Saturday, 06 Jun 2026 | 02:35 AM

Trending :

10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग वापसी, गिरावट, या धुरी? भाजपा से बाहर निकलने की तीन बातें – और जहां अन्नामलाई फिट बैठते हैं | भारत समाचार
EXCLUSIVE

महवश ने चहल संग रिश्ते की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी:कहा- युजवेंद्र को एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी, मैं दोस्ती अच्छे से निभाती हूं

महवश ने चहल संग रिश्ते की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी:कहा- युजवेंद्र को एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी, मैं दोस्ती अच्छे से निभाती हूं

एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर रिएक्शन दिया। महवश ने कहा कि उनके और चहल के बीच सिर्फ दोस्ती थी। हाल ही में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया था, जिसके बाद चर्चाएं तेज हो गईं। इस पर महवश ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘लोगों का यह है ना कि चीजों को बहुत बड़ा बना देते हैं। इतनी कोई बड़ी बात नहीं होती, जब आप खुद उस चीज से गुजर रहे होते हो। दोस्तों में बहस हो गई, अनफॉलो हो गया और बात खत्म। इसमें इतनी बड़ी बात है ही नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘जिन दोस्तों के साथ आपने छोटी-छोटी बातों पर हंसते हुए वक्त बिताया हो, उनके लिए दिल में बैर नहीं रखना चाहिए। मैं हमेशा उन्हें ऑल द बेस्ट विश करूंगी और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी।’ महवश बोलीं- मैं दोस्ती बहुत अच्छे से निभाती हूं जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी और चहल की दोस्ती से बढ़कर भी कुछ था, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। महवश ने कहा, ‘नहीं, ऐसा कुछ नहीं था। मैं दोस्ती बहुत अच्छे से निभाती हूं। उस समय उन्हें एक अच्छे दोस्त की बहुत जरूरत थी।’ महवश ने चहल के मेंटल स्ट्रगल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि उन्होंने अपने पॉडकास्ट में बताया था कि उनके मन में सुसाइडल थॉट्स आ रहे थे। उस समय हम सब कोशिश कर रहे थे कि किसी तरह उनका IPL सीजन अच्छे से निकल जाए। हम सबने मिलकर उनका जितना साथ दे सकते थे, दिया।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘मेरे लिए बस इतना था कि अपने दोस्त के साथ खड़े रहना है। हम ऐसे वक्त में उनके साथ थे।’ महवश ने यह भी साफ किया कि अगर आगे उनकी और चहल की मुलाकात होगी, तो सब पहले जैसा ही रहेगा। उन्होंने कहा, ‘हम वैसे ही मिलेंगे जैसे हमेशा मिलते थे। जिन दोस्तों के साथ आपने चाय पर बातें की हों और हर तरह के मजाक किए हों, उनसे दिल में क्या ही रखोगे।’ चहल ने रिश्ते की अफवाहों को पहले ही नकारा महवश से पहले चहल रिलेशनशिप की अफवाहों को खारिज कर चुके हैं। राज शमानी के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि उनके और महवश के बीच सिर्फ दोस्ती है। उन्होंने यह भी बताया था कि इन अफवाहों की वजह से महवश को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसे लेकर उन्हें काफी बुरा लगा। महवश ने अपने पहले प्यार का जिक्र किया हाल ही में दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में महवश ने कहा कि जो पहला प्यार होता है, वो हमेशा आपको याद रहता है। वो एक इंटेंसिटी थी कि जब मैं अपनी स्कूटी लेके उसकी कोचिंग के बाहर जाकर खड़े हुआ करती थी कि वह बस निकलेगा तो बस देख लूंगी। उन्होंने आगे कहा था कि सर्दियों में वह सुबह जल्दी उठ जाती थीं, क्योंकि उस लड़के की स्कूल बस उनके घर के सामने से गुजरती थी। वह सुबह 6 बजे अपने स्कूल जाने से पहले बाहर खड़ी होकर बस का इंतजार करती थीं, सिर्फ एक बार उसे देखने के लिए। बातचीत के दौरान महवश ने एक और मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक दूसरा लड़का बाइक लेकर उनके घर के आसपास चक्कर लगाया करता था। जब उनके भाई को इस बारे में पता चला, तो वह उस लड़के को घर ले आए। उसके बाद उस लड़के से एक लेटर लिखवाया गया, जिसमें उसने वादा किया कि वह दोबारा उस घर या मोहल्ले के आसपास नहीं आएगा। बाद में उस लेटर पर लड़के और उसके माता-पिता के भी साइन करवाए गए।

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल:वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ, रियान पराग पर जुर्माना लगा था

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल:वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ, रियान पराग पर जुर्माना लगा था

पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे हैं। इस पर विवाद हो गया है। दरअसल, पंजाब किंग्स ने टीम के सफर का वीडियो पोस्ट किया। इसमें युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट पीते दिख रहे हैं। विवाद होने के बाद पंजाब ने यह वीडियो डिलीट कर दिया है। चहल से पहले 28 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी ड्रेसिंग रूम में वेप का इस्तेमाल करते पाए गए थे। इसके बाद BCCI ने उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया था। पूरा वीडियो देखिए… फ्लाइट सुरक्षा और कड़े नियमों का उल्लंघन फ्लाइट में धूम्रपान या ई-सिगरेट का उपयोग करना सख्त वर्जित है। विमान के संवेदनशील वातावरण में ऐसी लापरवाही आग लगने का कारण बन सकती है, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। उन्हें ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डालने या कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। भारत में 2019 से ई-सिगरेट पूरी तरह बैन है भारत सरकार ने ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019’ के तहत वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन पर जुर्माने और जेल की सजा का प्रावधान है। ऐसे में एलीट एथलीट का सार्वजनिक मंच पर इसका इस्तेमाल कानून और खेल की मर्यादा का उल्लंघन माना गया। ———————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर देखिए IPL- ईशान ने लगातार 3 छक्कों से फिफ्टी पूरी की; यानसन ने 4 ओवर में 61 दिए सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को पंजाब को 33 रन से हराया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल:वीडियो सामने आया, रियान पराग पर जुर्माना लगा था

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल:वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ, रियान पराग पर जुर्माना लगा था

पंजाब किंग्स के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद की यात्रा के दौरान वे फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट (वेप) का इस्तेमाल कर रहे थे। वीडियो में चहल को इसे छिपाने की कोशिश करते देखा गया है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में लिखा गया है कि पंजाब किंग्स ने टीम के सफर का वीडियो पोस्ट किया। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पंजाब ने यह वीडियो डिलीट कर दिया है। IPL के मौजूदा सीजन में यह ई-सिगरेट से जुड़ा दूसरा विवाद है। चहल से पहले 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान मुल्लांपुर स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पाए गए थे। पूरा वीडियो देखिए… BCCI ने रियान पराग पर 25% जुर्माना लगाया था ड्रेसिंग रूप में ई-सिगरेट पीने का वीडियो सामने आने के बाद BCCI ने रियान पराग पर मैच फीस का 25% का जुर्माना लगाया गया था। उन्हें IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। मैच रेफरी ने उन पर कड़ा एक्शन लेते हुए जुर्माना और पेनल्टी पॉइंट लगाया है। नो फ्लाई लिस्ट में डाल सकते हैं चहल फ्लाइट में धूम्रपान या ई-सिगरेट का उपयोग करना सख्त वर्जित है। ऐसी लापरवाही फ्लाइट में आग लगने का कारण बन सकती है, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। उन्हें ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डालने या कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। IPL से पहले कहा था- मैंने शराब छोड़ दी IPL 2026 से पहले चहल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने पिछले 6 महीनों से पूरी तरह शराब छोड़ दी है ताकि वे युवाओं के लिए एक उदाहरण बन सकें और अपना 150% योगदान दे सकें। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके इन दावों पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी चहल का कार चलाते समय सिगरेट पीने का एक वीडियो वायरल हो चुका है। भारत में 2019 से ई-सिगरेट पूरी तरह बैन है भारत सरकार ने ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019’ के तहत वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन पर जुर्माने और जेल की सजा का प्रावधान है। ऐसे में एलीट एथलीट का सार्वजनिक मंच पर इसका इस्तेमाल कानून और खेल की मर्यादा का उल्लंघन माना गया। ———————————————————— IPL से जुड़ी यह खबर देखिए IPL- ईशान ने लगातार 3 छक्कों से फिफ्टी पूरी की; यानसन ने 4 ओवर में 61 दिए सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को पंजाब को 33 रन से हराया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर

प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

प्रीति जिंटा से युजवेंद्र चहल ने की डिमांड:ओपनिंग बैटिंग करने की इच्छा जताई, एक्ट्रेस ने कहा- IPL खत्म होने के बाद कर लेना

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन के बीच, स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा से एक मैच में ओपनिंग करने की डिमांड रख दी, जिसका प्रीति ने मजेदार जवाब दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। टीम ने अब तक 7 मैचों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया। टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद, प्रीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस से बातचीत करने का फैसला किया। उन्होंने फैंस से सवाल पूछने को कहा, जिस पर चहल ने अपनी इच्छा जाहिर की। चहल ने लिखा, ‘मैम, एक मैच में बैटिंग ओपनिंग करने का मौका मिल जाए तो।’ इस पर प्रीति जिंटा ने जवाब दिया, ‘जरूर युजी। तुम्हारे लिए कुछ भी। IPL खत्म होने के बाद, तुम्हें जो भी मैच पसंद हो। मुझे यकीन है कि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।’ प्रभसिमरन और प्रियांश शानदार फॉर्म में पंजाब की मौजूदा सलामी जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या बेहतरीन फॉर्म में है। दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस सीजन में इस जोड़ी ने 57.4 की औसत और 192.61 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। प्रियांश आर्या अब तक 254 रन बना चुके हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 7 मैचों की 6 पारियों में 192.62 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। इसी वजह से टीम ने अब तक अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स IPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक सीजन के शुरुआती 7 मैचों में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

दावा- तानिया चटर्जी को युजवेंद्र चहल ने भेजा मानहानि नोटिस:एक्ट्रेस ने कहा- मैंने किसी की इमेज खराब नहीं की, क्रिकेटर का सम्मान करती हूं

दावा- तानिया चटर्जी को युजवेंद्र चहल ने भेजा मानहानि नोटिस:एक्ट्रेस ने कहा- मैंने किसी की इमेज खराब नहीं की, क्रिकेटर का सम्मान करती हूं

एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने हाल ही में दावा किया था कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ‘क्यूट’ लिखकर मैसेज किया था। अब एक्ट्रेस ने दावा किया है कि इस बयान के बाद चहल ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। शुक्रवार को पैपराजी से बातचीत में तानिया चटर्जी ने बताया कि उनका वायरल वीडियो एक हल्की-फुल्की बातचीत का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह इतना वायरल हो जाएगा। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें लगातार निशाना बना रहे हैं, जबकि दूसरे पक्ष पर कोई सवाल नहीं उठाए जा रहे। तानिया के अनुसार, उन्हें चहल की तरफ से नोटिस और मैसेज मिला है। हालांकि, नोटिस की रकम या लीगल डिटेल्स पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया और बताया कि यह मामला उनके वकील देख रहे हैं। नोटिस पर बोलने से किया इनकार तानिया ने साफ किया कि उन्होंने किसी की इमेज खराब करने की कोशिश नहीं की। उनके मुताबिक, डिफेमेशन का मतलब किसी के बारे में गलत या अपमानजनक बातें कहना होता है, जो उन्होंने नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह चहल का सम्मान करती हैं और एक भारतीय क्रिकेटर होने के नाते उन पर गर्व है। एक्ट्रेस ने बताया कि चहल ने साल 2023 में मैसेज किया था। लेकिन उन्होंने बहुत बाद में वो मैसेज देखा। सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर तानिया ने कहा कि उन्हें पोस्ट हटाने के लिए मैसेज और धमकी जैसे मैसेज मिल रहे हैं, जिससे वह डर गई हैं। उन्होंने अंत में कहा कि यह सब मजाक में शुरू हुआ था, लेकिन अब मामला सीरियस हो गया है और लोगों को चीजों को हल्के में लेना सीखना चाहिए।

Shefali Bagga Denies Yuzvendra Chahal Dating Rumors

Shefali Bagga Denies Yuzvendra Chahal Dating Rumors

13 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन क्रिकेट युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर की खबरों पर अब स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद चहल का नाम लगातार शेफाली के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में शेफाली ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि लोग बहुत जल्दी किसी भी मुलाकात को गलत नाम दे देते हैं। डिनर करने का मतलब डेटिंग नहीं होता फिल्मीज्ञान के पॉडकास्ट में शेफाली बग्गा ने कहा कि वे डेटिंग की खबरों से अब परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, मुझे हैरानी होती है कि लोगों की सोच कितनी छोटी है। अगर आप किसी के साथ डिनर पर जाते हैं, तो लोग उसे डेटिंग समझ लेते हैं। यह बहुत अजीब है। बता दें कि कुछ समय पहले चहल और शेफाली एक साथ नजर आए थे, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी। क्रिकेटर से शादी करने के सवाल पर दिया जवाब पॉडकास्ट के दौरान जब शेफाली से पूछा गया कि क्या वे किसी क्रिकेटर से शादी करेंगी? इस पर उन्होंने साफ मना कर दिया। शेफाली ने कहा, क्रिकेट मेरा प्रोफेशन है। मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स नहीं करना चाहती। इसलिए मैं किसी क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब इन अफवाहों से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को सच पता है। विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहती हैं शेफाली शादी और लाइफ पार्टनर के सवाल पर शेफाली ने कहा कि वे भविष्य में विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहती हैं। उन्हें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी परफेक्ट लगती है। शेफाली के मुताबिक, वे विराट जैसी पर्सनैलिटी और कमिटमेंट वाला इंसान अपनी जिंदगी में चाहती हैं। बिग बॉस से मिली थी पहचान शेफाली बग्गा स्पोर्ट्स एंकरिंग की दुनिया में चर्चित नाम हैं। वे ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, जहां से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। शेफाली के करियर की बात करें तो वे कई बड़े क्रिकेट इवेंट्स होस्ट कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Shefali Bagga Denies Yuzvendra Chahal Dating Rumors

Shefali Bagga Denies Yuzvendra Chahal Dating Rumors

41 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन क्रिकेट युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर की खबरों पर अब स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद चहल का नाम लगातार शेफाली के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में शेफाली ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि लोग बहुत जल्दी किसी भी मुलाकात को गलत नाम दे देते हैं। डिनर करने का मतलब डेटिंग नहीं होता फिल्मीज्ञान के पॉडकास्ट में शेफाली बग्गा ने कहा कि वे डेटिंग की खबरों से अब परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, मुझे हैरानी होती है कि लोगों की सोच कितनी छोटी है। अगर आप किसी के साथ डिनर पर जाते हैं, तो लोग उसे डेटिंग समझ लेते हैं। यह बहुत अजीब है। बता दें कि कुछ समय पहले चहल और शेफाली एक साथ नजर आए थे, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी। क्रिकेटर से शादी करने के सवाल पर दिया जवाब पॉडकास्ट के दौरान जब शेफाली से पूछा गया कि क्या वे किसी क्रिकेटर से शादी करेंगी? इस पर उन्होंने साफ मना कर दिया। शेफाली ने कहा, क्रिकेट मेरा प्रोफेशन है। मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स नहीं करना चाहती। इसलिए मैं किसी क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब इन अफवाहों से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को सच पता है। विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहती हैं शेफाली शादी और लाइफ पार्टनर के सवाल पर शेफाली ने कहा कि वे भविष्य में विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहती हैं। उन्हें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी परफेक्ट लगती है। शेफाली के मुताबिक, वे विराट जैसी पर्सनैलिटी और कमिटमेंट वाला इंसान अपनी जिंदगी में चाहती हैं। बिग बॉस से मिली थी पहचान शेफाली बग्गा स्पोर्ट्स एंकरिंग की दुनिया में चर्चित नाम हैं। वे ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, जहां से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। शेफाली के करियर की बात करें तो वे कई बड़े क्रिकेट इवेंट्स होस्ट कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

चहल ने तोड़ा जडेजा का IPL रिकॉर्ड:7-16 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट, अर्शदीप का 11 बॉल का ओवर; PBKS-GT मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

चहल ने तोड़ा जडेजा का IPL रिकॉर्ड:7-16 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट, अर्शदीप का 11 बॉल का ओवर; PBKS-GT मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

IPL में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। न्यू चंडीगढ़ में हुए इस मैच के दौरान दो रिकॉर्ड बने। युजवेंद्र चहल IPL मैचों के 7 से 16 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वहीं अर्शदीप सिंह ने एक ओवर पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा गेंद फेंकने के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इन दो रिकॉर्ड के अलावा कई ऐसे मोमेंट्स से भी गुजरे जिनकी चर्चा मीडिया और सोशल मीडिया दोनों पर हो रही है। PBKS Vs GT मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. चहल ने तोड़ा रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। उन्होंने शुभमन गिल और जोस बटलर को आउट किया। ये दोनों 7 से 16 ओवर के बीच आए। चहल अब IPL इतिहास में इस फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 2. अर्शदीप ने 11 बॉल का ओवर फेंका अर्शदीप सिंह ने गुजरात के खिलाफ 11 गेंदों का ओवर फेंका। ऐसा गुजरात की पारी के 20वें ओवर में हुआ। अर्शदीप ने इस ओवर में 4 वाइड और 1 नो बॉल फेंकी। इसलिए इसे पूरा करने में उन्हें 11 गेंदें लगीं। ओवर में गुजरात ने 12 रन बनाए। अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दूल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पंड्या भी IPL में 11-11 गेंद का ओवर फेंक चुके हैं। यहां से पढ़िए मैच के 10 खास मोमेंट्स 1. दो प्लेयर्स ने डेब्यू किया तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस के लिए IPL डेब्यू का मौका मिला। दूसरी ओर पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली ने अपना पहला IPL मैच खेला। 2. चहल ने चौथी बार गिल को आउट किया 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने शुभमन गिल को आउट कर दिया। चहल ने गेंद को धीमा रखा। गिल मिड-विकेट के ऊपर स्लॉग स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं आई। डीप मिड-विकेट पर खड़े कूपर कोनोली ने आसान कैच पकड़ लिया। गिल ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए। चहल ने गिल को IPL में चौथी बार आउट किया है। चहल अब गिल को IPL में सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में पांच अन्य गेंदबाजों के साथ टॉप पर आ गए हैं। चहले से पहले दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हार्दिक पंड्या और एनरिक नॉर्त्या भी गिल को IPL में 4-4 बार आउट कर चुके हैं। 3. जेवियर बार्टलेट ने हवा में छलांग लगाकर कैच लपका 15.4 ओवर में युजवेंद्र चहल की बॉल पर जोस बटलर ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन के ऊपर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग पूरी तरह सही नहीं रही। गेंद हवा में गई और लॉन्ग-ऑन पर खड़े जैवियर बार्टलेट ने दाई ओर दौड़ते हुए शानदार छलांग लगाकर कैच लपक लिया। बटलर 33 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। 4. वाशिंगटन ने 4 बॉल पर कोई शॉट नहीं खेला 15.1 ओवर में सिंगल लेने के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 4 बॉल पर कोई शॉट नहीं खेला। उन्होंने कुल 6 बॉल डॉट खेली। जैवियर बार्टलेट और मार्को यानसन ने उन्हें पूरी तरह रोककर रखा। सुंदर ने 16 बॉल पर 18 रन बनाए। उनकी वजह से गुजरात बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। 5. तेवतिया का बैट टेस्ट हुआ 17.4 ओवर में राहुल तेवतिया क्रीज पर आए। बल्लेबाजी शुरू करने से पहले अंपायर ने उनका बैट चेक किया। इस टेस्ट में उनका बैट फेल हो गया और तेवतिया को दूसरा बैट मंगाना पड़ा। 6. प्रियांश ने सिक्स से खाता खोला पहले ओवर की 5वीं बॉल पर प्रियांश ने सिक्स से अपना और टीम का खाता खोला। मोहम्मद सिराज की शॉर्ट और ऑफ के बाहर गेंद पर प्रियंश आर्या ने शानदार शॉट खेला। उन्होंने गेंद पर पूरी तरह कंट्रोल रखते हुए डीप पॉइंट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। 7. कूपर कोनोली का 103 मीटर लंबा सिक्स 8वें की दूसरी बॉल पर राशिद खान की शॉर्ट गेंद पर कूपर कोनोली ने 103 मीटर लंबा सिक्स लगाया। बॉल लॉन्ग ऑन के ऊपर से सीधा स्टेडियम के दूसरे टियर में जाकर गिरी। 8. श्रेयस अय्यर को चोट लगी 12वें ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेयस चोटिल हो गए। राशिद खान की गेंद पर कूपर कोनोली ने शॉट खेला, जो सीधे श्रेयस अय्यर की ओर गया। बचने की कोशिश में अय्यर पूरी तरह हट नहीं सके और गेंद उनकी कलाई पर लग गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अय्यर तुरंत जमीन पर गिर पड़े और दर्द से कराहते नजर आए। फिजियो तुरंत मैदान पर आया और उन्हें आइस पैक दिया गया। हालांकि अगले ओवर में श्रेयस कैच आउट हो गए। वे 18 रन बनाए। 9. कोनोली ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की 16वें ओवर में कूपर कोनोली ने फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने कगिसो रबाडा के खिलाफ ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाया और 34 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। वे IPL डेब्यू में फिफ्टी लगाने वाले 25वें बल्लेबाज बने 10. 20वें ओवर में कोनोली के चौके से जीता पंजाब 19वें ओवर की पहली बॉल पर कूपर कोनोली ने कवर पर शानदार चौका जड़कर पंजाब किंग्स को जीत दिला दी। वॉशिंगटन सुंदर की फ्लैट गेंद पर कोनोली ने बेहतरीन टाइमिंग के साथ शॉट खेला और टीम ने 3 विकेट से मैच अपने नाम किया। एक समय पंजाब किंग्स मजबूत स्थिति में थी, लेकिन अचानक मैच पलट गया। 109 रन पर टीम के सिर्फ 2 विकेट गिरे थे, लेकिन 118 तक स्कोर पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गिर गए।मार्कस स्टोयनिस 15वें ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 ओवर में 3 विकेट लेकर मैच में जबरदस्त वापसी कराई। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज LSG vs DC:दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हराया IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर