Monday, 14 Sep 2026 | 07:05 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ICC women t20 world cup new zealand w vs west indies w, australia w vs south africa w, scotland women vs ireland women

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • ICC Women T20 World Cup New Zealand W Vs West Indies W, Australia W Vs South Africa W, Scotland Women Vs Ireland Women

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार रात को दो मैच खेले गए। साउथ थैम्पटन में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने बड़ा उलटफेर करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। वहीं,मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से हरा कर जीत के साथ शुरुआत की।

वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोकर 163 रन के टारगेट को हासिल कर लिया

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 162/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

कीवी टीम के लिए ब्रुक हॉलिडे ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। मैडी ग्रीन ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और 35 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए आलिया एलीन ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए।

जवाब में कप्तान मैथ्यूज (48) और शेमेन कैंपबेल (90*) की पारियों के दम पर वेस्टइंडीज को जीत मिल गई। न्यूजीलैंड ने 8 कैच छोड़े।

इस मैच के फैक्ट

  • वेस्टइंडीज की गेंदबाज एलीन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला चार विकेट हॉल किया। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके और 6.80 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की। यह मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। एलीन ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में 10 मैच खेले हैं। 8 पारियों में उन्होंने 27 की औसत से 5 विकेट लिए हैं, जबकि उनकी इकॉनमी रेट 7.10 रही है।
  • न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने अपना 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। न्यूजीलैंड के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाली केर छठी खिलाड़ी हैं। इस टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच (183) सूजी बेट्स ने खेले हैं। अमेलिया ने साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
  • वेस्टइंडीज की बल्लेबाज कैंपबेल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 62 गेंदों में 90 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.16 का रहा।
  • कैंपबेल का यह स्कोर टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की ओर से दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस सूची में शीर्ष पर डिएंड्रा डॉटिन हैं। उन्होंने 2010 टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए थे। उस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले थे, जबकि स्ट्राइक रेट 248.88 का रहा था।

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 16.4 ओवर में 107 रन पर सिमट गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और टीम ने 62 रन तक चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद फीबी लिचफील्ड (50), एलिस पेरी (36), जॉर्जिया वेयरहम (32) और एनाबेल सदरलैंड (21) की उपयोगी पारियों की बदौलत टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंची।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी नियमित अंतराल पर बिखरती रही। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 44 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला और टीम बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।

लिचफील्ड ने खेली तेज अर्धशतकीय पारी

ऑस्ट्रेलिया को पहले ही ओवर में 1 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा, लेकिन फीबी लिचफील्ड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक रहा।

लिचफील्ड ने एलिस पेरी के साथ 18 गेंदों में 37 रन और बेथ मूनी के साथ 18 गेंदों में 23 रन की साझेदारी की। उनका अर्धशतक टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वर्ल्ड कप अर्धशतक का रिकॉर्ड एलिसा हीली के नाम है, जिन्होंने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 21 गेंदों में पचासा लगाया था।

गेंदबाजों ने दिलाई आसान जीत

ऑस्ट्रेलिया की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। जॉर्जिया वेयरहम ने 2.4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अलाना किंग ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि एश्ले गार्डनर और किम गार्थ को 1-1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मूसेवाला का होलोग्राम टूर रिलीज, 2 करोड़ व्यूज:पहली बार पाकिस्तान में दिखेंगे पंजाबी सिंगर, मौत से पहले किया था आने का वादा

March 19, 2026/
5:24 am

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अवेटड शो साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर का टीजर रिलीज हो गया है। सिद्धू मूसेवाला...

टीएमसी विद्रोही विवाद के बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रीताब्रत बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति पर सवाल उठाए | न्यूज18

June 11, 2026/
5:17 pm

तृणमूल कांग्रेस को एक नई कानूनी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल...

15 हजार भारतीयों की छंटनी, नई जॉब नहीं:एच-1 बी पर गए थे, ट्रम्प के सख्त नियम से अब अमेरिका से डिपोर्ट का खतरा

May 24, 2026/
4:41 am

अमेरिका में 15 हजार भारतीय टेक कर्मियों की नौकरी जाने के बाद उनके सामने संकट खड़ा हो गया है। अब...

CBSE 12th results 2026 soon on results.cbse.nic.in, DigiLocker. (File/Representative Image)

May 7, 2026/
10:35 am

आखरी अपडेट:07 मई, 2026, 10:35 IST विस्तारित मंत्रिमंडल में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जीतन राम मांझी...

जून-तिमाही में घरों की बिक्री जनवरी-2023 के बाद सबसे कम:वेस्ट एशिया वॉर और सप्लाई चेन संकट से सेंटीमेंट बिगड़ा; टॉप-7 शहरों में 90,715 घर बिके

June 29, 2026/
5:22 pm

देश में अप्रैल-जून तिमाही (Q2 2026) के दौरान रेसिडेंशियल घरों की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है। यह जनवरी 2023...

World News Updates; Trump Pakistan China

March 11, 2026/
10:01 am

45 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल पार्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और...

Chennai Super Kings' Khaleel Ahmed, centre, celebrates with captain Ruturaj Gaikwad the wicket of Delhi Capitals' KL Rahul during the Indian Premier League cricket match between Chennai Super Kings and Delhi Capitals in Chennai, India, Saturday, April 11, 2026. (AP Photo/Mahesh Kumar A.)

April 12, 2026/
12:43 am

आखरी अपडेट:12 अप्रैल, 2026, 00:43 IST पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 रैलियां की हैं, जो केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ICC women t20 world cup new zealand w vs west indies w, australia w vs south africa w, scotland women vs ireland women

ICC women t20 world cup new zealand w vs west indies w, australia w vs south africa w, scotland women vs ireland women
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • ICC Women T20 World Cup New Zealand W Vs West Indies W, Australia W Vs South Africa W, Scotland Women Vs Ireland Women

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार रात को दो मैच खेले गए। साउथ थैम्पटन में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने बड़ा उलटफेर करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। वहीं,मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से हरा कर जीत के साथ शुरुआत की।

वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोकर 163 रन के टारगेट को हासिल कर लिया

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 162/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

कीवी टीम के लिए ब्रुक हॉलिडे ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। मैडी ग्रीन ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और 35 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए आलिया एलीन ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए।

जवाब में कप्तान मैथ्यूज (48) और शेमेन कैंपबेल (90*) की पारियों के दम पर वेस्टइंडीज को जीत मिल गई। न्यूजीलैंड ने 8 कैच छोड़े।

इस मैच के फैक्ट

  • वेस्टइंडीज की गेंदबाज एलीन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला चार विकेट हॉल किया। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके और 6.80 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की। यह मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। एलीन ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में 10 मैच खेले हैं। 8 पारियों में उन्होंने 27 की औसत से 5 विकेट लिए हैं, जबकि उनकी इकॉनमी रेट 7.10 रही है।
  • न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने अपना 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। न्यूजीलैंड के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाली केर छठी खिलाड़ी हैं। इस टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच (183) सूजी बेट्स ने खेले हैं। अमेलिया ने साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
  • वेस्टइंडीज की बल्लेबाज कैंपबेल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 62 गेंदों में 90 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.16 का रहा।
  • कैंपबेल का यह स्कोर टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की ओर से दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस सूची में शीर्ष पर डिएंड्रा डॉटिन हैं। उन्होंने 2010 टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए थे। उस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले थे, जबकि स्ट्राइक रेट 248.88 का रहा था।

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 16.4 ओवर में 107 रन पर सिमट गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और टीम ने 62 रन तक चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद फीबी लिचफील्ड (50), एलिस पेरी (36), जॉर्जिया वेयरहम (32) और एनाबेल सदरलैंड (21) की उपयोगी पारियों की बदौलत टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंची।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी नियमित अंतराल पर बिखरती रही। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 44 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला और टीम बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।

लिचफील्ड ने खेली तेज अर्धशतकीय पारी

ऑस्ट्रेलिया को पहले ही ओवर में 1 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा, लेकिन फीबी लिचफील्ड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक रहा।

लिचफील्ड ने एलिस पेरी के साथ 18 गेंदों में 37 रन और बेथ मूनी के साथ 18 गेंदों में 23 रन की साझेदारी की। उनका अर्धशतक टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वर्ल्ड कप अर्धशतक का रिकॉर्ड एलिसा हीली के नाम है, जिन्होंने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 21 गेंदों में पचासा लगाया था।

गेंदबाजों ने दिलाई आसान जीत

ऑस्ट्रेलिया की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। जॉर्जिया वेयरहम ने 2.4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अलाना किंग ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि एश्ले गार्डनर और किम गार्थ को 1-1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket