Monday, 30 Nov 2026 | 04:04 AM

Trending :

हफ्ते की टॉप जॉब्स: गुजरात पुलिस में 3000 भर्ती, राजस्थान में 1909 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 5 हजार से ज्यादा नौकरियां – Gujarat Police & Rajasthan Job Vacancy सूचना मंत्रालय से करें 6 महीने की पेड इंटर्नशिप: पदों की संख्या 30; बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन – MeitY Internship 2027 CBSE 12 वीं में 97% ने चुना अंग्रेजी: हाई स्टडीज, एकेडमिक डिस्कशन वजह, दूसरे नंबर पर केमेस्ट्री के लिए 57% रजिस्ट्रेशन – CBSE Class 12 Board Exam: English Most Chosen Subject UPPSC के अध्यक्ष बने आलोक सिंह: नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर, राजनाथ सिंह के सचिव रहे, जानिए कंप्लीट प्रोफाइल – Alok Singh Appointed UPPSC Chairman 552 पदों पर निकली भर्ती, सिर्फ 48 कैंडिडेट हुए सिलेक्ट: मिनिमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए, RPSC ने जारी किया स्कूल लेक्चरर का रिजल्ट – RPSC Agriculture Lecturer Result 2026 करेंट अफेयर्स 28 नवंबर: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर देश में पहला म्यूजियम शुरू, लोकसभा सीटों में 50% बढ़ाने को मंजूरी – India First CJI Museum
EXCLUSIVE

Ishank Singh Ranchi | Youngest Swimmer Crosses Pak Strait, Sets World Record

Ishank Singh Ranchi | Youngest Swimmer Crosses Pak Strait, Sets World Record

Hindi News Sports Ishank Singh Ranchi | Youngest Swimmer Crosses Pak Strait, Sets World Record रांची18 मिनट पहले कॉपी लिंक इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच मौजूद समुद्री रास्ता तैरकर पार किया। रांची के रहनेवाले 7 साल के इशांक सिंह ने महज विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी (तमिलनाडु) तक 29 किलोमीटर का खतरनाक ‘पाक स्ट्रेट’ का रास्ता 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार किया। इशांक को यंगेस्ट स्विमर का विश्व रिकॉर्ड सर्टिफिकेट दिया गया है। उन्होंने 30 अप्रैल 2026 को यह उपलब्धि हासिल की। इशांक अब ‘पाक स्ट्रेट’ का समुद्री रास्ता पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के स्विमर बन गए हैं। यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम ने उन्हें ‘यंगेस्ट एंड फास्टेस्ट पाक स्ट्रेट स्विमर’ का विश्व रिकॉर्ड सर्टिफिकेट भी दिया है। इशांक रोज 4 से 5 घंटे प्रैक्टिस करते थे इशांक रांची के धुर्वा डैम में रोजाना 4 से 5 घंटे की प्रैक्टिस करते थे। उनकी ट्रेनिंग कोच अमन कुमार जायसवाल और बजरंग कुमार के गाइडेंस में हुई। पाल्क स्ट्रेट भारत और श्रीलंका के बीच स्थित है, जहां तेज धाराएं और समुद्री जानवरों का खतरा रहता है। इसके बावजूद उन्होंने पूरा रास्ता तय किया। समुद्री तैराकी के लिए इशांक रोज धुर्वा डैम में प्रैक्टिस करते थे। तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं इशांक इशांक रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया है। उन्होंने इशांक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे स्कूल, रांची और पूरे देश के लिए गर्व का पल बताया है। ————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई इंडियंस को झटका, सैंटनर टूर्नामेंट से बाहर:एक महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे, इंग्लैंड-आयरलैंड टेस्ट से भी बाहर; चेन्नई के मैच में चोट लगी थी IPL में लगातार हार का सामना कर रही मुंबई इंडियंस के लिए एक और बुरी खबर आई है। उनके स्टार ऑलराउंडर और न्यूजीलैंड के वाइट बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Ishank Singh Ranchi | Youngest Swimmer Crosses Pak Strait, Sets World Record

Ishank Singh Ranchi | Youngest Swimmer Crosses Pak Strait, Sets World Record

Hindi News Sports Ishank Singh Ranchi | Youngest Swimmer Crosses Pak Strait, Sets World Record रांची1 घंटे पहले कॉपी लिंक इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच मौजूद समुद्री रास्ता तैरकर पार किया। रांची के रहनेवाले 7 साल के इशांक सिंह ने महज विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी (तमिलनाडु) तक 29 किलोमीटर का खतरनाक ‘पाक स्ट्रेट’ का रास्ता 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार किया। इशांक को यंगेस्ट स्विमर का विश्व रिकॉर्ड सर्टिफिकेट दिया गया है। उन्होंने 30 अप्रैल 2026 को यह उपलब्धि हासिल की। इशांक अब ‘पाक स्ट्रेट’ का समुद्री रास्ता पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के स्विमर बन गए हैं। यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम ने उन्हें ‘यंगेस्ट एंड फास्टेस्ट पाक स्ट्रेट स्विमर’ का विश्व रिकॉर्ड सर्टिफिकेट भी दिया है। इशांक रोज 4 से 5 घंटे प्रैक्टिस करते थे इशांक रांची के धुर्वा डैम में रोजाना 4 से 5 घंटे की प्रैक्टिस करते थे। उनकी ट्रेनिंग कोच अमन कुमार जायसवाल और बजरंग कुमार के गाइडेंस में हुई। पाल्क स्ट्रेट भारत और श्रीलंका के बीच स्थित है, जहां तेज धाराएं और समुद्री जानवरों का खतरा रहता है। इसके बावजूद उन्होंने पूरा रास्ता तय किया। समुद्री तैराकी के लिए इशांक रोज धुर्वा डैम में प्रैक्टिस करते थे। तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं इशांक इशांक रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया है। उन्होंने इशांक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे स्कूल, रांची और पूरे देश के लिए गर्व का पल बताया है। ————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई इंडियंस को झटका, सैंटनर टूर्नामेंट से बाहर:एक महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे, इंग्लैंड-आयरलैंड टेस्ट से भी बाहर; चेन्नई के मैच में चोट लगी थी IPL में लगातार हार का सामना कर रही मुंबई इंडियंस के लिए एक और बुरी खबर आई है। उनके स्टार ऑलराउंडर और न्यूजीलैंड के वाइट बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

South Africa Wins T20 Series vs India 4-1; Captain Wolvaardt Sets World Record

South Africa Wins T20 Series vs India 4-1; Captain Wolvaardt Sets World Record

Hindi News Sports South Africa Wins T20 Series Vs India 4 1; Captain Wolvaardt Sets World Record 10 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा हार के साथ खत्म हुआ है। बेनोनी में सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 23 रन से हराया। इस जीत से मेजबान टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। ‘फ्रीडम डे’ पर साउथ अफ्रीका की जीत की स्टार कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट रहीं, जिन्होंने नाबाद 92 रन बनाए। भारत को 156 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी। लॉरा वोल्वार्ड्ट ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा 330 रन बनाए साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट के लिए यह सीरीज ऐतिहासिक रही। उन्होंने 5 मैचों में 330 रन बनाए, जो किसी भी बाइलेटरल टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर (276 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। वोल्वार्ड्ट ने चार बार 50+ स्कोर बनाए। आखिरी मैच में उन्होंने 30 गेंदों में फिफ्टी और 56 गेंदों में 92* रन बनाकर टीम को 155 तक पहुंचाया। वोल्वार्ड्ट के अलावा कोई नहीं चला एक समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 14 ओवर में 97/3 था और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में कसी गेंदबाजी की। दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ने 2-2 विकेट लेकर मिडिल ऑर्डर को झकझोरा। मेजबान टीम ने 49 रन में 6 विकेट गंवाए। दीप्ति ने एनेरी डर्कसन और एनेके बॉश को आउट किया, जबकि रेणुका ने क्लो ट्रायोन और नादिन डी क्लार्क के विकेट लिए। फ्लॉप रही भारतीय बल्लेबाजी: भारती फुलमाली की कोशिश बेकार 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना को आराम दिए जाने के बाद शेफाली वर्मा के साथ अनुष्का शर्मा ओपनिंग करने उतरीं, लेकिन टीम ने 38 रन पर 3 विकेट गंवाए। शेफाली (10), जेमिमा (7) और अनुष्का (15) जल्दी आउट हो गईं। भारती फुलमाली ने 40 रन बनाकर उम्मीद जगाई, लेकिन साथ नहीं मिला। ऋचा घोष 25 रन बनाकर नाबाद रहीं, पर टीम लक्ष्य से दूर रही। हरमनप्रीत कौर और भारती फुलमाली ने चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। वर्ल्ड कप से पहले भारत की चिंताएं: पावरप्ले में विकेट न मिलना बड़ी समस्या टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज भारत के लिए ‘वेक-अप कॉल’ रही। पूरी सीरीज में भारतीय गेंदबाज पावरप्ले में विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिखे। फील्डिंग भी चिंता रही, जहां भारत ने 12 कैच छोड़े। हालांकि, दीप्ति शर्मा का फॉर्म में लौटना और अनुष्का शर्मा का आत्मविश्वास सकारात्मक पहलू हैं। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी पड़ाव होगा। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

South Africa Wins T20 Series vs India 4-1; Captain Wolvaardt Sets World Record

South Africa Wins T20 Series vs India 4-1; Captain Wolvaardt Sets World Record

Hindi News Sports South Africa Wins T20 Series Vs India 4 1; Captain Wolvaardt Sets World Record 15 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा हार के साथ खत्म हुआ है। बेनोनी में सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 23 रन से हराया। इस जीत से मेजबान टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। ‘फ्रीडम डे’ पर साउथ अफ्रीका की जीत की स्टार कप्तान लॉरा वोल्वार्ट रहीं, जिन्होंने नाबाद 92 रन बनाए। भारत को 156 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी। लॉरा वोल्वार्ड्ट ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा 330 रन बनाए साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट के लिए यह सीरीज ऐतिहासिक रही। उन्होंने 5 मैचों में 330 रन बनाए, जो किसी भी बाइलेटरल टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर (276 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। वोल्वार्ड्ट ने चार बार 50+ स्कोर बनाए। आखिरी मैच में उन्होंने 30 गेंदों में फिफ्टी और 56 गेंदों में 92* रन बनाकर टीम को 155 तक पहुंचाया। वोल्वार्ट के अलावा कोई नहीं चला एक समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 14 ओवर में 97/3 था और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में कसी गेंदबाजी की। दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ने 2-2 विकेट लेकर मिडिल ऑर्डर को झकझोरा। मेजबान टीम ने 49 रन में 6 विकेट गंवाए। दीप्ति ने एनेरी डर्कसन और एनेके बॉश को आउट किया, जबकि रेणुका ने क्लो ट्रायोन और नादिन डी क्लार्क के विकेट लिए। फ्लॉप रही भारतीय बल्लेबाजी: भारती फुलमाली की कोशिश बेकार 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना को आराम दिए जाने के बाद शेफाली वर्मा के साथ अनुष्का शर्मा ओपनिंग करने उतरीं, लेकिन टीम ने 38 रन पर 3 विकेट गंवाए। शेफाली (10), जेमिमा (7) और अनुष्का (15) जल्दी आउट हो गईं। भारती फुलमाली ने 40 रन बनाकर उम्मीद जगाई, लेकिन साथ नहीं मिला। ऋचा घोष 25 रन बनाकर नाबाद रहीं, पर टीम लक्ष्य से दूर रही। हरमनप्रीत कौर और भारती फुलमाली ने चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। वर्ल्ड कप से पहले भारत की चिंताएं: पावरप्ले में विकेट न मिलना बड़ी समस्या टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज भारत के लिए ‘वेक-अप कॉल’ रही। पूरी सीरीज में भारतीय गेंदबाज पावरप्ले में विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिखे। फील्डिंग भी चिंता रही, जहां भारत ने 12 कैच छोड़े। हालांकि, दीप्ति शर्मा का फॉर्म में लौटना और अनुष्का शर्मा का आत्मविश्वास सकारात्मक पहलू हैं। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी पड़ाव होगा। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

2026 is the best year for cinema after Covid, INDIAN cinema, WORLD CINEMA

2026 is the best year for cinema after Covid, INDIAN cinema, WORLD CINEMA

लंदन/मुंबई3 घंटे पहले कॉपी लिंक सर्वे के मुताबिक 87% जेन जी (1997–2012) ने पिछले 12 महीनों में कम से कम एक फिल्म सिनेमाघर में जरूर देखी। – प्रतीकात्मक फोटो सिनेमाहॉल का दौर ‘खत्म’ होने की अफवाहों के बीच 2026 को कोविड के बाद वैश्विक बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे अच्छा साल माना जा रहा है। दुनियाभर के सिनेमाघरों में रौनक फिर लौट आई है, जिसकी बड़ी वजह जेन जी है। फैन्डैंगो के सर्वे में 87% जेन जी (1997–2012) ने पिछले 12 महीनों में कम से कम एक फिल्म सिनेमाघर में जरूर देखी। इसके बाद मिलेनियल्स (1981 से 1996) 82% रहे। इस मामले में जेनरेशन ‘एक्स’(1965 से 1980) 70% व 1946 से 1964 के बीच जन्मे बूमर्स 58% रहे। सर्वे के अनुसार, जेन-जी साल में औसतन 7 बार सिनेमाघर जाता है। यह बाकी समूहों से ज्यादा है। जेन-जी स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया के साथ बड़ी हुई, लेकिन अब कई युवा एल्गोरिदम वाले डिजिटल माहौल से थक रहे हैं। ‘टॉक ऑफ द टाउनसेंड्स’ पॉडकास्ट के होस्ट बेनेडिक्ट और हन्ना टाउनसेंड के अनुसार, इंटरनेट अब परेशान करने वाला लगने लगा है, इसलिए जेन जी स्क्रीन से बाहर सामाजिक अनुभव चाहती है, जिसमें सिनेमा अहम भूमिका निभा रहा है। 22 वर्षीय टिकटॉकर फ्लोरेंस रोज कहती हैं कि थिएटर जाना दोस्तों से जुड़ने का तरीका बन गया है, जहां कुछ समय के लिए फोन से दूरी बनाई जा सकती है। भारत में टिकट खरीदने वालों में 60% से अधिक युवा भारत में सिनेमा आज भी ‘ग्रुप इवेंट’ की तरह है। भारतीय मल्टीप्लेक्स चेन (पीवीआर-आईनॉक्स) के आंकड़ों के अनुसार, सिनेमा टिकट खरीदने वाले 60% से अधिक लोग 15 से 30 वर्ष की आयु के हैं। उधर, बुकमाय शो की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 75% मूवी टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं और इनमें ज्यादातर बुकिंग 18-25 साल के युवा करते हैं। कॉन्सर्ट के मुकाबले सिनेमा अब भी सस्ता महंगे कॉन्सर्ट और क्लबिंग के मुकाबले सिनेमा अब भी सस्ता है। यूके नाइट टाइम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अनुसार 68% युवा ज्यादा खर्च की वजह से सिनेमा को प्राथमिकता दे रहे हैं। लैटरबॉक्स्ड जैसे एप्स ने सिनेमा का क्रेज बढ़ाया है, जहां यूजर फिल्म रिव्यू शेयर करते हैं। इसके यूजर 2020 में 17 लाख थे जो 2026 में बढ़कर 2.6 करोड़ हो गए। वहीं बार्बी एप पर ही 11 लाख से ज्यादा रिव्यू आ चुके हैं, जो फिल्मों को लेकर उत्साह दिखाता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

World Bank Ajay Banga & Nikhil Kamath Discuss Youth DQ Success Mantra India

World Bank Ajay Banga & Nikhil Kamath Discuss Youth DQ Success Mantra India

Hindi News Business World Bank Ajay Banga & Nikhil Kamath Discuss Youth DQ Success Mantra India नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय बंगा ने कहा कि विकासशील देशों में गरीबी मिटानी है तो नौकरियां देनी होंगी। उन्होंने पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ पर ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के सीईओ निखिल कामथ के साथ बातचीत में ग्लोबल इकोनॉमी, भारत की प्रगति और युवाओं के भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में आए बदलावों की तारीफ की, तो वहीं देश में पर्यटन की कम संख्या पर चिंता भी जताई। बंगा ने अपने करियर के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे एक ‘आर्मी ब्रैट’ से लेकर वर्ल्ड बैंक के शीर्ष पद तक का उनका सफर लचीलेपन और सही फैसलों पर टिका रहा। पढ़िए इस बातचीत के संपादित अंश… सवाल: आप भारत की वर्तमान आर्थिक स्थिति और भविष्य को कैसे देखते हैं? जवाब: मैं भारत के भविष्य को लेकर बहुत आशावादी हूं। पिछले 20-25 सालों में भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर-चाहे वो सड़कें हों, पोर्ट्स हों या बिजली-पानी-पूरी तरह बदल गया है। जब लोगों के पास बुनियादी सुविधाएं होती हैं और वे भविष्य को लेकर सकारात्मक होते हैं, तो खपत बढ़ती है। भारत अभी उसी दौर में है जहां मध्यम वर्ग का दायरा बढ़ रहा है। समृद्धि के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा ही सबसे मजबूत स्तंभ हैं और भारत सही दिशा में है। सवाल: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए टूरिज्म सेक्टर की क्या भूमिका हो सकती है? जवाब: भारत के पास पहाड़ों से लेकर समुद्र तट, बेहतरीन खाना और समृद्ध संस्कृति है। इसके बावजूद यहां साल भर में 2 करोड़ (20 मिलियन) से भी कम पर्यटक आते हैं। यह भारत की असली क्षमता के मुकाबले बहुत कम है। अगर हम टूरिज्म पर सही से फोकस करें, तो यह अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। सवाल: आपने सफलता के लिए IQ और EQ के साथ DQ की बात की है, यह ‘DQ’ क्या है? जवाब: पहले लोग सिर्फ बुद्धिमानी (IQ) को देखते थे, फिर टीम वर्क और भावनाओं (EQ) को समझने का दौर आया। लेकिन आज के दौर में ‘DQ’ यानी Decency Quotient (शालीनता का स्तर) सबसे जरूरी है। इसका मतलब है कि आप कितने शालीन और ईमानदार इंसान हैं। क्या लोग आपके साथ काम करना चाहते हैं? क्या आप दूसरों को आगे बढ़ने का फेयर चांस देते हैं? सादगी और दूसरों के प्रति सम्मान ही आज की सबसे बड़ी लीडरशिप स्किल है। सवाल: नौकरी को लेकर आपके पास क्या आंकड़े हैं? जवाब: यह एक गंभीर चुनौती है। अगले 15 सालों में उभरते बाजारों में करीब 120 करोड़ युवा कामकाजी उम्र (18 साल) के हो जाएंगे। लेकिन, वर्तमान स्थिति के हिसाब से हम सिर्फ 40 करोड़ नौकरियां ही पैदा कर पाएंगे। यह 80 करोड़ नौकरियों का जो गैप है, वह दुनिया में अस्थिरता और हिंसा का कारण बन सकता है। इसीलिए वर्ल्ड बैंक का पूरा फोकस अब ‘आशा और अवसर’ पैदा करने पर है। सवाल: वर्ल्ड बैंक कैसे काम करती है? जवाब: वर्ल्ड बैंक सिर्फ पैसे देने वाला बैंक नहीं, बल्कि एक ‘नॉलेज बैंक’ है जिसके पास 80 साल का अनुभव है। इसके पांच मुख्य अंग हैं। IBRD मध्यम आय वाले देशों को लोन देता है, जबकि IDA सबसे गरीब देशों को अनुदान देता है। IFC प्राइवेट सेक्टर में निवेश बढ़ाता है और MIGA राजनीतिक जोखिमों का बीमा करता है। हम हर साल लगभग 120 बिलियन डॉलर बाजार में लगाते हैं। हमारी ‘ट्रिपल-A’ रेटिंग की वजह से हम बाजार से सस्ता पैसा जुटा पाते हैं। सवाल: गरीबी दूर करने के लिए आप किस मॉडल को सबसे प्रभावी मानते हैं? जवाब: गरीबी को खत्म करने का सबसे अचूक हथियार ‘नौकरी’ है। मेरा मानना है कि अमीरों से छीनकर गरीबों को देने के बजाय हमें ‘नदी का जल स्तर’ बढ़ाना चाहिए ताकि सभी नावें ऊंची उठ सकें। सरकार का काम सही नियम और इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना है, जबकि नौकरियां पैदा करना प्राइवेट सेक्टर, खासकर छोटे और मध्यम उद्योगों का काम है। नौकरी से सिर्फ पैसा नहीं आता, व्यक्ति में आत्मविश्वास और उम्मीद भी जगती है। सवाल: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से क्या नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है? जवाब: विकसित देशों में ‘Big AI’ सर्विस सेक्टर और कोडिंग के लिए चुनौती हो सकता है, लेकिन भारत जैसे देशों के लिए ‘स्माॉल AI’ वरदान बनेगा। ऐसा AI जो फोन पर बिना इंटरनेट के किसान को कीटनाशक की जानकारी दे सके या डॉक्टर को बीमारी पहचानने में मदद करे, वह असली बदलाव लाएगा। अगर हम युवाओं को सही स्किल्स दें, तो तकनीक बोझ नहीं, बल्कि तरक्की का रास्ता बनेगी। सवाल: भारतीय मूल के CEO दुनिया की बड़ी कंपनियों को लीड कर रहे हैं, इसका राज क्या है? जवाब: इसके तीन मुख्य कारण हैं। पहला- विविधता: भारत में हम अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों के बीच पलते हैं, जिससे हम हर तरह के लोगों के साथ काम करना सीख जाते हैं। दूसरा- जुगाड़ (लचीलापन): इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों के बीच हमने हमेशा ‘प्लान-बी’ और ‘प्लान-सी’ तैयार रखना सीखा है। तीसरा- रिस्क लेने की क्षमता: सफलता 50% किस्मत है और 50% इस पर निर्भर है कि आप मिले हुए मौके पर कितना बड़ा रिस्क लेते हैं। सवाल: युवाओं के लिए आपकी क्या विशेष सलाह है? जवाब: हमेशा फ्लेक्सिबल और अडॉप्टेबल रहें। कभी भी ‘आर्मचेयर क्रिटिक’ न बनें, यानी बाहर बैठकर सिर्फ बुराई न करें, बल्कि मैदान में उतरकर बदलाव का हिस्सा बनें। और सबसे जरूरी बात-हमेशा आशावादी रहें। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Virat Kohli Novak Djokovic; Laureus World Sports Awards

Virat Kohli Novak Djokovic; Laureus World Sports Awards

Hindi News Sports Virat Kohli Novak Djokovic; Laureus World Sports Awards | Cricket Tennis स्पोर्ट्स डेस्क20 मिनट पहले कॉपी लिंक 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली को अपना क्रिकेट हीरो बताया है। 2026 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के दौरान जोकोविच ने खुलासा किया कि क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी कोहली की वजह से ही शुरू हुई। उन्होंने कहा, ‘हां विराट दोस्‍त हैं और ऐसे शख्‍स हैं जिनका मैं सम्‍मान करता हूं। ईमानदारी से कहूं तो वो ही कारण है कि मैंने क्रिकेट फॉलो करना शुरू किया। पहले मैं क्रिकेट नहीं फॉलो करता था, लेकिन कोहली के कारण मैंने इसे देखना शुरू किया। हम संपर्क में रहते हैं। उम्‍मीद है कि जब मैं भारत आऊंगा तो वो मेरे साथ जुड़ेंगे। हम कुछ क्रिकेट और कुछ टेनिस खेलेंगे, आनंद लेंगे और खेल का जश्‍न मनाते हुए सकारात्‍मक ऊर्जा फैलाएंगे। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के दौरान नोवाक जोकोविच। मैं जल्द भारत आउंगा भारत आने को लेकर जोकोविच ने कहा, मेरा संदेश हमेशा से यह है कि भारतीय फैंस और दुनियाभर के फैंस से मिलने वाले समर्थन की कद्र, सम्‍मान और प्‍यार है। मैं जल्द भारत आउंगा, क्‍योंकि मैं वहां जाना चाहता हूं। पिछले कुछ सालों से मेरे मन में भावना है कि भारत की यात्रा करना है। उन्होंने आगे कहा, मुझे वाकई उम्‍मीद है कि एक समारोह के लिए भारत आऊंगा और कोई मैच या कुछ तो जरूर खेलूंगा। मेरी यह चाहत है क्‍योंकि मैं भारतीय लोगों से खुद को करीब महसूस करता हूं। अल्काराज-सबालेंका बेस्ट प्लेयर्स 22 साल के कार्लोस अलकराज को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड के बाद उन्होंने कहा कि ये सम्मान उनके लिए खास है क्योंकि वे अब लियोनल मेसी, रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। विमेंस कैटेगरी में एरिना सबालेंका को स्पोर्ट्सविमेन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि मेहनत और दबाव से जूझने का भी सम्मान है। अलकराज को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

1 मिनट पहले कॉपी लिंक जापान में सोमवार को 7.4 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया। जिसके बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी चेतावनी जारी कर दी गई है। जापान मौसम एजेंसी के मुताबिक, इवाते प्रांत और होक्काइडो के कुछ हिस्सों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें पहुंचने की आशंका है। अधिकारियों ने लोगों से तुरंत ऊंचे इलाकों में जाने और तट तथा नदियों से दूर रहने की अपील की है। राहत और आपात सेवाएं हालात पर नजर बनाए हुए हैं और संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जापान भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे सक्रिय देशों में से एक है। हर साल जापान में हजारों झटके दर्ज होते हैं। यह देश चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है, जिसके कारण यहां भूकंपीय गतिविधियां आम हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा- अमेरिका से करीबी रिश्ते अब कमजोरी बने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि अमेरिका के साथ करीबी रिश्ते अब उनके देश के लिए कमजोरी बन रहे हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर 10 मिनट का एक वीडियो जारी किया। इसमें कार्नी ने कहा कि अमेरिका ने व्यापार नीति में बड़ा बदलाव किया है और टैरिफ को ग्रेट डिप्रेशन जैसे स्तर तक बढ़ाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया पहले से ज्यादा खतरनाक और बंट गई है इसलिए कनाडा को अपनी नीतियां बदलनी होंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहेंगे इसलिए इस भ्रम से बाहर निकलना जरूरी है। कनाडा को नए देशों के साथ व्यापार बढ़ाना होगा। इसी दिशा में भारत के साथ CEPA ट्रेड समझौते पर बातचीत आगे बढ़ रही है। मार्च में उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और इस साल के अंत तक डील पूरी होने की उम्मीद है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Agarkars India Cricket Chief Selector Term Extended Till World Cup 2027

Agarkars India Cricket Chief Selector Term Extended Till World Cup 2027

Hindi News Sports Agarkars India Cricket Chief Selector Term Extended Till World Cup 2027 2 मिनट पहले कॉपी लिंक अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया 2024 और इस साल टी-20 वर्ल्ड कप और पिछले साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। अब वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बने रहेंगे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि अजीत ने BCCI से अपने क्रॉन्ट्रैक्ट को 2027 वनडे वर्ल्ड कप बढ़ाने की मांग की थी। हालांकि एनआई को BCCI के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि अजीत का कार्यकाल रिन्यू किया गया है, एक्सटेंड (नहीं। वे अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर चौथे साल के लिए पद पर बने रहेंगे। BCCI के नियमों के मुताबिक, एक चयनकर्ता जूनियर या सीनियर चयन समिति में अधिकतम चार साल तक रह सकता है। अगरकर का मौजूदा कार्यकाल पहले ही बढ़ाया जा चुका है। 2025 IPL से पहले BCCI ने उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाकर जून 2026 तक कर दिया था। पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। अगरकर के कार्यकाल में भारत ने तीन खिताब जीते अजीत अगरकर का पिछला कार्यकाल बेहद सफल रहा। अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच उनके द्वारा चुनी गई भारतीय टीमों ने चार ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में जगह बनाई। इनमें से भारत ने तीन खिताब अपने नाम किए। 2024 और 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तथा 2025 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी। इसके अलावा, टीम इंडिया 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कोहली-रोहित के संन्यास और शमी को बाहर करने जैसे कड़े फैसले पने कार्यकाल के दौरान अगरकर की कमेटी ने कई कड़े और बड़े फैसले लिए। इसमें सबसे प्रमुख विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की प्रक्रिया को संभालना और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर करना था। वहीं 2026 टी-20 वर्ल्ड कप टीम से टेस्ट और वनडे कैप्टन शुभमन गिल को ड्रॉप कर ईशान किशन जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ी को मौका देने जैसे बड़े फैसले भी लिए। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ‘कंटिन्यूटी’ पर फोकस अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होना है। BCCCI चाहता है कि टीम की कोर और चयन प्रक्रिया में स्थिरता बनी रहे। अगरकर का कार्यकाल बढ़ने का मतलब है कि वे अगले वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने के मिशन पर काम जारी रखेंगे। बोर्ड का मानना है कि इस समय चयन समिति के नेतृत्व में बदलाव करना टीम की लय को बिगाड़ सकता है। 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं अगरकर करियर में 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 58, वनडे में 288 और टी-20 इंटरनेशनल में 3 विकेट लिए हैं। देखें उनके 3 रिकॉर्ड्स… टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे : अजित अगरकर 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे। उन्होंने टूर्नामेंट के 2 मैचों में 15 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया था। साउथ अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय : अजित अगरकर वनडे में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जमाने वाले भारतीय बैटर हैं। उन्होंने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 बॉल पर अर्धशतक जमाया था। सबसे तेज 50 विकेट लिए : अगरकर ने भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 50 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने 23 मुकाबलों में यह कारनामा किया था।————————————————-स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता Vs राजस्थान:5 मैच हार चुकी KKR को पहली जीत की तलाश, RR की वापसी की कोशिश IPL 2026 में रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की टूर्नामेंट में स्थिति बिल्कुल अलग है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Agarkars India Cricket Chief Selector Term Extended Till World Cup 2027

Agarkars India Cricket Chief Selector Term Extended Till World Cup 2027

Hindi News Sports Agarkars India Cricket Chief Selector Term Extended Till World Cup 2027 मुंबई33 मिनट पहले कॉपी लिंक अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया 2024 और इस साल टी-20 वर्ल्ड कप और पिछले साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। BCCI ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। अब वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बने रहेंगे। BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि अगरकर का कार्यकाल रिन्यू किया गया है, एक्सटेंड नहीं। वे अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर चौथे साल के लिए पद पर बने रहेंगे। BCCI के नियमों के मुताबिक, सिलेक्टर अधिकतम चार साल तक पद पर रह सकता है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि अगरकर ने खुद BCCI से अपना कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप बढ़ाने की मांग की थी। बोर्ड ने 2023 में दो साल के लिए अगरकर को चीफ सिलेक्टर बनाया था। 2025 में उन्हें पहले ही एक साल का एक्सटेंशन मिल चुका था। अब उनका कार्यकाल 2027 तक के लिए रिन्यू किया जा रहा है। इस तरह अगरकर कुल चार साल चीफ सिलेक्टर रहेंगे। कार्यकाल में भारत के नाम दो टी-20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी अजित अगरकर का अब तक का कार्यकाल बेहद सफल रहा। अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच उनके द्वारा चुनी गई भारतीय टीमों ने चार ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में जगह बनाई। इनमें से भारत ने तीन खिताब अपने नाम किए। 2024 और 2026 में दो टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी। इसके अलावा, टीम इंडिया 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कोहली-रोहित के संन्यास और शमी को बाहर करने जैसे कड़े फैसले अगरकर की अगुवाई वाली कमेटी ने कई कड़े और बड़े फैसले लिए। इसमें सबसे प्रमुख विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की प्रक्रिया को संभालना और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर करना था। वहीं 2026 टी-20 वर्ल्ड कप टीम से टेस्ट और वनडे कैप्टन शुभमन गिल को ड्रॉप करके ईशान किशन जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ी को मौका देने जैसे बड़े फैसले भी लिए। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कंटिन्यूटी पर फोकस अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होना है। BCCCI चाहता है कि टीम की कोर और चयन प्रक्रिया में स्थिरता बनी रहे। अगरकर का कार्यकाल बढ़ने का मतलब है कि वे अगले वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने के मिशन पर काम जारी रखेंगे। बोर्ड का मानना है कि इस समय चयन समिति के नेतृत्व में बदलाव करना टीम की लय को बिगाड़ सकता है। 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं अगरकर करियर में 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 58, वनडे में 288 और टी-20 इंटरनेशनल में 3 विकेट लिए हैं। देखें उनके 3 रिकॉर्ड्स… टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे: अजित अगरकर 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे। उन्होंने टूर्नामेंट के 2 मैचों में 15 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया था। साउथ अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय : अजित अगरकर वनडे में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जमाने वाले भारतीय बैटर हैं। उन्होंने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 बॉल पर अर्धशतक जमाया था। सबसे तेज 50 विकेट लिए: अगरकर ने भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 50 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने 23 मुकाबलों में यह कारनामा किया था।————————————————-स्पोर्ट्स की यह खबर की पढ़ें…अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई:सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला, ऋतुराज गायकवाड़ ने डाइविंग कैच पकड़ा; टॉप मोमेंट्स IPL के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…