Tuesday, 07 Apr 2026 | 02:44 AM

Trending :

भोपाल में आसिफ रजा ने आशीष पांडे बनकर किया रेप:गर्भवती पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई FIR, पुलिस ने शुरू की जांच दावा- एअर इंडिया CEO कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दिया:सितंबर 2027 तक कार्यकाल था; अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट आने के बाद नए CEO की नियुक्ति ग्वालियर में अपहरण कर नाबालिग से रेप:मुंह दबाकर 14 साल की लड़की को घर से उठा ले गया; एकांत में किया दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया की समीक्षा बैठक:नहीं पहुंचे सांसद भरत सिंह कुशवाहा; सड़कों की हालत पर अधिकारियों को लगाई फटकार ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा:2 दिन चले उपचार के बाद एक की मौत; हादसे के वक्त सैलरी लेकर लौट रहा था घर इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:टिगरिया बादशाह क्षेत्र में अवैध गोदाम पर छापा, 22 हजार लीटर सॉल्वेंट जब्त
EXCLUSIVE

West Indies vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope vs Italy Justin Mosca

West Indies vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope vs Italy Justin Mosca

Hindi News Sports Cricket West Indies Vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope Vs Italy Justin Mosca स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्डकप के 37वें मुकाबले में इटली को 42 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज की इस वर्ल्डकप में यह लगातार चौथी जीत है। गुरुवार को दिन के पहले मैच में इटली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। जवाब में इटली 18 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। ग्रुप-सी का यह आखिरी मुकाबला था। 166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इटली के लिए बेन मैनेंटी ने 26, जेजे स्मट्स ने 24, एंथोनी मोस्का ने 19 और ग्रांट स्टीवर्ट ने 12 रन बनाए। बाकी 7 बैटर्स दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वेस्टइंडीज के लिए शमार जोसेफ ने 4, मैथ्यू फोर्ड ने 3 और गुडाकेश मोती ने 2 विकेट लिए। अकील हुसैन को भी 1 विकेट मिला। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 बॉल पर 75 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा, रोस्टन चेज 24 और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 24 रन बनाए। इटली के लिए क्रिशन कलुगमागे और बेन मैनेंटी ने 2-2 विकेट लिए। अली हसन और थॉमस ड्राका को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन इटली: हैरी मैनेंटी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगमागे, थॉमस ड्राका, अली हसन। वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। ————————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें अपडेट्स 09:20 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शाई होप प्लेयर ऑफ द मैच 09:13 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक वेस्टइंडीज लगातार चौथा मैच जीती 09:10 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शमार जोसेफ ने 4 विकेट लिए, 4 कैच पकड़े यह मुकाबला शमार जोसेफ के नाम रहा। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए और साथ ही 4 कैच भी पकड़े। टी-20 पारी में 4 विकेट और 4 कैच लेने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए। 09:09 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक इटली की टीम 123 रन पर ऑलआउट इटली की पारी 18वें ओवर में 123 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 42 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में अपना 100% जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। आखिरी ओवर में शमार जोसेफ ने मैच पूरी तरह खत्म कर दिया। 17.4 पर उन्होंने थॉमस ड्राका को आउट कराया। इसके बाद 17.6 पर अली हसन की पारी भी खत्म हो गई। गुड लेंथ गेंद पर बैकफुट से शॉट खेलने की कोशिश में उनका हल्का किनारा लगा और विकेटकीपर शाई होप ने कैच लपक लिया। अली हसन बिना खाता खोले आउट हुए। 09:07 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक फोर्ड ने मिड को आउट किया मैथ्यू फोर्ड ने 17वें ओवर में जियान मीड को पवेलियन भेज दिया। यह इटली का 8वां विकेट रहा। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल पर मीड ने ड्राइव खेलने के लिए हाथ फैलाए, लेकिन शॉट सीधा कवर-पॉइंट पर खड़े खिलाड़ी के हाथों में चला गया। वहां शमार जोसेफ ने आसान कैच लपकते ही हल्का सा जश्न भी मनाया। मीड 8 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। 09:03 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक गुडाकेश मोती ने बेन को बोल्ड किया गुडाकेश मोती ने 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर बेन मैनेंटी को बोल्ड कर दिया। बेन 21 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। 08:48 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शमार ने स्टीवर्ट को आउट किया शमार जोसेफ ने 15वें ओवर में फुल लेंथ गेंद सीधे स्टंप्स पर डाली। ग्रांट स्टीवर्ट ने क्रीज से हटकर फ्रंट फुट खाली किया और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को सही दिशा नहीं दे सके। लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग कर रहे जोसन होल्डर ने आसान कैच लपक लिया। वे 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक छक्का शामिल था। 08:44 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक मोती ने स्मट्स को आउट किया गुडाकेश मोती ने जेजे स्मट्स को आउट कर दिया। मोती ने उन्हें डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर शमार जोसेफ के हाथों कैच कराया। स्मट्स 27 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके शामिल थे। 08:31 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक हैरी 8 रन बनाकर आउट हुए 9वें ओवर की 5वीं बॉल पर शमार जोसेफ ने इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी को आउट कर दिया। उन्होंने लेंथ थोड़ी छोटी रखी और गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज से बाहर की ओर ले गए। मैनेंटी ने जोरदार कट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेकर निकल गई। विकेटकीपर शाई होप ने कोई गलती नहीं की और आसान कैच लपक लिया। मैनेंटी 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। 08:13 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक फोर्ड को दूसरा विकेट, नकवी आउट मैथ्यू फोर्ड ने छठे ओवर की आखिरी बॉल पर सैयद नकवी को आउट कर दिया। नकवी शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आ रहे थे और खुलकर शॉट नहीं लगा पा रहे थे। ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर उन्होंने बड़ा ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची उठ गई और मिड-ऑफ के ऊपर चली गई। वहां शमरा जोसेफ ने पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच ले लिया। नकवी 10 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। 07:51 AM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक अकील ने एंथनी मोस्का

Current Affairs 19 February Saine Takaichi Becomes Japans 105th Prime Minister

Current Affairs 19 February Saine Takaichi Becomes Japans 105th Prime Minister

Hindi News Career Current Affairs 19 February Saine Takaichi Becomes Japans 105th Prime Minister 2 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. AI इम्‍पैक्‍ट समिट इंडिया ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इवेंट से निकाला 18 फरवरी को AI इम्‍पैक्‍ट समिट इंडिया के आयोजकों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इवेंट से निकाल दिया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने समिट के दौरान अपने स्‍टॉल पर रोबोटिक डॉग ‘ओरायन’ प्रदर्शित किया था। यूनिवर्सिटी पर आरोप है कि उसने चीन में बने रोबोट डॉग को अपना इनोवेशन बताकर समिट में दिखाया जो कोड ऑफ कंडक्‍ट का उल्‍लंघन है। यूनिवर्सिटी ने चीन के Unitree Go2 रोबोट को दूरदर्शन पर प्रदर्शित किया था। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद दूरदर्शन ने ये वीडियो सभी जगहों से हटा दिया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी यूपी के ग्रेटर नोएडा में स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी को NAAC A+ ग्रेड और UGC से मान्‍यता मिली हुई है। AI इम्‍पैक्‍ट सम‍िट इंडिया 16 फरवरी से नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में जारी है। यूनिवर्सिटी का रोबोट डॉग ‘ओरायन’ असल में चीन का यूनिट्री है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. सनाए ताकाइची इस्तीफा देकर फिर जापान की प्रधानमंत्री बनीं 18 फरवरी को जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया और दोबारा पीएम रीअपॉइंट हुईं। ताकाइची प्रशासन के सभी मंत्रियों ने मंत्रिमंडल की बैठक में सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे सौंप दिए। जापान में सनाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। सनाए ताकाइची ने अक्टूबर 2025 में पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की जगह ली थी। 1993 में ताकाइची अपने होम टाउन नारा में पहली बार चुनाव जीती थीं। 18 फरवरी को लोअर हाउस ने ताकाइची को पीएम पद पर वापिस काबिज किया। ताकाइची ने इलेक्‍शन में 2 तिहाई मतों से जीत की और जापान की 105वीं पीएम बनीं। ताकाइची ने इलेक्‍शन में 2 तिहाई मतों से जीत दर्ज की है। निधन (DEATH) 3. अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्‍ट जेसी जैक्सन का निधन 17 फरवरी को अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्‍ट जेसी जैक्‍सन का निधन हो गया। जैक्‍सन एक राजनीतिज्ञ और बैपटिस्ट धर्मगुरु थे और अमेरिका में नस्‍लभेद के विरोधी मार्टिन लूथर किंग के करीबी थे। 1968 में मार्टिन लूथर किंग की हत्या के समय जैक्‍सन उनके साथ मौजूद थे। जैक्सन ने 1971 में ऑपरेशन पुश और 1983 में नेशनल रेनबो कोएलिशन की स्थापना की, जो बाद में विलय हो गए। जैक्सन 84 वर्ष के थे। उन्होंने 2 बार डेमोक्रेटिक पार्टी की और से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था। जैक्सन ने छह दशकों से अधिक समय तक राष्ट्रीय मंच पर अफ्रीकी अमेरिकियों के लिए लड़ाई लड़ी। जैक्सन ने मतदान के अधिकार और रोजगार के अवसरों से लेकर शिक्षा और सेहत के मुद्दों पर गरीबों और बेसहाराओं के लिए वकालत की। 2024 में जैक्सन ने शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में इजरायल-हमास युद्धविराम का समर्थन करने वाले प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया। 1960 के दशक में जैक्सन एक प्रभावशाली अश्वेत वक्ता थे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. NASA का क्रू-12 इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचा 18 फरवरी को NASA का क्रू-12 इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचा। NASA का क्रू-12 मिशन 12 फरवरी 2026 को स्‍पेस X के फाल्कन 9 रॉकेट से रवाना हुआ था। क्रू-12 ने क्रू-11 के उन साथियों की जगह ली है जो खराब सेहत के चलते समय से पहले धरती पर लौट आए थे। क्रू-12 मिशन को SpaceX Dragon स्पेसक्राफ्ट के जरिए लॉन्च किया गया, जिसे Falcon 9 रॉकेट लेकर गया। क्रू-12 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर और जैक हैथवे के साथ फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट और रूसी अंतरिक्ष यात्री एंड्री फेडयेव शामिल हैं। पिछले 65 सालों के दौरान अंतरिक्ष उड़ान में ये पहली बार है जब सेहत संबंधी समस्याओं की वजह से स्पेस से अंतरिक्ष यात्रियों को वापिस भेजा गया। ISS एक साइंटिफिक लेबोरेटरी है, जो पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में पृथ्‍वी की कक्षा में चक्‍कर लगाता है। मौजूदा ISS को 2030 में डी-ऑर्बिट किया जाएगा और प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर (दांए से दूसरी) मिशन कमांडर हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. BBC इंडियन स्‍पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर बनीं स्‍मृति मंधाना 16 फरवरी को भारतीय क्रिकेटर स्‍मृति मंधाना को BBC इंडियन स्‍पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर चुना गया। मंधाना 2025 ICC विमेंस वर्ल्‍ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की वाइस कैप्‍टन थीं। मंधाना ने 2025 वर्ल्‍ड कप में कुल 434 रन बनाए थे। मंधाना को लिएंडर पेस, दीपा मलि‍क और अंजू बॉबी जॉर्ज की ज्‍यूरी ने चुना। मंधाना ने बतौर RCB की कप्‍तान WPL 2026 भी जीता है। इस अवॉर्ड के लिए हरमनप्रीत कौर, दिव्‍या देशमुख, सुरुचि सिंह और ज्‍योति यर्राजी का भी नाम नॉमिनेट किया गया था। स्‍मृति मंधाना सभी 3 फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। आज का इतिहास 19 फरवरी : 1630 में मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी का जन्‍म हुआ। 1878 में थॉमस एडिसन ने फोनोग्राफ पेटेंट कराया 2003 में भारत सरकार ने तंबाकू विज्ञापनों पर बैन लगाया। —————— ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिका-रूस की नेवी का फ्लीट रिव्‍यू कर रहीं द्रौपदी मुर्मू: ऐप पर मिलेगा सब्‍जियों का मंडी भाव, भारत-विस्‍तार लॉन्च; 18 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Himalaya Sadhu Story; Thirteen Months In The Himalayas Review

Himalaya Sadhu Story; Thirteen Months In The Himalayas Review

Hindi News Lifestyle Himalaya Sadhu Story; Thirteen Months In The Himalayas Review | Om Swami Book 2 दिन पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक किताब का नाम: हिमालय में तेरह मास: एक भिक्षु का साधना-वृत्तांत (‘थर्टीन मंथ्स इन द हिमालयाज’ का हिंदी अनुवाद) लेखक: ओम स्वामी अनुवाद: आशुतोष गर्ग प्रकाशक: मंजुल प्रकाशन मूल्य: 350 रुपए आमतौर पर लोग रिटायरमेंट के बाद शांति की तलाश करते हैं। इसके लिए ‘एकांतवास’ चुनते हैं। लेकिन क्या हो, जब एक अरबपति बिजनेसमैन अपना सब कुछ छोड़कर हिमालय पर तपस्या करने चला जाए? मशहूर आध्यात्मिक गुरु और लेखक ओम स्वामी की किताब ‘हिमालय में तेरह मास: एक भिक्षु का साधना-वृत्तांत’ इसी असाधारण यात्रा का जीवंत दस्तावेज है। यह किताब केवल एक यात्रा वृत्तांत नहीं है। यह उस कठिन साधना की यात्रा है, जिसे पूरा करने का साहस आधुनिक युग में बहुत कम लोग जुटा पाते हैं। लेखक ने इसमें बताया है कि कैसे उन्होंने 12,000 फीट की ऊंचाई पर शून्य से नीचे के तापमान, भूख और जंगली जानवरों के डर के बीच 13 महीने बिताए। यह किताब हमें बताती है कि साधना या आत्म-साक्षात्कार कोई जादुई घटना नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट श्रद्धा का परिणाम है। किताब का मकसद और अहमियत इस किताब का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिकता के पीछे छिपे रहस्य को हटाकर उसकी कठोर वास्तविकता को सामने लाना है। किताब हमें सिखाती है कि अगर लक्ष्य बड़ा हो तो ‘पागलपन की हद तक’ समर्पण जरूरी है। सोशल मीडिया और इंस्टेंट खुशी के दौर में यह किताब ‘धैर्य’ और ‘मौन’ की शक्ति को पुनर्स्थापित करती है। यह उन लोगों के लिए एक गाइड की तरह है, जो यह जानना चाहते हैं कि क्या आज के इस वैज्ञानिक युग में भी प्राचीन वैदिक पद्धतियों से ‘सत्य’ को पाया जा सकता है। नीचे दिए ग्राफिक से किताब के मुख्य सूत्र समझिए- लेखक ने अपनी इस 13 महीने की हिमालय की यात्रा को बहुत ही ईमानदारी से लिखा है। ऐसे में किताब के इन 4 प्रमुख पहलुओं को समझना हर पाठक के लिए जरूरी है। 1. सुख-सुविधाओं का पूर्ण त्याग किताब में ओम स्वामी गुफा में रहने का अपना अनुभव लिखते हैं, ‘’वह गुफा इतनी छोटी थी कि उसमें सीधे खड़े भी नहीं हुआ जा सकता था। वहां न बिजली थी, न ही बिस्तर।’’ लेखक ने अपने गुरु ‘नागा बाबा’ के आदेश पर सिले हुए कपड़े पहनना छोड़ दिया था और हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी केवल एक लंगोट में साधना की। यह हिस्सा हमें सिखाता है कि जब हम बाहरी दुनिया की जरूरतों को कम करते हैं, तभी आंतरिक दुनिया के द्वार खुलते हैं। 2. डर पर विजय: जंगली जानवर और अकेलापन हिमालय की ऊंचाइयों पर अकेले रहना मौत को दावत देने जैसा है। लेखक ने स्वीकार किया है कि उन्हें भी डर लगता था कि कहीं कोई तेंदुआ या भालू उन्हें अपना निवाला न बना ले। उन्होंने एक गहरी बात कही है कि “अगर जीवन पूरी सजगता, शांति और स्वीकार भाव में जिया जाए, तो मृत्यु भी बिना डर और घबराहट के स्वाभाविक रूप से स्वीकार्य हो जाती है।” ओम स्वामी ने अपने अहंकार को चुनौती दी और डर को अपनी हिम्मत में बदल दिया। 3. साधना की बारीकियां और ‘क्राइंग मेडिटेशन’ किताब में केवल दार्शनिक बातें नहीं हैं, बल्कि मंत्र योग और साधना की सटीक प्रक्रियाएं भी हैं। ओम स्वामी बताते हैं कि कैसे घंटों एक ही मुद्रा में बैठने से शरीर जवाब देने लगता था, लेकिन संकल्प उन्हें थामे रखता था। उन्होंने ‘क्राइंग मेडिटेशन’ का जिक्र किया है, जहां ईश्वर के प्रेम में आंसू बहते हैं। यह किताब के सबसे भावुक हिस्सों में से एक है, जो पाठक की आंखों को भी नम कर देता है। 4. अनुशासन बनाम संदेह साधु होने का मतलब यह नहीं कि मन में शंकाएं नहीं आती हैं। ओम स्वामी बड़ी ईमानदारी से बताते हैं कि कई बार उनके मन में भी संदेह उठा कि क्या ये सब सच है? क्या मां भगवती वास्तव में दर्शन देंगी? लेकिन उन्होंने सीखा कि ‘संदेह’ आने पर साधना छोड़नी नहीं है, बल्कि उस पर और फोकस करना है। यही वो ‘स्पार्क’ है, जो एक साधारण साधक को सिद्ध बनाता है। यह किताब किसे पढ़नी चाहिए? यह किताब केवल संन्यासियों के लिए नहीं है। अगर आप एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं और तनाव में रहते हैं तो यह आपको मानसिक मजबूती सिखाएगी। अगर आप स्टूडेंट हैं तो यह आपको एकाग्रता का महत्व बताएगी। नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि ये किताब किन लोगों के लिए बेहतर है। किताब के बारे में मेरी राय यह किताब एक ‘अनुभव’ है। ओम स्वामी की लेखनी में एक अद्भुत सादगी और गहराई है। वह किसी उपदेशक की तरह नहीं, बल्कि एक दोस्त की तरह अपनी कमियां और अपनी जीत साझा करते हैं। ओम स्वामी अपनी 13 महीनों की साधना के जरिए बताते हैं कि कैसे कठिनाइयों से गुजरकर आंतरिक शांति मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि लेखक ने कभी भी आध्यात्मिकता का महिमामंडन नहीं किया। उन्होंने भूख, दर्द और अकेलेपन की कड़वी सच्चाई को वैसे ही पेश किया, जैसे वह महसूस होता है। किताब का 18वां अध्याय इतना भावुक है कि वह किसी भी पत्थर दिल इंसान को झकझोर सकता है। यह किताब हमें याद दिलाती है कि सबसे कठिन और सबसे खूबसूरत यात्रा हमारे भीतर ही होती है। ……………… ये बुक रिव्यू भी पढ़िए बुक रिव्यू- सफलता के लिए जरूरी चार पुरुषार्थ: धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की मॉडर्न व्याख्या, भारतीय दर्शन समझना है तो ये किताब पढ़ें ‘इकिगाई’ किताब से दुनिया भर के लोगों को लंबी और खुशहाल जिंदगी का राज बताने वाले लेखक हेक्टर गार्सिया और फ्रांसेस्क मिरालेस अब भारत की प्राचीनता की ओर मुड़े हैं। उनकी नई किताब ‘चार पुरुषार्थ’ हिंदू दर्शन के उन चार लक्ष्यों पर आधारित है, जिन्हें हर इंसान की जिंदगी का आधार माना जाता है- धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। पूरी खबर पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… बुक रिव्यू: ताकत बाहर नहीं, भीतर है: हर दिन एक नया मौका है, कुछ सीखने, जीतने, विनम्र होने का, अपने मन की शक्ति को अनलॉक करें 1:31 कॉपी लिंक शेयर बुक रिव्यू- फीलिंग से हीलिंग तक: जो भी महसूस करते

Sundar Pichai Visit PM Modi

Sundar Pichai Visit PM Modi

नई दिल्ली2 दिन पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर AI समिट से जुड़ी रही। चीनी रोबोट और कोरियन ड्रोन को अपना प्रोजेक्ट बताने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एक्सपो से बाहर निकाल दिया गया है। आयोजकों ने पहले यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली काटी, फिर ताला लगाकर बेरीकेडिंग कर दी गई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर:पहले चीनी रोबोट, फिर ड्रोन को अपना बताया; कांग्रेस बोली- सरकार ने देश की इमेज खराब की चीनी रोबोट और कोरियन ड्रोन को अपना प्रोजेक्ट बताने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एक्सपो से बाहर निकाल दिया गया है। आयोजकों ने पहले यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली काटी, फिर ताला लगाकर बेरीकेडिंग कर दी गई। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद हुई है, जिसमें यूनिवर्सिटी ने एक चाइनीज कंपनी के रोबोटिक डॉग को अपनी खुद की खोज बताया था। चीनी रोबो डॉग के साथ ही यूनिवर्सिटी ने कोरियन कंपनी के एक ड्रोन को भी अपना बताया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सुंदर पिचाई ने PM मोदी से मुलाकात की:कहा- 2 करोड़ कर्मचारियों को AI ट्रेनिंग देंगे; पीएम बोले- गूगल के साथ साझेदारी पर चर्चा हुई गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज यानी 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम ने कहा कि हमने भारत में AI के क्षेत्र में हो रहे काम और गूगल कैसे हमारे युवाओं के साथ काम कर सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की। समिट के इतर हुई इन बैठकों का उद्देश्य AI में भारत की लीडरशिप को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करना है। पिचाई ‘ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। 20 फरवरी को वे इस समिट में की-नोट एड्रेस (मुख्य भाषण) देंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी ₹4 हजार बढ़कर ₹2.37 लाख पर पहुंची:सोना ₹291 सस्ता होकर ₹1.52 लाख हुआ, देखें अपने शहर में सोने के दाम चांदी की कीमत में 18 फरवरी को बढ़त और सोने की कीमत में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 3,834 रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले कल ये 2.33 लाख रुपए पर थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 291 रुपए सस्ता होकर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. दुनियाभर में यूट्यूब की सर्विस डेढ़ घंटे ठप रही:एप खोलने पर ‘समथिंग वेंट रॉन्ग’ का मैसेज दिखा, रिकमेंडेशन सिस्टम में खराबी आई दुनिया का सबसे पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब की सर्विस अचानक ठप हो गई। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, दुनियाभर में सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट से लगभग 8 बजे तक लाखों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में परेशानी हो रही थी। सबसे ज्यादा दिक्कत इसके मोबाइल एप में आई जहां यूजर्स को समथिंग वेंट रॉन्ग मैसेज दिख रहा था। हालांकि जब इसे दो-तीन बार रिफ्रेश किया तो वीडियोज दिखने लगे थे। लेकिन पूरी तरह से ये काम नहीं कर रहा था। वहीं इसकी वेबसाइट एक्सेस हो रही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गूगल के सबसे बड़े इवेंट I/O की तारीखों का ऐलान:19-20 मई को सुंदर पिचाई स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर सकते हैं; जेमिनी के नए अपडेट्स मिलेंगे टेक कंपनी अल्फाबेट (गूगल) ने अपने सबसे बड़े इवेंट डेवलपर कॉन्फ्रेंस ‘गूगल I/O 2026’ की तारीखों की घोषणा कर दी है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जानकारी दी कि यह मेगा इवेंट 19 और 20 मई को आयोजित किया जाएगा। कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू के गूगल हेडक्वार्टर में होने वाली इस कॉन्फ्रेंस को दुनिया भर के लोग ऑनलाइन देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार गूगल का पूरा फोकस नए एआई टूल्स और वियरेबल गैजेट्स पर होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Afghanistan vs Canada T20 World Cup 2026 Preview – Chennai Match, Top Players & Playing XI

Afghanistan vs Canada T20 World Cup 2026 Preview – Chennai Match, Top Players & Playing XI

Hindi News Sports Cricket Afghanistan Vs Canada T20 World Cup 2026 Preview – Chennai Match, Top Players & Playing XI स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का सामापन जीत के साथ किया है। टीम ने गुरुवार के आखिरी मैच में कनाडा को 82 रन से हराया। कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में कनाडा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन ही बना सकी। इब्राहिम जादरान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच का स्कोरबोर्ड जीत के बाद कनाडा के प्लेयर्स से हाथ मिलाते अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान। इब्राहिम जादरान 5 रन से शतक चूके अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान महज 5 रन से टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक चूक गए। उन्होंने 95 रनों की नाबाद पारी खेली। जादरान ने 56 गेंद की पारी में 4 चौके और 5 छक्कों के सहारे 169.64 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जादरान के अलावा, सेदिकुल्लाह अटल ने 44 रन बनाए। वे 6 रन से फिफ्टी चूक गए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 30 रन बनाए। कनाडा के लिए जसकरन सिंह को 3 विकेट मिले। मोहम्मद नबी ने 4 विकेट झटके अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद नबी ने 4 विकेट झटके। उन्होंने दिलोन हेलिगर (3 रन), हर्ष ठाकेर (30 रन), निकोलस किर्टन (10 रन) और युवराज समरा (17 रन) को पवेलियन भेजा। कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट झटके। अफगानी टीम ने 2 मैच जीते, नंबर-3 पर रही इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में 5 विकेट से हरा गई। उसके बाद उसे साउथ अफ्रीका ने उसे डबल सुपर ओवर में हराया। फिर भी टीम ने UAE और कनाडा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। मैच के बाद ग्रुप डी का फाइनल पाइंट्स टेबल देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, अब्दुल्लाह अमजदजई, जियाउर रहमान। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, कलीम सना और अंश पटेल। ————————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें अपडेट्स 05:15 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक जादरान प्लेयर ऑफ द मैच रहे 05:14 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक आखिरी ओवर से एक रन आया, अफगान 82 रन से जीते कनाडा की पारी के 20वें ओवर से महज एक रन आया। इस तरह कनाडा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान ने इस मैच को 82 रनों से जीत लिया है। 04:46 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक मोहम्मद नबी को चौथा विकेट 18वें ओवर की पहली बॉल पर कनाडा ने 8वां विकेट गंवाया। यहां पर दिलोन हेलिगर (3 रन) को मोहम्मद नबी ने कैच आउट कराया। उन्होंने हर्ष ठाकेर (30 रन), निकोलस किर्टन (10 रन) और युवराज समरा (17 रन) को भी पवेलियन भेजा। 04:42 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक राशिद खान को दूसरा विकेट, साद बिन जफर आउट 17वें ओवर में कनाडा ने 7वां विकेट गंवाया। यहां पर साद बिन जफर 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने श्रेयस मोव्वा (2 रन) को भी आउट किया। 04:38 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक मोहम्मद नबी को तीसरा विकेट, हर्ष ठाकेर आउट 16वें ओवर की पहली बॉल पर कनाडा ने छठा विकेट गंवाया। हर्ष ठाकेर 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद नबी ने मुजीब उर रहमान के हाथों कैच कराया। उन्होंने निकोलस किर्टन (10 रन) और युवराज समरा (17 रन) को भी पवेलियन भेजा। 04:35 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक ठाकेर-जफर में फिफ्टी पार्टनरशिप, स्कोर 100 पार 15वें ओवर में कनाडा ने 100 रन का आंकड़ा पार कर दिया। इसी ओवर में हर्ष ठाकेर और साद बिन जफर ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। 04:12 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक कनाडा का स्कोर 50 पार हुआ 10वें ओवर में कनाडा की टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। हर्ष ठाकेर ने जियाउर रहमान की दूसरी बॉल पर चौका लगाया और टीम को 50 पार कराया। उन्होंने एक छक्का भी मारा। रहमान के ओवर से 12 रन आए। 04:10 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक राशिद खान को पहला विकेट, श्रेयस मोव्वा आउट 9वें ओवर में कनाडा ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर श्रेयस मोव्वा 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने जियाउर रहमान के हाथों कैच आउट कराया। 04:02 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नबी को दूसरा विकेट, निकोलस किर्टन आउट 8वें ओवर में कनाडा ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर निकोलस किर्टन 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद नबी ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। नबी को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने युवराज समरा (17 रन) को भी आउट किया। 03:53 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक कनाडा ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए 201 रन का टारगेंट चेज कर रही कनाडा की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 34 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए। युवराज समरा 17, नवनीत धालीवाल जीरो और दिलप्रीत बाजवा 13 रन बनाकर आउट हुए। 03:51 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक युवराज समरा 17 रन बनाकर आउट कनाडा ने छठे ओवर में तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर युवराज समरा 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद नबी ने अजमतुल्लाह उमरजई के हाथों कैच कराया। 03:45 PM19 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक दिलप्रीत के बाद धालीवाल आउट, नवनीत आखिरी मैच खेल रहे चौथे ओवर में कनाडा ने दूसरा विकेट गंवाया। नवनीत धालीवाल जीरो पर आउट हुए। उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने दरविश रसूली के हाथों कैच आउट कराया। नवनीत करियर का

Pakistan Biggest Win, India 12th Win

Pakistan Biggest Win, India 12th Win

स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 स्टेज में एंट्री कर ली। यह टीम की वर्ल्ड कप में रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। दूसरी ओर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट इतिहास में रिकॉर्ड 12वां लगातार मैच जीत लिया। वहीं टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में खाता नहीं खोल सके। टी-20 वर्ल्ड कप में बने 3 बड़े रिकॉर्ड्स… 1. पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान ने बुधवार को नामीबिया के खिलाफ 199 रन बनाने के बाद उन्हें 97 रन पर समेट दिया। टीम ने 102 रन से मुकाबला जीता। यह टी-20 वर्ल्ड कप में रन के अंतर से पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले 2009 में टीम नीदरलैंड को लॉर्ड्स स्टेडियम में 82 रन से हरा चुकी है। 2. भारत ने लगातार 12वां मैच जीता भारत टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 12वां मैच जीत चुका है। 2024 में लगातार 8 मैच जीतने के बाद टीम ने 2026 में 4 मैच और जीत लिए। टूर्नामेंट इतिहास में भारत से ज्यादा लगातार मैच किसी भी टीम ने नहीं जीते। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें लगातार 8-8 मैच जीत चुकी हैं। 3. अभिषेक का लगातार तीसरा डक टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप के लगातार तीसरे मैच में खाता नहीं खोल सके। अमेरिका के खिलाफ उन्हें अली खान ने पवेलियन भेजा, तब पहली गेंद पर ही आउट हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदें खेलने के बाद वे सलमान अली आगा की गेंद पर कैच हो गए। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ वे आर्यन दत्त की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस बार उन्होंने 3 गेंदें खेलीं। नामीबिया के खिलाफ वे बीमारी के कारण खेल नहीं सके थे। वे टूर्नामेंट में 8 गेंदें खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके। उनसे पहले भारत के आशीष नेहरा भी लगातार 3 टी-20 में खाता खोले बगैर आउट हो चुके हैं। अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप डेब्यू कर रहे हैं, लेकिन अब तक एक रन भी नहीं बना सके। IND vs NED मैच के फैक्ट्स नीदरलैंड के खिलाफ टी-20 में भारत ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। यह एक मुकाबले में भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा गेंदबाज रहे। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ भी 7 ही बॉलर्स से गेंदबाजी कराई थी। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत 12 गेंदबाजों से बॉलिंग करा चुका है। एक वर्ल्ड कप में यह टीम इंडिया की ओर सबसे ज्यादा है, इससे पहले टीम ने 2009 में 11 बॉलर्स से गेंदबाजी कराई थी। भारत इस टूर्नामेंट में 9 कैच छोड़ चुका है, जो आयरलैंड के 10 कैचों के बाद सबसे ज्यादा है। नीदरलैंड ने बगैर फिफ्टी लगाए अपना बेस्ट टी-20 स्कोर बनाए। टीम ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इससे पहले 2018 में टीम ने नेपाल के खिलाफ 174 रन बनाए थे। नीदरलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा बेस्ट स्कोर बनाया। टीम इससे पहले 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 13.5 ओवर में ही 193 रन बना चुकी है। नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने 7 गेंदबाज आजमाए। ——————————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें —————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप भारत ने लगातार चौथा मैच जीता:नीदरलैंड को 17 रन से हराया; दुबे की वर्ल्डकप में पहली फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथा मैच जीत लिया है। टीम ने बुधवार के तीसरे मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Epstein Files Sex Scandal Controversy; Hyatt Hotels Chairman

Epstein Files Sex Scandal Controversy; Hyatt Hotels Chairman

न्यूयॉर्क2 दिन पहले कॉपी लिंक हयात होटल्स के कार्यकारी अध्यक्ष अरबपति थॉमस प्रित्जकर 2018 से जेफ्री एपस्टीन के संपर्क में थे। अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ संबंधों का खुलासा होने के बाद दुनियाभर में इस्तीफों का दौर जारी है। ताजा इस्तीफा अमेरिकी होटल चेन हयात होटल्स के कार्यकारी अध्यक्ष अरबपति थॉमस प्रित्जकर का है। वे इस पद पर 1999 से थे। अमेरिकी न्याय विभाग की फाइल से पता चला है कि 2008 से एपस्टीन और प्रित्जकर लगातार संपर्क में थे। 2018 में एपस्टीन ने प्रित्जकर से अपनी प्रेमिका की दक्षिण-पूर्व एशिया यात्रा की व्यवस्था में मदद का अनुरोध किया था। 2015 का एक अन्य ईमेल बताता है कि एपस्टीन ने दुबई में निवेश बढ़ाने के लिए डीपी वर्ल्ड के सीईओ बिन सुलेयम और प्रित्जकर को जोड़ने की कोशिश की थी। उसने सुलेयम और जेस स्टेली के बीच कारोबारी संबंध बढ़ाने की भी कोशिश की, जो उस समय जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी में वरिष्ठ कार्यकारी थे। हयात होटल्स के कार्यकारी चेयरमैन थॉमस जे. प्रित्जकर। हयात होटल्स के उत्तराधिकारियों में दूसरे सबसे धनी हैं प्रित्जकर थॉमस जे. प्रित्जकर, परिवार के 13 अरबपति होटल उत्तराधिकारियों में दूसरे सबसे धनी हैं। संपत्ति 6.2 अरब डॉलर है। 1999 से हयात के अध्यक्ष और 1999 से 2006 तक सीईओ रहे। एपस्टीन विवाद में अब तक ये छोड़ चुके पद एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद 10 देशों के 15 प्रोफेशनल्स, नेता और बैंकर्स इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें प्रमुख हैं… वर्ल्ड की टॉप लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक डीपी वर्ल्ड के सीईओ बिन सुलेयम गोल्डमैन सैक्स की शीर्ष वकील कैथी रुएमलर अमेरिकी लॉ फर्म पॉल वीस के चेयरमैन ब्रैड कार्प हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष लैरी समर्स नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री थोरब्योर्न जगलैंड नॉर्वे की राजनयिक मोना जुउल और उनके पति पूर्व राजनयिक टेर्जे रोड-लार्सन अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मेंडेलसन ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू फुटबॉल टीम न्यूयॉर्क जायंट्स के सह-मालिक स्टीव टिस्क यूएनएचसीआर की स्वीडन की अध्यक्ष जोआना रुबिनस्टीन कौन था जेफ्री एपस्टीन? जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी। उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली। उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है। एपस्टीन केस की पूरी कहानी क्या है इसकी शुरुआत 2005 में तब हुई जब फ्लोरिडा में एक 14 साल की लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि एपस्टीन के आलीशान घर में उसकी बेटी को ‘मसाज’ के बहाने बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उस पर सेक्स का दबाव डाला गया। जब उसने घर लौटकर यह बात अपने माता-पिता को बताई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की। तब पहली बार जेफ्री एपस्टीन के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई। पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि यह अकेला मामला नहीं है। धीरे-धीरे करीब 50 नाबालिग लड़कियों की पहचान हुई, जिन्होंने एपस्टीन पर ऐसे ही आरोप लगाए। पाम बीच पुलिस डिपार्टमेंट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कई महीनों तक छानबीन की। इसके बाद एपस्टीन के खिलाफ क्रिमिनल जांच शुरू हुई। मामले की जांच से पता चला कि एपस्टीन के पास मैनहट्टन और पाम बीच में शानदार विला है। एपस्टीन यहां हाई-प्रोफाइल पार्टियां करता था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं। एपस्टीन अपने निजी जेट ‘लोलिता एक्सप्रेस’ से पार्टियों में कम उम्र की लड़कियां लेकर आता था। वह लड़कियों को पैसों-गहनों का लालच और धमकी देकर मजबूर करता था। इसमें एपस्टीन की गर्लफ्रेंड और पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल उसका साथ देती थी। हालांकि शुरुआती जांच के बाद भी एपस्टीन को लंबे समय तक जेल नहीं हुई। उसका रसूख इतना था कि 2008 में उसे सिर्फ 13 महीने की सजा सुनाई गई, जिसमें वह जेल से बाहर जाकर काम भी कर सकता था। मी टू मूवमेंट की लहर में डूबा एपस्टीन साल 2009 में जेल से आने के बाद एपस्टीन लो प्रोफाइल रहने लगा। ठीक 8 साल बाद अमेरिका में मी टू मूवमेंट शुरू हुआ। साल 2017 में अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वाइंस्टीन के खिलाफ कई रिपोर्ट्स छापीं। इसमें बताया गया कि वाइंस्टीन ने दशकों तक अभिनेत्रियों, मॉडल्स और कर्मचारियों का यौन शोषण किया। इस घटना ने पूरी दुनिया में सनसनी पैदा कर दी। 80 से ज्यादा महिलाओं ने वाइंस्टीन के खिलाफ सोशल मीडिया पर मी टू (मेरे साथ भी शोषण हुआ) के आरोप लगाए। इसमें एंजेलीना जोली, सलमा हायेक, उमा थरमन और एश्ले जुड जैसे बड़े नाम थे। इसके बाद लाखों महिलाओं ने सोशल मीडिया पर ‘#MeToo’ लिखकर अपने शोषण की कहानियां शेयर कीं। इसमें वर्जीनिया ग्रिफे नाम की युवती भी थी। उसने एप्सटीन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। उसने दावा किया कि उसके साथ 3 साल तक यौन शोषण हुआ था। इसके बाद करीब 80 महिलाओं ने उसके खिलाफ शिकायत की। —————- ये खबर भी पढ़ें… अपनी नर्सरी में धतूरे का पौधा उगाता था जेफ्री एपस्टीन:नशे में इस्तेमाल होता है, भगवान शिव से जुड़ा है इसका फूल हाल ही में जारी हुए एपस्टीन फाइल्स के ईमेल्स में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की जहरीले पौधों में दिलचस्पी को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इन ईमेल्स में खास तौर पर ‘ट्रम्पेट प्लांट्स’ (धतुरा का पौधा) का जिक्र है। ईमेल्स में ऐसे लेख फॉरवर्ड किए गए थे, जिनमें कोलंबिया में इसके इस्तेमाल का जिक्र था। बताया गया कि इसके असर में व्यक्ति को कहीं भी ‘ले जाया’ जा सकता है, क्योंकि वह पूरी तरह आज्ञाकारी और भ्रमित हो जाता है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…