Friday, 09 Oct 2026 | 10:32 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Australia begins preparations for the 2027 ODI World Cup

मेलबर्न9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पूरा भरोसा है कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की स्टार तेज गेंदबाजी तिकड़ी दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में पूरी तरह फिट होकर खेलेगी।- फाइल फोटो

एक ओर दुनिया जहां आईपीएल में व्यस्त है, वहीं डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्र और फिटनेस की चुनौतियों के बावजूद, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पूरा भरोसा है कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की स्टार तेज गेंदबाजी तिकड़ी दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में पूरी तरह फिट होकर खेलेगी।

इन तीनों ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से सिर्फ एक वनडे एक साथ खेला है। फिलहाल इन तीनों दिग्गज गेंदबाजों को पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर्स सीरीज से आराम दिया गया है। टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने साफ किया कि ये तीनों इन सीरीज में खेलना चाहते थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के आगामी व्यस्त टेस्ट शेड्यूल को देखते हुए मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया।

कोच मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘लोगों को अक्सर लगता है कि ये बड़े खिलाड़ी अपनी मर्जी से सीरीज चुनते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यह फैसला पूरी तरह से मैनेजमेंट का है। अगर हम वर्ल्ड कप के नजरिए से देखें, तो इन गेंदबाजों को शारीरिक रूप से तरोताजा रखने के लिए यह ब्रेक देना बहुत जरूरी था। हम पूरी तरह से योजना बना रहे हैं कि ये तीनों 2027 में टीम का हिस्सा हों।’कोच ने टीम की कप्तानी पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि कमिंस की गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, जैसे ही कमिंस की वनडे टीम में वापसी होगी, मार्श कप्तानी छोड़ देंगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन तालमेल है और वे टीम के हित में साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

34 से ऊपर होगी तीनों प्रीमियर पेसर्स की उम्र

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने प्रीमियर गेंदबाजों को बढ़ती उम्र और चोटों से बचाना है। स्टार्क 36, हेजलवुड 35 और कमिंस 33 साल के हैं। यानी वर्ल्ड कप तक सभी 34 साल से ऊपर के होंगे। आईपीएल 2026 के दौरान भी इनकी फिटनेस को लेकर काफी सावधानी बरती गई है।

जहां स्टार्क का वर्कलोड खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया संभाल रहा था, वहीं कमिंस पीठ की चोट व हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। कोच ने माना कि बढ़ती उम्र के साथ उनके वर्कलोड को मैनेज करना चैलेंज होगा।

ऑलराउंडर मैक्सवेल के संन्यास से बढ़ी चुनौती

– 2025 में ऑलराउंडर मैक्सवेल के वनडे से संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक धाकड़ फिनिशर (नंबर 7 बल्लेबाज) की तलाश है। मैनेजमेंट टिम डेविड की वनडे में वापसी पर विचार कर रहा है। डेविड ने अपना आखिरी वनडे 2023 में खेला था। कोच के मुताबिक, अगर वे वनडे खेलने की इच्छा जताते हैं, तो उनके लिए दरवाजे खुले हैं।

– ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी इस भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार हैं। आगामी सीरीज में उन्हें हर पोजीशन पर आजमाया जाएगा, ताकि क्षमता का अंदाजा लग सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
व्हीलचेयर में पद्म अवॉर्ड में पहुंची थीं सिंगर अल्का याग्निक:हेल्थ पर सवाल उठे तो दी सफाई, कहा- रिकवरी चल रही है, मैं थक गई थी

June 25, 2026/
3:45 pm

23 जून को सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। समारोह से सिंगर की कई तस्वीरें...

Operation Safed Sagar Web Series

August 27, 2026/
5:02 am

1 घंटे पहले कॉपी लिंक कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के अदम्य साहस और एयरफोर्स अफसरों की असल...

उत्तराखंड में 984 फीट खाई में गिरी पिकअप,8 की मौत:हरिद्वार से अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे, SDRF ने 2 लोगों का रेस्क्यू किया

April 23, 2026/
4:10 pm

टिहरी गढ़वाल में 10 लोगों से भरी पिकअप खाई में गिरी गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है,...

Stock Market Today

March 5, 2026/
11:34 am

आखरी अपडेट:मार्च 05, 2026, 11:34 IST जैसा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की उम्मीद है, बिहार के अगले मुख्यमंत्री...

Rajpal Yadav Supreme Court Relief

September 8, 2026/
9:34 pm

चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर कर जेल जाने से अंतरिम छूट दी...

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय

October 6, 2026/
8:59 am

रैपर और सिंगर हनी सिंह सोमवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। उन्हें दिल्ली में कॉन्सर्ट के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Australia begins preparations for the 2027 ODI World Cup

Australia begins preparations for the 2027 ODI World Cup

मेलबर्न9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पूरा भरोसा है कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की स्टार तेज गेंदबाजी तिकड़ी दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में पूरी तरह फिट होकर खेलेगी।- फाइल फोटो

एक ओर दुनिया जहां आईपीएल में व्यस्त है, वहीं डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्र और फिटनेस की चुनौतियों के बावजूद, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पूरा भरोसा है कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की स्टार तेज गेंदबाजी तिकड़ी दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में पूरी तरह फिट होकर खेलेगी।

इन तीनों ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से सिर्फ एक वनडे एक साथ खेला है। फिलहाल इन तीनों दिग्गज गेंदबाजों को पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर्स सीरीज से आराम दिया गया है। टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने साफ किया कि ये तीनों इन सीरीज में खेलना चाहते थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के आगामी व्यस्त टेस्ट शेड्यूल को देखते हुए मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया।

कोच मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘लोगों को अक्सर लगता है कि ये बड़े खिलाड़ी अपनी मर्जी से सीरीज चुनते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यह फैसला पूरी तरह से मैनेजमेंट का है। अगर हम वर्ल्ड कप के नजरिए से देखें, तो इन गेंदबाजों को शारीरिक रूप से तरोताजा रखने के लिए यह ब्रेक देना बहुत जरूरी था। हम पूरी तरह से योजना बना रहे हैं कि ये तीनों 2027 में टीम का हिस्सा हों।’कोच ने टीम की कप्तानी पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि कमिंस की गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, जैसे ही कमिंस की वनडे टीम में वापसी होगी, मार्श कप्तानी छोड़ देंगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन तालमेल है और वे टीम के हित में साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

34 से ऊपर होगी तीनों प्रीमियर पेसर्स की उम्र

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने प्रीमियर गेंदबाजों को बढ़ती उम्र और चोटों से बचाना है। स्टार्क 36, हेजलवुड 35 और कमिंस 33 साल के हैं। यानी वर्ल्ड कप तक सभी 34 साल से ऊपर के होंगे। आईपीएल 2026 के दौरान भी इनकी फिटनेस को लेकर काफी सावधानी बरती गई है।

जहां स्टार्क का वर्कलोड खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया संभाल रहा था, वहीं कमिंस पीठ की चोट व हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। कोच ने माना कि बढ़ती उम्र के साथ उनके वर्कलोड को मैनेज करना चैलेंज होगा।

ऑलराउंडर मैक्सवेल के संन्यास से बढ़ी चुनौती

– 2025 में ऑलराउंडर मैक्सवेल के वनडे से संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक धाकड़ फिनिशर (नंबर 7 बल्लेबाज) की तलाश है। मैनेजमेंट टिम डेविड की वनडे में वापसी पर विचार कर रहा है। डेविड ने अपना आखिरी वनडे 2023 में खेला था। कोच के मुताबिक, अगर वे वनडे खेलने की इच्छा जताते हैं, तो उनके लिए दरवाजे खुले हैं।

– ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी इस भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार हैं। आगामी सीरीज में उन्हें हर पोजीशन पर आजमाया जाएगा, ताकि क्षमता का अंदाजा लग सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket