Tuesday, 22 Sep 2026 | 01:35 PM

Trending :

Spain Held by Cape Verde in FIFA World Cup 2026 Qualifier

अटलांटा7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही केप वर्डे ने 2010 की चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया है। ग्रुप-H के एक अन्य मुकाबले में सऊदी अरब ने 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को अंक साझा करने पर विवश कर दिया। यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा।

मंगलवार को ग्रुप-एच के पहले मैच में स्पेन का दबदबा रहा, लेकिन 2010 की वर्ल्ड चैंपियन स्पेन केप वर्डे के 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा और मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सकी। उसने अटलांटा स्टेडियम में 74% बॉल पोजेशन रखा और 27 शॉट लगाए, लेकिन गोल नहीं आया।

दूसरी ओर फ्लोरिडा के मियामी स्टेडियम में उरुग्वे ने गोल करने के 29 प्रयास किए। इनमें से 11 ऑन टारगेट थे। लेकिन, सऊदी अरब के गोलकीपर मोहम्मद अल-ओवैस ने 10 मौकों पर सफल बचाव किया और टीम के लिए एक अंक हासिल किया।

इन मैचों के बाद उरुग्वे ग्रुप-एच की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। सऊदी अरब दूसरे, स्पेन तीसरे और केप वर्डे चौथे स्थान पर है। इस ग्रुप का अगला मुकाबला स्पेन-उरुग्वे के बीच होगा। साथ ही केप वर्डे की टीम सऊदी अरब के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

मैच खत्म होते ही केप वर्डे के खिलाड़ियों ने ड्रॉ की जीत जैसी खुशी मनाई।

मैच में खास

  • वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही केप वर्डे ने अपने पहले ही मैच में यूरो 2024 चैंपियन स्पेन को ड्रॉ पर रोक दिया।
  • 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा ने 7 शानदार सेव कर स्पेन को गोल से दूर रखा।
  • स्पेन ने 27 शॉट लगाए, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सकी। यह वर्ल्ड कप इतिहास में उसके सबसे निराशाजनक आक्रामक प्रदर्शनों में से एक रहा।

वोजिन्हा की दीवार नहीं तोड़ सकी स्पेन

स्पेन ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन केप वर्डे डिफेंडर्स लगातार उसके हमलों को रोकते रहे। 39वें मिनट में फेरान टोरेस गोल करने के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। रीबाउंड पर मिकेल ओयारजाबाल के हेडर को वोजिन्हा ने शानदार अंदाज में बचा लिया।

इसके बाद पहले हाफ के अंत में वोजिन्हा ने टोरेस और आयमेरिक लापोर्टे के प्रयासों को भी नाकाम कर दिया।

यामाल भी नहीं बदल सके मैच का नतीजा

दूसरे हाफ में स्पेन ने दबाव और बढ़ाया। 71वें मिनट में स्टार विंगर लामिन यामाल को मैदान पर उतारा गया। यामाल के आने से स्पेन के हमलों में तेजी आई, लेकिन केप वर्डे का डिफेंस अडिग रहा।

73वें मिनट में मिकेल मेरिनो का शॉट वोजिन्हा ने बचाया, जबकि 88वें मिनट में ओयारजाबाल के लगभग तय गोल को डिफेंडर पिको लोप्स ने लाइन के सामने ब्लॉक कर दिया।

लामिन यामाल स्पेन के लिए गोल नहीं कर सके।

बोर्गेस हेडर पर गोल नहीं कर सके

मैच के इंजरी टाइम में केप वर्डे ने भी इतिहास रचने का मौका बनाया। 90वें मिनट में डाइनी बोर्गेस को कॉर्नर पर हेडर का मौका मिला, लेकिन स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने शानदार बचाव कर दिया।

आंकड़ों में स्पेन की निराशा

  • स्पेन ने 27 शॉट लगाए, लेकिन गोल नहीं कर सकी।
  • स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबाल ने मैच के पहले 30 मिनट तक गेंद को छुआ तक नहीं।
  • स्पेन लगातार चौथे वर्ल्ड कप ओपनिंग मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी।
  • वोजिन्हा वर्ल्ड कप डेब्यू मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

मैच-13: सऊदी अरब Vs उरुग्वे, स्कोरलाइन 1-1

अमरी ने रिबाउंड पर गोल किया, सऊदी को बढ़त

मैच की शुरुआत में उरुग्वे ने आक्रामक खेल दिखाया। मैक्सी अराउजो और फेडेरिको विनास ने शुरुआती मौकों पर सऊदी गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस की परीक्षा ली, लेकिन वे गोल नहीं कर सके।

सऊदी अरब ने कॉर्नर किक के जरिए दबाव बनाया। एक सेट पीस पर उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा ने शानदार बचाव किया, लेकिन अगली बार वही रणनीति कारगर रही। हसन अल तंबाक्ती के हेडर को मुस्लेरा पूरी तरह नहीं रोक सके और रिबाउंड पर अब्दुलेलाह अल अमरी ने गेंद को गोल में भेजकर सऊदी अरब को 1-0 की बढ़त दिला दी।

अब्दुलेलाह अल अमरी ने मैच का पहला गोल दागा और सऊदी को बढ़त दिलाई।

अराउजो ने दागा बराबरी का गोल

दूसरे हाफ में उरुग्वे लगातार बराबरी के लिए प्रयास करता रहा। मैनुअल उगार्टे का लंबी दूरी का जोरदार शॉट पोस्ट से टकराकर लौट आया। फेडेरिको विनास ने भी कई मौके बनाए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मैच के 80वें मिनट में आखिरकार उरुग्वे को बराबरी मिली। विनास के हेडर को सऊदी गोलकीपर अल ओवैस पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सके और रिबाउंड पर मैक्सी अराउजो ने गेंद को गोल में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

मैक्सी अराउजो ने भी रिबाउंड पर गोल स्कोर किया।

39 साल और 364 दिन की उम्र में फर्नांडो मुस्लेरा वर्ल्ड कप में उरुग्वे का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने उरुग्वे के पूर्व कप्तान डिएगो गोडिन का रिकॉर्ड तोड़ा। मुस्लेरा ने गोडिन से तीन साल से अधिक उम्र में वर्ल्ड कप मैच खेलकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

—————————————–

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस गठबंधन की आलोचना की, मुलायम सिंह यादव की विरासत का आह्वान किया | न्यूज18

June 25, 2026/
5:01 pm

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की विरासत का हवाला देते हुए कांग्रेस...

Petrol ₹14 Loss; Rupee All-Time Low

May 1, 2026/
8:26 am

नई दिल्ली23 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी सोना-चांदी से जुड़ी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,290 रुपए...

Petrol Ethanol Sugar Rumour Fake Video

June 24, 2026/
1:10 am

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है, जिसमें एथेनॉल की वजह से फ्यूल टैंक के...

लंदन में सिख और पाकिस्तानियों में विवाद:पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक ने हलाल मीट न बेचने का बोर्ड लगाया, 100 लोगों ने हमला किया

March 17, 2026/
5:00 am

लंदन के हाई-प्रोफाइल इलाके हैमरस्मिथ में पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक और पाकिस्तानी मुस्लिमों में हलाल मीट को लेकर विवाद हो गया।...

83 साल के अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए:दावा- नानावटी अस्पताल के ए-विंग में 2 दिनों से हैं भर्ती, अभिषेक बच्चन भी हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे

May 19, 2026/
11:33 pm

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। पत्रकार विक्की ललवानी ने यूट्यूब अकाउंट से दावा...

ललित मोदी बोले- मेरी बायोपिक पर काम जारी:रणवीर सिंह ने मेरा रोल निभाने की इच्छा जताई थी, लंदन में मुझसे मिले थे

June 5, 2026/
1:53 pm

बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने कहा कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है और इसकी...

इंदौर में 10 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन:विधानसभा 1 के वार्ड 7 को मिली सौगात, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- इंदौर ने विकास के नए आयाम छुए

April 4, 2026/
11:19 pm

रविवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा-1 के वार्ड क्रमांक 7 में 10 करोड़ रुपए से अधिक लागत...

Prateek Yadav Ashes Immersion Haridwar

May 16, 2026/
8:45 am

लखनऊ4 मिनट पहले कॉपी लिंक सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Spain Held by Cape Verde in FIFA World Cup 2026 Qualifier

Spain Held by Cape Verde in FIFA World Cup 2026 Qualifier

अटलांटा7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही केप वर्डे ने 2010 की चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया है। ग्रुप-H के एक अन्य मुकाबले में सऊदी अरब ने 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को अंक साझा करने पर विवश कर दिया। यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा।

मंगलवार को ग्रुप-एच के पहले मैच में स्पेन का दबदबा रहा, लेकिन 2010 की वर्ल्ड चैंपियन स्पेन केप वर्डे के 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा और मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सकी। उसने अटलांटा स्टेडियम में 74% बॉल पोजेशन रखा और 27 शॉट लगाए, लेकिन गोल नहीं आया।

दूसरी ओर फ्लोरिडा के मियामी स्टेडियम में उरुग्वे ने गोल करने के 29 प्रयास किए। इनमें से 11 ऑन टारगेट थे। लेकिन, सऊदी अरब के गोलकीपर मोहम्मद अल-ओवैस ने 10 मौकों पर सफल बचाव किया और टीम के लिए एक अंक हासिल किया।

इन मैचों के बाद उरुग्वे ग्रुप-एच की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। सऊदी अरब दूसरे, स्पेन तीसरे और केप वर्डे चौथे स्थान पर है। इस ग्रुप का अगला मुकाबला स्पेन-उरुग्वे के बीच होगा। साथ ही केप वर्डे की टीम सऊदी अरब के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

मैच खत्म होते ही केप वर्डे के खिलाड़ियों ने ड्रॉ की जीत जैसी खुशी मनाई।

मैच खत्म होते ही केप वर्डे के खिलाड़ियों ने ड्रॉ की जीत जैसी खुशी मनाई।

मैच में खास

  • वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही केप वर्डे ने अपने पहले ही मैच में यूरो 2024 चैंपियन स्पेन को ड्रॉ पर रोक दिया।
  • 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा ने 7 शानदार सेव कर स्पेन को गोल से दूर रखा।
  • स्पेन ने 27 शॉट लगाए, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सकी। यह वर्ल्ड कप इतिहास में उसके सबसे निराशाजनक आक्रामक प्रदर्शनों में से एक रहा।

वोजिन्हा की दीवार नहीं तोड़ सकी स्पेन

स्पेन ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन केप वर्डे डिफेंडर्स लगातार उसके हमलों को रोकते रहे। 39वें मिनट में फेरान टोरेस गोल करने के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। रीबाउंड पर मिकेल ओयारजाबाल के हेडर को वोजिन्हा ने शानदार अंदाज में बचा लिया।

इसके बाद पहले हाफ के अंत में वोजिन्हा ने टोरेस और आयमेरिक लापोर्टे के प्रयासों को भी नाकाम कर दिया।

यामाल भी नहीं बदल सके मैच का नतीजा

दूसरे हाफ में स्पेन ने दबाव और बढ़ाया। 71वें मिनट में स्टार विंगर लामिन यामाल को मैदान पर उतारा गया। यामाल के आने से स्पेन के हमलों में तेजी आई, लेकिन केप वर्डे का डिफेंस अडिग रहा।

73वें मिनट में मिकेल मेरिनो का शॉट वोजिन्हा ने बचाया, जबकि 88वें मिनट में ओयारजाबाल के लगभग तय गोल को डिफेंडर पिको लोप्स ने लाइन के सामने ब्लॉक कर दिया।

लामिन यामाल स्पेन के लिए गोल नहीं कर सके।

लामिन यामाल स्पेन के लिए गोल नहीं कर सके।

बोर्गेस हेडर पर गोल नहीं कर सके

मैच के इंजरी टाइम में केप वर्डे ने भी इतिहास रचने का मौका बनाया। 90वें मिनट में डाइनी बोर्गेस को कॉर्नर पर हेडर का मौका मिला, लेकिन स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने शानदार बचाव कर दिया।

आंकड़ों में स्पेन की निराशा

  • स्पेन ने 27 शॉट लगाए, लेकिन गोल नहीं कर सकी।
  • स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबाल ने मैच के पहले 30 मिनट तक गेंद को छुआ तक नहीं।
  • स्पेन लगातार चौथे वर्ल्ड कप ओपनिंग मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी।
  • वोजिन्हा वर्ल्ड कप डेब्यू मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

मैच-13: सऊदी अरब Vs उरुग्वे, स्कोरलाइन 1-1

अमरी ने रिबाउंड पर गोल किया, सऊदी को बढ़त

मैच की शुरुआत में उरुग्वे ने आक्रामक खेल दिखाया। मैक्सी अराउजो और फेडेरिको विनास ने शुरुआती मौकों पर सऊदी गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस की परीक्षा ली, लेकिन वे गोल नहीं कर सके।

सऊदी अरब ने कॉर्नर किक के जरिए दबाव बनाया। एक सेट पीस पर उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा ने शानदार बचाव किया, लेकिन अगली बार वही रणनीति कारगर रही। हसन अल तंबाक्ती के हेडर को मुस्लेरा पूरी तरह नहीं रोक सके और रिबाउंड पर अब्दुलेलाह अल अमरी ने गेंद को गोल में भेजकर सऊदी अरब को 1-0 की बढ़त दिला दी।

अब्दुलेलाह अल अमरी ने मैच का पहला गोल दागा और सऊदी को बढ़त दिलाई।

अब्दुलेलाह अल अमरी ने मैच का पहला गोल दागा और सऊदी को बढ़त दिलाई।

अराउजो ने दागा बराबरी का गोल

दूसरे हाफ में उरुग्वे लगातार बराबरी के लिए प्रयास करता रहा। मैनुअल उगार्टे का लंबी दूरी का जोरदार शॉट पोस्ट से टकराकर लौट आया। फेडेरिको विनास ने भी कई मौके बनाए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मैच के 80वें मिनट में आखिरकार उरुग्वे को बराबरी मिली। विनास के हेडर को सऊदी गोलकीपर अल ओवैस पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सके और रिबाउंड पर मैक्सी अराउजो ने गेंद को गोल में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

मैक्सी अराउजो ने भी रिबाउंड पर गोल स्कोर किया।

मैक्सी अराउजो ने भी रिबाउंड पर गोल स्कोर किया।

39 साल और 364 दिन की उम्र में फर्नांडो मुस्लेरा वर्ल्ड कप में उरुग्वे का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने उरुग्वे के पूर्व कप्तान डिएगो गोडिन का रिकॉर्ड तोड़ा। मुस्लेरा ने गोडिन से तीन साल से अधिक उम्र में वर्ल्ड कप मैच खेलकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

—————————————–

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket