Spain Held by Cape Verde in FIFA World Cup 2026 Qualifier
अटलांटा7 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही केप वर्डे ने 2010 की चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया है। ग्रुप-H के एक अन्य मुकाबले में सऊदी अरब ने 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को अंक साझा करने पर विवश कर दिया। यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। मंगलवार को ग्रुप-एच के पहले मैच में स्पेन का दबदबा रहा, लेकिन 2010 की वर्ल्ड चैंपियन स्पेन केप वर्डे के 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा और मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सकी। उसने अटलांटा स्टेडियम में 74% बॉल पोजेशन रखा और 27 शॉट लगाए, लेकिन गोल नहीं आया। दूसरी ओर फ्लोरिडा के मियामी स्टेडियम में उरुग्वे ने गोल करने के 29 प्रयास किए। इनमें से 11 ऑन टारगेट थे। लेकिन, सऊदी अरब के गोलकीपर मोहम्मद अल-ओवैस ने 10 मौकों पर सफल बचाव किया और टीम के लिए एक अंक हासिल किया। इन मैचों के बाद उरुग्वे ग्रुप-एच की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। सऊदी अरब दूसरे, स्पेन तीसरे और केप वर्डे चौथे स्थान पर है। इस ग्रुप का अगला मुकाबला स्पेन-उरुग्वे के बीच होगा। साथ ही केप वर्डे की टीम सऊदी अरब के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मैच खत्म होते ही केप वर्डे के खिलाड़ियों ने ड्रॉ की जीत जैसी खुशी मनाई। मैच में खास वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही केप वर्डे ने अपने पहले ही मैच में यूरो 2024 चैंपियन स्पेन को ड्रॉ पर रोक दिया। 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा ने 7 शानदार सेव कर स्पेन को गोल से दूर रखा। स्पेन ने 27 शॉट लगाए, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सकी। यह वर्ल्ड कप इतिहास में उसके सबसे निराशाजनक आक्रामक प्रदर्शनों में से एक रहा। वोजिन्हा की दीवार नहीं तोड़ सकी स्पेन स्पेन ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन केप वर्डे डिफेंडर्स लगातार उसके हमलों को रोकते रहे। 39वें मिनट में फेरान टोरेस गोल करने के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। रीबाउंड पर मिकेल ओयारजाबाल के हेडर को वोजिन्हा ने शानदार अंदाज में बचा लिया। इसके बाद पहले हाफ के अंत में वोजिन्हा ने टोरेस और आयमेरिक लापोर्टे के प्रयासों को भी नाकाम कर दिया। यामाल भी नहीं बदल सके मैच का नतीजा दूसरे हाफ में स्पेन ने दबाव और बढ़ाया। 71वें मिनट में स्टार विंगर लामिन यामाल को मैदान पर उतारा गया। यामाल के आने से स्पेन के हमलों में तेजी आई, लेकिन केप वर्डे का डिफेंस अडिग रहा। 73वें मिनट में मिकेल मेरिनो का शॉट वोजिन्हा ने बचाया, जबकि 88वें मिनट में ओयारजाबाल के लगभग तय गोल को डिफेंडर पिको लोप्स ने लाइन के सामने ब्लॉक कर दिया। लामिन यामाल स्पेन के लिए गोल नहीं कर सके। बोर्गेस हेडर पर गोल नहीं कर सके मैच के इंजरी टाइम में केप वर्डे ने भी इतिहास रचने का मौका बनाया। 90वें मिनट में डाइनी बोर्गेस को कॉर्नर पर हेडर का मौका मिला, लेकिन स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने शानदार बचाव कर दिया। आंकड़ों में स्पेन की निराशा स्पेन ने 27 शॉट लगाए, लेकिन गोल नहीं कर सकी। स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबाल ने मैच के पहले 30 मिनट तक गेंद को छुआ तक नहीं। स्पेन लगातार चौथे वर्ल्ड कप ओपनिंग मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी। वोजिन्हा वर्ल्ड कप डेब्यू मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल हो गए। मैच-13: सऊदी अरब Vs उरुग्वे, स्कोरलाइन 1-1 अमरी ने रिबाउंड पर गोल किया, सऊदी को बढ़त मैच की शुरुआत में उरुग्वे ने आक्रामक खेल दिखाया। मैक्सी अराउजो और फेडेरिको विनास ने शुरुआती मौकों पर सऊदी गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस की परीक्षा ली, लेकिन वे गोल नहीं कर सके। सऊदी अरब ने कॉर्नर किक के जरिए दबाव बनाया। एक सेट पीस पर उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा ने शानदार बचाव किया, लेकिन अगली बार वही रणनीति कारगर रही। हसन अल तंबाक्ती के हेडर को मुस्लेरा पूरी तरह नहीं रोक सके और रिबाउंड पर अब्दुलेलाह अल अमरी ने गेंद को गोल में भेजकर सऊदी अरब को 1-0 की बढ़त दिला दी। अब्दुलेलाह अल अमरी ने मैच का पहला गोल दागा और सऊदी को बढ़त दिलाई। अराउजो ने दागा बराबरी का गोल दूसरे हाफ में उरुग्वे लगातार बराबरी के लिए प्रयास करता रहा। मैनुअल उगार्टे का लंबी दूरी का जोरदार शॉट पोस्ट से टकराकर लौट आया। फेडेरिको विनास ने भी कई मौके बनाए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच के 80वें मिनट में आखिरकार उरुग्वे को बराबरी मिली। विनास के हेडर को सऊदी गोलकीपर अल ओवैस पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सके और रिबाउंड पर मैक्सी अराउजो ने गेंद को गोल में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया। मैक्सी अराउजो ने भी रिबाउंड पर गोल स्कोर किया। 39 साल और 364 दिन की उम्र में फर्नांडो मुस्लेरा वर्ल्ड कप में उरुग्वे का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने उरुग्वे के पूर्व कप्तान डिएगो गोडिन का रिकॉर्ड तोड़ा। मुस्लेरा ने गोडिन से तीन साल से अधिक उम्र में वर्ल्ड कप मैच खेलकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। —————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bharatanatyam performance by 5000 dancers sets Guinness World Record, aims to strengthen India-Sri Lanka relations

Hindi News International Bharatanatyam Performance By 5000 Dancers Sets Guinness World Record, Aims To Strengthen India Sri Lanka Relations कोलंबो9 मिनट पहले कॉपी लिंक इन 5,000 से ज्यादा नर्तकों ने अपने थिरकते कदमों से पुराने रिकॉर्ड को एक विशाल अंतर से तोड़ दिया है। श्रीलंका के कोलंबो स्थित गॉल फेस प्रोमेनेड में अद्भुत सांस्कृतिक नजारा देखने को मिला। यहां 5,000 से अधिक नर्तकों ने एक साथ नृत्य कर ‘दुनिया के सबसे बड़े भरतनाट्यम डांस लेसन’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह आयोजन भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा को जीवंत रखने और भारत-श्रीलंका के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया था। इस भव्य कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इन 5,000 से ज्यादा नर्तकों ने अपने थिरकते कदमों से पुराने रिकॉर्ड को एक विशाल अंतर से तोड़ दिया है। इससे पहले यह विश्व रिकॉर्ड भारत के ही नाम था, जिसे 2 फरवरी 2020 को चेन्नई में ‘त्यागय्या चैरिटेबल ट्रस्ट’ ने 416 प्रतिभागियों के साथ स्थापित किया था। इस शानदार प्रस्तुति ने प्रतिष्ठित समुद्र तटीय स्थल को परंपरा, अनुशासन और सांस्कृतिक उत्कृष्टता के जीवंत प्रदर्शन में बदल दिया। यह आयोजन शास्त्रीय नृत्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ और भारत और श्रीलंका के बीच अटूट सांस्कृतिक संबंधों को गौरवपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Germany Thrash Curacao 7-1 in World Cup Qualifier

Hindi News Sports Germany Thrash Curacao 7 1 In World Cup Qualifier | Kai Havertz Scores Brace ह्यूस्टन3 मिनट पहले कॉपी लिंक चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है। टीम ने रविवार रात को कुरासाओ 7-1 से हरा दिया। ग्रुप-ई के इस मुकाबले के छठे मिनट में जर्मनी ने गोल स्कोर किया। फिर पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुरासाओ ने गोल भी किया। यह उसका टूर्नामेंट के इतिहास में पहला गोल है। दूसरी ओर जर्मनी ने लगातार छह गोल दागकर मुकाबला एकतरफा कर दिया। ह्यूस्टन स्टेडियम में जर्मनी के काई हैवर्ट्ज ने डबल गोल किए, जबकि टीम के 6 अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल करके स्कोरशीट में अपना नाम लिखवाया। जर्मनी अब अपने अगले मुकाबले में आइवरी कोस्ट से भिड़ेगा, जबकि कुरासाओ की टीम इक्वाडोर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मैच में खास कुरासाओ वर्ल्ड कप खेलने वाला अब तक का सबसे छोटा देश बना है। टीम ने अपना पहला गोल भी दागा। 21वें मिनट में लिवानो कोमेनेंसिया ने यह गोल दागा। 40 साल, 79 दिन के मैनुअल नोयर किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने वाले जर्मनी के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने लोथार मथाउस (UEFA यूरो 2000) का रिकॉर्ड तोड़ा। जर्मनी ने छठे मैच में बढ़त बनाई जर्मनी ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। छठे मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के पास पर फेलिक्स नेमेचा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर 21वें मिनट में कुरासाओ ने मुकाबले में वापसी करते हुए अपना पहला वर्ल्ड कप गोल दागा। लिवानो कोमेनेंसिया ने बॉक्स के बीच से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। लिवानो कोमेनेंसिया वर्ल्ड कप में गोल करने वाले कुरासाओ के पहले खिलाड़ी बने। हैवर्ट्ज ने हाफ टाइम से पहले गोल दागा जर्मनी ने जल्द ही मैच पर फिर नियंत्रण हासिल कर लिया। 38वें मिनट में निको श्लोटरबेक ने कॉर्नर पर हेडर लगाकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में फेलिक्स नेमेचा को बॉक्स में गिराए जाने पर जर्मनी को पेनल्टी मिली। काई हैवर्ट्ज ने इसे गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया। गोल स्कोर करने के बाद काई हैवर्ट्ज का सेलिब्रेशन। जर्मनी ने दूसरे हाफ में 4 गोल दागे दूसरे हाफ की शुरुआत के दो मिनट बाद ही जमाल मुसियाला ने गोल कर बढ़त 4-1 कर दी। इसके बाद 68वें मिनट में नाथानियल ब्राउन और 78वें मिनट में डेनिज उंडाव ने गोल किए। 88वें मिनट में हैवर्ट्ज ने अपना दूसरा और टीम का सातवां गोल दागकर जीत का अंतर 7-1 कर दिया। —————————————- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ब्राजील को मोरक्को ने ड्रॉ पर रोका, स्कॉटलैंड ने 44 साल बाद जीता पहला मैच दुनिया की 7वें नंबर की टीम मोरक्को ने रविवार को फुटबॉल वर्ल्ड कप में 5 बार की चैंपियन ब्राजील को ड्रॉ पर रोका। ब्राजील की टीम 1934 के बाद से अपना ओपनिंग मैच नहीं हारी है। ग्रुप-सी के मैच में 2022 की सेमीफाइनलिस्ट मोरक्को ने इस्माइल साइबारी के गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, स्टार फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर के गोल से ब्राजील ने एक अंक हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Germany Thrash Curacao 7-1 in World Cup Qualifier

Hindi News Sports Germany Thrash Curacao 7 1 In World Cup Qualifier | Kai Havertz Scores Brace ह्यूस्टन15 मिनट पहले कॉपी लिंक चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है। टीम ने रविवार रात को कुरासाओ 7-1 से हरा दिया। ग्रुप-ई के इस मुकाबले के छठे मिनट में जर्मनी ने गोल स्कोर किया। फिर पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुरासाओ ने गोल भी किया। यह उसका टूर्नामेंट के इतिहास में पहला गोल है। जर्मनी ने दूसरे हाफ में छह गोल दागकर मुकाबला एकतरफा कर दिया। ह्यूस्टन स्टेडियम में जर्मनी के काई हैवर्ट्ज ने डबल गोल किए, जबकि टीम के 6 अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल करके स्कोरशीट में अपना नाम लिखवाया। जर्मनी अब अपने अगले मुकाबले में आइवरी कोस्ट से खेलेगी, जबकि कुरासाओ की टीम इक्वाडोर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मैच में खास कुरासाओ वर्ल्ड कप खेलने वाला अब तक का सबसे छोटा देश बना है। टीम ने अपना पहला गोल भी दागा। 21वें मिनट में लिवानो कोमेनेंसिया ने यह गोल दागा। 40 साल, 79 दिन के मैनुअल नोयर किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने वाले जर्मनी के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने लोथार मथाउस (UEFA यूरो 2000) का रिकॉर्ड तोड़ा। जर्मनी ने छठे मैच में बढ़त बनाई जर्मनी ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। छठे मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के पास पर फेलिक्स नेमेचा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर 21वें मिनट में कुरासाओ ने मुकाबले में वापसी करते हुए अपना पहला वर्ल्ड कप गोल दागा। लिवानो कोमेनेंसिया ने बॉक्स के बीच से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। लिवानो कोमेनेंसिया वर्ल्ड कप में गोल करने वाले कुरासाओ के पहले खिलाड़ी बने। हैवर्ट्ज ने हाफ टाइम से पहले गोल दागा जर्मनी ने जल्द ही मैच पर फिर नियंत्रण हासिल कर लिया। 38वें मिनट में निको श्लोटरबेक ने कॉर्नर पर हेडर लगाकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में फेलिक्स नेमेचा को बॉक्स में गिराए जाने पर जर्मनी को पेनल्टी मिली। काई हैवर्ट्ज ने इसे गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया। गोल स्कोर करने के बाद काई हैवर्ट्ज का सेलिब्रेशन। जर्मनी ने दूसरे हाफ में 4 गोल दागे दूसरे हाफ की शुरुआत के दो मिनट बाद ही जमाल मुसियाला ने गोल कर बढ़त 4-1 कर दी। इसके बाद 68वें मिनट में नाथानियल ब्राउन और 78वें मिनट में डेनिज उंडाव ने गोल किए। 88वें मिनट में हैवर्ट्ज ने अपना दूसरा और टीम का 7वां गोल दागकर जीत का अंतर 7-1 कर दिया। आइवरी कोस्ट Vs इक्वाडोर आखिरी मिनट में डियालो के गोल से जीता आइवरी कोस्टा ग्रुप-ई के एक अन्य मुकाबले में आइवरी कोस्टा ने आखिरी मिनट पर आए अमद डियालो के गोल से इक्वाडोर पर 1-0 की जीत दर्ज की। 90वें मिनट में डियालो ने विल्फ्रेड सिंगो के पास पर आसान सा गोल किया। फिर इक्वाडोर की टीम 7 मिनट के इंजरी टाइम में बराबरी का गोल हासिल नहीं कर सकी। डियालो (ऑरेंज जर्सी) ने 90वें मिनट में गोल स्कोर किया। इस मैच के बाद आइवरी कोस्टा ग्रुप-ई के पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर आ गई है। जर्मनी टॉप पर है। क्योंकि, उसका गोल डिफरेंस ज्यादा है। —————————————- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ब्राजील को मोरक्को ने ड्रॉ पर रोका, स्कॉटलैंड ने 44 साल बाद जीता पहला मैच दुनिया की 7वें नंबर की टीम मोरक्को ने रविवार को फुटबॉल वर्ल्ड कप में 5 बार की चैंपियन ब्राजील को ड्रॉ पर रोका। ब्राजील की टीम 1934 के बाद से अपना ओपनिंग मैच नहीं हारी है। ग्रुप-सी के मैच में 2022 की सेमीफाइनलिस्ट मोरक्को ने इस्माइल साइबारी के गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, स्टार फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर के गोल से ब्राजील ने एक अंक हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
150 million jerseys are expected to be sold during the FIFA World Cup.

Hindi News Sports 150 Million Jerseys Are Expected To Be Sold During The FIFA World Cup. वॉशिंगटन12 मिनट पहले कॉपी लिंक फीफा के आंकड़े बताते हैं कि हमेशा बिकने वाली फुटबॉल जर्सियों का करीब 55% हिस्सा केवल वर्ल्ड कप अवधि में बिकता है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है। मैदान पर खिलाड़ी गोल दाग रहे हैं, स्टेडियम दर्शकों के शोर से गूंज रहे हैं, लेकिन इस वर्ल्ड कप की एक और कहानी है, जो मैदान से बाहर लिखी जा रही है। यह कहानी है जर्सियों की, जिनके जरिए फुटबॉल प्रशंसक अपने जुनून को दुनिया के सामने दिखाते हैं। फुटबॉल जर्सी सिर्फ खेल का परिधान नहीं रह गई है। यह पहचान, फैशन और भावनाओं का प्रतीक बन चुकी है। यही वजह है कि फीफा वर्ल्ड कप के साथ जर्सी कारोबार भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाता है। अंतरराष्ट्रीय रिसर्च एजेंसियों वेरिफाइड मार्केट रिपोर्ट्स और बिजनेस रिसर्च के अनुसार, 2026 में फुटबॉल जर्सी का वैश्विक कारोबार करीब 82 हजार 600 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। खेलों की दुनिया में किसी एक स्पोर्ट्सवियर कैटेगरी के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा बाजार माना जा रहा है। फीफा के आंकड़े बताते हैं कि हमेशा बिकने वाली फुटबॉल जर्सियों का करीब 55% हिस्सा केवल वर्ल्ड कप अवधि में बिकता है। वजह भी साफ है, जब कोई टूर्नामेंट अरबों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है तो प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों से जुड़ने के लिए सबसे पहले उनकी जर्सी खरीदते हैं। अर्जेंटीना की नीली-सफेद जर्सी हो, ब्राजील का पीला रंग, फ्रांस की नीली किट या फिर पुर्तगाल का लाल परिधान, हर जर्सी अपने साथ कहानी और पहचान लेकर चलती है। पहली बार 48 टीमें वर्ल्ड कप खेल रही हैं और मैचों की संख्या 104 तक पहुंच गई है। इससे जर्सियों की मांग में भी बड़ा उछाल आने की उम्मीद है। अनुमान है कि टूर्नामेंट के दौरान और उसके आसपास के महीनों में दुनिया भर में 13 से 15 करोड़ जर्सियां बिक सकती हैं। फुटबॉल मर्चेंडाइज का सबसे बड़ा बाजार अभी यूरोप और उत्तरी अमेरिका हैं, लेकिन सबसे तेज रफ्तार एशिया में दिखाई दे रही है। भारत में डिजिटल स्ट्रीमिंग और क्लब फुटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता ने मेसी, रोनाल्डो, एमबापे जैसे खिलाड़ियों की जर्सियों को युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है। हालांकि इस चमकदार कारोबार का एक दूसरा पहलू भी है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि वर्ल्ड कप के दौरान बिकने वाली हर तीन जर्सियों में से एक नकली हो सकती है। कुल 13 से 15 करोड़ जर्सियों की संभावित बिक्री में लगभग 5 से 5.5 करोड़ जर्सियां फर्जी या अनधिकृत हो सकती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह आधिकारिक जर्सियों की ऊंची कीमतें हैं, जबकि नकली जर्सियां स्थानीय बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। तीन स्पोर्ट्सवियर कंपनियों के बीच मुकाबला वर्ल्ड कप के साथ मैदान के बाहर एक और मुकाबला चल रहा है। यह मुकाबला दुनिया की तीन बड़ी स्पोर्ट्सवियर कंपनियों- नाइकी, एडिडास, प्यूमा के बीच है। इस वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही 48 टीमों में से 37 की आधिकारिक किट इन्हीं तीन कंपनियों ने तैयार की है। यानी वर्ल्ड कप की लगभग 77 प्रतिशत टीमें इन तीन ब्रांड्स की जर्सी पहनकर मैदान में उतर रही हैं। जर्सी बिक्री और मर्चेंडाइज से इन कंपनियों को अरबों डॉलर की कमाई की उम्मीद है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
ICC women t20 world cup new zealand w vs west indies w, australia w vs south africa w, scotland women vs ireland women

Hindi News Sports Cricket ICC Women T20 World Cup New Zealand W Vs West Indies W, Australia W Vs South Africa W, Scotland Women Vs Ireland Women 8 मिनट पहले कॉपी लिंक महिला टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार रात को दो मैच खेले गए। साउथ थैम्पटन में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने बड़ा उलटफेर करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। वहीं,मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से हरा कर जीत के साथ शुरुआत की। वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोकर 163 रन के टारगेट को हासिल कर लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 162/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम के लिए ब्रुक हॉलिडे ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। मैडी ग्रीन ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और 35 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए आलिया एलीन ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए। जवाब में कप्तान मैथ्यूज (48) और शेमेन कैंपबेल (90*) की पारियों के दम पर वेस्टइंडीज को जीत मिल गई। न्यूजीलैंड ने 8 कैच छोड़े। इस मैच के फैक्ट वेस्टइंडीज की गेंदबाज एलीन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला चार विकेट हॉल किया। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके और 6.80 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की। यह मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। एलीन ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में 10 मैच खेले हैं। 8 पारियों में उन्होंने 27 की औसत से 5 विकेट लिए हैं, जबकि उनकी इकॉनमी रेट 7.10 रही है। न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने अपना 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। न्यूजीलैंड के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाली केर छठी खिलाड़ी हैं। इस टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच (183) सूजी बेट्स ने खेले हैं। अमेलिया ने साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज की बल्लेबाज कैंपबेल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 62 गेंदों में 90 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.16 का रहा। कैंपबेल का यह स्कोर टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की ओर से दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस सूची में शीर्ष पर डिएंड्रा डॉटिन हैं। उन्होंने 2010 टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए थे। उस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले थे, जबकि स्ट्राइक रेट 248.88 का रहा था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
ICC women t20 world cup new zealand w vs west indies w, australia w vs south africa w, scotland women vs ireland women

Hindi News Sports Cricket ICC Women T20 World Cup New Zealand W Vs West Indies W, Australia W Vs South Africa W, Scotland Women Vs Ireland Women 9 मिनट पहले कॉपी लिंक महिला टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार रात को दो मैच खेले गए। साउथ थैम्पटन में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने बड़ा उलटफेर करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। वहीं,मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से हरा कर जीत के साथ शुरुआत की। वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोकर 163 रन के टारगेट को हासिल कर लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 162/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम के लिए ब्रुक हॉलिडे ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। मैडी ग्रीन ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और 35 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए आलिया एलीन ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए। जवाब में कप्तान मैथ्यूज (48) और शेमेन कैंपबेल (90*) की पारियों के दम पर वेस्टइंडीज को जीत मिल गई। न्यूजीलैंड ने 8 कैच छोड़े। इस मैच के फैक्ट वेस्टइंडीज की गेंदबाज एलीन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला चार विकेट हॉल किया। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके और 6.80 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की। यह मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। एलीन ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में 10 मैच खेले हैं। 8 पारियों में उन्होंने 27 की औसत से 5 विकेट लिए हैं, जबकि उनकी इकॉनमी रेट 7.10 रही है। न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने अपना 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। न्यूजीलैंड के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाली केर छठी खिलाड़ी हैं। इस टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच (183) सूजी बेट्स ने खेले हैं। अमेलिया ने साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज की बल्लेबाज कैंपबेल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 62 गेंदों में 90 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.16 का रहा। कैंपबेल का यह स्कोर टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की ओर से दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस सूची में शीर्ष पर डिएंड्रा डॉटिन हैं। उन्होंने 2010 टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए थे। उस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले थे, जबकि स्ट्राइक रेट 248.88 का रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 16.4 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और टीम ने 62 रन तक चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद फीबी लिचफील्ड (50), एलिस पेरी (36), जॉर्जिया वेयरहम (32) और एनाबेल सदरलैंड (21) की उपयोगी पारियों की बदौलत टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंची। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी नियमित अंतराल पर बिखरती रही। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 44 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला और टीम बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। लिचफील्ड ने खेली तेज अर्धशतकीय पारी ऑस्ट्रेलिया को पहले ही ओवर में 1 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा, लेकिन फीबी लिचफील्ड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। लिचफील्ड ने एलिस पेरी के साथ 18 गेंदों में 37 रन और बेथ मूनी के साथ 18 गेंदों में 23 रन की साझेदारी की। उनका अर्धशतक टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वर्ल्ड कप अर्धशतक का रिकॉर्ड एलिसा हीली के नाम है, जिन्होंने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 21 गेंदों में पचासा लगाया था। गेंदबाजों ने दिलाई आसान जीत ऑस्ट्रेलिया की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। जॉर्जिया वेयरहम ने 2.4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अलाना किंग ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि एश्ले गार्डनर और किम गार्थ को 1-1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
England Team, FIFA World Cup 2026, Training Gear Theft, Suspects Detained, Football News, Kansas City, Florida Camp, Sports News

Hindi News Sports England Team, FIFA World Cup 2026, Training Gear Theft, Suspects Detained, Football News, Kansas City, Florida Camp, Sports News स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले कॉपी लिंक इंग्लैंड फुटबॉल टीम की यह फोटो फ्लोरिडा में ट्रेनिंग सेशन के दौरान की है। FIFA वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड फुटबॉल टीम का ट्रेनिंग गियर (सामान) चोरी हो गया है। यह घटना तब हुई, जब टीम का सामान फ्लोरिडा स्थित प्री-टूर्नामेंट कैंप से कैंसास सिटी के स्वोप सॉकर विलेज ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है। स्वोप सॉकर विलेज अमेरिका के कैंसास सिटी में स्थित एक फुटबॉल ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स है। 2007 में शुरू हुए इस कॉम्प्लेक्स को इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अपने बेस कैंप और ट्रेनिंग वेन्यू के रूप में चुना है। फ्लोरिडा से कैंसास सिटी ट्रांसपोर्टेशन के दौरान हुई चोरी इंग्लैंड की टीम को शनिवार को ट्रेनिंग के लिए कैंसास सिटी पहुंचना था। उनके आने से पहले स्वोप सॉकर विलेज में ट्रेनिंग सेटअप पूरा किया जाना था। फ्लोरिडा कैंप से सामान लेकर कैंसास सिटी पहुंचे एक टीम व्हीकल से यह सामान गायब पाया गया। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी हुए सामान में फुटबॉल (बॉल्स) और बूट्स शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच, 2 लोग हिरासत में कैंसास सिटी की स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे टीम व्हीकल से सामान गायब होने और संभावित चोरी के मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच अभी चल रही है और इस सिलसिले में दो संदिग्धों को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ग्रुप-L में शामिल है इंग्लैंड, 18 जून को पहला मैच वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम ग्रुप-L में है। इस ग्रुप में इंग्लैंड के साथ क्रोएशिया, घाना और पनामा की टीमें मौजूद हैं। भारतीय समयानुसार इंग्लैंड की टीम 18 जून को क्रोएशिया के खिलाफ मैच अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी। इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी केन कर रहे हैं। केन अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। 9 खिलाड़ी करेंगे मेजर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में डेब्यू थॉमस टचल के कोचिंग में इंग्लैंड की टीम एक नए लुक में नजर आ रही है। इस 26 सदस्यीय टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है। टीम के 9 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में डेब्यू कर सकते हैं। इन नए खिलाड़ियों में इलियट एंडरसन और मॉर्गन रोजर्स भी शामिल हैं। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… फुटबॉल वर्ल्ड कप में 96 साल पुरानी हिस्ट्री रिपीट:अमेरिका ने पराग्वे को हराया फुटबॉल वर्ल्ड कप में शनिवार को 96 साल पुरानी हिस्ट्री रिपीट हुई। जब मेजबान अमेरिका ने ग्रुप-डी मैच में पराग्वे को 4-1 से हराया। अमेरिकी टीम ने 1930 के एडिशन में पराग्वे को 3-0 के एकतरफा अंतर से हराया था। उस मुकाबले में बर्ट पटेनाउड ने टूर्नामेंट के इतिहास की पहली हैट्रिक लगाई थी। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
England Team, FIFA World Cup 2026, Training Gear Theft, Suspects Detained, Football News, Kansas City, Florida Camp, Sports News

Hindi News Sports England Team, FIFA World Cup 2026, Training Gear Theft, Suspects Detained, Football News, Kansas City, Florida Camp, Sports News स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले कॉपी लिंक इंग्लैंड फुटबॉल टीम की यह फोटो फ्लोरिडा में ट्रेनिंग सेशन के दौरान की है। FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड फुटबॉल टीम का सामान चोरी हो गया। यह घटना शुक्रवार को हुई। टीम का सामान फ्लोरिडा में लगे प्री-टूर्नामेंट कैंप से अमेरिका के कैंसास सिटी स्थित स्वोप सॉकर विलेज ले जाया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैंसास सिटी पहुंचने के बाद टीम के वाहन से सामान गायब मिला। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी हुए सामान में फुटबॉल और खिलाड़ियों के बूट्स शामिल हैं। कैंसास पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है। स्वोप सॉकर विलेज कैंसास सिटी में स्थित एक फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर है। इंग्लैंड टीम ने वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इसे अपने बेस कैंप और ट्रेनिंग वेन्यू के रूप में चुना है। स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच, 2 लोग हिरासत में कैंसास सिटी पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि टीम के वाहन से सामान गायब होने और संभावित चोरी के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच अभी जारी है। इस मामले में दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ग्रुप-L में शामिल है इंग्लैंड, 18 जून को पहला मैच वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम ग्रुप-L में है। इस ग्रुप में इंग्लैंड के साथ क्रोएशिया, घाना और पनामा की टीमें मौजूद हैं। भारतीय समयानुसार इंग्लैंड की टीम 18 जून को क्रोएशिया के खिलाफ मैच अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी। इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी केन कर रहे हैं। केन अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। 9 खिलाड़ी करेंगे मेजर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में डेब्यू थॉमस टचल के कोचिंग में इंग्लैंड की टीम एक नए लुक में नजर आ रही है। इस 26 सदस्यीय टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है। टीम के 9 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में डेब्यू कर सकते हैं। इन नए खिलाड़ियों में इलियट एंडरसन और मॉर्गन रोजर्स भी शामिल हैं। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… फुटबॉल वर्ल्ड कप में 96 साल पुरानी हिस्ट्री रिपीट:अमेरिका ने पराग्वे को हराया फुटबॉल वर्ल्ड कप में शनिवार को 96 साल पुरानी हिस्ट्री रिपीट हुई। जब मेजबान अमेरिका ने ग्रुप-डी मैच में पराग्वे को 4-1 से हराया। अमेरिकी टीम ने 1930 के एडिशन में पराग्वे को 3-0 के एकतरफा अंतर से हराया था। उस मुकाबले में बर्ट पटेनाउड ने टूर्नामेंट के इतिहास की पहली हैट्रिक लगाई थी। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Womens T20 World Cup Today

स्पोर्ट्स डेस्क28 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच मैनचेस्टर में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। मैनचेस्टर में ही शाम 7 बजे से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं तीसरा मैच वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला जाएगा। पहला मैच: आयरलैंड की स्कॉटलैंड पर बढ़त स्कॉटलैंड और आयरलैंड टी20 इंटरनेशनल में अब तक 15 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें आयरलैंड का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 9 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं स्कॉटलैंड की टीम को 6 मुकाबलों में सफलता मिली है। यह टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों की पहली भिड़ंत होगी। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स स्कॉटलैंड को साराह ब्राइस से बड़ी पारी की उम्मीद स्कॉटलैंड के लिए टी-20 में साराह ब्राइस उनकी सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 79 मैचों में 110.83 की स्ट्राइक रेट से 1729 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 67 रन है। वहीं गेंदबाजी में टीम की नजरें कप्तान कैथरीन ब्राइस पर होंगी। उन्होंने 60 मैचों में 4.93 की किफायती इकोनॉमी से 65 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट रहा है। गैबी लेविस आयरलैंड की बेस्ट बल्लेबाज रहीं आयरलैंड की कप्तान गैबी लेविस टीम की हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 114 मैचों में 117.14 की स्ट्राइक रेट से 3048 रन बनाए हैं। इस दौरान 119 रन उनकी बेस्ट पारी रही है। गेंदबाजी में अर्लिन केली ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 66 मैचों में 6.10 की इकोनॉमी से 88 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 12 रन देकर 5 विकेट रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 स्कॉटलैंड: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), साराह ब्राइस, एल्सै क्रेनस्टन, सास्किया होरले, डार्सी कार्टर, लोर्ना जैक, प्रियानाज चटर्जी, राचेल स्लेटर, अब्ताहा मकसूद, हन्ना रायनी, क्लो एबेल। आयरलैंड: गैबी लेविस (कप्तान), एमी हंटर, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लॉरा डेलानी, रेबेका स्टोकेल, जॉर्जीना डेम्पसे, अर्लिन केली, कारा मरे, अलाना डेलियन, जेन मैगुइरे, फ्रेया सरजंट। दूसरा मैच: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ 2 जीत मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें 7 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला साउथ अफ्रीका के नाम रहा है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए, मेगन शूट हाईएस्ट विकेट टेकर ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे सफल बल्लेबाज बेथ मूनी रही हैं। उन्होंने 118 मैचों में 125.53 की स्ट्राइक रेट से 3545 रन बनाए हैं, जिसमें 117* रन उनका बेस्ट स्कोर है। गेंदबाजी में मेगन शूट ऑस्ट्रेलिया की टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 125 मैचों में 6.40 की इकोनॉमी से 152 विकेट चटकाए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट है। कप्तान लौरा वोल्वार्ट पर साउथ अफ्रीका की निगाहेें साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट टीम की प्रमुख बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी-20 में 98 मैचों में 121.97 की स्ट्राइक रेट से 2764 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 115* रन है। वहीं गेंदबाजी की अगुवाई अनुभवी शबनम इस्माइल के हाथों में होगी। उन्होंने 113 मैचों में 5.77 की शानदार इकोनॉमी से रन देते हुए 123 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट 12 रन देकर 5 विकेट है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: सोफी मॉलिन्यूक्स (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), बेथ मूनी, एलिसा हीली, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफिल्ड, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, मेगन शूट, टायला व्लाएमिनक। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, मारिजान काप, सुने लूस, शबनीम इस्माइल, च्लोए ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा, मसाबता क्लास। तीसरा मैच: अब तक वेस्टइंडीज पर भारी रही न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में 24 मैच हुए हैं। इनमें न्यूजीलैंड ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ 5 मैच ही अपने नाम कर सकी। 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें 3 मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने 2 मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स कप्तान हैली मैथ्यूज से वेस्टइंडीज को उम्मीदें स्टेफनी टेलर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 134 मैचों में 34.38 की शानदार एवरेज से 3576 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 90 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में कप्तान हैली मैथ्यूज हाईएस्ट विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 118 मैचों में 6.19 की इकोनॉमी से 118 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट है। सूजी बेट्स बेस्ट बैटर, सोफी डिवाइन बेस्ट गेंदबाज न्यूजीलैंड के लिए सूजी बेट्स हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 183 मैचों में 108.35 की स्ट्राइक रेट से 4720 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 124* रन है। गेंदबाजी में सोफी डिवाइन टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने 154 मैचों में 6.71 की इकोनॉमी से 128 विकेट लिए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट रहा है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: हैली मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (उपकप्तान), स्टेफनी टेलर, रशदा विलियम्स, चेडियन नेशन, चिनेले हेनरी, अफी फ्लेचर, आलिया एलेन, करिश्मा रामहरक, शमिलिया कॉनेल, जाइदा जेम्स। न्यूजीलैंड: अमीलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन (उपकप्तान), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, मैडी ग्रीन, ब्रुक हैलीडे, इसाबेला गेज, ली ताहुहू, एडेन कार्सन, फ्रैन जोनास, रोजमेरी मैयर। —————————————————- विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए… 6 प्लेयर्स जो भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना सकती हैं; हरमन, दीप्ति और शेफाली जैसे नाम विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कल पाकिस्तान से होगा। पिछले ही साल वनडे वर्ल्डकप जीत चुकी हरमनप्रीत की ये टीम टी-20 वर्ल्डकप की भी सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









