खालिस्तानी आतंकी बोला- नैन्सी ग्रेवाल का कत्ल नहीं कराया:हम बैलेट से लड़ रहे, बुलेट से नहीं; बहन ने घर में आग का VIDEO जारी किया

कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) के हत्या मामले में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू का पहला वीडियो सामने आया। एक्स पर वीडियो शेयर कर पन्नू ने कहा कि खालिस्तानी किसी का कत्ल नहीं करते। खालिस्तान एक पॉलिटिकल विचार है। नैन्सी की मौत के बाद खालिस्तानियों को निशाना बनाया जा रहा है। पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि नैन्सी हत्याकांड में खालिस्तानियों का कोई हाथ नहीं है। इस कत्ल की जांच चल रही है और इसके तार भारत से जुड़े मिलेंगे। बहुत से ऐसे लोग थे जो नैन्सी को मरवाना चाहते थे। पन्नू ने कहा कि नैन्सी ग्रेवाल से पहले खालिस्तानी निज्जर का भी कत्ल हुआ है। उसके तार भी भारत से जुड़े होने का दावा किया गया है। पन्नू ने कहा कि यहां पर कई तरह की एजेंसियां काम कर रही हैं जो लोगों को मरवाकर सेंटिमेंट से खेलती हैं। नैन्सी की हत्या से खालिस्तान के खिलाफ नैरेटिव बनाया जा रहा है। बता दें कि 3 मार्च की करीब रात साढ़े 9 बजे चाकू मारकर नैन्सी की हत्या कर दी गई थी। उस पर चाकू से 18 वार करने के साथ उसकी जीभ भी काटी गई थी। हत्या के 5 दिन बाद भी कनाडा के लासाल की पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है। लासाल के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में नैन्सी की बहन अलीशा ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें नैन्सी के घर को कुछ लोगों ने जला दिया था। अलीशा का दावा है कि नैन्सी को मारने से पहले 40 बार थ्रेट कॉल आई थी। नैन्सी की मां भी जालंधर से कनाडा पहुंच चुकी है। लेकिन अभी नैन्सी के संस्कार को लेकर कोई वीडियो सामने नहीं आई है। पन्नू ने नैन्सी हत्याकांड पर क्या कहा… आग लगाने का सीसीटीवी, बहन की 2 अहम बातें… —– ये खबर भी पढ़ें… नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड, 15 दिन पहले प्लान हुआ मर्डर, दोस्त को कहा था- मौत मंजूर, चुप नहीं रहूंगी पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल के मर्डर को लेकर बहन अलीशा ने कई खुलासे किए हैं। बहन ने बताया कि नैन्सी को जान का खतरा था। उसने बकायादा कनाडा पुलिस को कुछ लोगों के नाम दे रखे थे। नैन्सी ने पुलिस को कहा था कि अगर उसे कुछ हो जाए तो इन लोगों से पूछताछ की जाए। (पढ़ें पूरी खबर)
actress khushi mukherji beingh slapped at dubai, posted a video while crying

21 घंटे पहले कॉपी लिंक अपने बोल्ड कपड़ों और बयानों से विवादों में रहने वालीं एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी को हाल ही में दुबई में एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। ये घटना दुबई की एक सड़क में हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस ने रोते हुए एक वीडियो जारी कर पूरी आपबीती सुनाई है। खुशी मुखर्जी ने शनिवार को ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी करते हुए लिखा है, ;कुछ लोग बिना किसी वजह के पुरानी दुश्मनी निकाल रहे हैं। इस बार ऐसा लग रहा है जैसे मैं अकेली हूं और पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है। पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही। थाना खाली रहता है, लेकिन महिला अधिकारी भी कार्रवाई करने से हिचक रही हैं। खैर, दुबई भी अलग नहीं है। लगता है पूरी दुनिया हमें शरिया कानून मानने के लिए दबा रही है।’ वीडियो में खुशी रोते हुए कह रही हैं, ‘ऐसा लग रहा है जैसे सड़क में चलना कोई जुर्म हो। बाइक पर जाते हुए उसने मुझे बहुत जोर से मारा। पुलिस स्टेशन में जाकर भी क्या होगा। रोड पर कैमरा तो लगे नहीं हैं। मैं जिंदगी से तंग आ चुकी हूं। कहीं पर भी जाती हूं, लोग मेरा पीछा करते हैं। क्रिमिनल जैसे दिखने वाले लोग।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशी को रोता देख, आसपास के लोग उनकी मदद की कोशिश कर रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि उन्हें क्या हो गया। लेकिन एक्ट्रेस हर किसी को नजरअंदाज कर रोती हुईं सड़क पर वॉक कर रही हैं। कैप्शन के अनुसार, ये घटना दुबई की है, हालांकि एक्ट्रेस द्वारा जारी किए गए वीडियो का बैकग्राउंड भारत का ही है। दीवाली में एक्ट्रेस ने सड़क में किया था हंगामा चंद महीने पहले ही दीवाली के मौके पर खुशी मुखर्जी ने मुंबई की सड़क पर जमकर हंगामा किया था। एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पटाखे बेचने वाले एक शख्स की दुकान का सामान फेंककर बदसलूकी करती दिखी थीं। इस दौरान उन्होंने समझाने आए एक पुलिसवाले से भी बदतमीजी की थी। बता दें कि खुशी कपूर अपने बोल्ड कपड़ों के चलते भी विवादों में रह चुकी हैं। उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में कई बार पुलिस शिकायतें भी दर्ज हुई हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Bhaskar Investigation Reveals Nigerian students Alleged Sex Racket in Ludhiana| Video

पूरी रात साथ रहना है तो एक युवती के 7 हजार रुपए लगेंगे, अनलिमिटेड शॉट, अगर पार्टी का सामान यानी शराब-चिकन ले आते हो तो 1500 रुपए लेंगे, लेकिन सिर्फ एक शॉट ही मिलेगा। पुलिस का कोई डर नहीं, उनसे बचाने की गारंटी हमारी। . शारीरिक संबंध बनाने का यह रेट लुधियाना में चल रहे विदेशी युवतियों के सेक्स रैकेट का है। ये युवतियां नाइजीरियन मूल की हैं और यहां पर खुलेआम रैकेट चला रही हैं। रात के अंधेरे में ये अपना मोबाइल नंबर देती हैं। फिर मोबाइल पर युवतियों की फोटो भेजकर रेट फिक्स करती हैं। इसके बाद लोकेशन भेजकर अपने फ्लैट पर बुलाती हैं। यहां तक कि वह दूसरी जगह जाने को भी तैयार रहती हैं। अगर नाइजीरियन पसंद नहीं आती तो रशियन लड़की तक उपलब्ध कराने का दावा करती हैं। दैनिक भास्कर को लगातार इसके बारे में इनपुट मिल रहे थे, जिसके बाद भास्कर ने इस रैकेट को पूरी तरह एक्सपोज करने का कॉल लिया। अंडरकवर रिपोर्टर ने कस्टमर बनकर नाइजीरियन युवती से इसी तरह संपर्क किया। इसके बाद उसके ठिकाने तक पहुंचा। इस दौरान पता चला कि बिना किसी डर या रोक-टोक के यह धंधा कैसे चलाया जा रहा है। रुपए वसूलने की भूख ऐसी कि कस्टमर से ज्यादा युवतियां संबंध बनाने के लिए उतावली नजर आती हैं। उनके ठिकाने पर आया कस्टमर कहीं लौट न जाए, इसके लिए वह खुद शराब पीकर अश्लील डांस और हरकतें करती हैं। फिर कस्टमर को भी शराब पिलाती हैं। कैसे हुई युवती से डील? उसने कहां बुलाया? वहां क्या सीन था? रिपोर्टर वहां से कैसे निकला? इसके बारे में जानने के लिए पढ़िए पूरी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट… अपने अपार्टमेंट में युवती लगातार मोबाइल स्क्रॉल करती हुई दिखी। सबसे पहले डीलिंग के बारे में जानिए रात साढ़े 11 बजे मॉल के पास मिली युवती, बोली- साथ चलना है तो बताओ भास्कर रिपोर्टर सोमवार रात 11 बजे फिरोजपुर रोड पर निकला। यहां ग्रैंड वॉक मॉल के पास एक युवती टहलती दिखी। भास्कर रिपोर्टर ने उससे पूछा- क्या आपको कोई मदद चाहिए। इसके जवाब में युवती ने कहा- आप बताओ, अगर मेरे साथ चलना है तो। वह युवती नाइजीरियन मूल की थी। उसने ऑफ कैमरा कहा कि D-मार्ट के पीछे उसका किराए का रूम है। वहां आ सकते हो तो चलो। बिना मांगे उसने रिपोर्टर को अपना मोबाइल नंबर भी दे दिया। इसके बाद वह वहां से चली गई। जाने से पहले उसने बताया कि वह एक स्टूडेंट है, जो यहां की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। शराब पीने के बाद विदेशी युवती कुछ इस तरह से डांस करती नजर आई। अगले दिन बोली- मेरा रेट 5 हजार, शराब-चिकन लाए तो कम, फोटो भेजी इसके अगले दिन यानी मंगलवार शाम करीब 6 बजे भास्कर रिपोर्टर ने उसे फोन किया, जिसमें युवती ने बेबाकी से बात करते हुए पूरी डीलिंग की। युवती ने कहा- वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रति घंटा 5 हजार रुपए लेती है। हां, अगर ड्रिंक (शराब) और चिकन कस्टमर लेकर आए तो फिर उससे 1500 रुपए ही लेते है। इसके बाद उसने रिपोर्टर को अपनी फोटो वॉट्सएप पर भेज दी। उसने कहा- अगर मैं पसंद नहीं आ रही तो कोई बात नहीं, मेरे साथ और भी कई गर्ल्स स्टूडेंट्स हैं। मेरे यहां आओ और अपनी मनपसंद की चुन सकते हो। इसमें कोई एतराज नहीं है। पुलिस रेड का डर नहीं, गूगल लोकेशन भेजी रिपोर्टर ने पूछा कि कहीं पुलिस की रेड तो नहीं हो जाएगी? इस पर युवती ने कहा कि हमारी जगह बिल्कुल सेफ है। यहां पुलिस की रेड का कोई डर नहीं है। यहां कभी पुलिस नहीं आती। इसके बाद रिपोर्टर ने उसके ठिकाने के बारे में पूछा तो युवती ने अपने अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग की फोटो और उसके साथ गूगल लोकेशन भी भेज दी। उसने कहा कि इस लोकेशन पर आ जाओ। इसी बीच बातचीत आगे बढ़ी तो युवती ने कहा कि अगर पूरी रात की बुकिंग करनी है तो फिर वह 7 हजार रुपए लेगी। अगर 2 युवक हैं और 2 युवतियां चाहिए तो एक रात के 14 हजार रुपए लगेंगे। उसने यहां तक ऑफर किया कि अगर आपके पास कोई फ्लैट है तो वह रात के लिए वहां भी आ जाएंगी। इसका कोई एक्सट्रा चार्जेस नहीं लगेगा। हमें बस अपनी गूगल लोकेशन भेज देना, हम आपके बताए टाइम पर वहां पहुंच जाएंगे। मैं पसंद नहीं तो दूसरी भी है, रशियन का भी इंतजाम मोबाइल पर बातचीत के दौरान ही रिपोर्टर ने दूसरे देशों की लड़कियों के बारे में पूछा तो युवती वह भी अरेंज कराने के लिए राजी हो गई। युवती ने कहा कि उनके पास रशियन गर्ल्स भी हैं। उनके कई कस्टमर हैं जो अलग-अलग तरह की डिमांड करते हैं। अगर नाइजीरियन नहीं चाहिए तो हम फिर उन्हें दूसरे देश की लड़की का इंतजाम करके देते हैं। हमने इसके लिए पूरा नेटवर्क बना रखा है। इस दौरान युवती ने मोबाइल पर बातचीत में ही कह दिया कि प्रोटेक्शन का सामान अपना लेकर आना। हम इसे अरेंज नहीं करेंगे, वह खुद ही लेकर आना पड़ेगा। इसके अलावा हमारे पास आते वक्त पार्टी का सामान भी लाना, जिसमें उन्होंने गिनाते हुए कहा कि उन्हें एक शराब की बोतल, चिकन बिरयानी, सोडा, आइस, लेज चिप्स के पैकेट चाहिए। सेक्स रैकेट को उजागर करने के लिए भास्कर रिपोर्टर उनकी बताई लोकेशन पर पहुंच गया। साेफे पर बैठकर बात करती विदेशी युवती। रिपोर्टर ठिकाने पर पहुंचा तो उसके बाद जानिए क्या हुआ… इसके बाद भास्कर रिपोर्टर विदेशी युवती की भेजी लोकेशन पर फिरोजपुर रोड पर पहुंचा। उनके अपार्टमेंट के बाहर काले रंग की कार में 2 विदेशी युवक पहले से बैठे थे। इस पर हमें कुछ शक हुआ। इसलिए युवती को फोन पर बातचीत की। रिपोर्टर: यहां पहले से 2 लड़के बाहर खड़े हैं। क्या अंदर आना सेफ है? युवती: हां, यहां पर और भी अपार्टमेंट्स हैं। ये लड़के उनमें रहते हैं। कोई प्रॉब्लम नहीं है। आप फर्स्ट फ्लोर पर आ जाओ। (उसके बाद रिपोर्टर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचा तो कमरे में दो विदेशी लड़कियां थीं।) रिपोर्टर: कहां होगी पार्टी? युवती: रूम पर ही कर लेते हैं या लॉन में बैठते हैं। रिपोर्टर: रूम में ही पार्टी कर लेते हैं। युवती: नहीं, लॉन में पार्टी करते
Iran Khamenei US Israel Attack Punjab Teacher viral Video

वीडियो में परेशानी बताते वक्त एसएसडी गर्ल्स कॉलेज बठिंडा की प्रिंसीपल नीरू गर्ग घबराई हुई नजर आईं। US-इजराइल और ईरान जंग से मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने लगे हैं, जिसका असर अब पंजाब के लोगों पर भी दिख रहा है। एयरस्पेस बंद होने से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई के शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई पंजाबी यात्री फंस गए हैं। . बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग ने एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर बताया कि उनके पास बीपी और शुगर जैसी जरूरी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत सरकार से मदद की अपील की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रबंध नहीं हुआ। नीरू ने बताया कि रात करीब 10 बजे उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए। उन्हें इंडिगो से भी शिकायत है, क्योंकि एयरलाइन ने बाहर अधिकारियों के मिलने की बात कही थी, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने होटल तलाश किया, पर सभी होटल भरे हुए थे। अंत में 20 किलोमीटर दूर एक महंगा होटल मिला, जहां उन्होंने रात बिताई। अब होटल प्रबंधन ने उन्हें कमरा खाली करने को कहा है और उनके पास पैसे भी लगभग खत्म हो चुके हैं। नीरू ने कहा कि उनकी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और कोई कुछ बताने वाला नहीं है। उन्होंने भारत सरकार से जल्द सुरक्षित निकासी की मांग की है। नीरू ने कहा कि उनके परिचित आर्थिक मदद की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन वे चाहती हैं कि सरकार जल्द हस्तक्षेप कर सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाए। वे अपने बच्चों से मिलने गईं थी। वीडियो में बोलते वक्त टीचर काफी बैचेन नजर आईं। दुबई में फंसी टीचर ने बताए हालात… एयरपोर्स से निकाल दिया, कोई हेल्प नहीं मिली: एसएसडी गर्ल्स कॉलेज बठिंडा की प्रिंसीपल नीरू गर्ग ने कहा कि मैंने भारत सरकार से गुहार लगाई थी कि हमारे लिए कोई प्रबंध किया जाए। मैं आपको ताजा हालात बताना चाहती हूं कि कल हमें रात 10 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया गया। हमें कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए और न ही कोई सहायता मिली। एयरलाइंस और होटल की समस्या: नीरू गर्ग ने कहा कि हमें सबसे ज्यादा शिकायत इंडिगो एयरलाइंस से है, क्योंकि उन्होंने कहा था कि बाहर उनके अधिकारी मिलेंगे पर वहां कोई नहीं था। हम आधा घंटा बाहर बैठे रहे फिर हमने होटल ढूंढे पर सब भरे हुए थे। 20 किलोमीटर दूर हमें एक बहुत महंगा होटल मिला जहां रात काटी। दवाइयां खत्म हो गई हैं और सरकारी मदद दी जाए: नीरू गर्ग ने बताया कि अब होटल छोड़ने का समय हो चुका है। हमारे पास पैसे खत्म हो गए हैं और सबसे जरूरी बात कि हमारी बीपी और अन्य दवाइयां भी खत्म हो चुकी हैं। मेरी भारत सरकार से विनती है कि कृपया हमसे संपर्क करें और जल्द से जल्द हमें यहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। जंग में फंसे पंजाबी यात्रियों की परेशानी के 3 PHOTOS…. दुबई एयरपोर्ट पर परेशान पंजाबी यात्री ने कहा कि वे डरे हुए हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाए। दुबई एयरपोर्ट पर परेशान पंजाब के यात्री। इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से सभी फंसे हैं। दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी देता पंजाब का यात्री। हमें एक घंटे पहले बताया कि फ्लाइट कैंसिल हैं शारजाह एयरपोर्ट पर पंजाब के एक यात्री ने बताया कि वह दोपहर ढाई बजे से एयरपोर्ट पर हैं। फ्लाइट की जिम्मेदारी हमारी केयर करना है, लेकिन मैनेजर आया था, हमें कहा कि इंतजाम कर रहे हैं। वह हमें मीठी गोली देकर निकल गया। इसके बाद से कोई पूछने वाला नहीं है। मैं पांच दिन के वीजा पर बच्चों से मिलने आया था। अब मेरा वीजा भी खत्म हो चुका है। एक अन्य पंजाबी यात्री ने बताया कि हम सब यहां पर डरे हुए हैं। घर से बार-बार फोन आ रहे हैं। यहां न रहने के लिए हमारे पास कोई इंतजाम है और न ही कोई एयरपोर्ट की तरफ से व्यवस्था की गई है। अमृतसर से खाड़ी देश जाने वाली कई फ्लाइट रद्द अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। इससे सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। सुरक्षा कारणों से अमृतसर से दुबई, शारजाह, मस्कट और दोहा जाने वाली लगभग 10 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अचानक मिली इस जानकारी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोहा जाने वाले यात्री अरविंदर सिंह ने बताया, ‘मैं पिछले दो साल से दोहा में लेबर का काम कर रहा हूं। छुट्टी काटकर आज वापस जाना था, लेकिन फ्लाइट रद्द है। अब समझ नहीं आ रहा क्या करूं। पंजाबी यात्रियों के लिए एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी करते खालसा एड के सदस्य। खासला एड आगे आई, हेल्पलाइन नंबर जारी किया UAE में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए ग्लोबल NGO खालसा एड ने हेल्पलाइन नंबर 772 54-7520711 जारी किया है। खालसा एड के सदस्यों ने वीडियो जारी कर कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि मिडिल ईस्ट के देशों में एयरपोर्ट बंद होने की वजह से हमारे बहुत से लोग वहां फंसे हुए हैं। उनके लिए सलाह यह है कि आप जहां भी हैं, वहीं रहें और ज्यादा इधर उधर न घूमें। खाने-पीने का सामान और खासकर पानी का पर्याप्त स्टॉक अपने पास रखें। इंडियन एंबेंसी की वेबसाइट पर नजर रखें खालसा एड ने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि भारतीय दूतावास यानी इंडियन एंबेंसी की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज पर लगातार नजर रखें और अपनी जानकारी वहां अपडेट करते रहें, अगर आप अपना होटल या रहने की जगह बदलते हैं, तो उसकी सूचना तुरंत दूतावास को दें ताकि जब सरकार आपको निकालने के लिए जहाज भेजे तो उन्हें आपकी सही लोकेशन पता हो और वे आप तक आसानी से पहुंच सकें। एक-दूसरे की मदद करें, सुरक्षित रहें और घबराएं नहीं। भारत सरकार ने भरोसा दिया है कि हालात मिलते ही फ्लाइट्स भेजकर सबको सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। ************** ये खबर भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध असर अमृतसर से कई उड़ाने रद्द: एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से
‘अनुराग कश्यप ने ट्रेलर कहा बकवास:सुमित गहलावत बोले- सबकी अपनी सोच है, द केरला स्टोरी 2 का बीफ सीन हर कोई देखें

‘द केरल स्टोरी’ के पहले भाग ने देशभर में तीखी बहस को जन्म दिया था। फिल्म को लेकर राजनीतिक, सामाजिक और वैचारिक स्तर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। अब इसका दूसरा भाग एक नई कहानी और नए किरदारों के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है। फिल्म के इस भाग में अभिनेता सुमित गहलावत सलीम नामक एक अहम और परतदार किरदार निभा रहे हैं। लगभग 12 वर्षों से इंडस्ट्री में सक्रिय सुमित का कहना है कि यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने फिल्म, विवाद, संघर्ष और अपने सफर पर खुलकर बात की हैं। आपकी फिल्में, जैसे द केरल स्टोरी और बस्तर: द नक्सल स्टोरी, अक्सर राजनीतिक और वैचारिक बहस को जन्म देती हैं। एक कलाकार के रूप में आप इन प्रतिक्रियाओं और विवादों को किस नजरिए से देखते हैं? मैं व्यक्तिगत रूप से हर फिल्म को सिर्फ सिनेमा के रूप में देखता हूं। एक अभिनेता के तौर पर मेरा काम है अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाना। विषय राजनीतिक है, सामाजिक है या विवादित है यह लेखक और निर्देशक का दृष्टिकोण होता है। मैं स्क्रिप्ट पढ़ते समय यही देखता हूं कि मेरे किरदार में कितनी गहराई है, कितनी चुनौती है और मैं उसमें कितना सच्चापन ला सकता हूं। मैं इस इंडस्ट्री में इसलिए आया हूं ताकि अलग-अलग तरह के रोल निभा सकूं। इसलिए मेरा चयन हमेशा भूमिका और स्क्रिप्ट के आधार पर होता है, किसी राजनीतिक विचारधारा के आधार पर नहीं। ऐसी फिल्मों में ‘प्रोपेगेंडा बनाम सच्चाई’ की बहस शुरू हो जाती है। क्या यह आपको प्रभावित करती है? बहस होना स्वाभाविक है, लेकिन कभी-कभी दुख इस बात का होता है कि अभिनय की चर्चा पीछे रह जाती है। हम कलाकार महीनों तैयारी करते हैं, मानसिक रूप से किरदार में उतरते हैं, कई सालों के संघर्ष के बाद ऐसे मौके मिलते हैं। जब फिल्म रिलीज होती है तो चर्चा कहानी से ज्यादा राजनीतिक एंगल पर होने लगती है। मैं राजनीति में नहीं पड़ता। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि लोग यह भी देखें कि कलाकार ने अपना काम कितनी ईमानदारी से किया है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर अनुराग कश्यप और प्रकाश राज जैसे फिल्मी हस्तियों ने आलोचना की। इस पर आपका क्या कहना है? मैं इस पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देना चाहूंगा। हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। जरूरी नहीं कि हर फिल्म या ट्रेलर सबको पसंद आए। कई बार हमें भी कोई ट्रेलर पसंद नहीं आता और हम आपस में खुलकर बोल देते हैं। अगर किसी को अच्छा नहीं लगा तो यह उनकी व्यक्तिगत पसंद है। बहुत से लोग तारीफ भी कर रहे हैं। जो अच्छा कह रहे हैं, उनका भी सम्मान है और जो आलोचना कर रहे हैं, उनका भी। हमारा काम है मेहनत करना और आगे और बेहतर करने की कोशिश करना। ट्रेलर में दिखाए गए एक ‘बीफ’ से जुड़े दृश्य को लेकर विवाद हुआ। क्या उस सीन को हटाने या बदलने पर कोई चर्चा हुई? ऐसे फैसले पूरी तरह निर्देशक और निर्माता के होते हैं। एक अभिनेता के रूप में हमारा काम है कि जो सीन हमें दिया गया है, उसे पूरी सच्चाई और प्रभाव के साथ निभाएं। वह दृश्य भावनात्मक रूप से कठिन था। लेकिन अगर दर्शक मेरे किरदार सलीम से नफरत महसूस करते हैं, तो एक अभिनेता के रूप में मैं समझूंगा कि मैंने अपना काम सही तरीके से किया। नेगेटिव किरदार को इस तरह निभाना कि वह वास्तविक लगे यही अभिनय की सफलता है। द केरला स्टोरी पार्ट 2 में आपका किरदार कितना अलग है? इस बार कहानी पूरी तरह नई है। मैं सलीम का किरदार निभा रहा हूं। यह एक लेयर्ड रोल है। शुरुआत में वह पढ़ा-लिखा, समझदार और सभ्य व्यक्ति दिखाई देता है, लेकिन परिस्थितियों के साथ उसका दूसरा रूप सामने आता है। यह किरदार केवल पूरी तरह नकारात्मक या सकारात्मक नहीं है। उसकी एक यात्रा है एक बदलाव है। उस जर्नी को निभाना मेरे लिए बेहद रोचक और चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा। नेगेटिव रोल करने से क्या इमेज या फैन बेस पर असर पड़ सकता है? बिल्कुल नहीं। एक अभिनेता का काम हर तरह के भाव निभाना है। अगर आप उदाहरण देखें तो मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों ने सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की भूमिकाएं की हैं। आज दर्शक समझदार हैं। वे जानते हैं कि अभिनेता और उसका किरदार अलग होते हैं। नेगेटिव रोल में अक्सर ज्यादा चैलेंज होता है और अभिनेता को अपने अभिनय की रेंज दिखाने का मौका मिलता है। एक आउटसाइडर के तौर पर इंडस्ट्री में आपका संघर्ष कैसा रहा? जब मैं मुंबई आया तो मुझे शहर की बुनियादी जानकारी भी नहीं थी। ऑडिशन के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था। कई बार ‘फिट नहीं’ कहकर मना कर दिया जाता था। मैंने शुरू से तय कर लिया था कि कम से कम 10 साल इस इंडस्ट्री को देने होंगे। यहां कोई गारंटी नहीं है। एक फिल्म मिलने का मतलब यह नहीं कि दूसरी भी मिल जाएगी। हर स्तर पर खुद को साबित करना पड़ता है। धैर्य सबसे जरूरी है। अगर धैर्य नहीं है, तो इस क्षेत्र में टिक पाना मुश्किल है। दर्शकों के लिए द केरला स्टोरी पार्ट 2 खास क्यों है और उन्हें यह फिल्म देखने के लिए क्या संदेश या अनुभव मिलेगा? यह फिल्म बहुत मेहनत से बनी है। निर्देशक से लेकर तकनीकी टीम और कलाकारों तक, सभी ने पूरी लगन से काम किया है। हम नए कलाकार हैं और हमारे लिए दर्शकों का भरोसा बहुत मायने रखता है। हम बस यही चाहते हैं कि दर्शक एक मौका दें। अगर उन्हें हमारा काम पसंद आए, तो वही हमारी सबसे बड़ी सफलता होगी।
‘अनुराग कश्यप ने ट्रेलर कहा बकवास:सुमित गहलावत बोले- सबकी अपनी सोच है, द केरला स्टोरी 2 का बीफ सीन हर कोई देखें

‘द केरल स्टोरी’ के पहले भाग ने देशभर में तीखी बहस को जन्म दिया था। फिल्म को लेकर राजनीतिक, सामाजिक और वैचारिक स्तर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। अब इसका दूसरा भाग एक नई कहानी और नए किरदारों के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है। फिल्म के इस भाग में अभिनेता सुमित गहलावत सलीम नामक एक अहम और परतदार किरदार निभा रहे हैं। लगभग 12 वर्षों से इंडस्ट्री में सक्रिय सुमित का कहना है कि यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने फिल्म, विवाद, संघर्ष और अपने सफर पर खुलकर बात की हैं। आपकी फिल्में, जैसे द केरल स्टोरी और बस्तर: द नक्सल स्टोरी, अक्सर राजनीतिक और वैचारिक बहस को जन्म देती हैं। एक कलाकार के रूप में आप इन प्रतिक्रियाओं और विवादों को किस नजरिए से देखते हैं? मैं व्यक्तिगत रूप से हर फिल्म को सिर्फ सिनेमा के रूप में देखता हूं। एक अभिनेता के तौर पर मेरा काम है अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाना। विषय राजनीतिक है, सामाजिक है या विवादित है यह लेखक और निर्देशक का दृष्टिकोण होता है। मैं स्क्रिप्ट पढ़ते समय यही देखता हूं कि मेरे किरदार में कितनी गहराई है, कितनी चुनौती है और मैं उसमें कितना सच्चापन ला सकता हूं। मैं इस इंडस्ट्री में इसलिए आया हूं ताकि अलग-अलग तरह के रोल निभा सकूं। इसलिए मेरा चयन हमेशा भूमिका और स्क्रिप्ट के आधार पर होता है, किसी राजनीतिक विचारधारा के आधार पर नहीं। ऐसी फिल्मों में ‘प्रोपेगेंडा बनाम सच्चाई’ की बहस शुरू हो जाती है। क्या यह आपको प्रभावित करती है? बहस होना स्वाभाविक है, लेकिन कभी-कभी दुख इस बात का होता है कि अभिनय की चर्चा पीछे रह जाती है। हम कलाकार महीनों तैयारी करते हैं, मानसिक रूप से किरदार में उतरते हैं, कई सालों के संघर्ष के बाद ऐसे मौके मिलते हैं। जब फिल्म रिलीज होती है तो चर्चा कहानी से ज्यादा राजनीतिक एंगल पर होने लगती है। मैं राजनीति में नहीं पड़ता। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि लोग यह भी देखें कि कलाकार ने अपना काम कितनी ईमानदारी से किया है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर अनुराग कश्यप और प्रकाश राज जैसे फिल्मी हस्तियों ने आलोचना की। इस पर आपका क्या कहना है? मैं इस पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देना चाहूंगा। हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। जरूरी नहीं कि हर फिल्म या ट्रेलर सबको पसंद आए। कई बार हमें भी कोई ट्रेलर पसंद नहीं आता और हम आपस में खुलकर बोल देते हैं। अगर किसी को अच्छा नहीं लगा तो यह उनकी व्यक्तिगत पसंद है। बहुत से लोग तारीफ भी कर रहे हैं। जो अच्छा कह रहे हैं, उनका भी सम्मान है और जो आलोचना कर रहे हैं, उनका भी। हमारा काम है मेहनत करना और आगे और बेहतर करने की कोशिश करना। ट्रेलर में दिखाए गए एक ‘बीफ’ से जुड़े दृश्य को लेकर विवाद हुआ। क्या उस सीन को हटाने या बदलने पर कोई चर्चा हुई? ऐसे फैसले पूरी तरह निर्देशक और निर्माता के होते हैं। एक अभिनेता के रूप में हमारा काम है कि जो सीन हमें दिया गया है, उसे पूरी सच्चाई और प्रभाव के साथ निभाएं। वह दृश्य भावनात्मक रूप से कठिन था। लेकिन अगर दर्शक मेरे किरदार सलीम से नफरत महसूस करते हैं, तो एक अभिनेता के रूप में मैं समझूंगा कि मैंने अपना काम सही तरीके से किया। नेगेटिव किरदार को इस तरह निभाना कि वह वास्तविक लगे यही अभिनय की सफलता है। द केरला स्टोरी पार्ट 2 में आपका किरदार कितना अलग है? इस बार कहानी पूरी तरह नई है। मैं सलीम का किरदार निभा रहा हूं। यह एक लेयर्ड रोल है। शुरुआत में वह पढ़ा-लिखा, समझदार और सभ्य व्यक्ति दिखाई देता है, लेकिन परिस्थितियों के साथ उसका दूसरा रूप सामने आता है। यह किरदार केवल पूरी तरह नकारात्मक या सकारात्मक नहीं है। उसकी एक यात्रा है एक बदलाव है। उस जर्नी को निभाना मेरे लिए बेहद रोचक और चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा। नेगेटिव रोल करने से क्या इमेज या फैन बेस पर असर पड़ सकता है? बिल्कुल नहीं। एक अभिनेता का काम हर तरह के भाव निभाना है। अगर आप उदाहरण देखें तो मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों ने सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की भूमिकाएं की हैं। आज दर्शक समझदार हैं। वे जानते हैं कि अभिनेता और उसका किरदार अलग होते हैं। नेगेटिव रोल में अक्सर ज्यादा चैलेंज होता है और अभिनेता को अपने अभिनय की रेंज दिखाने का मौका मिलता है। एक आउटसाइडर के तौर पर इंडस्ट्री में आपका संघर्ष कैसा रहा? जब मैं मुंबई आया तो मुझे शहर की बुनियादी जानकारी भी नहीं थी। ऑडिशन के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था। कई बार ‘फिट नहीं’ कहकर मना कर दिया जाता था। मैंने शुरू से तय कर लिया था कि कम से कम 10 साल इस इंडस्ट्री को देने होंगे। यहां कोई गारंटी नहीं है। एक फिल्म मिलने का मतलब यह नहीं कि दूसरी भी मिल जाएगी। हर स्तर पर खुद को साबित करना पड़ता है। धैर्य सबसे जरूरी है। अगर धैर्य नहीं है, तो इस क्षेत्र में टिक पाना मुश्किल है। दर्शकों के लिए द केरला स्टोरी पार्ट 2 खास क्यों है और उन्हें यह फिल्म देखने के लिए क्या संदेश या अनुभव मिलेगा? यह फिल्म बहुत मेहनत से बनी है। निर्देशक से लेकर तकनीकी टीम और कलाकारों तक, सभी ने पूरी लगन से काम किया है। हम नए कलाकार हैं और हमारे लिए दर्शकों का भरोसा बहुत मायने रखता है। हम बस यही चाहते हैं कि दर्शक एक मौका दें। अगर उन्हें हमारा काम पसंद आए, तो वही हमारी सबसे बड़ी सफलता होगी।
Arunachal Pradesh Racial Abuse Video Case; Ruby Jain Delhi Police

Hindi News National Arunachal Pradesh Racial Abuse Video Case; Ruby Jain Delhi Police | Kiren Rijiju नई दिल्ली34 मिनट पहले कॉपी लिंक आरोपी महिला रूबी जैन को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पति हर्ष जैन ने ANI से बात की। अरुणाचल की 3 महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला रूबी जैन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को SCST Act के तहत गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मंगलवार को मुख्य आरोपी हर्ष सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि हम निश्चित रूप से शर्मिंदा हैं। मैं ऐसा इंसान नहीं हूं, ये सब कुछ हीट ऑफ द मूमेंट में हो गया। हर्ष ने कहा कि मामले में हम दिल्ली पुलिस का पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उनका ऑफिस पहले दिन से ही पीड़ितों और दिल्ली पुलिस के लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना 20 जनवरी की है, आरोपी महिला की पहचान रूबी जैन के रूप में हुई थी। वायरल वीडियो में वह महिलाओं को धमकी देती दिख रही है। रिजिजू बोले- नॉर्थईस्ट के लोगों के साथ गलत व्यवहार का मामला गंभीरता से लेते हैं रिजिजू ने कहा कि मामले में गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में नॉर्थईस्ट के लोगों के खिलाफ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को अधिकारी गंभीरता से लेते हैं। अगर दिल्ली में नॉर्थईस्ट के किसी भी व्यक्ति के साथ कोई घटना होती है, तो हम तुरंत कार्रवाई करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं खुद फॉलो-अप कर रहा हूं। हम सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे और सबक सिखाएंगे कि नॉर्थईस्ट के लोगों के साथ बुरा बर्ताव नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नॉर्थईस्ट के बच्चों को पहले टॉर्चर किया जाता था। वे उन्हें पीटते थे और फेंक देते थे, और कोई उनसे सवाल नहीं करता था, और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती थी। अब समझिए पूरा मामला क्या है दरअसल अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाएं दिल्ली के मालवीय नगर में किराए पर रहती हैं। इनका फ्लैट चौथी मंजिल पर है। 20 फरवरी को महिलाओं ने दोपहर करीब 3.30 बजे अपने फ्लैट में एयर कंडीशनर लगवाने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया था। इस दौरान बाहरी दीवार पर ड्रिलिंग करते समय धूल और मलबा नीचे फर्स्ट फ्लोर में रहने वाले हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी की बालकनी में गिर गया। मलबा गिरने को लेकर शुरू हुई बहस जल्द ही बिगड़ गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कपल ने गालियां दीं और उन्हें और नॉर्थईस्ट समुदाय को टारगेट करते हुए अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणियां कीं। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, आरोपी महिला पीड़ित से कहती है कि वह 500 रुपए में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली है। जब झगड़ा हो रहा था, तब एक पुलिस ऑफिसर मौके पर मौजूद था। वीडियो में, पुलिसवाला बीच-बचाव करते और हालात को शांत करने की कोशिश करते हुए भी दिख रहा है। इस बीच आरोपी हर्ष सिंह महिलाओं से गाली-गलौज करने लगा। तब पीड़ित ने कहा कि इस बुड्ढे को समझा लो। इस पर पत्नी कहती है कि जिस आदमी से वह बात कर रही है वह एक “बड़े पॉलिटिशियन” का बेटा है। तुम उसको बुड्ढा कैसे कह सकती हो। फिर आरोपी महिला कहती है कि तुम (पीड़ित) उसके साथ क्यों नहीं सोती? मेरे बेडरूम में जाओ। तुम्हें पता चल जाएगा कि वह कितने साल का है।” बहस के दौरान आरोपी महिला पीड़ित के पास पहुंच गई। इस दौरान पीड़त जोर से चिल्लाने लगी। मामले पर किसने क्या कहा… अरुणाचल प्रदेश CM पेमा खांडू: हमारी तीन जवान बहनों के साथ हुई नस्लभेदी गाली-गलौज की शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा करता हूं। ऐसा व्यवहार बिल्कुल मंज़ूर नहीं है और हमारे समाज में इसकी कोई जगह नहीं है। मैंने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ऑफ़ पुलिस से बात की और जल्दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। मेघालय CM कॉनराड के संगमा: अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और आपराधिक धमकी मंज़ूर नहीं है, भारत जैसे विविधता वाले देश में अपमान का कोई बहाना नहीं है। कांग्रेस MP गौरव गोगोई: अरुणाचली महिलाओं के साथ नस्लभेदी दुर्व्यवहार गलत है, अधिकारी इसपर तुरंत कार्रवाई करें और शिकायत करने वालों को पूरी सुरक्षा दें। सिक्किम CM प्रेम सिंह तमांग: अरुणाचल की तीन महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव की हालिया घटना निंदनीय है। ये घटना चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया: इस घटना से बहुत परेशान हूं। घर के एक छोटे से मामले का भेदभाव से जुड़ी गाली-गलौज और धमकी में बदल जाना बहुत शर्मनाक है। ————– ये खबर भी पढ़ें… असम-बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने महिला का रेप किया:₹10 हजार ट्रांसफर कराए, 2 गिरफ्तार AI Generated असम के कछार जिले के सिलचर शहर के पास एक 28 साल की महिला का उसके बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में शिकायत 19 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रेप के बाद एक आरोपी ने महिला से 10 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कराए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rajinikanth-Kamal’s ‘KHxRK’ introduction video released, both will be seen together after 47 years, KHxRK

चेन्नई38 मिनट पहले कॉपी लिंक रेड जायंट मूवीज की फिल्म ‘KHxRK’ के जरिए कमल हासन और रजनीकांत 47 साल बाद एक साथ नजर आने वाले हैं। अब फिल्म का एक खास इंट्रोडक्शन वीडियो सामने आया है, जिसने इस जोड़ी के साथ आने को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस वीडियो में फिल्म की थीम और अंदाज की झलक देखने को मिलती है। वीडियो की शुरुआत एक दिलचस्प कन्फ्यूजन से होती है-पहले किस कमरे में प्रवेश किया जाए। इसके बाद बातचीत में ‘शनमुगा प्रिया’ और ‘कोकिला प्रिया’ जैसे नामों के साथ ‘म्यूजिकल नोट’ का जिक्र आता है। वीडियो में म्यूजिक को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में संवाद होते हैं। एक किरदार कहता है कि उसे संगीत की समझ है, जबकि दूसरा मजाकिया लहजे में ‘दो उंगलियों की तकनीक’ की बात करता है। इस दौरान कमरे के चयन को लेकर समानता दिखाई जाती है। वीडियो के एक हिस्से में कहा जाता है…‘जब बीथोवन की सिम्फनी बप्पी लाहिड़ी के ग्रूव से मिलती है, तब एक लेजेंडरी मिक्स जन्म लेता है।’ इसके बाद होती है रजनीकांत और कमल की दमदार एंट्री। इसके बाद दोनों सूट, बूट, घड़ी और चश्मा पहनते हुए एक-दूसरे की पसंद के विपरीत चीजें चुनते हैं, जिससे मजेदार दृश्य सामने आते हैं। फिर ये दिग्गज अभिनेता एक गैराज में खड़ी कार की ओर बढ़ते हैं, जहां स्टाइलिश मॉडल्स शानदार और विंटेज कारों को धो रही होती हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार के हाथ में है और म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं। फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की जाएगी। फिलहाल फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां साझा नहीं की गई हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
uttar pradesh Prayagraj Ashutosh-brahmachari-sexual-abuse-allegations-avimukteshwaranand FIR Jhunsi thana update video

प्रयागराजकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के मामले FIR दर्ज कर ली गई है। प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज FIR में शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद का भी नाम है। झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा के मुताबिक, 2-3 अज्ञात के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कोर्ट में 2 बच्चों को पेश करके गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट में कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज हुए थे। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात पर केस दर्ज करने के आदेश जारी किए थे। इससे पहले अदालत ने 13 फरवरी को अपना आदेश रिजर्व रखा था। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया- हम दर-दर भटक रहे थे। पुलिस के पास जा रहे थे। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसलिए न्याय के मंदिर में आए। आज लगा कि न्याय अभी जिंदा है। न्यायालय ने हमें आज न्याय दिया। मैं अब साफ-साफ कहना चाहता हूं कि शिष्यों के साथ यौन शोषण और समलैंगिक अपराध किया गया। इसकी पुष्टि न्यायालय ने कर दी है। अदालत ने माना- शंकराचार्य और उनके शिष्य पर गंभीर आरोप कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला दिया। कहा, हर मामले में FIR दर्ज करना अनिवार्य नहीं होता। मजिस्ट्रेट को अपने विवेक से तय करना होता है कि FIR का निर्देश दिया जाए या शिकायत के रूप में आगे बढ़ाया जाए। यदि मामले में पुलिस जांच जरूरी हो, तो FIR दर्ज कर जांच करना उचित होता है। कोर्ट ने कहा, आरोप गंभीर और संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आते हैं और पॉक्सो अधिनियम लागू होता है। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस जांच आवश्यक है। केवल निजी शिकायत के रूप में मामला आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा। जज ने आदेश दिया कि संबंधित थाना प्रभारी तत्काल FIR दर्ज करें। कानून के अनुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करें। पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों का पालन किया जाए। पीड़ितों की पहचान और गरिमा की रक्षा की जाए। जांच रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए। शंकराचार्य बोले- रामभद्राचार्य ने अपने चेले से मुकदमा कराया शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। कहा- झूठा केस सच्चा थोड़ी हो जाएगा। कोर्ट के फैसले के बाद शंकराचार्य ने कहा- यौन शोषण का केस फर्जी साबित होगा। ये बनाया हुआ मामला है। वह (आशुतोष महाराज) रामभद्राचार्य का एक चेला है। हिस्ट्रीशीटर है। उसने पहले भी लोगों के ऊपर झूठे केस किए हैं। वह लोगों को धमकाता है, धन उगाही करता है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- रामभद्राचार्य से हम लोगों का वाकयुद्ध चलता रहता है। यह तो सभी लोग जानते ही हैं। उन्होंने हमारे ऊपर अपने चेले को आगे करके फर्जी मुकदमा करवाया है। वो चाहते हैं कि सरकार के खिलाफ गोमाता की रक्षा की आवाज हम नहीं उठाएं। इसलिए हमारे ऊपर यह सब हो रहा है। शंकराचार्य ने कहा- न्यायालय का एक प्रोसिजर है, उसका हम सहयोग करेंगे। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हमको पछतावा तब होता, जब हम कुछ इस तरह के होते। जब हम ऐसे हैं ही नहीं, तब क्या? बनावटी केस तो बनावटी ही रहने वाला है। इसलिए हम चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी जांच हो जाए। पुलिस सरकार के अंडर में ही काम करती है। सीएम योगी सदन में खड़े होकर जब हमारे खिलाफ बोलते हैं, तो इसलिए नहीं बोलते कि उनको बोलना है। वह पुलिस को मैसेज देते हैं कि ये करना है। उन्होंने शीश महल के आरोपों पर कहा- यह खुला मठ है। इसमें 100-200 लोग रहते है। हर कोई आता-जाता रहता है। आशुतोष ब्रह्मचारी का डिप्टी सीएम और अखिलेश यादव को चैलेंज आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा- अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम से कहना चाहता हूं कि मेरे साथ पैदल यात्रा में चलिए। विद्यामठ, बनारस जा रहा हूं, जहां शंकराचार्य रंगरलियां मनाते हैं। पंचम तल दिखाना चाहता हूं, जहां पर इनका शीश महल है। वहां इनकी सखियां रहती हैं, जिनका नाम भी पता है। आज से मेरी पैदल यात्रा चलेगी। हम न्याय के लिए दर-दर लोगों के बीच में जाएंगे। लोगों को ऐसे पद पर नहीं बैठना चाहिए। ये लोग जेल के अंदर होने चाहिए। इसलिए हम लोग आज से यात्रा शुरू कर रहे हैं। 8 फरवरी को कोर्ट में की थी शिकायत जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में वाद (शिकायत) दायर की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि गुरुकुल की आड़ में वह बाल उत्पीड़न करते हैं। शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज शनिवार को वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे। कोर्ट के नोटिस पर अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने 10 फरवरी को जवाब दाखिल किया था। तब शंकराचार्य ने दैनिक भास्कर से कहा था कि हमने कोर्ट में सारे साक्ष्य दिए हैं। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। जबसे हमने गोमाता की रक्षा के लिए आवाज उठानी शुरू की, तब से सरकार और कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा था। 13 फरवरी: आशुतोष महाराज कोर्ट से रोते हुए बाहर निकले यह तस्वीर 13 फरवरी की है, जब आशुतोष महाराज कोर्ट रूम से रोते और आंसू पोंछते हुए बाहर निकले थे। 13 फरवरी को जज विनोद कुमार चौरसिया ने मामले की सुनवाई की थी। शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज ने मामले की वकालत खुद की थी। उन्होंने जज से कहा था कि 2 शिष्यों ने मेरे पास आकर अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी सुनाई। शंकराचार्य के खिलाफ FIR दर्ज करके जांच करनी चाहिए। मुझे न्यायपालिका से ही इंसाफ की उम्मीद है। शंकराचार्य के वकील ने इसका विरोध किया था। कहा था कि ये सिर्फ आरोप हैं। हमें केस की तैयारी के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। इस पर आशुतोष महाराज ने जज से कहा था- मेरी कार को बम से उड़ाकर मुझे मारने की धमकी दी जा रही। मेरी हत्या हो सकती है। आपको यौन शोषण का शिकार हुए बच्चों के
Ishan Kishan Fans Gorakhpur Connection; Video

गणेश पाण्डेय । गोरखपुर3 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ईशान किशन और उनके फैंस का प्यारा वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस समय टी-20 वर्ल्ड कप चल रहा। इसी बीच वो ईशान किशन मैदान से प्रैक्टिस करके वापस स्टेडिम की ओर लौट रहे थे। तभी उनके फैंस ने उनके साथ फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंच गए। ईशान किशन ने सभी के साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ दिया। अपने स्टार खिलाड़ी की पास पाकर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रैक्टिस के बाद लौट रहे ईशान किशन को फैंस ने घेरा, फैंस ने जब बोला गोरखपुर से आए हैं तो मुस्कुरा दिए ईशान पढिए फैंस और ईशान के बीच की बातचीत उसी में से एक फैंस ने धीरे से कुछ बोला पर ईशान सुन नहीं पाए ईशान ने फैंस से बोला– आएं.… फैंस: टेंशन नहीं है… ईशान: केने से है? फैंस: हम गोरखपुर से… जवाब सुनकर ईशान मुस्कुरा दिए। फैंस: आप ही के इधर से हैं भइया, ज़्यादा दूर नहीं है.. ईशान: इसीलिए तो बोलें… तेरे भाषा से ही लग गया कही बाजू का ही है फैंस: जी भईया गोरखपुर से ही हैं… इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे। लोगों को ईशान का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा। कॉमेंट में लोग गोरखपुर लव, ईशान के साथ हार्ट रिकेट्स कर रहे। सोशल मीडिया पर लोग जमकर दे रहे रिएक्शन ये भी जानिए… ईशान किशन बिहार के पटना के रहने वाले हैं। वो इंडियन टीम में बैतौर विकेटकीपर बैट्समैन में रूप में खेलते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंद में 77 रन और नामीबिया के खिलाफ 24 गेंद में 61 की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की अगुआई करते हुए अपनी टीम को पहली बार खिताब जिताया और उस टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। लोग उनकी इस काबिलियत को देखते हुए इनकी तुलना पूर्व भारतीय विकेटकीपर बैट्समैन महेंद्र सिंह धोनी से करते हैं। धोनी भी झारखंड राज्य की अगुआई कर चुके हैं। 7 साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला पटना के बेली रोड के आशियाना में 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले ईशान बेहतरीन विकेट कीपर और बैट्समैन हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे। ईशान का टैलेंट कोच और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका मिला। ईशान बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते थे। उनके इस जुनून के चलते वे पढ़ाई में पीछे हो गए थे। डेफिनेट के नाम से बुलाते हैं दोस्त ईशान को उनके दोस्त डेफिनेट बुलाते हैं। यह नाम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में जिशान कादरी द्वारा निभाए गए डेफिनेट के किरदार से आया था। दोस्तों का मानना है कि किशन जो एक बार तय कर लेते हैं, उसे पूरा ही करते हैं। इसलिए लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। ईशान एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़ और धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। क्रिकेट के अलावा, ईशान को टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स खेलना काफी पसंद है। एक-दूसरे के होंगे ईशान और अदिति ईशान किशन की शादी की चर्चा जोरों पर है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनके और जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के अफेयर की पुष्टि हो गई है। ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम उनके दादा राम अनुग्रह पांडेय ने ही बताया, जिससे उनके रिलेशनशिप पर मुहर लग गई है एक इंटरव्यू में पांडेय ने कहा- ” ईशान जिससे भी शादी करेगा हमें स्वीकार है। ईशान अपनी गर्लफ्रेंड अदिति के साथ सात फेरे लेंगे। उनके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे, तो हमने करवा दी थी। अब इसकी भी करवा देंगे। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी। बताया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









