Saturday, 26 Sep 2026 | 03:58 AM

Trending :

EXCLUSIVE

फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:भावुक पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने संभाला, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा कि कल ही साथ थे

तमिल एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के. भाग्यराज का शनिवार को चेन्नई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे 73 साल के थे। कार्डियोपल्मोनरी कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें चेन्नई के ग्रीनवेज़ इलाके के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 7 जनवरी, 1953 को जन्मे कृष्णस्वामी भाग्यराज को तमिल सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माना जाता था। उन्हें उनके खास स्क्रीनराइटिंग स्टाइल के लिए “स्क्रीनप्ले का किंग” कहा जाता था। भाग्यराज ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत डायरेक्टर भारतीराजा के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। बाद में वे तमिल सिनेमा के जाने-माने लेखकों और डायरेक्टरों में से एक बन गए। उन्होंने 75 से ज़्यादा फ़िल्मों में एक्टिंग की और 25 से ज़्यादा डायरेक्ट कीं। वे एक प्रोड्यूसर, नॉवेलिस्ट और मैगज़ीन एडिटर भी थे। उन्हें मुंडनई मुदिचू में अपने रोल के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था। सीएम विजय ने भाग्यराज के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को चेन्नई स्थित दिवंगतके. भाग्यराज के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय ने भाग्यराज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने भाग्यराज की पत्नी पूर्णिमा भाग्यराज तथा उनके बेटे शंतनु भाग्यराज से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। के. भाग्यराज के निधन पर तृषा और चिरंजीवी ने जताया दुख के. भाग्यराज के निधन पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “प्रिय भाग्यराज सर, आपको भावभीनी श्रद्धांजलि। यकीन नहीं हो रहा कि कल ही हम साथ बैठकर खाना खा रहे थे और आज आपके निधन की खबर सुनने को मिली। इस मुश्किल घड़ी में पूर्णिमा मैम, शांतनु, अमलू और किकी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दें।” वहीं, अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि दो दिन पहले ही उनकी भाग्यराज से गोवा में मुलाकात हुई थी। उन्होंने लिखा, “मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। अभी परसों ही हम गोवा में खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में साथ थे। हम हंस रहे थे, मजाक कर रहे थे और साथ में तस्वीरें खिंचवा रहे थे। भाग्यराज गरु पूरी तरह से जिंदगी और खुशियों से भरपूर नजर आ रहे थे। आज सुबह उनके निधन की खबर सुनकर यकीन नहीं हो रहा।” बता दें कि के. भाग्यराज का निधन उनके गुरु और दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा के निधन के महज 17 दिन बाद हुआ है। फिल्मकार भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

April 27, 2026/
11:21 pm

ज्यादातर लोग इस बात को जरूर स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन मटके का पानी हर 24 घंटे में एक बार...

NIA ने 6 यूक्रेनी, 1 अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया:भारत में उग्रवाद का समर्थन कर रहे थे; यूक्रेन ने तत्काल रिहाई की मांग की

March 18, 2026/
12:22 am

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 6 यूक्रेनियों और एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया। इन पर म्यांमार के जातीय युद्ध...

सोमवार को गिरावट के साथ खुल सकता है भारतीय बाजार:गिफ्टी निफ्टी में 150 अंकों की कमजोरी; 8% टूटा दक्षिण कोरिया का कोस्पी

June 26, 2026/
11:28 am

मुहर्रम की छुट्टी के कारण आज 26 जून को भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। लेकिन वैश्विक बाजारों में मंदी के...

authorimg

March 1, 2026/
5:30 pm

Last Updated:March 01, 2026, 17:30 IST रमजान का महीना चल रहा है. मुस्लिम समुदाय इस दौरान पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर...

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सिवनी पहुंचीं:बोलीं- स्कूलों में बालिकाओं के शौचालय का मुद्दा प्रदेश में उठाएंगी; संगठन विस्तार पर जोर

April 3, 2026/
7:39 pm

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति नरेश सिंह राजपूत ने सिवनी के दो दिवसीय दौरे पर रही।...

टीम से बाहर होने के बाद सूर्या का पहला रिएक्शन:स्क्वाड को ‘ऑल द बेस्ट’ कहा; सूर्यवंशी के लिए लिखा- आपने यह मौका कमाया

June 6, 2026/
5:28 pm

भारतीय टी-20 टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव का सोशल मीडिया के जरिए पहला रिएक्शन आया है।...

आमिर-गौरी की शादी; इनसाइड तस्वीरें:एक्टर ने पहनी पायल, बेटों ने दी अंगूठियां, पत्नी का हाथ चूमा, पूर्व पत्नियां किरण-रीना नहीं पहुंचीं, इरफान पठान ने किस किया सेंसर

July 6, 2026/
10:47 am

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। ये शादी...

राजनीति

फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:भावुक पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने संभाला, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा कि कल ही साथ थे

फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:भावुक पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने संभाला, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा कि कल ही साथ थे

तमिल एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के. भाग्यराज का शनिवार को चेन्नई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे 73 साल के थे। कार्डियोपल्मोनरी कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें चेन्नई के ग्रीनवेज़ इलाके के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 7 जनवरी, 1953 को जन्मे कृष्णस्वामी भाग्यराज को तमिल सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माना जाता था। उन्हें उनके खास स्क्रीनराइटिंग स्टाइल के लिए “स्क्रीनप्ले का किंग” कहा जाता था। भाग्यराज ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत डायरेक्टर भारतीराजा के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। बाद में वे तमिल सिनेमा के जाने-माने लेखकों और डायरेक्टरों में से एक बन गए। उन्होंने 75 से ज़्यादा फ़िल्मों में एक्टिंग की और 25 से ज़्यादा डायरेक्ट कीं। वे एक प्रोड्यूसर, नॉवेलिस्ट और मैगज़ीन एडिटर भी थे। उन्हें मुंडनई मुदिचू में अपने रोल के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था। सीएम विजय ने भाग्यराज के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को चेन्नई स्थित दिवंगतके. भाग्यराज के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय ने भाग्यराज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने भाग्यराज की पत्नी पूर्णिमा भाग्यराज तथा उनके बेटे शंतनु भाग्यराज से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। के. भाग्यराज के निधन पर तृषा और चिरंजीवी ने जताया दुख के. भाग्यराज के निधन पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “प्रिय भाग्यराज सर, आपको भावभीनी श्रद्धांजलि। यकीन नहीं हो रहा कि कल ही हम साथ बैठकर खाना खा रहे थे और आज आपके निधन की खबर सुनने को मिली। इस मुश्किल घड़ी में पूर्णिमा मैम, शांतनु, अमलू और किकी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दें।” वहीं, अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि दो दिन पहले ही उनकी भाग्यराज से गोवा में मुलाकात हुई थी। उन्होंने लिखा, “मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। अभी परसों ही हम गोवा में खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में साथ थे। हम हंस रहे थे, मजाक कर रहे थे और साथ में तस्वीरें खिंचवा रहे थे। भाग्यराज गरु पूरी तरह से जिंदगी और खुशियों से भरपूर नजर आ रहे थे। आज सुबह उनके निधन की खबर सुनकर यकीन नहीं हो रहा।” बता दें कि के. भाग्यराज का निधन उनके गुरु और दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा के निधन के महज 17 दिन बाद हुआ है। फिल्मकार भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket