चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी:₹2.67 लाख किलो पर पहुंची, सोना ₹5 हजार बढ़कर ₹1.60 लाख का 10 ग्राम हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 23 फरवरी को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,283 रुपए बढ़कर 1,59,503 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,58,220 रुपए पर था। सोना 2 कारोबारी दिनों में 5 हजार महंगा हुआ है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,460 रुपए बढ़कर 2,66,535 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,64,075 रुपए किलो थी। इससे पहले कल ये 13 हजार रुपए महंगी हुई थी। यानी दो दिन में ये 16 हजार से ज्यादा बढ़ चुकी है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 24 फरवरी, 2026) इस साल सोना 26,000 रुपए और चांदी 36,000 रुपए महंगी हुई इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 26,000 रुपए और चांदी 36,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA 2025 में सोना ₹57 हजार महंगा हुआ 1.80 लाख तक जा सकता है सोना इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है। UBS को पूरा भरोसा है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
SpiceJet Flight Emergency Landing Delhi

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक एयरलाइन ने कहा कि कॉकपिट में आग लगने की खबर नहीं है। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के बोइंग 737 प्लेन की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट SG-121 ने मंगलवार सुबह 6.08 बजे दिल्ली के ही आईजीआई एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद प्लेन के इंजन-2 में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने प्लेन वापस दिल्ली की ओर मोड़ लिया। फ्लाइट की 6.49 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 150 यात्री-क्रू सवार थे। घटना पर एयरलाइन ने कहा है कि फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई है। कॉकपिट में किसी तरह की आग का अलर्ट नहीं मिला था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। 1 फरवरी: एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी आई एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन में फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी आई थी। प्लेन लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से उड़ान भरकर 2 फरवरी की सुबह बेंगलुरु पहुंचा था। प्लेन में 200 से ज्यादा-क्रू थे। फ्लाइट AI-132 के बेंगलुरु में लैंडिंग के बाद पायलट ने विमान की डिफेक्ट लॉग बुक में बताया था कि बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘रन’ से ‘कट ऑफ’ की ओर फिसल रहा था। लॉक नहीं हो पा रहा था। एअर इंडिया ने कहा था कि पायलट की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद विमान को फ्लाइट ऑपरेशन से हटा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 2 दिसंबर: मुंबई-जयपुर फ्लाइट के लैंडिंग गियर में खराबी आई राजस्थान के जयपुर में एयरपोर्ट पर मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 649 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। फ्लाइट के लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी आई थी। विमान में 189 पैसेंजर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
इंदौर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:मां की गोद में हो गया था अचेत, साइलेंट अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक को अचानक बेचैनी और घबराहट हुई, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार रजत (23) पुत्र रमेश शर्मा निवासी शारदा नगर सोमवार दोपहर घर पर ही था। परिजनों ने बताया कि दोपहर में वह कुछ देर के लिए बाहर गया था। लौटने के बाद वह लेट गया और मां से कहा कि उसे बेचैनी हो रही है और ठीक नहीं लग रहा। उसने एसीटीडी (गैस) जैसी परेशानी की बात भी कही। गैस की दवा लेने से भी नहीं मिला आराम पिता ने उसे गैस की दवा दे दी और खुद कोल्ड ड्रिंक लेने बाहर चले गए। इसी दौरान रजत की हालत अचानक बिगड़ गई और वह मां की गोद में अचेत हो गया। घबराए परिजन उसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा सही कारणों का खुलासा रजत एक निजी कंपनी में कार्यरत था और उसकी नाइट शिफ्ट रहती थी। परिवार में दो बड़े भाई हैं। पिता फर्नीचर का काम करते थे, लेकिन कुछ समय पहले उनका हार्ट ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से वे घर पर ही रह रहे हैं। हीरानगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

दुनिया के दिग्गज निवेशक वारेन बफे के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल अजीत जैन ने गुरुग्राम में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। बर्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन जैन ने गोल्फ कोर्स रोड स्थित ‘DLF द केमेलियास’ में करीब 85 करोड़ रुपए में यह डील फाइनल की है। 7,400 स्क्वेयर फीट का यह फ्लैट अल्ट्रा-लग्जरी कैटेगरी का है। इसमें स्विमिंग पूल, वर्ल्ड-क्लास जिम, स्पा, सौना और गोल्फ कोर्स जैसी सुविधाएं हैं। जैन ज्यादातर समय भारत से बाहर ही रहते हैं, लेकिन इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए वे हाल ही में दिल्ली आए थे। NRIs की पहली पसंद बना गुरुग्राम, 25% हिस्सा इन्हीं का डील से जुड़े लोगों का कहना है कि DLF के अल्ट्रा-लग्जरी पोर्टफोलियो में NRI की हिस्सेदारी 25% से ज्यादा हो चुकी है। अजीत जैन अमेरिका के सबसे प्रभावशाली भारतीय बिजनेस लीडर्स में से एक हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग साल में कुछ महीने भारत में बिताते हैं, उनके लिए इस तरह के प्रोजेक्ट्स में मिलने वाली वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं सबसे बड़ा आकर्षण होती हैं। बंगलों की जगह गेटेड सोसायटी को मिल रही तरजीह रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना के बाद से अमीर खरीदारों (UHNIs) की पसंद बदली है। अब वे अलग-थलग बंगलों के बजाय हाई-राइज लग्जरी सोसायटी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि यहां सुरक्षा के साथ-साथ कैंपस के अंदर ही जिम, क्लब हाउस और अन्य सुविधाएं मिल जाती हैं, जिनका रखरखाव आसान होता है। DLF द केमेलियास की तीन तस्वीरें… दिल्ली के लुटियंस जोन को पीछे छोड़ रहा गुरुग्राम गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें अब ग्लोबल लेवल पर पहुंच गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्फ कोर्स रोड पर प्रति स्क्वेयर फीट की कीमतें ₹1.25 लाख के आंकड़े को पार कर गई हैं, जो मुंबई के सबसे महंगे इलाकों के बराबर है। पहली बार गुरुग्राम ने कीमतों के मामले में लुटियंस दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। अब यहां के रेट्स लंदन और दुबई जैसे शहरों को टक्कर दे रहे हैं। द केमेलियास की कुछ और बड़ी डील्स उद्योगपति ने ₹380 करोड़ में खरीदे 4 अपार्टमेंट हाल ही में गुरुग्राम में एक बड़े उद्योगपति ने DLF के नए सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ में करीब ₹380 करोड़ खर्च कर चार अपार्टमेंट खरीदे हैं। नॉलेज बॉक्स: कौन हैं अजीत जैन? अजीत जैन मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। वे वारेन बफे की कंपनी ‘बर्कशायर हैथवे’ में इंश्योरेंस ऑपरेशंस के वाइस चेयरमैन हैं। वारेन बफे कई बार कहते हैं कि अजीत जैन उनके सबसे बेहतरीन निवेशों में से एक हैं और कंपनी की सफलता में उनका बड़ा हाथ है। प्रॉपर्टी फैक्ट: DLF ‘द केमेलियास’ को भारत के सबसे महंगे और सुरक्षित रिहायशी प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है। यहां रहने वालों में देश-विदेश के बड़े कॉर्पोरेट दिग्गज और स्टार्टअप फाउंडर्स शामिल हैं। इसमें 7 एनर्जी जोन्स, इनडोर-आउटडोर स्विमिंग पूल, वर्ल्ड-क्लास जिम, स्पा, सौना, टेनिस-स्क्वैश कोर्ट और गोल्फ कोर्स एक्सेस मिलता है। इसके अलावा 65-सीटर मूवी थिएटर, स्पोर्ट्स बार, फाइन डाइनिंग, योगा-पिलाटेस स्टूडियो, बच्चों का प्ले एरिया, जॉगिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
ऋषिकेश यात्रा कार्यक्रम 2 दिन: पहली बार जा रहे हैं राक्षस, तो कम बजट में बनाएं अपनी शानदार यात्रा की योजना

ऋषिकेश यात्रा कार्यक्रम 2 दिन | छवि: फ्रीपिक ऋषिकेश यात्रा कार्यक्रम 2 दिन: उत्तराखंड के बसा ऋषिकेश में, जिसे ‘विश्व की योग राजधानी’ भी कहा जाता है, हर यात्री के लिए एक संदेह होता है। चाहे आप शांति की तलाश में हों या रोमांच के शौकीन हों, तीर्थ में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। यदि आप पहली बार यहां जा रहे हैं और बजट को लेकर चिंतित हैं, तो यह 2 दिनों का प्रभावशाली प्लान आपके काम आएगा। इसलिए इस लेख को ऋषि जाने से पहले जान लें। यात्रा की तैयारी और कार्यालय कैसे पहुंचें – दिल्ली से तीर्थयात्रियों के लिए सीधे उपलब्ध हैं, फ़्लोचेज़ दुकानदारों के बीच ₹300 से ₹800 के बीच है। ट्रेन से आप हरिद्वार तक आ सकते हैं और वहां से बस या शेयरिंग ऑटो ₹50-80 लेकर हरिद्वार पहुंच सकते हैं। स्थान कहां- कम बजट में टैपोवन या लक्ष्मण झूला क्षेत्र में हॉस्टल चुनें। यहां ₹400-600 में साफा-सुथरा बेड मिल जाता है। पहले दिन कहाँ-कहाँ? प्रातः-लक्ष्मण झूला और राम झूलाअपनी सुबह की शुरुआत में भगवान के लक्ष्मण झूला और राम झूला से करें। गंगा के ऊपर बने इन झूलों पर चलना और नीचे बहती शीतल नदी को देखना एक खास अनुभव है। दोपहर- नीर गढ़ झरना दो साल में छोटे-छोटे एडवेंचर चाहते हैं, तो नीर गढ़ झरने की ओर रुख करें। लक्ष्मण झूला से यह लगभग 3-4 किमी दूर है। यहां के हवाई टिकटों की कीमत ₹30-50 है। झरने के ठंडे पानी में संस्थान के बाद पास केउल स्टॉल पर हिल मैगी का आनंद न लें। शाम- त्रिवेणी घाट की गंगा आरतीऋषियों की यात्रा त्रिवेणी घाट पर होने वाली साध्य आरती के बिना अधूरी है। मंत्रों के उच्चारण और हजारों दीयों की रोशनी के बीच गंगा मैया की आरती देखें आपके रूह को सार्वभौम बता दें। ये भी पढ़ें – वजन बढ़ना बनाम घटना: रात में फल खाने से वजन घटता है या बढ़ता है? जान ले ये जरूरी बातें दूसरा दिन कहाँ-कहाँ? प्रातः- नदी राफ्टिंग दूसरे दिन की शुरुआत रोमांच के साथ करें। ब्रह्मपुरी या शिवपुरी से राफ्टिंग शुरू। इसका खर्च ₹600 से ₹1000 के बीच आता है। गंगा की लहरों से टकराना आपके जीवन के सबसे यादगार स्मारकों में से एक होगा। दोपहर- बीटल्स आश्रम राफ्टिंग के बाद चौरासी कुटिया यी बीटल्स आश्रम। 1968 में मशहूर बैंड ‘बीटल्स’ का ध्यान यहां आया था। यहां की दीवारों पर शानदार ग्रैफिटी और शांति आपको अच्छी लगती है। शाम-कैफ़े करें एक्स्प्लोर अपने बेहतरीन कैफे के लिए प्रसिद्ध है। ‘द बीटल्स कैफे’ या ‘चाउ कैफे’ में गंगा किनारे सूर्य दर्शन के साथ अपनी यात्रा को विराम दिवस पर देखा। इन बजट टिप्स को जरूर फॉलो करें शहर में घूमने के लिए शॉपिंग की जगह शेयरिंग ऑटो का इस्तेमाल किया जाता है।स्थानीय ढाबे या आश्रमों के भंडारे में भोजन करें, जो बंदर होता है।यदि संभव हो तो फरवरी या अक्टूबर-नवंबर के बजाय मार्च से मई के पीक सीजन तक, तब सस्ता रहेगा। (टैग्सटूट्रांसलेट)ऋषिकेश यात्रा गाइड(टी)ऋषिकेश में घूमने की योजना(टी)ऋषिकेश में सर्वश्रेष्ठ कैफे(टी)ऋषिकेश दर्शनीय स्थल(टी)ऋषिकेश में बजट अनुकूल प्रवास(टी)ऋषिकेश में घूमने की जगहें(टी)ऋषिकेश यात्रा कार्यक्रम 3 दिनों के लिए(टी)ऋषिकेश यात्रा कार्यक्रम दिल्ली से 2 दिन(टी)ऋषिकेश यात्रा कार्यक्रम जोड़े के लिए 2 दिन
प्राकृतिक दवाओं की खान है गूलर! जड़ से तने तक हर हिस्सा औषधि, रोगों का रामबाण इलाज – Madhya Pradesh News

Last Updated:February 24, 2026, 11:06 IST Health News: पेट खराब होने पर गूलर के पके फल खाने से राहत मिलती है, वहीं कच्चे फल शुगर मरीजों के लिए लाभकारी बताए गए हैं. इसकी छाल को जलाकर बनाई गई राख को कंजई या सरसों के तेल में मिलाकर पाइल्स के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है. सीधी. मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र की वादियों में कई ऐसी औषधीय वनस्पतियां पाई जाती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. इन्हीं में से एक है गूलर का पेड़, जिसे आयुर्वेद में अत्यंत उपयोगी माना गया है. ग्रामीण इलाकों में आज भी गूलर का इस्तेमाल दादी-नानी के पारंपरिक नुस्खों में किया जाता है. इस पेड़ के फल, पत्ते, छाल और जड़ सभी औषधीय गुणों से भरपूर बताए जाते हैं. सीधी के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ विपिन सिंह के अनुसार, कोरोना काल के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गूलर का विशेष रूप से उपयोग किया गया था. गूलर के पत्तों, फलों और तने का सेवन कई प्रकार की बीमारियों में लाभकारी साबित होता है. आयुर्वेद में इसे अंजीर के समान गुणकारी माना गया है. डॉ सिंह बताते हैं कि गूलर की शाखाएं मोटी होती हैं और इसके पत्ते दिल के आकार और खुरदरी सतह वाले होते हैं. इसके फल लगभग 2 से 3 सेंटीमीटर व्यास के होते हैं, जो पकने पर हरे से पीले या लाल रंग में बदल जाते हैं. इस पेड़ पर सालभर फूल और फल लगते हैं, हालांकि जुलाई से दिसंबर के बीच इसकी पैदावार अधिक होती है. इसके पके फलों का सेवन शरीर को ताकत देता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में सहायक माना जाता है. गूलर के पके फल खाने से मिलेगी राहतपेट खराब होने पर गूलर के पके फल खाने से राहत मिलती है जबकि कच्चे फल मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी बताए गए हैं. इसकी छाल को जलाकर बनाई गई राख को सरसों या कंजई के तेल में मिलाकर पाइल्स के उपचार में उपयोग किया जाता है. पेड़ से निकलने वाला दूध चर्म रोग, दाद और फंगल संक्रमण में भी कारगर माना जाता है. इसके अलावा गूलर की छाल से तैयार काढ़ा फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों, गले की खराश और सूजन में लाभ पहुंचाता है. इसकी पत्तियां पीलिया में उपयोगी बताई गई हैं जबकि जड़ों में रेचक और कृमिनाशक गुण पाए जाते हैं. इस तरह गूलर केवल छाया देने वाला वृक्ष नहीं बल्कि आयुर्वेदिक दृष्टि से एक संपूर्ण औषधि है. गूलर का पौधा लगाना भी आसान घर में गूलर का पौधा लगाना भी आसान है. इसके लिए 8-10 इंच का गमला लेकर उसमें गोबर की खाद, बालू और बगीचे की मिट्टी बराबर मात्रा में मिलाएं. फिर गूलर की ताजी डाली या छोटा पौधा रोपकर हल्का पानी दें. इसे ऐसी जगह रखें, जहां सीधी धूप कम आती हो और नियमित रूप से नमी बनाए रखें. समय-समय पर जैविक खाद डालते रहने से पौधा तेजी से बढ़ता है और कुछ वर्षों में फल देने लगता है. धार्मिक दृष्टि से भी यह पौधा शुभ माना जाता है. About the Author Rahul Singh राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. Location : Sidhi,Madhya Pradesh First Published : February 24, 2026, 11:06 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
एआई शिखर सम्मेलन में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार | भारत समाचार

आखरी अपडेट:24 फरवरी, 2026, 11:01 IST दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु चिब को शर्टलेस एआई शिखर सम्मेलन के विरोध में गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में भारत के एआई शिखर सम्मेलन में बड़े पैमाने पर नाटक देखने के कुछ दिनों बाद, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यूथ कांग्रेस प्रमुख को विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड बताया है. चिब को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के लिए तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता को कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है. पुलिस के अनुसार, उदय भानु चिब के पास विरोध प्रदर्शन के संबंध में सारी जानकारी थी और उन्होंने विरोध की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूछताछ के दौरान उदय भानु ने पुलिस को सहयोग नहीं किया. वह ज्यादातर सवालों से या तो बचते रहे या फिर उनसे बचने की कोशिश करते रहे। कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल के मुताबिक, चिब को दिल्ली पुलिस ने सुबह करीब 4:30 बजे उठाया था और वह करीब 20 घंटे से पुलिस हिरासत में हैं। बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना इस बीच, भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की और भारत विरोधी और विकास विरोधी प्रचार के लिए कांग्रेस की आलोचना की। एक्स को लेते हुए, भंडारी ने लिखा, “राहुल गांधी का बब्बर भारत विरोधी “शेर” गिरफ्तार! विश्व एआई शिखर सम्मेलन में नग्न भारत विरोधी प्रदर्शन में 15 घंटे की पूछताछ के बाद युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु को गिरफ्तार किया गया!” “भारत के युवा ‘नंगी’ कांग्रेस से नफरत करते हैं! बब्बर शेर को जेल में “बब्बर” इलाज मिलेगा! कांग्रेस भारत विरोधी, विकास विरोधी है!” उन्होंने जोड़ा. राहुल गांधी का बब्बर भारत विरोधी “शेर” गिरफ्तार! विश्व एआई शिखर सम्मेलन में नग्न भारत विरोधी प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु को 15 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया! भारत के युवाओं को ‘नंगी’ कांग्रेस से नफरत! बब्बर शेर को जेल में मिलेगा “बब्बर” इलाज!… pic.twitter.com/C3iwYLeuiJ — प्रदीप भंडारी(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) 24 फ़रवरी 2026 एआई शिखर सम्मेलन में आईवाईसी का ‘शर्टलेस’ विरोध प्रदर्शन भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों ने असहमति के प्रतीक के रूप में, राष्ट्रीय राजधानी में अल इम्पैक्ट इंडिया समिट के भारत मंडपम स्थल पर “समझौता करने वाले प्रधानमंत्री” के नारे लिखी अपनी शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। एक बयान में, भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि उसके कार्यकर्ता “समझौता करने वाले प्रधान मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिन्होंने एआई शिखर सम्मेलन में देश की पहचान का व्यापार किया है।” इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि पार्टी ने मांग की कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 24 फरवरी, 2026, 09:45 IST न्यूज़ इंडिया एआई शिखर सम्मेलन में शर्टलेस विरोध पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कांग्रेस(टी)उदय भानु चिब(टी)युवा कांग्रेस(टी)एआई शिखर सम्मेलन(टी)नई दिल्ली(टी)भारत मंडपम
वजन बढ़ना बनाम घटना: रात में फल खाने से वजन घटता है या बढ़ता है? जान ले ये जरूरी बातें

वज़न बढ़ना बनाम कम होना: स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन हमेशा से ही सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन जब बात वजन की होती है या बढ़ने की होती है, तो ‘समय’ और ‘चुनाव’ दोनों बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि किस रात को फल खाने से वजन कितना होता है या यह वजन में मदद करता है? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के बारे में अलग-अलग राय हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानें। आम तौर पर फल विटामिन, फ़्लैट्स और तरबूज़ों का खजाना होते हैं। लेकिन ज्यादातर फलों में पिज्जा भी होता है। रात के समय हमारा मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है। यदि आपके सोने से ठीक पहले बहुत अधिक कैलोरी या शुगर लगे हुए हैं, तो उसे शरीर में ऊर्जा की आपूर्ति के बजाय फ़ेट के रूप में स्टोर करना प्रतीत होता है। रात में फल खाने से वजन बढ़ जाता है रात में फल खाने से वजन बढ़ सकता है। बताइये, आम, चीकू, और अंगूर जैसे फलों में शुगर की मात्रा अधिक होती है। रात में भोजन से रक्त शर्करा स्तर बढ़ सकता है, जिससे स्केल स्पाइक होता है और वजन बढ़ने की संभावना बनी रहती है।रात में पाचन तंत्र खराब होता है। फलों के पचने में ऊर्जा की कमी होती है, जिससे नींद में खलल पड़ सकता है और मेटाबोलिज्म बिगड़ सकता है। रात में फल खाने का समय इन बातों का रखें ध्यान फल खाने और सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर। इससे शरीर को ग्लूकोज़ स्टॉक करने का समय मिल जाता है।रात के समय अचूक फल या बहुत अधिक स्वादिष्ट फलों से बचाव। कीवी, अमरुद या सिये जैसे फल बेहतर हो सकते हैं।आयुर्वेद के अनुसार, रात में फल खाने से शरीर में ‘कफ’ बढ़ सकता है और आयुर्वेद में कहा गया है कि फल को दिन में खाना चाहिए। (टैग्सटूट्रांसलेट) रात में फल खाने से (टी) रात में फल खाने से वजन बढ़ता है (टी) रात में फल और मोटापा (टी) रात में फल खाने से वजन कम होता है (टी) क्या रात में फल खाने से आप मोटे हो जाते हैं (टी) रात के समय फल के प्रभाव (टी) रात में फल खाने से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है (टी) सोने से पहले फल खाने से (टी) वजन घटाने के लिए रात में फल खाने से (टी) रात में सच्चाई सच
NCERT 8th Class Social Science Book 2026 Topic; Judicial Corruption

Hindi News National NCERT 8th Class Social Science Book 2026 Topic; Judicial Corruption | BR Gavai नई दिल्ली54 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 8वीं क्लास की नई सोशल साइंस टेक्स्टबुक में ज्यूडिशियरी में करप्शन पर एक सेक्शन शुरू किया है। यह पहली बार है जब 8वीं के बच्चे ज्यूडीशियरी में करप्शन क्या होता है इसके बारे में पढ़ेंगे। इस चैप्टर में सुप्रीम कोर्ट के 81 हजार, हाईकोर्ट्स के 62 लाख 40 हजार, डिस्ट्रिक्ट और सबऑर्डिनेट कोर्ट के 4 करोड़ 70 लाख पेंडिंग केस की संख्या भी बताई गई है। यह पिछले एडिशन के मुकाबले एक बड़ा बदलाव है। पिछले चैप्टर में ज्यादा दातर कोर्ट के स्ट्रक्चर और रोल पर फोकस किया गया था। बदले हुए चैप्टर का नाम ‘हमारे समाज में ज्यूडिशियरी की भूमिका’ है। इसमें कोर्ट की हायरार्की और न्याय तक पहुंच को समझाने से ज्यादा ज्यूडिशियल सिस्टम के सामने आने वाली चुनौतियों जैसे करप्शन और केस बैकलॉग को बताया गया है। जानिए नए सेक्शन में ज्यूडीशियरी से जुड़े पॉइंट करप्शन वाले सेक्शन में बताया गया है कि जज एक कोड ऑफ कंडक्ट से बंधे होते हैं जो न केवल कोर्ट में बल्कि कोर्ट के बाहर भी उनके व्यवहार को कंट्रोल करता है। ज्यूडिशियरी के अंदरूनी अकाउंटेबिलिटी सिस्टम को भी समझाया गया है। सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवांस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (CPGRAMS) के जरिए शिकायतें लेने के तय तरीके भी बताए गए हैं। किताब के मुताबिक CPGRAMS सिस्टम के जरिए 2017 और 2021 के बीच 1,600 ज्यादा शिकायतें मिली थीं। किताब में गंभीर मामलों में जजों को हटाने के संवैधानिक नियम के बारे में भी बताया गया है कि पार्लियामेंट इंपीचमेंट मोशन पास करके जज को हटा सकती है। बच्चे पढ़ेंगे कि ऐसे मोशन पर सही जांच के बाद ही विचार किया जाता है। इस दौरान जज को मामले में अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाता है। चैप्टर में लिखा है- लोग ज्यूडिशियरी के अलग-अलग लेवल पर करप्शन का सामना करते हैं। गरीबों और जरूरतमंदों की न्याय तक पहुंच की समस्या और बिगड़ सकती है। यह भी बताया है कि राज्य और केंद्र ट्रांसपेरेंसी और पब्लिक ट्रस्ट को मजबूत करने की कोशिशें कर रहे हैं। इसमें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और करप्शन के मामलों के खिलाफ फास्ट एक्शन लेना शामिल है। किताब में पूर्व CJI बीआर गवई का जिक्र क्यों किताब में भारत के पूर्व चीफ जस्टिस बी आर गवई का भी ज़िक्र है, जिन्होंने जुलाई 2025 में कहा था कि ज्यूडिशियरी के अंदर करप्शन और गलत कामों के मामलों का पब्लिक ट्रस्ट पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा था, “हालांकि, इस ट्रस्ट को फिर से बनाने का रास्ता इन मुद्दों को सुलझाने के लिए उठाए गए तेज, निर्णायक और ट्रांसपेरेंट एक्शन में है… ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी डेमोक्रेटिक गुण हैं।” दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
रणवीर सिंह कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचे:'कंतारा विवाद' को लेकर प्राइवेट कंप्लेंट और दर्ज FIR रद्द करने की मांग की

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने खिलाफ बेंगलुरु में फाइल की गई प्राइवेट कंप्लेंट और FIR को रद्द करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। यह मामला फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 से जुड़ी टिप्पणी से संबंधित है। यह पिटीशन कर्नाटक हाई कोर्ट में फाइल की गई। इसमें शहर की मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित शिकायत को चुनौती दी गई और बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR पर सवाल उठाए गए। इस मामले में पुलिस और शिकायतकर्ता एडवोकेट प्रशांत मेथल को केस में रेस्पॉन्डेंट बनाया गया है। रणवीर की लीगल टीम कोर्ट में पेश हुई रणवीर सिंह की लीगल टीम सोमवार को कोर्ट में पेश हुई। सुनवाई जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की बेंच के सामने हुई। वकील ने अर्जेंट हियरिंग की मांग की। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह ने फिल्म और एक्टर की तारीफ की थी और बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। कोर्ट ने अर्जेंट सुनवाई पर सवाल उठाया। बेंच ने पूछा कि जल्दी सुनवाई क्यों हो? क्या इसलिए कि पिटीशनर एक बॉलीवुड एक्टर है? कोर्ट ने कहा कि अर्जेंट सुनवाई के लिए ठोस वजहें बताई जानी चाहिए। FIR के बाद पुलिस ने दो नोटिस जारी किए एक्टर के वकील ने कोर्ट में बताया कि FIR के बाद पुलिस ने दो नोटिस जारी किए हैं। इसी वजह से तुरंत सुनवाई जरूरी है। दलील सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका पर मंगलवार को सुनवाई तय की। बता दें कि विवाद की शुरुआत पिछले साल गोवा में हुई थी। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) की क्लोजिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 को लेकर ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की तारीफ की। इवेंट में उन्होंने कहा था कि उन्होंने फिल्म थिएटर में देखी। ऋषभ की परफॉर्मेंस शानदार थी, खासकर वह सीन जब एक महिला आत्मा शरीर में प्रवेश करती है। शिकायतकर्ता प्रशांत मेथल ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी आपत्तिजनक थी। उनके अनुसार, बयान में देवी चामुंडी को ‘फीमेल घोस्ट’ कहा गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। मेथल ने पहले 3 दिसंबर 2025 को हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। उस समय FIR दर्ज नहीं हुई। बाद में उन्होंने डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस और पुलिस कमिश्नर को भी आवेदन दिया। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायतकर्ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने सेक्शन 223 के तहत प्राइवेट कंप्लेंट दायर की। शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 196, 299 और 302 का उल्लेख किया गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह कॉग्निजेबल और पनिशेबल ऑफेंस है। इसमें तीन साल तक की सजा या जुर्माना हो सकता है। वहीं, 28 जनवरी को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले में जांच के आदेश दिए। कोर्ट ने BNS के सेक्शन 175(3) के तहत निर्देश जारी किया। इसके अनुसार, पुलिस को जांच शुरू करने से पहले FIR दर्ज करना जरूरी है। कोर्ट के आदेश के बाद हाई ग्राउंड्स पुलिस ने FIR दर्ज की और रणवीर सिंह को नोटिस भेजा गया। रणवीर ने मामले को लेकर माफी मांगी थी रणवीर सिंह ने मामले को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। रणवीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था- मेरा इरादा फिल्म (कांतारा) में ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस को उजागर करने का था। एक अभिनेता होने के नाते, मैं जानता हूं कि उस खास सीन को जिस तरह से उन्होंने निभाया, उसके लिए कितनी मेहनत लगती है और इसके लिए मैं उनका अत्यधिक सम्मान करता हू। मैंने हमेशा हमारे देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का गहरा सम्मान किया है। अगर मेरी किसी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी चाहता हूं।








