World News Updates; US Iran Israel Pakistan Breaking NewsFrance Social Media Ban

5 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रांस की संसद ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने वाला बिल पास कर दिया है। इसके साथ ही फ्रांस ऐसा कानून बनाने वाला EU का पहला देश बन गया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बिल का समर्थन किया है और इसे सितंबर से लागू करने की तैयारी है। कानून लागू कराने की जिम्मेदारी डिजिटल रेगुलेटर Arcom की होगी। हालांकि, बच्चों की उम्र की जांच कैसे होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। फ्रांस के बाद ब्रिटेन, स्पेन, ग्रीस और डेनमार्क भी सोशल मीडिया के लिए न्यूनतम उम्र तय करने की तैयारी में हैं। फ्रांस के कई माता-पिता ने फैसले का स्वागत किया है, जबकि कुछ किशोरों को एजुकेशनल कंटेंट और दोस्तों से संपर्क प्रभावित होने की चिंता है। शिक्षा मंत्री और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी कहा है कि सिर्फ बैन काफी नहीं होगा, बच्चों को डिजिटल दुनिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में शिक्षित करना भी जरूरी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
World News Updates; US Iran Israel Pakistan Breaking News UK Opposition Demands Ban On Pakistan Aid And Visas

Hindi News International World News Updates; US Iran Israel Pakistan Breaking News UK Opposition Demands Ban On Pakistan Aid And Visas | Shabir Ahmed Case 16 मिनट पहले कॉपी लिंक ब्रिटेन में विपक्षी दलों ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पाकिस्तान द्वारा बाल यौन अपराधी शबीर अहमद को वापस लेने से इनकार करने के बाद विपक्ष ने कहा है कि जब तक पाकिस्तान ऐसे दोषियों को स्वीकार नहीं करता, तब तक उसे दी जाने वाली आर्थिक सहायता और नए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी जाए। पाकिस्तान में जन्मा शबीर अहमद रोचडेल ग्रूमिंग गैंग का प्रमुख सदस्य था। उसे बच्चियों से दुष्कर्म के 30 मामलों में दोषी ठहराया गया था। 22 साल की सजा में से 14 साल जेल काटने के बाद इस महीने उसे रिहा किया गया। ब्रिटेन ने 2016 में उसकी नागरिकता समाप्त कर दी थी, लेकिन 1971 के इमिग्रेशन एक्ट के तहत मिले कानूनी संरक्षण के कारण सरकार उसे निर्वासित नहीं कर सकी। गृह सचिव शबाना महमूद ने कहा है कि ऐसे अत्यंत गंभीर मामलों में कानून में संशोधन किया जाएगा। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने स्पष्ट किया है कि अहमद ने दशकों पहले अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ दी थी और उसकी जिम्मेदारी अब ब्रिटेन की है, जहां उसका पालन-पोषण हुआ और उसने अपराध किए। इसी दौरान यह भी सामने आया कि ब्रिटेन ने अगले तीन वर्षों के लिए पाकिस्तान को 153 मिलियन पाउंड की विकास सहायता मंजूर की है। इस पर विपक्ष ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सहायता और वीजा दोनों तब तक रोके जाने चाहिए, जब तक पाकिस्तान शबीर अहमद जैसे दोषियों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं होता। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
World News Updates; US Iran Israel Breaking NewsUNGA Netanyahu Visit Controversy

Hindi News International World News Updates; US Iran Israel Breaking NewsUNGA Netanyahu Visit Controversy | New York Mayor Arrest Statement 5 मिनट पहले कॉपी लिंक न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि वे सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए शहर आने वाले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी की कानूनी संभावना पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में शहर के विधि विभाग के साथ बातचीत चल रही है। ममदानी ने कहा कि वे वही करेंगे, जिसकी कानून इजाजत देगा। उन्होंने दोहराया कि उनके मुताबिक नेतन्याहू का स्थान द हेग में है, जहां अंतरराष्ट्रीय अपराधों के आरोपियों पर मुकदमा चलता है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने नवंबर 2024 में गाजा में कथित युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों में नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। ममदानी ने न्यूयॉर्क टाइम्स के पॉडकास्ट द इंटरव्यू में कहा कि नेतन्याहू युद्ध अपराधों के आरोपी हैं और कई लोग यही मानते हैं। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने ममदानी पर यहूदी विरोधी माहौल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममदानी बढ़ते यहूदी विरोध का सामना करने के बजाय इजराइल के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। डैनन ने पुष्टि की कि नेतन्याहू 22 से 28 सितंबर के बीच होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक में संबोधन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेयर का रुख इससे कोई फर्क नहीं डालेगा। उन्होंने X पर लिखा कि अगर किसी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए तो वह न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी हैं। हाल ही में एक रेडियो इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा था कि उन्हें ममदानी की गिरफ्तारी संबंधी धमकियों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यूयॉर्क के मेयर हमास का समर्थन करते हैं और अमेरिका से नफरत करते हैं। अमेरिका और इजराइल, दोनों ICC के सदस्य नहीं हैं। अमेरिकी संघीय कानून राज्य और स्थानीय प्रशासन को ICC के अनुरोधों पर सहयोग करने से रोकता है। पिछले साल न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल भी कह चुकी हैं कि मेयर के पास नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
World News Updates; US Iran Israel Breaking NewsUNGA Netanyahu Visit Controversy

Hindi News International World News Updates; US Iran Israel Breaking NewsUNGA Netanyahu Visit Controversy | New York Mayor Arrest Statement 22 मिनट पहले कॉपी लिंक न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि वे सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए शहर आने वाले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी की कानूनी संभावना पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में शहर के विधि विभाग के साथ बातचीत चल रही है। ममदानी ने कहा कि वे वही करेंगे, जिसकी कानून इजाजत देगा। उन्होंने दोहराया कि उनके मुताबिक नेतन्याहू का स्थान द हेग में है, जहां अंतरराष्ट्रीय अपराधों के आरोपियों पर मुकदमा चलता है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने नवंबर 2024 में गाजा में कथित युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों में नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। ममदानी ने न्यूयॉर्क टाइम्स के पॉडकास्ट द इंटरव्यू में कहा कि नेतन्याहू युद्ध अपराधों के आरोपी हैं और कई लोग यही मानते हैं। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने ममदानी पर यहूदी विरोधी माहौल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममदानी बढ़ते यहूदी विरोध का सामना करने के बजाय इजराइल के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। डैनन ने पुष्टि की कि नेतन्याहू 22 से 28 सितंबर के बीच होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक में संबोधन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेयर का रुख इससे कोई फर्क नहीं डालेगा। उन्होंने X पर लिखा कि अगर किसी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए तो वह न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी हैं। हाल ही में एक रेडियो इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा था कि उन्हें ममदानी की गिरफ्तारी संबंधी धमकियों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यूयॉर्क के मेयर हमास का समर्थन करते हैं और अमेरिका से नफरत करते हैं। अमेरिका और इजराइल, दोनों ICC के सदस्य नहीं हैं। अमेरिकी संघीय कानून राज्य और स्थानीय प्रशासन को ICC के अनुरोधों पर सहयोग करने से रोकता है। पिछले साल न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल भी कह चुकी हैं कि मेयर के पास नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
World News Updates; Venezuela Earthquake Death Toll

Hindi News International World News Updates; Venezuela Earthquake Death Toll | US Iran Israel Pakistan Germany China Breaking News 39 मिनट पहले कॉपी लिंक वेनेजुएला में 24 जून को आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,811 हो गई है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बुधवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, इस आपदा में 16,740 लोग घायल हुए हैं, जबकि 17,907 लोग बेघर हो चुके हैं। अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों में राहत देने की अपील दोहराई है। उनका कहना है कि विदेशों में वेनेजुएला की बड़ी मात्रा में संपत्तियां और धनराशि फंसी हुई है। यदि इन्हें जारी कर दिया जाए तो भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के साथ रोजगार और शिक्षा कार्यक्रमों के लिए भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो सकते हैं। डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स को पत्र लिखकर बैंक ऑफ इंग्लैंड में जमा वेनेजुएला का सोना जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के प्रमुख से बातचीत की गई है। बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास वेनेजुएला का करीब 31 टन सोना जमा है, जिसकी रिहाई को लेकर लंबे समय से ब्रिटेन की अदालतों में कानूनी विवाद चल रहा है। वेनेजुएला पर पिछले दो दशकों में अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों ने विभिन्न प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, भूकंप के बाद अमेरिका ने राहत कार्यों से जुड़े कुछ वित्तीय लेनदेन के लिए चार महीने की सीमित छूट दी है, ताकि मानवीय सहायता और पुनर्वास कार्य प्रभावित न हों। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
World News Updates; Iran Khamenei Funeral

Hindi News International World News Updates; Iran Khamenei Funeral | Hormuz Tanker Attack POK China Landslide Breaking News 16 मिनट पहले कॉपी लिंक (फाइल फोटो) चीन के पश्चिमी गांसू प्रांत के पहाड़ी इलाके में मंगलवार को हुए भूस्खलन में 33 लोग मलबे में दब गए। सरकारी मीडिया के मुताबिक, अब तक 17 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 16 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सभी प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, सेंट्रल चीन के हुबेई प्रांत में सोमवार रात आए तेज तूफान और आंधी-बारिश से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 275 लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति अब भी लापता है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में 149 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। अगले 24 घंटे में 260 मिमी तक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। चीन के मौसम विभाग ने सुपर टाइफून ‘बावी’ को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। यह तूफान 290 किमी/घंटा तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ प्रशांत महासागर से ताइवान की ओर बढ़ रहा है। अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Haaland Brace Sends Norway to World Cup Quarters; Brazil Out, Neymar Retires

Hindi News Sports Haaland Brace Sends Norway To World Cup Quarters; Brazil Out, Neymar Retires ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी)।23 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार की चैंपियन ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। उसे सोमवार सुबह नॉर्वे ने राउंड ऑफ 16 मैच में ब्राजील को 2-1 से हराया। नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। उसका मुकाबला इंग्लैंड और मैक्सिको की विनर से होगा। न्यू जर्सी स्टेडियम में ब्राजील की ओर से जूनियर नेमार ने गोल किया। जबकि, नॉर्वे की ओर से एरलिंग हालैंड ने डबल गोल किए। इस हार के बाद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर जूनियर नेमार ने संन्यास ले लिया है। 34 साल नेमार ने कहा, ‘मैंने पूरी कोशिश की। मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो गया। अब ब्राजील के लिए मेरा अध्याय समाप्त हो चुका है।’ उन्होंने 2010 में इसी मैदान (तत्कालीन मेटलाइफ स्टेडियम) पर अमेरिका के खिलाफ ब्राजील के लिए डेब्यू किया था। हार से निराश होकर ब्राजील के नेमार मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए।। नेमार ने मैच के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। नार्वे की टीम ने जीत के बाद वाइकिंग रो सेलिब्रेशन किया। पेनल्टी पर गोल नहीं कर सकी ब्राजील पहले हाफ में ब्राजील के पास 15वें मिनट के करीब बढ़त लेने का सुनहरा मौका मिला। VAR समीक्षा के बाद टीम को पेनल्टी मिली, लेकिन ब्रूनो गुइमारेस का शॉट नॉर्वे के अनुभवी गोलकीपर ऑर्जन नीलैंड ने शानदार डाइव लगाकर रोक दिया। नीलैंड ने इसके बाद भी गेब्रियल मार्टिनेली और विनीसियस जूनियर के प्रयास नाकाम किए और पहले हाफ में स्कोर 0-0 बनाए रखा। हालैंड ने दो गोल कर मैच पलटा दूसरे हाफ में ब्राजील के युवा स्ट्राइकर एंड्रिक ने आसान मौका गंवाया। इसके बाद नॉर्वे ने जवाबी हमला बोला। 72वें मिनट में एंड्रियास शेल्डरप ने बाएं छोर से बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर एरलिंग हालैंड ने जोरदार हेडर लगाकर नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई। इंजरी टाइम से ठीक पहले हालैंड ने दूसरा गोल करते हुए डिफेंडर डेनिलो के पैरों के बीच से गेंद निकालकर गोल दागा और स्कोर 2-0 कर दिया। यह इस टूर्नामेंट में उनका छठा और सातवां गोल रहा। इसके साथ ही वह गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी और किलियन एमबाप्पे की बराबरी पर पहुंच गए। गोल सेलिब्रेट करते एरलिंग हालैंड और साथ खिलाड़ी। नेमार का गोल भी नहीं बचा सका ब्राजील इंजरी टाइम के 10वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 2-1 जरूर किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह गोल सिर्फ हार का अंतर कम कर सका। ब्राजील 1990 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप से इतने शुरुआती चरण में बाहर हुआ। जूनियर नेमार ने फ्री किक पर गोल दागा। नेमार का शानदार इंटरनेशनल करियर समाप्त लगातार चोटों से जूझ रहे नेमार इस वर्ल्ड कप में सिर्फ दो मैच खेल सके। नॉर्वे के खिलाफ वे दूसरे हाफ में उतरे और पेनल्टी पर गोल किया। ब्राजील के कप्तान मार्किन्योस ने कहा, ‘अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों का समय है। हमें उम्मीद है कि ब्राजील के फैंस उन्हें धैर्य और पूरा समर्थन देंगे।’ —————————————— फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने स्पेन, FIFA वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ‘राउंड ऑफ 16’ में क्रिस्टियानों रोनाल्डो की पुर्तगाल का सामना स्पेन से होगा। 2018 के वर्ल्ड कप में आखिरी बार दोनों की भिड़ंत हुई थी। तब मैच 3-3 से ड्रॉ रहा था। इस मैच में रोनाल्डो ने हैट्रिक गोल मारे थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
lionel messi | ARG Vs CUP fifa world cup 2026 match report, Egypt beats australia ; Vozinha | Lisandro MARTINEZ

Hindi News Sports Lionel Messi | ARG Vs CUP Fifa World Cup 2026 Match Report, Egypt Beats Australia ; Vozinha | Lisandro MARTINEZ| RYAN MENDES स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक इजिप्ट ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीता। शुक्रवार रात को डलास स्टेडियम में तय समय पर स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। एक्स्ट्रा टाइम में भी यही स्कोरलाइन रही, जिसके बाद फैसला शूटआउट से हुआ। मंगलवार को इजिप्ट का सामना मंगलवार को अटलांटा में अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच जारी मैच की विनर टीम से होगा। यह मैच मियामी में खेला जा रहा है। दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। जीत के बाद इजिप्ट के फैंस का सेलिब्रेशन देखिए। इजिप्ट के फैंस जीत के बाद सड़कों पर उतर आए। शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया से बड़ी चूक, गोलकीपर बदला ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैरी साउटर पहला पेनल्टी शॉट गोलपोस्ट के ऊपर मार बैठे। 18 साल लुकास हैरिंगटन का शॉट भी क्रॉसबार से टकरा गया। इजिप्ट से महमूद साबेर, रामी राबिया, मोहम्मद सलाह और आखिर में होसाम अब्देलमगीद ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल जैक्सन इरविन और आवर माबिल ही गोल कर सके। मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर रयान निराश होकर मैदान पर ही बैठ गए। ऑस्ट्रेलिया के युवा गोलकीपर पैट्रिक बीच ने रेग्युलर टाइम में कई बचाव किए। उन्होंने रामी राबिया के हेडर और मोहम्मद सलाह के प्रयास को भी रोका। लेकिन, एक्स्ट्रा टाइम के आखिरी फेज में मैदान पर आए अनुभवी गोलकीपर मैथ्यू रयान शूटआउट में इजिप्ट के चारों पेनल्टी शॉट नहीं रोक सके। अशूर ने दिलाई बढ़त, हनी के आत्मघाती गोल से बराबरी अशूर ने मैच की शुरुआत में गोल करके इजिप्ट को बढ़त दिलाई। इजिप्ट ने 13वें मिनट में इमाम अशूर के हेडर से बढ़त बनाई। हालांकि, 55वें मिनट में डिफेंडर मोहम्मद हनी के आत्मघाती गोल से स्कोर बराबर हो गया। यह इस वर्ल्ड कप में हनी का दूसरा आत्मघाती गोल था। हनी ने ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के खिलाफ भी अपनी ही टीम के खिलाफ गोल किया था। वह एक ही वर्ल्ड कप में दो आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलिया अब तक वर्ल्ड कप के तीनों नॉकआउट मुकाबले हार चुका है। टीम नॉकआउट में एक भी गोल नहीं कर सकी है। रेग्युलर टाइम में उसके दोनों गोल विरोधी टीम के आत्मघाती गोल से ही आए थे। मोहम्मद हनी से ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के खिलाफ अपनी ही टीम के खिलाफ गोल हुआ था। —————————————————- दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
cristiano ronaldo vs luka modric; por Vs cro; fifa world cup 2026 match report, Lamine Yamal esp vs aut

Hindi News Sports Cristiano Ronaldo Vs Luka Modric; Por Vs Cro; Fifa World Cup 2026 Match Report, Lamine Yamal Esp Vs Aut स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक 2010 की चैंपियन स्पेन ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने गुरुवार के आखिरी मुकाबले में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया। टीम ने 2010 के बाद पहली बार नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की। मिकेल ओयारजाबाल ने दो गोल किए, जबकि पेड्रो पोरो ने एक गोल जोड़ा। राउंड ऑफ 16 में स्पेन का मुकाबला पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। मैच रिपोर्ट पढ़िए… स्पेन ने अब तक कोई गोल नहीं खाया स्पेन ने पूरे मैच में गेंद पर कब्जा बनाए रखा और टूर्नामेंट का अपना सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम ने लगातार चौथे मैच में क्लीन शीट रखी। ऑस्ट्रिया की टीम पूरे मैच में गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सकी और गोलकीपर उनाई सिमोन को एक भी सेव नहीं करना पड़ा। पहले हाफ में शुरुआती सावधानी के बाद स्पेन ने हाइड्रेशन ब्रेक के बाद आक्रमण तेज किया। 36वें मिनट में मार्क कुकुरेला के पास पर मिकेल ओयारजाबाल ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल था। दूसरे हाफ में स्पेन ने लगातार दबाव बनाए रखा। एलेक्स बैएना ने शानदार मूव बनाया और उनका पास पेड्रो पोरो तक पहुंचा। पोरो ने हेडर से गोल कर अंतर 2-0 कर दिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल था। 89वें मिनट में कुकुरेला ने फिर बेहतरीन पास दिया, जिस पर ओयारजाबाल ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी। मिकेल ओयारजाबाल ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ डबल गोल किए। वे वर्ल्ड कप में 4 गोल कर चुके हैं। यामाल ने सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया 18 साल के स्टार विंगर लामिन यामाल ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया। उन्होंने स्पेन के 10 ऑन-टारगेट शॉट्स में से चार लगाए। 85वें मिनट में उनका जोरदार शॉट ऑस्ट्रिया के डिफेंडर डेविड अलाबा ने गोललाइन पर रोक दिया। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया गया। लामिन यामाल चोट से वापसी कर रहे हैं। स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा, ‘बड़ी टीमें जरूरत के समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। हमने शानदार मैच खेला और लगभग परफेक्शन के करीब पहुंचे। फिर भी हमें लगातार सुधार करना होगा, क्योंकि आगे हर मुकाबला कठिन होगा।’ ऑस्ट्रिया की कोशिश नाकाम रही ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर ने छह शानदार बचाव किए और कई आसान दिख रहे मौकों को गोल बनने से रोका। इसके बावजूद टीम हार नहीं टाल सकी। ऑस्ट्रिया 1998 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचा था। उसने ग्रुप चरण में अल्जीरिया के खिलाफ इंजरी टाइम में गोल कर ड्रॉ हासिल करते हुए अगले दौर में जगह बनाई थी। हालांकि टीम 1954 के बाद पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतने का इंतजार जारी नहीं रख सकी। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर ने छह शानदार बचाव किए। हालांकि, 3 मौकों पर वे चूक गए। ——————————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
cristiano ronaldo vs luka modric; por Vs cro; fifa world cup 2026 match report, Lamine Yamal esp vs aut

Hindi News Sports Cristiano Ronaldo Vs Luka Modric; Por Vs Cro; Fifa World Cup 2026 Match Report, Lamine Yamal Esp Vs Aut स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक 2010 की चैंपियन स्पेन ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने गुरुवार के आखिरी मुकाबले में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया। टीम ने 2010 के बाद पहली बार नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की। मिकेल ओयारजाबाल ने दो गोल किए, जबकि पेड्रो पोरो ने एक गोल जोड़ा। राउंड ऑफ 16 में स्पेन का मुकाबला पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। मैच रिपोर्ट पढ़िए… स्पेन ने अब तक कोई गोल नहीं खाया स्पेन ने पूरे मैच में गेंद पर कब्जा बनाए रखा और टूर्नामेंट का अपना सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम ने लगातार चौथे मैच में क्लीन शीट रखी। ऑस्ट्रिया की टीम पूरे मैच में गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सकी और गोलकीपर उनाई सिमोन को एक भी सेव नहीं करना पड़ा। पहले हाफ में शुरुआती सावधानी के बाद स्पेन ने हाइड्रेशन ब्रेक के बाद आक्रमण तेज किया। 36वें मिनट में मार्क कुकुरेला के पास पर मिकेल ओयारजाबाल ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल था। दूसरे हाफ में स्पेन ने लगातार दबाव बनाए रखा। एलेक्स बैएना ने शानदार मूव बनाया और उनका पास पेड्रो पोरो तक पहुंचा। पोरो ने हेडर से गोल कर अंतर 2-0 कर दिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल था। 89वें मिनट में कुकुरेला ने फिर बेहतरीन पास दिया, जिस पर ओयारजाबाल ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी। मिकेल ओयारजाबाल ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ डबल गोल किए। वे वर्ल्ड कप में 4 गोल कर चुके हैं। यामाल ने सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया 18 साल के स्टार विंगर लामिन यामाल ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताया। उन्होंने स्पेन के 10 ऑन-टारगेट शॉट्स में से चार लगाए। 85वें मिनट में उनका जोरदार शॉट ऑस्ट्रिया के डिफेंडर डेविड अलाबा ने गोललाइन पर रोक दिया। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया गया। लामिन यामाल चोट से वापसी कर रहे हैं। स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा, ‘बड़ी टीमें जरूरत के समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। हमने शानदार मैच खेला और लगभग परफेक्शन के करीब पहुंचे। फिर भी हमें लगातार सुधार करना होगा, क्योंकि आगे हर मुकाबला कठिन होगा।’ ऑस्ट्रिया की कोशिश नाकाम रही ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर ने छह शानदार बचाव किए और कई आसान दिख रहे मौकों को गोल बनने से रोका। इसके बावजूद टीम हार नहीं टाल सकी। ऑस्ट्रिया 1998 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचा था। उसने ग्रुप चरण में अल्जीरिया के खिलाफ इंजरी टाइम में गोल कर ड्रॉ हासिल करते हुए अगले दौर में जगह बनाई थी। हालांकि टीम 1954 के बाद पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतने का इंतजार जारी नहीं रख सकी। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर ने छह शानदार बचाव किए। हालांकि, 3 मौकों पर वे चूक गए। ——————————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…





