Monday, 14 Sep 2026 | 04:58 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Neymar Returns, Modric Captains for World Cup 2026

  • Hindi News
  • Sports
  • Brazil & Croatia Squads: Neymar Returns, Modric Captains For World Cup 2026

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील और क्रोएशिया की टीमों का ऐलान हो गया है। 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील में 3 साल बाद जूनियर नेमार की वापसी हुई है। जबकि, क्रोएशिया ने 40 साल के लुका मोड्रिच को कप्तान बनाया है। वे अपना 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वहीं, स्पेन के युवा मिडफील्डर फर्मिन लोपेज दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

48 टीमें के इस टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून से होगी। जोकि अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में 16 शहरों में खेला जाएगा। हाल ही में फ्रांस और बेल्जियम ने भी अपनी-अपनी टीमों का ऐलान किया था।

चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे नेमार

ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को रियो डी जेनेरियो में टीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा- ‘हमने पूरे साल नेमार का बारीकी से विश्लेषण किया। पिछले कुछ समय में उन्होंने लगातार फुटबॉल खेला है। उनकी फिटनेस इस बड़े मंच के लिए बिल्कुल दुरुस्त है।’

34 साल के नेमार चोट के कारण 2023 के बाद से ब्राजील के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए। वे करियर का चौथा वर्ल्ड कप (2014, 2018, 2022, 2026) खेलेंगे। ब्राजील को ग्रुप-C में रखा गया है। उसका पहला मैच 13 जून को मोरक्को से होगा। फिर हैती और स्कॉटलैंड से मुकाबले होंगे।

  • गोलकीपर एलिसन बेकर चोट से ठीक होकर लौटे हैं। रियल मैड्रिड के विनीसियस जूनियर, बार्सिलोना के राफिन्हा और 19 साल के एंड्रिक फॉरवर्ड लाइन में होंगे।
  • इस सीजन प्रीमियर लीग में चेल्सी के लिए 15 गोल और 5 असिस्ट करने वाले टॉप स्कोरर जोआओ पेड्रो को टीम में जगह नहीं मिली है।

ब्राजील का पूरा वर्ल्ड कप स्क्वाॅड:

गोलकीपर्स: एलिसन बेकर (लिवरपूल), एडरसन (फेनरबाश), वेवरटन (ग्रेमियो)।

डिफेंडर्स: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा (फ्लेमेंगो), ब्रेमर (जुवेंटस), इबानेज़ (अल-अहली), वेस्ले (रोमा), मार्किन्होस (पेरिस सेंट-जर्मेन), गेब्रियल (आर्सेनल), डगलस सैंटोस (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग)।

मिडफील्डर्स: ब्रूनो गुइमारेस (न्यूकैसल), कैसिमिरो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डैनिलो सैंटोस (बोटाफोगो), फैबिन्हो (अल-इत्तिहाद), लुकास पाकेटा (फ्लेमेंगो)।

फॉरवर्ड्स: एंड्रिक (लायन), गेब्रियल मार्टिनेली (आर्सेनल), इगोर थियागो (ब्रेंटफोर्ड), मैथ्यूज कुन्हा (मैनचेस्टर यूनाइटेड), राफिन्या (बार्सिलोना), विनिसियस जूनियर (रियल मैड्रिड), लुइज़ हेनरिक (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग), नेमार (सांतोस), रेयान (बॉर्नमाउथ)।

मोड्रिच 200 इंटरनेशनल मैच पूरे कर सकते हैं

क्रोएशिया के मुख्य कोच ज्लाटको डालिच ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें 40 साल के दिग्गज लुका मोड्रिच को चुना गया। वे करियर का 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वे पिछले महीने गाल की हड्डी टूटने की चोट का शिकार हो गए थे। डालिच ने उम्मीद जताई है कि वे 17 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वर्ल्ड कप मैच तक फिट हो जाएंगे। मोड्रिच 200 इंटरनेशनल मैच पूरे कर सकते हैं।

टीम में स्टार फॉरवर्ड इवान पेरिसिच भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले तीनों वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के लिए गोल दागे हैं। क्रोएशिया की टीम 2018 वर्ल्ड कप की उपविजेता रही थी, जबकि 2022 वर्ल्ड कप में उसने तीसरा स्थान हासिल किया था। क्रोएशिया को ग्रुप-एल में रखा गया है। टीम 17 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। इसके बाद पनामा और घना से मुकाबले होंगे।

क्रोएशिया का पूरा वर्ल्ड कप स्क्वाॅड:

गोलकीपर्स: डोमिनिक लिवाकोविच, डोमिनिक कोटार्स्की, इवोर पांडुर।

डिफेंडर्स: जोस्को ग्वारदियोल, दुये सालेटा-सार, जोसिप सुतालो, जोसिप स्टैनिसिच, मारिन पोंग्रासिच, मार्टिन एर्लिक, लुका वुस्कोविच।

मिडफील्डर्स: लुका मोड्रिच, मातेयो कोवाचिच, मारियो पासालिच, निकोला व्लासिच, लुका सुसिच, मार्टिन बटुरिना, क्रिस्टियन जाकिच, पेटार सुसिच, निकोला मोरो, टोनी फ्रुक।

फॉरवर्ड्स: इवान पेरिसिच, आंद्रेज क्रामारिच, एंटे बुदिमिर, मार्को पासालिच, पेटार मूसा, इगोर माटानोविच।

स्टैंड-बाय खिलाड़ी (Stand-by Players): लोवरो मायेर, फ्रैंजो इवानोविच, डियोन ड्रेना बेलजो, इवान स्मोलसिच, कार्लो लेटिका, एड्रियन सेगेसिच, लुका स्टोज्कोविच।

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट लोपेज बाहर

स्पेन के 23 साल के मिडफील्डर फर्मिन लोपेज का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया है। बार्सिलोना क्लब के अनुसार, रविवार को रियल बेटिस के खिलाफ स्पैनिश लीग मैच में लोपेज के दाएं पैर की 5वीं मेटाटार्सल हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। क्लब ने बताया कि उन्हें सर्जरी से गुजरना होगा और वे अगले महीने शुरू हो रहे वर्ल्ड कप तक फिट नहीं हो पाएंगे।

बार्सिलोना के मिडफील्डर 17 मई को रियल बेटिस के खिलाफ चोटिल हो गए।

लोपेज स्पेन की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2024 यूरो कप जीता था। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक 2024 में स्पेन को गोल्ड जिताने में 6 गोल दागे थे, जिसमें फ्रांस के खिलाफ फाइनल में किए गए 2 गोल भी शामिल थे। स्पेन वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 15 जून को अटलांटा में केप वर्डे के खिलाफ करेगा।

———————————

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

फीफा वर्ल्ड कप के लिए बेल्जियम टीम का ऐलान, डि ब्रुइन और कोर्टुआ संभालेंगे कमान, ओपेंडा बाहर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए बेल्जियम ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। रियाल मैड्रिड के गोलकीपर थिबो कोर्टुआ और मिडफील्डर केविन डि ब्रुइन टीम की कमान संभालेंगे। वर्ल्ड कप 12 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प आज अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे:ईरान-गाजा और टैरिफ पर बयान दे सकते हैं; एपस्टीन सेक्स स्कैंडल की कई पीड़ित शामिल होंगी

February 25, 2026/
2:20 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में दूसरे कार्यकाल का दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण देंगे। इस...

ग्वालियर हाईकोर्ट का OBC क्रीमीलेयर को लेकर फैसला:कोर्ट ने कहा-पति की सैलरी से नहीं बल्कि मां-पिता की सामाजिक-आर्थिक दशा से तय होगाी ओबीसी क्रीमीलेयर

April 5, 2026/
12:04 am

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने ओबीसी क्रीमीलेयर से जुड़ी एक याचिका पर शनिवार को बड़ा व अहम फैसला...

Trump Targets Iran on Social Media

September 7, 2026/
12:17 pm

वॉशिंगटन डीसी15 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रविवार को ईरान के खिलाफ सोशल मीडिया पर करीब 1...

Rajasthan Jal Jeevan Mission Scam

May 7, 2026/
6:31 am

पूर्व मंत्री महेश जोशी को ACB ने गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जयपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। भष्टाचार...

बंगाल में फालता सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग:ममता के भतीजे बोले- गुजराती गैंग को डायमंड हार्बर मॉडल तोड़ने में दस जन्म लगेंगे

May 3, 2026/
5:49 am

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की फालता विधानसभा सीट के सभी 285 पोलिंग बूथों पर 21 मई को दोबारा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Neymar Returns, Modric Captains for World Cup 2026

Neymar Returns, Modric Captains for World Cup 2026
  • Hindi News
  • Sports
  • Brazil & Croatia Squads: Neymar Returns, Modric Captains For World Cup 2026

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील और क्रोएशिया की टीमों का ऐलान हो गया है। 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील में 3 साल बाद जूनियर नेमार की वापसी हुई है। जबकि, क्रोएशिया ने 40 साल के लुका मोड्रिच को कप्तान बनाया है। वे अपना 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वहीं, स्पेन के युवा मिडफील्डर फर्मिन लोपेज दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

48 टीमें के इस टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून से होगी। जोकि अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में 16 शहरों में खेला जाएगा। हाल ही में फ्रांस और बेल्जियम ने भी अपनी-अपनी टीमों का ऐलान किया था।

चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे नेमार

ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को रियो डी जेनेरियो में टीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा- ‘हमने पूरे साल नेमार का बारीकी से विश्लेषण किया। पिछले कुछ समय में उन्होंने लगातार फुटबॉल खेला है। उनकी फिटनेस इस बड़े मंच के लिए बिल्कुल दुरुस्त है।’

34 साल के नेमार चोट के कारण 2023 के बाद से ब्राजील के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए। वे करियर का चौथा वर्ल्ड कप (2014, 2018, 2022, 2026) खेलेंगे। ब्राजील को ग्रुप-C में रखा गया है। उसका पहला मैच 13 जून को मोरक्को से होगा। फिर हैती और स्कॉटलैंड से मुकाबले होंगे।

  • गोलकीपर एलिसन बेकर चोट से ठीक होकर लौटे हैं। रियल मैड्रिड के विनीसियस जूनियर, बार्सिलोना के राफिन्हा और 19 साल के एंड्रिक फॉरवर्ड लाइन में होंगे।
  • इस सीजन प्रीमियर लीग में चेल्सी के लिए 15 गोल और 5 असिस्ट करने वाले टॉप स्कोरर जोआओ पेड्रो को टीम में जगह नहीं मिली है।

ब्राजील का पूरा वर्ल्ड कप स्क्वाॅड:

गोलकीपर्स: एलिसन बेकर (लिवरपूल), एडरसन (फेनरबाश), वेवरटन (ग्रेमियो)।

डिफेंडर्स: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा (फ्लेमेंगो), ब्रेमर (जुवेंटस), इबानेज़ (अल-अहली), वेस्ले (रोमा), मार्किन्होस (पेरिस सेंट-जर्मेन), गेब्रियल (आर्सेनल), डगलस सैंटोस (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग)।

मिडफील्डर्स: ब्रूनो गुइमारेस (न्यूकैसल), कैसिमिरो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डैनिलो सैंटोस (बोटाफोगो), फैबिन्हो (अल-इत्तिहाद), लुकास पाकेटा (फ्लेमेंगो)।

फॉरवर्ड्स: एंड्रिक (लायन), गेब्रियल मार्टिनेली (आर्सेनल), इगोर थियागो (ब्रेंटफोर्ड), मैथ्यूज कुन्हा (मैनचेस्टर यूनाइटेड), राफिन्या (बार्सिलोना), विनिसियस जूनियर (रियल मैड्रिड), लुइज़ हेनरिक (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग), नेमार (सांतोस), रेयान (बॉर्नमाउथ)।

मोड्रिच 200 इंटरनेशनल मैच पूरे कर सकते हैं

क्रोएशिया के मुख्य कोच ज्लाटको डालिच ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें 40 साल के दिग्गज लुका मोड्रिच को चुना गया। वे करियर का 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वे पिछले महीने गाल की हड्डी टूटने की चोट का शिकार हो गए थे। डालिच ने उम्मीद जताई है कि वे 17 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वर्ल्ड कप मैच तक फिट हो जाएंगे। मोड्रिच 200 इंटरनेशनल मैच पूरे कर सकते हैं।

टीम में स्टार फॉरवर्ड इवान पेरिसिच भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले तीनों वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के लिए गोल दागे हैं। क्रोएशिया की टीम 2018 वर्ल्ड कप की उपविजेता रही थी, जबकि 2022 वर्ल्ड कप में उसने तीसरा स्थान हासिल किया था। क्रोएशिया को ग्रुप-एल में रखा गया है। टीम 17 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। इसके बाद पनामा और घना से मुकाबले होंगे।

क्रोएशिया का पूरा वर्ल्ड कप स्क्वाॅड:

गोलकीपर्स: डोमिनिक लिवाकोविच, डोमिनिक कोटार्स्की, इवोर पांडुर।

डिफेंडर्स: जोस्को ग्वारदियोल, दुये सालेटा-सार, जोसिप सुतालो, जोसिप स्टैनिसिच, मारिन पोंग्रासिच, मार्टिन एर्लिक, लुका वुस्कोविच।

मिडफील्डर्स: लुका मोड्रिच, मातेयो कोवाचिच, मारियो पासालिच, निकोला व्लासिच, लुका सुसिच, मार्टिन बटुरिना, क्रिस्टियन जाकिच, पेटार सुसिच, निकोला मोरो, टोनी फ्रुक।

फॉरवर्ड्स: इवान पेरिसिच, आंद्रेज क्रामारिच, एंटे बुदिमिर, मार्को पासालिच, पेटार मूसा, इगोर माटानोविच।

स्टैंड-बाय खिलाड़ी (Stand-by Players): लोवरो मायेर, फ्रैंजो इवानोविच, डियोन ड्रेना बेलजो, इवान स्मोलसिच, कार्लो लेटिका, एड्रियन सेगेसिच, लुका स्टोज्कोविच।

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट लोपेज बाहर

स्पेन के 23 साल के मिडफील्डर फर्मिन लोपेज का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया है। बार्सिलोना क्लब के अनुसार, रविवार को रियल बेटिस के खिलाफ स्पैनिश लीग मैच में लोपेज के दाएं पैर की 5वीं मेटाटार्सल हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। क्लब ने बताया कि उन्हें सर्जरी से गुजरना होगा और वे अगले महीने शुरू हो रहे वर्ल्ड कप तक फिट नहीं हो पाएंगे।

बार्सिलोना के मिडफील्डर 17 मई को रियल बेटिस के खिलाफ चोटिल हो गए।

बार्सिलोना के मिडफील्डर 17 मई को रियल बेटिस के खिलाफ चोटिल हो गए।

लोपेज स्पेन की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2024 यूरो कप जीता था। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक 2024 में स्पेन को गोल्ड जिताने में 6 गोल दागे थे, जिसमें फ्रांस के खिलाफ फाइनल में किए गए 2 गोल भी शामिल थे। स्पेन वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 15 जून को अटलांटा में केप वर्डे के खिलाफ करेगा।

———————————

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

फीफा वर्ल्ड कप के लिए बेल्जियम टीम का ऐलान, डि ब्रुइन और कोर्टुआ संभालेंगे कमान, ओपेंडा बाहर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए बेल्जियम ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। रियाल मैड्रिड के गोलकीपर थिबो कोर्टुआ और मिडफील्डर केविन डि ब्रुइन टीम की कमान संभालेंगे। वर्ल्ड कप 12 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket