Monday, 06 Apr 2026 | 07:10 AM

Trending :

भटेरा ब्रिज भू-मालिकों को 25 करोड़ मुआवजा:अस्थायी बस स्टैंड नहीं; वारासिवनी आरओबी 20 मार्च से खुलेगा

भटेरा ब्रिज भू-मालिकों को 25 करोड़ मुआवजा:अस्थायी बस स्टैंड नहीं; वारासिवनी आरओबी 20 मार्च से खुलेगा

बालाघाट जिले में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्यों में तेजी आई है। भटेरा ओवरब्रिज के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके तहत भू-मालिकों को दो दिनों के भीतर 25 करोड़ रुपए का मुआवजा वितरित किया जाएगा। वहीं, वारासिवनी में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज पर 20 मार्च से आवागमन शुरू हो जाएगा। भटेरा ओवरब्रिज निर्माण के रास्ते में आ रहे चिन्हित भवनों और दुकानों के मालिकों के मुआवजे को लेकर आपत्तियों के कारण भू-अर्जन की कार्यवाही लंबी खिंच गई थी। अब यह प्रक्रिया अंतिम चरणों में है, जिससे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुआवजा वितरण के साथ ही चिन्हित भवनों को तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा, जिससे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी आएगी। कलेक्टर मृणाल मीणा ने जिले के भटेरा, गर्रा, वारासिवनी और कटंगी के शेरपार में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी संबंधित सेतु संभाग और अधिकारियों से ली। भटेरा ब्रिज के लिए भू-अर्जन की कार्यवाही अंतिम चरण में होने की जानकारी दी गई। बालाघाट से भटेरा की ओर दोपहिया, चारपहिया वाहनों और यात्री बसों के डायवर्सन के लिए बैहर रोड पर डॉ. शिशिर खरे के मकान के सामने से दोपहिया और हल्के वाहनों के लिए आवागमन की व्यवस्था की जा रही है। लामता की ओर से आने वाली यात्री बसों को कुम्हारी से वैनगंगा पुल पार कर धपेरा-मोहगांव-बेहरई-कनकी होते हुए बालाघाट लाया जा सकता है। इससे अस्थायी बस स्टैंड बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। गर्रा रोड पर बन रहे रेल ओवरब्रिज पर लाइटिंग और सिविल वर्क किया जा रहा है, जिसमें गर्डर लॉन्चिंग का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। वारासिवनी में बन रहे रेल ओवरब्रिज पर हाईमास्क लाइट लगाने का कार्य चल रहा है। इस ब्रिज पर 20 मार्च से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। वारासिवनी-कटंगी रोड पर शेरपार चौकी के पास बन रहे ओवरब्रिज का कार्य 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर देख ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ हुईं आलिया:ऋतिक रोशन ने भी रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की, फैंस हुए एक्साइटेड

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर देख ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ हुईं आलिया:ऋतिक रोशन ने भी रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की, फैंस हुए एक्साइटेड

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर में दमदार एक्शन, इंटेंस बैकग्राउंड म्यूजिक और रणवीर के खतरनाक अवतार ने दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों को भी हैरान कर दिया है। खास बात यह है कि कई बड़े सितारों ने इस ट्रेलर पर तुरंत रिएक्शन दिया है, जिनमें आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन भी शामिल हैं। ट्रेलर देखने के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि यह ट्रेलर “आउट ऑफ कंट्रोल” है और उन्होंने “बीस्ट मोड ऑन” जैसे शब्दों से फिल्म की तारीफ की। आलिया की इस प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म का एक्शन और प्रस्तुति उन्हें बेहद प्रभावित कर गई। ट्रेलर में रणवीर सिंह का अंदाज इतना दमदार दिखाया गया है कि फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं ऋतिक रोशन ने भी ट्रेलर पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह के काम की तारीफ की। उन्होंने ट्रेलर को बहुत ज्यादा अच्छा बताया और कहा कि यह बेहद प्रभावशाली है। खास बात यह है कि पहले फिल्म के पहले भाग की राजनीति से असहमति जताने के बावजूद ऋतिक ने इसके सीक्वल के ट्रेलर को शानदार बताया है। फिल्म के ट्रेलर पर राम गोपाल वर्मा, रोहित शेट्टी और कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट और इमोजी के जरिए फिल्म की टीम को बधाई दी। ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। यह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है और इसमें रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म एक स्पाई-एक्शन कहानी पर आधारित है, जिसमें भारतीय जासूस और आतंकवादी नेटवर्क के बीच की टकराहट को दिखाया गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। फैंस रणवीर सिंह के नए लुक और हाई-ऑक्टेन एक्शन की खूब तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

crude oil surges 27% in a week of Iran-Israel conflict, 20% of global oil at risk as Hormuz blockade halts ships

crude oil surges 27% in a week of Iran-Israel conflict, 20% of global oil at risk as Hormuz blockade halts ships

Hindi News Business Crude Oil Surges 27% In A Week Of Iran Israel Conflict, 20% Of Global Oil At Risk As Hormuz Blockade Halts Ships नई दिल्ली3 दिन पहले कॉपी लिंक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज रूट से क्रूड ऑयल की ग्लोबल सप्लाई में रुकावट की वजह से क्रूड ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की कीमत एक हफ्ते में लगभग 27% बढ़ गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब 92.69 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। यह अप्रैल 2024 के बाद इसका उच्चतम स्तर भी है। 28 फरवरी को जंग की शुरूआत हुई थी, तब क्रूड ऑयल की कीमत 72.87 डॉलर प्रति बैरल थी। तब से अब तक यानी 8 दिन में क्रूड ऑयल की कीमत करीब 20 डॉलर प्रति बैरल बढ़ी है। होर्मुज रूट प्रभावित होने से तेल के दाम लगातार बढ़ रहे मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज रूट से क्रूड ऑयल की ग्लोबल सप्लाई में रुकावट की वजह से क्रूड ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। होर्मुज रूट से जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से 20% ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर असर पड़ा रहा है। वहीं भारत को हर महीने होने वाली क्रूड ऑयल सप्लाई का आधा हिस्सा यानी 50% प्रभावित हुआ है। भारत समेत कई एशियाई देशों को भी इस रूट से होने वाली सप्लाई पर भी असर पड़ा है। ग्लोबल लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की सप्लाई भी इस रूट से होती है। अगर यह रास्ता लंबे समय तक बंद रहता है, तो पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है। 200 से ज्यादा जहाज फंसे, भारत के 38 जहाज शामिल होर्मुज रूट प्रभावित होने की वजह से फारस की खाड़ी में दुनिया के कई देशों के 200 से ज्यादा जहाज फंसे हुए हैं, जबकि 150 से ज्यादा जहाज इस रूट के बाहर इंतजार कर रहे हैं। वहीं भारत के भी करीब 38 जहाज इस क्षेत्र में अटके हुए हैं। इनमें रूस से भारत आ रहे कच्चे तेल के टैंकर भी शामिल हैं। इंश्योरेंस और शिपिंग कंपनियां भी अब रिस्क का दोबारा आकलन कर रही हैं, जिससे देरी और बढ़ सकती है। 1. ग्लोबल-एशियाई देशों और भारत पर क्या असर? होर्मुज रूट प्रभावित होने का असर पूरी दुनिया में दिखना शुरू हो गया है… ग्लोबल मार्केट: कच्चे तेल की कीमतों में 20% का उछाल आया है। ग्लोबल शिपिंग रूट डाइवर्ट होने से माल ढुलाई की लागत 30-40% तक बढ़ गई है। अमेरिका और यूरोप में महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है। एशियाई देश: चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए 70-90% तक खाड़ी देशों पर निर्भर हैं। सप्लाई रुकने से वहां की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और पावर प्लांट्स पर संकट खड़ा हो गया है। भारत पर असर: भारत अपनी जरूरत का 85% कच्चा तेल इम्पोर्ट करता है। तेल महंगा होने से भारत का इम्पोर्ट बिल बढ़ेगा, जिससे रुपया कमजोर हो सकता है। अगर कीमतें इसी स्तर पर रहीं, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी तय है। 2. सभी देशों के पास क्या-क्या विकल्प हैं? सप्लाई चेन टूटने के बाद अब अलग-अलग देश वैकल्पिक रास्तों और अन्य विकल्पों पर काम कर रहे हैं… स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) का इस्तेमाल: भारत, अमेरिका और चीन जैसे देश अपने स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से तेल निकालने की तैयारी कर रहे हैं। भारत के पास करीब 45 दिनों का इमरजेंसी स्टॉक है। वैकल्पिक रूट की तलाश: जहाजों को अब ‘केप ऑफ गुड होप’ (अफ्रीका के नीचे से) होकर भेजा जा रहा है। हालांकि, इसमें समय और पैसा ज्यादा लगता है। सऊदी अरब और यूएई अपनी पाइपलाइनों के जरिए लाल सागर तक तेल पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि होर्मुज रूट को बाईपास किया जा सके। नए सप्लायर्स से संपर्क: भारत समेत एशियाई देश अब रूस अमेरिका, ब्राजील, गुयाना और अफ्रीकी देशों से ज्यादा तेल खरीदने के लिए बातचीत कर रहे हैं ताकि खाड़ी देशों पर निर्भरता कम हो सके। 3. स्थिति बिगड़ी तो आगे क्या-क्या हो सकता है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर यह तनाव कम नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है: क्रूड ऑयल 100 डॉलर के पार: अगर होर्मुज रूट लंबे समय तक बंद रहता है, तो कच्चा तेल 100 से 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। महंगाई का बढ़ना: क्रूड महंगा होने से फर्टिलाइजर, प्लास्टिक और ट्रांसपोर्टेशन महंगा होगा, जिसका सीधा असर आम आदमी की थाली पर भी पड़ेगा। खाने-पीने की चीजों के दाम 10-15% तक बढ़ सकते हैं। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद खत्म: महंगाई बढ़ने की वजह से दुनिया भर के सेंट्रल बैंक (जैसे RBI और US फेडरल रिजर्व) ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला टाल सकते हैं, जिससे लोन और महंगे रहेंगे। एनर्जी ट्रांजिशन में तेजी: इस संकट के बाद देश सोलर, विंड और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की तरफ और तेजी से कदम बढ़ाएंगे ताकि भविष्य में ऐसे तेल संकटों से बचा जा सके। होर्मुज स्ट्रेट से जब मालवाहक जहाज गुजरते हैं, तो ईरानी सेना निगरानी करती है। होर्मुज स्ट्रेट के बारे में जानिए.. भारत के लिए अहम क्यों होर्मुज स्ट्रेट ? ईरान और ओमान के बीच स्थित होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल सऊदी अरब, इराक, कुवैत और यूएई जैसे देशों से मंगवाता है, जिसका बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है। भारत अपनी जरूरत का करीब 26 लाख बैरल कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) रोजाना इसी रास्ते से मंगवाता है। केपलर के डेटा के मुताबिक, जनवरी-फरवरी में भारत के कुल मंथली ऑयल इंपोर्ट का करीब 50% हिस्सा होर्मुज के रास्ते ही आया है। नवंबर-दिसंबर 2025 में यह आंकड़ा 40% था, जो अब बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट क्या है? होर्मुज स्ट्रेट एक संकरा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से और आगे अरब सागर से जोड़ता है। इसके उत्तर में ईरान सटा है। दक्षिण में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE है। इसके आसपास सभी तेल उत्पादक देश हैं। इसलिए इस जलीय रास्ते से दुनियाभर में तेल की सप्लाई होती है। होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा है। इसके दोनों मुहाने करीब 50 किमी चौड़े हैं, जबकि सबसे

Australia India Womens Test | Perth: Harmanpreet Kaur Sayali Satghare Annabel Sutherland

Australia India Womens Test | Perth: Harmanpreet Kaur Sayali Satghare Annabel Sutherland

Hindi News Sports Australia India Womens Test | Perth: Harmanpreet Kaur Sayali Satghare Annabel Sutherland स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलियाई विमेंस क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ इकलौते टेस्ट की पहली पारी में 323 रन पर ऑलआउट हो गई है। पर्थ में खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 90.4 ओवर तक खेली। भारतीय टीम पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 125 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से डेब्यूटेंट सायली सतघरे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। सदरलैंड ने 129 रन बनाए ऑस्ट्रेलिया टीम के 3 बल्लेबाज केवल 58 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से सदरलैंड ने पारी संभाली और एलिस पैरी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 169 गेंदों में 128 रन की साझेदारी निभाई। पैरी 116 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। सदरलैंड ने 171 बॉल पर 129 रन की पारी खेली। क्रांति-दीप्ति ने 2-2 विकेट लिए भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट लिए। पहले दिन भारतीय पारी 198 रन पर सिमटी पर्थ में खेले जा रहे एकमात्र महिला डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड और डेब्यूटेंट लूसी हैमिल्टन की स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। एलिस पेरी 43 रन और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही हैं। वह पहली पारी में भारत के स्कोर 102 रन पीछे है। पूरी खबर… ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

President Murmu Calls Mamata Banerjee Sister

President Murmu Calls Mamata Banerjee Sister

Hindi News National President Murmu Calls Mamata Banerjee Sister | Bengal Conference Venue Issue कोलकाता1 घंटे पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बंगाल में कार्यक्रम की जगह बदले जाने पर शनिवार को नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- मुझे लगता है बंगाल सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहतीं। ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी हैं। मैं भी बंगाल की बेटी हूं। राष्ट्रपति ने कहा… नॉर्थ बंगाल दौरे पर न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई राज्य मंत्री उन्हें रिसीव करने आया। मुझे नहीं पता कि ममता मुझसे नाराज हैं या नहीं। वैसे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप सब ठीक रहें। उन्होंने कार्यक्रम की जगह बदले जाने पर कहा कि अगर प्रोग्राम बिधाननगर में होता, तो बेहतर होता। वहां काफी जगह है और बहुत से लोग आ सकते थे। लेकिन मुझे नहीं पता कि राज्य प्रशासन ने वहां मीटिंग की इजाजत क्यों नहीं दी। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि ये शर्मानाक है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। दरअसल 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल पहुंचीं थीं। इसी दौरान उन्होंने छोटे कार्यक्रम स्थल को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फांसिदेवा में तय किया गया मैदान काफी छोटा था, जिसके कारण कई लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। राष्ट्रपति मुर्मू ने और क्या कहा… अगर कार्यक्रम बिधाननगर में होता तो बेहतर होता, क्योंकि वहां ज्यादा जगह है और ज्यादा लोग आ सकते थे। गोशाईपुर में जगह छोटी होने की वजह से कई लोग कार्यक्रम में नहीं आ सके। कार्यक्रम ऐसी जगह रखा गया जहां लोगों का पहुंचना मुश्किल था। ऐसा लगता है कि आदिवासी समुदाय के लोगों को कार्यक्रम में आने से रोका गया। ऐसा लग रहा था जैसे कुछ लोग इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को होने नहीं देना चाहते थे। शायद कुछ लोग नहीं चाहते कि संथाल समुदाय आगे बढ़े और मजबूत बने। जानें पूरा मामला… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी समुदाय के हर साल होने वाले प्रोग्राम में बुलाया गया था। ये असल में सिलीगुड़ी के बिधाननगर में होने वाला था। हालांकि, सुरक्षा और दूसरे लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने जगह को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोपालपुर में शिफ्ट कर दिया। जब राष्ट्रपति शनिवार दोपहर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, तो कुछ ही लोग मौजूद थे। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने वाले अकेले प्रतिनिधि थे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए आमतौर पर मुख्यमंत्री या राज्य सरकार का कोई मंत्री मौजूद होता है। पीएम मोदी बोले- प्रेसिडेंट का पद पॉलिटिक्स से ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विवाद पर X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जो लोग डेमोक्रेसी को मजबूत बनाने में यकीन रखते हैं और आदिवासी समुदाय, सभी बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट का पद पॉलिटिक्स से ऊपर है, और इस पद की गरिमा हमेशा बनी रहनी चाहिए। उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस को होश आएगा। ममता बोलीं-राष्ट्रपति पहले भाजपा शासित राज्यों की हालत देखें राष्ट्रपति मुर्मू के बयान पर ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पर कमेंट करने से पहले आपको BJP शासित राज्यों की हालत देखनी चाहिए। सिर्फ एक पॉलिटिकल पार्टी की बात सुनकर कमेंट करना सही नहीं है। CM ने कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर कहा कि BJP इतना नीचे गिर गई है कि वे राज्य को बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल कर रहे हैं। राष्ट्रपति को उनके कार्यक्रम में राज्य के प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी के बारे में दी गई जानकारी गलत थी। राष्ट्रपति ने संथाल युवाओं से भाषा-परंपरा बचाने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में संथाल समुदाय के योगदान को सही पहचान नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कई महान हस्तियों को जानबूझकर इतिहास में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा अपनाने, भाषा और परंपराओं को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संताल समुदाय के लिए गर्व की बात है कि हमारे पूर्वज, तिलका मांझी ने लगभग 240 साल पहले शोषण के खिलाफ विद्रोह का झंडा उठाया था। उनके विद्रोह के लगभग 60 साल बाद, बहादुर भाइयों सिद्धो-कान्हू और चांद-भैरव ने बहादुर बहनों फूलो-झानो के साथ मिलकर 1855 में संताल हुल का नेतृत्व किया। मुर्मू ने कहा, “लेकिन मुझे पता है कि संथालों ने देश के लिए कितना योगदान दिया है। बाबा तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और चांद-भैरव, और भी ऐसे लोग हैं जिनके नाम इतिहास में नहीं हैं। मुझे लगता है, अगर उनके नाम शामिल होते, तो पूरा इतिहास उनके नामों से भर जाता। मुर्मू ने कार्यक्रम में और क्या कहा… राष्ट्रपति ने ओल चिकी लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू को याद किया। कहा कि 1925 में बनाई गई इस लिपि ने संताली भाषा और साहित्य को नई पहचान दी। रघुनाथ मुर्मू ने कई नाटक लिखकर समाज में साहित्य और जागरूकता फैलाने का काम किया। अपनी भाषा से जुड़े रहें, लेकिन दूसरी भाषाएं भी सीखें। आदिवासी युवाओं को शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देना चाहिए। आदिवासी समुदाय ने सदियों से लोक संगीत, नृत्य और परंपराओं को सुरक्षित रखा है। संथाल समेत आदिवासी समुदाय तरक्की और प्रकृति संरक्षण का संतुलन बनाए रखने की मिसाल बनेंगे। भाषा और संस्कृति को बचाते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने से मजबूत भारत का निर्माण होगा। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… जैसलमेर में राष्ट्रपति ने प्रचंड हेलिकॉप्टर में देखा सोनार किला, 25 मिनट तक आसमान में उड़ान भरी जैसलमेर में 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में करीब 25 मिनट तक उड़ान भरी। वायुसेना स्टेशन जैसलमेर से हुई इस उड़ान में वह को पायलट के रूप में शामिल रहीं। दूसरे हेलिकॉप्टर में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी साथ उड़े। उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सोनार किला और पोकरण के शक्ति स्थल को आसमान से नमन किया और रेडियो के जरिए देश को संदेश दिया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी:केसरी दृष्टि की घातक गेंदबाजी, झटके 6 विकेट; रोमांचक मुकाबलों में गोवा और दिल्ली की भी शानदार जीत

वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी:केसरी दृष्टि की घातक गेंदबाजी, झटके 6 विकेट; रोमांचक मुकाबलों में गोवा और दिल्ली की भी शानदार जीत

बीसीसीआई (BCCI) की वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (एलीट) में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। देहरादून के अलग-अलग मैदानों पर खेले गए मैचों में हैदराबाद, गोवा और दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज की है। हैदराबाद की गेंदबाज केसरी दृष्टि ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए, जिसके आगे सौराष्ट्र की टीम महज 155 रनों पर ढेर हो गई। वहीं, गोवा ने चंडीगढ़ को 6 रन और दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 11 रनों से मात दी। मैच की 3 अहम बातें तान्या की नाबाद 95 रन की पारी से जीता गोवा अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में गोवा और चंडीगढ़ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। तान्या नैक ने अकेले मोर्चा संभालते हुए नाबाद 95 रन बनाए, जबकि हर्षित यादव ने 35 रनों का योगदान दिया। चंडीगढ़ की ओर से पुष्पा बिश्नोई ने 3 विकेट लिए। 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम 49.2 ओवर में 195 रनों पर ही सिमट गई। आराधना डी बिष्ट (47 रन) और याशिका (42 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। गोवा की मिताली रमेश ने 3 विकेट झटक कर टीम को 6 रन से जीत दिला दी। दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 11 रन से हराया महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड पर दिल्ली और आंध्र प्रदेश का आमना-सामना हुआ। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 258 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। तनीषा सिंह ने 67 और नीलांचल ने 65 रनों की शानदार पारियां खेलीं। आंध्र की सृष्टि शेखर ने 2 विकेट लिए। जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम ने कड़ी टक्कर दी लेकिन 49.5 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अंजुम (56 रन) और पी. रांगालक्ष्मी (43 रन) की पारियां बेकार गईं। दिल्ली की परुनिका सिसोदिया ने 3, जबकि भारती रावल और दिशा नगर ने 2-2 विकेट लेकर आंध्र प्रदेश के जबड़े से जीत छीन ली। केसरी दृष्टि के आगे पस्त हुआ सौराष्ट्र आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड-1 में हैदराबाद का सामना सौराष्ट्र से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 241 रन बनाए। संध्या गोरा ने 67 और कुनचला नितिशा ने 43 रन बनाए, जबकि ममता 45 रन बनाकर नाबाद रहीं। सौराष्ट्र की अशाबा ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम हैदराबाद की गेंदबाज केसरी दृष्टि की फिरकी में फंस गई। केसरी ने 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते पूरी टीम 37.3 ओवर में सिर्फ 155 रन ही बना सकी और हैदराबाद ने यह मैच 86 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।

UPSC Aspirants Akanksha Singh Same Roll Number

UPSC Aspirants Akanksha Singh Same Roll Number

Hindi News Career UPSC Aspirants Akanksha Singh Same Roll Number | Rank 301 Controversy 1 घंटे पहले कॉपी लिंक बिहार के आरा की आकांक्षा बांए और यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा दांए UPSC सिविल सर्विस एग्‍जाम रिजल्‍ट 2025 में एक ही रैंक पर दो कैंडिडेट्स ने दावा कर दिया है। UPSC द्वारा जारी मेरिट लिस्‍ट में AIR 301 पर आकांक्षा सिंह हैं, जिनका रोल नंबर 0856794 है। इस सिलेक्‍शन पर बिहार और यूपी से 2 अलग-अलग छात्राओं ने दावा किया है। इन दोनों कैंडिडेट्स का नाम आकांक्षा सिंह है। बिहार की आकांक्षा के एडमिट कार्ड में है गड़बड़ी दैनिक भास्‍कर ने मामले की पड़ताल के लिए दोनों कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड चेक किए। यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा के इंटरव्‍यू कॉल लेटर पर दर्ज रोल नंबर 0856794 है। इस एडमिट कार्ड पर दिख रहे QR को स्‍कैन करने पर भी यही रोल नंबर दिख रहा है। वहीं बिहार के आरा की आकांक्षा सिंह ने भास्‍कर को अपना प्रीलिम्‍स एडमिट कार्ड उपलब्‍ध कराया। हालांकि, इस पर भी रोल नंबर 0856794 ही लिखा दिख रहा है। मगर QR स्‍कैन करने पर रोल नंबर 085659 दिख रहा है। ऐसे में या तो UPSC की ओर से एडमिट कार्ड जारी करने में कोई गड़बड़ी हुई है, या फिर बिहार की आकांक्षा के एडमिट कार्ड से छेड़छाड़ की गई है। इस मामले पर अभी UPSC की ओर से कोई स्‍पष्‍टीकरण नहीं आया है। बिहार की आकांक्षा का एडमिट कार्ड बांए, यूपी की आकांक्षा का एडमिट कार्ड दांए यूपी की आकांक्षा ने कहा- अब कोई कंफ्यूजन नहीं यूपी की आकांक्षा ने पटना AIIMS से MBBS, MS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद UPSC की तैयारी में जुट गईं। ये उनका दूसरा अटेम्प्ट था। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रंजीत सिंह की बेटी आकांक्षा ने दैनिक भास्कर को बताया कि उसने 0856794 रोल नंबर से अगस्त 2025 में मेंस और 4 फरवरी 2026 को इंटरव्यू दिया था। उन्‍होंने कहा- मुझे क्लियर है कि यह रिजल्ट मेरा है, आप मेरे एडमिट कार्ड पर दर्ज कोड या रोल नंबर से जांच कर सकते हैं। UPSC की साइट पर कोई डाउट नहीं है। मीडिया में मिस इनफॉरमेशन हुआ है। पूरा मामला क्लियर हो चुका है कि ये रिजल्ट मेरा है। आरा की रहने वाली आकांक्षा को लगता है कि रिजल्ट उसका है तो सामने आकर इस बात का खंडन करें और प्रूफ के साथ दिखाएं। मुझे नहीं पता कि आरा की आकांक्षा ने किस आधार पर रिजल्ट देखा है। मैंने इसी रोल नंबर से मेंस समेत तीनों टेस्ट दिए हैं। मेरे पिता हर बार मुझे एग्जाम दिलवाते हैं। जब मैंने फॉर्म भरा था तब मुझे यह रोल नंबर मिला था। बिहार की आकांक्षा ने कहा- ये मेरी नहीं UPSC की गलती बिहार की आकांक्षा सिंह रणवीर सेना वाले ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ मुखिया की पोती हैं। बिहार की आकांक्षा भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड के खोपीरा गांव की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका परिवार आरा शहर के कतीरा मोहल्ले में रहता है। आकांक्षा की प्रारंभिक शिक्षा आरा के कैथोलिक मिशन स्कूल से हुई। उन्होंने साल 2017 में मैट्रिक की परीक्षा दी और 80 प्रतिशत नंबर्स लाए। साल 2019 में इंटरमीडिएट (विज्ञान) की परीक्षा में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए साल 2022 में इंग्लिश से ग्रेजुएशन किया, जिसमें 64 प्रतिशत मार्क्स के साथ वो फर्स्ट आईं। दैनिक भास्कर से बातचीत में आकांक्षा ने बताया- मेरा जीवन बेहद सादगीपूर्ण रहा है और मैंने सीमित संसाधनों के बीच रहकर कड़ी मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है। मेरे पिता कुमार इंदू भूषण सिंह किसान हैं और मां रिंकू देवी हाउस वाइफ हैं। UPSC ने सिविल सर्विस के टॉप-10 में 3 लड़कियां UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित जारी रिजल्‍ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं। यहां देखें रिजल्ट कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर विजिट कर फाइनल मेरिट लिस्‍ट चेक कर सकते हैं। इसी साल बदले IAS-IPS कैडर एलोकेशन रूल्‍स भारत सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही ‘जोन सिस्टम’ की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसकी जगह नई ‘कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026’ लागू कर दी गई है। इसके तहत अब ‘साइकिल सिस्टम’ के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा। ये पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFoS) के लिए चयनित उम्‍मीदवारों पर लागू होगी। ——————- ये खबरें भी पढ़ें… UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी:राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर, 958 कैंडिडेट्स सिलेक्ट UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। पूरा रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्‍ध है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के 3,298 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; IDBI बैंक में 1300 वैकेंसी, किरोड़ीमल कॉलेज, डीयू में 57 ओपनिंग्स कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, पंजाब आंगनवाड़ी में 6110 वैकेंसी, ओडिशा पुलिस में 800 ओपनिंग्स कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: रेलवे में 22,195 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, यूपी में 40 वैकेंसी, BSNL में 120 भर्ती, लास्ट डेट 31 मार्च कॉपी लिंक शेयर

Kareena Kapoors Take on Work-Life Balance

Kareena Kapoors Take on Work-Life Balance

50 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड में इन दिनों एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग को लेकर बहस तेज है। इसी मुद्दे पर अब करीना कपूर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। करीना ने कहा कि किसी भी कलाकार को अपनी जरूरतों के अनुसार काम की शर्तें तय करने की आजादी होनी चाहिए, खासकर तब जब वह परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी भी निभा रहा हो। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में करीना कपूर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बेहद जरूरी है। अगर कोई अभिनेत्री अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए सीमित घंटे काम करना चाहती है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी शर्तें तभी सही रहती हैं जब फिल्म शुरू होने से पहले ही प्रोड्यूसर्स और टीम को साफ-साफ बता दिया जाए। करीना ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी प्लानिंग करनी पड़ी थी। दो बच्चों की मां होने के कारण उन्हें बीच-बीच में घर लौटना पड़ता था। ऐसे में टीम ने शेड्यूल इस तरह तय किया कि जब वह घर जाती थीं तो बाकी सीन शूट कर लिए जाते थे और लौटने के बाद वह फिर शूटिंग पूरी कर लेती थीं। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर फिल्मों की शूटिंग के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की शर्त रखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी वजह से वह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हो गई थीं। इसके बाद से बॉलीवुड में काम के घंटों और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर बहस छिड़ गई है। इस विवाद पर कई सितारे अपनी राय दे चुके हैं। कुछ कलाकारों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करना सामान्य बात है, जबकि कई सेलेब्स दीपिका के फैसले का समर्थन कर रहे हैं और इसे काम और परिवार के बीच संतुलन की जरूरत से जोड़कर देख रहे हैं। करीना का कहना है कि इंडस्ट्री में फ्लेक्सिबिलिटी होना चाहिए और कलाकारों को अपनी परिस्थितियों के अनुसार काम तय करने का अधिकार मिलना चाहिए। उनके मुताबिक, साफ बातचीत और सही प्लानिंग से करियर और परिवार दोनों को संतुलित किया जा सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

कोथमबीर वड़ी रेसिपी: कोथमबीर वड़ी रेसिपी: कोथमबीर वड़ी, टोकंबीर वड़ी, टोकंबीर वड़ी! इसे बनाना भी बेहद आसान है

कोथमबीर वड़ी रेसिपी: कोथमबीर वड़ी रेसिपी: कोथमबीर वड़ी, टोकंबीर वड़ी, टोकंबीर वड़ी! इसे बनाना भी बेहद आसान है

7 मार्च 2026 को 17:10 IST पर अद्यतन किया गया कोथम्बीर वड़ी कैसे बनायें: बाहर से ठंडाई की जगह पर आप घर में साफा-सुथरे तरीके से शाम की चाय के साथ खाने के लिए तैयार कर सकते हैं।

Santner: Target Calm Crowd | Top Order Wickets Key

Santner: Target Calm Crowd | Top Order Wickets Key

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। शनिवार को सैंटनर के इस बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब दिया- कुछ नया लेकर आइए, हर कोई वही बात कर रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने वाले फाइनल से पहले सैंटनर ने यह भी माना कि घरेलू मैदान पर खेलने की वजह से भारत पर खिताब जीतने का दबाव ज्यादा रहेगा। उन्होंने कहा कि मुकाबले में भारत के टॉप ऑर्डर के विकेट अहम होंगे और सही समय पर शुरुआती विकेट निकालना मैच का रुख बदल सकता है। इस पर सूर्यकुमार यादव ने यह भी कहा कि उनके लिए स्ट्राइक रेट से ज्यादा टीम की जीत मायने रखती है। टीम परिस्थिति के हिसाब से खेलेगी और लक्ष्य चाहे जो भी हो, उसे हासिल करने या डिफेंड करने की पूरी कोशिश करेगी। भारत ने इसी साल 21 से 31 जनवरी के बीच न्यूजीलैंड को 4-1 से टी-20 सीरीज हराई थी। सूर्या बोले- देश को लीड करना बड़ी बात कप्तानी को लेकर सूर्या ने कहा कि देश और टीम को लीड करना उनके लिए बड़ी बात है। फाइनल में दबाव जरूर रहेगा, लेकिन उतनी ही एक्साइटमेंट भी है, क्योंकि ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता। टारगेट डिफेंड करेंगे: सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम का फोकस स्ट्राइक रेट या निजी आंकड़ों पर नहीं, बल्कि जीत पर है। उन्होंने कहा कि अगर 120 के स्ट्राइक रेट से खेलकर भी वर्ल्ड कप जीता जा सकता है तो वही ठीक है। टीम कंडीशन के हिसाब से खेलेगी और जितना टारगेट बनेगा, उसे डिफेंड करने की कोशिश करेगी। ईशान-अर्शदीप जरूरी, माहौल हल्का रखते हैं: टीम के माहौल पर इंडियन कैप्टन ने कहा कि ईशान किशन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी जरूरी है। ऐसे खिलाड़ी मैदान, बस या ड्रेसिंग रूम हर जगह माहौल हल्का रखते हैं। कप्तान-कोच मिलकर फैसले लेते हैं: बड़े फैसलों को लेकर सूर्या ने कहा कि टीम से जुड़े फैसले कोच और कप्तान मिलकर लेते हैं। मैच में दबाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जितना शांत रहेंगे, उतना बेहतर तरीके से दबाव संभाल पाएंगे। फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। फाइनल मुकाबला दमदार होगा- सूर्यकुमार सूर्या ने कहा कि टीम गोल सबसे अहम है। अगर टीम को पहली गेंद पर छक्का चाहिए तो वही करना होगा। अगर स्थिति अलग है तो उसी के हिसाब से खेलना पड़ेगा। इस टीम में निजी आंकड़ों से ज्यादा टीम के लिए खेलना मायने रखता है। पिच को लेकर उन्होंने कहा कि फाइनल खेलना है तो किसी भी तरह की मिट्टी पर खेलेंगे। टीम पहले भी दोनों तरह की पिचों पर खेलती रही है। उन्होंने न्यूजीलैंड की तारीफ करते हुए कहा कि उसने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया है और फाइनल मुकाबला दमदार होगा। हम पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे- सैंटनर न्यूजीलैंड कप्तान ने कहा कि टीम फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साहित है और खिलाड़ियों में अच्छा माहौल है। उनके मुताबिक वर्ल्ड कप फाइनल एक मैच का मुकाबला होता है, इसलिए टीम पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। सैंटनर ने बताया कि उन्होंने अभी पिच नहीं देखी है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अहमदाबाद में रन ज्यादा बन सकते हैं। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की। बुमराह इस टूर्नामेंट में अब तक 10 विकेट ले चुके हैं और उनकी यॉर्कर व बाउंसर किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती हैं। वर्ल्ड कप फाइनल का प्रेशर अलग होता है- सैंटनर सैंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में कई बार मुश्किल हालात से गुजरी है और उन अनुभवों से टीम ने काफी सीखा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल द्विपक्षीय सीरीज से अलग होता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर मौका मिला तो न्यूजीलैंड मेजबान टीम की उम्मीदों को तोड़ते हुए ट्रॉफी जीतने से पीछे नहीं हटेगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले मिचेल सैंटनर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। टॉप ऑर्डर का विकेट लेना जरूरी भारत की आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम शुरुआत से ही तेजी से रन बनाती है और अंत तक उसी अंदाज में खेलती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए शुरुआती विकेट लेना बहुत जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि फाइनल का महत्व अपनी जगह है, लेकिन टीम का फोकस वही रहेगा जो हर मैच में होता है। उनके मुताबिक असली फर्क मैदान पर बेहतर तरीके से योजना को लागू करने से पड़ेगा। मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है- सैंटनर सैंटनर ने कहा कि मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है, इसलिए गेंदबाजों के लिए रन गति को नियंत्रित करना अहम होगा। अगर विपक्षी टीम को 250 के बजाय करीब 220 रन पर रोका जाए तो मैच जीतने की संभावना बढ़ जाती है। वरुण शानदार बॉलर- सैंटनर भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर सैंटनर ने कहा कि वह शानदार गेंदबाज हैं और पिच स्पिनरों के अनुकूल हुई तो असरदार साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार फ्लैट पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा रन भी पड़ते हैं, लेकिन एक अच्छा मैच पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर बदल सकता है। उन्होंने अंत में कहा कि फाइनल में सबसे जरूरी चीज लगातार एक जैसी सोच के साथ खेलना और अपनी योजना पर टिके रहना है। डेल स्टेन बोले- न्यूजीलैंड 3 फाइनल हारा पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा है कि साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। एक यूट्यूब चैनल पर एबी डिविलयर्स से बातचीत के दौरान स्टेन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि न्यूजीलैंड जीते, लेकिन भारत फाइनल जीतने का प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा कि भारत फाइनल तभी हारेगा, जब वह बहुत बड़ी गलती कर दे। न्यूजीलैंड 2019 वनडे वर्ल्ड कप, 2021 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।