Wednesday, 28 Oct 2026 | 09:32 AM

Trending :

EXCLUSIVE

South Africa Wins T20 Series vs India 4-1; Captain Wolvaardt Sets World Record

  • Hindi News
  • Sports
  • South Africa Wins T20 Series Vs India 4 1; Captain Wolvaardt Sets World Record

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा हार के साथ खत्म हुआ है। बेनोनी में सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 23 रन से हराया। इस जीत से मेजबान टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।

‘फ्रीडम डे’ पर साउथ अफ्रीका की जीत की स्टार कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट रहीं, जिन्होंने नाबाद 92 रन बनाए। भारत को 156 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी।

लॉरा वोल्वार्ड्ट ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा 330 रन बनाए

साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट के लिए यह सीरीज ऐतिहासिक रही। उन्होंने 5 मैचों में 330 रन बनाए, जो किसी भी बाइलेटरल टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा हैं।

उन्होंने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर (276 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। वोल्वार्ड्ट ने चार बार 50+ स्कोर बनाए। आखिरी मैच में उन्होंने 30 गेंदों में फिफ्टी और 56 गेंदों में 92* रन बनाकर टीम को 155 तक पहुंचाया।

वोल्वार्ड्ट के अलावा कोई नहीं चला

एक समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 14 ओवर में 97/3 था और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में कसी गेंदबाजी की। दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ने 2-2 विकेट लेकर मिडिल ऑर्डर को झकझोरा।

मेजबान टीम ने 49 रन में 6 विकेट गंवाए। दीप्ति ने एनेरी डर्कसन और एनेके बॉश को आउट किया, जबकि रेणुका ने क्लो ट्रायोन और नादिन डी क्लार्क के विकेट लिए।

फ्लॉप रही भारतीय बल्लेबाजी: भारती फुलमाली की कोशिश बेकार

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना को आराम दिए जाने के बाद शेफाली वर्मा के साथ अनुष्का शर्मा ओपनिंग करने उतरीं, लेकिन टीम ने 38 रन पर 3 विकेट गंवाए। शेफाली (10), जेमिमा (7) और अनुष्का (15) जल्दी आउट हो गईं।

भारती फुलमाली ने 40 रन बनाकर उम्मीद जगाई, लेकिन साथ नहीं मिला। ऋचा घोष 25 रन बनाकर नाबाद रहीं, पर टीम लक्ष्य से दूर रही।

हरमनप्रीत कौर और भारती फुलमाली ने चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े।

वर्ल्ड कप से पहले भारत की चिंताएं: पावरप्ले में विकेट न मिलना बड़ी समस्या

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज भारत के लिए ‘वेक-अप कॉल’ रही। पूरी सीरीज में भारतीय गेंदबाज पावरप्ले में विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिखे। फील्डिंग भी चिंता रही, जहां भारत ने 12 कैच छोड़े।

हालांकि, दीप्ति शर्मा का फॉर्म में लौटना और अनुष्का शर्मा का आत्मविश्वास सकारात्मक पहलू हैं। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी पड़ाव होगा।

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Nifty Surges 250 Points to 24,000

May 25, 2026/
9:40 am

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक आज यानी सोमवार, 25 मई को सेंसेक्स 850 अंक (1.13%) की तेजी के...

Nehal Wadhera and Shreyas Iyer are building a partnership (Picture credit: AP)

April 4, 2026/
8:02 am

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 08:02 IST आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और कभी अरविंद केजरीवाल के चहेते राघव चड्ढा...

ट्रम्प का दावा- डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ समझौता हुआ:अमेरिका ग्रीनलैंड में सैन्य मौजूदगी बढ़ाएगा; डेनमार्क ने कहा- संप्रभुता हमारी रहेगी

September 19, 2026/
9:13 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ एक समझौता किया है।...

सोना ₹3 हजार बढ़कर ₹1.51 लाख पर पहुंचा:इस साल ₹18 हजार महंगा हो चुका, चांदी आज ₹6 हजार चढकर ₹2.46 लाख किलो बिक रही

May 6, 2026/
12:48 pm

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 6 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10...

गर्मी में बदला इंदौर जू का मिजाज:शेर-भालू के लिए कुलर, पक्षियों के लिए स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव; डाइट में दे रहे रसीले फल

March 20, 2026/
5:38 am

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में गर्मी के साथ ही वन्य प्राणियों की देखभाल भी बढ़ गई है। वन्य...

मैंगो राइस रेसिपी: घर पर सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मैंगो राइस, एक बार खाएंगे तो बार-बार मिर्च; नोट करें रेसिपी

March 29, 2026/
5:13 pm

मैंगो राइस रेसिपी: गर्मियों का मौसम आते ही मन कुछ ठंडा और ताज़ा खाना लाता है। वैसे तो आम को...

Gold Silver Prices Fall | Dollar Demand Rises

March 21, 2026/
11:20 am

नई दिल्ली20 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। सोना 11 हजार रुपए घटकर 1.47...

राजनीति

South Africa Wins T20 Series vs India 4-1; Captain Wolvaardt Sets World Record

South Africa Wins T20 Series vs India 4-1; Captain Wolvaardt Sets World Record
  • Hindi News
  • Sports
  • South Africa Wins T20 Series Vs India 4 1; Captain Wolvaardt Sets World Record

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा हार के साथ खत्म हुआ है। बेनोनी में सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 23 रन से हराया। इस जीत से मेजबान टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।

‘फ्रीडम डे’ पर साउथ अफ्रीका की जीत की स्टार कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट रहीं, जिन्होंने नाबाद 92 रन बनाए। भारत को 156 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी।

लॉरा वोल्वार्ड्ट ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा 330 रन बनाए

साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट के लिए यह सीरीज ऐतिहासिक रही। उन्होंने 5 मैचों में 330 रन बनाए, जो किसी भी बाइलेटरल टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा हैं।

उन्होंने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर (276 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। वोल्वार्ड्ट ने चार बार 50+ स्कोर बनाए। आखिरी मैच में उन्होंने 30 गेंदों में फिफ्टी और 56 गेंदों में 92* रन बनाकर टीम को 155 तक पहुंचाया।

वोल्वार्ड्ट के अलावा कोई नहीं चला

एक समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 14 ओवर में 97/3 था और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में कसी गेंदबाजी की। दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ने 2-2 विकेट लेकर मिडिल ऑर्डर को झकझोरा।

मेजबान टीम ने 49 रन में 6 विकेट गंवाए। दीप्ति ने एनेरी डर्कसन और एनेके बॉश को आउट किया, जबकि रेणुका ने क्लो ट्रायोन और नादिन डी क्लार्क के विकेट लिए।

फ्लॉप रही भारतीय बल्लेबाजी: भारती फुलमाली की कोशिश बेकार

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना को आराम दिए जाने के बाद शेफाली वर्मा के साथ अनुष्का शर्मा ओपनिंग करने उतरीं, लेकिन टीम ने 38 रन पर 3 विकेट गंवाए। शेफाली (10), जेमिमा (7) और अनुष्का (15) जल्दी आउट हो गईं।

भारती फुलमाली ने 40 रन बनाकर उम्मीद जगाई, लेकिन साथ नहीं मिला। ऋचा घोष 25 रन बनाकर नाबाद रहीं, पर टीम लक्ष्य से दूर रही।

हरमनप्रीत कौर और भारती फुलमाली ने चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े।

हरमनप्रीत कौर और भारती फुलमाली ने चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े।

वर्ल्ड कप से पहले भारत की चिंताएं: पावरप्ले में विकेट न मिलना बड़ी समस्या

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज भारत के लिए ‘वेक-अप कॉल’ रही। पूरी सीरीज में भारतीय गेंदबाज पावरप्ले में विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिखे। फील्डिंग भी चिंता रही, जहां भारत ने 12 कैच छोड़े।

हालांकि, दीप्ति शर्मा का फॉर्म में लौटना और अनुष्का शर्मा का आत्मविश्वास सकारात्मक पहलू हैं। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी पड़ाव होगा।

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket