजन पूरी तरह निजी मामला है और हम अपनी रणनीति विरोधी टीम के सामने नहीं रख सकते। सूर्यवंशी बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। जब भी उन्हें मौका मिलेगा, मुझे पूरा भरोसा है कि वे शानदार प्रदर्शन करेंगे। भारत ने 30 में से 18 मैच जीते भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। हालांकि, इंग्लैंड की सरजमीं पर मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। वहां खेले गए 9 मैचों में भारत को 4 जीत, जबकि इंग्लैंड को 5 जीत मिली हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 9 टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इनमें भारतीय टीम ने 5 सीरीज जीती हैं, जबकि इंग्लैंड ने 3 सीरीज अपने नाम की हैं। एक सीरीज ड्रॉ रही। भारत ने पिछली पांच सीरीज लगातार जीती। ईशान इस साल टीम के टॉप स्कोरर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस साल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 2026 में अब तक कुल 15 मुकाबले में 545 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.63 का है। अर्शदीप सिंह के लिए भी यह साल विकेटों के लिहाज से शानदार रहा है। अर्शदीप ने साल 2026 में अब तक 14 मैच खेले हैं और कुल 21 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि उनका इकोनॉमी रेट 8.98 का रहा है। जैकब बेथेल एक शतक लगा चुके हैं मेजबान इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने इस साल अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। बेथेल ने 2026 में अब तक 11 मैच खेले हैं और 143.19 के स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए हैं। उनके नाम इस साल एक शतकीय पारी भी दर्ज है। इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद ने साल 2026 में 11 मुकाबले खेले हैं और 18 विकेट चटकाए हैं। भारतीय टीम यहां पहली बार खेलेगी इंग्लैंड के चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिल सकता है, जिसका फायदा गेंदबाज उठा सकते हैं। यहां अब तक 5 टी-20 मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 3 और चेज करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं। भारतीय टीम यहां पहली बार खेलेगी। पॉसिबल प्लेइंग इलेवन भारत: संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सुर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियम डॉसन, सोनी बेकर/ल्यूक वुड, साकिब महमूद, आदिल रशीद। कहां देखें मुकाबला? भारत में मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर देखा जा सकता है। वहीं, मैच के लाइव अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर उपलब्ध रहेंगे। ——————————————— भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, वर्ल्डकप हारने वाली दो खिलाड़ी बाहर अगले महीने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। सिलेक्टर्स ने हरमनप्रीत कौर को ही कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India

Hindi News Sports Cricket Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जल्द मिल सकते हैं। विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि वह जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं और इसी दौरे पर विराट से पहली बार मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। मैसेज पर बातचीत, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं जोकोविच ने बताया कि वे और विराट अब तक एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से टेक्स्ट मैसेज के जरिए लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। जोकोविच ने कहा, मैं और विराट सोशल मीडिया और मैसेज पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे का सपोर्ट करने के साथ-साथ एक-दूसरे के करियर की काफी सराहना और सम्मान भी करते हैं। भारत दौरे पर जोकोविच और कोहली के मिलने की उम्मीद जोकोविच ने बताया कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं जल्द भारत जाने का प्लान कर रहा हूं। उम्मीद है कि वहीं विराट से पहली बार मुलाकात होगी। जोकोविच को सातवीं वरीयता मेंस सिंगल्स कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर एक जैनिक सिनर शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि विमेंस सिंगल्स में एरीना सबालेंका को शीर्ष वरीयता मिली है। ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सातवीं वरीयता दी गई है। दो बार के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण इस साल के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कल से शुरू होंगे मुकाबले विंबलडन 2026 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India

Hindi News Sports Cricket Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India स्पोर्ट्स डेस्क23 मिनट पहले कॉपी लिंक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जल्द मिल सकते हैं। विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि वह जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं और इसी दौरे पर विराट से पहली बार मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। मैसेज पर बातचीत, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं जोकोविच ने बताया कि वे और विराट अब तक एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से टेक्स्ट मैसेज के जरिए लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। जोकोविच ने कहा, मैं और विराट सोशल मीडिया और मैसेज पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे का सपोर्ट करने के साथ-साथ एक-दूसरे के करियर की काफी सराहना और सम्मान भी करते हैं। भारत दौरे पर जोकोविच और कोहली के मिलने की उम्मीद जोकोविच ने बताया कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं जल्द भारत जाने का प्लान कर रहा हूं। उम्मीद है कि वहीं विराट से पहली बार मुलाकात होगी। जोकोविच को सातवीं वरीयता मेंस सिंगल्स कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर एक जैनिक सिनर शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि विमेंस सिंगल्स में एरीना सबालेंका को शीर्ष वरीयता मिली है। ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सातवीं वरीयता दी गई है। दो बार के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण इस साल के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कल से शुरू होंगे मुकाबले विंबलडन 2026 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Venezuela Earthquake Videos; Caracas Damage Tragedy Relief Camps Photos Update

कराकस, वेनेजुएला47 मिनट पहले कॉपी लिंक वेनेजुएला में गुरुवार को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से तबाही मच गई। 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। 40 सेकेंड के अंदर राजधानी कराकास की ऊंची इमारतें मलबे के ढेर में बदल गईं। कई परिवारों ने अपनों को खो दिया। हजारों लोग घायल हैं। सड़कों पर रेस्क्यू कैंप्स में लोगों का इलाज चल रहा है। लोग अपने लोगों को ढूंढ रहे हैं। मलबा हटाने की कोशिशें की जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 24 PHOTO-VIDEO में देखें, वेनेजुएला में रेस्क्यू , इलाज, तबाही और राहत का मंजर… मलबे से लोगों का रेस्क्यू, 5 तस्वीरें कराकास में भूकंप के बाद इमारत ढहने से एक महिला मलबे में फंस गई। रेस्क्यू टीम ने उसे निकाला। धराशायी हो चुकी एक बिल्डिंग में से रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति को उसके पालतू जानवर के साथ बाहर निकाला। राजधानी कराकस में मलबे में फंसे शख्स को निकालती रेस्क्यू टीम। ला गुएरा में बचाव दल ने एक ढही हुई इमारत के मलबे से एक व्यक्ति को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीमें कराकस में मलबे में दबे हुए लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रही है। सड़कों पर लगे राहत शिविरों में रह रहे लोग, 5 तस्वीरें भूकंप से अस्पताल तबाह होने के बाद कराकस में सड़क पर रिलीफ कैंप्स लगे हैं। यहां लोगों का इलाज चल रहा है। कराबालेदा शहर में बने एक राहत शिविर में घायल बच्चों का इलाज जारी है। कराकास में बीच सड़क पर रिलीफ कैंप लगा हुआ है, जहां लोगों का इलाज जारी है। वेनेजुएला के कातिया ला मार शहर में भूकंप से क्षतिग्रस्त होने के बाद खाली कराए गए एक अस्पताल के बाहर बेड पर लेटे मरीज। कराकस में भूकंप की तबाही के बाद कई बड़ी आवासीय इमारतें ढह गई हैं और लोग सड़कों पर बने राहत शिविरों में सोने को मजबूर हैं। मलबे में बदला शहर, 4 तस्वीरें कराकास में भी काफी तबाही हुई है। रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर आम लोग भी मलबे को हटाने में जुटे हैं। भूकंप के बाद राजधानी कराकास की बड़ी इमारतें ढह गईं। पूरा शहर मलबे में बदल चुका है। मलबे में अपनों को खोजने की तलाश जारी है। एक शख्स ढेर के ऊपर थककर बैठ गया। कराकस में मशीनें और रेस्क्यू टीम मलबा हटाने में जुटी हैं। तबाही के पहले और बाद का मंजर; 4 तस्वीरें लॉस पालोस ग्रांडेस जिले में एक ऑफिस की बिल्डिंग ढह गई। रेस्क्यू टीम मलबा हटाने में जुटी है। ला गुएरा में भूकंप से एक रेसिडेंशियल अपार्टमेंट ढह गया। मलबे में कई लोग फंसे हो सकते हैं। भूकंप के दो झटकों के बाद वेनेजुएला के ला गुएरा में एक होटल मलबे में बदल गया। उत्तरी लॉस पालोस ग्रांडेस जिले के पेटुनिया में रेसिडेंशियल बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। अपनों से मिलने की खुशी, 4 तस्वीरें कराकास में रिलीफ कैंप में एक पिता अपने बच्चों से मिलने के बाद उन्हें गले लगाकर रोने लगा। कराकास में मलबे के पास अपने बेटे को गोद में उठाकर खड़ी एक मां। भूकंप के बाद चारों तरफ तबाही का मंजर है। ऐसे में लोग एक दूसरे को ढांढस बताते दिखे। ला गुएरा में रिलीफ कैंप के अंदर अपने बच्चों को गले लगाकर सोता हुआ एक व्यक्ति। दूसरे देशों से आ रही रेस्क्यू टीम्स, 2 तस्वीरें पूरी दुनिया से रेस्क्यू टीम्स वेनेजुएला के लिए रवाना हो गई हैं। स्विट्जरलैंड, चिली, अल साल्वाडोर, मैक्सिको, स्पेन, फ्रांस और पुर्तगाल शामिल वेनेजुएला में विशेषज्ञ और बचाव दल भेज रहे हैं। अल साल्वाडोर से एक विशेष बचाव दल गुरुवार को वेनेजुएला के लिए रवाना हो गया है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… भूकंप से बची तो बेटी को गले लगाकर रोई महिला:गिरती इमारतों से पालतू जानवरों को निकालकर लाए लोग; 35 PHOTOS-VIDEOS वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से तबाही मच गई। 39 सेकेंड के अंदर राजधानी कराकस की ऊंची इमारतें मलबे के ढेर में बदल गईं। भूकंप ने कुछ ही सेकेंड में हजारों लोगों की जिंदगी बदल दी। कई परिवारों ने अपनों को खो दिया, सैकड़ों लोग घायल हुए और बड़ी संख्या में लोगों को घर छोड़ना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Vs Ireland T20 Match Timings Update; Vaibhav Sooryavanshi

6 मिनट पहले कॉपी लिंक 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। इस सीरीज के मुकाबलों की टाइमिंग बदल दी गई है। 26 और 28 जून को होने वाले ये मैच पहले भारतीय टाइमिंग के हिसाब से शाम 7 बजे से शुरू होने वाले थे। अब ये शाम 6 बजे ही शुरू हो जाएंगे। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी दी है। टाइमिंग में ये बदलाव विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच से क्लैश की वजह से किया गया है। 28 जून को भारत-आयरलैंड पुरुष टी-20 के साथ-साथ विमेंस वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच भी खेला जाएगा। विमेंस मैच भी शाम 7 बजे ही शुरू होना है। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड की कोशिश है कि दोनों मैचों की टाइमिंग में टकराव कुछ कम किया जा सके। इसलिए भारत से होने वाली सीरीज के मैचों की टाइमिंग एक घंटा पहले कर दी गई है। इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल पहले ही बदल चुका है इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के मैचों के समय में भी बदलाव किया गया था। मैनचेस्टर में 4 जुलाई को और साउथम्प्टन में 11 जुलाई को होने वाले दूसरा और पांचवां टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं चेस्टर-ले-स्ट्रीट, नॉटिंघम और ब्रिस्टल में होने वाले बाकी तीन मुकाबले रात 10 बजे से खेले जाएंगे। वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रहेगी नजर आयरलैंड दौरे में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू की भी उम्मीद है। हाल ही में उन्होंने भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह मिली। वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम मिलेगा:परिवार भी होटल में साथ रहेगा 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम मिलेगा। ECB के अधिकारी ने ब्रिटिश अखबार द गार्डियन को बताया कि उनकी फैमिली भी टीम होटल में उनके साथ ही रहेगी। हालांकि, वैभव मैचों के दौरान टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ रह सकेंगे। वे टीम मीटिंग्स में हिस्सा भी लेंगे। पूरी खबर ——————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया, कप्तान हेली मैथ्यूज के विकेट पर विवाद इंग्लैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने बुधवार देर रात वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया। मैच में विंडीज कप्तान हेली मैथ्यूज के कैच आउट पर विवाद हुआ। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Vs Ireland T20 Match Timings Update; Vaibhav Sooryavanshi

बेलफास्ट10 मिनट पहले कॉपी लिंक 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है। इस बीच, 26 और 28 जून को होने वाले दोनों मैचों की टाइमिंग बदल दी गई है।पहले ये मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होने थे, लेकिन अब शाम 6 बजे से खेले जाएंगे। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। बोर्ड के मुताबिक, यह बदलाव विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों से टकराव कम करने के लिए किया गया है। 28 जून को भारत-आयरलैंड पुरुष टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टी-20 वर्ल्ड कप मैच लगभग एक ही समय पर होने वाले थे। इसी वजह से सीरीज के मैच एक घंटा पहले कराने का फैसला लिया गया। इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल पहले ही बदल चुका है इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के मैचों के समय में भी बदलाव किया गया था। मैनचेस्टर में 4 जुलाई को और साउथम्प्टन में 11 जुलाई को होने वाले दूसरा और पांचवां टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं चेस्टर-ले-स्ट्रीट, नॉटिंघम और ब्रिस्टल में होने वाले बाकी तीन मुकाबले रात 10 बजे से खेले जाएंगे। वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रहेगी नजर आयरलैंड दौरे में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू की भी उम्मीद है। हाल ही में उन्होंने भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह मिली। वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम मिलेगा:परिवार भी होटल में साथ रहेगा वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली है। 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम मिलेगा। ECB के अधिकारी ने ब्रिटिश अखबार द गार्डियन को बताया कि उनकी फैमिली भी टीम होटल में उनके साथ ही रहेगी। हालांकि, वैभव मैचों के दौरान टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ रह सकेंगे। वे टीम मीटिंग्स में हिस्सा भी लेंगे। पूरी खबर पहले आयरलैंड, फिर इंग्लैंड दौरा भारतीय टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पांच टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज के मुकाबले चेस्टर-ली-स्ट्रीट (1 जुलाई), मैनचेस्टर (4 जुलाई), नॉटिंघम (7 जुलाई), ब्रिस्टल (9 जुलाई) और साउथैम्प्टन (11 जुलाई) में खेले जाएंगे। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव। ——————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया, कप्तान हेली मैथ्यूज के विकेट पर विवाद इंग्लैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने बुधवार देर रात वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया। मैच में विंडीज कप्तान हेली मैथ्यूज के कैच आउट पर विवाद हुआ। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Shubman Gill; ICC ODI Ranking 2026 List Update

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले कॉपी लिंक अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय कप्तान शुभमन गिल दुनिया के नंबर-2 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, ईशान किशन ने 21 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। ICC ने बुधवार को तीनों फॉर्मेट में खिलाड़ियों की साप्ताहिक रैंकिंग जारी की है। वनडे गेंदबाजों में भारत के प्रसिद्ध कृष्णा को 34 और अर्शदीप सिंह को 16 स्थान का फायदा मिला है। वहीं, टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के मैट हैनरी भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। 36 साल बाद न्यूजीलैंड का कोई गेंदबाज पहले स्थान पर आया है। इससे पहले 1990 में रिचर्ड हैडली टेस्ट के टॉप गेंदबाज थे। अफगानिस्तान सीरीज में गिल को मिला फायदा गिल वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में 238 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन 21 स्थान की छलांग लगाकर 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर रहे विराट कोहली तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं। तीन भारतीय गेंदबाजों को भी फायदा गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के तीन खिलाड़ियों ने बड़ी छलांग लगाई है। अर्शदीप सिंह 16 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा 34 पायदान की बढ़त के साथ 58वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 17 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 71वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर तीसरे स्थान पर हैं। हेनरी ने बुमराह के साथ शेयर की टॉप पोजीशन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की 253 रनों की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। 34 साल के हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुल 11 विकेट लिए, जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। अब हेनरी ने जसप्रीत बुमराह के साथ नंबर-1 की पोजीशन शेयर की है। बुमराह नवंबर 2024 में कागिसो रबाडा को पीछे छोड़ने के बाद से अकेले इस टॉप पोजीशन पर काबिज थे। टेस्ट बैटर्स में इंग्लैंड के जो रूट फिर बने नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के स्टैंड-इन कप्तान जो रूट दो पायदान ऊपर चढ़ गए हैं। इस बढ़त के साथ रूट ने टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में एक बार फिर से नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







