Nepal PM Balen Visit & Anupama World Snooker Champion News

Hindi News Career Nepal PM Balen Visit & Anupama World Snooker Champion News | Current Affairs 11 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. नेपाल पीएम बालेन नई दिल्ली पहुंचे 22 नवंबर को नेपाल के पीएम बालेन शाह पहली बार भारत के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। पहले दिन उन्होंने इसके विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। आज बालेन ऑफिशियली राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और पीएम मोदी और बालेन शाह की द्विपक्षीय बैठक हुई। पीएम बालेन शाह का राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि भी देंगे। पीएम मोदी और बालेन मिलकर भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या और नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। नेपाल के पीएम बालेन शाह का नई दिल्ली में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। 2. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वेलिस्लावा पेत्रोवा के साथ वार्ता की 22 नवंबर को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा-चमोवा के साथ बातचीत की। दोनों प्रमुखों ने भारत-बुल्गारिया संबंधों को मजबूत करने के लिए 2027–2031 का संयुक्त सहयोग रोडमैप तैयार करने पर चर्चा की। भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लागू करने से व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ने की उम्मीद जताई। इस वार्ता में बिजनेस, डिफेंस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्पेस एंड एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई। इसके अलावा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC), ब्लैक सी क्षेत्र की स्थिति और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी दोनों ने बातचीत की। ये बुल्गारिया के किसी विदेश मंत्री की 17 सालों में पहली भारत यात्रा थी। दोनों देशों के बीच भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) जल्द ही लागू करने पर बात हुई। भारत और यूरोपीय संघ ने एक सुरक्षा और रक्षा साझेदारी यानी सिक्योरिटी एंड डिफेंस पार्टनरशिप और मोबिलिटी (आवागमन) से जुड़े एक फ्रेमवर्क पर भी साइन किए। ये बुल्गारिया के किसी विदेश मंत्री की 17 सालों में पहली भारत यात्रा थी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. अनुपमा रामचंद्रन ने वर्ल्ड स्नूकर चैंपियन बनीं 22 नवंबर को भारत की अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार वुमेन कैटेगरी में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2026 जीती। 24 साल की अनुपमा लगातार दूसरी बार वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। अनुपमा ने हांगकांग की सो मैन यान को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने पिछले साल दोहा में जीते अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा है। वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में ईरान के 32 साल के अली घरहागोजलू ने हांगकांग केटैम युन फंग को 5-1 से हराया। अली ने भी दूसरी बार खिताब जीता है। भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) के शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 से ज्यादा देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अनुपमा रामचंद्रन अनुपमा ने 2015 में चेन्नई के मायलापुर क्लब में समर कोचिंग कैंप के दौरान स्नूकर खेलना शुरू किया था। अनुपमा ने 2017 में अंडर-16 गर्ल्स वर्ल्ड ओपन स्नूकर चैंपियनशिप जीतकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। 2022 में अनुपमा ने IBSF वर्ल्ड अंडर-21 वुमन स्नूकर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद 2023 में रियाद में IBSF विश्व अंडर-21 महिला स्नूकर चैंपियनशिप जीती थी। अनुपमा ने नवंबर 2025 में दोहा में हुई वर्ल्ड वुमन स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता था। फाइनल में हांगकांग की एनजी ऑन यी को 3-2 से हराया था। 2025 में अनुपमा ने यह सीनियर लेवल पर अपना पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 4. केएल राहुल SENA देशों में सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने 21 नवंबर को केएल राहुक सभी SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर ने SENA देशों में शतक लगाया है। राहुल ऐसा करने वाले पहले ओपनर हैं, हालांकि किसी भी नंबर पर बैटिंग करते हुए अब तक 8 बैट्समैन SENA देशों में शतक लगा चुके हैं। भारत 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। 94 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने विदेश में 50+ स्कोर बनाया है। वेलिंगटन टेस्ट में अब तक यशस्वी जायसवाल, राहुल, पडिक्कल, गिल और पंत ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। केएल राहुल न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे। उन्होंने वेलिंगटन में पहली पारी में ही 136 रन बनाए। इसके साथ ही राहुल न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने सुनील गावस्कर के 116 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा। केएल राहुल न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने। निधन (DEATH) 5. साउथ अफ्रीका की पहली महिला उपराष्ट्रपति का निधन 21 नवंबर को साउथ अफ्रीका की पहली महिला उपराष्ट्रपति फुमजिले म्लाम्बो-न्गुका का निधन हो गया। फुमजिले 71 साल की थीं और फुमजिले यूनाइटेड नेशन वुमन (UN Women) की पूर्व एग्जीक्युटिव डायरेक्टर भी रह चुकी थीं। फुमजिले 2005 से 2008 तक उपराष्ट्रपति के पद पर रही थीं और UN वुमन में वे 2013 से 2021 तक रहीं। फुमजिले महिलाओं और लड़कियों के अधिकार, जेंडर इक्वालिटी और महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती थीं। फुमजिले ने (umlambo) फाउंडेशन की स्थापना भी की, जिसका उद्देश्य टीचर्स और स्टूडेंट्स को सहयोग देना था। 6. राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम का निधन 22 नवंबर को राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वाडकुटे का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सखाराम ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) से की और 2004 से 2019 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे। सखाराम ने राजनीतिक करियर के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। जिनमें महाराष्ट्र राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर भेड़ एवं बकरी विकास निगम के अध्यक्ष का पद शामिल है। मार्च 2026 में सखाराम को भाजपा ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया। सखाराम का संसदीय कार्यकाल अप्रैल 2026 में शुरू हुआ और उसी महीने उन्होंने
UNESCO Memory of the World: Mahabharat Included

Hindi News Career UNESCO Memory Of The World: Mahabharat Included | Indian Navy Amini Update 6 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. इंडियन नेवी को वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अमीनी’ मिला 5 नवंबर को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने इंडियन नेवी को स्वदेशी युद्धपोत ‘अमीनी’ सौंपा। ‘अमीनी’ एक एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW SWC) है। ये नेवी के सबसे बड़े युद्धपोतों में से हैं, जो वॉटरजेट से चलते हैं। अमीनी वॉटर एयर क्राफ्ट ‘इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग’ (IRS) के वर्गीकरण नियमों के मुताबिक डिजाइन किए गए हैं आउए बनाए गए हैं। अमीनी में अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और सोनार लगे हैं, जो पानी के भीतर मौजूद खतरों का पता लगाने और उनसे निपटने में सक्षम हैं। साथ ही ये एडवांस्ड कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। ये जहाज नेवी की एंटी-सबमरीन क्षमता, तटीय निगरानी और माइन बिछाने की क्षमताओं को और मजबूत करेगा। ‘अमीनी’ नाम केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के ‘अमीनी द्वीप’ से लिया गया है और ये पुराने ‘INS अमीनी (जो ‘पेट्या III’ क्लास का एंटी-सबमरीन वारफेयर कॉर्वेट था और 2002 में सेवामुक्त हो गया था) का ही एक नया रूप है। ये समुद्र के तटीय और उथले क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनकी निगरानी करना और उन्हें नष्ट करना। ये नौसेना के लिए GRSE द्वारा बनाए जा रहे 8 ASW-SWC युद्धपोतों में पांचवां युद्धपोत है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. UNESCO के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ में भारत के 3 ग्रंथ शामिल 6 नवंबर को UNESCO के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ एशिया और प्रशांत में भारत के तीन प्राचीन ग्रंथों को शामिल किया है। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुई UNESCO की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर की 11वीं बैठक में ये जानकारी मिली। अब इसमें भारत की साहित्यिक और बौद्धिक विरासत की प्रमुख तीन कृतियां- कल्हण की ‘राजतरंगिणी’, ‘महाभारत’ और कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ को भी अब इस लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। ‘राजतरंगिणी’ में कश्मीर के इतिहास का वर्णन है और ‘महाभारत’ में धर्म, कर्तव्य तथा मानवीय मूल्यों की बात कही गई है। वहीं, ‘अर्थशास्त्र’ में शासन व्यवस्था, कूटनीति और राज्य संचालन के बारे में बताया गया है। इसकी जानकारी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने दी। उन्होंने इन तीनों पुस्तकों को सूची में शामिल कराने के लिए नामांकन से जुड़े दस्तावेज तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब UNESCO की लिस्ट में भारत की कुल 6 ग्रंथ शामिल हो गए हैं। अपॉइंटमेंट (Appointment) 3. पूर्व जज राजेश बिंदल NCLAT के चेयरमैन बने 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज राजेश बिंदल को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का नया चेयरमैन अपॉइंट किया गया। वे 5 साल तक इस पद पर रहेंगे। बिंदल ने NCLAT के कार्यवाहक अध्यक्ष योगेश खन्ना की जगह ली है। वे महीने से ये पद संभाल रहे थे। बिंदल ने 1985 ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से LL.B. की डिग्री ली और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। बिंदल 2006 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज अपॉइंट हुए और 2018 में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में जज अपॉइंट हुए। NCLAT का पूरा नाम नेशनल कपनी लॉ एपेलेट ट्रिब्यूनल (राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण) है। यह एक अपीलीय संस्था है, जो राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के फैसलों के खिलाफ अपील सुनती है। 15 अप्रैल 2026 को बिंदल सुप्रीम कोर्ट के जज के पद से रिटायर हुए। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. टेनिस प्लेयर महेश भूपति और सानिया AITA कमेटी के मेंबर बने 6 नवंबर को भारतीय टेनिस के दिग्गज महेश भूपति और सानिया मिर्जा को अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) की कार्यकारी समिति में चुना गया। ये भारतीय टेनिस के प्रशासन में पूर्व खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये दोनों पहले AITA की आम सभा (जनरल बॉडी) में ‘स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ आउट स्टैन्डिंग मेरिट’ (SOM) यानी योग्यता वाले खिलाड़ी के प्रतिनिधियों के तौर पर चुने गए। महेश और सानिया ने 15 सदस्यीय कार्यकारी कमेटी में अपनी जगह बनाई। कार्यकारी समिति के चुनाव में भूपति को 23 वोट मिले, जो सभी कैंडिडेट्स में सबसे ज्यादा थे, जबकि सानिया को 18 वोट प्राप्त हुए। AITA के संशोधित संविधान में कार्यकारी समिति में SOM के दो प्रतिनिधियों का प्रावधान है, जिसमें एक पद पुरुष प्रतिनिधि के लिए और एक पद महिला प्रतिनिधि के लिए आरक्षित है। अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) भारत में लॉन टेनिस का सर्वोच्च प्राधिकरण और संचालन निकाय है। यह खेल से जुड़े कई प्रमुख कार्य करता है। AITA नेशनल टीमों को ऑपरेट करता है, ये भारतीय डेविस कप टीम, भारतीय फेड कप टीम और विभिन्न आयु वर्ग की युवा टीमों का प्रबंधन करता है। निधन (DEATH) 5. पद्म श्री न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक कुमार महापात्रा का निधन 5 नवंबर को प्रख्यात न्यूरोसर्जन और पद्म श्री से सम्मानित प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार महापात्रा का निधन हो गया। वे 74 साल के थे। डॉ. महापात्रा AIIMS भुवनेश्वर के फाउंडर डायरेक्टर थे और उन्होंने AIIMS नई दिल्ली न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के हेड के तौर पर भी काम किया था। डॉ. महापात्रा ने 2017 में AIIMS में एक ऐतिहासिक ऑपरेशन किया था और ‘’जुड़े हुए जुड़वां बच्चों’ (conjoined twins) जगा और बलिया को सफलतापूर्वक अलग किया था। डॉ. महापात्रा लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर रहे और भुवनेश्वर की एजुकेशन ‘ओ’ रिसर्च यूनिवर्सिटी के कुलपति भी रहे। चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 28 अप्रैल 2025 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।मिसलीनियस 6. INS सह्याद्रि मालाबार 2026′ में हिस्सा लेने जापान पहुंचा 5 नवंबर को भारतीय नौसेना का स्वदेशी गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट, INS सह्याद्रि, बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मालाबार 2026’ में हिस्सा लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स ने इस जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह स्वागत भारत और जापान के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी और बढ़ते समुद्री सहयोग को दर्शाता है। मंत्रालय के मुताबिक ‘मालाबार 2026’ में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं एक साथ आ रही हैं।
RBI Inauguration Ahmedabad | World Weightlifting Championship 2029 Update

Hindi News Career RBI Inauguration Ahmedabad | World Weightlifting Championship 2029 Update 8 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. RBI के नया डेटा सेंटर एवं साइबर सुरक्षा संस्थान का उद्घाटन 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर एवं साइबर सुरक्षा संस्थान का उद्घाटन किया है। यह सेंटर ओडिशा राज्य में भुवनेश्वर के पास इन्फोवैली-II में बनाया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट को तैयार करने में लगभग 169 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यह संस्थान 18.55 एकड़ की जमीन पर फैला हुआ है। इसका काम ऑनलाइन पैसों के लेन-देन (जैसे RTGS और NEFT) को हैकर्स और साइबर हमलों से बचाना है। यहां बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी नई तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे भारत के बैंकिंग सेक्टर का पूरा डाटा देश के अंदर ही पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। यह सेंटर AI और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों पर काम करेगा। 2. दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का आयोजन 26 और 27 अक्टूबर 2026 को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है इसका आयोजन नई दिल्ली के पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हो रहा है। इस साल की मुख्य थीम जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना है। इस सम्मेलन की अगुवाई और अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला कर रहे हैं। इसमें ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों और 10 पार्टनर देशों के संसद अध्यक्ष और नेता शामिल हो रहे हैं। नए देशों जैसे मिस्र, ईरान, यूएई के जुड़ने के बाद भारत में होने वाला यह पहला बड़ा संसदीय सम्मेलन है। बैठक में सभी देश मिलकर भुखमरी, गरीबी खत्म करने और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने पर बात कर रहे हैं। इस बैठक का मकसद दुनिया के देशों के बीच आपसी व्यापार और भाईचारे को मजबूत करना है। 27 अक्टूबर को सभी देश मिलकर आगे के काम के लिए एक साझा घोषणा पत्र जारी करेंगे। 3. लद्दाख बना भारत का पहला पूर्ण जैविक केंद्र शासित प्रदेश 25 अक्टूबर को लद्दाख को आधिकारिक तौर पर भारत का पहला 100% ऑर्गेनिक केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया है। ये घोषणा लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने की। यह उपलब्धि कृषि में रासायनिक और सिंथेटिक उर्वरकों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के बाद हासिल हुई है। इस काम की शुरुआत के तहत किसानों को समय पर मदद देने के लिए मार्च 2026 में बुवाई के मौसम से पहले गांवों में जैविक उर्वरक बांटे गए थे। 2020 में शुरू किए गए मिशन ऑर्गेनिक डेवलपमेंट इनिशिएटिव (MODI) के अंतर्गत लद्दाख का लक्ष्य सभी 666 गांवों को सर्टिफाइड ऑर्गेनिक हब में बदलना है। 500 करोड़ की इस पहल में बायो-फर्टिलाइजर प्रोडक्शन, बीज डिस्ट्रिब्यूशन, प्रोटेक्टेड खेती और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए सपोर्ट शामिल है। जुलाई 2026 तक लद्दाख के 207 गांवों को जैविक प्रमाणन मिल चुका था। इसमें कारगिल, द्रास, जांस्कर और शाम क्षेत्र के गांव शामिल हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. लूला दा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने 25 अक्टूबर को लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति चुने गए। लूला ने 2022 के चुनाव में फ्लावियो के पिता और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को हराया था। सिल्वा का नया कार्यकाल 5 जनवरी 2027 से शुरू होगा। चुनाव के पहले चरण में फ्लावियो बोल्सोनारो को 47% वोट मिले थे, जबकि लूला दा सिल्वा को 45.16% वोट हासिल हुए थे। लूला दा सिल्वा इससे पहले 2002 से 2010 तक लगातार दो बार ब्राजील के राष्ट्रपति रह चुके हैं और 2022 में भी उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव जीता था। 2018 में भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा। बाद में उनकी सजा रद्द कर दी गई। वे 2022 का चुनाव लड़े और राष्ट्रपति बने। ब्राजील में दो चरणों में चुनाव होता है। यदि पहले चरण में किसी उम्मीदवार को 50% से अधिक वोट नहीं मिलते, तो शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच दूसरे चरण में अंतिम मुकाबला होता है। लूल्ला ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे और रियो डी जेनेरियो से सीनेटर हैं। 5. मस्क ने अमेरिका के लिए ‘X मनी’ टिपिंग फीचर का ऐलान किया 25 अक्टूबर को इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के लिए एक नए फीचर का ऐलान किया है। इसके तहत यूजर लाइक बटन को लॉन्ग-प्रेस करके किसी भी यूजर या क्रिएटर को 1 डॉलर (95.14 रुपए) टिप के तौर पर भेज सकेंगे। मस्क ने X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। यह फीचर अभी सिर्फ अमेरिका के X यूजर्स के लिए ही होगा। X मनी की शुरुआत अमेरिका में जुलाई 2026 में हुई थी। यह सर्विस यूजर्स को पर्सन-टू-पर्सन मनी ट्रांसफर, डिपॉजिट अकाउंट्स और X-ब्रांडेड वीजा डेबिट कार्ड की सुविधा देती है। इसके जरिए मिलने वाला डेबिट कार्ड एपल पे से भी कनेक्ट हो जाता है। साथ ही, एलिजिबल डिपॉजिट्स पर ब्याज और खरीदारी पर कैशबेक जैसे फायदे भी मिलते हैं। इलॉन मस्क लंबे समय से X को सिर्फ एक सोशल नेटवर्किंग साइट न रखकर एक ‘एवरीथिंग एप’ बनाना चाहते हैं, जहां मैसेजिंग, सोशल मीडिया और फाइनेंशियल सर्विसेज एक साथ मिल सकें। X मनी का यह $1 टिपिंग फीचर उसी स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। अगर यह बड़े पैमाने पर लागू होता है, तो इससे क्रिएटर्स को सीधा आर्थिक फायदा मिलेगा। स्पोर्ट्स (SPORTS) 6. अहमदाबाद करेगा सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2029 की मेजबानी 25 अक्टूबर को सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2029 की मेजबानी की घोषणा अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) ने की। यह पहला अवसर होगा जब भारत इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की मेजबानी करेगा। महासंघ ने वर्ष 2030 की सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी रूस की राजधानी मॉस्को को सौंपी है। वर्ष 2028 की विश्व युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी कोसोवो की राजधानी प्रिस्टिना करेगी। विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी वेनेजुएला की राजधानी कराकस को दी गई है। इससे भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू मंच और खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अहमदाबाद 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की भी मेजबानी करेगा। 1891 में पहली बार हुई वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शुरू में पुरुषों के मुकाबले होते थे। महिलाओं का इवेंट
Miss World 2026 Finale LIVE

8 मिनट पहले कॉपी लिंक मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल कर रही हैं। मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम में होगा। इस प्रतियोगिता में निकिता पोरवाल भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भारत में इस पेजेंट का प्रसारण जियाहॉटस्टारt पर होगा। लाइवस्ट्रीम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। फिनाले वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में होगा। ब्यूटी पेजेंट का यह 73वां संस्करण है और यह इस संस्था की 75वीं वर्षगांठ का जश्न है। पिछले साल ओपल सुचाता ने खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले पिछले साल 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ था। इस मुकाबले में 108 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया था। इथियोपिया की हासेट डेरेज फर्स्ट रनर-अप रही थीं। वहीं, पोलैंड की माजा क्लाज्दा सेकेंड रनर-अप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम थर्ड रनर-अप रही थीं। मिस वर्ल्ड 2024 रहीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ओपल सुचाता को ताज पहनाया था। मिस वर्ल्ड खिताब हासिल करने के बाद ओपल सुचाता ने भावुक होकर कहा था- ये मेरी निजी जीत नहीं बल्कि उन युवा लड़कियों की भी जीत है, जो दिखना, सुनना और बदलाव करना चाहती हैं। इस लीगेसी को रिप्रजेंट करने और मिस वर्ल्ड के इस समय में असल बदलाव लाने के लिए गर्व महसूस कर रही हूं। पिछले साल भारत की नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता में टॉप-20 तक पहुंची थीं। हालांकि, वह टॉप-8 में जगह नहीं बना सकी थीं। नंदिनी ने टॉप मॉडल का टाइटल जीता था। फिनाले में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को उनके सामाजिक काम के लिए मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया गया था। वह जूरी का हिस्सा भी थे और उन्होंने ओपल से फाइनल सवाल पूछा था। जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर ने फिनाले में परफॉर्म किया था। एक नजर मिस वर्ल्ड के इतिहास पर- ब्यूटी नहीं बिकिनी कॉन्टेस्ट था पहला मिस वर्ल्ड 1951 में इंग्लैंड के टीवी होस्ट एरिक मोर्ले ने फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन सेलिब्रेशन में बिकिनी को बढ़ावा देने के लिए बिकिनी कॉन्टेस्ट आयोजित किया था। इसका उद्देश्य भीड़ बढ़ाना था। ये अपनी तरह का इकलौता कॉन्टेस्ट था, जिसमें कई देशों की 27 मॉडल बिकिनी में रैंप वॉक करने वाली थीं। विदेशी मीडिया ने इसे मिस वर्ल्ड नाम दिया था। इसकी पहली विजेता स्वीडन की कर्स्टीन मार्गरेटा उर्फ कीकी हकानसन रहीं। उन्होंने क्राउनिंग के दौरान बिकिनी पहनी थी। पहली मिस वर्ल्ड सेरेमनी (बिकिनी कॉन्टेस्ट) लंदन में हुई थी। इसके बाद 38 सालों तक ये सेरेमनी लंदन में ही होती रही। जैसे ही ये कॉन्टेस्ट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ तो उस समय के पोप ने इसकी जमकर आलोचना की। उन्होंने इसे धर्म और समाज के विरुद्ध माना। कई देशों ने भी अपनी कंटेस्टेंट्स भेजने से इनकार कर दिया। विवादों से ये बिकिनी कॉन्टेस्ट सुर्खियों में आ गया। पॉपुलैरिटी के चलते एरिक मोर्ले ने इस कॉन्टेस्ट को मिस वर्ल्ड नाम के साथ रजिस्टर करवाया और इसे सालाना प्रतियोगिता बना दिया। विवादों से बचने के लिए मिस वर्ल्ड 1952 में बिकिनी की जगह कंटेस्टेंट्स को स्विमसूट पहनाया जाने लगा। मिस वर्ल्ड से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए- 1970- फिनाले के दौरान मंच पर फेंका गया बम 20 नवंबर 1970 को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में मिस वर्ल्ड का फिनाले हो रहा था, तभी अचानक 60 फेमिनिस्ट प्रोटेस्टर्स वहां पहुंचकर मंच पर आटा बम फेंकने लगीं। शो के होस्ट इससे घबरा गए और सेरेमनी रोक दी गई। वे कॉन्टेस्ट में महिलाओं की प्रदर्शनी से नाराज थीं। इससे पहले भी सेरेमनी शुरू होने से पहले हॉल के बाहर खड़ी BBC की ब्रॉडकास्ट वैन पर ब्रिटिश टेररिस्ट ग्रुप ने बम से हमला किया था। खुशकिस्मती से दोनों धमाकों में कोई नुकसान नहीं हुआ था। बम धमाकों से कुछ देर के लिए सेरेमनी रोक दी गई थी, हालांकि स्थिति पर काबू पाए जाने के बाद सेरेमनी दोबारा शुरू कर दी गई थी। 1970- ब्लैक वुमन मिस वर्ल्ड बनीं तो हुआ विरोध प्रदर्शन 1970 में ही कैरेबियन देश ग्रेनाडा की मिस ग्रेनाडा जेनिफर होस्टन मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली ब्लैक वुमन बनी थीं। विनर अनाउंस होने के बाद लोगों ने मिस वर्ल्ड का विरोध शुरू कर दिया। ब्रॉडकास्ट पार्टनर BBC को भी कई खत मिले, जिसमें रिजल्ट का विरोध हुआ। बाद में ये भी सामने आया कि ग्रेनाडा के प्राइम मिनिस्टर सर एरिक गैरी ज्यूरी में शामिल थे। सबसे ज्यादा वोट मिस स्वीडन को मिले थे, हालांकि ग्रेनाडा के प्राइम मिनिस्टर के दबाव में जेनिफर होस्टन को जिताया गया। जेनिफर होस्टन के अलावा अब तक 4 ब्लैक वुमन मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। 1973- अफेयर सामने आया तो छीन लिया गया मिस वर्ल्ड का खिताब 1973 में मार्जोरी वैलेस मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली US कंटेस्टेंट रहीं। हालांकि, उनके कई अफेयर और किसिंग फोटो सामने आने के बाद क्राउनिंग के 104 दिन बाद उनसे मिस वर्ल्ड का खिताब छीन लिया गया था। मिस वर्ल्ड जीतने के ठीक बाद मार्जोरी का सिंगर टॉम जोनस और फुटबॉल स्टार जोर्ज बेस्ट से नाम जुड़ा था। 1980- न्यूड फोटोशूट करवाया तो जर्मनी की मिस वर्ल्ड को क्राउन लौटाना पड़ा 1980 की मिस वर्ल्ड विजेता रहीं जर्मनी की गैब्रिएला ब्रूम ने ये कहते हुए क्राउन लौटा दिया था कि उनके बॉयफ्रेंड को इससे आपत्ति है। हालांकि, बाद में सामने आया कि मैगजीन में न्यूड तस्वीरें छपने के बाद उनसे ये खिताब छीन लिया गया था। 2000- नाइजीरिया में फिनाले रखा गया तो कई देशों ने छोड़ा कॉन्टेस्ट मिस वर्ल्ड 2000 नाइजीरिया में होने वाला था, लेकिन कई यूरोपियन देशों की कंटेस्टेंट्स ने पेजेंट का बॉयकॉट कर दिया। सेरेमनी शुरू होने से पहले नाइजीरिया के कदुना शहर में धार्मिक दंगे शुरू हो गए, जिसमें 200 लोग मारे गए। आखिरकार सेरेमनी लंदन में हुई। देश बदलने से वो कंटेस्टेंट्स भी इसमें शामिल हुईं, जिन्होंने पेजेंट छोड़ दिया था। 2020- कोरोना के चलते मिस वर्ल्ड 2020 रद्द कर दिया गया था। 2021- फिनाले के दिन 23 कंटेस्टेंट्स हो गई थीं कोविड पॉजिटिव मिस वर्ल्ड 2021 प्यूर्टो रिको में 16 दिसंबर 2021 को होने वाला था। सेरेमनी से ठीक एक दिन पहले 17 कंटेस्टेंट्स और टेक्नीशियन कोविड पॉजिटिव हो गए। उन्हें क्वारैंटाइन
Miss World 2026 Finale LIVE

2 घंटे पहले कॉपी लिंक मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल कर रही हैं। मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम में होगा। इस प्रतियोगिता में निकिता पोरवाल भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भारत में इस पेजेंट का प्रसारण जियाहॉटस्टारt पर होगा। लाइवस्ट्रीम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। फिनाले वियतनाम के न्हा ट्रांग में होगा। ब्यूटी पेजेंट का यह 73वां संस्करण है और यह इस संस्था की 75वीं वर्षगांठ का जश्न है। पिछले साल ओपल सुचाता ने खिताब जीता था मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले पिछले साल 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ था। इस मुकाबले में 108 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया था। इथियोपिया की हासेट डेरेज फर्स्ट रनर-अप रही थीं। पोलैंड की माजा क्लाज्दा सेकेंड रनर-अप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम थर्ड रनर-अप रही थीं। मिस वर्ल्ड 2024 रहीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ओपल सुचाता को ताज पहनाया था। मिस वर्ल्ड खिताब हासिल करने के बाद ओपल सुचाता ने भावुक होकर कहा था- ये मेरी निजी जीत नहीं बल्कि उन युवा लड़कियों की भी जीत है, जो दिखना, सुनना और बदलाव करना चाहती हैं। इस लीगेसी को रिप्रजेंट करने और मिस वर्ल्ड के इस समय में असल बदलाव लाने के लिए गर्व महसूस कर रही हूं। पिछले साल भारत की नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता में टॉप-20 तक पहुंची थीं। हालांकि, वह टॉप-8 में जगह नहीं बना सकी थीं। नंदिनी ने टॉप मॉडल का टाइटल जीता था। फिनाले में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को उनके सामाजिक काम के लिए मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया गया था। वह जूरी का हिस्सा भी थे और उन्होंने ओपल से फाइनल सवाल पूछा था। जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर ने फिनाले में परफॉर्म किया था। एक नजर मिस वर्ल्ड के इतिहास पर- ब्यूटी नहीं बिकिनी कॉन्टेस्ट था पहला मिस वर्ल्ड 1951 में इंग्लैंड के टीवी होस्ट एरिक मोर्ले ने फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन सेलिब्रेशन में बिकिनी को बढ़ावा देने के लिए बिकिनी कॉन्टेस्ट आयोजित किया था। इसका उद्देश्य भीड़ बढ़ाना था। ये अपनी तरह का इकलौता कॉन्टेस्ट था, जिसमें कई देशों की 27 मॉडल बिकिनी में रैंप वॉक करने वाली थीं। विदेशी मीडिया ने इसे मिस वर्ल्ड नाम दिया था। इसकी पहली विजेता स्वीडन की कर्स्टीन मार्गरेटा उर्फ कीकी हकानसन रहीं। उन्होंने क्राउनिंग के दौरान बिकिनी पहनी थी। पहली मिस वर्ल्ड सेरेमनी (बिकिनी कॉन्टेस्ट) लंदन में हुई थी। इसके बाद 38 सालों तक ये सेरेमनी लंदन में ही होती रही। जैसे ही ये कॉन्टेस्ट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ तो उस समय के पोप ने इसकी जमकर आलोचना की। उन्होंने इसे धर्म और समाज के विरुद्ध माना। कई देशों ने भी अपनी कंटेस्टेंट्स भेजने से इनकार कर दिया। विवादों से ये बिकिनी कॉन्टेस्ट सुर्खियों में आ गया। पॉपुलैरिटी के चलते एरिक मोर्ले ने इस कॉन्टेस्ट को मिस वर्ल्ड नाम के साथ रजिस्टर करवाया और इसे सालाना प्रतियोगिता बना दिया। विवादों से बचने के लिए मिस वर्ल्ड 1952 में बिकिनी की जगह कंटेस्टेंट्स को स्विमसूट पहनाया जाने लगा। मिस वर्ल्ड से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए- 1970- फिनाले के दौरान मंच पर फेंका गया बम 20 नवंबर 1970 को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में मिस वर्ल्ड का फिनाले हो रहा था, तभी अचानक 60 फेमिनिस्ट प्रोटेस्टर्स वहां पहुंचकर मंच पर आटा बम फेंकने लगीं। शो के होस्ट इससे घबरा गए और सेरेमनी रोक दी गई। वे कॉन्टेस्ट में महिलाओं की प्रदर्शनी से नाराज थीं। इससे पहले भी सेरेमनी शुरू होने से पहले हॉल के बाहर खड़ी BBC की ब्रॉडकास्ट वैन पर ब्रिटिश टेररिस्ट ग्रुप ने बम से हमला किया था। खुशकिस्मती से दोनों धमाकों में कोई नुकसान नहीं हुआ था। बम धमाकों से कुछ देर के लिए सेरेमनी रोक दी गई थी, हालांकि स्थिति पर काबू पाए जाने के बाद सेरेमनी दोबारा शुरू कर दी गई थी। 1970- ब्लैक वुमन मिस वर्ल्ड बनीं तो हुआ विरोध प्रदर्शन 1970 में ही कैरेबियन देश ग्रेनाडा की मिस ग्रेनाडा जेनिफर होस्टन मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली ब्लैक वुमन बनी थीं। विनर अनाउंस होने के बाद लोगों ने मिस वर्ल्ड का विरोध शुरू कर दिया। ब्रॉडकास्ट पार्टनर BBC को भी कई खत मिले, जिसमें रिजल्ट का विरोध हुआ। बाद में ये भी सामने आया कि ग्रेनाडा के प्राइम मिनिस्टर सर एरिक गैरी ज्यूरी में शामिल थे। सबसे ज्यादा वोट मिस स्वीडन को मिले थे, हालांकि ग्रेनाडा के प्राइम मिनिस्टर के दबाव में जेनिफर होस्टन को जिताया गया। जेनिफर होस्टन के अलावा अब तक 4 ब्लैक वुमन मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। 1973- अफेयर सामने आया तो छीन लिया गया मिस वर्ल्ड का खिताब 1973 में मार्जोरी वैलेस मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली US कंटेस्टेंट रहीं। हालांकि, उनके कई अफेयर और किसिंग फोटो सामने आने के बाद क्राउनिंग के 104 दिन बाद उनसे मिस वर्ल्ड का खिताब छीन लिया गया था। मिस वर्ल्ड जीतने के ठीक बाद मार्जोरी का सिंगर टॉम जोनस और फुटबॉल स्टार जोर्ज बेस्ट से नाम जुड़ा था। 1980- न्यूड फोटोशूट करवाया तो जर्मनी की मिस वर्ल्ड को क्राउन लौटाना पड़ा 1980 की मिस वर्ल्ड विजेता रहीं जर्मनी की गैब्रिएला ब्रूम ने ये कहते हुए क्राउन लौटा दिया था कि उनके बॉयफ्रेंड को इससे आपत्ति है। हालांकि, बाद में सामने आया कि मैगजीन में न्यूड तस्वीरें छपने के बाद उनसे ये खिताब छीन लिया गया था। 2000- नाइजीरिया में फिनाले रखा गया तो कई देशों ने छोड़ा कॉन्टेस्ट मिस वर्ल्ड 2000 नाइजीरिया में होने वाला था, लेकिन कई यूरोपियन देशों की कंटेस्टेंट्स ने पेजेंट का बॉयकॉट कर दिया। सेरेमनी शुरू होने से पहले नाइजीरिया के कदुना शहर में धार्मिक दंगे शुरू हो गए, जिसमें 200 लोग मारे गए। आखिरकार सेरेमनी लंदन में हुई। देश बदलने से वो कंटेस्टेंट्स भी इसमें शामिल हुईं, जिन्होंने पेजेंट छोड़ दिया था। 2020- कोरोना के चलते मिस वर्ल्ड 2020 रद्द कर दिया गया था। 2021- फिनाले के दिन 23 कंटेस्टेंट्स हो गई थीं कोविड पॉजिटिव मिस वर्ल्ड 2021 प्यूर्टो रिको में 16 दिसंबर 2021 को होने वाला था। सेरेमनी से ठीक एक दिन पहले 17 कंटेस्टेंट्स और टेक्नीशियन कोविड पॉजिटिव हो गए। उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया
Miss Ocean World 2026 Jaipur

मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में मिसेज कैटेगिरी में रूस की टाटिना फेडरिसेचवा ने विनर क्राउन जीता। जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल में अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। . इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 20 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ग्लैमर, फैशन और सांस्कृतिक विविधता से सजे इस आयोजन में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया। भारत की हीना बनी सेकंड रनर-अप इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी फर्स्ट रनरअप, भारत की हीना ठाकुर सेकंड रनर-अप, जापान की काना सागारा थर्ड रनरअप और जिम्बाब्वे की प्योरिटी तनात्स्वानाशे मकूबा फोर्थ रनर-अप रहीं। यह आयोजन टूरिज्म और कल्चरल एक्सचेंज एक्टिविटीज के तहत आयोजित किया गया। मिसेज कैटेगिरी में रूस की टाटिना फेडरिसेचवा ने ताज अपने नाम किया। वहीं जयपुर की अदिति ने भारत के रिप्रजेंटेशन के साथ फर्स्ट रनरअप का टाइटल जीता। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विनर्स को क्राउन पहनाया गया। 20 देशों की प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी संस्कृति 9 दिन तक चले इस आयोजन में दुनिया के अलग-अलग देशों से आई ब्यूटी क्वीन ने न केवल अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने-अपने देश की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को भी जयपुर के मंच पर प्रस्तुत किया। आयोजन की मुख्य थीम ‘क्लीन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन’ रही। कंटेस्टेंट्स ने विभिन्न गतिविधियों और राउंड्स के जरिए समुद्र और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ब्यूटी और फैशन के मंच के साथ दुनिया भर में समुद्रों को प्रदूषण मुक्त रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा। ग्रैंड फिनाले की शुरुआत एनआईएफ ग्लोबल जयपुर के कमला पोदार इंस्टीट्यूट के डिजाइनिंग स्टूडेंट्स द्वारा डिजाइन की गई ड्रेसेज में ओपनिंग एक्ट से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड, पॉल्यूशन-फ्री एनवायरनमेंट एडवोकेसी राउंड और प्रश्न-उत्तर राउंड में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में प्रतिभागियों ने अपने देशों की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक परिधान और विरासत को रैंप पर पेश किया। वहीं एडवोकेसी राउंड में मॉडल्स ने पर्यावरण और समुद्र संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी सोच रखी। इवेंट के फोटोज देखिए… मिसेज कैटेगिरी में रूस की कंटेस्टेंट ने विनिंग क्राउन अपने नाम किया। भारत की मॉडल को फर्स्ट रनरअप का टाइटल मिला। इस विशेष सेरेमनी को पूर्व मिस ओशियन वर्ल्ड लॉरा हडसन ने संपन्न कराया। मिसेज कैटेगिरी की विनर को भी क्राउन पहनाया गया। क्राउन पासिंग सेरेमनी रही खास प्रतियोगिता के अंत में क्राउन पासिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस विशेष सेरेमनी को पूर्व मिस ओशियन वर्ल्ड लॉरा हडसन ने संपन्न कराया। विजेता मॉली मैरी बक्ली के सिर पर ताज सजते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के खिताब के साथ यूके की मॉली मैरी बक्ली ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व की पहचान बनाई। वहीं अलग-अलग देशों से आईं अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों और जूरी को प्रभावित किया। 9 दिन तक चला आयोजन फ्यूजन ग्रुप के चेयरमैन एवं डायरेक्टर योगेश मिश्रा ने बताया कि नौ दिनों तक चले आयोजन के दौरान गाउन राउंड और स्विमसूट राउंड के तहत फोटोशूट भी किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने क्लीन ओशन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन का संदेश दिया। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में ये रहे जज जूरी पैनल में जैस्मीन राणा, मिस ग्लोब इंडिया 2025 लॉरा हडसन, मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 मिताली कौर, मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया, प्रियन सैन, मिस ओशियन वर्ल्ड मिस ओशियन वर्ल्ड के चेयरमैन योगेश मिश्रा, सीपी राठौड़, एकता जैन और जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा शामिल रहे। कोरियोग्राफी शाहरुख खान सुधीर ने की। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया।
Miss Ocean World 2026 Jaipur

जयपुर21 मिनट पहले कॉपी लिंक मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया। जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल में अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 20 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत की हीना बनी सेकंड रनर-अप इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी फर्स्ट रनरअप, भारत की हीना ठाकुर सेकंड रनर-अप, जापान की काना सागारा थर्ड रनरअप और जिम्बाब्वे की प्योरिटी तनात्स्वानाशे मकूबा फोर्थ रनर-अप रहीं। यह आयोजन टूरिज्म और कल्चरल एक्सचेंज एक्टिविटीज के तहत आयोजित किया गया। ग्लैमर, फैशन और सांस्कृतिक विविधता से सजे इस आयोजन में मिसेज कैटेगिरी में रूस की टाटिना फेडरिसेचवा ने विनर क्राउन जीता। वहीं जयपुर की अदिति ने भारत के रिप्रजेंटेशन के साथ फर्स्ट रनरअप का टाइटल जीता। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विनर्स को क्राउन पहनाया गया। 20 देशों की प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी संस्कृति 9 दिन तक चले इस आयोजन में दुनिया के अलग-अलग देशों से आई ब्यूटी क्वीन ने न केवल अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने-अपने देश की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को भी जयपुर के मंच पर प्रस्तुत किया। आयोजन की मुख्य थीम ‘क्लीन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन’ रही। कंटेस्टेंट्स ने विभिन्न गतिविधियों और राउंड्स के जरिए समुद्र और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ब्यूटी और फैशन के मंच के साथ दुनिया भर में समुद्रों को प्रदूषण मुक्त रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा। ग्रैंड फिनाले की शुरुआत एनआईएफ ग्लोबल जयपुर के कमला पोदार इंस्टीट्यूट के डिजाइनिंग स्टूडेंट्स द्वारा डिजाइन की गई ड्रेसेज में ओपनिंग एक्ट से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड, पॉल्यूशन-फ्री एनवायरनमेंट एडवोकेसी राउंड और प्रश्न-उत्तर राउंड में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में प्रतिभागियों ने अपने देशों की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक परिधान और विरासत को रैंप पर पेश किया। वहीं एडवोकेसी राउंड में मॉडल्स ने पर्यावरण और समुद्र संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी सोच रखी। इवेंट के फोटोज देखिए… मिसेज कैटेगिरी में रूस की कंटेस्टेंट ने विनिंग क्राउन अपने नाम किया। भारत की मॉडल को फर्स्ट रनरअप का टाइटल मिला। इस विशेष सेरेमनी को पूर्व मिस ओशियन वर्ल्ड लॉरा हडसन ने संपन्न कराया। मिसेज कैटेगिरी की विनर को भी क्राउन पहनाया गया। क्राउन पासिंग सेरेमनी रही खास प्रतियोगिता के अंत में क्राउन पासिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस विशेष सेरेमनी को पूर्व मिस ओशियन वर्ल्ड लॉरा हडसन ने संपन्न कराया। विजेता मॉली मैरी बक्ली के सिर पर ताज सजते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के खिताब के साथ यूके की मॉली मैरी बक्ली ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व की पहचान बनाई। वहीं अलग-अलग देशों से आईं अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों और जूरी को प्रभावित किया। 9 दिन तक चला आयोजन फ्यूजन ग्रुप के चेयरमैन एवं डायरेक्टर योगेश मिश्रा ने बताया कि नौ दिनों तक चले आयोजन के दौरान गाउन राउंड और स्विमसूट राउंड के तहत फोटोशूट भी किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने क्लीन ओशन और पॉल्यूशन-फ्री ओशन का संदेश दिया। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में ये रहे जज जूरी पैनल में जैस्मीन राणा, मिस ग्लोब इंडिया 2025 लॉरा हडसन, मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 मिताली कौर, मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया, प्रियन सैन, मिस ओशियन वर्ल्ड मिस ओशियन वर्ल्ड के चेयरमैन योगेश मिश्रा, सीपी राठौड़, एकता जैन और जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा शामिल रहे। कोरियोग्राफी शाहरुख खान सुधीर ने की। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Badminton World Championship Bronze | Jaishankar Russia Visit News

Hindi News Career Badminton World Championship Bronze | Jaishankar Russia Visit News 20 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर रूस की यात्रा पर गए 23 अगस्त को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिन के रूस के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव के साथ मिलकर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। IRIGC-TEC का पूरा नाम इंडिया-रशिया इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन ओन ट्रेड, इकोनॉमिक, साइंटिफिक, टेक्नोलॉजी एंड कल्चरल को-ऑपरेशन है। इस बैठक में व्यापार, आर्थिक सहयोग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। एस जयशंकर की ये यात्रा भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। एस जयशंकर की ये यात्रा रूस के डिप्टी प्राइममिनिस्टर डेनिस मंटुरोव से भी मिलेंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने यानी, सितंबर 2026 में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आ सकते हैं। इस यात्रा के दौरान एस जयशंकर (बाएं) रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव (दाएं) के साथ रीजनल एवं ग्लोबल मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे। 2. नौसेना को ‘मंगरोल’ वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट मिला 22 अगस्त कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने भारतीय नौसेना को तीसरा स्वदेशी एंटी सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) ‘मंगरोल’ सौंपा। ये नौसेना के लिए बनाए जा रहे 8 माहे-क्लास के कम गहराई वाले एंटी-सबमरीन युद्धपोतों में तीसरा जहाज है। इसका मुख्य काम उथले समुद्री और तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनका पीछा करना और उन्हें नष्ट करना है। 78 मीटर लंबा ये जहाज 80% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। ये अंडरवाटर सर्विलांस, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, माइन वॉरफेयर और लॉ इंटेनसिटी मैरीटाइम ऑपरेनशन्स में सक्षम है। जहाज में वॉटर-जेट प्रोपल्शन, आधुनिक सोनार, रडार, टॉरपीडो और एंटी-सबमरीन रॉकेट लगाए गए हैं। ‘मंगरोल’ का नाम गुजरात के जूनागढ़ जिले के ऐतिहासिक तटीय शहर मंगरोल के नाम पर रखा गया है। INS मंगरोल का नाम पुराने INS मांग्रोल माइंसवीपर से लिया गया है। ये युद्धपोत 2004 में नौसेना से रिटायर हुआ था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता 22 अगस्त को भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। त्रिसा और गायत्री की जोड़ी विमेंस डबल्स का सेमीफाइनल हार गई। वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग ने 18-21, 21-13, 21-8 से हराया। भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स कैटेगरी में मेडल मिला है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने ब्रॉन्ज जीता था। ब्रॉन्ज त्रिसा-गायत्री उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गईं हैं, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के पोडियम पर जगह बनाई है। त्रिसा जॉली – 2015 में मात्र 13 साल की उम्र में केरल स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल खिताब जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में त्रिसा ने महिला डबल्स में ब्रॉन्ज और सिंगल्स में सिल्वर जीता होगा। गायत्री गोपीचंद- 2015 से 2017 तक अंडर-13 और अंडर-15 लेवल पर भारत की नंबर-1 खिलाड़ी बनीं। 2016 में अंडर-15 महिला डबल्स में इंटरनेशनल लेवल ब्रॉन्ज मेडल जीता। जनवरी 2025 में दोनों की जोड़ी करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व नंबर-9 रैंकिंग पर पहुंची। ब्रॉन्ज मेडल जीतकर त्रिसा-गायत्री वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल विनर क्लब में शामिल हुईं। 4. भारतीय रेसलर मुकुल दहिया पर अस्थायी निलंबन 22 अगस्त को भारतीय रेसलर मुकुल दहिया डोप टेस्ट में फेल हुए। NADA ने उन पर अस्थायी रूप से सस्पेन्ड कर दिया है। दहिया 86 किलोग्राम वेट कैटेगरी में खेलते हैं। दहिया मेफेंटरमाइन स्टिमुलेंट टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। दहिया इस समय आर्मेनिया के येरेवान में हैं, जहां भारत के एशियन गेम्स के लिए चुने गए फ्रीस्टाइल पहलवान एक्सपोजर कैंप में शामिल हैं। दहिया ने 2026 में 86 किग्रा कैटेगरी में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीता था और जून 2026 में उलानबटार ओपन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। दहिया के निलंबन के बाद एशियन गेम्स की 86 kg वेट कैटेगरी में भारत का हिस्सा लेना मुश्किल होगा। निधन (DEATH) 5. फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो का निधन 22 अगस्त को पुर्तगाल के 25 वर्षीय फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो की मैच के दौरान मैदान पर गिरने के बाद मौत हो गई। वे लिस्बन में थर्ड-टियर क्लब रियल स्पोर्ट क्लब और टॉप-फ्लाइट टीम एस्ट्रेला दा अमाडोरा के बीच प्री-सीजन फ्रेंडली मैच खेल रहे थे। कास्त्रो के मैदान पर गिरने के बाद मैच स्थगित कर दिया गया। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन ने उनके निधन की पुष्टि की। क्यूविन कास्त्रो 2021 में वेस्ट ब्रोम की अकादमी से जुड़े थे। उन्होंने उसी साल आर्सेनल के खिलाफ लीग कप मैच में क्लब की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। क्यूविन वेस्ट ब्रोम के लिए लीग मैच का भी हिस्सा रहे हैं। मिसलीनियस 6.12 मिनट के विज्ञापन की टाइम लिमिट हटी 22 अगस्त को सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन अवधि सीमा को हटाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये फैसला केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में संशोधन के नोटिफिकेशन के साथ प्रभावी हो गया है। इससे पहले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा था कि टीवी प्रसारण क्षेत्र में हुए बदलावों को देखते हुए एडवर्टाइज की टाइम लिमिट पर एक बार पुनर्विचार किया जाना चाहिए। मंत्रालय के मुताबिक, टेलीविजन उद्योग और डिजिटल मीडिया के बीच पर्याप्त प्रतिस्पर्धा मौजूद है। टेलीविजन के लिए एडवर्टाइज की टाइम लिमिट साल 2006 में केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत लागू की गई थी। केबल टीवी क्षेत्र के डिजिटलीकरण के बाद, डीटीएच, एच.आई.एस.टी. और आई.पी.टीवी. सहित सभी प्लेटफॉर्म अब डिजिटल हैं। अब टाइम लिमिट हटने के बाद टीवी चैनल ज्यादा लंबे समय तक एड दिखा सकेंगे। 7. FSSAI ने 150 कंपनियों को नोटिस दिया 22 अगस्त को भारत की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था FSSAI ने ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए हैं। सरकार ने नियमों का पालन न करने पर कई प्रमुख फूड ब्रांड्स और रिटेल चेन
Dubai: Laxmanan Meyyappan Becomes World Youngest Chartered Accountant

Hindi News Career Dubai: Laxmanan Meyyappan Becomes World Youngest Chartered Accountant | CA 9 मिनट पहले कॉपी लिंक दुबई में रहने वाले लक्ष्मणन मेय्यप्पन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष चार्टर्ड अकाउंटेंट का दर्जा दिया है। उन्होंने महज 16 साल और 141 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। मां ने दी अकाउंटिंग की जानकारी लक्ष्मणन मेय्यप्पन की अकाउंटिंग में दिलचस्पी कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बढ़ी। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने फाइनेंस और अकाउंटिंग की पढ़ाई को गंभीरता से लेना शुरू किया। उनकी मां खुद ACCA हैं और उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मेय्यप्पन को अकाउंटिंग की शुरुआती जानकारी दी। केवल 15 साल की उम्र में इस प्रोफेशनल योग्यता की तैयारी शुरू की और लगभग एक साल में इसे पूरा कर लिया। ACCA पूरा करने के बाद उन्होंने पढ़ाई रोकने के बजाय फाइनेंस में और आगे बढ़ने का फैसला किया और CFA प्रोग्राम पूरा कर लिया। वे सितंबर 2025 में CFA इंस्टीट्यूट चार्टर होल्डर बने। सीनियर रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम फिलहाल वह फाइनेंस में MSc कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह दुबई की सेंचुरी फाइनेंशियल में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उनके काम में निवेश से जुड़ी रिसर्च, फाइनेंशियल एनालिसिस और निवेश संबंधी फैसलों के लिए जरूरी जानकारी तैयार करना शामिल है। घड़ियां डिजाइन करने के शौकीन मेयप्पन को घड़ियों को डिजाइन करने और बनाने में दिलचस्पी है। उनका मानना है कि केवल तेजी से योग्यता हासिल करना ही सफलता नहीं है, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि सीखी गई चीजों का वास्तविक जीवन में इस्तेमाल कैसे किया जाए। —————- ये खबर भी पढ़ें… जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर स्टूडेंट्स ने धरना दिया:अधिकारियों से पूछा- अगर आपके बच्चे होते, तो क्या आप उन्हें ऐसी ही सुविधा देते अलवर के थानागाजी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधावास में छात्र-छात्राओं ने धरना शुरू कर दिया। 13–14 अगस्त 2026 को जर्जर भवन और स्कूल की दूसरी बुनियादी समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने विरोध किया। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
World News Updates; SAARC Revival

Hindi News International World News Updates; SAARC Revival | Maldives President Mohamed Muizzu India Pakistan Breaking News 18 मिनट पहले कॉपी लिंक मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) को फिर से शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मालदीव सदस्य देशों के बीच बातचीत कराने और SAARC को दोबारा सक्रिय करने में हरसंभव मदद करेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुइज्जू ने कहा कि SAARC ने दक्षिण एशिया के देशों को कई फायदे दिए हैं, लेकिन पिछले करीब नौ साल से यह लगभग ठप पड़ा है। उनका कहना था कि देशों के बीच मतभेद बातचीत से सुलझाए जाने चाहिए और इसी रास्ते से संगठन को फिर से आगे बढ़ाया जा सकता है। मुइज्जू ने कहा कि SAARC का दोबारा सक्रिय होना दक्षिण एशिया में शांति, सुरक्षा और सहयोग के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि मालदीव इस दिशा में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







