Tuesday, 10 Nov 2026 | 09:14 AM

Trending :

अनऑफिशियल टेस्ट, भारत-ए की बढ़त 170 रन हुई:सुदर्शन दूसरी पारी में चोटिल होकर लौटे; श्रीलंका-ए ने 330 रन बनाए, नबी को 4 विकेट

भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। गॉल में तीसरे दिन टीम ने 170 रन की बढ़त हासिल की और स्टंप्स तक बिना विकेट खोए 48 रन बना लिए। देवदत्त पडीक्कल और आयुष पांडे नाबाद लौटे। पहली पारी में शतक लगाने वाले ओपनर साई सुदर्शन केवल 7 रन बनाकर चोटिल होने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। तेज गेंदबाज आकिब नबी के 4 विकेट की बदौलत श्रीलंका-ए की पहली पारी 330 रन पर सिमट गई। इससे पहले भारत ने 452/6 पर पारी डिक्लेयर की थी। आकिब नबी ने निचले बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा श्रीलंका-ए ने तीसरे दिन 113/2 से आगे खेलना शुरू किया। नुवानिदु फर्नांडो और अशेन बंडारा ने तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। फर्नांडो को 84 रन पर यश ठाकुर ने आउट किया। इसके बाद कप्तान सहान अराच्चिगे और अशेन बंडारा ने चौथे विकेट के लिए 117 रन जोड़कर टीम को संभाला। बंडारा ने 70 और अराच्चिगे ने 72 रन बनाए। एक समय श्रीलंका-ए का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। आकिब नबी ने आखिरी पांच में से चार विकेट लेकर श्रीलंका-ए की पारी 330 रन पर समेट दी। उन्होंने 19.4 ओवर में 58 रन देकर 4 विकेट लिए। हर्ष दुबे और यश ठाकुर को दो-दो विकेट मिले। साई सुदर्शन चोटिल, भारत की बढ़ी चिंता 122 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी शुरू करने उतरी भारत-ए को शुरुआत में ही झटका लगा। पहली पारी में शतक जड़ने वाले साई सुदर्शन चौथे ओवर में 7 रन बनाकर चोटिल हो गए और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। पडिक्कल और आयुष ने संभाली पारी साई सुदर्शन के बाहर जाने के बाद देवदत्त पडिक्कल और छत्तीसगढ़ के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने बिना कोई विकेट गंवाए दिन का खेल समाप्त होने तक 48 रन जोड़ दिए। पडिक्कल और आयुष दोनों 20-20 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत-ए अब चौथे दिन अपनी बढ़त को 250 रन के पार ले जाकर श्रीलंका-ए के सामने मुश्किल लक्ष्य रखना चाहेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Hrithik Roshans Kabil 2 Shooting Greenlit

February 21, 2026/
1:57 pm

2 घंटे पहले कॉपी लिंक ‘काबिल 2′ बनाएंगे डायरेक्टर संजय गुप्ता, रोशन परिवार से ग्रीन सिग्नल मिलने का इंतजार। बॉलीवुड...

परशुराम जयंती: 1100 महिलाएं कलश यात्रा का नेतृत्व करेंगी:ग्वालियर में 10 मई को भव्य चल समारोह, मथुरा-वृंदावन की झांकियां होंगी आकर्षण

April 10, 2026/
3:58 pm

शहर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर इस वर्ष 10 मई को भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। आयोजन समिति...

SL Strong vs WI 1st Test

July 4, 2026/
8:10 am

12 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन...

Sunita Ahuja Celebrates Ganesh Chaturthi

September 14, 2026/
11:00 am

12 मिनट पहले कॉपी लिंक गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले रविवार को सुनीता आहूजा गणपति बप्पा को घर लेकर...

इंपैक्ट फीचर:निवेश की सही समझ से ही सुरक्षित होगा भविष्य; दैनिक भास्कर व आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड का कार्यक्रम आयोजित

June 29, 2026/
1:14 pm

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड एवं दैनिक भास्कर ने शनिवार को शहर के होटल में “शिक्षित निवेशक, विकसित भारत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अनऑफिशियल टेस्ट, भारत-ए की बढ़त 170 रन हुई:सुदर्शन दूसरी पारी में चोटिल होकर लौटे; श्रीलंका-ए ने 330 रन बनाए, नबी को 4 विकेट

अनऑफिशियल टेस्ट, भारत-ए की बढ़त 170 रन हुई:सुदर्शन दूसरी पारी में चोटिल होकर लौटे; श्रीलंका-ए ने 330 रन बनाए, नबी को 4 विकेट

भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। गॉल में तीसरे दिन टीम ने 170 रन की बढ़त हासिल की और स्टंप्स तक बिना विकेट खोए 48 रन बना लिए। देवदत्त पडीक्कल और आयुष पांडे नाबाद लौटे। पहली पारी में शतक लगाने वाले ओपनर साई सुदर्शन केवल 7 रन बनाकर चोटिल होने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। तेज गेंदबाज आकिब नबी के 4 विकेट की बदौलत श्रीलंका-ए की पहली पारी 330 रन पर सिमट गई। इससे पहले भारत ने 452/6 पर पारी डिक्लेयर की थी। आकिब नबी ने निचले बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा श्रीलंका-ए ने तीसरे दिन 113/2 से आगे खेलना शुरू किया। नुवानिदु फर्नांडो और अशेन बंडारा ने तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। फर्नांडो को 84 रन पर यश ठाकुर ने आउट किया। इसके बाद कप्तान सहान अराच्चिगे और अशेन बंडारा ने चौथे विकेट के लिए 117 रन जोड़कर टीम को संभाला। बंडारा ने 70 और अराच्चिगे ने 72 रन बनाए। एक समय श्रीलंका-ए का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। आकिब नबी ने आखिरी पांच में से चार विकेट लेकर श्रीलंका-ए की पारी 330 रन पर समेट दी। उन्होंने 19.4 ओवर में 58 रन देकर 4 विकेट लिए। हर्ष दुबे और यश ठाकुर को दो-दो विकेट मिले। साई सुदर्शन चोटिल, भारत की बढ़ी चिंता 122 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी शुरू करने उतरी भारत-ए को शुरुआत में ही झटका लगा। पहली पारी में शतक जड़ने वाले साई सुदर्शन चौथे ओवर में 7 रन बनाकर चोटिल हो गए और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। पडिक्कल और आयुष ने संभाली पारी साई सुदर्शन के बाहर जाने के बाद देवदत्त पडिक्कल और छत्तीसगढ़ के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने बिना कोई विकेट गंवाए दिन का खेल समाप्त होने तक 48 रन जोड़ दिए। पडिक्कल और आयुष दोनों 20-20 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत-ए अब चौथे दिन अपनी बढ़त को 250 रन के पार ले जाकर श्रीलंका-ए के सामने मुश्किल लक्ष्य रखना चाहेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket