Sunday, 29 Nov 2026 | 02:52 AM

Trending :

सूचना मंत्रालय से करें 6 महीने की पेड इंटर्नशिप: पदों की संख्या 30; बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन – MeitY Internship 2027 CBSE 12 वीं में 97% ने चुना अंग्रेजी: हाई स्टडीज, एकेडमिक डिस्कशन वजह, दूसरे नंबर पर केमेस्ट्री के लिए 57% रजिस्ट्रेशन – CBSE Class 12 Board Exam: English Most Chosen Subject UPPSC के अध्यक्ष बने आलोक सिंह: नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर, राजनाथ सिंह के सचिव रहे, जानिए कंप्लीट प्रोफाइल – Alok Singh Appointed UPPSC Chairman 552 पदों पर निकली भर्ती, सिर्फ 48 कैंडिडेट हुए सिलेक्ट: मिनिमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए, RPSC ने जारी किया स्कूल लेक्चरर का रिजल्ट – RPSC Agriculture Lecturer Result 2026 करेंट अफेयर्स 28 नवंबर: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर देश में पहला म्यूजियम शुरू, लोकसभा सीटों में 50% बढ़ाने को मंजूरी – India First CJI Museum करेंट अफेयर्स 27 नवंबर: WhatsApp में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे, भारत उबर कप 2027 की मेजबानी करेगा – WhatsApp Message Schedule & India Uber Cup 2027 Hosting News
EXCLUSIVE

World News Updates: US-Iran Tension, Israel Strikes Tehran

World News Updates: US-Iran Tension, Israel Strikes Tehran

Hindi News International World News Updates: US Iran Tension, Israel Strikes Tehran | Philippines Earthquake, Lebanon Latest News 21 मिनट पहले कॉपी लिंक डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान रनवे पर उछला और देखते ही देखते आग के बड़े गोले में बदल गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। डोमिनिकन सिविल एविएशन इंस्टीट्यूट के मुताबिक, गल्फस्ट्रीम G200 जेट ला रोमाना से अमेरिका के टेक्सास स्थित ऑस्टिन जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने इमरजेंसी घोषित की और एयरपोर्ट लौटने का फैसला किया। अधिकारियों के अनुसार, विमान एयरपोर्ट से करीब 16 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में था, जब उसने इमरजेंसी की सूचना दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान को रनवे पर पीछे के पहियों के सहारे घिसटते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद विमान जोर से उछलता है और कुछ ही सेकेंड में आग के विशाल गोले में बदल जाता है। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। विमान हादसे का वीडियो… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ODI, Test for 2027 World Cup & WTC; No T20 Selection

ODI, Test for 2027 World Cup & WTC; No T20 Selection

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक गिल अभी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। शुभमन गिल को BCCI ने वनडे और टेस्ट पर ध्यान देने की सलाह दी है। सिलेक्शन कमेटी चाहती है कि भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान अगले ICC टूर्नामेंटों वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए पूरी तरह फिट रहें। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से उनका टी-20 टीम में चयन नहीं किया गया है। शनिवार को इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए टी-20 टीम का ऐलान हुआ। गिल ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 732 रन बनाए और 163 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसके बावजूद उन्हें टीम में नहीं चुना गया। गिल टेस्ट करियर में 11 शतक लगा चुके हैं। बोर्ड गिल के बिजी शेड्यूल को लेकर चिंतित है BCCI से जुड़े सूत्र ने बताया कि चयनकर्ता गिल के बर्नआउट को लेकर चिंतित हैं। अगले 18 महीनों का भारतीय क्रिकेट कार्यक्रम इतना व्यस्त है कि तीनों फॉर्मेट लगातार खेलते हुए खिलाड़ियों के लिए फ्रेश रहना मुश्किल हो सकता है। गिल को अगले WTC साइकल में 9 टेस्ट खेलने हैं। इसके अलावा 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें करीब 35 वनडे मैच भी खेलने होंगे। टी-20 में वापसी कर सकते हैं IPL में गिल का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन मौजूदा टी-20 टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पहले से मौजूद हैं। हालांकि चयनकर्ताओं ने गिल के लिए टी-20 क्रिकेट का दरवाजा बंद नहीं किया है। 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक और 2028 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वह फिर से टी-20 टीम में लौट सकते हैं। न्यू चंडीगढ़ में शतक लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाया। भारतीय कप्तान ने 126 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां और बतौर कप्तान छठा शतक रहा। ————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ टेस्ट- भारतीय पारी 564/8 पर घोषित, अफगानिस्तान 81/3 अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम पूरी तरह हावी हो गई है। उसने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ODI, Test for 2027 World Cup & WTC; No T20 Selection

ODI, Test for 2027 World Cup & WTC; No T20 Selection

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक गिल अभी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। शुभमन गिल को BCCI ने वनडे और टेस्ट पर ध्यान देने की सलाह दी है। सिलेक्शन कमेटी चाहती है कि भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान अगले ICC टूर्नामेंटों वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए पूरी तरह फिट रहें। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी वजह से उनका टी-20 टीम में चयन नहीं किया गया है। शनिवार को इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए टी-20 टीम का ऐलान हुआ। गिल ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 732 रन बनाए और 163 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसके बावजूद उन्हें टीम में नहीं चुना गया। गिल टेस्ट करियर में 11 शतक लगा चुके हैं। बोर्ड गिल के बिजी शेड्यूल को लेकर चिंतित है BCCI से जुड़े सूत्र ने बताया कि चयनकर्ता गिल के बर्नआउट को लेकर चिंतित हैं। अगले 18 महीनों का भारतीय क्रिकेट कार्यक्रम इतना व्यस्त है कि तीनों फॉर्मेट लगातार खेलते हुए खिलाड़ियों के लिए फ्रेश रहना मुश्किल हो सकता है। गिल को अगले WTC साइकल में 9 टेस्ट खेलने हैं। इसके अलावा 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें करीब 35 वनडे मैच भी खेलने होंगे। टी-20 में वापसी कर सकते हैं IPL में गिल का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन मौजूदा टी-20 टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पहले से मौजूद हैं। हालांकि चयनकर्ताओं ने गिल के लिए टी-20 क्रिकेट का दरवाजा बंद नहीं किया है। 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक और 2028 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वह फिर से टी-20 टीम में लौट सकते हैं। न्यू चंडीगढ़ में शतक लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाया। भारतीय कप्तान ने 126 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां और बतौर कप्तान छठा शतक रहा। ————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ टेस्ट- भारतीय पारी 564/8 पर घोषित, अफगानिस्तान 81/3 अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम पूरी तरह हावी हो गई है। उसने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Indian Boxers Meenakshi & Jasmine World No. 1

Indian Boxers Meenakshi & Jasmine World No. 1

Hindi News Career Indian Boxers Meenakshi & Jasmine World No. 1 | Economist Neelkanth World Bank ED 8 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने 5 जून को भारत के प्रमुख अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक में भारत के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपॉइंट हुए। नीलकंठ तीन साल तक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर रहेंगे। नीलकंठ ने परमेश्वरन अय्यर की जगह ली है। नीलकंठ ने 1997 में हिंदुस्तान लीवर में सिस्टम मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 2000 से 2023 तक नीलकंठ इंफोसिस में सीनियर टेक्निकल आर्किटेक्ट समेत कई अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग पदों पर रहे। 2020 में नीलकंठ PM इकोनॉमिक एड्वाइजरी काउंसिल और टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के मेंबर रहे। नीलकंठ 15वें और 16वें वित्त आयोग के सलाहकार भी रह चुके हैं। 2023 से अब तक नीलकंठ एक्सिस बैंक में चीफ इकोनॉमिस्ट थे। नीलकंठ एक्सिस बैंक में फुल टाइम डायरेक्टर भी रहे। वर्ल्ड बैंक वर्ल्ड बैंक में बोर्ड वर्ल्ड बैंक के लोन ऑपरेशंस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, फाइनेंशियल पॉलिसी और गवर्नेंस से जुड़े फैसलों की निगरानी करता है। वर्ल्ड बैंक ग्रुप में 25 एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होते हैं, जो इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा बनते हैं। ये डायरेक्टर्स वर्ल्ड बैंक के 189 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पास आमतौर पर भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों का प्रतिनिधित्व करने की भी जिम्मेदारी होती है। ये पद वैश्विक मंच पर देश की आर्थिक कूटनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड जुटाने और विकास नीतियों को तय करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्ल्ड बैंक (World Bank) जुलाई 1944 में संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक और वित्तीय सम्मेलन (ब्रेटन वुड्स सम्मेलन) के दौरान स्थापित किया गया था। वर्ल्ड बैंक ने अपना आधिकारिक काम जून 1946 में शुरू किया था। वर्ल्ड बैंक का हेडक्वार्टर वाशिंगटन डीसी, USA में है। नीलकंठ मिश्रा ने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. वर्ल्ड नंबर 1 बॉक्सर बनीं मीनाक्षी और जैस्मिन 5 जून को भारत की महिला बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा और जैसमीन लंबोरिया वर्ल्ड नंबर 1 बॉक्सर बनीं। वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में मीनाक्षी और जैसमीन ने अपनी-अपनी कैटेगरी में ये रैंकिंग हासिल की। मीनाक्षी ने 48 किग्रा कैटेगरी में और जैस्मीन लांबोरिया ने 57 किग्रा कैटेगरी में ये वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल की है। IBA की इस रैंकिंग में टॉप-10 महिला बॉक्सर में से 9 कैटेगरी में 10 भारतीय शामिल हैं। भारत वर्तमान में वर्ल्ड बॉक्सिंग टॉप- 10 रैंकिंग में दुनिया में तीसरे नंबर पर है। इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) ये रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जैस्मीन ने हाल के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में लगातार पदक जीतकर यह मुकाम पाया है। भारतीय मुक्केबाज अब आगामी एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप के लिए मुख्य दावेदार बन गए हैं। मीनाक्षी ने 2025 में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 48 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था। 2025 में जैसमीन लंबोरिया ने 57 किग्रा कैटेगरी में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। ये पहली बार है जब दो इंडियन बॉक्सर को एक साथ टॉप रैंकिंग मिली है। निधन (DEATH) 4. पूर्व सेक्रेटरी जनरल डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन हुआ 4 जून को पूर्व लोकसभा सेक्रेटरी जनरल सुभाष सी. कश्यप का निधन हो गया। वे 97 साल के थे। 1983 से 1990 तक लोकसभा के महासचिव के रूप में कार्य किया। वे एक पत्रकार, वकील और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर भी रहे। डॉ. कश्यप भारत सरकार के लिए पंचायती राज कानूनों और संस्थाओं के मानद संवैधानिक सलाहकार भी थे। डॉ. कश्यप जिनेवा में इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) डॉक्युमेंट्स को लीड करने वाले पहले भारतीय थे। 2015 में पब्लिक अफेयर्स और इंस्टीट्यूशनल स्टडी में योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 2023-24 में डॉ. कश्यप पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली वन नेशन, वन इलेक्शन कमेटी का भी हिस्सा थे। डॉ. कश्यप ने अपने करियर में कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ और पार्लियामेंट अफेयर्स पर 100 से ज्यादा किताबें और 500 से ज्यादा रिसर्च पेपर लिखे। डॉ. कश्यप लंबे वक्त तक भारतीय राष्ट्रीय बार एसोसिएशन (INBA) के अध्यक्ष रहे। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. शोको इशिकावा भारत में UN Women की नई प्रतिनिधि बनीं 5 जून को शोको इशिकावा भारत में यूनाइटेड नेशन वुमन ऑर्गेनाइजेशन (UN Women) की नई कंट्री रिप्रेजेंटेटिव अपॉइंट हुईं। इशिकावा भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला की प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगी। 4 जून को उन्होंने नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्रालय को अपने परिचय-पत्र ((क्रेडेंशियल) ) प्रस्तुत किए। इशिकावा ने अप्रैल 2026 में यह पद संभाला और हाल ही में नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्रालय को अपने परिचय-पत्र (Credentials) प्रस्तुत किए। इशिकावा बांग्लादेश और वियतनाम में UN वुमन कंट्री रिप्रेजेंटर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। इशिकावा भारत में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए प्राथमिकता से काम करेंगी। UN Women UN Women यूनाइटेड नेशन की एक ऐसी इकाई है, जो जेंडर इक्वालिटी और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती है। इशिकावा भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला की प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगी। 6. नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल भारत यात्रा पर आए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 5 से 7 जून तक भारत की ऑफिशियल पर भारत आए हैं। ये नेपाल की नई सरकार के बनने के बाद भारत की पहली मंत्री-स्तरीय यात्रा है। शिशिर की ये यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर हो रही है। इस यात्रा के दौरान नई दिल्ली में बैठक होगी और वार्ता में व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, कनेक्टिविटी, लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। इस बैठक में हायड्रो पावर प्रोजेक्ट पर भी बात हो सकती है। साथ ही सुरक्षा और ट्रांजिट समझौतों की समीक्षा भी इस यात्रा का हिस्सा हो सकती है नेपाल भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है, जिसके साथ सदियों पुराने सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध हैं। विदेश मंत्री शिशिर खनाल की ये भारत यात्रा नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है। आज का इतिहास 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, अमेरिका, ब्रिटेन और

World News Updates; Trump India| Russia

World News Updates; Trump India| Russia

20 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही एक बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारे संबंध अच्छे हैं और हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। हालांकि, ट्रम्प ने यह भी कहा कि भारत ने कई सालों तक अमेरिका का फायदा उठाया। उन्होंने कहा- भारत अमेरिका पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता था, जबकि अमेरिका को उससे ज्यादा फायदा नहीं मिलता था। ट्रम्प ने दावा किया कि अब स्थिति बदल गई है और अमेरिका भारत के साथ व्यापार से अच्छा पैसा कमा रहा है। उन्होंने कहा- हमें एक समझौते तक पहुंचना है क्योंकि मैं PM मोदी को बहुत पसंद करता हूं। ट्रम्प के बयान के बीच अमेरिका ने भारत सहित 54 देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि इन देशों में जबरन मजदूरी से बने उत्पादों के आयात पर पर्याप्त रोक नहीं है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Delhi Building Fire: Safety Lapses Highlighted by World Media

Delhi Building Fire: Safety Lapses Highlighted by World Media

5 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली के एक होटल में आज आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हादसे के बाद 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। ब्रिटेन से लेकर जर्मनी तक दुनिया भर का मीडिया इस घटना को प्रमुखता से कवर कर रहा है। पढ़िया वर्ल्ड मीडिया का रिएक्शन… कतर मीडिया- अल जजीरा दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। यह आग उस इमारत में लगी, जिसके निचले हिस्से में एक रेस्तरां था और ऊपर होटल चल रहा था। आग लगते ही इमारत में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए। दमकल की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों पर आ गए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे। आसपास के लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की और कई घायलों को एम्बुलेंस आने से पहले सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। भारत में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। कई इमारतों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम पूरे नहीं होते, इसलिए जब आग लगती है तो बड़ा नुकसान होता है और लोगों की जान भी चली जाती है। ब्रिटिश मीडिया- BBC दक्षिण दिल्ली इमारत में लगी आग से मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो इलाज के लिए भारत आए थे। यह इमारत एक गेस्ट हाउस (बेड एंड ब्रेकफास्ट) की तरह इस्तेमाल की जा रही थी, जहां पास के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज और उनके परिवार वाले रुकते थे। हालांकि आग लगने के समय इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे, यह अभी साफ नहीं है। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग को काफी जल्दी कंट्रोल कर लिया गया था और अब इमारत पुलिस को सौंप दी गई है। दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जांच की जा रही है कि इमारत को गेस्ट हाउस के तौर पर इस्तेमाल की इजाजत थी या नहीं। अगर किसी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग बहुत तेजी से फैली, जिससे ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग फंस गए। कई लोगों ने जान बचाने के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर लोगों को कूदने में मदद की और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। भारत में आग लगने की ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। जांच रिपोर्टों में कई बार खराब बिजली व्यवस्था, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तय इस्तेमाल से अलग तरीके से चल रही इमारतों को ऐसे हादसों की बड़ी वजह बताया गया है। स्पेनिश मीडिया- एल पाइस दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को देर से मिली। प्रशासन का कहना है कि आग की शुरुआत होटल की निचली मंजिल पर चल रहे रेस्तरां से हुई होगी। हालांकि आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीका के कई नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। ये लोग भारत में इलाज या अन्य काम से आए हुए थे। घटना की तस्वीरों और वीडियो में होटल से उठता घना धुआं और आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदते हुए भी नजर आए। दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक है। घनी आबादी, संकरी गलियां और कई पुरानी इमारतों में सुरक्षा मानकों की कमी के कारण आग जैसी घटनाएं अक्सर गंभीर रूप ले लेती हैं। जर्मन मीडिया- DW न्यूज दक्षिण दिल्ली के होटल में आग लग गई, इसके बेसमेंट में एक रेस्तरां और ऊपर होटल था। आग लगने के बाद पूरे होटल में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए। पुलिस के मुताबिक, दमकल की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। प्रशासन का कहना है कि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि रेस्तरां की वजह से आग लगी होगी। लोकल मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये लोग इलाज के लिए भारत आए हुए थे। ब्रिटिश मीडिया- द सन दक्षिण दिल्ली के होटल में आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनियों से कूदना पड़ा। आसपास के लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछा दिए, जिससे कुछ लोगों की जान बच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इमारत की निचली मंजिल पर एक रेस्तरां चल रहा था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग वहीं से शुरू हुई होगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इमारत से निकलती आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में एक महिला आग से बचने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगाती भी नजर आई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। बांग्लादेशी मीडिया- डेली स्टार दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के

Delhi Building Fire: Safety Lapses Highlighted by World Media

Delhi Building Fire: Safety Lapses Highlighted by World Media

21 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हादसे के बाद 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। ब्रिटेन से लेकर जर्मनी तक दुनियाभर का मीडिया इस घटना को प्रमुखता से कवर कर रहा है। पढ़िया वर्ल्ड मीडिया का रिएक्शन… कतर के अल जजीरा ने लिखा- भारत में आग की घटनाएं अक्सर होती हैं दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में आग जिस इमारत में लगी, जिसके निचले हिस्से में एक रेस्तरां था और ऊपर होटल चल रहा था। आग लगते ही इमारत में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए। दमकल की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों पर आ गए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे। आसपास के लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की और कई घायलों को एम्बुलेंस आने से पहले सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। भारत में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। कई इमारतों में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम पूरे नहीं होते, इसलिए जब आग लगती है तो बड़ा नुकसान होता है और लोगों की जान भी चली जाती है। ब्रिटिश मीडिया BBC ने लिखा- मरने वाले विदेशी इलाज के लिए भारत आए थे दक्षिण दिल्ली इमारत में लगी आग से मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो इलाज के लिए भारत आए थे। यह इमारत एक गेस्ट हाउस (बेड एंड ब्रेकफास्ट) की तरह इस्तेमाल की जा रही थी, जहां पास के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज और उनके परिवार वाले रुकते थे। हालांकि आग लगने के समय इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे, यह अभी साफ नहीं है। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग को काफी जल्दी कंट्रोल कर लिया गया था और अब इमारत पुलिस को सौंप दी गई है। दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जांच की जा रही है कि इमारत को गेस्ट हाउस के तौर पर इस्तेमाल की इजाजत थी या नहीं। अगर किसी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग बहुत तेजी से फैली, जिससे ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग फंस गए। कई लोगों ने जान बचाने के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर लोगों को कूदने में मदद की और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। भारत में आग लगने की ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। जांच रिपोर्ट्स में कई बार खराब बिजली व्यवस्था, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तय इस्तेमाल से अलग तरीके से चल रही इमारतों को ऐसे हादसों की बड़ी वजह बताया गया है। स्पेनिश मीडिया एल पाइस ने लिखा- दमकल विभाग को आग की सूचना देर से मिली दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को देर से मिली। प्रशासन का कहना है कि आग की शुरुआत होटल की निचली मंजिल पर चल रहे रेस्तरां से हुई होगी। हालांकि आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीका के कई नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। ये लोग भारत में इलाज या अन्य काम से आए हुए थे। घटना की तस्वीरों और वीडियो में होटल से उठता घना धुआं और आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदते हुए भी नजर आए। दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक है। घनी आबादी, संकरी गलियां और कई पुरानी इमारतों में सुरक्षा मानकों की कमी के कारण आग जैसी घटनाएं अक्सर गंभीर रूप ले लेती हैं। जर्मनी के DW न्यूज ने रेस्तरां की वजह से आग की आशंका जताई दक्षिण दिल्ली के होटल में आग लग गई, इसके बेसमेंट में एक रेस्तरां और ऊपर होटल था। आग लगने के बाद पूरे होटल में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए। पुलिस के मुताबिक, दमकल की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा लोगों बचाया गया। प्रशासन का कहना है कि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि रेस्तरां की वजह से आग लगी होगी। लोकल मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये लोग इलाज के लिए भारत आए हुए थे। ब्रिटिश मीडिया द सन ने लिखा- लोगों को जान बचाने खिड़कियों से कूदना पड़ा दक्षिण दिल्ली के होटल में आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनियों से कूदना पड़ा। आसपास के लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछा दिए, जिससे कुछ लोगों की जान बच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इमारत की निचली मंजिल पर एक रेस्तरां चल रहा था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग वहीं से शुरू हुई होगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इमारत से निकलती आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में एक महिला आग से बचने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगाती भी नजर आई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। बांग्लादेश के डेली स्टार ने लिखा- कई

FIFA World Cup India Broadcast on Zee

FIFA World Cup India Broadcast on Zee

Hindi News Business FIFA World Cup India Broadcast On Zee | June Bank Holidays & LPG Price Hike नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर LPG से जुड़ी रही। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3113.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। वहीं, भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीवी पर ‘युनाइट 8 स्पोर्ट्स’ और जी5 (Zee5) एप पर देख सकेंगे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) ने वर्ल्ड कप 2026 और इसके आगामी एडिशन को भी ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट करेगा। युनाइट 8 स्पोर्ट्स कंपनी का नया स्पोर्ट्स चैनल है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज बदलाव नहीं हुआ। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… 1. कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा: 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े; जून में 4 बड़े बदलाव कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3113.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और ATF, यानी हवाई जहाज के ईंधन पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी आज से लागू हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत में जी एंटरटेनमेंट पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप: टीवी पर ‘युनाइट8 स्पोर्ट्स’ और जी5 एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी; 11 जून से टूर्नामेंट शुरू होगा भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीवी पर ‘युनाइट 8 स्पोर्ट्स’ और जी5 (Zee5) एप पर देख सकेंगे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) ने वर्ल्ड कप 2026 और इसके आगामी एडिशन को भी ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट करेगा। युनाइट 8 स्पोर्ट्स कंपनी का नया स्पोर्ट्स चैनल है। फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना ₹864 गिरकर ₹1.56 लाख का 10 ग्राम हुआ: ऑलटाइम हाई से ₹20 हजार नीचे आया, चांदी आज ₹450 सस्ती होकर ₹2.63 लाख किलो हुई सोने-चांदी के दाम में 1 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 864 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए हो गया है। 1 किलो चांदी की कीमत 450 रुपए कम होकर 2.63 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मई में ₹1.94 लाख करोड़ GST कलेक्शन: पिछले महीने से 20% कम, अप्रैल में रिकॉर्ड 2.42 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा था मई 2026 में 1.94 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ है। यह अप्रैल के रिकॉर्ड 2.42 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले 20% कम है। हालांकि पिछले साल की समान अवधि यानी मई 2025 से 3.2% ज्यादा है। मई 2025 में ₹1.88 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। सरकार ने आज यानी 1 जून को GST कलेक्शन के आंकड़े जारी किए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. मई में मारुति ने रिकॉर्ड 2.42 लाख गाड़ियां बेचीं: पिछले साल से 34% ज्यादा; किआ, महिंद्रा और टोयोटा की बिक्री भी 11% तक बढ़ी ऑटो मोबाइल कंपनियों ने 1 जून मंथली सेल्स रिपोर्ट्स जारी कर दी हैं। मई में मारुति सुजुकी ने कुल 2,42,688 लाख गाड़ियां बेचीं, जो मई-2025 में बेची गई 1,80,077 यूनिट्स के मुकाबले 34% ज्यादा है। ये भारत में किसी भी कंपनी की ओर से एक महीने में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने का नया रिकॉर्ड है। कंपनी की ग्रोथ में भारतीय बाजार (घरेलू बिक्री) के साथ-साथ विदेशों में होने वाले एक्सपोर्ट का भी बड़ा हाथ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे इस महीने यानी जून में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

FIFA World Cup India Broadcast on Zee

FIFA World Cup India Broadcast on Zee

Hindi News Business FIFA World Cup India Broadcast On Zee | June Bank Holidays & LPG Price Hike नई दिल्ली34 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर LPG से जुड़ी रही। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3113.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। वहीं, भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीवी पर ‘युनाइट 8 स्पोर्ट्स’ और जी5 (Zee5) एप पर देख सकेंगे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) ने वर्ल्ड कप 2026 और इसके आगामी एडिशन को भी ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट करेगा। युनाइट 8 स्पोर्ट्स कंपनी का नया स्पोर्ट्स चैनल है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज बदलाव नहीं हुआ। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… 1. कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा: 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े; जून में 4 बड़े बदलाव कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3113.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और ATF, यानी हवाई जहाज के ईंधन पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी आज से लागू हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत में जी एंटरटेनमेंट पर दिखेगा फीफा वर्ल्ड कप: टीवी पर ‘युनाइट8 स्पोर्ट्स’ और जी5 एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी; 11 जून से टूर्नामेंट शुरू होगा भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीवी पर ‘युनाइट 8 स्पोर्ट्स’ और जी5 (Zee5) एप पर देख सकेंगे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) ने वर्ल्ड कप 2026 और इसके आगामी एडिशन को भी ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट करेगा। युनाइट 8 स्पोर्ट्स कंपनी का नया स्पोर्ट्स चैनल है। फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना ₹864 गिरकर ₹1.56 लाख का 10 ग्राम हुआ: ऑलटाइम हाई से ₹20 हजार नीचे आया, चांदी आज ₹450 सस्ती होकर ₹2.63 लाख किलो हुई सोने-चांदी के दाम में 1 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 864 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए हो गया है। 1 किलो चांदी की कीमत 450 रुपए कम होकर 2.63 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मई में ₹1.94 लाख करोड़ GST कलेक्शन: पिछले महीने से 20% कम, अप्रैल में रिकॉर्ड 2.42 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा था मई 2026 में 1.94 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ है। यह अप्रैल के रिकॉर्ड 2.42 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले 20% कम है। हालांकि पिछले साल की समान अवधि यानी मई 2025 से 3.2% ज्यादा है। मई 2025 में ₹1.88 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। सरकार ने आज यानी 1 जून को GST कलेक्शन के आंकड़े जारी किए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. मई में मारुति ने रिकॉर्ड 2.42 लाख गाड़ियां बेचीं: पिछले साल से 34% ज्यादा; किआ, महिंद्रा और टोयोटा की बिक्री भी 11% तक बढ़ी ऑटो मोबाइल कंपनियों ने 1 जून मंथली सेल्स रिपोर्ट्स जारी कर दी हैं। मई में मारुति सुजुकी ने कुल 2,42,688 लाख गाड़ियां बेचीं, जो मई-2025 में बेची गई 1,80,077 यूनिट्स के मुकाबले 34% ज्यादा है। ये भारत में किसी भी कंपनी की ओर से एक महीने में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने का नया रिकॉर्ड है। कंपनी की ग्रोथ में भारतीय बाजार (घरेलू बिक्री) के साथ-साथ विदेशों में होने वाले एक्सपोर्ट का भी बड़ा हाथ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे इस महीने यानी जून में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Trump Wants World Kneel; Dictatorship Pushing World Back: Israeli Historian

Trump Wants World Kneel; Dictatorship Pushing World Back: Israeli Historian

11 मिनट पहले कॉपी लिंक चर्चित इतिहासकार युवाल नोआ हरारी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इजराइल के इतिहास में नेतन्याहू से बड़ा इजराइली राष्ट्रवाद का दुश्मन कोई नहीं रहा। उन्होंने देश को अंदर से बांट दिया और लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प और उनके जैसे नेताओं की सोच यह है कि कमजोर हमेशा ताकतवर के सामने घुटने टेक दे, तभी शांति बनी रहेगी। यह अनैतिक और मूर्खतापूर्ण है क्योंकि इससे हर देश अपनी ऊर्जा सिर्फ हथियारों पर खर्च करेगा। हरारी ने कहा कि दुनिया ट्रम्पवाद और दक्षिणपंथी राजनीति कि ओर तेजी से बढ़ रही है। इसकी राजनीति करने वालों का मानना है कि दुनिया एक दूसरी की मदद करने से नहीं बल्कि ताकत और दबदबे से चलती है। लेकिन यह सोच इंसानी सभ्यता और दुनिया को पीछे धकेल रही है। युवाल नोआ हरारी इजराइल के इतिहासकार, सैन्य मामलों के जानकार, विचारक और विज्ञान लेखक हैं। वे यरुशलम की हिब्रू यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर भी हैं। हरारी बोले- सहयोग से ही दुनिया की तरक्की हुई युवाल नोआ हरारी ने कहा कि उनकी सबसे चर्चित किताबें, जैसे सेपियंस और होमोडेयस को ध्यान से देखें तो एक बड़े विचार के इर्द-गिर्द घूमती हैं। सहयोग यानी कोऑपरेशन। हरारी ने कहा कि इंसानों की असली ताकत यही है कि वे बड़े पैमाने पर और लंबे समय तक मिलकर काम कर सकते हैं। यही वह चीज है जिसने इंसानों को कमजोर जीव से दुनिया की सबसे प्रभावशाली प्रजाति बना दिया। अकेला इंसान न तो शेर से लड़ सकता है और न भालू से, लेकिन करोड़ों लोग मिलकर समाज, देश, कानून, बाजार और तकनीक बना सकते हैं। युवाल नोआ हरारी की मशहूर किताबें- सेपियंस और होमोडेयस। हरारी बोले- ताकत ही सबकुछ होता तो हम आज भी शिकारी होते हरारी का मानना है कि अगर केवल ताकत ही सब कुछ होती, तो इंसान आज भी छोटे-छोटे शिकारी समूहों में जी रहे होते। मानव इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि यह नहीं कि इंसान लड़ सकता है, बल्कि यह है कि इंसान बड़ी संख्या में एक-दूसरे पर भरोसा कर सकता है। हरारी के मुताबिक सिर्फ डर या हिंसा के दम पर बड़ी सभ्यताएं नहीं चल सकतीं। किसी भी बड़े समाज को चलाने के लिए साझा विश्वास और सहयोग जरूरी होता है। लेकिन ट्रम्पवाद और राष्ट्रवादी सोच इस मामले में अलग राय रखती है। उनका मानना है कि देशों के बीच सहयोग तभी मजबूत हो सकता है, जब लोगों के पास अपनी मजबूत राष्ट्रीय, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान हो। उनके मुताबिक किसी देश को मजबूत बनाने के लिए लोगों का एक जैसी सोच और पहचान से जुड़ा होना जरूरी है। कई बार इसके लिए सख्त सत्ता और मजबूत नेतृत्व की भी जरूरत पड़ती है। हरारी के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रम्प सहयोग में विश्वास नहीं रखते, वे सिर्फ सैन्य ताकत से कमजोर देशों पर दबादबा बनाना चाहते है। हरारी बोले- राष्ट्रवाद को नफरत से बचाना जरूरी है हरारी का कहना है कि राष्ट्रवाद मानव इतिहास की सबसे सफल और सकारात्मक कहानियों में से एक रहा है। उनके मुताबिक राष्ट्रवाद का असली मतलब दूसरे लोगों से नफरत करना नहीं, बल्कि उन लाखों अनजान लोगों के लिए अपनापन महसूस करना है जिन्हें आप व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते, फिर भी उनके लिए त्याग करने को तैयार रहते हैं। वे कहते हैं कि राष्ट्र कोई परिवार नहीं होता और न ही छोटा कबीला। छोटे कबीलों में लोग एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। लेकिन राष्ट्र अलग चीज है। भारत, चीन या इजराइल जैसे देशों में करोड़ों लोग रहते हैं और कोई भी व्यक्ति उनमें से ज्यादातर लोगों को नहीं जानता। फिर भी राष्ट्रवाद लोगों को इस हद तक जोड़ देता है कि वे टैक्स देते हैं ताकि दूसरे नागरिकों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। जरूरत पड़ने पर लोग देश के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। हरारी मानते हैं कि कई बार राष्ट्रवाद नफरत की तरफ भी मुड़ जाता है, लेकिन यह उसकी मूल पहचान नहीं है। उनके अनुसार राष्ट्रवाद बिना बाहरी लोगों से नफरत किए भी मौजूद रह सकता है, लेकिन अपने लोगों के लिए अपनापन और प्रेम के बिना नहीं। हरारी कहते हैं कि आज जो लोग खुद को राष्ट्रवाद का सबसे बड़ा समर्थक बताते हैं, उनमें से कई राष्ट्र के भीतर ही नफरत फैला रहे हैं। वे बाहरी दुश्मनों से ज्यादा अपने ही समाज को बांट रहे हैं। इजराइल का उदाहरण देते हुए हरारी कहते हैं कि देश के इतिहास में शायद ही किसी नेता ने समाज को उतना बांटा हो जितना बेंजामिन नेतन्याहू ने। युवाल हरारी ने नेतन्याहू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इजराइल को अंदर से बांट दिया है। उनके मुताबिक, यह इजराइल के लिए बाहरी दुश्मनों से ज्यादा खतरनाक है। दुनिया ताकत के नियम पर चले तो बर्बाद हो जाएगी हरारी ने ट्रम्पवादी सोच की आलोचना करते हुए कहा कि यह दुनिया को ताकत और दबदबे के नजरिए से देखती है। इस सोच के मुताबिक दुनिया में शांति तभी हो सकती है जब कमजोर देश मजबूत देशों की मांग मान लें। वे उदाहरण देते हैं कि अगर अमेरिका, ग्रीनलैंड मांगता है, तो डेनमार्क को अमेरिकी ताकत से डरकर उसे सौंप देना चाहिए। अगर डेनमार्क इनकार करे और संघर्ष हो जाए, तो इस सोच के मुताबिक गलती डेनमार्क की मानी जाएगी, क्योंकि उसने ताकतवर देश की बात नहीं मानी। हरारी कहते हैं कि यह सोच गंभीर समस्या पैदा करती है। अगर दुनिया केवल ताकत के नियम पर चलेगी, तो हर देश खुद को ज्यादा मजबूत बनाने की दौड़ में लग जाएगा। फिर सभी देशों को अपनी अर्थव्यवस्था और संसाधनों का बड़ा हिस्सा सेना और हथियारों पर खर्च करना पड़ेगा। हरारी ने AI को सबसे बड़ा खतरा बताया इसी बीच हरारी ने AI को आने वाले समय में सबसे बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि परमाणु बम सिर्फ एक हथियार है, लेकिन AI खुद फैसले लेने की क्षमता रखता है। उन्होंने चेतावनी दी कि AI इंसानों की तरह प्यार और भावनाएं दिखाना सीख रहा है, जबकि वह असली भावनाओं को समझता नहीं। आने