Friday, 09 Oct 2026 | 06:30 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Shafali Verma Wicket Record | Womens T20 World Cup

Shafali Verma Wicket Record | Womens T20 World Cup

मैनचेस्टर2 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 137 रन का टारगेट हासिल कर बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। यह भारतीय टीम का विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। वहीं, श्री चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। शेफाली को 53 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड हासिल करने वाली प्लेयर्स के क्लब में शामिल हो गई हैं। इस क्लब में स्मृति मंधाना और मिताली राज जैसे नाम हैं। IND Vs BAN मैच के टॉप रिकॉर्ड्स 1. श्री चरणी ने पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा श्री चरणी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट चटकाए। वे इस वर्ल्ड कप में 12 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने पूर्व स्पिनर पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पूनम ने 2020 में 10 विकेट लिए थे। इसके साथ ही चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की संयुक्त रुप से चौथी महिला गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड की अमीलिया कर पहले स्थान पर है। उन्होंने 2024 में 15 विकेट लिए थे। 2. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया भारत ने 137 रन का टारगेट चेज किया। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। टीम ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 150 रन का टारगेट हासिल किया था। जोकि टूर्नामेंट में भारत का सबसे बड़ा रनचेज था। 3. शेफाली ने टूर्नामेंट में तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच जीता शेफाली वर्मा ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। वे स्मृति मंधाना और मिताली राज के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत कौर 4 अवॉर्ड्स के साथ पहले स्थान पर हैं। 4. शेफाली ने 29 गेंद पर फिफ्टी लगाई शेफाली ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैनचेस्टर में सिर्फ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पहले स्थान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। उन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 27 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी। 5. भारत ने पावरप्ले में 63 रन बनाए भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने इस मैच में पहले 6 ओवर के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। इससे पहले इसी टूर्नामेंट में टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे। 6. बांग्लादेश ने पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर बनाया बांग्लादेश ने मैनचेस्टर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। 7. बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में रिटायर्ड आउट होने वाली बांग्लादेश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में रिटायर्ड हर्ट आउट होने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज हैं। इस सीजन इंग्लैंड की नैट सीवर-ब्रंट भी साउथम्प्टन में आयरलैंड के खिलाफ रिटायर्ड आउट हुई थीं। शर्मिन अख्तर 10 रन के स्कोर पर रिटायर आउट हुईं। यहां से मैच के टॉप-3 मोमेंट्स… 1. भारतीय फील्डर्स ने 4 बॉल में 3 कैच ड्रॉप किए बांग्लादेश के खिलाफ भारत की फील्डिंग कमजोर नजर आई। चौथे और पांचवें ओवर में टीम ने 4 गेंद के अंदर 3 कैच ड्रॉप किए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर राधा यादव ने डीप मिडविकेट पर जुआरिया फिरदौस का आसान कैच छोड़ा। इसके बाद श्री चरणी के अगले ओवर में दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार कैच छूटे। इन दोनों मौकों पर फील्डर नंदनी शर्मा थीं। नंदनी शर्मा ने लगातार 2 गेंद पर कैच ड्रॉप किए। 2. ऋचा को फील्ड अंपायर ने दो बार LBW आउट दिया ऋचा घोष के खिलाफ दो बार LBW की जोरदार अपील हुई। दोनों बार अंपायर ने उंगली उठाई। भारतीय पारी के 11वें ओवर में नाहिदा अख्तर की गेंद पर उन्हें अंपायर ने LBW करार दिया। ऋचा ने DRS लिया। रिप्ले में दिखा की इंपैक्ट बाहर था, जिससे वह बच गईं। फिर 13वें ओवर में राबिया खान की गेंद फिर उनके पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें फिर आउट दिया। ऋचा ने इस बार भी रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल पर गेंद स्टंप पर लग रही थी। आखिरकार उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। ऋचा घोष 10 रन बनाकर आउट हुईं। 3. जेमिमा रनआउट होने से बची भारतीय पारी के 14वें ओवर में जेमिमा रोड्रिगेज रनआउट होने से बच गईं। ओवर की तीसरी गेंद पर हरमनप्रीत ने शॉट खेला। वे रन के लिए आगे बढ़ीं और अचानक रुक गईं। इस बीच नॉन-स्ट्राइक पर खड़ी जेमिमा हाफ पिच तक आ गईं। यहां गेंदबाज नाहिदा अख्तर के पास उन्हें रनआउट करने का मौका था, लेकिन वे थ्रो को कलेक्ट नहीं कर पाईं। इस दौरान जेमिमा फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर क्रीज में सुरक्षित पहुंच गईं। जेमिमा ने फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर खुद को बचाया। ——————————————————– विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शेफाली का अर्धशतक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Croatia vs Panama | Football World Cup Knockout Dreams Stay Alive

Croatia vs Panama | Football World Cup Knockout Dreams Stay Alive

Hindi News Sports Croatia Vs Panama | Football World Cup Knockout Dreams Stay Alive टोरंटो5 मिनट पहले कॉपी लिंक एंटे बुदिमिर के गोल के दम पर क्रोएशिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में बुधवार को पनामा को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ क्रोएशिया ने नॉकआउट दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं हैं। जबकि पनामा टूर्नामेंट से बाहर हो गया। टोरंटो स्टेडियम में ग्रुप-एल के इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पनामा की डिफेंस लाइन ने क्रोएशिया के हमलों को अच्छी तरह रोके रखा। फिर दूसरे हाफ में क्रोएशिया के एंटे बुदिमिर मैदान पर उतरने के चार मिनट बाद ही गोल करने में सफल रहे। उन्होंने 54वें मिनट में जोसिप स्तानिशिच के सटीक क्रॉस पर आसान गोल दागा। इस गोल ने क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। जोकि आखिरी तक कायम रही। एंटे बुदिमिर (सफेद जर्सी) ने मैच में इकलौता गोल दागा। मोड्रिच ने 200वां इंटरनेशनल मैच खेला 40 साल के लुका मोड्रिच ने करियर का 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। उन्होंने 57वें मिनट में मार्को पालिच के लिए शानदार मौका बनाया, लेकिन पनामा के गोलकीपर ऑरलैंडो मॉस्केरा ने बेहतरीन बचाव किया। लुका मोड्रिच ने करियर का 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। गोलकीपर लिवाकोविच ने 3 अटैक रोके मैच के 67वें मिनट में पनामा ने बराबरी के लिए लगातार तीन प्रयास किए, लेकिन गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच ने शानदार बचाव करते हुए सभी मौके विफल कर दिए। क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने 3 हमले नाकाम किए। इंग्लैंड और घाना का मैच ड्रॉ हुआ इस ग्रुप के एक अन्य मैच में इंग्लैंड और घाना ने गोलरहित ड्रॉ खेला गया। इंग्लैंड ने पूरे मैच में 19 शॉट लगाए, जबकि घाना सिर्फ एक शॉट ही लगा सका। घाना ने अहम एक अंक हासिल कर लिया। 86वें मिनट में निको ओ’राइली का हेडर क्रॉसबार से टकराया। हैरी केन के पास रिबाउंड पर गोल करने का मौका था, लेकिन उनका प्रयास लक्ष्य से ऊपर निकल गया। इंग्लैंड टॉप पर आया, पनामा बाहर ग्रुप एल में अब इंग्लैंड और घाना 4-4 अंकों के साथ टॉप-2 पर हैं, जबकि क्रोएशिया के 3 अंक हैं। आखिरी ग्रुप मैच में क्रोएशिया का मैच घाना से होगा। पनामा की टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप में बिना कोई अंक हासिल किए बाहर हो गई। ——————————————————– फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रोनाल्डो 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर, उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया। इन्हीं गोल की मदद से पुर्तगाल ने 5-0 की जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Croatia vs Panama | Football World Cup Knockout Dreams Stay Alive

Croatia vs Panama | Football World Cup Knockout Dreams Stay Alive

Hindi News Sports Croatia Vs Panama | Football World Cup Knockout Dreams Stay Alive टोरंटो7 मिनट पहले कॉपी लिंक एंटे बुदिमिर के गोल के दम पर क्रोएशिया ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में बुधवार को पनामा को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ क्रोएशिया ने नॉकआउट दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं हैं। जबकि पनामा टूर्नामेंट से बाहर हो गया। टोरंटो स्टेडियम में ग्रुप-एल के इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पनामा की डिफेंस लाइन ने क्रोएशिया के हमलों को अच्छी तरह रोके रखा। फिर दूसरे हाफ में क्रोएशिया के एंटे बुदिमिर मैदान पर उतरने के चार मिनट बाद ही गोल करने में सफल रहे। उन्होंने 54वें मिनट में जोसिप स्तानिशिच के सटीक क्रॉस पर आसान गोल दागा। इस गोल ने क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। जोकि आखिरी तक कायम रही। एंटे बुदिमिर (सफेद जर्सी) ने मैच में इकलौता गोल दागा। मोड्रिच ने 200वां इंटरनेशनल मैच खेला 40 साल के लुका मोड्रिच ने करियर का 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। उन्होंने 57वें मिनट में मार्को पालिच के लिए शानदार मौका बनाया, लेकिन पनामा के गोलकीपर ऑरलैंडो मॉस्केरा ने बेहतरीन बचाव किया। लुका मोड्रिच ने करियर का 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। गोलकीपर लिवाकोविच ने 3 अटैक रोके मैच के 67वें मिनट में पनामा ने बराबरी के लिए लगातार तीन प्रयास किए, लेकिन गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच ने शानदार बचाव करते हुए सभी मौके विफल कर दिए। क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने 3 हमले नाकाम किए। मैच 45: इंग्लैंड Vs घाना, स्कोरलाइन 0-0 इंग्लैंड और घाना का मैच ड्रॉ हुआ बूस्टन स्टेडियम में ग्रुप-एल के एक अन्य मैच में इंग्लैंड और घाना ने गोलरहित ड्रॉ खेला गया। इंग्लैंड ने पूरे मैच में 19 शॉट लगाए, जबकि घाना सिर्फ एक शॉट ही लगा सका। घाना ने अहम एक अंक हासिल कर लिया।86वें मिनट में निको ओ’राइली का हेडर क्रॉसबार से टकराया। हैरी केन के पास रिबाउंड पर गोल करने का मौका था, लेकिन उनका प्रयास लक्ष्य से ऊपर निकल गया। घाना के लिए सबसे अच्छा अवसर 78वें मिनट में बना, जब अब्दुल फतावू ने शानदार रन लगाकर प्रिंस अडू को पास दिया। हालांकि इंग्लैंड के डिफेंडर एजरी कोन्सा ने समय रहते हस्तक्षेप कर खतरा टाल दिया। घाना ने इस मौके पर पेनल्टी की मांग की, लेकिन रेफरी ने इसे नकार दिया। घाना के कोच कार्लोस क्वेइरोज ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम की योजना इंग्लैंड को शुरुआत से ही रोकने और निराश करने की थी, जिसमें वे सफल रहे। इंग्लैंड टॉप पर आया, पनामा बाहर ग्रुप एल में अब इंग्लैंड और घाना 4-4 अंकों के साथ टॉप-2 पर हैं, जबकि क्रोएशिया के 3 अंक हैं। आखिरी ग्रुप मैच में क्रोएशिया का मैच घाना से होगा। पनामा की टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप में बिना कोई अंक हासिल किए बाहर हो गई। ——————————————————– फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रोनाल्डो 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर, उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया। इन्हीं गोल की मदद से पुर्तगाल ने 5-0 की जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Womens T20 World Cup 2026

Womens T20 World Cup 2026

लंदन43 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज से होगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। ग्रुप-B में शामिल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के 6-6 पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड बेहतर रनरेट के हिसाब से टॉप पर मौजूद है। इंग्लैंड ने श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को हराया था। वहीं वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका से जीत दर्ज की। हेड टू हेड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 32 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इंग्लैंड ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं वेस्टइंडीज सिर्फ 9 मुकाबले अपने नाम कर सकी। 1 मैच टाई रहा। इंग्लैंड को रेगुलर कप्तान नैट सीवर-ब्रंट काफ मसल इंजरी की वजह से दो मैचों के लिए बाहर हैं। उनकी जगह चार्ली डीन कप्तानी कर रही हैं। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स डेनियल व्याट इंग्लैंड की टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए डेनियल व्याट हॉज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 143.82 की स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 105* रन है। वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 मैचों में 6.00 की किफायती इकोनॉमी से रन देते हुए 7 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट है। आलिया अलीन ने 8 विकेट लिए वेस्टइंडीज के लिए इस टूर्नामेंट में शेमाइन कैंपबेल सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 3 मैचों में 130.00 की स्ट्राइक रेट से 130 रन जोड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90* रन रहा है। गेंदबाजी में आलिया अलीन ने शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। उन्होंने 3 मैचों में 6.62 की इकोनॉमी से 8 विकेट लिए हैं। वे टूर्नामेंट की दूसरी टॉप विकेट टेकर हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 4 विकेट है। पिच रिपोर्ट एंड वेदर कंडीशन लॉर्ड्स की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और मूवमेंट मिलेगी। लंदन में तापमान 17°C से 19°C के बीच रहेगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, सोफिया डंकली, एलिस कैप्स, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल। वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Womens T20 World Cup 2026

Womens T20 World Cup 2026

लंदन2 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज से होगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। ग्रुप-B में शामिल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के 6-6 पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड बेहतर रनरेट के हिसाब से टॉप पर मौजूद है। इंग्लैंड ने श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को हराया था। वहीं वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका से जीत दर्ज की। हेड टू हेड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 32 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इंग्लैंड ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं वेस्टइंडीज सिर्फ 9 मुकाबले अपने नाम कर सकी। 1 मैच टाई रहा। इंग्लैंड को रेगुलर कप्तान नैट सीवर-ब्रंट काफ मसल इंजरी की वजह से दो मैचों के लिए बाहर हैं। उनकी जगह चार्ली डीन कप्तानी कर रही हैं। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स डेनियल व्याट इंग्लैंड की टॉप स्कोरर इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए डेनियल व्याट हॉज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 143.82 की स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 105* रन है। वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 मैचों में 6.00 की किफायती इकोनॉमी से रन देते हुए 7 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट है। आलिया अलीन ने 8 विकेट लिए वेस्टइंडीज के लिए इस टूर्नामेंट में शेमाइन कैंपबेल सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 3 मैचों में 130.00 की स्ट्राइक रेट से 130 रन जोड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90* रन रहा है। गेंदबाजी में आलिया अलीन ने शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। उन्होंने 3 मैचों में 6.62 की इकोनॉमी से 8 विकेट लिए हैं। वे टूर्नामेंट की दूसरी टॉप विकेट टेकर हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 4 विकेट है। पिच रिपोर्ट एंड वेदर कंडीशन लॉर्ड्स की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और मूवमेंट मिलेगी। लंदन में तापमान 17°C से 19°C के बीच रहेगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, सोफिया डंकली, एलिस कैप्स, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल। वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Ronaldo 6 World Cups Goal Record

Ronaldo 6 World Cups Goal Record

ह्यूस्टन2 मिनट पहले कॉपी लिंक पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने मंगलवार को ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया। यह मैच में उनका दूसरा और वर्ल्ड कप करियर का 10वां गोल था। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल के महान स्ट्राइकर यूसेबियो (9 गोल) को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्डकप में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा सफल गोल करने वाले प्लेयर भी बन गए। रोनाल्डो ने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और अब 2026 वर्ल्ड कप में गोल किया है। उनके बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हैं। उन्होंने 2010 को छोड़कर 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 वर्ल्ड कप में गोल किए हैं। फिलहाल पुर्तगाल 4-0 से आगे है। टीम के लिए तीसरा गोल नूनो मेंडेस ने 17वें मिनट में किया, जबकि 59वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडीस के कॉर्नर पर जुआओ फेलिक्स के शॉट के बाद गेंद डिफेंडर अब्दुकोदिर खुसानोव और गोलकीपर अब्दुवोहिद नेमातोव से टकराकर गोल में चली गई, जिसे ओन गोल माना गया। मौजूदा टूर्नामेंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 2 गोल हो चुके हैं। वह पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ गोल नहीं कर सके थे, लेकिन उज्बेकिस्तान के खिलाफ ब्रेस लगाकर इतिहास रच दिया। रोनाल्डो की 5 फोटो… गोल करने के बाद रोनाल्डो का ट्रेडमार्क ‘सियू’ सेलिब्रेशन। जोआओ कैंसिलो के पास पर गोल करते हुए रोनाल्डो। रोनाल्डो बॉल के साथ। ह्यूस्टन स्टेडियम में फैंस का अभिवादन करते रोनाल्डो। छठे मिनट में बनाया इतिहास रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में जोआओ कैंसिलो के लो क्रॉस को शानदार राइट-फुटेड शॉट से गोल में बदल दिया। गेंद सीधे निचले कोने में गई और गोलकीपर के पास कोई मौका नहीं था। इस गोल के साथ रोनाल्डो ने इतिहास रचा। नूनो मेंडेस ने 17वें मीनार में गोल किया मैच के शुरुआती मिनटों में नूनो मेंडेस और जोआओ कैंसिलो लगातार बाएं और दाएं फ्लैंक से हमले कर रहे थे। पहले गोल से पहले भी नूनो मेंडेस ने शानदार क्रॉस दिया था, जिस पर रोनाल्डो गोल नहीं कर सके थे। हालांकि 17वें मिनट में फ्री किक पर कैं नूनो मेंडेस ने गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी। नूनो मेंडेस गोल करने के बाद। रोनाल्डो का दूसरा गोल मैच के 38वें मिनट में पुर्तगाल ने काउंटर अटैक किया। ब्रूनो फर्नांडीस गेंद लेकर मिडफील्ड से आगे बढ़े और उन्होंने डिफेंस के पीछे दौड़ लगा रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बेहतरीन थ्रू बॉल दी। रोनाल्डो ने मौके को नहीं गंवाया और दाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। मेसी के साथ खेल रहे छठा वर्ल्ड कप रोनाल्डो और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी इस साल छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। दोनों ही 6 वर्ल्डकप खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। मेसी ने 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 में गोल किए हैं, जबकि रोनाल्डो ने अपने हर वर्ल्डकप में गोल दागा है। 20 साल से ज्यादा लंबा सफर रोनाल्डो ने अपना पहला वर्ल्डकप गोल 2006 में 21 साल की उम्र में किया था। 20 साल बाद 41 साल की उम्र में भी वह वर्ल्ड कप में गोल कर रहे हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड 144 गोल हैं। वहीं यह मैच उनके करियर का 230वां इंटरनेशनल मुकाबला भी है। पुर्तगाल को पहली जीत की तलाश थी पुर्तगाल ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। वहीं उज्बेकिस्तान को पहले मुकाबले में कोलंबिया से 3-1 से हार मिली थी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम था। रोनाल्डो के शुरुआती गोल ने पुर्तगाल को बढ़त दिलाई और टीम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी। ——————————– वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मेसी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Ronaldo 6 World Cups Goal Record

Ronaldo 6 World Cups Goal Record

ह्यूस्टन5 घंटे पहले कॉपी लिंक पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया। इन्हीं गोल की मदद से पुर्तगाल ने 5-0 की जीत हासिल की। रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर भी बने। उनके नाम 10 गोल हैं। उन्होंने पुर्तगाल के स्ट्राइकर यूसेबियो के 9 गोल को पीछे छोड़ा। रोनाल्डो ने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और अब 2026 वर्ल्डकप में गोल किया है। उनके बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हैं। उन्होंने 2010 को छोड़कर 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 वर्ल्ड कप में गोल किए हैं। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो के अलावा नूनो मेंडेस (17वें मिनट) और राफेल लेओ (87वें मिनट) ने गोल किया। 59वें मिनट में उज्बेकिस्तान के गोलकीपर अब्दुवोहिद नेमातोव से बॉल टकराकर गोल में चली गई। इसे ओन गोल माना गया। मौजूदा टूर्नामेंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 2 गोल हो चुके हैं। वे पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ गोल नहीं कर सके थे। रोनाल्डो की 5 फोटो… गोल करने के बाद रोनाल्डो का ट्रेडमार्क ‘सियू’ सेलिब्रेशन। जोआओ कैंसिलो के पास पर गोल करते हुए रोनाल्डो। रोनाल्डो बॉल के साथ। ह्यूस्टन स्टेडियम में फैंस का अभिवादन करते रोनाल्डो। रोनाल्डो उज्बेकिस्तान के गोलकीपर अब्दुवोहिद नेमातोव से बॉल छीनते हुए। छठे मिनट में रचा इतिहास मैच की शुरुआत से ही पुर्तगाल अटैकिंग दिखा। चौथे मिनट में नूनो मेंडेस के क्रॉस पर रोनाल्डो मौका चूक गए, लेकिन दो मिनट बाद उन्होंने गलती नहीं दोहराई। जोआओ कैंसिलो के लो क्रॉस पर रोनाल्डो ने शानदार राइट-फुटेड शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचाया। इसी गोल के साथ वह 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। नूनो मेंडेस ने बढ़त दोगुनी की 14वें मिनट में उज्बेकिस्तान के खामरोबेकोव ने पेड्रो नेटो को फाउल किया। यहां पुर्तगाल को फ्री-किक मिली। सभी को लगा कि रोनाल्डो शॉट लेंगे, लेकिन उन्होंने गेंद छोड़ दी और नूनो मेंडेस ने 17वें मिनट में शानदार लो शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया। नूनो मेंडेस गोल करने के बाद। रिव्यू से छीना उज्बेकिस्तान का गोल 29वें मिनट में उज्बेकिस्तान के अजीज गानिएव ने दूर से शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के टॉप कॉर्नर में पहुंचा दिया था। हालांकि रिव्यू में पुर्तगाल के जोआओ कैंसिलो पर फाउल पाया गया और गोल नहीं दिया गया। रोनाल्डो का दूसरा गोल, यूसेबियो का रिकॉर्ड टूटा 38वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडिस ने मिडफील्ड से बेहतरीन थ्रू बॉल दी। रोनाल्डो डिफेंस से निकलते हुए आगे बढ़े और गेंद को पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। इस गोल के साथ उन्होंने वर्ल्डकप में अपना 10वां गोल किया और यूसेबियो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले हाफ तक पुर्तगाल 3-0 से आगे था। जीत के बाद कोच को गले लगाते हुए रोनाल्डो। दूसरे हाफ में भी पुर्तगाल का दबदबा ब्रेक के बाद भी पुर्तगाल ने हमले जारी रखे। 57वें मिनट में रोनाल्डो फ्री-किक पर गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन नेमातोव ने शानदार बचाव किया। 59वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडिस के कॉर्नर पर जोआओ फेलिक्स ने बैक-हील फ्लिक किया, जो डिफेंडर अब्दुकोदिर खुसानोव से टकराकर गोलकीपर नेमातोव के दस्तानों से होते हुए नेट में चली गई। इसे ओन गोल माना गया और स्कोर 4-0 हो गया। हैट्रिक से चूके रोनाल्डो 73वें मिनट में रोनाल्डो के पास हैट्रिक पूरी करने के दो मौके आए। पहले उनका शॉट डिफ्लेक्ट होकर बाहर चला गया, फिर उन्होंने गोलकीपर पर दबाव बनाकर गेंद छीनी, लेकिन नेमातोव ने शानदार सेव कर दिया। इससे पहले पहले हाफ के इंजरी टाइम में भी खुसानोव ने उनकी कोशिश गोललाइन से क्लियर कर दी थी। राफेल लियाओ ने लगाई जीत पर मुहर 83वें मिनट में मैदान पर आए राफेल लियाओ ने 87वें मिनट में पुर्तगाल का पांचवां गोल दाग दिया। नेल्सन सेमेडो के कट-बैक पर रोनाल्डो गेंद तक नहीं पहुंच सके, लेकिन पीछे खड़े लियाओ ने दमदार शॉट लगाकर गेंद को टॉप कॉर्नर में भेज दिया। इसके साथ ही पुर्तगाल ने मुकाबला 5-0 से अपने नाम कर लिया। राफेल लियाओ गोल करने के बाद सेलिब्रेट करते हुए। मेसी के साथ खेल रहे छठा वर्ल्ड कप रोनाल्डो और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी इस साल छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। दोनों ही 6 वर्ल्डकप खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। मेसी ने 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 में गोल किए हैं, जबकि रोनाल्डो ने अपने हर वर्ल्डकप में गोल दागा है। 20 साल से ज्यादा लंबा सफर रोनाल्डो ने अपना पहला वर्ल्डकप गोल 2006 में 21 साल की उम्र में किया था। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा 143 गोल हैं। वहीं यह मैच उनके करियर का 230वां इंटरनेशनल मुकाबला भी रहा। पुर्तगाल की पहली जीत पुर्तगाल ने अपने पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। ऐसे में टीम के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी था। पुर्तगाल ने 5-0 की बड़ी जीत के साथ मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। ——————————– वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मेसी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Mbappe First Player 6 World Cup Matches 2+ Goals

Mbappe First Player 6 World Cup Matches 2+ Goals

Hindi News Sports Mbappe First Player 6 World Cup Matches 2+ Goals | France, Norway Reach Last 32 11 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक मैच में दो या उससे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक वर्ल्ड कप के 6 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को इराक के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने दो गोल दागे। इसके साथ ही वर्ल्ड कप में उनके कुल गोलों की संख्या 16 हो गई। उन्होंने जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर 17 गोल के साथ लियोनेल मेसी हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार (भारतीय समयानुसार) को ग्रुप-I के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया और लगातार दूसरी जीत के साथ लास्ट-32 (नॉकआउट चरण) में जगह पक्की कर ली। वहीं, दूसरे मैच में नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से मात दी। फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया ग्रुप-I के मुकाबले में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया। फिलाडेल्फिया में आंधी-तूफान और बारिश के कारण मैच करीब दो घंटे की देरी से शुरू हुआ, लेकिन फ्रांस ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए इराक को कोई मौका नहीं दिया और आसान जीत दर्ज की। 100वें इंटरनेशनल मैच में एमबाप्पे ने दो गोल किए फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने अपना 100वां इंटरनेशनल मैच यादगार बना दिया। उन्होंने दो गोल किए, जबकि तीसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने दागा। 14वें मिनट में दिलाई बढ़त फ्रांस ने मैच की शुरुआत से ही इराक पर दबाव बनाए रखा। 14वें मिनट में माइकल ओलिस के शानदार पास पर एमबाप्पे ने 20 गज की दूरी से बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इराकी डिफेंस की गलती का उठाया फायदा एमबाप्पे का दूसरा गोल इराकी टीम की चूक का नतीजा रहा। डिफेंडर जैद तहसीन और गोलकीपर अहमद बासिल गोल किक को सही ढंग से क्लियर नहीं कर सके। गेंद उस्मान डेम्बेले के पास पहुंची, जिन्होंने निस्वार्थ खेल दिखाते हुए एमबाप्पे को पास दिया। एमबाप्पे ने आसान फिनिश के साथ फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी। क्लोजा के रिकॉर्ड की बराबरी इस गोल के साथ एमबाप्पे के वर्ल्ड कप में कुल 16 गोल हो गए। उन्होंने जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजा के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मौजूदा विश्व कप में एमबाप्पे के चार गोल हो चुके हैं और वे गोल्डन बूट की दौड़ में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (5 गोल) से एक गोल पीछे हैं। डेम्बेले का पहला वर्ल्ड कप गोल दूसरे गोल में असिस्ट करने के 12 मिनट बाद डेम्बेले ने खुद भी गोल कर दिया। एक बार फिर माइकल ओलिस ने बेहतरीन पास दिया, जिसे डेम्बेले ने गोल में बदल दिया। यह उनके करियर का पहला विश्व कप गोल रहा। इस गोल के साथ फ्रांस ने 3-0 की बढ़त बना ली, जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही। अब नॉर्वे से मुकाबला इस जीत के साथ फ्रांस ने लास्ट-32 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में उसका सामना नॉर्वे से होगा। हालांकि फ्रांस पहले ही नॉकआउट में पहुंच चुका है, इसलिए उस मैच के परिणाम का उसकी क्वालिफिकेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नॉर्वे लास्ट-32 में पहुंचा, सेनेगल को 3-2 से हराया न्यू जर्सी में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-I मुकाबले में नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और लास्ट-32 में जगह पक्की कर ली। ग्रुप से फ्रांस भी अगले दौर में पहुंच चुका है। नॉर्वे की जीत के हीरो अर्लिंग हालैंड रहे। उन्होंने दूसरे हाफ में दो गोल दागे। हालैंड टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में 4 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में 5 गोल वाले लियोनेल मेसी के करीब पहुंच गए हैं। साथ ही वे वर्ल्ड कप में नॉर्वे के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। मैच में नॉर्वे को शुरुआती बढ़त मार्कस पेडरसन ने दिलाई। इसके बाद 48वें मिनट में मार्टिन ओडेगार्ड के पास पर हालैंड ने गोल कर स्कोर 2-0 किया। सेनेगल के इस्माइला सार ने एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन हालैंड ने हाफ वॉली पर शानदार गोल दागकर नॉर्वे को 3-1 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम में सार ने दूसरा गोल जरूर किया, लेकिन सेनेगल हार नहीं टाल सका। अब ग्रुप में शीर्ष स्थान तय करने के लिए नॉर्वे का सामना फ्रांस से होगा। दूसरी ओर, सेनेगल को अगले दौर की उम्मीदें बनाए रखने के लिए अपने आखिरी मैच में इराक को बड़े अंतर से हराना होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Mbappe First Player 6 World Cup Matches 2+ Goals

Mbappe First Player 6 World Cup Matches 2+ Goals

Hindi News Sports Mbappe First Player 6 World Cup Matches 2+ Goals | France, Norway Reach Last 32 8 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक मैच में दो या उससे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मंगलवार को इराक के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 2 गोल किए। यह छठी बार है जब एमबाप्पे ने वर्ल्ड कप के किसी मैच में दो या उससे ज्यादा गोल दागे हैं। इन दो गोलों के साथ वर्ल्ड कप में उनके कुल गोलों की संख्या 16 हो गई है। उन्होंने जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजा के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब एमबाप्पे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल लियोनेल मेसी हैं, जिनके नाम 18 गोल दर्ज हैं। यानी एमबाप्पे मेसी के रिकॉर्ड से सिर्फ 2 गोल पीछे हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार (भारतीय समयानुसार) ग्रुप-I के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और लास्ट-32 (नॉकआउट चरण) में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, दूसरे मुकाबले में नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हरा दिया। फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया ग्रुप-I के मुकाबले में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। फिलाडेल्फिया में आंधी-तूफान और बारिश के कारण मैच करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ। इसके बावजूद फ्रांस ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए इराक को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। 100वें इंटरनेशनल मैच में एमबाप्पे ने दो गोल किए फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने अपना 100वां इंटरनेशनल मैच यादगार बना दिया। उन्होंने दो गोल किए, जबकि तीसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने दागा। 14वें मिनट में दिलाई बढ़त फ्रांस ने मैच की शुरुआत से ही इराक पर दबाव बनाए रखा। 14वें मिनट में माइकल ओलिस के शानदार पास पर एमबाप्पे ने 20 गज की दूरी से बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इराकी डिफेंस की गलती का उठाया फायदा एमबाप्पे का दूसरा गोल इराकी टीम की चूक का नतीजा रहा। डिफेंडर जैद तहसीन और गोलकीपर अहमद बासिल गोल किक को सही ढंग से क्लियर नहीं कर सके। गेंद उस्मान डेम्बेले के पास पहुंची, जिन्होंने निस्वार्थ खेल दिखाते हुए एमबाप्पे को पास दिया। एमबाप्पे ने आसान फिनिश के साथ फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी। एमबाप्पे गोल्ड बूट की दौड़ में दूसरे नंबर पर इस गोल के साथ एमबाप्पे मौजूदा वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के चार गोल हो चुके हैं और वे गोल्डन बूट की दौड़ में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (5 गोल) से एक गोल पीछे हैं। डेम्बेले का पहला वर्ल्ड कप गोल दूसरे गोल में असिस्ट करने के 12 मिनट बाद डेम्बेले ने खुद भी गोल कर दिया। एक बार फिर माइकल ओलिस ने बेहतरीन पास दिया, जिसे डेम्बेले ने गोल में बदल दिया। यह उनके करियर का पहला विश्व कप गोल रहा। इस गोल के साथ फ्रांस ने 3-0 की बढ़त बना ली, जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही। अब नॉर्वे से मुकाबला इस जीत के साथ फ्रांस ने लास्ट-32 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में उसका सामना नॉर्वे से होगा। हालांकि फ्रांस पहले ही नॉकआउट में पहुंच चुका है, इसलिए उस मैच के परिणाम का उसकी क्वालिफिकेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नॉर्वे लास्ट-32 में पहुंचा, सेनेगल को 3-2 से हराया न्यू जर्सी में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-I मुकाबले में नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और लास्ट-32 में जगह पक्की कर ली। ग्रुप से फ्रांस भी अगले दौर में पहुंच चुका है। नॉर्वे की जीत के हीरो अर्लिंग हालैंड रहे। उन्होंने दूसरे हाफ में दो गोल दागे। हालैंड टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में 4 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में 5 गोल वाले लियोनेल मेसी के करीब पहुंच गए हैं। साथ ही वे वर्ल्ड कप में नॉर्वे के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। मैच में नॉर्वे को शुरुआती बढ़त मार्कस पेडरसन ने दिलाई। इसके बाद 48वें मिनट में मार्टिन ओडेगार्ड के पास पर हालैंड ने गोल कर स्कोर 2-0 किया। सेनेगल के इस्माइला सार ने एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन हालैंड ने हाफ वॉली पर शानदार गोल दागकर नॉर्वे को 3-1 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम में सार ने दूसरा गोल जरूर किया, लेकिन सेनेगल हार नहीं टाल सका। अब ग्रुप में शीर्ष स्थान तय करने के लिए नॉर्वे का सामना फ्रांस से होगा। दूसरी ओर, सेनेगल को अगले दौर की उम्मीदें बनाए रखने के लिए अपने आखिरी मैच में इराक को बड़े अंतर से हराना होगा। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मेसी के फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 18 गोल:जर्मनी के क्लोजा का रिकॉर्ड तोड़ा; अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया, नॉकआउट में पहुंचा अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Most FIFA World Cup Goals

Most FIFA World Cup Goals

स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले कॉपी लिंक अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डलास स्टेडियम में 40वें मिनट में मेसी ने फील्ड गोल लगाकर इतिहास रचा। अर्जेंटीना के अटैक पर मेसी ने शानदार फिनिश करते हुए गेंद को निचले कोने में पहुंचा दिया। मेसी ने पिछले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक गोल दागे थे। FIFA वर्ल्ड कप 2026 में उनके कुल 4 गोल हो गए हैं। फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल खिलाड़ी देश गोल लियोनेल मेसी अर्जेंटीना 17 मिरोस्लाव क्लोजे जर्मनी 16 रोनाल्डो ब्राजील 15 गर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14 किलियन एम्बाप्पे फ्रांस 14 जस्ट फोंटेन फ्रांस 13 मेसी की 5 फोटो… 9वें मिनट में पेनल्टी चूके मेसी के पास नौवें मिनट में ही रिकॉर्ड बनाने का मौका था। लॉटारो मार्टिनेज पर ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों के फाउल के बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली, लेकिन मेसी शॉट को पोस्ट के बाहर मार बैठे। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा तीन पेनल्टी मिस करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले घाना के असामोआ ग्यान ने दो पेनल्टी मिस की थीं। पेनल्टी चूकने के बाद 18वें मिनट में मेसी को एक और मौका मिला, लेकिन ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों ने शॉट ब्लॉक कर दिया। ऑस्ट्रिया के गोलकीपर डेविड अलाबा ने भी एक मौके पर गोललाइन के पास शानदार बचाव किया। पेनल्टी गंवाने के बाद मेसी। अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक के लगाई थी 38 साल के मेसी ने 5 दिन पहले अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-0 की जीत में हैट्रिक लगाई थी। वह मुकाबला उनके लिए भावुक भी रहा था। पहले गोल के बाद मेसी की आंखों में आंसू आ गए थे। बाद में पता चला कि उनके पिता जॉर्ज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जीत से नॉकआउट की राह आसान अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया दोनों ने अपने शुरुआती मैच जीते थे। अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 और ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन को 3-1 से हराया था। ऐसे में इस मुकाबले की विजेता टीम का राउंड ऑफ-32 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। ——————————— वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे का उलटफेर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और ग्रुप H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। मिस्र अपना पहला वर्ल्ड कप 1934 में खेला था। वहीं, बेल्जियम और ईरान के बीच मैच 0-0 की बराबरी रहा। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…