Wednesday, 08 Jul 2026 | 04:14 PM

Trending :

बिना इजाजत क्वीन-2 बनाने के आरोप पर प्रोडक्शन की सफाई:कहा- ये सीक्वल-प्रीक्वल नहीं, टाइटल पर किसी का अधिकार नहीं, 250 करोड़ का मुकदमा दायर हुआ है PM मोदी ने किया शाहरुख की फिल्म का जिक्र:'कुछ कुछ होता है' से समझाए भारत-इंडोनेशिया के रिश्ते; करण जौहर ने जताई खुशी UK की व्हिस्की-कारें भारत में 7 दिन बाद सस्ती मिलेंगी:भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू होगा; जानें किन चीजों के दाम बदलेंगे PM मोदी ने किया शाहरुख की फिल्म का जिक्र:'कुछ कुछ होता है' से समझाए भारत-इंडोनेशिया के रिश्ते; करण जौहर ने जताई खुशी सफलता के साथ कई रिश्ते पीछे छूट जाते हैं:इंद्रजीत लंकेश बोले- दीपिका को लॉन्च किया, फिर साथ काम करने की कोशिश नहीं की सफलता के साथ कई रिश्ते पीछे छूट जाते हैं:इंद्रजीत लंकेश बोले- दीपिका को लॉन्च किया, फिर साथ काम करने की कोशिश नहीं की
EXCLUSIVE

West Indies vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope vs Italy Justin Mosca

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • West Indies Vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope Vs Italy Justin Mosca

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्डकप के 37वें मुकाबले में इटली को 42 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज की इस वर्ल्डकप में यह लगातार चौथी जीत है। गुरुवार को दिन के पहले मैच में इटली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। जवाब में इटली 18 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। ग्रुप-सी का यह आखिरी मुकाबला था।

166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इटली के लिए बेन मैनेंटी ने 26, जेजे स्मट्स ने 24, एंथोनी मोस्का ने 19 और ग्रांट स्टीवर्ट ने 12 रन बनाए। बाकी 7 बैटर्स दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वेस्टइंडीज के लिए शमार जोसेफ ने 4, मैथ्यू फोर्ड ने 3 और गुडाकेश मोती ने 2 विकेट लिए। अकील हुसैन को भी 1 विकेट मिला।

वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 बॉल पर 75 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा, रोस्टन चेज 24 और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 24 रन बनाए। इटली के लिए क्रिशन कलुगमागे और बेन मैनेंटी ने 2-2 विकेट लिए। अली हसन और थॉमस ड्राका को 1-1 विकेट मिला।

मैच का स्कोरकार्ड…

दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन इटली: हैरी मैनेंटी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगमागे, थॉमस ड्राका, अली हसन।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

————————————————–

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

अपडेट्स

09:20 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शाई होप प्लेयर ऑफ द मैच

09:13 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज लगातार चौथा मैच जीती

09:10 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शमार जोसेफ ने 4 विकेट लिए, 4 कैच पकड़े

यह मुकाबला शमार जोसेफ के नाम रहा। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए और साथ ही 4 कैच भी पकड़े। टी-20 पारी में 4 विकेट और 4 कैच लेने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए।

09:09 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इटली की टीम 123 रन पर ऑलआउट

इटली की पारी 18वें ओवर में 123 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 42 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में अपना 100% जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। आखिरी ओवर में शमार जोसेफ ने मैच पूरी तरह खत्म कर दिया। 17.4 पर उन्होंने थॉमस ड्राका को आउट कराया। इसके बाद 17.6 पर अली हसन की पारी भी खत्म हो गई। गुड लेंथ गेंद पर बैकफुट से शॉट खेलने की कोशिश में उनका हल्का किनारा लगा और विकेटकीपर शाई होप ने कैच लपक लिया। अली हसन बिना खाता खोले आउट हुए।

09:07 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फोर्ड ने मिड को आउट किया

मैथ्यू फोर्ड ने 17वें ओवर में जियान मीड को पवेलियन भेज दिया। यह इटली का 8वां विकेट रहा। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल पर मीड ने ड्राइव खेलने के लिए हाथ फैलाए, लेकिन शॉट सीधा कवर-पॉइंट पर खड़े खिलाड़ी के हाथों में चला गया। वहां शमार जोसेफ ने आसान कैच लपकते ही हल्का सा जश्न भी मनाया। मीड 8 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए।

09:03 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गुडाकेश मोती ने बेन को बोल्ड किया

गुडाकेश मोती ने 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर बेन मैनेंटी को बोल्ड कर दिया। बेन 21 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था।

08:48 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शमार ने स्टीवर्ट को आउट किया

शमार जोसेफ ने 15वें ओवर में फुल लेंथ गेंद सीधे स्टंप्स पर डाली। ग्रांट स्टीवर्ट ने क्रीज से हटकर फ्रंट फुट खाली किया और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को सही दिशा नहीं दे सके। लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग कर रहे जोसन होल्डर ने आसान कैच लपक लिया। वे 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक छक्का शामिल था।

08:44 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मोती ने स्मट्स को आउट किया

गुडाकेश मोती ने जेजे स्मट्स को आउट कर दिया। मोती ने उन्हें डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर शमार जोसेफ के हाथों कैच कराया। स्मट्स 27 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके शामिल थे।

08:31 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हैरी 8 रन बनाकर आउट हुए

9वें ओवर की 5वीं बॉल पर शमार जोसेफ ने इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी को आउट कर दिया। उन्होंने लेंथ थोड़ी छोटी रखी और गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज से बाहर की ओर ले गए। मैनेंटी ने जोरदार कट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेकर निकल गई। विकेटकीपर शाई होप ने कोई गलती नहीं की और आसान कैच लपक लिया। मैनेंटी 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए।

08:13 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फोर्ड को दूसरा विकेट, नकवी आउट

मैथ्यू फोर्ड ने छठे ओवर की आखिरी बॉल पर सैयद नकवी को आउट कर दिया। नकवी शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आ रहे थे और खुलकर शॉट नहीं लगा पा रहे थे। ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर उन्होंने बड़ा ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची उठ गई और मिड-ऑफ के ऊपर चली गई। वहां शमरा जोसेफ ने पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच ले लिया। नकवी 10 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए।

07:51 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अकील ने एंथनी मोस्का को आउट किया

अकील हुसैन ने इटली को दूसरा झटका दिया। उन्होंने गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज एंथनी मोस्का को आउट कर दिया। मोस्का ने स्वीप शॉट खेलने के लिए काफी मूव किया, लेकिन शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से गेंद को उठाने में नाकाम रहे। वहां शमार जोसेफ ने आसान कैच लपक लिया। आउट होने के बाद मोस्का खुद से काफी नाराज नजर आए। उन्होंने 12 गेंदों पर 19 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे।

07:40 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फोर्ड ने जस्टिन मोस्का को बोल्ड किया

दूसरे ओवर की 5वीं बॉल पर मैथ्यू फोर्ड ने वेस्टइंडीज को शुरुआती सफलता दिला दी। उन्होंने जस्टिन मोस्का को बोल्ड कर दिया। मोस्का बैकफुट पर ड्राइव खेलने गए, लेकिन जगह की कमी के कारण बल्ले और पैड के बीच बड़ा गैप रह गया। गेंद उसी गैप से निकलकर ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से टकरा गई। मोस्का 5 गेंदों में 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

07:39 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इटली की पारी शुरू

इटली की पारी शुरू हो चुकी है। टीम ने पहले ओवर में 5 रन बनाए।

07:21 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज ने 165 रन बनाए

07:05 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कलुगमागे को लगातार दो ओवर में दो विकेट

क्रिशन कलुगमागे को लगातार दूसरे ओवर में दूसरी सफलता मिली। 18वें ओवर की चौथी बॉल पर उन्होंने जेसन होल्डर को आउट कर पवेलियन भेज दिया। ऑफ स्टंप के बाहर फ्लैटर डिलीवरी पर होल्डर ने लॉन्ग-ऑन की दिशा में फ्लैट शॉट खेला, लेकिन वहां खड़े इटली के कप्तान हैरी मेनैंटी ने शानदार कैच लपक लिया। होल्डर ने 7 गेंदों में 9 रन बनाए, जिसमें एक छक्का शामिल रहा।

06:58 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कलुगमागे ने होप को बोल्ड किया

क्रिशन कलुगमागे ने सेट बल्लेबाज शाई होप को बोल्ड कर दिया। फुल लेंथ की फ्लाइटेड गेंद पर होप ने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह चूक गए। गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई और गिल्लियां बिखर गईं। होप ने 46 गेंदों पर 75 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

06:32 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

रोस्टन चेज आउट

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिर गया। बेन मैनेंटी ने रोस्टन चेज को आउट कर इटली को तीसरी सफलता दिलाई। चेज लेंथ गेंद पर जगह बनाकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई और डीप फॉरवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े एजे मोस्का ने आसान कैच लपक लिया। रोस्टन चेज ने 25 गेंदों पर 24 रन बनाए।

06:17 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शाई होप ने 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया

शाई होप ने 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने यह उपलब्धि 28 गेंदों में हासिल की। अपनी इस पारी के दौरान होप ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। यह उनके टी-20 करियर का 11वां अर्धशतक है।

06:05 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले के बाद वेस्टइंडीज के 2 विकेट पर 48 रन

पावरप्ले समाप्त होने के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। टीम को पहला झटका दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर लगा, जब इटली के तेज गेंदबाज अली हसन ने ओपनर ब्रैंडन किंग को विकेट के पीछे कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट पांचवें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। गेंदबाज थॉमस ड्राका ने शिमरॉन हेटमायर को कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

05:56 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा

5वें ओवर की पहली गेंद पर थॉमस ड्राका ने शिमरॉन हेटमायर को आउट कर इटली को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने ऑफ स्टंप के आसपास फुलर लेंथ की गेंद डाली, जो हल्की सी बाहर की ओर निकली। हेटमायर ने मिड-ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह शॉट को नियंत्रित नहीं कर सके और गेंद शॉर्ट थर्ड पर खड़े जेजे स्मट्स के हाथों में चली गई।

शिमरॉन हेटमायर ने 4 गेंदों का सामना करते हुए 1 रन बनाया।

05:41 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा

मैच के दूसरे ही ओवर में इटली को बड़ी सफलता मिली। तेज गेंदबाज अली हसन ने वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग को विकेट के पीछे कैच करा कर पवेलियन भेजा। अली हसन ने फुल लेंथ की तेज इनस्विंग गेंद डाली, जिस पर किंग कवर की दिशा में ड्राइव खेलने की कोशिश कर रहे थे। गेंद बल्ले और पैड के बीच गैप से निकलते हुए अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर मीड के हाथों में चली गई। मैदान पर जोरदार अपील हुई, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद इटली ने डीआरएस लिया। रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगी थी और अल्ट्राएज में स्पाइक भी नजर आया। इसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। ब्रैंडन किंग 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए और वेस्टइंडीज को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। अली हसन की इस शानदार गेंद ने मैच की शुरुआत में ही इटली को मजबूत स्थिति में ला दिया।

05:27 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जोसन होल्डर का 300वां इंटरनेशनल मुकाबला

जेसन होल्डर ने अपने करियर का 300वां इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरे हैं।

05:21 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इटली ने टॉस जीता

वेस्टइंडीज के खिलाफ इटली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। यह ग्रुप-सी का आखिरी मुकाबला होगा। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

05:10 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

विंडीज का पलड़ा भारी, इटली को उलटफेर की उम्मीद

वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने पिछले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है और वह ग्रुप-सी की अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। दूसरी ओर इटली ने अपने तीन मैचों में से केवल एक में जीत हासिल की है।

05:09 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हेटमायर और कप्तान शाई होप से उम्मीदें

विंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 3 पारियों में 166.25 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान शाई होप भी पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर लय में लौट आए हैं। निकोलस पूरन का ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने यहां 3 मैचों में 184 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जेसन होल्डर और अकील हुसैन की जोड़ी इटली के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। होल्डर टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं।

05:09 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इटली को मोस्का ब्रदर्स और ब्रेंजामिन मैनेंटी से उम्मीद

इटली के लिए ओपनर जस्टिन मोस्का ने 103 और बेंजामिन मैनेंटी ने 112 रन बनाए हैं। दोनों टीम के मुख्य खिलाड़ी होंगे। मैनेंटी का स्ट्राइक रेट 200 का रहा है, जो मिडिल ऑर्डर में विंडीज के लिए खतरा बन सकते हैं। वे टूर्नामेंट में टीम के टॉप रन स्कोरर भी हैं। वहीं, क्रिस्चन जॉर्ज टूर्नामेंट में टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

05:07 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईडन गार्डन्स की पिच और मौसम का हाल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां का उछाल और गति स्ट्रोक खेलने वाले खिलाड़ियों को काफी रास आता है। मैच के दौरान तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना है, जो उमस के कारण 34°C जैसा महसूस हो सकता है। पिच सपाट और सख्त है, जिससे शुरुआती ओवरों में रनों की बौछार हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है।

05:03 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

May 14, 2026/
6:48 pm

सब्जी बनाने की सामग्री: 250 ग्राम मशरुम, 10-12 लहसुन की कलियाँ, 1 बड़ा प्याज माइक्रोवेव कटा हुआ, 2 टमाटर छोटा...

Karnataka CM Siddaramaiah with his deputy DK Shivakumar in Delhi. (PTI)

May 27, 2026/
1:05 pm

आखरी अपडेट:27 मई, 2026, 13:05 IST वर्तमान में, टीएमसी के पास पश्चिम बंगाल से 29 लोकसभा सांसद हैं, जबकि भाजपा...

Karnataka Vs Jammu And Kashmir Live Score Ranji Trophy 2025-26 Final Day 4

February 27, 2026/
9:27 am

आखरी अपडेट:27 फरवरी, 2026, 09:27 IST अपने पति और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार की मृत्यु के एक...

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तान टीम घोषित:फातिमा सना को कप्तान बनाया, 14 जून को भारत से पहला मैच

May 17, 2026/
8:39 am

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अगले महीने होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की...

भारतीय गुट संविधान की शपथ लेता है लेकिन बेशर्मी से अराजकता पर दांव लगाता है? | कठिन तथ्य | न्यूज18

June 9, 2026/
9:41 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

रोहतक में बॉलीबुड सिंगर पर भड़के नवीन जयहिंद:बादशाह को भांडशाह बताया, बोले-लड़कियों को लेकर गाने में भरी अश्लीलता

March 6, 2026/
4:26 pm

बॉलीवुड सिंगर एवं रैपर बादशाह के आए नए गाने टटीरी को लेकर रोहतक में नवीन जयहिंद भड़क गए। उन्होंने कहा...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Suvarna Keralam SK-47 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

April 3, 2026/
3:55 pm

आखरी अपडेट:03 अप्रैल, 2026, 15:55 IST AAP नेता आतिशी ने राघव चड्ढा पर बीजेपी और मोदी से डरने, महाभियोग लाने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

West Indies vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope vs Italy Justin Mosca

West Indies vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope vs Italy Justin Mosca
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • West Indies Vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope Vs Italy Justin Mosca

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्डकप के 37वें मुकाबले में इटली को 42 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज की इस वर्ल्डकप में यह लगातार चौथी जीत है। गुरुवार को दिन के पहले मैच में इटली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। जवाब में इटली 18 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। ग्रुप-सी का यह आखिरी मुकाबला था।

166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इटली के लिए बेन मैनेंटी ने 26, जेजे स्मट्स ने 24, एंथोनी मोस्का ने 19 और ग्रांट स्टीवर्ट ने 12 रन बनाए। बाकी 7 बैटर्स दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वेस्टइंडीज के लिए शमार जोसेफ ने 4, मैथ्यू फोर्ड ने 3 और गुडाकेश मोती ने 2 विकेट लिए। अकील हुसैन को भी 1 विकेट मिला।

वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 बॉल पर 75 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा, रोस्टन चेज 24 और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 24 रन बनाए। इटली के लिए क्रिशन कलुगमागे और बेन मैनेंटी ने 2-2 विकेट लिए। अली हसन और थॉमस ड्राका को 1-1 विकेट मिला।

मैच का स्कोरकार्ड…

दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन इटली: हैरी मैनेंटी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगमागे, थॉमस ड्राका, अली हसन।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

————————————————–

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

अपडेट्स

09:20 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शाई होप प्लेयर ऑफ द मैच

09:13 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज लगातार चौथा मैच जीती

09:10 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शमार जोसेफ ने 4 विकेट लिए, 4 कैच पकड़े

यह मुकाबला शमार जोसेफ के नाम रहा। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए और साथ ही 4 कैच भी पकड़े। टी-20 पारी में 4 विकेट और 4 कैच लेने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए।

09:09 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इटली की टीम 123 रन पर ऑलआउट

इटली की पारी 18वें ओवर में 123 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 42 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में अपना 100% जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। आखिरी ओवर में शमार जोसेफ ने मैच पूरी तरह खत्म कर दिया। 17.4 पर उन्होंने थॉमस ड्राका को आउट कराया। इसके बाद 17.6 पर अली हसन की पारी भी खत्म हो गई। गुड लेंथ गेंद पर बैकफुट से शॉट खेलने की कोशिश में उनका हल्का किनारा लगा और विकेटकीपर शाई होप ने कैच लपक लिया। अली हसन बिना खाता खोले आउट हुए।

09:07 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फोर्ड ने मिड को आउट किया

मैथ्यू फोर्ड ने 17वें ओवर में जियान मीड को पवेलियन भेज दिया। यह इटली का 8वां विकेट रहा। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल पर मीड ने ड्राइव खेलने के लिए हाथ फैलाए, लेकिन शॉट सीधा कवर-पॉइंट पर खड़े खिलाड़ी के हाथों में चला गया। वहां शमार जोसेफ ने आसान कैच लपकते ही हल्का सा जश्न भी मनाया। मीड 8 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए।

09:03 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गुडाकेश मोती ने बेन को बोल्ड किया

गुडाकेश मोती ने 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर बेन मैनेंटी को बोल्ड कर दिया। बेन 21 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था।

08:48 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शमार ने स्टीवर्ट को आउट किया

शमार जोसेफ ने 15वें ओवर में फुल लेंथ गेंद सीधे स्टंप्स पर डाली। ग्रांट स्टीवर्ट ने क्रीज से हटकर फ्रंट फुट खाली किया और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को सही दिशा नहीं दे सके। लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग कर रहे जोसन होल्डर ने आसान कैच लपक लिया। वे 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक छक्का शामिल था।

08:44 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मोती ने स्मट्स को आउट किया

गुडाकेश मोती ने जेजे स्मट्स को आउट कर दिया। मोती ने उन्हें डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर शमार जोसेफ के हाथों कैच कराया। स्मट्स 27 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके शामिल थे।

08:31 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हैरी 8 रन बनाकर आउट हुए

9वें ओवर की 5वीं बॉल पर शमार जोसेफ ने इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी को आउट कर दिया। उन्होंने लेंथ थोड़ी छोटी रखी और गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज से बाहर की ओर ले गए। मैनेंटी ने जोरदार कट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेकर निकल गई। विकेटकीपर शाई होप ने कोई गलती नहीं की और आसान कैच लपक लिया। मैनेंटी 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए।

08:13 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फोर्ड को दूसरा विकेट, नकवी आउट

मैथ्यू फोर्ड ने छठे ओवर की आखिरी बॉल पर सैयद नकवी को आउट कर दिया। नकवी शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आ रहे थे और खुलकर शॉट नहीं लगा पा रहे थे। ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर उन्होंने बड़ा ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची उठ गई और मिड-ऑफ के ऊपर चली गई। वहां शमरा जोसेफ ने पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच ले लिया। नकवी 10 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए।

07:51 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अकील ने एंथनी मोस्का को आउट किया

अकील हुसैन ने इटली को दूसरा झटका दिया। उन्होंने गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज एंथनी मोस्का को आउट कर दिया। मोस्का ने स्वीप शॉट खेलने के लिए काफी मूव किया, लेकिन शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से गेंद को उठाने में नाकाम रहे। वहां शमार जोसेफ ने आसान कैच लपक लिया। आउट होने के बाद मोस्का खुद से काफी नाराज नजर आए। उन्होंने 12 गेंदों पर 19 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे।

07:40 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फोर्ड ने जस्टिन मोस्का को बोल्ड किया

दूसरे ओवर की 5वीं बॉल पर मैथ्यू फोर्ड ने वेस्टइंडीज को शुरुआती सफलता दिला दी। उन्होंने जस्टिन मोस्का को बोल्ड कर दिया। मोस्का बैकफुट पर ड्राइव खेलने गए, लेकिन जगह की कमी के कारण बल्ले और पैड के बीच बड़ा गैप रह गया। गेंद उसी गैप से निकलकर ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से टकरा गई। मोस्का 5 गेंदों में 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

07:39 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इटली की पारी शुरू

इटली की पारी शुरू हो चुकी है। टीम ने पहले ओवर में 5 रन बनाए।

07:21 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज ने 165 रन बनाए

07:05 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कलुगमागे को लगातार दो ओवर में दो विकेट

क्रिशन कलुगमागे को लगातार दूसरे ओवर में दूसरी सफलता मिली। 18वें ओवर की चौथी बॉल पर उन्होंने जेसन होल्डर को आउट कर पवेलियन भेज दिया। ऑफ स्टंप के बाहर फ्लैटर डिलीवरी पर होल्डर ने लॉन्ग-ऑन की दिशा में फ्लैट शॉट खेला, लेकिन वहां खड़े इटली के कप्तान हैरी मेनैंटी ने शानदार कैच लपक लिया। होल्डर ने 7 गेंदों में 9 रन बनाए, जिसमें एक छक्का शामिल रहा।

06:58 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कलुगमागे ने होप को बोल्ड किया

क्रिशन कलुगमागे ने सेट बल्लेबाज शाई होप को बोल्ड कर दिया। फुल लेंथ की फ्लाइटेड गेंद पर होप ने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह चूक गए। गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई और गिल्लियां बिखर गईं। होप ने 46 गेंदों पर 75 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

06:32 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

रोस्टन चेज आउट

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिर गया। बेन मैनेंटी ने रोस्टन चेज को आउट कर इटली को तीसरी सफलता दिलाई। चेज लेंथ गेंद पर जगह बनाकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई और डीप फॉरवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े एजे मोस्का ने आसान कैच लपक लिया। रोस्टन चेज ने 25 गेंदों पर 24 रन बनाए।

06:17 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शाई होप ने 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया

शाई होप ने 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने यह उपलब्धि 28 गेंदों में हासिल की। अपनी इस पारी के दौरान होप ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। यह उनके टी-20 करियर का 11वां अर्धशतक है।

06:05 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले के बाद वेस्टइंडीज के 2 विकेट पर 48 रन

पावरप्ले समाप्त होने के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। टीम को पहला झटका दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर लगा, जब इटली के तेज गेंदबाज अली हसन ने ओपनर ब्रैंडन किंग को विकेट के पीछे कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट पांचवें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। गेंदबाज थॉमस ड्राका ने शिमरॉन हेटमायर को कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

05:56 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा

5वें ओवर की पहली गेंद पर थॉमस ड्राका ने शिमरॉन हेटमायर को आउट कर इटली को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने ऑफ स्टंप के आसपास फुलर लेंथ की गेंद डाली, जो हल्की सी बाहर की ओर निकली। हेटमायर ने मिड-ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह शॉट को नियंत्रित नहीं कर सके और गेंद शॉर्ट थर्ड पर खड़े जेजे स्मट्स के हाथों में चली गई।

शिमरॉन हेटमायर ने 4 गेंदों का सामना करते हुए 1 रन बनाया।

05:41 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा

मैच के दूसरे ही ओवर में इटली को बड़ी सफलता मिली। तेज गेंदबाज अली हसन ने वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग को विकेट के पीछे कैच करा कर पवेलियन भेजा। अली हसन ने फुल लेंथ की तेज इनस्विंग गेंद डाली, जिस पर किंग कवर की दिशा में ड्राइव खेलने की कोशिश कर रहे थे। गेंद बल्ले और पैड के बीच गैप से निकलते हुए अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर मीड के हाथों में चली गई। मैदान पर जोरदार अपील हुई, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद इटली ने डीआरएस लिया। रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगी थी और अल्ट्राएज में स्पाइक भी नजर आया। इसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। ब्रैंडन किंग 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए और वेस्टइंडीज को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। अली हसन की इस शानदार गेंद ने मैच की शुरुआत में ही इटली को मजबूत स्थिति में ला दिया।

05:27 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जोसन होल्डर का 300वां इंटरनेशनल मुकाबला

जेसन होल्डर ने अपने करियर का 300वां इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरे हैं।

जेसन होल्डर ने अपने करियर का 300वां इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरे हैं।

05:21 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इटली ने टॉस जीता

वेस्टइंडीज के खिलाफ इटली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। यह ग्रुप-सी का आखिरी मुकाबला होगा। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

05:10 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

विंडीज का पलड़ा भारी, इटली को उलटफेर की उम्मीद

वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने पिछले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है और वह ग्रुप-सी की अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। दूसरी ओर इटली ने अपने तीन मैचों में से केवल एक में जीत हासिल की है।

05:09 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हेटमायर और कप्तान शाई होप से उम्मीदें

विंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 3 पारियों में 166.25 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान शाई होप भी पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर लय में लौट आए हैं। निकोलस पूरन का ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने यहां 3 मैचों में 184 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जेसन होल्डर और अकील हुसैन की जोड़ी इटली के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। होल्डर टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं।

05:09 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इटली को मोस्का ब्रदर्स और ब्रेंजामिन मैनेंटी से उम्मीद

इटली के लिए ओपनर जस्टिन मोस्का ने 103 और बेंजामिन मैनेंटी ने 112 रन बनाए हैं। दोनों टीम के मुख्य खिलाड़ी होंगे। मैनेंटी का स्ट्राइक रेट 200 का रहा है, जो मिडिल ऑर्डर में विंडीज के लिए खतरा बन सकते हैं। वे टूर्नामेंट में टीम के टॉप रन स्कोरर भी हैं। वहीं, क्रिस्चन जॉर्ज टूर्नामेंट में टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

05:07 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ईडन गार्डन्स की पिच और मौसम का हाल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां का उछाल और गति स्ट्रोक खेलने वाले खिलाड़ियों को काफी रास आता है। मैच के दौरान तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना है, जो उमस के कारण 34°C जैसा महसूस हो सकता है। पिच सपाट और सख्त है, जिससे शुरुआती ओवरों में रनों की बौछार हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है।

05:03 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket