Saturday, 10 Oct 2026 | 01:01 AM

Trending :

EXCLUSIVE

FIFA World Cup 2026, Football World Cup, New Format, 48 Teams, USA, Canada, Mexico, FIFA World Cup Hosts, Soccer News

FIFA World Cup 2026, Football World Cup, New Format, 48 Teams, USA, Canada, Mexico, FIFA World Cup Hosts, Soccer News

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026, Football World Cup, New Format, 48 Teams, USA, Canada, Mexico, FIFA World Cup Hosts, Soccer News स्पोर्ट्स डेस्क26 मिनट पहले कॉपी लिंक 23वां FIFA मेंस वर्ल्ड कप 12 जून से 20 जुलाई के बीच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। 96 साल के इतिहास में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। ओपनिंग मैच 12 जून 2026 को मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा। इसमें मेक्सिको और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। 16 शहरों में 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे। इन टीमों को 12 ग्रुप्स में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें हैं। 16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित दुनिया के 1,248 फुटबॉलर्स वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे। स्टोरी में जानिए टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ… मेक्सिको तीसरी बार मेजबान 2002 में जापान और कोरिया ने पहली बार मिलकर FIFA वर्ल्ड कप होस्ट किया था। अब 3 देश अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको हैं। मेक्सिको पहला ऐसा देश है, जिसे तीन बार (1970, 1986 और 2026) मेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिला। पहली बार 48 टीमें खेलेंगी। 1998 से अब तक केवल 32 देश इसमें हिस्सा लेते थे। 16 शहरों में 104 मैच होंगे (पहले 64 होते थे)। फाइनल में पहली बार हाफटाइम शो भी रखा जाएगा। 16 की जगह 32 टीमें नॉकआउट खेलेंगी 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4-4 टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में हर टीम तीन मैच खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सीधे नॉकआउट दौर में पहुंचेंगी यानी 24 टीमें। हर ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली 12 टीमों में बेस्ट 8 को भी अगले दौर में जगह मिलेगी। इस तरह 32 टीमें नॉकआउट में एंट्री करेंगी। नॉकआउट में 32 टीमों के मैच के बाद 16 टीमें बचेंगी, इनके मुकाबले के बाद 8 टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। इस नए फॉर्मेट के तहत टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जो इसे FIFA इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप बनाता है। फ्रांस और स्पेन का ग्रुप मुश्किल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। स्पेन ग्रुप एच में है, फ्रांस ग्रुप आई में, जर्मनी ग्रुप ई में, पुर्तगाल ग्रुप के में और इंग्लैंड ग्रुप एल में है। ग्रुप एच, आई, जे, के और एल को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है, क्योंकि इनमें मजबूत टीमें हैं। स्पेन के ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब जैसी टीमें हैं, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में कई उलटफेर किए थे। फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे जैसी मजबूत टीमें हैं। गॉर्डन सबसे उम्रदराज और मोरा सबसे युवा खिलाड़ी FIFA के अनुसार टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी स्कॉटलैंड के गोलकीपर क्रेग गॉर्डन हैं, जिनकी उम्र 43 साल 162 दिन है। सबसे युवा खिलाड़ी मेक्सिको के गिल्बर्टो मोरा हैं, उनकी उम्र 17 साल 240 दिन है। दोनों के बीच 25 साल से ज्यादा का अंतर है। इस वर्ल्ड कप में 20 साल से कम उम्र के 22 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 40 साल या उससे ज्यादा उम्र के 7 खिलाड़ी भी मैदान पर नजर आ सकते हैं। क्रेग ने 2004 से अब तक स्कॉटलैंड के लिए 84 मैच खेले हैं। मोरा ने मेक्सिको के लिए 2025 में डेब्यू किया और अब तक 8 मैच खेले हैं। वर्ल्ड कप में चार देश पहली बार काबो वर्डी (68 रैंक), क्यूरोसाओ (82 रैंक), जॉर्डन (66 रैंक), उज्बेकिस्तान (50 रैंक) पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे। इसके अलावा, हैती 1974 के बाद पहली बार आया है। ऑस्ट्रिया, नॉर्वे और स्कॉटलैंड 1998 के बाद लौट रहे हैं। चैंपियन को मिलेंगे 429 करोड़ रुपए वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाली 48 टीमों के बीच 5,600 करोड़ रुपए से ज्यादा (USD 655 मिलियन) की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी, जो पिछले वर्ल्डकप की तुलना में 50% ज्यादा है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को करीब 429 करोड़ रुपए (USD 50 मिलियन) मिलेंगे, जबकि उपविजेता को लगभग 283 करोड़ रुपए (USD 33 मिलियन) की राशि दी जाएगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 249 करोड़ रुपए और चौथे स्थान की टीम को लगभग 232 करोड़ रुपए मिलेंगे। ब्राजील इतिहास की सबसे सफल टीम FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में ब्राजील सबसे सफल टीम रही है। ब्राजील ने रिकॉर्ड पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994 और 2002) वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। जर्मनी और इटली ने चार-चार बार ट्रॉफी अपने नाम की है। अर्जेंटीना तीन बार (1978, 1986 और 2022) चैंपियन बनी है। 1930 में हुई थी शुरुआत FIFA वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत 1930 में उरुग्वे में हुई थी, जहां मेजबान उरुग्वे ने पहला खिताब जीता था। इसके बाद वर्ल्ड कप हर चार साल में होने लगा। द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1942 और 1946 में टूर्नामेंट नहीं खेला गया। शुरुआती सालों में टूर्नामेंट में सीमित टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन बाद 1998 से 2022 तक वर्ल्ड कप में 32 टीमें खेलती रहीं। यह फोटो 1930 वर्ल्ड कप की है। इस मैच में उरुग्वे ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता था। अर्जेंटीना ने जीता था वर्ल्ड कप 2022 FIFA वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना ने जीता था। फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। मैच में अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल दागे थे। वहीं फ्रांस के लिए एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगाई थी। अर्जेंटीना 2022 में मेसी की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बना था। कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? FIFA वर्ल्ड कप 2026 का ब्रॉडकास्ट भारत में जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च किए गए यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप दैनिक भास्कर ऐप पर भी मैच की रिपोर्ट्स, मोमेंट्स, रिकॉर्ड्स देख सकते हैं। 12 अलग टाइम जोन में मुकाबले मुकाबले भारतीय समानुसार 12 अलग-अलग समय में खेले जाएंगे। 12:30 AM, 1:30 AM, 2:30 AM, 3:30 AM, 4:30 AM, 6:00 AM, 6:30 AM, 7:30 AM, 8:30 AM, 9:30 AM, 9:30 PM और 10:30 PM। दैनिक भास्कर को

US Football World Cup 2026 Discrimination Claims

US Football World Cup 2026 Discrimination Claims

वॉशिंगटन5 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। विवाद तब बढ़ा, जब सेनेगल, उज्बेकिस्तान और सोमालिया से जुड़े खिलाड़ियों व अधिकारियों की एयरपोर्ट पर कड़ी जांच की गई। कुछ मामलों में डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया। इन घटनाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर सेनेगल की नेशनल टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों की चेकिंग करते नजर आई अमेरिकी सिक्योरिटी टीम। विवाद उस समय और बढ़ गया, जब सोमालिया के रेफरी उमर आर्टन को वैध अमेरिकी वीजा होने के बावजूद मियामी एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। आर्टन वर्ल्ड कप में रेफरी की जिम्मेदारी निभाने वाले पहले सोमाली अधिकारी बनने वाले थे। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त जांच के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इसकी वजह नहीं बताई। इस फैसले पर सोमालिया के खेल मंत्रालय ने नाराजगी जताई है और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया है। फीफा पर भी सवाल कई यूजर्स ने फीफा पर भी आरोप लगाया कि विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था उन देशों के खिलाड़ियों के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार पर चुप है। सोशल मीडिया पर विवाद जांच से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई फुटबॉल प्रशंसकों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ “अपराधियों जैसा व्यवहार” किया गया, जबकि वे विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन में हिस्सा लेने आए थे। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह व्यवहार सभी टीमों के साथ समान था। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- क्या किसी श्वेत टीम के साथ भी ऐसा हुआ, या यह व्यवहार केवल सेनेगल के लिए था? यह अजीब है। ईरान ने विश्व कप से पहले फीफा से टिकट का मुद्दा उठाया ईरान के फुटबॉल महासंघ (FFIRI) ने आरोप लगाया कि फीफा विश्व कप के लिए उसके लिए रिजर्व टिकटों का हिस्सा वापस ले लिया गया।इससे उन ईरानी प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है जिन्होंने पहले ही यात्रा की बुकिंग कर ली थी, लेकिन अब वे अपनी टीम के मैच नहीं देख पाएंगे। ईरान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 जून को होगा। इसके बाद टीम 22 जून को बेल्जियम और 27 जून को इजिप्ट से भिड़ेगी। ईरानी महासंघ ने कहा- ईरानी समर्थकों को टिकट कोटे से वंचित करना खेल भावना और समानता के सिद्धांत के खिलाफ है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

US Football World Cup 2026 Discrimination Claims

US Football World Cup 2026 Discrimination Claims

वॉशिंगटन9 मिनट पहले कॉपी लिंक सेनेगल, उज्बेकिस्तान और सोमालिया की फुटबॉल टीम की अमेरिका के एयरपोर्ट पर कड़ी जांच की गई। FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। विवाद तब बढ़ा, जब सेनेगल, उज्बेकिस्तान और सोमालिया से जुड़े खिलाड़ियों व अधिकारियों की रनवे पर ही कड़ी जांच की गई। कुछ मामलों में डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया। इन घटनाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। विवाद उस समय और बढ़ गया, जब सोमालिया के रेफरी उमर आर्टन को वैध अमेरिकी वीजा होने के बावजूद मियामी एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। आर्टन वर्ल्ड कप में रेफरी की जिम्मेदारी निभाने वाले पहले सोमाली अधिकारी बनने वाले थे। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त जांच के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इसकी वजह नहीं बताई। इस फैसले पर सोमालिया के खेल मंत्रालय ने नाराजगी जताई है और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल 2 वीडियो एयरपोर्ट पर सेनेगल की नेशनल टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों की चेकिंग करते नजर आई अमेरिकी सिक्योरिटी टीम। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले उज्बेकिस्तान टीम को अमेरिका में कड़ी सुरक्षा का सामना करना पड़ा। टीम की स्निफर डॉग्स से भी तलाशी ली गई। यूजर्स बोले- फीफा चुप क्यों है कई यूजर्स ने फीफा पर भी आरोप लगाया कि विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा उन देशों के खिलाड़ियों के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार पर चुप है। जांच से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह व्यवहार सभी टीमों के साथ समान था। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- क्या किसी श्वेत टीम के साथ भी ऐसा हुआ, या यह व्यवहार केवल सेनेगल के लिए था? यह अजीब है। ईरानी फुटबॉल संघ से रिजर्व टिकट वापस लिए ईरान के फुटबॉल महासंघ (FFIRI) ने आरोप लगाया कि फीफा विश्व कप के लिए उसके लिए रिजर्व टिकटों का हिस्सा वापस ले लिया गया।इससे उन ईरानी प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है जिन्होंने पहले ही यात्रा की बुकिंग कर ली थी, लेकिन अब वे अपनी टीम के मैच नहीं देख पाएंगे। ईरान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 जून को होगा। इसके बाद टीम 22 जून को बेल्जियम और 27 जून को इजिप्ट से भिड़ेगी। ईरानी महासंघ ने कहा- ईरानी समर्थकों को टिकट कोटे से वंचित करना खेल भावना और समानता के सिद्धांत के खिलाफ है। ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम मैक्सिको पहुंची, जहां वह वर्ल्डकप के दौरान रुकेगी। हालांकि, टीम अपने सभी मैच अमेरिका में खेलेगी। फीफा वर्ल्डकप 11 जून से 19 जुलाई तक होगा फीफा वर्ल्डकप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे। ————— ये खबर भी पढ़ें…. भारत में जी एंटरटेनमेंट पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप:टीवी पर ‘यूनाइट8 स्पोर्ट्स’ और जी5 एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीवी पर ‘यूनाइट 8 स्पोर्ट्स’ और जी5 (Zee5) एप पर देख सकेंगे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) ने वर्ल्ड कप 2026 और इसके आगामी एडिशन को भी ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट करेगा। यूनाइट 8 स्पोर्ट्स कंपनी का नया स्पोर्ट्स चैनल है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates; Iran Israel War | Cuba Earthquake

World News Updates; Iran Israel War | Cuba Earthquake

13 मिनट पहले कॉपी लिंक क्यूबा के उत्तर-पश्चिमी तट के पास सोमवार को 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंपका केंद्र पश्चिमी क्यूबा के मंटुआ शहर से करीब 104 किलोमीटर दूर समुद्र में था। इसकी गहराई लगभग 26 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप के झटकों से क्यूबा के कई इलाकों में इमारतें हिल गईं और लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। राजधानी हवाना समेत कई शहरों में कंपन महसूस किया गया। झटकों का असर अमेरिका के फ्लोरिडा तक पहुंचा। मियामी, फोर्ट लॉडरडेल और ऑरलैंडो के आसपास के इलाकों में भी लोगों ने कंपन महसूस होने की जानकारी दी। एहतियात के तौर पर कुछ सरकारी कार्यालय खाली कराए गए। मेक्सिको के युकातान प्रायद्वीप, कैंकून, प्लाया डेल कारमेन और टुलुम में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि क्यूबा, अमेरिका और मेक्सिको में कहीं से भी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस इलाके में इतने शक्तिशाली भूकंप बेहद दुर्लभ हैं। 1880 के बाद पहली बार इतनी तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि अधिकारियों ने लोगों को आफ्टरशॉक की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates; Iran Israel War | Cuba Earthquake

World News Updates; Iran Israel War | Cuba Earthquake

30 मिनट पहले कॉपी लिंक क्यूबा के उत्तर-पश्चिमी तट के पास सोमवार को 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंपका केंद्र पश्चिमी क्यूबा के मंटुआ शहर से करीब 104 किलोमीटर दूर समुद्र में था। इसकी गहराई लगभग 26 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप के झटकों से क्यूबा के कई इलाकों में इमारतें हिल गईं और लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। राजधानी हवाना समेत कई शहरों में कंपन महसूस किया गया। झटकों का असर अमेरिका के फ्लोरिडा तक पहुंचा। मियामी, फोर्ट लॉडरडेल और ऑरलैंडो के आसपास के इलाकों में भी लोगों ने कंपन महसूस होने की जानकारी दी। एहतियात के तौर पर कुछ सरकारी कार्यालय खाली कराए गए। मेक्सिको के युकातान प्रायद्वीप, कैंकून, प्लाया डेल कारमेन और टुलुम में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि क्यूबा, अमेरिका और मेक्सिको में कहीं से भी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस इलाके में इतने शक्तिशाली भूकंप बेहद दुर्लभ हैं। 1880 के बाद पहली बार इतनी तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि अधिकारियों ने लोगों को आफ्टरशॉक की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates: US-Iran Tension, Israel Strikes Tehran

World News Updates: US-Iran Tension, Israel Strikes Tehran

Hindi News International World News Updates: US Iran Tension, Israel Strikes Tehran | Philippines Earthquake, Lebanon Latest News 4 मिनट पहले कॉपी लिंक डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान रनवे पर उछला और देखते ही देखते आग के बड़े गोले में बदल गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। डोमिनिकन सिविल एविएशन इंस्टीट्यूट के मुताबिक, गल्फस्ट्रीम G200 जेट ला रोमाना से अमेरिका के टेक्सास स्थित ऑस्टिन जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने इमरजेंसी घोषित की और एयरपोर्ट लौटने का फैसला किया। अधिकारियों के अनुसार, विमान एयरपोर्ट से करीब 16 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में था, जब उसने इमरजेंसी की सूचना दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान को रनवे पर पीछे के पहियों के सहारे घिसटते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद विमान जोर से उछलता है और कुछ ही सेकेंड में आग के विशाल गोले में बदल जाता है। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। विमान हादसे का वीडियो… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates: US-Iran Tension, Israel Strikes Tehran

World News Updates: US-Iran Tension, Israel Strikes Tehran

Hindi News International World News Updates: US Iran Tension, Israel Strikes Tehran | Philippines Earthquake, Lebanon Latest News 21 मिनट पहले कॉपी लिंक डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान रनवे पर उछला और देखते ही देखते आग के बड़े गोले में बदल गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। डोमिनिकन सिविल एविएशन इंस्टीट्यूट के मुताबिक, गल्फस्ट्रीम G200 जेट ला रोमाना से अमेरिका के टेक्सास स्थित ऑस्टिन जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने इमरजेंसी घोषित की और एयरपोर्ट लौटने का फैसला किया। अधिकारियों के अनुसार, विमान एयरपोर्ट से करीब 16 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में था, जब उसने इमरजेंसी की सूचना दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान को रनवे पर पीछे के पहियों के सहारे घिसटते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद विमान जोर से उछलता है और कुछ ही सेकेंड में आग के विशाल गोले में बदल जाता है। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। विमान हादसे का वीडियो… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ODI, Test for 2027 World Cup & WTC; No T20 Selection

ODI, Test for 2027 World Cup & WTC; No T20 Selection

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक गिल अभी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। शुभमन गिल को BCCI ने वनडे और टेस्ट पर ध्यान देने की सलाह दी है। सिलेक्शन कमेटी चाहती है कि भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान अगले ICC टूर्नामेंटों वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए पूरी तरह फिट रहें। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से उनका टी-20 टीम में चयन नहीं किया गया है। शनिवार को इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए टी-20 टीम का ऐलान हुआ। गिल ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 732 रन बनाए और 163 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसके बावजूद उन्हें टीम में नहीं चुना गया। गिल टेस्ट करियर में 11 शतक लगा चुके हैं। बोर्ड गिल के बिजी शेड्यूल को लेकर चिंतित है BCCI से जुड़े सूत्र ने बताया कि चयनकर्ता गिल के बर्नआउट को लेकर चिंतित हैं। अगले 18 महीनों का भारतीय क्रिकेट कार्यक्रम इतना व्यस्त है कि तीनों फॉर्मेट लगातार खेलते हुए खिलाड़ियों के लिए फ्रेश रहना मुश्किल हो सकता है। गिल को अगले WTC साइकल में 9 टेस्ट खेलने हैं। इसके अलावा 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें करीब 35 वनडे मैच भी खेलने होंगे। टी-20 में वापसी कर सकते हैं IPL में गिल का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन मौजूदा टी-20 टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पहले से मौजूद हैं। हालांकि चयनकर्ताओं ने गिल के लिए टी-20 क्रिकेट का दरवाजा बंद नहीं किया है। 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक और 2028 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वह फिर से टी-20 टीम में लौट सकते हैं। न्यू चंडीगढ़ में शतक लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाया। भारतीय कप्तान ने 126 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां और बतौर कप्तान छठा शतक रहा। ————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ टेस्ट- भारतीय पारी 564/8 पर घोषित, अफगानिस्तान 81/3 अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम पूरी तरह हावी हो गई है। उसने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ODI, Test for 2027 World Cup & WTC; No T20 Selection

ODI, Test for 2027 World Cup & WTC; No T20 Selection

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक गिल अभी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। शुभमन गिल को BCCI ने वनडे और टेस्ट पर ध्यान देने की सलाह दी है। सिलेक्शन कमेटी चाहती है कि भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान अगले ICC टूर्नामेंटों वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए पूरी तरह फिट रहें। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से उनका टी-20 टीम में चयन नहीं किया गया है। शनिवार को इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए टी-20 टीम का ऐलान हुआ। गिल ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 732 रन बनाए और 163 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसके बावजूद उन्हें टीम में नहीं चुना गया। गिल टेस्ट करियर में 11 शतक लगा चुके हैं। बोर्ड गिल के बिजी शेड्यूल को लेकर चिंतित है BCCI से जुड़े सूत्र ने बताया कि चयनकर्ता गिल के बर्नआउट को लेकर चिंतित हैं। अगले 18 महीनों का भारतीय क्रिकेट कार्यक्रम इतना व्यस्त है कि तीनों फॉर्मेट लगातार खेलते हुए खिलाड़ियों के लिए फ्रेश रहना मुश्किल हो सकता है। गिल को अगले WTC साइकल में 9 टेस्ट खेलने हैं। इसके अलावा 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें करीब 35 वनडे मैच भी खेलने होंगे। टी-20 में वापसी कर सकते हैं IPL में गिल का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन मौजूदा टी-20 टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पहले से मौजूद हैं। हालांकि चयनकर्ताओं ने गिल के लिए टी-20 क्रिकेट का दरवाजा बंद नहीं किया है। 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक और 2028 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वह फिर से टी-20 टीम में लौट सकते हैं। न्यू चंडीगढ़ में शतक लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाया। भारतीय कप्तान ने 126 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां और बतौर कप्तान छठा शतक रहा। ————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ टेस्ट- भारतीय पारी 564/8 पर घोषित, अफगानिस्तान 81/3 अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम पूरी तरह हावी हो गई है। उसने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Indian Boxers Meenakshi & Jasmine World No. 1

Indian Boxers Meenakshi & Jasmine World No. 1

Hindi News Career Indian Boxers Meenakshi & Jasmine World No. 1 | Economist Neelkanth World Bank ED 8 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने 5 जून को भारत के प्रमुख अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक में भारत के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपॉइंट हुए। नीलकंठ तीन साल तक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर रहेंगे। नीलकंठ ने परमेश्वरन अय्यर की जगह ली है। नीलकंठ ने 1997 में हिंदुस्तान लीवर में सिस्टम मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 2000 से 2023 तक नीलकंठ इंफोसिस में सीनियर टेक्निकल आर्किटेक्ट समेत कई अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग पदों पर रहे। 2020 में नीलकंठ PM इकोनॉमिक एड्वाइजरी काउंसिल और टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के मेंबर रहे। नीलकंठ 15वें और 16वें वित्त आयोग के सलाहकार भी रह चुके हैं। 2023 से अब तक नीलकंठ एक्सिस बैंक में चीफ इकोनॉमिस्ट थे। नीलकंठ एक्सिस बैंक में फुल टाइम डायरेक्टर भी रहे। वर्ल्ड बैंक वर्ल्ड बैंक में बोर्ड वर्ल्ड बैंक के लोन ऑपरेशंस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, फाइनेंशियल पॉलिसी और गवर्नेंस से जुड़े फैसलों की निगरानी करता है। वर्ल्ड बैंक ग्रुप में 25 एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होते हैं, जो इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा बनते हैं। ये डायरेक्टर्स वर्ल्ड बैंक के 189 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पास आमतौर पर भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों का प्रतिनिधित्व करने की भी जिम्मेदारी होती है। ये पद वैश्विक मंच पर देश की आर्थिक कूटनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड जुटाने और विकास नीतियों को तय करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्ल्ड बैंक (World Bank) जुलाई 1944 में संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक और वित्तीय सम्मेलन (ब्रेटन वुड्स सम्मेलन) के दौरान स्थापित किया गया था। वर्ल्ड बैंक ने अपना आधिकारिक काम जून 1946 में शुरू किया था। वर्ल्ड बैंक का हेडक्वार्टर वाशिंगटन डीसी, USA में है। नीलकंठ मिश्रा ने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. वर्ल्ड नंबर 1 बॉक्सर बनीं मीनाक्षी और जैस्मिन 5 जून को भारत की महिला बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा और जैसमीन लंबोरिया वर्ल्ड नंबर 1 बॉक्सर बनीं। वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में मीनाक्षी और जैसमीन ने अपनी-अपनी कैटेगरी में ये रैंकिंग हासिल की। मीनाक्षी ने 48 किग्रा कैटेगरी में और जैस्मीन लांबोरिया ने 57 किग्रा कैटेगरी में ये वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल की है। IBA की इस रैंकिंग में टॉप-10 महिला बॉक्सर में से 9 कैटेगरी में 10 भारतीय शामिल हैं। भारत वर्तमान में वर्ल्ड बॉक्सिंग टॉप- 10 रैंकिंग में दुनिया में तीसरे नंबर पर है। इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) ये रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जैस्मीन ने हाल के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में लगातार पदक जीतकर यह मुकाम पाया है। भारतीय मुक्केबाज अब आगामी एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप के लिए मुख्य दावेदार बन गए हैं। मीनाक्षी ने 2025 में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 48 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था। 2025 में जैसमीन लंबोरिया ने 57 किग्रा कैटेगरी में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। ये पहली बार है जब दो इंडियन बॉक्सर को एक साथ टॉप रैंकिंग मिली है। निधन (DEATH) 4. पूर्व सेक्रेटरी जनरल डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन हुआ 4 जून को पूर्व लोकसभा सेक्रेटरी जनरल सुभाष सी. कश्यप का निधन हो गया। वे 97 साल के थे। 1983 से 1990 तक लोकसभा के महासचिव के रूप में कार्य किया। वे एक पत्रकार, वकील और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर भी रहे। डॉ. कश्यप भारत सरकार के लिए पंचायती राज कानूनों और संस्थाओं के मानद संवैधानिक सलाहकार भी थे। डॉ. कश्यप जिनेवा में इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) डॉक्युमेंट्स को लीड करने वाले पहले भारतीय थे। 2015 में पब्लिक अफेयर्स और इंस्टीट्यूशनल स्टडी में योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 2023-24 में डॉ. कश्यप पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली वन नेशन, वन इलेक्शन कमेटी का भी हिस्सा थे। डॉ. कश्यप ने अपने करियर में कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ और पार्लियामेंट अफेयर्स पर 100 से ज्यादा किताबें और 500 से ज्यादा रिसर्च पेपर लिखे। डॉ. कश्यप लंबे वक्त तक भारतीय राष्ट्रीय बार एसोसिएशन (INBA) के अध्यक्ष रहे। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. शोको इशिकावा भारत में UN Women की नई प्रतिनिधि बनीं 5 जून को शोको इशिकावा भारत में यूनाइटेड नेशन वुमन ऑर्गेनाइजेशन (UN Women) की नई कंट्री रिप्रेजेंटेटिव अपॉइंट हुईं। इशिकावा भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला की प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगी। 4 जून को उन्होंने नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्रालय को अपने परिचय-पत्र ((क्रेडेंशियल) ) प्रस्तुत किए। इशिकावा ने अप्रैल 2026 में यह पद संभाला और हाल ही में नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्रालय को अपने परिचय-पत्र (Credentials) प्रस्तुत किए। इशिकावा बांग्लादेश और वियतनाम में UN वुमन कंट्री रिप्रेजेंटर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। इशिकावा भारत में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए प्राथमिकता से काम करेंगी। UN Women UN Women यूनाइटेड नेशन की एक ऐसी इकाई है, जो जेंडर इक्वालिटी और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती है। इशिकावा भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला की प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगी। 6. नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल भारत यात्रा पर आए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 5 से 7 जून तक भारत की ऑफिशियल पर भारत आए हैं। ये नेपाल की नई सरकार के बनने के बाद भारत की पहली मंत्री-स्तरीय यात्रा है। शिशिर की ये यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर हो रही है। इस यात्रा के दौरान नई दिल्ली में बैठक होगी और वार्ता में व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, कनेक्टिविटी, लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। इस बैठक में हायड्रो पावर प्रोजेक्ट पर भी बात हो सकती है। साथ ही सुरक्षा और ट्रांजिट समझौतों की समीक्षा भी इस यात्रा का हिस्सा हो सकती है नेपाल भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है, जिसके साथ सदियों पुराने सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध हैं। विदेश मंत्री शिशिर खनाल की ये भारत यात्रा नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है। आज का इतिहास 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, अमेरिका, ब्रिटेन और