Monday, 13 Apr 2026 | 01:51 AM

Trending :

खंडवा में ट्रेन से एलपीजी गैस लीकेज, एक वैगन आइसोलेट:पनवेल से जबलपुर जा रही थी ट्रेन; पीथमपुर से बुलाए एक्सपर्ट ग्वालियर में टीआई ने किया महिला से रेप:बुटीक संचालक महिला से फेसबुक पर दोस्ती, प्यार फिर किया दुष्कर्म, खुद को बताया था कुंआरा ग्वालियर में पकड़ा भिंड का बदमाश:कैंसर हिल्स पर वारदात के इंतजार में था, पिस्टल व कारतूस बरामद द्रविड़ बनाम दिल्ली मॉडल, हाउस अरेस्ट विवाद: प्रमुख विवाद, तमिलनाडु अभियान में बयान | चुनाव समाचार इंदौर में 12 वर्षीय छात्रा से दोस्ती के बाद रेप:जेवर और नकदी भी लेकर रख लिए; परिजनों ने पूछताछ की तब हुआ खुलासा 10 रुपए के लिए किया बुकिंग क्लर्क को बर्खास्त:जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा- विभागीय जांच निष्पक्ष होनी चाहिए; 25 साल बाद मिला न्याय
EXCLUSIVE

Nashik Astrologer Arrested For Rape; 58 Video Clips Found

Nashik Astrologer Arrested For Rape; 58 Video Clips Found

मुंबई/नासिक2 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र के नासिक में 35 साल की महिला से बार-बार रेप करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात (67) को लेकर नए खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ज्योतिषी ने एक नहीं बल्कि कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है। FIR के अनुसार, खरात खुद को कैप्टन कहता था क्योंकि वह रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर है। वह महिलाओं को उनकी समस्याएं हल करने का झांसा देकर अपने ऑफिस बुलाता था। वहां पहुंचने के बाद वह उन्हें नशीला पदार्थ देकर सम्मोहित करता था। वह महिलाओं को डराकर खासकर उनके पति की मौत की धमकी देकर या तंत्र-मंत्र के डर का हवाला देकर रेप करता था। जांच में यह भी सामने आया कि खरात ने अपने ऑफिस में हिडन CCTV कैमरे लगा रखे थे। पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो होने की बात कही जा रही है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान एक सिद्ध ज्योतिषी के रूप में बना ली थी। महिला का आरोप- भविष्यवाणियों से डराता, धमकी देता था खरात नासिक जिले के सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित श्री ईशनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन है। वहां उसका एक आलीशान फार्महाउस है, जहां कई प्रभावशाली लोग आते-जाते थे। उसे कई नेताओं, सेलिब्रिटीज और उद्योगपतियों का आध्यात्मिक मार्गदर्शक माना जाता था। FIR दर्ज कराने वाली एक महिला का आरोप है ज्योतिषी ने नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच कई बार यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि पूजा-पाठ के बहाने ज्योतिषी उसे नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके स्थित अपने ऑफिस में बुलाता था। FIR के अनुसार, ज्योतिषी महिला से कहता था कि उसकी भविष्यवाणी के अनुसार उसके पति की जान को खतरा है। इसके बाद वह महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ रेप करता था। पुलिस ने बताया कि वह महिला को अपनी भविष्यवाणियों और धमकियों के जरिए डराता भी था। पुलिस ने आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार किया नासिक पुलिस ने बुधवार को खरात की गिरफ्तारी के लिए एक सीक्रेट ऑपरेशन चलाया था। रात के अंधेरे में पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर चोर-चोर चिल्लाकर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। इसी बहाने टीम घर के अंदर पहुंची और आरोपी को उसके बेडरूम से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान खरात के फार्महाउस से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और इस्तेमाल किए गए कारतूस भी बरामद हुए। मिरगांव स्थित मंदिर और आश्रम में भी तलाशी ली गई, जहां कई संदिग्ध दस्तावेज मिले। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र में उसकी कई संपत्तियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Prime Video 2026 Content: 55 New Films & Series Announced

Prime Video 2026 Content: 55 New Films & Series Announced

34 मिनट पहले कॉपी लिंक ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने साल 2026 के लिए अपने अब तक के सबसे बड़े भारतीय कंटेंट की घोषणा कर दी है। ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने लगभग 55 नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का एलान किया। इस लिस्ट में न केवल हिंदी, बल्कि तमिल और तेलुगु भाषाओं की भी बड़ी फिल्में शामिल हैं। खास बात यह है कि अब अमेजन एमजीएम स्टूडियोज भारत में सीधे थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में भी बनाएगा। इवेंट में रितिक रोशन, आलिया भट्ट और करण जौहर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। 2026 में प्राइम वीडियो पर पंचायत’ सीजन 5 की वापसी होगी। पुराने सुपरहिट शोज की होगी वापसी दर्शकों के लिए सबसे बड़ी खबर उनके पसंदीदा शोज के नए सीजन को लेकर है। इस स्लेट में ‘पंचायत’ सीजन 5, ‘फर्जी’ सीजन 2 और ‘दहाड़’ सीजन 2 जैसे बहुप्रतीक्षित शोज शामिल हैं। इनके अलावा ‘कॉल मी बे’ सीजन 2, ‘दुपहिया’ सीजन 2 और रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 की भी वापसी होगी। 2026 में फर्जी का दूसरा सीजन रिलीज किया जाएगा। इन नई सीरीज और फिल्मों पर रहेगी नजर नई सीरीज की बात करें तो निखिल आडवाणी की ‘द रिवोल्यूशनरीज’ चर्चा में है, जिसमें भुवन बाम, रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा नजर आएंगे। विजय वर्मा ‘मटका किंग’ और अली फजल ‘राख’ नाम की सीरीज में दिखेंगे। रैपर किंग फिल्म ‘लुक्खे’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे। वहीं, ‘वंश – द कलयुग वॉरियर्स’ भारत की पहली ऐसी हिंदी सुपरहीरो सीरीज होगी, जिसे खास तौर पर स्ट्रीमिंग के लिए बनाया गया है। ऋतिक रोशन की ‘HRX फिल्म्स’ प्राइम वीडियो के साथ मिलकर फिल्म ‘मेस’ बनाएगी। ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट के साथ पार्टनरशिप प्राइम वीडियो ने इस बार बड़े प्रोडक्शन हाउसेस के साथ भी हाथ मिलाया है। ऋतिक रोशन की ‘एचआरएक्स फिल्म्स’ पहली बार स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रख रही है, जो सीरीज ‘स्टॉर्म’ और फिल्म ‘मेस’ लेकर आएगी। वहीं, आलिया भट्ट की ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ फिल्म ‘डोंट बी शाय’ पेश करेगी। साउथ में भी बड़ा विस्तार करते हुए ‘द ट्रेटर्स’ का तेलुगु वर्जन लाया जा रहा है, जिसे तेजा सज्जा होस्ट करेंगे। थिएटर में भी रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया ने 5 ऐसी फिल्मों का एलान किया है जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इनमें राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की ‘रफ्तार’, कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ शामिल हैं। भुवन बाम और वामिका गब्बी की ‘कुकू की कुंडली’ और ए.आर. रहमान के म्यूजिक वाली ‘दिलकशी’ भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। थिएटर के बाद ये फिल्में प्राइम वीडियो पर डिजिटल प्रीमियर के लिए आएंगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

भोपाल कोर्ट से रिहाई के बाद असलम की गिरफ्तारी:VIDEO:प्राइवेट कार में बैठा ले गए पुलिसकर्मी, एक घंटे तक कार में घुमाया, कार्रवाई की

भोपाल कोर्ट से रिहाई के बाद असलम की गिरफ्तारी:VIDEO:प्राइवेट कार में बैठा ले गए पुलिसकर्मी, एक घंटे तक कार में घुमाया, कार्रवाई की

नगर निगम के स्लॉटर हाउस से निकले मांस में गोमांस की पुष्टि के बाद गिरफ्तार असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को जमानत मिलने के बाद बुधवार रात उसकी रिहाई हो गई। हालांकि जेल से निकलते ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो असलम पर धारा 151 के तहत कार्रवाई जोन-4 के एक थाना पुलिस ने की है। अब पुलिस उसके खिलाफ रासुका प्रतिवेदन पेश करने की तैयारी कर रही है। बुधवार रात करीब 10 बजे भोपाल सेंट्रल जेल के मुख्य द्वार से असलम के निकलते ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया था। लाल रंग की पोलो कार से उसे जेल परिसर से बाहर निकाला गया। इस कार का एक वीडियो भी सामने आया है। पहले उसे परवलिया सड़क फिर सीहोर रोड ले जाया गया। इसके बाद देर रात उसे थाने लेकर पहुंची पुलिस ने टीम ने कार्रवाई की। इधर गो मांस तस्करी से जुड़े पूरे मामले का खुलासा करने का दावा करने वाले भानू हिंदू का आरोप है कि पुलिस की ओर से कमजोर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई थी। इन्हीं खामियों का फायदा असलम को बेल मिलने के लिए मिला। भानू के मुताबिक पुलिस ने केस की शुरुआत से ही लापरवाही की थी। गो मांस से भरे कंटेनर को छोड़ दिया गया था। हैदराबाद जिस सैंपल को जाना था, वह खराब हो गया। मथुरा से आई सेंपल रिपोर्ट के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस की खामियों के कारण ही असलम को कोर्ट से राहत मिली। लेकिन असलम पर रासुका की कार्रवाई नहीं की गई तो समस्त हिंदू संगठनों के साथ सड़कों पर उतरेंगे और अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन किया जाएगा। 70 दिन बाद हुई थी जेल से रिहाई करीब 70 दिन बाद एडीजे पंकज कुमार जैन की अदालत ने 35 हजार रुपए के मुचलके पर असलम को रिहा करने के आदेश दिए। हालांकि, देर रात भोपाल सेंट्रल जेल से रिहाई के बाद से असलम गायब है। असलम के भाई आसिफ के अनुसार वे असलम को लेने जेल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें उससे मिलने तक नहीं दिया गया। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। जानिए कोर्ट ने जमानत आदेश में क्या कहा अदालत ने बुधवार को अपने आदेश में कहा कि संबंधित अपराध न तो मृत्युदंड और न ही आजीवन कारावास से दंडनीय है और यह न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है। आरोपी दो माह से अधिक समय से अभिरक्षा में है, जबकि मामले की विवेचना पूरी हो चुकी है और चार्जशीट भी प्रस्तुत की जा चुकी है। ऐसे में ट्रायल पूरा होने में समय लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए जमानत देना उचित है। कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि आरोपी का यह दूसरा जमानत आवेदन था। पहला आवेदन गुण-दोष के आधार पर निरस्त नहीं हुआ था। अब परिस्थितियों में बदलाव और जांच पूरी होने के बाद जमानत दी गई। साथ ही शर्त रखी गई है कि आरोपी ट्रायल में कोई बाधा नहीं डालेगा और बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जाएगा। इन शर्तों पर बाहर आया असलम असलम की तरफ से वकील विजय चौधरी और जगदीश गुप्ता ने कोर्ट में पक्ष रखा। कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी रखी हैं। वह केस की सुनवाई में कोई रुकावट नहीं डालेगा। बिना कोर्ट की इजाजत के वह देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेगा। सुनवाई के दौरान वह बार-बार तारीखें आगे बढ़ाने (स्थगन) की मांग नहीं करेगा। एडिशनल डीसीपी बोले नहीं की कोई कार्रवाई एडिशनल डीसीपी जोन-4 मलकीत सिंह ने बताया कि उनके जोन से असलम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्हें असलम की गिरफ्तारी के संबंध में कोई जानकारी भी नहीं है। क्या था पूरा मामला 17 दिसंबर की रात हिंदू संगठनों ने पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक कंटेनर पकड़ा था, जो जिंसी स्लॉटर हाउस से निकला था। इसमें 26 टन मांस भरा था। जब इस मांस के सैंपल मथुरा की लैब भेजे गए, तो वहां से आई रिपोर्ट में इसमें गोमांस होने की बात सामने आई। रिपोर्ट आने के बाद 8 जनवरी 2026 को जहांगीराबाद पुलिस ने केस दर्ज कर असलम और ड्राइवर शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकाली निगम-पुलिस की अर्थी असलम चमड़ा को जमानत मिलने के बाद शहर में विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए नगर निगम और पुलिस प्रशासन की सांकेतिक अर्थी निकाली और पुतला दहन किया। इस दौरान मौके पर जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन को देखते हुए एहतियातन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर स्थिति पर नजर बनाए रखी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतने गंभीर मामले में आरोपी को जमानत मिलना न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उनका कहना था कि इससे आम लोगों में गलत संदेश जाएगा और पीड़ित पक्ष के साथ अन्याय हुआ है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Pak Punjabi Womans Controversial Statement on Sikhs with Muslim Husband| Viral Video

Pak Punjabi Womans Controversial Statement on Sikhs with Muslim Husband| Viral Video

लाइव वीडियो में बोलती सरबजीत कौर और साथ में उसका पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन। सिख श्रद्धालुओं की आड़ में पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का नया VIDEO सामने आया है। यह वीडियो टिकटॉक पर बनाया गया है, जिसमें सरबजीत के साथ उसका मुस्लिम पति नासिर हुसैन भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में सरबजीत सिखों . वह सिखों के पाकिस्तान आने पर सवाल उठाने के साथ कह रही है कि अगर पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनकी रोजी-रोटी बंद हो जाए। इससे पहले सरबजीत को खालिस्तानियों का सपोर्ट का वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने सरबजीत को बुआ और उसके मुस्लिम पति नासिर को अपना फुफ्फड़ बताते हुए मदद का भरोसा दिया था। वहीं सरबजीत के पहले पंजाबी NRI पति करनैल सिंह ने भी लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। जिसमें उसने दावा किया कि पाकिस्तानी नासिर हुसैन ने ब्लैकमेल कर सरबजीत को पाकिस्तान बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती शादी की। उसने हाईकोर्ट में नासिर पर रेप केस दर्ज कर सरबजीत को भारत लौटाने की मांग की है। इस पर कोर्ट ने उससे जुड़े सारे डॉक्यूमेंट्स तलब किए हैं। टिकटॉक के लाइव वीडियो में बोलती सरबजीत कौर, इस दौरान उसका पाकिस्तानी पति भी पीछे बैठा हुआ है। पहले जानिए, वीडियो में सरबजीत क्या कह रही सरबजीत अपने पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ टिकटॉक पर लाइव आई, उस समय दोनों को 200 से ज्यादा लोग लाइव देख रहे थे। इस दौरान सरबजीत कहती है- अगर इस्लाम वाले एक हो जाएं ना, तो इनका रोटी-पानी बंद हो जाएगा। हमने इनसे कुछ लेकर खाना है क्या? अगर सरदार होंगे तो अपने घर में होंगे। ये तो मेरी @$%# के बराबर हैं — मेरी टूटी @$%# , जिसे मैंने कूड़े में फेंक दिया है। इसके बाद वह आगे कहती है- ये लोग पाकिस्तान क्यों आते हैं? पाकिस्तान तो हमारा है, मुसलमानों का है। मैं यहां अपना घर बसाने के लिए आई हूं ऐश करने के लिए नहीं। इस दौरान लाइव में एक व्यक्ति कमेंट करता है- स्वाद लेते-लेते लाहौर पहुंच गई। इतने में सरबजीत का पाकिस्तानी पति तंज भरे लहजे में बोलता है, अगर कोई और भी है, तो उसे भी इधर भेज देना। इसके बाद उनके लाइव में जुड़ा एक व्यक्ति कहता है- यहां 200 लोग देख रहे हैं, नीचे कमेंट कर दो कि इसने सही किया या गलत, लोग जवाब देंगे। दूसरा व्यक्ति सरबजीत के पक्ष में कहता है- इसमें गलत क्या है? यह उसकी निजी जिंदगी है। क्या वह लोगों से पूछकर अपनी जिंदगी गुजारेगी?। फिर पहले वाला व्यक्ति पूछता है- जो इसके भारत में बच्चे हैं, उनका क्या? इस पर सरबजीत भड़क जाती है, वह कहती है- तू कौन होता है मुझे बोलने वाला? इस दौरान उसका पाकिस्तानी पति नासिर उसे चुप कराने की कोशिश करता है, लेकिन सरबजीत इतनी गुस्से में आ जाती है कि उस व्यक्ति को मां-बहन की गालियां देने लगती है। इसके बाद सरबजीत गुस्से में कहती हैं, आप लोग लाहौर, पाकिस्तान क्यों आते हो? ननकाना साहिब गुरुद्वारा में क्या करने आते हो? तब तो मिन्नतें करते हो कि हमारा वीजा लगवा दो। आखिर में वह धमकी देते हुए कहती है कि अब अगर पाकिस्तान आए ना, तो इनकी लाशें ही भारत जाएंगी। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो में कही बातों की पुष्टि नहीं करता। मुस्लिम पति नासिर हुसैन के साथ खुश नजर आती सरबजीत कौर। सरबजीत पाकिस्तान कैसे पहुंची, 3 पॉइंट में जानिए सिख श्रद्धालुओं के साथ गई, वापस नहीं आई: सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। जत्था 10 दिनों तक विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करने के बाद भारत लौट आया। लेकिन वापसी के समय 1922 श्रद्धालु ही लौटे। सरबजीत कौर जत्थे में शामिल नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू की। निकाहनामा वायरल होने से खुलासा हुआ: भारतीय दूतावास और पाकिस्तान स्थित अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया ताकि महिला का पता लगाया जा सके। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के शेखुपुरा की मस्जिद में हुआ निकाहनामा वायरल हुआ। जिसके बाद दावा किया गया कि सरबजीत कौर ने इस्लाम स्वीकार कर नाम बदलकर ‘नूर हुसैन’ रख लिया है। उसने नासिर हुसैन नाम के पाकिस्तानी नागरिक से निकाह कर लिया। पाकिस्तान पुलिस ने कस्टडी में लिया, फिर छोड़ दिया: पाकिस्तान में भी सरबजीत को लेकर सवाल उठे क्योंकि उसके पास पाकिस्तान में रहने की परमिशन नहीं थी। जिसको लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उसे ननकाना साहिब से अरेस्ट किया। फिर कुछ दिन लाहौर के शेल्टर होम में रखा। इसके कुछ दिन बाद वह रिहा हो गई। पुलिस के हिरासत में लेने के बाद सरबजीत इस तरह से नजर आई थी। सरबजीत ने बताई लव स्टोरी, 2 पॉइंट में जानिए मुंह में दांत न भी रहते तो पाकिस्तान जाती: सरबजीत कौर की रिहाई के बाद पहली बार उसकी बातचीत का वीडियो सामने आया। इसमें पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए सरबजीत ने कहा कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। हमारा प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। अगर मुंह में दांत भी न रहते, तब भी मैं पाकिस्तान जरूर आती। फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार हुआ, पति UK रहता: इसके बाद पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू में सरबजीत ने अपनी लव स्टोरी भी बताई थी। सरबजीत ने कहा था- नासिर हुसैन से बातचीत 2016 में फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी, जो बाद में दोस्ती से प्यार में बदल गई और 2025 के अंत तक शादी कर ली। सरबजीत ने बताया कि उसका पति 22 साल से यूके में है और वह मोबाइल अपने बच्चों से छिपाकर रखती थी। पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सरबजीत लव स्टोरी बताते हुए खुश नजर आई थी। पहला पति लाहौर हाईकोर्ट पहुंचा, बोला- ब्लैकमेल-रेप किया इस मामले में सरबजीत के पहले पति करनैल सिंह की भी एंट्री हो चुकी है। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा

खालिस्तानी बोले- PAK गई सरबजीत हमारी बुआ, VIDEO:पंजाबी महिला का मुस्लिम पति फुफ्फड़; हमारी फुल सपोर्ट, कोई कुछ कहे तो बताना

खालिस्तानी बोले- PAK गई सरबजीत हमारी बुआ, VIDEO:पंजाबी महिला का मुस्लिम पति फुफ्फड़; हमारी फुल सपोर्ट, कोई कुछ कहे तो बताना

सिख श्रद्धालुओं की आड़ में पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत खालिस्तान समर्थकों की बुआ बन गई है। खालिस्तान समर्थक सरबजीत के मुस्लिम पति नासिर हुसैन को फुफ्फड़ (फूफा) कहा है। खालिस्तान समर्थकों ने नासिर हुसैन को कहा कि उसे फुल सपोर्ट है। अगर कोई कुछ कहे तो हमें बता देना। बस वह उनकी बुआ को खुश रखे। इसका 1.37 मिनट का वीडियो सामने आया है। जिसमें विदेशों में बैठे खालिस्तान समर्थक नासिर हुसैन से जुड़े हुए हैं और उससे बात कर रहे हैं। नासिर हुसैन भी खुश दिखाई देता है और उनका धन्यवाद करता हुआ नजर आता है। इसकी की वीडियो वायरल हुई है। खालिस्तान समर्थकों की 3 अहम बातें सिख जत्थे की आड़ में पाकिस्तान गई सरबजीत सरबजीत कौर 4 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। जत्था 10 दिनों तक विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करने के बाद भारत लौट आया, लेकिन वापसी के समय 1922 श्रद्धालु ही लौटे। सरबजीत कौर जत्थे में शामिल नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू कर दी है। भारतीय दूतावास और पाकिस्तान स्थित अधिकारियों से भी संपर्क साधा जा रहा है ताकि महिला का पता लगाया जा सके। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के शेखुपुरा की मस्जिद में हुआ निकाहनामा वायरल हुआ। जिसके बाद दावा किया गया कि सरबजीत कौर ने इस्लाम स्वीकार कर नाम बदलकर ‘नूर हुसैन’ रख लिया है। उसने नासिर हुसैन नाम के पाकिस्तानी नागरिक से निकाह कर लिया है। पाकिस्तान में भी सरबजीत को लेकर सवाल उठे क्योंकि उसके पास पाकिस्तान में रहने की परमिशन नहीं थी। जिसको लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उसे ननकाना साहिब से अरेस्ट किया। फिर कुछ दिन लाहौर के शेल्टर होम में रखा। इसके कुछ दिन बाद वह रिहा हो गई। सरबजीत ने बताई थी लव स्टोरी, फेसबुक पर नासिर से मिली सरबजीत कौर की रिहाई के बाद पहली बार उसकी बातचीत का वीडियो सामने आया। इसमें पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए सरबजीत ने कहा कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। उसने बताया कि उनका प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। उसने भावुक होकर कहा कि अगर उसके मुंह में दांत भी न रहते, तब भी वह पाकिस्तान जरूर आती। इसके बाद पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू में सरबजीत ने अपनी लव स्टोरी भी बताई थी। सरबजीत ने कहा था- नासिर हुसैन की बातचीत 2016 में फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी, जो बाद में दोस्ती से प्यार में बदल गई और 2025 के अंत तक शादी कर ली। सरबजीत ने बताया कि उसका पति 22 साल से यूके में है और वह मोबाइल अपने बच्चों से छिपाकर रखती थी। पहले पति ने कहा- ब्लैकमेल कर शादी की, रेप किया इस मामले में सरबजीत के पहले पति करनैल सिंह की भी एंट्री हो चुकी है। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसकी पत्नी को अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल किया गया। करनैल सिंह ने कहा कि मुझे सरबजीत की अश्लील फोटो आई थीं। मुझे, उसके (सरबजीत के) भाई को और मेरे बच्चों को भी भेजी गई थीं। उसके बाद सरबजीत सुसाइड करने लगी थी, जिसे बहुत मुश्किल से बचाया गया था। यह बात पाकिस्तान जाने से 2 साल पहले की है। उस समय हमने पाकिस्तान में वकील किया था कि इसे रोको। मगर वह रुका नहीं। बार-बार फोटो भेजता रहा था। वह सरबजीत को पाकिस्तान आने के लिए मजबूर करता था। वह कहती थी कि नासिर ब्लैकमेल करता है, पैसे मांगता है। इसी कारण वह ठीक भी नहीं रहती थी। सरबजीत डिप्रेशन की मरीज है। पति ने ये भी दावा किया कि वह दुखी होकर और मरने के किनारे जैसी हालत में अब भी कॉल कर देती है। वह कहती है कि मैं दुखी हूं, मरने के किनारे हूं, पता नहीं मैं कब मर जाऊं। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट से मांग की कि सरबजीत को भारत वापस भेजा जाए। नासिर हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया जाए।

Bathinda couple haryana scorpio notes flying punjab jeep viral video

Bathinda couple haryana scorpio notes flying punjab jeep viral video

सड़क पर डोली वाली कार पर नोटों की बारिश। बठिंडा में दूल्हा-दुल्हन की चलती स्कॉर्पियो पर रिश्तेदारों ने बीच रोड पर नोट बरसा दिए। दूल्हा-दुल्हन जिस गाड़ी में बैठे थे, वह हरियाणा नंबर की है। जिस चलती ओपन जीप से नोट उड़ाए गए, वह पंजाब नंबर की थी। नोट उड़ाने के दौरान जीप पर बैठे युवक हुल्लड़बाजी भी . दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर बरसाए नोट वहीं उड़कर सड़क पर गिरते रहे और बारातियों की गाड़ियां बढ़ती रहीं। दूल्हा-दुल्हन की स्कॉर्पियो का नंबर HR26DR-8787 गुरुग्राम ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का है। वहीं ओपन जीप पर विंटेज नंबर PCV-2436 है, जिसकी रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन डेटा तो नहीं है लेकिन यह पंजाब नंबर माना जा रहा है। दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाने के PHOTOS… बठिंडा की गोनियाना रोड पर हवा में उड़ते हुए नोट। सड़क पर चलती जीप से डोली वाली स्कॉर्पियों पर नोट बरसाते हुए दूल्हे के दोस्त। खुली जीप में डांस करते हुए दूल्हे के दोस्त सबसे पहले जानिए, वीडियो में क्या दिखाई दे रहा 51 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठे हैं। उसके आगे एक ओपन जीप जा रही है। जिसमें 5-6 युवक नाच रहे हैं। गोनियाना मंडी के पास वह जेब से 10-10 रुपए के नोटों की गडि्डयां निकालते हैं। फिर नाचते हुए ठीक उनके पीछे चल रही दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी के ऊपर उड़ाने लगते हैं। इस दौरान दोनों गाड़ियां स्पीड से जा रही हैं। ऐसे में नोट उड़ाने वालों को हादसे का भी खतरा बना हुआ दिख रहा है। पीछे चलते व्यक्ति ने बनाई वीडियो इसी दौरान पीछे से गाड़ी में चल रहे एक अन्य व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। उसने वीडियो में कहा- देखो, नोटों की बरसात हो रही है। यह बारात जा रही है। इसमें युवक पैसे लुटा रहे हैं। इसी दौरान स्कॉर्पियो से हॉर्न बजता है। जिसके बाद युवक ओपन जीप में नीचे बैठ जाते हैं। वीडियो बनाने वाले ने इसे फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया। स्कॉर्पियो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, इस दौरान दूल्हा खुद गाड़ी चला रहा है। सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन चलती गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाने की इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन हैं। कुछ लोग इसे जानलेवा बताते हुए कह रहे हैं कि एक्सीडेंट को न्योता दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे पंजाब और हरियाणा के लोगों के जश्न मनाने के अंदाज से जोड़ रहे हैं। NRI दूल्हे की शादी में हुई थी नोटों की बारिश दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले तरनतारन के पट्‌टी में NRI दूल्हे की शादी में भी इसी तरह नोट उड़ाए गए थे। फ्लोर पर डांस करते हुए मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाए। जिसमें डॉलर भी शामिल थे। इस दौरान दूल्हा भी बैग भरकर नोट लाया और दुल्हन पर उड़ाने लगा। तरनतारन की शादी में दूल्हा भी बैग से नोट निकालकर उड़ाता नजर आया था। इस दौरान फ्लोर पर नोटों का ढेर लग गया। तब दावा किया गया कि यहां 8 से 9 करोड़ रुपए उड़ाए गए लेकिन DJ वाले ने कहा था कि डॉलर समेत उन्हें 3 लाख रुपए ही मिले। उसमें 10-10 रुपए के नोट ज्यादा थे। यह शादी तरनतारन के गांव मानोचाल में हुई थी। दुल्हन इसी गांव की रहने वाली है, जबकि शादी के लिए लड़के का परिवार ऑस्ट्रेलिया से आया था। दूल्हे के दोस्त भी ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से आए थे, जिन्होंने दूल्हा और दुल्हन पर डॉलर उड़ाए (पढ़ें पूरी खबर)

VIDEO: युवी से पावर हिटिंग सीख रहे पंत:IPL से पहले स्टांस बदला, पिछले सीजन में 269 रन ही बना सके थे

VIDEO: युवी से पावर हिटिंग सीख रहे पंत:IPL से पहले स्टांस बदला, पिछले सीजन में 269 रन ही बना सके थे

IPL के पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत अब युवराज सिंह से पावर हिटिंग की ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पंत मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में युवराज की निगरानी में बड़े-बड़े शॉर्ट खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस वीडियो में युवराज सिंह उनकी तकनीक को ध्यान से देख रहे हैं। इतना ही नहीं, वे उन्हें बल्लेबाजी से जुड़े सुझाव भी देते नजर आ रहे हैं। पंत के लिए IPL का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। वे एक शतकीय पारी के बावजूद महज 269 रन ही बना सके थे। पंत की ट्रेनिंग का वीडियो देखिए… GIF में पंत की प्रैक्टिस लेफ्टी बॉलर्स के खिलाफ स्टांस बदला इस ट्रेनिंग सेशन में पंत ने ओपन स्टांस लिया यानी कि वे बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ थोड़े खुले पैरों के साथ बैटिंग करते दिखे। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बदलाव से उन्हें ऑफ-साइड में बड़े शॉट खेलने और बेहतर एंगल कवर करने में मदद मिलेगी। पंत चोट से वापसी कर रहे हैं। वे 11 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। ट्रेनिंग सेशन के दौरान थ्रोडाउनर की बॉल पंत की दाहिनी पसलियों पर लगी थी। वे इस सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्होंने पिछला इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में 22 से 26 नवंबर 2025 को खेला था। उस टेस्ट मैच को साउथ अफ्रीका ने 408 रन से जीता था। युवाओं के मेंटर बन चुके हैं युवराज युवराज सिंह पिछले कुछ वर्षों में युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मेंटर साबित हुए हैं। उन्होंने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी है। इन खिलाड़ियों ने युवराज के साथ अभ्यास के बाद टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। पंत से पहले खराब फॉर्म से गुजर रहे संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मदद ली थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों से फाइनल मैच जीतने के बाद कहा था कि सचिन ने उनकी फॉर्म वापसी में काफी मदद की थी। ———————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी; 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

MP Top 10 News | Days Biggest Updates VIDEO

MP Top 10 News | Days Biggest Updates VIDEO

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। . दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. मां ने 4 बेटियों को कुएं में फेंककर लगाई फांसी:20 फीट गहराई से शव बरामद; पति घर नहीं आता था मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक मां ने अपनी 4 मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद फांसी लगा ली। महिला की पेड़ पर लटकी लाश मिली है। पति एक साल से घर नहीं आया था, जिससे वह तनाव में थी। मृतक की पहचान सविता बाई (28) पत्नी चंद्रभान लोधी के रूप में हुई है। मृतकों में चार बेटियां अंशिका (7), रक्षा (5), दीक्षा (3) और पांच महीने की मनीषा शामिल है। बच्चियों के शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने कुएं से बरामद किए गए। पढ़ें पूरी खबर 2. भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे:मुख्य सड़क पर चल रहा मेट्रो का काम; लोगों का विरोध भोपाल के जवाहर चौक स्थित 5 दुकानों के गुरुवार दोपहर में छज्जे गिर गए। अचानक गिरे छज्जे से दहशत फैल गई। दुकानदार जान बचाकर दुकानों से बाहर निकले और भागने लगे। विधायक भगवान दास सबनानी, पार्षद जगदीश यादव भी मौके पर पहुंचे। जहां दुकानें धंसी हैं उससे कुछ दूरी पर मेट्रो का काम चल रहा है। इसके चलते यह स्थिति बनने की आशंका है। दुकानदारों ने बताया कि नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी दुकानें हैं। पढ़ें पूरी खबर 3. बच्चे ने प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ा:15 साल के किशोर ने लेटर में लिखा-अपनी असलियत जान गया इंदौर की कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 15 साल का बच्चा बुधवार को घर से अचानक लापता हो गया। परिवार को उसके हाथ का लिखा एक लेटर मिला है। लेटर उसने लिखा है कि वह वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के वचनों से प्रभावित होकर अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है। थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, बच्चे के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। बुधवार को बच्चा क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा। पढ़ें पूरी खबर 4. मौत से पहले तड़पती नवेली दुल्हन का VIDEO:परिजन बोले-₹6 लाख दहेज नहीं देने पर जहर देकर मार डाला मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नवविवाहिता की मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवती तड़पती हुई दिखाई दे रही है, जबकि ससुराल पक्ष के लोग उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वह पानी मांग रही है। इसके बाद ससुराल वाले पानी पिलाते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। परिजन का आरोप है कि दहेज नहीं देने पर बेटी को जहर देकर मार डाला। पढ़ें पूरी खबर 5. सीजन में पहली बार MP में लू का अलर्ट, रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव चलेगी; दो दिन बारिश का अलर्ट गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में गुरुवार (12 मार्च) को हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रतलाम, धार और नर्मदापुरम में हीट वेव चलने की बात कही है। शुक्रवार को भी इन्हीं जिलों में लू चलेगी। बुधवार को रतलाम सबसे गर्म रहा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी ने तेवर दिखाए। तेज गर्मी के बीच 14 और 15 मार्च को प्रदेश में बारिश, बादल और गरज-चमक वाला मौसम भी रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर ——————– 6. एमपी के रीवा में सिलेंडर 2000 का, कालाबाजारी के आरोप:भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में लंबी कतारें मध्य प्रदेश में 3 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है। घरेलू सिलेंडर की वेटिंग भी 5 से 7 दिन की हो गई है। ऑयल कंपनियों ने 15% गैस ही उपलब्ध होने की बात कही है, जो इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए ही उपयोग हो सकेगी। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में गुरुवार सुबह से ही कतारें लगी हुई हैं। रीवा के उमेश शुक्ला ने बताया कि दलाल 900 का सिलेंडर 2000 रुपए तक में बेच रहे हैं। छिंदवाड़ा में शादियों में डीजल भट्‌टी से खाना बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर ——————- 7. थार-बाइक की टक्कर, सरपंच-चचेरे भाई की मौत:दोनों शादी समारोह से गांव लौट रहे थे नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में थार कार और बाइक की आमने‑सामने टक्कर में गांव के सरपंच और उनके चचेरे भाई की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे जब तेज़ रफ्तार थार ने बाइक से टक्कर मारी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मौके पर दोनों की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. बुरहानपुर में मरीज के पेट से 7 किलो ट्यूमर निकाला:सरकारी अस्पताल में 2 घंटे चला ऑपरेशन बुरहानपुर के सरकारी जिला अस्पताल में 50‑60 वर्ष की एक महिला के पेट से लगभग 7 किलो से अधिक भारी ट्यूमर निकालने में डॉक्टरों को सफलता मिली। ऑपरेशन करीब 2 घंटे तक चला, जिसमें सर्जिकल टीम ने जटिल शल्यक्रिया के बाद बड़ा ट्यूमर सुरक्षित रूप से हटा दिया। महिला को लंबे समय से पेट दर्द की समस्या थी और विभिन्न जांचों के बाद यह पता चला कि उसके पेट में विशाल ट्यूमर है। सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. अजयगढ़ में 30 बैलगाड़ियों पर निकली अनोखी बारात:ढोल-नगाड़ों और नाचते घोड़े भी मंगवाए अजयगढ़ में एक शादी में पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित किया गया, जहां दूल्हे की बारात आधुनिक वाहनों के बजाय बैलगाड़ियों पर निकली। डॉ. रामखिलावन विश्वकर्मा ने अपने छोटे बेटे की शादी के लिए यह अनूठा तरीका अपनाया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इस बारात के लिए अजयगढ़ जनपद के बीरा, लोलास, शाहपुरा, गड़रियन पुरवा और मझपुरवा सहित विभिन्न गांवों से लगभग 30 बैलगाड़ियां मंगवाई गई थीं। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. ग्वालियर में लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम

sorab bedi clarify his link up rumours with malaika arora, after a viral video

sorab bedi clarify his link up rumours with malaika arora, after a viral video

11 मिनट पहले कॉपी लिंक स्प्लिट्सविला 16 फेम एक्टर सोराब बेदी ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा से नाम जुड़ने पर नाराजगी जाहिर की है। उनका और मलाइका का नाम तब जोड़ा जाने लगा, जब दोनों का एक कोजी वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में सोराब, मलाइका को गले लगाए कोजी डांस करते दिखे थे। हालांकि अब एक्टर का कहना है कि वो और मलाइका सिर्फ दोस्त हैं और कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। सोराब बेदी ने हाल ही में टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में मलाइका से नाम जुड़ने पर कहा, ‘डेलनाज दारूवाला और वहबिज मेहता ने मेरे मॉडलिंग के दिनों में मुझे रैंप पर चलने का मौका दिया। मेरी उनसे दोस्ती हुई और मैं उनके साथ पार्टियों में जाने लगा। उन्हीं में से एक पार्टी में मैं अपने मेंटर्स के जरिए मलाइका से मिला। वह भी डेलनाज और वहबिज की करीबी दोस्त हैं। इस तरह मलाइका और मेरी दोस्ती हुई। हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।’ सोराब ने आगे कहा, ‘लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए। इससे उसकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। ऐसा नहीं करना चाहिए।’ कई सालों से साथ पार्टी करते हैं सोराब-मलाइका लिंक अप की खबरों पर सफाई देते हुए सोराब ने कहा, ‘मैं कई सालों से वहबिज, डेलनाज और मलाइका के साथ पार्टियों में जाता रहा हूं। पहले भी मैं मलाइका के साथ तस्वीरें शेयर करता था, लेकिन उस समय मैं जाना-पहचाना चेहरा नहीं था। अब मैं थोड़ा पहचाना जाने लगा हूं, इसलिए लोग इस पर ध्यान दे रहे हैं। मैंने पहले भी ऐसे वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। दो लोग दोस्त हो सकते हैं। हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं, लेकिन लोगों ने इसे अलग ही तरह से ले लिया।’ बता दें कि सोराब बेदी स्प्लिट्सविला 16 से पहचान मिली है। इसके अलावा वो चांद जलने लगा और दिलवाली दुल्हा ले जाएगी जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

IPL क्रिकेटर की मॉडल पत्नी बोलीं- पति के कई अफेयर:शराब पीकर पीटा, बीमारी में जबरन संबंध बनाए; VIDEO में देखिए फुल स्टोरी

IPL क्रिकेटर की मॉडल पत्नी बोलीं- पति के कई अफेयर:शराब पीकर पीटा, बीमारी में जबरन संबंध बनाए; VIDEO में देखिए फुल स्टोरी

IPL क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी ने कानपुर कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। गरिमा तिवारी ने कहा- अमित ने दहेज के लिए मेरे साथ मारपीट की। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यहां तक कि कई बार मुझे भूखा भी रखा। VIDEO में देखिए विवाद की पूरी कहानी…