Graduates Get Chance, Age Limit 40 Years

Hindi News Career UPPSC PCS Recruitment 2024: Graduates Get Chance, Age Limit 40 Years 1 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपर सब ऑर्डिनेट सर्विसेस यानी पीसीएस परीक्षा 2024 का नोटिस जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन या सुधार 3 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 तय की गई है। प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि आवेदन करते समय अपना OTR नंबर जरूर ले लें। इस बार आवेदन प्रक्रिया में सबसे जरूरी वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बनाया गया है। बिना OTR नंबर के कोई भी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेगा। OTR नंबर के लिए उम्मीदवारों को आवेदन से कम से कम 72 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा ताकि सिस्टम में उनकी जानकारी अपडेट हो सके। क्या होता है OTR? वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें उम्मीदवार अपनी बेसिक जानकारी एक बार आयोग के पोर्टल पर भरनी होती है। इसके बाद भविष्य में उम्मीदवार अगर कोई और फार्म भरता है तो उसमें बार-बार अपनी बेसिक डीटेल्स लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। OTR की इस प्रक्रिया से फॉर्म भरने की प्रक्रिया आसान होती है और गलतियों की संभावना भी कम हो जाती है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पद के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल दिव्यांग (PH) : अधिकतम 55 साल प्रिंसिपल (राजकीय इंटर कॉलेज) : 30 – 40 साल सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू कुछ पदों के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट फीस : सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 125 रुपए एससी, एसटी : 65 रुपए दिव्यांग : 25 रुपए भूतपूर्व सैनिक : 65 रुपए सैलरी : लेवल – 7 से लेवल – 10 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। यहां ‘Apply’ लिंक पर क्लिक करके Authenticate with OTR Sever पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें। सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ये खबर भी पढ़ें Re NEET UG 2026 की आंसर की जारी:ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड, 15 जुलाई से पहले आ सकता है रिजल्ट NTA ने री-NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 21 जून को हुई री-NEET में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…






