Saturday, 22 Aug 2026 | 06:51 AM

Trending :

EXCLUSIVE

FIFA World Cup 2026: Mexico vs Ecuador, France vs Sweden Today

  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Mexico Vs Ecuador, France Vs Sweden Today | Norways First Clash

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में आइवरी कोस्ट का सामना नॉर्वे से होगा। दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से 30 जून रात 10:30 बजे डलास स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके अलावा फ्रांस और स्वीडन के बीच मुकाबला 1 जुलाई रात 2:30 बजे न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा। तीसरे मैच में सह-मेजबान मेक्सिको का सामना इक्वाडोर से सुबह 6:30 बजे मेक्सिको सिटी स्टेडियम में होगा।

मैच-77: आइवरी कोस्ट और नॉर्वे पहली बार आमने-सामने

आइवरी कोस्ट और नॉर्वे के बीच यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा। आइवरी कोस्ट अपने चौथे वर्ल्ड कप में पहली बार नॉकआउट में पहुंचा है। इससे पहले सिर्फ कैमरून (1990) और सेनेगल (2002) ही अपना पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच जीतने वाली अफ्रीकी टीमें रही हैं।

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन

आइवरी कोस्ट ने ग्रुप-E में 2 जीत और 1 हार के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने इक्वाडोर और कुरासाओ को हराया, जबकि जर्मनी से 2-1 से हार मिली। खास बात यह रही कि तीनों मैचों में पहला गोल आइवरी कोस्ट ने ही किया। ऐसा करने वाली वह 1994 के नाइजीरिया के बाद दूसरी अफ्रीकी टीम बनी।

नॉर्वे ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी करते हुए ग्रुप-I में 2 जीत और 1 हार के साथ अंतिम-32 में जगह बनाई। टीम ने इराक और सेनेगल को हराया, जबकि आखिरी मैच में फ्रांस से 4-1 से हार मिली। यह पिछले 19 मैचों में उसकी सिर्फ दूसरी हार थी।

हालैंड के पास 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड पहले दो वर्ल्ड कप मैचों में 4 गोल कर चुके हैं। अगर वह आइवरी कोस्ट के खिलाफ दो या उससे ज्यादा गोल करते हैं तो 1954 के बाद शुरुआती तीन वर्ल्ड कप मैचों में लगातार दो या अधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

पेपे और डियोमांडे पर रहेंगी नजर

आइवरी कोस्ट के निकोलस पेपे ने कुरासाओ के खिलाफ दो गोल कर वर्ल्ड कप में एक मैच में दो गोल करने वाले देश के दूसरे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं यान डियोमांडे ने ग्रुप स्टेज में 10 सफल ड्रिब्लिंग और 10 गोल मौके बनाकर 1990 के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

पॉसिबल प्लेइंग-11

आइवरी कोस्ट: याहिया फोफाना (गोलकीपर), विल्फ्रेड सिंगो, उस्मान डियोमांडे, इवान एनडिका, घिस्लेन कोनान, फ्रैंक केसी, इब्राहिम सांगारे, सेको फोफाना, यान डियोमांडे, निकोलस पेपे, अमाद डियालो।

नॉर्वे: ओरजान नाइलैंड (गोलकीपर), जूलियन रायर्सन, लियो ओस्टिगार्ड, क्रिस्टोफर आजर, डेविड वोल्फ, सैंडर बर्गे, पैट्रिक बर्ग, मार्टिन ओडेगार्ड, एंटोनियो नुसा, अलेक्जेंडर सोरलोथ, एरलिंग हालैंड।

मैच-78: फ्रांस ने स्वीडन को 12 बार हराया, वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत

फ्रांस और स्वीडन के बीच अब तक 24 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। इनमें फ्रांस ने 12, स्वीडन ने 6 मैच जीते, जबकि 6 मुकाबले ड्रॉ रहे। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने होंगी। हालांकि बड़े टूर्नामेंट में यह उनकी तीसरी भिड़ंत होगी। यूरो-1992 में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था, जबकि यूरो-2012 में स्वीडन ने फ्रांस को 2-0 से हराया था।

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन

फ्रांस ने ग्रुप-I में तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ टॉप किया। टीम ने लगातार तीनों मुकाबलों में 3 या उससे ज्यादा गोल किए। 1998 के बाद किसी बड़े टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में यह उसका पहला क्लीन स्वीप है।

स्वीडन ने ग्रुप-F में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने ग्रुप स्टेज में 7 गोल किए, जो उसके वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी ग्रुप चरण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

एमबाप्पे-डेम्बेले के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

किलियन एमबाप्पे और उस्मान डेम्बेले ग्रुप स्टेज में 4-4 गोल कर चुके हैं। डेम्बेले ने नॉर्वे के खिलाफ हैट्रिक भी लगाई। दोनों अब तक वर्ल्ड कप में मिलकर 5 गोल बना चुके हैं। अगर इस मैच में भी दोनों गोल में योगदान देते हैं तो 1966 के बाद सबसे सफल जोड़ी का नया रिकॉर्ड बना सकते हैं।

फ्रांस और स्वीडन दोनों के सामने रिकॉर्ड

फ्रांस के पास वर्ल्ड कप में यूरोपीय टीमों के खिलाफ लगातार 7वीं जीत दर्ज करने का मौका है। वहीं स्वीडन के विक्टर ग्योकेरेस ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा 11 शॉट और 8 गोल मौके बना चुके हैं। एंथनी एलांगा लगातार दो मैचों में गोल कर चुके हैं। फ्रांस के खिलाफ भी स्कोर करने पर वह वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में गोल करने वाले चुनिंदा स्वीडिश खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।

पॉसिबल प्लेइंग-11

फ्रांस: माइक मेन्यां (गोलकीपर), जूल्स कुंडे, इब्राहिमा कोनाते, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, औरेलियन चुआमेनी, एन’गोलो कांते, माइकल ओलिसे, उस्मान डेम्बेले, किलियन एमबाप्पे, डिजायरे डूए।

स्वीडन: जैकब जेटरस्ट्रॉम (गोलकीपर), विक्टर लिंडेलोफ, इसाक हिएन, गैब्रियल गुडमुंडसन, लुकास बर्गवाल, यासिन अयारी, मैटियास स्वानबर्ग, एंथनी एलांगा, अलेक्जेंडर इसाक, विक्टर ग्योकेरेस।

मैच-79: मेक्सिको और इक्वाडोर की वर्ल्ड कप में दूसरी भिड़ंत

मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच अब तक 5 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 2002 के ग्रुप स्टेज में मेक्सिको ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन

सह-मेजबान मेक्सिको ने ग्रुप-A में तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ टॉप किया। टीम ने साउथ अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और चेकिया को हराया। सबसे खास बात यह रही कि उसने ग्रुप स्टेज में एक भी गोल नहीं खाया।

वहीं इक्वाडोर ने ग्रुप-E में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने आखिरी मुकाबले में जर्मनी को 2-1 से हराकर उलटफेर किया। वह 21वीं सदी में ग्रीस (2014) के बाद पहली दो ग्रुप मैचों में गोल किए बिना भी नॉकआउट में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी।

क्विन्योनेस पर नजर

मेजबान के तौर पर मेक्सिको ने अपने घर में खेले 12 वर्ल्ड कप मैचों में 8 जीते, 3 ड्रॉ खेले और सिर्फ 1 हारी है। हालांकि, पिछले 10 नॉकआउट मुकाबलों में उसे सिर्फ 1 जीत मिली है।

फॉरवर्ड जूलियन क्विन्योनेस इस वर्ल्ड कप में 2 गोल कर चुके हैं। इक्वाडोर के खिलाफ गोल करते ही वह 2010 के जेवियर हर्नांडेज के बाद एक ही वर्ल्ड कप में तीन गोल करने वाले पहले मैक्सिकन खिलाड़ी बन जाएंगे।

हाई-प्रेस फुटबॉल से चौंका रहा इक्वाडोर

जर्मनी के खिलाफ 1-0 से पिछड़ने के बाद निल्सन अंगुलो और गोंजालो प्लाटा के गोल से इक्वाडोर ने शानदार वापसी की। ग्रुप स्टेज में उरुग्वे और कनाडा के बाद विपक्षी हाफ में सबसे ज्यादा हाई-इंटेंसिटी प्रेस करने वाली टीम भी इक्वाडोर रही।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

मेक्सिको के जूलियन क्विन्योनेस, राउल जिमेनेज और एडसन अल्वारेज पर नजर रहेगी। वहीं इक्वाडोर के लिए मोइसेस कैसेडो, एन्नर वालेंसिया, गोंजालो प्लाटा और केन्ड्री पायेज अहम खिलाड़ी होंगे।

पॉसिबल प्लेइंग-11

मेक्सिको: राउल रेंगल (गोलकीपर), जॉर्ज सांचेज, सीजर मोंटेस, जोहान वास्केज, जीसस गालार्डो, एडसन अल्वारेज, एरिक लिरा, लुइस चावेज, जूलियन क्विन्योनेस, राउल जिमेनेज, सैंटियागो जिमेनेज।

इक्वाडोर: हर्नान गालिंडेज (गोलकीपर), फेलिक्स टोरेस, पिएरो हिनकापिए, विलियन पाचो, परविस एस्तुपिनान, मोइसेस कैसेडो, एलन फ्रैंको, केन्ड्री पायेज, गोंजालो प्लाटा, एन्नर वालेंसिया, निल्सन अंगुलो।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां:सूरत में देश का पहला बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम हुआ लॉन्च, रियल टाइम में कट जाएगा पैसा

May 2, 2026/
2:22 pm

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) बैरियर-लेस टोलिंग...

Summer Digestive Diet; What To Eat & Avoid

May 7, 2026/
4:30 am

46 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक क्या आपने भी नोटिस किया है कि गर्मियों में डाइजेशन अक्सर खराब हो...

Salman Khan Galaxy Apartment Snake Rescue

May 19, 2026/
11:15 am

19 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के बांद्रा (बैंडस्टैंड) में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट सलमान खान और उनका पूरा परिवार रहता...

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 3 रेंजर्स की मौत

June 28, 2026/
12:17 am

पाकिस्तान के कराची में शनिवार को आतंकियों ने अर्धसैनिक बल पाकिस्तान रेंजर्स के हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। हमले में...

मंडला-जबलपुर हाईवे पर 30 फीट नीचे खाई में गिरा हाईवा:कैबिन में फंसा ड्राइवर-कंडक्टर; सुरक्षित निकालकर दोनों को पहुंचाया अस्पताल

April 1, 2026/
11:07 am

मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर टिकरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनी के पास बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। मंडला से...

GT skipper Shubman Gill.

May 16, 2026/
10:00 pm

आखरी अपडेट:16 मई, 2026, 22:00 IST राजनीतिक तापमान तब बढ़ गया जब एचडी देवेगौड़ा मैदान में उतरे, अपने बेटे का...

इंग्लैंड महिला टीम ने टी-20 में भारत को हराया:सीरीज 2-1 से जीती, कैपसे-नाइट के बीच 137 रन की पार्टनरशिप

June 3, 2026/
7:43 am

इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही...

राजनीति

FIFA World Cup 2026: Mexico vs Ecuador, France vs Sweden Today

FIFA World Cup 2026: Mexico vs Ecuador, France vs Sweden Today
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Mexico Vs Ecuador, France Vs Sweden Today | Norways First Clash

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में आइवरी कोस्ट का सामना नॉर्वे से होगा। दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से 30 जून रात 10:30 बजे डलास स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके अलावा फ्रांस और स्वीडन के बीच मुकाबला 1 जुलाई रात 2:30 बजे न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा। तीसरे मैच में सह-मेजबान मेक्सिको का सामना इक्वाडोर से सुबह 6:30 बजे मेक्सिको सिटी स्टेडियम में होगा।

मैच-77: आइवरी कोस्ट और नॉर्वे पहली बार आमने-सामने

आइवरी कोस्ट और नॉर्वे के बीच यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा। आइवरी कोस्ट अपने चौथे वर्ल्ड कप में पहली बार नॉकआउट में पहुंचा है। इससे पहले सिर्फ कैमरून (1990) और सेनेगल (2002) ही अपना पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच जीतने वाली अफ्रीकी टीमें रही हैं।

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन

आइवरी कोस्ट ने ग्रुप-E में 2 जीत और 1 हार के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने इक्वाडोर और कुरासाओ को हराया, जबकि जर्मनी से 2-1 से हार मिली। खास बात यह रही कि तीनों मैचों में पहला गोल आइवरी कोस्ट ने ही किया। ऐसा करने वाली वह 1994 के नाइजीरिया के बाद दूसरी अफ्रीकी टीम बनी।

नॉर्वे ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी करते हुए ग्रुप-I में 2 जीत और 1 हार के साथ अंतिम-32 में जगह बनाई। टीम ने इराक और सेनेगल को हराया, जबकि आखिरी मैच में फ्रांस से 4-1 से हार मिली। यह पिछले 19 मैचों में उसकी सिर्फ दूसरी हार थी।

हालैंड के पास 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड पहले दो वर्ल्ड कप मैचों में 4 गोल कर चुके हैं। अगर वह आइवरी कोस्ट के खिलाफ दो या उससे ज्यादा गोल करते हैं तो 1954 के बाद शुरुआती तीन वर्ल्ड कप मैचों में लगातार दो या अधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

पेपे और डियोमांडे पर रहेंगी नजर

आइवरी कोस्ट के निकोलस पेपे ने कुरासाओ के खिलाफ दो गोल कर वर्ल्ड कप में एक मैच में दो गोल करने वाले देश के दूसरे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं यान डियोमांडे ने ग्रुप स्टेज में 10 सफल ड्रिब्लिंग और 10 गोल मौके बनाकर 1990 के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

पॉसिबल प्लेइंग-11

आइवरी कोस्ट: याहिया फोफाना (गोलकीपर), विल्फ्रेड सिंगो, उस्मान डियोमांडे, इवान एनडिका, घिस्लेन कोनान, फ्रैंक केसी, इब्राहिम सांगारे, सेको फोफाना, यान डियोमांडे, निकोलस पेपे, अमाद डियालो।

नॉर्वे: ओरजान नाइलैंड (गोलकीपर), जूलियन रायर्सन, लियो ओस्टिगार्ड, क्रिस्टोफर आजर, डेविड वोल्फ, सैंडर बर्गे, पैट्रिक बर्ग, मार्टिन ओडेगार्ड, एंटोनियो नुसा, अलेक्जेंडर सोरलोथ, एरलिंग हालैंड।

मैच-78: फ्रांस ने स्वीडन को 12 बार हराया, वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत

फ्रांस और स्वीडन के बीच अब तक 24 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। इनमें फ्रांस ने 12, स्वीडन ने 6 मैच जीते, जबकि 6 मुकाबले ड्रॉ रहे। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने होंगी। हालांकि बड़े टूर्नामेंट में यह उनकी तीसरी भिड़ंत होगी। यूरो-1992 में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था, जबकि यूरो-2012 में स्वीडन ने फ्रांस को 2-0 से हराया था।

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन

फ्रांस ने ग्रुप-I में तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ टॉप किया। टीम ने लगातार तीनों मुकाबलों में 3 या उससे ज्यादा गोल किए। 1998 के बाद किसी बड़े टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में यह उसका पहला क्लीन स्वीप है।

स्वीडन ने ग्रुप-F में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने ग्रुप स्टेज में 7 गोल किए, जो उसके वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी ग्रुप चरण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

एमबाप्पे-डेम्बेले के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

किलियन एमबाप्पे और उस्मान डेम्बेले ग्रुप स्टेज में 4-4 गोल कर चुके हैं। डेम्बेले ने नॉर्वे के खिलाफ हैट्रिक भी लगाई। दोनों अब तक वर्ल्ड कप में मिलकर 5 गोल बना चुके हैं। अगर इस मैच में भी दोनों गोल में योगदान देते हैं तो 1966 के बाद सबसे सफल जोड़ी का नया रिकॉर्ड बना सकते हैं।

फ्रांस और स्वीडन दोनों के सामने रिकॉर्ड

फ्रांस के पास वर्ल्ड कप में यूरोपीय टीमों के खिलाफ लगातार 7वीं जीत दर्ज करने का मौका है। वहीं स्वीडन के विक्टर ग्योकेरेस ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा 11 शॉट और 8 गोल मौके बना चुके हैं। एंथनी एलांगा लगातार दो मैचों में गोल कर चुके हैं। फ्रांस के खिलाफ भी स्कोर करने पर वह वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में गोल करने वाले चुनिंदा स्वीडिश खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।

पॉसिबल प्लेइंग-11

फ्रांस: माइक मेन्यां (गोलकीपर), जूल्स कुंडे, इब्राहिमा कोनाते, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, औरेलियन चुआमेनी, एन’गोलो कांते, माइकल ओलिसे, उस्मान डेम्बेले, किलियन एमबाप्पे, डिजायरे डूए।

स्वीडन: जैकब जेटरस्ट्रॉम (गोलकीपर), विक्टर लिंडेलोफ, इसाक हिएन, गैब्रियल गुडमुंडसन, लुकास बर्गवाल, यासिन अयारी, मैटियास स्वानबर्ग, एंथनी एलांगा, अलेक्जेंडर इसाक, विक्टर ग्योकेरेस।

मैच-79: मेक्सिको और इक्वाडोर की वर्ल्ड कप में दूसरी भिड़ंत

मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच अब तक 5 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 2002 के ग्रुप स्टेज में मेक्सिको ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन

सह-मेजबान मेक्सिको ने ग्रुप-A में तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ टॉप किया। टीम ने साउथ अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और चेकिया को हराया। सबसे खास बात यह रही कि उसने ग्रुप स्टेज में एक भी गोल नहीं खाया।

वहीं इक्वाडोर ने ग्रुप-E में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने आखिरी मुकाबले में जर्मनी को 2-1 से हराकर उलटफेर किया। वह 21वीं सदी में ग्रीस (2014) के बाद पहली दो ग्रुप मैचों में गोल किए बिना भी नॉकआउट में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी।

क्विन्योनेस पर नजर

मेजबान के तौर पर मेक्सिको ने अपने घर में खेले 12 वर्ल्ड कप मैचों में 8 जीते, 3 ड्रॉ खेले और सिर्फ 1 हारी है। हालांकि, पिछले 10 नॉकआउट मुकाबलों में उसे सिर्फ 1 जीत मिली है।

फॉरवर्ड जूलियन क्विन्योनेस इस वर्ल्ड कप में 2 गोल कर चुके हैं। इक्वाडोर के खिलाफ गोल करते ही वह 2010 के जेवियर हर्नांडेज के बाद एक ही वर्ल्ड कप में तीन गोल करने वाले पहले मैक्सिकन खिलाड़ी बन जाएंगे।

हाई-प्रेस फुटबॉल से चौंका रहा इक्वाडोर

जर्मनी के खिलाफ 1-0 से पिछड़ने के बाद निल्सन अंगुलो और गोंजालो प्लाटा के गोल से इक्वाडोर ने शानदार वापसी की। ग्रुप स्टेज में उरुग्वे और कनाडा के बाद विपक्षी हाफ में सबसे ज्यादा हाई-इंटेंसिटी प्रेस करने वाली टीम भी इक्वाडोर रही।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

मेक्सिको के जूलियन क्विन्योनेस, राउल जिमेनेज और एडसन अल्वारेज पर नजर रहेगी। वहीं इक्वाडोर के लिए मोइसेस कैसेडो, एन्नर वालेंसिया, गोंजालो प्लाटा और केन्ड्री पायेज अहम खिलाड़ी होंगे।

पॉसिबल प्लेइंग-11

मेक्सिको: राउल रेंगल (गोलकीपर), जॉर्ज सांचेज, सीजर मोंटेस, जोहान वास्केज, जीसस गालार्डो, एडसन अल्वारेज, एरिक लिरा, लुइस चावेज, जूलियन क्विन्योनेस, राउल जिमेनेज, सैंटियागो जिमेनेज।

इक्वाडोर: हर्नान गालिंडेज (गोलकीपर), फेलिक्स टोरेस, पिएरो हिनकापिए, विलियन पाचो, परविस एस्तुपिनान, मोइसेस कैसेडो, एलन फ्रैंको, केन्ड्री पायेज, गोंजालो प्लाटा, एन्नर वालेंसिया, निल्सन अंगुलो।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket