FIFA World Cup 2026: Mexico vs Ecuador, France vs Sweden Today

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Mexico Vs Ecuador, France Vs Sweden Today | Norways First Clash स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में आइवरी कोस्ट का सामना नॉर्वे से होगा। दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से 30 जून रात 10:30 बजे डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा फ्रांस और स्वीडन के बीच मुकाबला 1 जुलाई रात 2:30 बजे न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा। तीसरे मैच में सह-मेजबान मेक्सिको का सामना इक्वाडोर से सुबह 6:30 बजे मेक्सिको सिटी स्टेडियम में होगा। मैच-77: आइवरी कोस्ट और नॉर्वे पहली बार आमने-सामने आइवरी कोस्ट और नॉर्वे के बीच यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा। आइवरी कोस्ट अपने चौथे वर्ल्ड कप में पहली बार नॉकआउट में पहुंचा है। इससे पहले सिर्फ कैमरून (1990) और सेनेगल (2002) ही अपना पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच जीतने वाली अफ्रीकी टीमें रही हैं। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन आइवरी कोस्ट ने ग्रुप-E में 2 जीत और 1 हार के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने इक्वाडोर और कुरासाओ को हराया, जबकि जर्मनी से 2-1 से हार मिली। खास बात यह रही कि तीनों मैचों में पहला गोल आइवरी कोस्ट ने ही किया। ऐसा करने वाली वह 1994 के नाइजीरिया के बाद दूसरी अफ्रीकी टीम बनी। नॉर्वे ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी करते हुए ग्रुप-I में 2 जीत और 1 हार के साथ अंतिम-32 में जगह बनाई। टीम ने इराक और सेनेगल को हराया, जबकि आखिरी मैच में फ्रांस से 4-1 से हार मिली। यह पिछले 19 मैचों में उसकी सिर्फ दूसरी हार थी। हालैंड के पास 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड पहले दो वर्ल्ड कप मैचों में 4 गोल कर चुके हैं। अगर वह आइवरी कोस्ट के खिलाफ दो या उससे ज्यादा गोल करते हैं तो 1954 के बाद शुरुआती तीन वर्ल्ड कप मैचों में लगातार दो या अधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। पेपे और डियोमांडे पर रहेंगी नजर आइवरी कोस्ट के निकोलस पेपे ने कुरासाओ के खिलाफ दो गोल कर वर्ल्ड कप में एक मैच में दो गोल करने वाले देश के दूसरे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं यान डियोमांडे ने ग्रुप स्टेज में 10 सफल ड्रिब्लिंग और 10 गोल मौके बनाकर 1990 के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। पॉसिबल प्लेइंग-11 आइवरी कोस्ट: याहिया फोफाना (गोलकीपर), विल्फ्रेड सिंगो, उस्मान डियोमांडे, इवान एनडिका, घिस्लेन कोनान, फ्रैंक केसी, इब्राहिम सांगारे, सेको फोफाना, यान डियोमांडे, निकोलस पेपे, अमाद डियालो। नॉर्वे: ओरजान नाइलैंड (गोलकीपर), जूलियन रायर्सन, लियो ओस्टिगार्ड, क्रिस्टोफर आजर, डेविड वोल्फ, सैंडर बर्गे, पैट्रिक बर्ग, मार्टिन ओडेगार्ड, एंटोनियो नुसा, अलेक्जेंडर सोरलोथ, एरलिंग हालैंड। मैच-78: फ्रांस ने स्वीडन को 12 बार हराया, वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत फ्रांस और स्वीडन के बीच अब तक 24 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। इनमें फ्रांस ने 12, स्वीडन ने 6 मैच जीते, जबकि 6 मुकाबले ड्रॉ रहे। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने होंगी। हालांकि बड़े टूर्नामेंट में यह उनकी तीसरी भिड़ंत होगी। यूरो-1992 में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था, जबकि यूरो-2012 में स्वीडन ने फ्रांस को 2-0 से हराया था। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन फ्रांस ने ग्रुप-I में तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ टॉप किया। टीम ने लगातार तीनों मुकाबलों में 3 या उससे ज्यादा गोल किए। 1998 के बाद किसी बड़े टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में यह उसका पहला क्लीन स्वीप है। स्वीडन ने ग्रुप-F में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने ग्रुप स्टेज में 7 गोल किए, जो उसके वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी ग्रुप चरण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एमबाप्पे-डेम्बेले के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका किलियन एमबाप्पे और उस्मान डेम्बेले ग्रुप स्टेज में 4-4 गोल कर चुके हैं। डेम्बेले ने नॉर्वे के खिलाफ हैट्रिक भी लगाई। दोनों अब तक वर्ल्ड कप में मिलकर 5 गोल बना चुके हैं। अगर इस मैच में भी दोनों गोल में योगदान देते हैं तो 1966 के बाद सबसे सफल जोड़ी का नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। फ्रांस और स्वीडन दोनों के सामने रिकॉर्ड फ्रांस के पास वर्ल्ड कप में यूरोपीय टीमों के खिलाफ लगातार 7वीं जीत दर्ज करने का मौका है। वहीं स्वीडन के विक्टर ग्योकेरेस ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा 11 शॉट और 8 गोल मौके बना चुके हैं। एंथनी एलांगा लगातार दो मैचों में गोल कर चुके हैं। फ्रांस के खिलाफ भी स्कोर करने पर वह वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में गोल करने वाले चुनिंदा स्वीडिश खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। पॉसिबल प्लेइंग-11 फ्रांस: माइक मेन्यां (गोलकीपर), जूल्स कुंडे, इब्राहिमा कोनाते, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, औरेलियन चुआमेनी, एन’गोलो कांते, माइकल ओलिसे, उस्मान डेम्बेले, किलियन एमबाप्पे, डिजायरे डूए। स्वीडन: जैकब जेटरस्ट्रॉम (गोलकीपर), विक्टर लिंडेलोफ, इसाक हिएन, गैब्रियल गुडमुंडसन, लुकास बर्गवाल, यासिन अयारी, मैटियास स्वानबर्ग, एंथनी एलांगा, अलेक्जेंडर इसाक, विक्टर ग्योकेरेस। मैच-79: मेक्सिको और इक्वाडोर की वर्ल्ड कप में दूसरी भिड़ंत मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच अब तक 5 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 2002 के ग्रुप स्टेज में मेक्सिको ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन सह-मेजबान मेक्सिको ने ग्रुप-A में तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ टॉप किया। टीम ने साउथ अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और चेकिया को हराया। सबसे खास बात यह रही कि उसने ग्रुप स्टेज में एक भी गोल नहीं खाया। वहीं इक्वाडोर ने ग्रुप-E में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने आखिरी मुकाबले में जर्मनी को 2-1 से हराकर उलटफेर किया। वह 21वीं सदी में ग्रीस (2014) के बाद पहली दो ग्रुप मैचों में गोल किए बिना भी नॉकआउट में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। क्विन्योनेस पर नजर मेजबान के तौर पर मेक्सिको ने अपने घर में खेले 12 वर्ल्ड कप मैचों में 8 जीते, 3 ड्रॉ खेले और सिर्फ 1 हारी है। हालांकि, पिछले 10 नॉकआउट मुकाबलों में उसे सिर्फ 1 जीत मिली है। फॉरवर्ड
Womens T20 World Cup, Australia vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News

Hindi News Sports Cricket Womens T20 World Cup, Australia Vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया छह बार टाइटल जीत चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना इकलौता खिताब जीता था। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें तीन बार (2012, 2014 और 2018) आमने-सामने आई हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने अजेय रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। उन्होंने साउथ अफ्रीका को 65 रन, बांग्लादेश को 9 विकेट, नीदरलैंड को 98 रन और पाकिस्तान को 113 रन से हराया। इसके बाद ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत को हराकर टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया। वेस्टइंडीज उतार-चढ़ाव के बाद सेमीफाइनल में पहुंची वेस्टइंडीज के लिए ग्रुप स्टेज का सफर आसान नहीं रहा। टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करीबी जीत से शुरुआत की थी, लेकिन स्कॉटलैंड ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। श्रीलंका पर आसान जीत के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड से मिली हार के कारण कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी। हालांकि, इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत ने वेस्टइंडीज को लाइफलाइन दी और वे सेमीफाइनल में पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 89% मुकाबले जीते दोनों टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड पूरी तरह एकतरफा रहा है। अब तक खेले गए 19 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 17 बार जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के 6 मुकाबलों में वेस्टइंडीज सिर्फ 1 मैच जीत सकी है। हालांकि, वेस्टइंडीज की वह एकमात्र जीत 2016 के वर्ल्ड कप फाइनल में आई थी, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था। उस विजेता टीम के 11 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी आज भी टीम का हिस्सा हैं। पेरी और सोफी मोलिन्यूक्स फॉर्म में एलिस पेरी इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और विकेट भी ले रही हैं। भारत के खिलाफ 171 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जब टीम मुश्किल में थी, तब पेरी ने 38 गेंदों पर 56 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पेरी अब तक 6 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, गेंदबाजी में कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने 5 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। कैंपबेल और मैथ्यूज से उम्मीदें वेस्टइंडीज की टीम इस नॉकआउट मुकाबले में उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। टीम की बैटर शेमाइन कैंपबेल ने 5 मैचों में 126.22 के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90 रन है। गेंदबाजी कप्तान हेली मैथ्यूज सबसे सफल रही हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो दो मैच जीते हैं, दोनों में हेली मैथ्यूज प्लेयर ऑफ द मैच रही हैं। टॉस जीतने वाली टीम चुन सकती है बॉलिंग लंदन के द ओवल मैदान पर इस वर्ल्ड कप का अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है, जिसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के 164 रनों के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैदान का इतिहास चेजिंग के पक्ष में रहा है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। मैच के दिन लंदन का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), लूसी हैमिल्टन, किम गार्थ। वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
FIFA World Cup 2026: Mexico vs Ecuador, France vs Sweden Today

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Mexico Vs Ecuador, France Vs Sweden Today | Norways First Clash स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में आइवरी कोस्ट का सामना नॉर्वे से होगा। दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से 30 जून रात 10:30 बजे डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा फ्रांस और स्वीडन के बीच मुकाबला 1 जुलाई रात 2:30 बजे न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा। तीसरे मैच में सह-मेजबान मेक्सिको का सामना इक्वाडोर से सुबह 6:30 बजे मेक्सिको सिटी स्टेडियम में होगा। मैच-77: आइवरी कोस्ट और नॉर्वे पहली बार आमने-सामने आइवरी कोस्ट और नॉर्वे के बीच यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा। आइवरी कोस्ट अपने चौथे वर्ल्ड कप में पहली बार नॉकआउट में पहुंचा है। इससे पहले सिर्फ कैमरून (1990) और सेनेगल (2002) ही अपना पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच जीतने वाली अफ्रीकी टीमें रही हैं। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन आइवरी कोस्ट ने ग्रुप-E में 2 जीत और 1 हार के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने इक्वाडोर और कुरासाओ को हराया, जबकि जर्मनी से 2-1 से हार मिली। खास बात यह रही कि तीनों मैचों में पहला गोल आइवरी कोस्ट ने ही किया। ऐसा करने वाली वह 1994 के नाइजीरिया के बाद दूसरी अफ्रीकी टीम बनी। नॉर्वे ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी करते हुए ग्रुप-I में 2 जीत और 1 हार के साथ अंतिम-32 में जगह बनाई। टीम ने इराक और सेनेगल को हराया, जबकि आखिरी मैच में फ्रांस से 4-1 से हार मिली। यह पिछले 19 मैचों में उसकी सिर्फ दूसरी हार थी। हालैंड के पास 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड पहले दो वर्ल्ड कप मैचों में 4 गोल कर चुके हैं। अगर वह आइवरी कोस्ट के खिलाफ दो या उससे ज्यादा गोल करते हैं तो 1954 के बाद शुरुआती तीन वर्ल्ड कप मैचों में लगातार दो या अधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। पेपे और डियोमांडे पर रहेंगी नजर आइवरी कोस्ट के निकोलस पेपे ने कुरासाओ के खिलाफ दो गोल कर वर्ल्ड कप में एक मैच में दो गोल करने वाले देश के दूसरे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं यान डियोमांडे ने ग्रुप स्टेज में 10 सफल ड्रिब्लिंग और 10 गोल मौके बनाकर 1990 के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। पॉसिबल प्लेइंग-11 आइवरी कोस्ट: याहिया फोफाना (गोलकीपर), विल्फ्रेड सिंगो, उस्मान डियोमांडे, इवान एनडिका, घिस्लेन कोनान, फ्रैंक केसी, इब्राहिम सांगारे, सेको फोफाना, यान डियोमांडे, निकोलस पेपे, अमाद डियालो। नॉर्वे: ओरजान नाइलैंड (गोलकीपर), जूलियन रायर्सन, लियो ओस्टिगार्ड, क्रिस्टोफर आजर, डेविड वोल्फ, सैंडर बर्गे, पैट्रिक बर्ग, मार्टिन ओडेगार्ड, एंटोनियो नुसा, अलेक्जेंडर सोरलोथ, एरलिंग हालैंड। मैच-78: फ्रांस ने स्वीडन को 12 बार हराया, वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत फ्रांस और स्वीडन के बीच अब तक 24 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। इनमें फ्रांस ने 12, स्वीडन ने 6 मैच जीते, जबकि 6 मुकाबले ड्रॉ रहे। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने होंगी। हालांकि बड़े टूर्नामेंट में यह उनकी तीसरी भिड़ंत होगी। यूरो-1992 में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था, जबकि यूरो-2012 में स्वीडन ने फ्रांस को 2-0 से हराया था। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन फ्रांस ने ग्रुप-I में तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ टॉप किया। टीम ने लगातार तीनों मुकाबलों में 3 या उससे ज्यादा गोल किए। 1998 के बाद किसी बड़े टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में यह उसका पहला क्लीन स्वीप है। स्वीडन ने ग्रुप-F में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने ग्रुप स्टेज में 7 गोल किए, जो उसके वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी ग्रुप चरण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एमबाप्पे-डेम्बेले के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका किलियन एमबाप्पे और उस्मान डेम्बेले ग्रुप स्टेज में 4-4 गोल कर चुके हैं। डेम्बेले ने नॉर्वे के खिलाफ हैट्रिक भी लगाई। दोनों अब तक वर्ल्ड कप में मिलकर 5 गोल बना चुके हैं। अगर इस मैच में भी दोनों गोल में योगदान देते हैं तो 1966 के बाद सबसे सफल जोड़ी का नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। फ्रांस और स्वीडन दोनों के सामने रिकॉर्ड फ्रांस के पास वर्ल्ड कप में यूरोपीय टीमों के खिलाफ लगातार 7वीं जीत दर्ज करने का मौका है। वहीं स्वीडन के विक्टर ग्योकेरेस ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा 11 शॉट और 8 गोल मौके बना चुके हैं। एंथनी एलांगा लगातार दो मैचों में गोल कर चुके हैं। फ्रांस के खिलाफ भी स्कोर करने पर वह वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में गोल करने वाले चुनिंदा स्वीडिश खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। पॉसिबल प्लेइंग-11 फ्रांस: माइक मेन्यां (गोलकीपर), जूल्स कुंडे, इब्राहिमा कोनाते, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, औरेलियन चुआमेनी, एन’गोलो कांते, माइकल ओलिसे, उस्मान डेम्बेले, किलियन एमबाप्पे, डिजायरे डूए। स्वीडन: जैकब जेटरस्ट्रॉम (गोलकीपर), विक्टर लिंडेलोफ, इसाक हिएन, गैब्रियल गुडमुंडसन, लुकास बर्गवाल, यासिन अयारी, मैटियास स्वानबर्ग, एंथनी एलांगा, अलेक्जेंडर इसाक, विक्टर ग्योकेरेस। मैच-79: मेक्सिको और इक्वाडोर की वर्ल्ड कप में दूसरी भिड़ंत मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच अब तक 5 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 2002 के ग्रुप स्टेज में मेक्सिको ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन सह-मेजबान मेक्सिको ने ग्रुप-A में तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ टॉप किया। टीम ने साउथ अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और चेकिया को हराया। सबसे खास बात यह रही कि उसने ग्रुप स्टेज में एक भी गोल नहीं खाया। वहीं इक्वाडोर ने ग्रुप-E में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने आखिरी मुकाबले में जर्मनी को 2-1 से हराकर उलटफेर किया। वह 21वीं सदी में ग्रीस (2014) के बाद पहली दो ग्रुप मैचों में गोल किए बिना भी नॉकआउट में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। क्विन्योनेस पर नजर मेजबान के तौर पर मेक्सिको ने अपने घर में खेले 12 वर्ल्ड कप मैचों में 8 जीते, 3 ड्रॉ खेले और सिर्फ 1 हारी है। हालांकि, पिछले 10 नॉकआउट मुकाबलों में उसे सिर्फ 1 जीत मिली है। फॉरवर्ड
Womens T20 World Cup, Australia vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News

Hindi News Sports Cricket Womens T20 World Cup, Australia Vs West Indies, London 2026, Cricket Semifinal, T20 Cricket, Womens Cricket, Cricket News, Sports News स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया छह बार टाइटल जीत चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना इकलौता खिताब जीता था। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें तीन बार (2012, 2014 और 2018) आमने-सामने आई हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने अजेय रहकर सेमीफाइनल में बनाई जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। उन्होंने साउथ अफ्रीका को 65 रन, बांग्लादेश को 9 विकेट, नीदरलैंड को 98 रन और पाकिस्तान को 113 रन से हराया। इसके बाद ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भारत को हराकर टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया। वेस्टइंडीज उतार-चढ़ाव के बाद सेमीफाइनल में पहुंची वेस्टइंडीज के लिए ग्रुप स्टेज का सफर आसान नहीं रहा। टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करीबी जीत से शुरुआत की थी, लेकिन स्कॉटलैंड ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। श्रीलंका पर आसान जीत के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड से मिली हार के कारण कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी। हालांकि, इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत ने वेस्टइंडीज को लाइफलाइन दी और वे सेमीफाइनल में पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 89% मुकाबले जीते दोनों टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड पूरी तरह एकतरफा रहा है। अब तक खेले गए 19 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 17 बार जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के 6 मुकाबलों में वेस्टइंडीज सिर्फ 1 मैच जीत सकी है। हालांकि, वेस्टइंडीज की वह एकमात्र जीत 2016 के वर्ल्ड कप फाइनल में आई थी, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था। उस विजेता टीम के 11 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी आज भी टीम का हिस्सा हैं। पेरी और सोफी मोलिन्यूक्स फॉर्म में एलिस पेरी इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और विकेट भी ले रही हैं। भारत के खिलाफ 171 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जब टीम मुश्किल में थी, तब पेरी ने 38 गेंदों पर 56 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पेरी अब तक 6 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, गेंदबाजी में कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने 5 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। कैंपबेल और मैथ्यूज से उम्मीदें वेस्टइंडीज की टीम इस नॉकआउट मुकाबले में उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। टीम की बैटर शेमाइन कैंपबेल ने 5 मैचों में 126.22 के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90 रन है। गेंदबाजी कप्तान हेली मैथ्यूज सबसे सफल रही हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो दो मैच जीते हैं, दोनों में हेली मैथ्यूज प्लेयर ऑफ द मैच रही हैं। टॉस जीतने वाली टीम चुन सकती है बॉलिंग लंदन के द ओवल मैदान पर इस वर्ल्ड कप का अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है, जिसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के 164 रनों के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैदान का इतिहास चेजिंग के पक्ष में रहा है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। मैच के दिन लंदन का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), लूसी हैमिल्टन, किम गार्थ। वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Football World Cup: Portugal Knockout Round

Hindi News Sports Football World Cup: Portugal Knockout Round | Ronaldo Team Advances, Messi Rested 2 मिनट पहले कॉपी लिंक स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में प्रवेश कर लिया है। जबकि, लियोनल मेसी की अर्जेंटीना का मैच जॉर्डन से हो रहा है। उन्हें इस मैच से आराम दिया गया है। मियामी स्टेडियम में रविवार को पुर्तगाल ने कोलंबिया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। ग्रुप-के मैच में कोलंबिया ने इंजरी टाइम पर डेविनसन सांचेज ने हेडर के जरिए गोल दागा, लेकिन उनके ऑफ साइड होने पर रेफरी ने इसे अमान्य कर दिया। टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप में गोल रहित ड्रॉ खेला है। इसके बावजूद कोलंबिया की टीम ग्रुप के टॉप पर रहकर नॉकआउट में पहुंची। जबकि पुर्तगाल ने दूसरे और कांगो डीआर ने तीसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। कोलंबिया एक जुलाई को इंग्लैंड से खेलेगी। जबकि, पुर्तगाल का मुकाबला 3 जुलाई को क्रोएशिया से होगा। मैच-71: कोलंबिया Vs पुर्तगाल दोनों गोलकीपर मैच के हीरो पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने शानदार 6 बचाव किए। उन्हें सुपीरियर प्लेयर चुना गया। मैच के पहले ही मिनट में लुइस डियाज के डिफ्लेक्टेड शॉट पर जॉन कॉर्डोबा का हेडर गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। फिर कॉर्डोबा ने ब्रूनो फर्नांडीस को पछाड़ते हुए एक और मौका बनाया, लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने शानदार बचाव किया। कोलंबिया के लगातार हमलों के बाद पुर्तगाल ने भी जवाबी आक्रमण किए। जोआओ कैंसिलो के पास पर ब्रूनो फर्नांडीस ने जोरदार शॉट लगाया, जिसे गोलकीपर कैमिलो वर्गास ने शानदार सेव कर दिया। इसके बाद जोआओ फेलिक्स का वॉली शॉट भी लक्ष्य से ऊपर निकल गया। पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने छह बेहतरीन सेव करते हुए टीम को गोल खाने से बचाया। दोनों टीमों ने मिलकर गोल पर 36 प्रयास किए, लेकिन कोई भी गोल में तब्दील नहीं हो सका। डियोगो कोस्टा को सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच-72: कांगो डीआर Vs उज्बेकिस्तान कांगो पहली बार नॉकआउट में, उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया योआने विसा ने मैच में डबल गोल किए। 52 साल बाद वर्ल्ड कप में लौटी कांगो डीआर ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) में जगह बना ली। अटलांटा स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने 10वें मिनट में गोलकीपर के ऊपर से लॉब शॉट खेलकर गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 68वें मिनट में अब्दुकोदिर खुसानोव ने योआने विसा को पेनल्टी बॉक्स में गिरा दिया, जिस पर रेफरी ने पेनल्टी दी। विसा ने खुद पेनल्टी लेकर गोल स्कोर 1-1 किया। 78वें मिनट में मेशाक एलिया के शॉट पर डिफ्लेक्शन मिलने के बाद फिस्टन मायेले ने कांगो को 2-1 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम में योआने विसा ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर 3-1 की जीत पक्की कर दी। इंग्लैंड ग्रुप एल के टॉप पर रहा, क्रोएशिया-धना भी नॉकआउट में 1966 की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने ग्रुप एल के टॉप पर रहकर नॉकआउट में प्रवेश किया। जबकि, क्रोएशिया ने दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में जगह बनाई। घना तीसरे स्थान पर रहकर भी इस राउंड में पहुंच गया। वहीं, पनामा लगातार तीनों मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। रविवार के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पनामा को 2-0 से हराया। इस मैच में जूड बेलिंघम ने 62वें और कप्तान हैरी केन ने 67वें मिनट में गोल किए। केन (11वां गोल) वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं। ग्रुप के आखिरी लीग मैच में 2018 की रनरअप क्रोएशिया ने घना को 2-1 से हराया। —————————————- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… FIFA वर्ल्ड कप में नॉकआउट की शुरुआत आज रात से, पहले मैच में साउथ अफ्रीका और कनाडा की भिड़ंत FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात से नॉकआउट मुकाबले शुरु होंगे। राउंड ऑफ 32 में 16 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Football World Cup: Portugal Knockout Round

Hindi News Sports Football World Cup: Portugal Knockout Round | Ronaldo Team Advances, Messi Rested 51 मिनट पहले कॉपी लिंक स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में प्रवेश कर लिया है। जबकि, लियोनल मेसी की अर्जेंटीना का मैच जॉर्डन से हो रहा है। उन्हें इस मैच से आराम दिया गया है। मियामी स्टेडियम में रविवार को पुर्तगाल ने कोलंबिया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। ग्रुप-के मैच में कोलंबिया ने इंजरी टाइम पर डेविनसन सांचेज ने हेडर के जरिए गोल दागा, लेकिन उनके ऑफ साइड होने पर रेफरी ने इसे अमान्य कर दिया। टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप में गोल रहित ड्रॉ खेला है। इसके बावजूद कोलंबिया की टीम ग्रुप के टॉप पर रहकर नॉकआउट में पहुंची। जबकि पुर्तगाल ने दूसरे और कांगो डीआर ने तीसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। कोलंबिया एक जुलाई को इंग्लैंड से खेलेगी। जबकि, पुर्तगाल का मुकाबला 3 जुलाई को क्रोएशिया से होगा। मैच-71: कोलंबिया Vs पुर्तगाल दोनों गोलकीपर मैच के हीरो पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने शानदार 6 बचाव किए। उन्हें सुपीरियर प्लेयर चुना गया। मैच के पहले ही मिनट में लुइस डियाज के डिफ्लेक्टेड शॉट पर जॉन कॉर्डोबा का हेडर गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। फिर कॉर्डोबा ने ब्रूनो फर्नांडीस को पछाड़ते हुए एक और मौका बनाया, लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने शानदार बचाव किया। कोलंबिया के लगातार हमलों के बाद पुर्तगाल ने भी जवाबी आक्रमण किए। जोआओ कैंसिलो के पास पर ब्रूनो फर्नांडीस ने जोरदार शॉट लगाया, जिसे गोलकीपर कैमिलो वर्गास ने शानदार सेव कर दिया। इसके बाद जोआओ फेलिक्स का वॉली शॉट भी लक्ष्य से ऊपर निकल गया। पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने छह बेहतरीन सेव करते हुए टीम को गोल खाने से बचाया। दोनों टीमों ने मिलकर गोल पर 36 प्रयास किए, लेकिन कोई भी गोल में तब्दील नहीं हो सका। डियोगो कोस्टा को सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच-72: कांगो डीआर Vs उज्बेकिस्तान कांगो पहली बार नॉकआउट में, उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया योआने विसा ने मैच में डबल गोल किए। 52 साल बाद वर्ल्ड कप में लौटी कांगो डीआर ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) में जगह बना ली। अटलांटा स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने 10वें मिनट में गोलकीपर के ऊपर से लॉब शॉट खेलकर गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 68वें मिनट में अब्दुकोदिर खुसानोव ने योआने विसा को पेनल्टी बॉक्स में गिरा दिया, जिस पर रेफरी ने पेनल्टी दी। विसा ने खुद पेनल्टी लेकर गोल स्कोर 1-1 किया। 78वें मिनट में मेशाक एलिया के शॉट पर डिफ्लेक्शन मिलने के बाद फिस्टन मायेले ने कांगो को 2-1 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम में योआने विसा ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर 3-1 की जीत पक्की कर दी। इंग्लैंड ग्रुप एल के टॉप पर रहा, क्रोएशिया-धना भी नॉकआउट में 1966 की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने ग्रुप एल के टॉप पर रहकर नॉकआउट में प्रवेश किया। जबकि, क्रोएशिया ने दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में जगह बनाई। घना तीसरे स्थान पर रहकर भी इस राउंड में पहुंच गया। वहीं, पनामा लगातार तीनों मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। रविवार के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पनामा को 2-0 से हराया। इस मैच में जूड बेलिंघम ने 62वें और कप्तान हैरी केन ने 67वें मिनट में गोल किए। केन (11वां गोल) वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं। ग्रुप के आखिरी लीग मैच में 2018 की रनरअप क्रोएशिया ने घना को 2-1 से हराया। —————————————- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… FIFA वर्ल्ड कप में नॉकआउट की शुरुआत आज रात से, पहले मैच में साउथ अफ्रीका और कनाडा की भिड़ंत FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात से नॉकआउट मुकाबले शुरु होंगे। राउंड ऑफ 32 में 16 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Womens World Cup: SA vs Bangladesh

लंदन1 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए से दूसरा सेमीफाइनलिस्ट आज तय होगा। लॉर्ड्स में दो मुकाबले होंगे। पहले मैच में साउथ अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से होगा। दूसरे मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। ऑस्ट्रेलिया लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। दूसरा स्थान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तय होगा। भारत के 4 मैचों में 6 अंक और +2.268 का नेट रनरेट है। साउथ अफ्रीका के भी 6 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट +0.734 है। बांग्लादेश 4 अंक के साथ दौड़ में है, लेकिन उसका रनरेट (-0.849) काफी खराब है। ऑस्ट्रेलिया 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया 38 टी-20 में आमने-सामने हुए हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 27 और भारत ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत जीता तो सेमीफाइनल तय अगर भारत और साउथ अफ्रीका अपने-अपने मैच जीतते हैं तो तीनों टीमों के 8-8 अंक हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया बेहतर नेट रनरेट के कारण टॉप पर रहेगा। भारत का नेट रनरेट भी साउथ अफ्रीका से बेहतर है, इसलिए जीत उसे सेमीफाइनल में पहुंचा देगी। अगर भारत पहले बल्लेबाजी कर 200 रन बनाता है तो ऑस्ट्रेलिया से टॉप स्थान छीनने के लिए उसे 93 रन से जीतना होगा। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को करीब 8.1 ओवर में मैच जीतना होगा। साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया से आगे निकलने के लिए लगभग 210 रन से जीत दर्ज करनी होगी, जो लगभग असंभव है। ऑस्ट्रेलिया जीता तो साउथ अफ्रीका का रास्ता आसान यदि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका अपने-अपने मैच जीतते हैं तो ऑस्ट्रेलिया 10 अंकों के साथ पहले और साउथ अफ्रीका 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जीतते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के 10 अंक हो जाएंगे, जबकि भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश 6-6 अंकों पर रहेंगे। भारत की बेहतर नेट रनरेट उसे दूसरे स्थान पर बनाए रखेगी। सेमीफाइनल से बाहर होने के लिए भारत को करीब 120 रन से हारना होगा और बांग्लादेश को भी साउथ अफ्रीका पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यदि भारत और बांग्लादेश दोनों जीतते हैं तो भारत और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर रहेगा, जब तक भारत उसे बहुत बड़े अंतर से नहीं हरा देता। भारत अब तक नहीं खोज पाया अपनी बेस्ट-11 पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 तय नहीं कर सकी है। टीम मैनेजमेंट सभी 16 खिलाड़ियों को मौका दे चुका है। नंबर-3 पर यस्तिका भाटिया का प्रयोग सफल नहीं रहा। श्रेयंका पाटिल की चोट से बैलेंस बिगड़ा है। तेज गेंदबाजी में लगातार बदलाव और खराब फील्डिंग ने टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं। हालांकि भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड रनचेज किया था। कप्तान हरमनप्रीत की फॉर्म चिंता बनी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 4 मैचों में 85 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 106.25 है और वह अब तक एक भी छक्का नहीं लगा सकी हैं। टीम यस्तिका भाटिया की जगह भारती फुलमाली को मौका दे सकता है। तेज गेंदबाजी में अरुंधति रेड्डी और नंदनी शर्मा में से किसी एक पर फैसला होगा। स्मृति मंधाना ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जबकि, श्री चरणी ने सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। पेरी शानदार फॉर्म में, लिचफील्ड भी फिट ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 48 गेंदों पर 71 रन बनाए और एक ओवर में 2 विकेट लिए। टी-20 वर्ल्ड कप में यह उनका पहला अर्धशतक था। चोट से उबर चुकी फीबी लिचफील्ड के लूसी हैमिल्टन की जगह प्लेइंग-11 में लौटने की संभावना है। लॉर्ड्स की पिच और मौसम इस वर्ल्ड कप में लॉर्ड्स में अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है। इसमें इंग्लैंड ने 186/7 बनाए थे और वेस्टइंडीज को 148/5 पर रोक दिया था। रविवार को यहां बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों मैचों की पॉसिबल प्लेइंग-11 IND Vs AUS भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली/यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह और एन श्री चरणी। ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), अलाना किंग और किम गर्थ। BAN Vs SA बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शारमिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्टारी, रितु मोनी, शोरना अख्तर, रबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और संजिदा अख्तर मेघला। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, मारीजान कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायन, डेन वान नीकेर्क, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, आयाबोंगा खाका और नोनकुलेको म्लाबा। ————————————————— विमेंस क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शेफाली का अर्धशतक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026

Hindi News Sports Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup Women WC 2026 | Cricket Football Tennis News स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक लंका ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की। हालांकि अंतिम-4 में पहुंचने के लिए अब उसे इंग्लैंड से न्यूजीलैंड को हराने और आयरलैंड से वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराने की भी उम्मीद करनी होगी। खेल जगत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ नई दिल्ली। दो बार की राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन मीराबाई चानू एक बार फिर ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम की अगुआई करेंगी। भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ ने गुरुवार को 11 सदस्यीय टीम की घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे, जबकि वेटलिफ्टिंग स्पर्धाएं 26 से 30 जुलाई के बीच एसईसी आर्माडिलो एरिना में आयोजित होंगी। महिला टीम में मीराबाई के साथ 58 किलोग्राम वर्ग में बिंद्यारानी देवी और 69 किलोग्राम वर्ग में हरजिंदर कौर भी टीम का हिस्सा हैं। दोनों ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। जबकि पुरुष टीम में बर्मिंघम 2022 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा) हैं। उनके अलावा ऋषिकांता सिंह (60 किग्रा), एम राजा (65 किग्रा), अजय बाबू (79 किग्रा) और दिलबाग सिंह (94 किग्रा) पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स खेलेंगे। ———————————————————— दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026

Hindi News Sports Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup Women WC 2026 | Cricket Football Tennis News स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक लंका ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की। हालांकि अंतिम-4 में पहुंचने के लिए अब उसे इंग्लैंड से न्यूजीलैंड को हराने और आयरलैंड से वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराने की भी उम्मीद करनी होगी। खेल जगत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ नई दिल्ली। दो बार की राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन मीराबाई चानू एक बार फिर ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम की अगुआई करेंगी। भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ ने गुरुवार को 11 सदस्यीय टीम की घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे, जबकि वेटलिफ्टिंग स्पर्धाएं 26 से 30 जुलाई के बीच एसईसी आर्माडिलो एरिना में आयोजित होंगी। महिला टीम में मीराबाई के साथ 58 किलोग्राम वर्ग में बिंद्यारानी देवी और 69 किलोग्राम वर्ग में हरजिंदर कौर भी टीम का हिस्सा हैं। दोनों ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। जबकि पुरुष टीम में बर्मिंघम 2022 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा) हैं। उनके अलावा ऋषिकांता सिंह (60 किग्रा), एम राजा (65 किग्रा), अजय बाबू (79 किग्रा) और दिलबाग सिंह (94 किग्रा) पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स खेलेंगे। ———————————————————— दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026

Hindi News Sports Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup Women WC 2026 | Cricket Football Tennis News स्पोर्ट्स डेस्क15 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा ने आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) पर संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मणिका ने एक सोशल पोस्ट में कहा कि वे इस विवाद से मेंटली थक चुकी हैं और फिलहाल इस लड़ाई को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। 31 वर्षीय मणिका को एशियन गेम्स (19 सितंबर से 4 अक्टूबर, आइची-नागोया) के लिए घोषित 10 सदस्यीय भारतीय दल में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। खेल जगत से जुड़ी यह खबरें भी पढ़िए… भारतीय शटलर रौनक चौहान यूएस ओपन के टॉप-8 में पहुंचे, श्रीकांत भी जीते रौनक ने चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन को सीधे गेम में हराया। (फोटो BAI) फुलर्टन| भारत के युवा शटलर रौनक चौहान ने अमेरिका में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन को सीधे गेम में हराकर यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, किदांबी श्रीकांत, तान्वी शर्मा, रक्षिता श्री और देविका सिहाग ने भी अंतिम-8 में प्रवेश कर भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रखा। सेरेना विलियम्स को विंबलडन के लिए वाइल्ड कार्ड मिला, दो कैटेगरी में उतरेंगी लंदन। टेनिस की महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स करीब चार साल बाद पेशेवर टेनिस में वापसी के लिए तैयार हैं। 44 वर्षीय सेरेना को विंबलडन के सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में वाइल्ड कार्ड मिला है। वह डबल्स में अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स के साथ कोर्ट पर उतरेंगी। सेरेना ने कहा कि उनकी वापसी के पीछे सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी बेटियां ओलंपिया (8 वर्ष) और अदीरा (करीब 3 वर्ष) हैं। दोनों ने उनकी तैयारी और कड़ी मेहनत को बेहद करीब से देखा है। हाल ही में सेरेना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें अदीरा ट्रेनिंग के दौरान रेजिस्टेंस बैंड पकड़कर उनकी मदद करती नजर आई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…





