Monday, 12 Oct 2026 | 02:15 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Airlines Offer Full Refund Due to Middle East Tension

  • Hindi News
  • Business
  • Airlines Offer Full Refund Due To Middle East Tension | Flights Cancelled

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) प्रभावित हुआ है। इसके चलते दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा जैसे शहरों की उड़ानें बड़े पैमाने पर रद्द की गई हैं। अकेले मंगलवार को 357 उड़ानें कैंसिल रहीं।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एअर इंडिया, इंडिगो, एमिरेट्स और एतिहाद जैसी बड़ी एयरलाइंस ने टिकट कैंसिल कराने पर फुल रिफंड और फ्री में फ्लाइट रिशेड्यूल करने की सुविधा दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

एअर इंडिया: 5 मार्च तक की यात्रा पर मिलेगी पूरी छूट

एअर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों ने 28 फरवरी या उससे पहले टिकट बुक की थी और उनकी यात्रा 5 मार्च तक निर्धारित थी, वे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी फ्लाइट रिशेड्यूल कर सकते हैं। अगर यात्री यात्रा नहीं करना चाहते, तो वे टिकट का पूरा पैसा वापस मांग सकते हैं। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है।

इंडिगो: 7 मार्च तक की बुकिंग पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं

इंडिगो ने मिडिल ईस्ट जाने वाले यात्रियों को 7 मार्च 2026 तक पूरी फ्लेक्सिबिलिटी दी है। एयरलाइन ने कहा है कि प्रभावित पैसेंजर्स कंपनी की वेबसाइट पर ‘Plan B’ लिंक के जरिए रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी 4 मार्च से मस्कट, जेद्दा और मदीना के लिए कुछ उड़ानें दोबारा शुरू करने की योजना बना रही है, लेकिन यह स्थानीय क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।

एतिहाद और एमिरेट्स: अबू धाबी की उड़ानें बुधवार तक सस्पेंड

एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को बुधवार दोपहर 2 बजे (UAE समय) तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। 7 मार्च तक की यात्रा वाले पैसेंजर्स रिफंड फॉर्म भरकर अपना पैसा वापस ले सकते हैं। वहीं, एमिरेट्स ने कहा है कि 5 मार्च तक की फ्लाइट्स के लिए यात्री री-बुकिंग या रिफंड का विकल्प चुन सकते हैं।

कतर एयरवेज: 10 मार्च तक की बुकिंग पर मिल रहा है फायदा

कतर एयरवेज ने उन यात्रियों को राहत दी है जिनकी यात्रा 28 फरवरी से 10 मार्च के बीच है। यात्री अपनी ओरिजिनल तारीख से 14 दिनों के भीतर की कोई भी नई तारीख चुन सकते हैं या अपनी टिकट की अनयूज्ड वैल्यू रिफंड के तौर पर वापस ले सकते हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।

दुबई में फंसे भारतीयों के लिए खास इंतजाम

जो भारतीय नागरिक दुबई में फंसे हुए हैं, उनके लिए ‘ईजीमायट्रिप’ ने वापसी के इंतजामों में मदद की पेशकश की है। इसके लिए एक ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है। सीटें सीमित हैं, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर लोगों को घर पहुंचाने में मदद की जा रही है।

रिफंड के लिए डायरेक्ट लिंक:

पैसेंजर्स के लिए 3 जरूरी बातें:

  • जब तक एयरलाइन से फ्लाइट कन्फर्मेशन का मैसेज न आए, घर से न निकलें।
  • एयरलाइंस अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर सबसे पहले अपडेट दे रही हैं।
  • टिकट ट्रैवल एजेंट के जरिए बुक की है, तो रिफंड प्रोसेस उन्हीं के जरिए शुरू होगी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जेलर-2 की शूटिंग पूरी, स्ट्रीमिंग राइट्स 160 करोड़ में बिके:निर्माता जल्द ही फिल्म की रिलीज की आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं

April 23, 2026/
5:14 pm

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी हो गई है। प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने पूरी टीम के...

MI Vs SRH Live Score, IPL 2026

April 29, 2026/
8:42 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 20:42 IST हालांकि एग्जिट पोल हमेशा मतगणना के दिन वास्तविक नतीजों में तब्दील नहीं होते हैं,...

सिर काटने की कोशिश के बाद आयरलैंड-ब्रिटेन में भड़के दंगे:प्रदर्शनकारियों के निशाने पर प्रवासी, घर-दुकानें लूटीं; गाड़ियों में आग लगाई

June 11, 2026/
5:23 am

आयरलैंड के बेलफास्ट में एक आयरिश व्यक्ति का सिर काटने की कोशिश के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन बुधवार को...

'द वॉइस ऑफ हिंद रजब' की भारत में रिलीज रुकी:ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला, भारत-इजराइल संबंधों के कारण मंजूरी पेंडिंग

March 21, 2026/
3:06 pm

फिलिस्तीनी बच्ची हिंद रजब की कहानी पर आधारित ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म द वॉइस ऑफ हिंद रजब की भारत में रिलीज फिलहाल...

क्रिकेटर विजय शंकर ने IPL और डोमेस्टिक से संन्यास लिया:बोले- क्रिकेट ही मेरी जिंदगी: 2019 वर्ल्ड कप में पहली गेंद पर विकेट लिया था

May 22, 2026/
7:47 pm

भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास लेने का ऐलान किया है। शुक्रवार को उन्होंने X...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Airlines Offer Full Refund Due to Middle East Tension

Airlines Offer Full Refund Due to Middle East Tension
  • Hindi News
  • Business
  • Airlines Offer Full Refund Due To Middle East Tension | Flights Cancelled

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) प्रभावित हुआ है। इसके चलते दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा जैसे शहरों की उड़ानें बड़े पैमाने पर रद्द की गई हैं। अकेले मंगलवार को 357 उड़ानें कैंसिल रहीं।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एअर इंडिया, इंडिगो, एमिरेट्स और एतिहाद जैसी बड़ी एयरलाइंस ने टिकट कैंसिल कराने पर फुल रिफंड और फ्री में फ्लाइट रिशेड्यूल करने की सुविधा दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

एअर इंडिया: 5 मार्च तक की यात्रा पर मिलेगी पूरी छूट

एअर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों ने 28 फरवरी या उससे पहले टिकट बुक की थी और उनकी यात्रा 5 मार्च तक निर्धारित थी, वे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी फ्लाइट रिशेड्यूल कर सकते हैं। अगर यात्री यात्रा नहीं करना चाहते, तो वे टिकट का पूरा पैसा वापस मांग सकते हैं। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है।

इंडिगो: 7 मार्च तक की बुकिंग पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं

इंडिगो ने मिडिल ईस्ट जाने वाले यात्रियों को 7 मार्च 2026 तक पूरी फ्लेक्सिबिलिटी दी है। एयरलाइन ने कहा है कि प्रभावित पैसेंजर्स कंपनी की वेबसाइट पर ‘Plan B’ लिंक के जरिए रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी 4 मार्च से मस्कट, जेद्दा और मदीना के लिए कुछ उड़ानें दोबारा शुरू करने की योजना बना रही है, लेकिन यह स्थानीय क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।

एतिहाद और एमिरेट्स: अबू धाबी की उड़ानें बुधवार तक सस्पेंड

एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को बुधवार दोपहर 2 बजे (UAE समय) तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। 7 मार्च तक की यात्रा वाले पैसेंजर्स रिफंड फॉर्म भरकर अपना पैसा वापस ले सकते हैं। वहीं, एमिरेट्स ने कहा है कि 5 मार्च तक की फ्लाइट्स के लिए यात्री री-बुकिंग या रिफंड का विकल्प चुन सकते हैं।

कतर एयरवेज: 10 मार्च तक की बुकिंग पर मिल रहा है फायदा

कतर एयरवेज ने उन यात्रियों को राहत दी है जिनकी यात्रा 28 फरवरी से 10 मार्च के बीच है। यात्री अपनी ओरिजिनल तारीख से 14 दिनों के भीतर की कोई भी नई तारीख चुन सकते हैं या अपनी टिकट की अनयूज्ड वैल्यू रिफंड के तौर पर वापस ले सकते हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।

दुबई में फंसे भारतीयों के लिए खास इंतजाम

जो भारतीय नागरिक दुबई में फंसे हुए हैं, उनके लिए ‘ईजीमायट्रिप’ ने वापसी के इंतजामों में मदद की पेशकश की है। इसके लिए एक ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है। सीटें सीमित हैं, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर लोगों को घर पहुंचाने में मदद की जा रही है।

रिफंड के लिए डायरेक्ट लिंक:

पैसेंजर्स के लिए 3 जरूरी बातें:

  • जब तक एयरलाइन से फ्लाइट कन्फर्मेशन का मैसेज न आए, घर से न निकलें।
  • एयरलाइंस अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर सबसे पहले अपडेट दे रही हैं।
  • टिकट ट्रैवल एजेंट के जरिए बुक की है, तो रिफंड प्रोसेस उन्हीं के जरिए शुरू होगी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket