Saturday, 10 Oct 2026 | 03:15 AM

Trending :

EXCLUSIVE

The world’s first doping-friendly tournament sparked outrage in the sports world.

The world's first doping-friendly tournament sparked outrage in the sports world.

Hindi News Sports The World’s First Doping friendly Tournament Sparked Outrage In The Sports World. न्यूयॉर्क30 मिनट पहले कॉपी लिंक क्रिश्चियन एंगरमेयर खुद तो 48 की उम्र में 38 के दिखते ही हैं, पर अब वह पूरी दुनिया को ‘बायोहैकिंग’ का दीवाना बनाने निकले हैं।- फाइल फोटो जोखिम और मुनाफे की बुनियाद पर खड़े शहर लास वेगास में इन दिनों एक अजीबोगरीब खेल की पटकथा लिखी गई। लेखक थे 48 वर्षीय अरबपति बायोहैकर क्रिश्चियन एंगरमेयर… सुबह उठकर वे खुद को वजन घटाने वाली दवाएं, टेस्टोस्टेरोन और लीगल ग्रोथ हार्मोन्स इंजेक्ट करते हैं। फोकस करने के लिए स्लीप एप्निया की दवा और लोगों से घुलने-मिलने के लिए ‘ऑक्सीटोसिन’ की मदद लेते हैं। एंगरमेयर खुद तो 48 की उम्र में 38 के दिखते ही हैं, पर अब वह पूरी दुनिया को ‘बायोहैकिंग’ का दीवाना बनाने निकले हैं। वे ‘एनहैंस्ड गेम्स’ के फाउंडर हैं। बीते रविवार को हुए इस अनूठे टूर्नामेंट में एथलीट्स पर ड्रग्स, स्टेरॉयड, हार्मोन्स और पेप्टाइड्स लेने पर कोई प्रतिबंध नहीं था, बल्कि उन्हें सरेआम इसे लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। खेल इतिहास में पहली बार किसी टूर्नामेंट को खुलेआम ‘डोपिंग को बढ़ावा’ देने के लिए तैयार किया गया।पहली बार हुए इस आयोजन में दुनियाभर के 42 शीर्ष तैराक, धावक और वेटलिफ्टर ने हिस्सा लिया, जिनमें कई ओलिंपिक मेडल विजेता भी थे। इनमें से 91% टेस्टोस्टेरोन और 79% ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन के हैवी डोज पर हैं। ग्रीक ओ​लिंपिक तैराक क्रिस्टियन गोलोमेव ने गुप्त ट्रायल के दौरान 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 20.89 सेकंड का समय निकालकर आधिकारिक वर्ल्ड रिकॉर्ड को दो सौवें सेकंड से तोड़ दिया, जिसके लिए उन्हें करीब 9.55 करोड़ रुपए का बोनस भी मिला। कंपनी के 29 वर्षीय सीईओ मैक्स मार्टिन का कहना है,‘यह इनोवेशन सिर्फ एथलीट्स के लिए नहीं है। यह उन दादाजी के लिए भी है जो अपने पोते के साथ पार्क में दौड़ने के लिए ऊर्जा चाहते हैं।’ दिग्गजों ने किया निवेश, नजर 650 लाख करोड़ की वेलनेस इंडस्ट्री पर 11,460 करोड़ रु. के वैल्यूएशन के साथ पब्लिक हुई कंपनी एनहैंस्ड गेम्स इंक के पीछे सिलिकॉन वैली के दिग्गज अरबपति पीटर थिएल व ट्रम्प जूनियर की साझेदारी वाली वेंचर फर्म ‘1789 कैपिटल’ का हाथ है। एंगरमेयर इसके कोफाउंडर हैं। 191 करोड़ की लागत से हुए इस इवेंट का मकसद स्पोर्ट्स नहीं, बल्कि बिजनेस एम्पायर खड़ा करना है। कंपनी का टेलीहेल्थ प्लेटफॉर्म ‘एनहैंस्ड’ जल्द ही आम लोगों को टेस्टोस्टेरोन और एंटी-एजिंग सप्लीमेंट्स बेचेगा। 650 लाख करोड़ रु. की वैश्विक वेलनेस इंडस्ट्री को भुनाने के लिए इस टूर्नामेंट ‘लाइव विज्ञापन’ की भूमिका निभाई। गलत संदेश जाएगा इवेंट को लेकर खेल जगत और मेडिकल एक्सपर्ट में आक्रोश है। अमेरिकी एंटी-डोपिंग एजेंसी के प्रमुख ट्रैविस टायगार्ट मानते हैं कि इससे बच्चों में गलत संदेश जाएगा कि खेल में आगे बढ़ने के लिए ड्रग्स जरूरी हैं। वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी ने चेतावनी दी है कि भले ही ये दवाएं डॉक्टरों की देखरेख में दी जा रही हों, पर इनके कॉकटेल से भविष्य में हार्ट अटैक, स्ट्रोक, लिवर डैमेज और अचानक मौत का खतरा बढ़ जाता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Australia begins preparations for the 2027 ODI World Cup

Australia begins preparations for the 2027 ODI World Cup

मेलबर्न9 मिनट पहले कॉपी लिंक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पूरा भरोसा है कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की स्टार तेज गेंदबाजी तिकड़ी दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में पूरी तरह फिट होकर खेलेगी।- फाइल फोटो एक ओर दुनिया जहां आईपीएल में व्यस्त है, वहीं डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्र और फिटनेस की चुनौतियों के बावजूद, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पूरा भरोसा है कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की स्टार तेज गेंदबाजी तिकड़ी दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में पूरी तरह फिट होकर खेलेगी। इन तीनों ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से सिर्फ एक वनडे एक साथ खेला है। फिलहाल इन तीनों दिग्गज गेंदबाजों को पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर्स सीरीज से आराम दिया गया है। टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने साफ किया कि ये तीनों इन सीरीज में खेलना चाहते थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के आगामी व्यस्त टेस्ट शेड्यूल को देखते हुए मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया। कोच मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘लोगों को अक्सर लगता है कि ये बड़े खिलाड़ी अपनी मर्जी से सीरीज चुनते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यह फैसला पूरी तरह से मैनेजमेंट का है। अगर हम वर्ल्ड कप के नजरिए से देखें, तो इन गेंदबाजों को शारीरिक रूप से तरोताजा रखने के लिए यह ब्रेक देना बहुत जरूरी था। हम पूरी तरह से योजना बना रहे हैं कि ये तीनों 2027 में टीम का हिस्सा हों।’कोच ने टीम की कप्तानी पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि कमिंस की गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, जैसे ही कमिंस की वनडे टीम में वापसी होगी, मार्श कप्तानी छोड़ देंगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन तालमेल है और वे टीम के हित में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 34 से ऊपर होगी तीनों प्रीमियर पेसर्स की उम्र ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने प्रीमियर गेंदबाजों को बढ़ती उम्र और चोटों से बचाना है। स्टार्क 36, हेजलवुड 35 और कमिंस 33 साल के हैं। यानी वर्ल्ड कप तक सभी 34 साल से ऊपर के होंगे। आईपीएल 2026 के दौरान भी इनकी फिटनेस को लेकर काफी सावधानी बरती गई है। जहां स्टार्क का वर्कलोड खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया संभाल रहा था, वहीं कमिंस पीठ की चोट व हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। कोच ने माना कि बढ़ती उम्र के साथ उनके वर्कलोड को मैनेज करना चैलेंज होगा। ऑलराउंडर मैक्सवेल के संन्यास से बढ़ी चुनौती – 2025 में ऑलराउंडर मैक्सवेल के वनडे से संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक धाकड़ फिनिशर (नंबर 7 बल्लेबाज) की तलाश है। मैनेजमेंट टिम डेविड की वनडे में वापसी पर विचार कर रहा है। डेविड ने अपना आखिरी वनडे 2023 में खेला था। कोच के मुताबिक, अगर वे वनडे खेलने की इच्छा जताते हैं, तो उनके लिए दरवाजे खुले हैं। – ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी इस भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार हैं। आगामी सीरीज में उन्हें हर पोजीशन पर आजमाया जाएगा, ताकि क्षमता का अंदाजा लग सके। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Spain World Cup Squad Shocker: No Real Madrid Players

Spain World Cup Squad Shocker: No Real Madrid Players

Hindi News Sports Spain World Cup Squad Shocker: No Real Madrid Players | Coachs Statement मैड्रिड10 मिनट पहले कॉपी लिंक स्पेन ने 1934 में पहला FIFA वर्ल्ड कप खेला, 2010 में चैंपियन बनी। स्पेन ने FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप के 92 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि स्पेनिश फुटबॉल क्लब ‘रियल मैड्रिड’ का कोई खिलाड़ी स्पेन की टीम में शामिल नहीं है। स्पेन के कोच डी ला फुएंते ने कहा, “मैं किसी क्लब को देखकर खिलाड़ी नहीं चुनता। मेरे लिए सिर्फ यह जरूरी है कि खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस करें।’ इस सीजन रियल मैड्रिड कोई ट्रॉफी नहीं जीत सकी और ला लीगा में बार्सिलोना से आठ अंक पीछे रही। बार्सिलोना के स्टार लामिन यामल को जगह टीम में बार्सिलोना के 18 साल के स्टार खिलाड़ी लामिन यामल को जगह मिली है। स्पेन ने यूरो कप 2024 का खिताब जीता था। यामल को यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। यामल को पिछले महीने हैस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। यामल पिछले महीने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे। इसके बावजूद कोच लुइस डी ला फुएंते ने उन्हें टीम में रखा है। एथलेटिक बिलबाओ के निको विलियम्स भी चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्हें भी स्क्वॉड में जगह मिली है। स्क्वॉड में प्रीमियर लीग के 7 खिलाड़ी शामिल स्पेन की टीम में प्रीमियर लीग के सात खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें आर्सेनल के डेविड राया, मार्टिन जुबिमेंडी और मिकेल मेरिनो, टोटेनहैम के पेड्रो पोरो, चेल्सी के मार्क कुकुरेला, मैनचेस्टर सिटी के रॉड्री और क्रिस्टल पैलेस के येरेमी पीनो शामिल हैं। बार्सिलोना के फर्मिन लोपेज टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। मिकेल मेरिनो ने हाल ही में चार महीने बाद चोट से वापसी की है। स्पेन 2010 में खिताब जीता था स्पेन ने 1930 का पहला FIFA वर्ल्ड कप नहीं खेला था। 1934 से अब तक स्पेन ने 17 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। टीम ने 2010 में नीदरलैंड्स को एक्सट्रा टाइम में 1-0 से हराकर खिताब जीता था। स्पेन का पहला मुकाबला 15 जून को स्पेन 15 जून को केप वर्डे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद टीम 21 जून को सऊदी अरब और 26 जून को उरुग्वे से खेलेगी। फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा। फुल स्क्वॉड: गोलकीपर: उनाई सिमोन, डेविड राया, जोआन गार्सिया। डिफेंडर्स: मार्कोस योरेंटे, मार्क पुबिल, पेड्रो पोरो, आयमेरिक लापोर्टे, एरिक गार्सिया, पाउ कुबार्सी, मार्क कुकुरेला, अलेजांद्रो ग्रिमाल्डो। मिडफील्डर्स: रोड्री, मार्टिन जुबिमेंडी, मिकेल मेरिनो, पेड्री, गावी, फेबियन रुइज, एलेक्स बैना। फॉरवर्ड्स: येरेमी पीनो, विक्टर मुनोज, मिकेल ओयारजाबाल, फेरान टोरेस, लामिन यामल, दानी ओल्मो, निको विलियम्स, बोरखा इग्लेसियास। —————————————- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… पूर्व रणजी क्रिकेटर को मैच के दौरान अटैक आया, मौत:एसएल अक्षय ने 2014-15 में कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी जीती कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 39 वर्ष के थे। वे 2014-15 के सीजन में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक टीम का हिस्सा थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Spain World Cup Squad Shocker: No Real Madrid Players

Spain World Cup Squad Shocker: No Real Madrid Players

Hindi News Sports Spain World Cup Squad Shocker: No Real Madrid Players | Coachs Statement मैड्रिड1 घंटे पहले कॉपी लिंक स्पेन ने 1934 में पहला FIFA वर्ल्ड कप खेला, 2010 में चैंपियन बनी। स्पेन ने FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप के 92 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि स्पेनिश फुटबॉल क्लब ‘रियल मैड्रिड’ का कोई खिलाड़ी स्पेन की टीम में शामिल नहीं है। स्पेन के कोच डी ला फुएंते ने कहा, “मैं किसी क्लब को देखकर खिलाड़ी नहीं चुनता। मेरे लिए सिर्फ यह जरूरी है कि खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस करें।’ इस सीजन रियल मैड्रिड कोई ट्रॉफी नहीं जीत सकी और ला लीगा में बार्सिलोना से आठ अंक पीछे रही। बार्सिलोना के स्टार लामिन यामल को जगह टीम में बार्सिलोना के 18 साल के स्टार खिलाड़ी लामिन यामल को जगह मिली है। स्पेन ने यूरो कप 2024 का खिताब जीता था। यामल को यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। यामल को पिछले महीने हैस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। यामल पिछले महीने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे। इसके बावजूद कोच लुइस डी ला फुएंते ने उन्हें टीम में रखा है। एथलेटिक बिलबाओ के निको विलियम्स भी चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्हें भी स्क्वॉड में जगह मिली है। स्क्वॉड में प्रीमियर लीग के 7 खिलाड़ी शामिल स्पेन की टीम में प्रीमियर लीग के सात खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें आर्सेनल के डेविड राया, मार्टिन जुबिमेंडी और मिकेल मेरिनो, टोटेनहैम के पेड्रो पोरो, चेल्सी के मार्क कुकुरेला, मैनचेस्टर सिटी के रॉड्री और क्रिस्टल पैलेस के येरेमी पीनो शामिल हैं। बार्सिलोना के फर्मिन लोपेज टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। मिकेल मेरिनो ने हाल ही में चार महीने बाद चोट से वापसी की है। स्पेन 2010 में खिताब जीता था स्पेन ने 1930 का पहला FIFA वर्ल्ड कप नहीं खेला था। 1934 से अब तक स्पेन ने 17 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। टीम ने 2010 में नीदरलैंड्स को एक्सट्रा टाइम में 1-0 से हराकर खिताब जीता था। स्पेन का पहला मुकाबला 15 जून को स्पेन 15 जून को केप वर्डे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद टीम 21 जून को सऊदी अरब और 26 जून को उरुग्वे से खेलेगी। फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा। फुल स्क्वॉड: गोलकीपर: उनाई सिमोन, डेविड राया, जोआन गार्सिया। डिफेंडर्स: मार्कोस योरेंटे, मार्क पुबिल, पेड्रो पोरो, आयमेरिक लापोर्टे, एरिक गार्सिया, पाउ कुबार्सी, मार्क कुकुरेला, अलेजांद्रो ग्रिमाल्डो। मिडफील्डर्स: रोड्री, मार्टिन जुबिमेंडी, मिकेल मेरिनो, पेड्री, गावी, फेबियन रुइज, एलेक्स बैना। फॉरवर्ड्स: येरेमी पीनो, विक्टर मुनोज, मिकेल ओयारजाबाल, फेरान टोरेस, लामिन यामल, दानी ओल्मो, निको विलियम्स, बोरखा इग्लेसियास। —————————————- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… पूर्व रणजी क्रिकेटर को मैच के दौरान अटैक आया, मौत:एसएल अक्षय ने 2014-15 में कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी जीती कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 39 वर्ष के थे। वे 2014-15 के सीजन में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक टीम का हिस्सा थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

GT Coach Vijay Dahiya: Spinners World Class

GT Coach Vijay Dahiya: Spinners World Class

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच से पहले गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच विजय दहिया ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मुकाबला गेंदबाजों के . विजय दहिया ने कहा कि दोनों टीमों के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे एकजुट इकाई के रूप में खेलती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही इस सीजन में हाई स्कोरिंग मैच और आक्रामक बल्लेबाजी की ज्यादा चर्चा हो रही हो, लेकिन क्रिकेट का बुनियादी नियम नहीं बदला है। बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज मैच जिता सकते हैं, पर खिताब गेंदबाज ही दिलाते हैं। आशीष नेहरा की तारीफ दहिया ने मुख्य कोच आशीष नेहरा की कार्यशैली की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों में खुद पर भरोसा और कप्तान व मैनेजमेंट का समर्थन टीम की गेंदबाजी में लगातार बेहतरी ला रहा है। गेंदबाजों के बीच शानदार केमिस्ट्री असिस्टेंट कोच ने बताया कि टीम के गेंदबाजों के बीच मैदान के अंदर और बाहर बेहतरीन केमिस्ट्री है। वे एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं कि किसे कब और कैसे ओवर खत्म करने हैं। आशीष नेहरा द्वारा अंतरराष्ट्रीय दबाव झेल चुके गेंदबाजों को संभालने का तरीका सराहनीय है। धर्मशाला की पिच और परिस्थितियां धर्मशाला के मैदान के बारे में बात करते हुए दहिया ने कहा कि यहां की परिस्थितियां कुछ हद तक बेंगलुरु जैसी हैं, जहां छक्के आसानी से लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन स्पिनरों के लिए ज्यादा रोल नहीं बचता। फिर भी टीम के पास अनुभवी स्पिनर हैं जो पिच की परवाह किए बिना अहम भूमिका निभा सकते हैं। तकनीकी बल्लेबाजों का महत्व दहिया ने सिर्फ पावर हिटिंग पर जोर देने के बजाय तकनीकी और मानसिक रूप से मजबूत बल्लेबाजों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों में मैच का रुख बदल सकते हैं। स्टार स्पिनर की सर्जरी के बाद वापसी गुजरात के प्रमुख स्टार स्पिनर की वापसी पर विजय दहिया ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो सीजन उनके लिए आसान नहीं थे। सर्जरी के बाद लय हासिल करने में समय लगता है, लेकिन इस सीजन से वे शानदार मानसिक स्थिति में हैं। नेट्स पर उनकी गेंदबाजी और फील्डिंग उनकी विश्व स्तरीय काबिलियत को दिखाती है। वे क्वालिफायर जैसे बड़े मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

India Women Cricket Team Departs for T20 World Cup England 2026

India Women Cricket Team Departs for T20 World Cup England 2026

मुंबई13 मिनट पहले कॉपी लिंक इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया को तिलक लगाता होटल स्टाफ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो गई। फैंस ने ढोल-नगाड़ों के बीच प्लेयर्स को तिलक लगाकर खिलाड़ियों को विदाई दी। टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतर रही है, जिन्होंने पिछले साल भारत को पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जिताया था। उस टीम की 11 प्लेयर्स स्क्वॉड का हिस्सा हैं। यह टीम वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। जो लिमिटेड ओवर के ICC टूर्नामेंट की तैयारियों के लिहाज से अहम है। यह सीरीज 28 मार्च से शुरू हो रही है। मुंबई एयरपोर्ट में भारतीय महिला टीम की बस। मुंबई एयरपोर्ट में टीम बस से उतरतीं खिलाड़ी। टीम बस से उतरते हुए विकेटकीपर ऋचा घोष। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव। भारत का पहला मैच पाकिस्तान से होगा भारत का पहला मैच पाकिस्तान से 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। उसके बाद टीम इंडिया नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी। टूर्नामेंट में 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप से 2 टीमों सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक रिकॉर्ड छह बार खिताब अपने नाम किया है और कई बार फाइनल तक पहुंचकर अपनी बादशाहत साबित की है। इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009 में पहला एडिशन जीतकर इतिहास रचा, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था। ——————————————— विमेंस क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… क्रांति की संघर्ष और सफलता की कहानी, पंड्या रोल मॉडल; लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खेलेंगी मध्यप्रदेश के छोटे से गांव से निकलकर भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम तक पहुंचने वाली तेज गेंदबाज क्रांति की कहानी संघर्ष, मेहनत और जुनून की मिसाल है। टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरुआत करने वाली क्रांति लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। उन्होंने अपने संघर्ष, परिवार के सपोर्ट, टीम के माहौल, रोल मॉडल हार्दिक पंड्या और गांव की लड़कियों में आए बदलाव पर दैनिक भास्कर से बात की। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Women Cricket Team Departs for T20 World Cup England 2026

India Women Cricket Team Departs for T20 World Cup England 2026

मुंबई29 मिनट पहले कॉपी लिंक इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया को तिलक लगाता होटल स्टाफ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो गई। फैंस ने ढोल-नगाड़ों के बीच प्लेयर्स को तिलक लगाकर खिलाड़ियों को विदाई दी। टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतर रही है, जिन्होंने पिछले साल भारत को पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जिताया था। उस टीम की 11 प्लेयर्स स्क्वॉड का हिस्सा हैं। यह टीम वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। जो लिमिटेड ओवर के ICC टूर्नामेंट की तैयारियों के लिहाज से अहम है। यह सीरीज 28 मार्च से शुरू हो रही है। मुंबई एयरपोर्ट में भारतीय महिला टीम की बस। मुंबई एयरपोर्ट में टीम बस से उतरतीं खिलाड़ी। टीम बस से उतरते हुए विकेटकीपर ऋचा घोष। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव। भारत का पहला मैच पाकिस्तान से होगा भारत का पहला मैच पाकिस्तान से 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। उसके बाद टीम इंडिया नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी। टूर्नामेंट में 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप से 2 टीमों सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक रिकॉर्ड छह बार खिताब अपने नाम किया है और कई बार फाइनल तक पहुंचकर अपनी बादशाहत साबित की है। इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009 में पहला एडिशन जीतकर इतिहास रचा, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था। ——————————————— विमेंस क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… क्रांति की संघर्ष और सफलता की कहानी, पंड्या रोल मॉडल; लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खेलेंगी मध्यप्रदेश के छोटे से गांव से निकलकर भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम तक पहुंचने वाली तेज गेंदबाज क्रांति की कहानी संघर्ष, मेहनत और जुनून की मिसाल है। टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरुआत करने वाली क्रांति लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। उन्होंने अपने संघर्ष, परिवार के सपोर्ट, टीम के माहौल, रोल मॉडल हार्दिक पंड्या और गांव की लड़कियों में आए बदलाव पर दैनिक भास्कर से बात की। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates; Trump Iran China Russia

World News Updates; Trump Iran China Russia

5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर 1996 में दो विमानों को मार गिराने और चार लोगों की हत्या का केस दर्ज किया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी नागरिकों की हत्या के मामले में की गई है। बुधवार को मियामी में कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने राउल कास्त्रो और पांच अन्य लोगों के खिलाफ आरोपों की घोषणा की। केस में कहा गया है कि 1996 में क्यूबा और फ्लोरिडा के बीच ब्रदर्स टू द रेस्क्यू समूह के दो विमानों को गिराया गया था। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई थी, जिनमें तीन अमेरिकी नागरिक शामिल थे। उस समय राउल कास्त्रो क्यूबा की सेना के प्रमुख थे। अमेरिका ने उन पर अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिश, विमान नष्ट करने और चार हत्या के आरोप लगाए हैं। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, हत्या के आरोपों में मौत की सजा या उम्रकैद तक हो सकती है। टॉड ब्लांश ने कहा, “अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रम्प अपने नागरिकों को नहीं भूलेंगे।” वहीं क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज-कैनेल ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह मामला क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने की कोशिश है। डियाज-कैनेल ने दावा किया कि क्यूबा ने उस समय आत्मरक्षा में कार्रवाई की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका लगातार क्यूबा पर राजनीतिक और आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है। हाल के वर्षों में अमेरिका ने क्यूबा पर नए प्रतिबंध लगाए और तेल आपूर्ति पर भी दबाव बनाया, जिससे वहां बिजली संकट और खाद्य कमी जैसी समस्याएं बढ़ीं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी हाल ही में क्यूबा की सैन्य संचालित कंपनी GAESA को देश के संकट के लिए जिम्मेदार बताया था। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि 94 वर्षीय राउल कास्त्रो के अमेरिका आकर अदालत में पेश होने की संभावना बेहद कम है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates; Trump Iran China Russia

World News Updates; Trump Iran China Russia

21 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर 1996 में दो विमानों को मार गिराने और चार लोगों की हत्या का केस दर्ज किया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी नागरिकों की हत्या के मामले में की गई है। बुधवार को मियामी में कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने राउल कास्त्रो और पांच अन्य लोगों के खिलाफ आरोपों की घोषणा की। केस में कहा गया है कि 1996 में क्यूबा और फ्लोरिडा के बीच ब्रदर्स टू द रेस्क्यू समूह के दो विमानों को गिराया गया था। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई थी, जिनमें तीन अमेरिकी नागरिक शामिल थे। उस समय राउल कास्त्रो क्यूबा की सेना के प्रमुख थे। अमेरिका ने उन पर अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिश, विमान नष्ट करने और चार हत्या के आरोप लगाए हैं। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, हत्या के आरोपों में मौत की सजा या उम्रकैद तक हो सकती है। टॉड ब्लांश ने कहा, “अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रम्प अपने नागरिकों को नहीं भूलेंगे।” वहीं क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज-कैनेल ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह मामला क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने की कोशिश है। डियाज-कैनेल ने दावा किया कि क्यूबा ने उस समय आत्मरक्षा में कार्रवाई की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका लगातार क्यूबा पर राजनीतिक और आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है। हाल के वर्षों में अमेरिका ने क्यूबा पर नए प्रतिबंध लगाए और तेल आपूर्ति पर भी दबाव बनाया, जिससे वहां बिजली संकट और खाद्य कमी जैसी समस्याएं बढ़ीं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी हाल ही में क्यूबा की सैन्य संचालित कंपनी GAESA को देश के संकट के लिए जिम्मेदार बताया था। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि 94 वर्षीय राउल कास्त्रो के अमेरिका आकर अदालत में पेश होने की संभावना बेहद कम है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Ronaldos 6th World Cup | Portugal Squad Announced for FIFA 2026

Ronaldos 6th World Cup | Portugal Squad Announced for FIFA 2026

6 मिनट पहले कॉपी लिंक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए पुर्तगाल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी में टीम का ऐलान किया है। 41 साल के अल नासर फॉरवर्ड रोनाल्डो टूर्नामेंट में उतरते ही रिकॉर्ड छठा फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले फुटबॉलर बन जाएंगे। पुर्तगाल को ग्रुप-के में डीआर कांगो, कोलंबिया और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है। टीम में ब्रूनो फर्नांडिस और बर्नार्डो सिल्वा जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। मेसी और ओचोआ भी रचेंगे इतिहास, रोनाल्डो के क्लब में शामिल होंगे इस साल फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और मैक्सिको के गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ भी इतिहास रच सकते हैं। दोनों खिलाड़ी रोनाल्डो के साथ 6 वर्ल्ड कप खेलने वाले एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे। वर्ल्ड कप से पहले चिली और नाइजीरिया से खेलेंगे वॉर्म-अप मैच पुर्तगाल की टीम अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी है। ग्रुप स्टेज से पहले टीम चिली और नाइजीरिया के खिलाफ दो इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी। इन मैचों में टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन और बेंच स्ट्रेंथ को परखेगा। पुर्तगाल फुटबॉल एसोसिएशन की घोषित टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। टीम इस प्रकार है: गोलकीपर: डिएगो कोस्टा, जोस सा, रुई सिल्वा, रिकार्डो वेल्हो। डिफेंडर्स: डिएगो डालोट, मैथियस नुनेस, नेल्सन सेमेडो, जोआओ केंसैलो, नूनो मेंडेस, गोंसालो इनासियो, रेनाटो वेइगा, रूबेन डियास, टॉमस अराउजो। मिडफील्डर: रूबेन नेवेस, जोआओ नेवेस, विटिन्हा, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ, फ्रांसिस्को कॉन्सिसिओ, सामू कोस्टा। फॉरवर्ड: पेड्रो नेटो, राफेल लियो, गोंसालो गुएडेस, गोंसालो रामोस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…