Tuesday, 06 Oct 2026 | 05:29 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Ronaldo 6 World Cups Goal Record

Ronaldo 6 World Cups Goal Record

ह्यूस्टन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने मंगलवार को ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया।

यह मैच में उनका दूसरा और वर्ल्ड कप करियर का 10वां गोल था। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल के महान स्ट्राइकर यूसेबियो (9 गोल) को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्डकप में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा सफल गोल करने वाले प्लेयर भी बन गए।

रोनाल्डो ने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और अब 2026 वर्ल्ड कप में गोल किया है। उनके बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हैं। उन्होंने 2010 को छोड़कर 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 वर्ल्ड कप में गोल किए हैं।

फिलहाल पुर्तगाल 4-0 से आगे है। टीम के लिए तीसरा गोल नूनो मेंडेस ने 17वें मिनट में किया, जबकि 59वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडीस के कॉर्नर पर जुआओ फेलिक्स के शॉट के बाद गेंद डिफेंडर अब्दुकोदिर खुसानोव और गोलकीपर अब्दुवोहिद नेमातोव से टकराकर गोल में चली गई, जिसे ओन गोल माना गया।

मौजूदा टूर्नामेंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 2 गोल हो चुके हैं। वह पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ गोल नहीं कर सके थे, लेकिन उज्बेकिस्तान के खिलाफ ब्रेस लगाकर इतिहास रच दिया।

रोनाल्डो की 5 फोटो…

गोल करने के बाद रोनाल्डो का ट्रेडमार्क ‘सियू’ सेलिब्रेशन।

जोआओ कैंसिलो के पास पर गोल करते हुए रोनाल्डो।

रोनाल्डो बॉल के साथ।

रोनाल्डो बॉल के साथ।

ह्यूस्टन स्टेडियम में फैंस का अभिवादन करते रोनाल्डो।

छठे मिनट में बनाया इतिहास

रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में जोआओ कैंसिलो के लो क्रॉस को शानदार राइट-फुटेड शॉट से गोल में बदल दिया। गेंद सीधे निचले कोने में गई और गोलकीपर के पास कोई मौका नहीं था। इस गोल के साथ रोनाल्डो ने इतिहास रचा।

नूनो मेंडेस ने 17वें मीनार में गोल किया

मैच के शुरुआती मिनटों में नूनो मेंडेस और जोआओ कैंसिलो लगातार बाएं और दाएं फ्लैंक से हमले कर रहे थे। पहले गोल से पहले भी नूनो मेंडेस ने शानदार क्रॉस दिया था, जिस पर रोनाल्डो गोल नहीं कर सके थे। हालांकि 17वें मिनट में फ्री किक पर कैं नूनो मेंडेस ने गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी।

नूनो मेंडेस गोल करने के बाद।

नूनो मेंडेस गोल करने के बाद।

रोनाल्डो का दूसरा गोल

मैच के 38वें मिनट में पुर्तगाल ने काउंटर अटैक किया। ब्रूनो फर्नांडीस गेंद लेकर मिडफील्ड से आगे बढ़े और उन्होंने डिफेंस के पीछे दौड़ लगा रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बेहतरीन थ्रू बॉल दी। रोनाल्डो ने मौके को नहीं गंवाया और दाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया।

मेसी के साथ खेल रहे छठा वर्ल्ड कप

रोनाल्डो और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी इस साल छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। दोनों ही 6 वर्ल्डकप खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। मेसी ने 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 में गोल किए हैं, जबकि रोनाल्डो ने अपने हर वर्ल्डकप में गोल दागा है।

20 साल से ज्यादा लंबा सफर

रोनाल्डो ने अपना पहला वर्ल्डकप गोल 2006 में 21 साल की उम्र में किया था। 20 साल बाद 41 साल की उम्र में भी वह वर्ल्ड कप में गोल कर रहे हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड 144 गोल हैं। वहीं यह मैच उनके करियर का 230वां इंटरनेशनल मुकाबला भी है।

पुर्तगाल को पहली जीत की तलाश थी

पुर्तगाल ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। वहीं उज्बेकिस्तान को पहले मुकाबले में कोलंबिया से 3-1 से हार मिली थी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम था। रोनाल्डो के शुरुआती गोल ने पुर्तगाल को बढ़त दिलाई और टीम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी। ——————————– वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

मेसी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बने

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बाबा सिद्दीकी की मौत से टूट गए थे सलमान:को-स्टार बोले- दर्द में कुर्सी से उठ नहीं पाते थे, धमकियां मिलीं, फिर भी शूटिंग करने आए

June 19, 2026/
4:00 pm

सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की 2024 में हत्या कर दी गई। उस समय सलमान फिल्म सिंकदर शूट...

बंगाल में सांसद भूचाल: टीएमसी का हमला- ईडी बनी 'बेहद हताश', बीजेपी-वामपंथी बोले- गठबंधन का नेटवर्क शामिल

April 14, 2026/
4:22 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक 10 दिन पहले I-PAC के संस्थापक विनेश चंदेल की गर्लफ्रेंड ने राजनीति में तूफान...

अक्षय को OMG-2 से दूर रखना चाहते थे परेश रावल:फिल्म का क्रेडिट मांगने पर भड़के मेकर्स; बोले- फिल्म की कहानी चुराना चाहते थे परेश

July 18, 2026/
4:30 am

फिल्म ‘ओएमजी-2’ के निर्माता अश्विन वर्दे ने अभिनेता परेश रावल के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। अश्विन ने परेश के...

Supreme Court Live-in Relation Risk

April 27, 2026/
6:49 pm

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा कि...

पंजाबी सिंगर रमन लखेसर के गाने पर कंट्रोवर्सी:बादलां दा गढ़ लंबी थाना बल्लिए हटाया, शिअद बोला-एक लाइन से AAP सरकार डर गई

February 27, 2026/
1:28 pm

पंजाबी सिंगर रमन लखेसर का गाना माई वर्ल्ड -2 फिर कंट्रोवर्सी में है। इसके लिरिक्स में से जाणदा निआणा की...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले:गाड़ी में से सिर्फ जली हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे

April 30, 2026/
7:47 am

अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल...

चांदी आज ₹5,826 महंगी, ₹2.37 लाख पर पहुंची:सोने का दाम ₹1,694 बढ़ा, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1.46 लाख का हुआ

June 22, 2026/
12:38 pm

सोने-चांदी के दाम में 22 जून को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Ronaldo 6 World Cups Goal Record

Ronaldo 6 World Cups Goal Record

ह्यूस्टन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 41 साल के रोनाल्डो ने मंगलवार को ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल दागकर यह रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में दूसरा गोल भी किया।

यह मैच में उनका दूसरा और वर्ल्ड कप करियर का 10वां गोल था। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल के महान स्ट्राइकर यूसेबियो (9 गोल) को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्डकप में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा सफल गोल करने वाले प्लेयर भी बन गए।

रोनाल्डो ने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और अब 2026 वर्ल्ड कप में गोल किया है। उनके बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हैं। उन्होंने 2010 को छोड़कर 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 वर्ल्ड कप में गोल किए हैं।

फिलहाल पुर्तगाल 4-0 से आगे है। टीम के लिए तीसरा गोल नूनो मेंडेस ने 17वें मिनट में किया, जबकि 59वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडीस के कॉर्नर पर जुआओ फेलिक्स के शॉट के बाद गेंद डिफेंडर अब्दुकोदिर खुसानोव और गोलकीपर अब्दुवोहिद नेमातोव से टकराकर गोल में चली गई, जिसे ओन गोल माना गया।

मौजूदा टूर्नामेंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 2 गोल हो चुके हैं। वह पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ गोल नहीं कर सके थे, लेकिन उज्बेकिस्तान के खिलाफ ब्रेस लगाकर इतिहास रच दिया।

रोनाल्डो की 5 फोटो…

गोल करने के बाद रोनाल्डो का ट्रेडमार्क ‘सियू’ सेलिब्रेशन।

गोल करने के बाद रोनाल्डो का ट्रेडमार्क ‘सियू’ सेलिब्रेशन।

जोआओ कैंसिलो के पास पर गोल करते हुए रोनाल्डो।

जोआओ कैंसिलो के पास पर गोल करते हुए रोनाल्डो।

रोनाल्डो बॉल के साथ।

रोनाल्डो बॉल के साथ।

ह्यूस्टन स्टेडियम में फैंस का अभिवादन करते रोनाल्डो।

ह्यूस्टन स्टेडियम में फैंस का अभिवादन करते रोनाल्डो।

छठे मिनट में बनाया इतिहास

रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में जोआओ कैंसिलो के लो क्रॉस को शानदार राइट-फुटेड शॉट से गोल में बदल दिया। गेंद सीधे निचले कोने में गई और गोलकीपर के पास कोई मौका नहीं था। इस गोल के साथ रोनाल्डो ने इतिहास रचा।

नूनो मेंडेस ने 17वें मीनार में गोल किया

मैच के शुरुआती मिनटों में नूनो मेंडेस और जोआओ कैंसिलो लगातार बाएं और दाएं फ्लैंक से हमले कर रहे थे। पहले गोल से पहले भी नूनो मेंडेस ने शानदार क्रॉस दिया था, जिस पर रोनाल्डो गोल नहीं कर सके थे। हालांकि 17वें मिनट में फ्री किक पर कैं नूनो मेंडेस ने गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी।

नूनो मेंडेस गोल करने के बाद।

नूनो मेंडेस गोल करने के बाद।

रोनाल्डो का दूसरा गोल

मैच के 38वें मिनट में पुर्तगाल ने काउंटर अटैक किया। ब्रूनो फर्नांडीस गेंद लेकर मिडफील्ड से आगे बढ़े और उन्होंने डिफेंस के पीछे दौड़ लगा रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बेहतरीन थ्रू बॉल दी। रोनाल्डो ने मौके को नहीं गंवाया और दाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया।

मेसी के साथ खेल रहे छठा वर्ल्ड कप

रोनाल्डो और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी इस साल छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। दोनों ही 6 वर्ल्डकप खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। मेसी ने 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 में गोल किए हैं, जबकि रोनाल्डो ने अपने हर वर्ल्डकप में गोल दागा है।

20 साल से ज्यादा लंबा सफर

रोनाल्डो ने अपना पहला वर्ल्डकप गोल 2006 में 21 साल की उम्र में किया था। 20 साल बाद 41 साल की उम्र में भी वह वर्ल्ड कप में गोल कर रहे हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड 144 गोल हैं। वहीं यह मैच उनके करियर का 230वां इंटरनेशनल मुकाबला भी है।

पुर्तगाल को पहली जीत की तलाश थी

पुर्तगाल ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। वहीं उज्बेकिस्तान को पहले मुकाबले में कोलंबिया से 3-1 से हार मिली थी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम था। रोनाल्डो के शुरुआती गोल ने पुर्तगाल को बढ़त दिलाई और टीम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी। ——————————– वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

मेसी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बने

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket