Sunday, 05 Apr 2026 | 08:55 AM

Trending :

EXCLUSIVE

लगातार बढ़ रहा है वजन? ये छोटे-छोटे दानें गलाएंगे पेट से चर्बी, जानें अन्य सेहत लाभ

authorimg

Last Updated:March 05, 2026, 23:52 IST भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने चियासीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय बताया है. मंत्रालय के अनुसार, ये छोटे काले दाने सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, खासतौर पर अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के रूप में मौजूद होते हैं. क्या चिया सीड्स वजन घटाता है? चियासीड्स को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है. ये छोटे-छोटे काले बीज हृदय रोगों से बचाव में बहुत प्रभावी हैं और दिल को स्वस्थ तथा मजबूत रखते हैं. इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये बीज न केवल वजन घटाने में सहायक हैं, बल्कि पाचन तंत्र को सुधारते हैं और ब्लड शुगर तथा कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखते हैं. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने चियासीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय बताया है. मंत्रालय के अनुसार, ये छोटे काले दाने सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, खासतौर पर अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के रूप में मौजूद होते हैं. ये फैटी एसिड शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में मदद करते हैं. इससे धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और हृदय सुरक्षित रहता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियमित रूप से चियासीड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी हद तक घट जाता है. साथ ही, ये ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में भी सहायक हैं. चियासीड्स में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर होता है, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है. नतीजतन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित रहती है और दिल पर दबाव कम पड़ता है. ज्यादा नहीं, रोजाना मात्र 1-2 चम्मच चियासीड्स का सेवन करने से दिल की बीमारियों से बचाव संभव है. इनका इस्तेमाल बहुत आसान है. इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं. दही, सलाद, दलिया, ओट्स या फलों के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है. पानी में भिगोने पर ये दाने जेल जैसा रूप ले लेते हैं, जो पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. चियासीड्स में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी तत्व शरीर को अंदर से मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं. नियमित सेवन से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है तथा समग्र सेहत में सुधार आता है. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें First Published : March 05, 2026, 23:52 IST

Period Pain Could be Endometriosis: पीरियड्स का दर्द, ‘नॉर्मल’ कहकर नजरअंदाज करना खतरनाक

authorimg

Last Updated:March 05, 2026, 22:59 IST Is Period Pain Normal: पीरियड्स में दर्द कॉमन है, लेकिन इसे नॉर्मल मानना एक बड़ी भूल. यदि आपको हर महीने पीरियड पेन के लिए दवा लेने की जरूरत पड़ जाती है, तो आपको डॉक्टर से जांच करवाने की जरूरत है. गायनोलॉजिस्ट आस्था गुप्ता बताती हैं, कि ये किसी आंतरिक समस्या का संकेत हो सकता है. ख़बरें फटाफट How Much Pain is Normal For a Period: महिलाएं आज भी अपने हेल्थ को लेकर सीनियर नहीं है. जब तक प्रॉब्लम इतनी न हो जाए कि डॉक्टर के पास जाना पड़े तब तक वो दर्द को नजरअंदाज करती रहती हैं. पीरियड्स पेन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. हालांकि पीरिड्स में दर्द होना कॉमन है, लेकिन इसकी तीव्रता को ये कहकर टालना कि ऐसा तो सबके साथ होता है गलत है. सालों से महिलाओं को बताया जाता रहा है कि पीरियड्स का दर्द औरत होने का एक नॉर्मल हिस्सा है,कई लड़कियों को यह यकीन दिलाया जाता है कि उन्हें पीरियड्स का दर्द सहना ही होगा, चाहे वह ऐंठन हो, पीठ दर्द हो, कमजोरी हो या जी मिचलाना हो, यह तो आम बात है. हालांकि, अगर दर्द इतना ज्यादा हो कि नॉर्मल जिंदगी की एक्टिविटीज करना मुश्किल हो जाए तो सावधान होने की जरूरत है. हो सकता है वॉर्निंग साइन (How to tell if your period pain is normal?)दिल्ली आईवीएफ में प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग की वरिष्ठ आईवीएफ सलाहकार और बांझपन विशेषज्ञ, डॉ. आस्था गुप्ता बताती हैं कि पीरियड्स में तेज दर्द वॉर्निंग साइन हो सकता है. हल्की-मॉडरेट ऐंठन आम है और इसे मेडिकली डिसमेनोरिया कहा जाता है. डिसमेनोरिया यूट्रस के सिकुड़ने की वजह से होता है, जिससे उसकी लाइनिंग निकलती है, जो प्रोस्टाग्लैंडीन नाम के हार्मोन जैसे सब्सटेंस से स्टिम्युलेट होती है. अगर किसी को पीरियड्स में इतनी तेज ऐंठन होती है कि उल्टी आ जाए या शरीर सीधा रखना मुश्किल हो, क्लास ऑफिस मिस करना पड़े या हर बार पीरियड्स में दवा लेने की जरूरत लगे, तो ये रेड फ्लैग है. एंडोमेट्रियोसिस का लक्षण हो सकता है (symptom of endometriosis)पीरियड्स में तेज दर्द एंडोमेट्रियोसिस का एक लक्षण है, जब महिला के यूट्रस का कुछ हिस्सा उसके शरीर के दूसरे हिस्सों में बढ़ने लगता है. इस टिशू से तेज दर्द, ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है और महिला बच्चे पैदा करने में भी असमर्थ हो सकती है. एडेनोमायसिस, इस बीमारी का एक और रूप है, जिसमें महिला के यूट्रस के अंदर का टिशू उसके यूट्रस की मांसपेशियों में बढ़ जाता है. इससे पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग और दर्द हो सकता है. PCOS का भी खतरापॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) जैसी दूसरी बीमारियां अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती हैं और पीरियड्स के दौरान दर्द हो सकता है. ये सभी बीमारियां गंभीर हैं. इसका तुरंत उपचार जरूरी है,वरना महिला की फर्टिलिटी पर इसका नकारात्मक असर भी हो सकता है. क्यों महिलाएं सहती हैं दर्द?पीरियड्स के दर्द को समाज ने भी आम बात मान लिया है, जिससे इन महिलाओं को डायग्नोसिस मिलने में परेशानी होती है. जब छोटी लड़कियों को पीरियड्स में दर्द होता है, तो उन्हें अक्सर बताया जाता है कि हर कोई इससे गुजरता है, जिससे डायग्नोसिस मिलने में और देर हो जाती है. इसके अलावा, महिलाएं अक्सर ऐसे माहौल में काम करती हैं जहां पीरियड्स के दर्द पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता. इन मुद्दों पर चुप्पी इन महिलाओं की शारीरिक और मानसिक सेहत पर असर डालती है. इसमें एंग्जायटी, मूड में गड़बड़ी और निराशा की भावनाएं शामिल हो सकती हैं. तकलीफ और डिसफंक्शन में अंतर समझेंडॉक्टर बताती हैं कि पीरियड्स में थोड़ी तकलीफ नॉर्मल है लेकिन अगर आप इसके कारण ठीक तरह से अपने रोजमर्रा के काम नहीं कर पाती हैं तो ध्यान देने की जरूरत है. अगर आपको पीरियड्स के दौरान रेगुलर दर्द होता है जो आपके रोजाना के रूटीन में रुकावट डालता है, बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है जो कुछ दिनों से ज्यादा समय तक रहती है, या आपके पीरियड्स के दर्द के साथ दर्दनाक इंटरकोर्स या पॉटी मूवमेंट जैसे दूसरे लक्षण भी हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें First Published : March 05, 2026, 22:59 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

भोजन के बाद गर्म पानी: वजन के अनुसार भोजन के तुरंत बाद गर्म पानी लें? रुक जाइये, शरीर को बहुत नुकसान होगा

तस्वीर का विवरण

बहुत से लोग वेट लॉस के लिए खाना खाने के तुरंत बाद गर्म पानी पीते हैं। उन्हें लगता है कि इससे पाचन में सुधार होगा। हालाँकि, आपको बता दें कि ये ग़लत है। छवि: फ्रीपिक खाना खाने के तुरंत बाद बहुत गर्म पानी पीने से आपका पाचन तंत्र ख़राब हो सकता है। यानी आपका खाना ठीक से नहीं पचता। पानी खाने को पचाने वाले पाचक रस को नमकीन कर देता है जिससे प्रक्रिया धीमी होती है। छवि: फ्रीपिक इसके अलावा गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। अगर पाचन सही से नहीं होगा तो शरीर को भोजन से मिलने वाले पोषण ठीक से नहीं मिल सकते हैं। छवि: फ्रीपिक पानी के तापमान पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि ज्यादा गर्म पानी पीने से मुंह, गले और अन्नप्रणाली को नुकसान हो सकता है। छवि: फ्रीपिक यदि आपके पाचन की प्रक्रिया मध्यम होगी तो यह आपके मेटाबोलिज्म पर सीधा प्रभाव डालेगा। मेटाबॉलिज्म डोम से आपको वजन में असंतुलन की समस्या होगी। छवि: फ्रीपिक खाने को ठीक से पचाने के लिए तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। डॉक्टर की सलाह है कि खाना के कम से कम 30 से 45 मिनट बाद ही पानी की टंकी ठीक रहती है। छवि: फ्रीपिक अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए तरीके, तरीके और दावे अलग-अलग विद्वानों पर आधारित हैं। रिपब्लिक भारत लेख में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं किया गया है। किसी भी उपचार और सुझाव को पहले डॉक्टर या डॉक्टर की सलाह से अवश्य लें।

Nirav Modi Brothers Declared Fugitive? Court Issues Notice

Nirav Modi Brothers Declared Fugitive? Court Issues Notice

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ₹23,780 करोड़ के घोटाले में अब मुख्य आरोपी नीरव मोदी के परिवार की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने नीरव मोदी के दो भाइयों, नीशाल और निहाल मोदी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उनसे पूछा है कि उन्हें ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ (FEO) क्यों न घोषित किया जाए? प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में अर्जी लगाकर दोनों भाइयों को भगोड़ा घोषित करने की मांग की थी। विशेष जज एवी गुजराती ने बुधवार को नोटिस जारी किए। कोर्ट ने न सिर्फ भाइयों को, बल्कि नीरव मोदी की कंपनी के सीनियर अधिकारियों- आदित्य नानावती और संदीप मिस्त्री को भी इसी तरह के नोटिस भेजे हैं। इन सभी को 7 मई तक अपना जवाब देना होगा। क्या है PNB घोटाला? यह देश के बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े घोटालों में से एक है। हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर बैंक अधिकारियों को रिश्वत देकर फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (FLCs) के जरिए ₹23,780 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी करने का आरोप है। नीरव मोदी: फिलहाल लंदन की जेल में बंद है। मेहुल चोकसी: बेल्जियम में प्रत्यर्पण की कार्रवाई का सामना कर रहा है। निहाल और नीशाल पर क्या हैं आरोप? ED की चार्जशीट के मुताबिक, नीरव मोदी के दोनों भाइयों ने घोटाले की रकम को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका निभाई थी: निहाल मोदी: ED का दावा है कि निहाल ने फर्जी कंपनियों और विदेशी ट्रांजेक्शन के जरिए नीरव मोदी के करोड़ों रुपए छिपाने और इधर-उधर करने में मदद की। निहाल को 2025 में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल वहां प्रत्यर्पण की कार्रवाई का सामना कर रहा है। नीशाल मोदी: जांच एजेंसी के अनुसार, नीशाल दुबई स्थित फर्जी कंपनियों में डमी पार्टनर्स की नियुक्ति में शामिल था। 2011 से 2013 के बीच वह कई फर्जी कंपनियों में सिग्नेटरी या बेनेफिशियरी (लाभार्थी) रहा है। 7 मई की तारीख क्यों है अहम? अदालत ने नीरव मोदी के करीबियों को 7 मई तक का समय दिया है। यदि वे संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं या कोर्ट के सामने पेश नहीं होते हैं, तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद भारत सरकार उनकी वैश्विक संपत्तियों को पूरी तरह से जब्त करने की प्रक्रिया तेज कर सकेगी। क्या होगा भगोड़ा घोषित होने पर? एक बार जब कोर्ट किसी व्यक्ति को आधिकारिक तौर पर ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ घोषित कर देती है, तो जांच एजेंसियों को उस व्यक्ति की देश और दुनिया में मौजूद संपत्तियों को कुर्क या जब्त करने का कानूनी अधिकार मिल जाता है। नीरव मोदी को अदालत ने साल 2019 में ही भगोड़ा घोषित कर दिया था, जबकि उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ ऐसी ही अर्जी अभी पेंडिंग है। —————— ये खबर भी पढ़ें… भगोड़े नीरव मोदी की प्रत्यर्पण रोकने के लिए नई अपील: 6,498 करोड़ के PNB घोटाले में भारत नहीं आना चाहता; ब्रिटिश कोर्ट पहले ही मंजूरी दे चुकी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने लंदन की एक कोर्ट में अपने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की नई अपील दाखिल की है। भारत की ED और CBI की टीमें भी लंदन में मौजूद हैं। वो क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस (CPS) की मदद कर रही हैं ताकि नीरव की अपील का विरोध किया जा सके। नीरव को भारत में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है और वो पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड केस में ट्रायल का सामना करने के लिए वांटेड है। नीरव पर 6,498 करोड़ रुपए से ज्यादा के फ्रॉड का आरोप है। ब्रिटेन की एक कोर्ट ने पहले ही भारत सरकार के पक्ष में उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

मार्च 2026 हॉलिडे ट्रिप इन बजट: जंग के बीच फॉरेन ट्रिप कैसे हुई कैंसिल? मार्च में भारत के इन स्थानों का अन्वेषण करें

मार्च 2026 हॉलिडे ट्रिप इन बजट: जंग के बीच फॉरेन ट्रिप कैसे हुई कैंसिल? मार्च में भारत के इन स्थानों का अन्वेषण करें

भारत में घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान: यदि अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण आपकी विदेशी यात्रा रुक गई है, तो चिंता न करें। भारत में हैं ऐसी ही खूबसूरत खूबसूरत जगहें जहां बनेगा आपका वेकेंसी मेमोरियल। बताएं कि आप इन जगहों पर कम बजट प्लान भी खरीद सकते हैं। मध्य पूर्व में चल रहा तनाव और कई देशों में पोस्टर प्रभाव की खबरों के बाद अगर आपकी मार्च 2026 की फॉरेन ट्रिप चौपट हो गई है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। भारत में ऐसी कई खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली जगहें हैं, जहां आप कम खर्च में शानदार वेकेशन का आनंद ले सकते हैं। मार्च का महीना यात्रा के लिए प्रभावित करता है, क्योंकि न अधिक ठंड, न अधिक गर्मी आपकी यात्रा को सर्वोत्तम बनाने में मदद करती है। तो आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन और बेहतरीन डेस्टिनेशन के बारे में: विश्वास में साहसिक कार्य के साथ-साथ परमात्मा भी स्पष्ट है। अगर आप कम बजट में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए बेस्ट रेटिंग है। यहां आप रिवर राफ्टिंग का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा गंगा आरती का सार्वभौम उत्थान भी कर सकते हैं। साथ ही योग और चिकित्सा उद्योग कर खुद को फिट भी रख सकते हैं। इस जगह पर आप अल्फ़ाज़ कैफे और होमस्टे भी आसानी से पा सकते हैं। दिल्ली से बस या ट्रेन आसानी से पहुंचा जा सकता है, जिससे खर्च और कम हो जाता है। जयपुर में इतिहास के साथ-साथ शाही अंदाज वाली यात्रा आपके मूड को ताज़ा कर सकती है। पिंक सिटी जयपुर में मार्च में घूमने के लिए सबसे बढ़िया है। यहां आप हवा महल, अमेरिका किला और सिटी पैलेस जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा लोक मार्केट में दुकान भी सर्वश्रेष्ठ पद पर बने रहेंगे। यहां आप 800-1500 रुपए में बढ़िया होटल मिल सकते हैं। साथ ही स्ट्रीट भी काफी महंगा है। वाराणसी अर्थात वाराणसी शिव भक्तों के लिए सर्वोत्तम स्थान हो सकता है। यहां आपको अध्यात्म और संस्कृति से जुड़ी कई सामग्री देखने को मिल सकती है। यहां गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन और सुबह की नाव यात्रा की जा सकती है। यदि आप शांति और आध्यात्मिक अनुभव चाहते हैं, तो वाराणसी अवश्य जाएं। यहां रहना और खाना दोनों काफी दोस्त हैं। मूल्यांकनकर्ताओं के लिए सटीक स्थान है। यदि आप बजट में वेकेशन के बीच जाना चाहते हैं तो सर्वोत्तम प्लेसमेंट प्राप्त कर सकते हैं। मार्च में गोइंग का मौसम शानदार होता है। यहां आपको बीच पर खूबसूरत वॉटर स्पोर्ट्स करने को मिलेगा। नाइट मार्केट के लिए खरीदारी सर्वोत्तम हो सकती है। ऑफ-सीजन की शुरुआत होने से होटल बिजनेस मिल जाते हैं। अगर पहले से संपर्क करें तो उड़ान भी भरी मिल सकती है। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। ऐसा ही एक उदाहरण अपनी खूबसूरत झीलों और महलों के लिए मशहूर है। यहां पिछड़ा सागर झील, सिटी पैलेस और सागर झील पर घूमने जा सकते हैं। यहां आप कम बजट में भी खूबसूरत दृश्य वाले होटल मिल सकते हैं। (टैग्सटूट्रांसलेट)पॉकेट फ्रेंडली हॉलिडे ट्रिप(टी)मार्च हॉलिडे ट्रिप(टी)मार्च 2026(टी)वाराणसी ट्रिप(टी)ऋषिकेश ट्रिप(टी)जयपुर(टी)भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में लापता:दावा- कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च

वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में लापता:दावा- कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च

भारतीय वायु सेना (IAF) का एक सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट गुरुवार को असम में अचानक रडार से गायब हो गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान से रडार संपर्क टूटने के बाद तुरंत स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4.5 जेनरेशन का एयरक्राफ्ट सुखोई-30 जेट गुरुवार शाम करीब 7 बजे कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लापता हुआ। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है और वहां लोगों ने धमाका सुना है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। यह फाइटर जेट नियमित उड़ान या मिशन पर था, तभी अचानक उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। रडार से संपर्क समाप्त होने के बाद वायु सेना ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए घटना की जांच के लिए IAF टीम को असम रवाना किया है। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल विमान की सटीक स्थिति और संपर्क टूटने की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल वायु सेना की टीमें घटनास्थल का पता लगाने में जुटी हुई हैं। इलाके में खोज अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि विमान और उसमें सवार पायलटों के बारे में जानकारी मिल सके। मल्टीरोल फाइटर जेट है सुखोई सुखोई Su‑30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे उन्नत और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। यह दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मिशनों में किया जाता है। भारत में SU-30MKI 12 सालों में 8 बार क्रैश 1. 4 जून 2024- नासिक, महाराष्ट्र भारतीय वायुसेना का SU-30MKI जेट ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर विमान नासिक के पास खेत में गिर गया। दोनों पायलटों ने समय रहते इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बच गए। 2. 28 जनवरी 2023- मध्य प्रदेश- ग्वालियर से ट्रेनिंग मिशन पर उड़े दो लड़ाकू विमान SU-30MKI और Mirage-2000 हवा में टकरा गए। SU-30 के दोनों पायलट सुरक्षित निकल आए, लेकिन मिराज-2000 के पायलट की मौत हो गई। 3. 8 अगस्त 2019- तेजपुर, असम तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी समस्या आ गई। पायलटों ने विमान से इजेक्ट कर लिया। दोनों सुरक्षित बच गए। 4. 27 जून 2018- नासिक, महाराष्ट्र हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के टेस्ट पायलट SU-30MKI की टेस्ट उड़ान कर रहे थे। इसी दौरान विमान क्रैश हो गया। दोनों पायलट समय पर बाहर निकल गए और सुरक्षित रहे। 5. 23 मई 2017- अरुणाचल प्रदेश सीमा क्षेत्र तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद SU-30MKI से संपर्क टूट गया। बाद में अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में विमान का मलबा मिला। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई। 6. 15 मार्च 2017- बाड़मेर, राजस्थान ट्रेनिंग मिशन के दौरान विमान क्रैश हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में जमीन पर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। 7. 14 अक्टूबर 2014- पुणे, महाराष्ट्र पुणे के पास ट्रेनिंग उड़ान के दौरान SU-30MKI दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों ने समय रहते विमान छोड़ दिया और सुरक्षित रहे। 8. 19 मई 2015- तेजपुर, असम विमान ने तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। पायलटों ने इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बच गए। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… भारत का तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की भी मौत, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक हादसा 3.40 बजे हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया। एयरफोर्स ने बताया कि हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

Bombay HC Denies Airport Namaz Permission: Security First

Bombay HC Denies Airport Namaz Permission: Security First

मुंबई2 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास नमाज पढ़ने की परमिशन देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता और किसी भी जगह नमाज पढ़ना धार्मिक अधिकार नहीं माना जा सकता। जस्टिस बीपी कोलाबावाला और जस्टिस फिरदौस पूनीवाला की बेंच टैक्सी और ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें मांग की गई थी कि एयरपोर्ट के पास एक अस्थायी शेड था, जहां वे नमाज पढ़ते थे, जिसे पिछले साल अधिकारियों ने हटा दिया। याचिका में ड्राइवरों ने उसी जगह या आसपास किसी अन्य जगह पर नमाज पढ़ने की परमिशन मांगी थी। कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया। सर्वे में नमाज के लिए कोई जगह नहीं मिली कोर्ट ने पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों से यह जांच करने को कहा था कि क्या याचिकाकर्ताओं को कोई वैकल्पिक जगह दी जा सकती है। गुरुवार को पेश की गई रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया कि सात जगहों का सर्वे किया गया, लेकिन भीड़, सुरक्षा चिंताओं और एयरपोर्ट डेवलपमेंट प्लान के कारण कोई भी जगह उपयुक्त नहीं पाई गई। रिपोर्ट देखने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि एयरपोर्ट के आसपास नमाज पढ़ने के लिए कोई जगह तय करना संभव नहीं है। कोर्ट ने कहा- धर्म हो या कुछ और सुरक्षा सबसे पहले आती है। इस एयरपोर्ट से हर धर्म के लोग यात्रा करते हैं, इसलिए सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। कोर्ट बोला- आप नमाज की जगह तय नहीं कर सकते कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता खुद यह तय नहीं कर सकते कि वे किस जगह नमाज पढ़ेंगे। बेंच ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई किसी सार्वजनिक स्थान के बीच में नमाज पढ़ने की मांग करे तो इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे किसी दूसरी जगह की तलाश करें। कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि संबंधित इलाके से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक मदरसा मौजूद है, जहां नमाज पढ़ी जा सकती है। —————————– ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में घर में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, पड़ोसियों ने पुलिस से की शिकायत, कहा- मस्जिद के रूप में हो रहा उपयोग भोपाल के साकेत नगर इलाके में एक मकान में नमाज अदा किए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर आपत्ति दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया है कि संबंधित मकान का उपयोग मस्जिद के रूप में किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

डीजी वरुण कपूर ने मैहर सब जेल का निरीक्षण किया:गंदगी पर जताई नाराजगी, बोले- जल्द होगा नई जेल का निर्माण

डीजी वरुण कपूर ने मैहर सब जेल का निरीक्षण किया:गंदगी पर जताई नाराजगी, बोले- जल्द होगा नई जेल का निर्माण

मध्य प्रदेश के जेल महानिदेशक (डीजी) वरुण कपूर ने गुरुवार को मैहर सब जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जेल अधीक्षक लीना कोष्ठा, एसडीएम दिव्या पटेल और जेलर रामजी त्रिपाठी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान डीजी कपूर ने बैरकों का दौरा किया। उन्होंने कैदियों के खान-पान की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीजी ने बंदियों को दिए जाने वाले अनाज की गुणवत्ता भी जांची। एक बैरक में बने टैंक में पानी और सफाई का अभाव पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और जेलर को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में डीजी वरुण कपूर ने बताया कि मैहर सब जेल का भवन काफी पुराना और छोटा है। इसकी क्षमता केवल 55 कैदियों की है, जबकि यहां हमेशा क्षमता से अधिक बंदी रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैहर में एक नई और बड़ी जेल के निर्माण की सख्त आवश्यकता है। इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है और शासन की योजना के तहत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। जल्द मिल सकती है प्रस्ताव को स्वीकृति पुलिस विभाग की तर्ज पर जेल कर्मचारियों को भी साल में 13 महीने का वेतन दिए जाने के सवाल पर डीजी कपूर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इस विषय पर काफी समय से विचार चल रहा है और मुख्यालय की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। डीजी ने आश्वस्त किया कि मुख्यालय इस प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयासरत है।

अटरिया मोड़ पर बुलेट फिसलने से युवक घायल:हादसे के बाद बोलेरो ले जाने पर विवाद; पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शांत कराया मामला

अटरिया मोड़ पर बुलेट फिसलने से युवक घायल:हादसे के बाद बोलेरो ले जाने पर विवाद; पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शांत कराया मामला

मऊगंज थाना क्षेत्र के अटरिया मोड़ के पास गुरुवार शाम एक बुलेट बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। इस हादसे में पाड़र निवासी राहुल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया है। बेकाबू होकर सड़क पर गिरी बाइक राहुल पटेल शाम करीब 5 बजे अपनी बुलेट से साथियों से मिलने छुहिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान अटरिया मोड़ के समीप उनकी बाइक बेकाबू हो गई। सड़क पर गिरने से राहुल के पैर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे साथियों ने उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। बोलेरो ले जाने को लेकर अस्पताल में हंगामा घायल को अस्पताल ले जाने के लिए साथियों ने छुहिया गांव में खड़ी एक बोलेरो मालिक को बिना बताए उठा ली। वाहन न मिलने पर मालिक को गाड़ी चोरी होने का संदेह हुआ। बोलेरो की तलाश करते हुए मालिक और गांव के अन्य युवक अस्पताल पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर सुलझाया विवाद अस्पताल में तनाव की स्थिति निर्मित होने पर मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद वाहन मालिक अपनी गाड़ी लेकर वापस लौटा। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य होने के बाद डॉक्टरों ने घायल राहुल को एंबुलेंस के जरिए रीवा रवाना किया।

अनूपपुर में हाथी का हमला, युवक घायल:खेत में काम करते समय सूंड से पटका; सीएचसी कोतमा में भर्ती

अनूपपुर में हाथी का हमला, युवक घायल:खेत में काम करते समय सूंड से पटका; सीएचसी कोतमा में भर्ती

अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र के ग्राम चुकान में गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक जंगली हाथी ने खेत में काम कर रहे 20 वर्षीय युवक दारा सिंह पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा के बीएमओ केएल दीवान ने बताया कि युवक हाथी के हमले से घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सुरक्षित है और गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उसका इलाज जारी है। घायल दारा सिंह, पिता राम सिंह ने बताया कि वह शाम के समय अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी हाथी ने पीछे से अचानक सूंड से टक्कर मारकर हमला कर दिया, जिससे वह दूर जा गिरा और उसे चोटें आईं। आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने घायल दारा सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचाया। घटना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग की निगरानी और चेतावनी व्यवस्था होती तो इस हादसे से बचा जा सकता था। वन विभाग की टीम को जानकारी नहीं कोतमा रेंजर हरीश तिवारी ने बताया कि उन्हें हाथी के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है और वे जानकारी लेकर टीम भेजने की बात कह रहे हैं। घायल युवक के पास अब तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है। घटना के बाद हाथी लगातार इलाके में घूम रहा है, जिससे ग्रामीण खेतों और घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। 72 दिन से क्षेत्र विचरण कर रहे हाथी उल्लेखनीय है कि अनूपपुर जिले में वर्तमान में चार हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इनमें से तीन हाथी पिछले 72 दिनों से क्षेत्र में थे, जबकि एक अन्य हाथी सप्ताहभर पहले आया है। पूर्व में इन हाथियों के हमले में तीन लोगों के घायल होने और इलाज के दौरान मौत होने की घटनाएं हो चुकी हैं। यह घायल होने का चौथा मामला है।