Monday, 12 Oct 2026 | 10:44 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Kareena Kapoors Take on Work-Life Balance

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड में इन दिनों एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग को लेकर बहस तेज है। इसी मुद्दे पर अब करीना कपूर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। करीना ने कहा कि किसी भी कलाकार को अपनी जरूरतों के अनुसार काम की शर्तें तय करने की आजादी होनी चाहिए, खासकर तब जब वह परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी भी निभा रहा हो।

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में करीना कपूर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बेहद जरूरी है। अगर कोई अभिनेत्री अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए सीमित घंटे काम करना चाहती है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी शर्तें तभी सही रहती हैं जब फिल्म शुरू होने से पहले ही प्रोड्यूसर्स और टीम को साफ-साफ बता दिया जाए।

करीना ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी प्लानिंग करनी पड़ी थी। दो बच्चों की मां होने के कारण उन्हें बीच-बीच में घर लौटना पड़ता था। ऐसे में टीम ने शेड्यूल इस तरह तय किया कि जब वह घर जाती थीं तो बाकी सीन शूट कर लिए जाते थे और लौटने के बाद वह फिर शूटिंग पूरी कर लेती थीं।

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर फिल्मों की शूटिंग के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की शर्त रखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी वजह से वह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हो गई थीं। इसके बाद से बॉलीवुड में काम के घंटों और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर बहस छिड़ गई है।

इस विवाद पर कई सितारे अपनी राय दे चुके हैं। कुछ कलाकारों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करना सामान्य बात है, जबकि कई सेलेब्स दीपिका के फैसले का समर्थन कर रहे हैं और इसे काम और परिवार के बीच संतुलन की जरूरत से जोड़कर देख रहे हैं।

करीना का कहना है कि इंडस्ट्री में फ्लेक्सिबिलिटी होना चाहिए और कलाकारों को अपनी परिस्थितियों के अनुसार काम तय करने का अधिकार मिलना चाहिए। उनके मुताबिक, साफ बातचीत और सही प्लानिंग से करियर और परिवार दोनों को संतुलित किया जा सकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:रिपोर्ट का दावा- फेसबुक बना अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार

June 29, 2026/
11:24 am

दुनिया भर में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (NGO) की एक रिपोर्ट में दावा किया...

मुरैना में बिना रजिस्ट्रेशन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-सीएनजी:प्रभारी कलेक्टर बोले- क्राइम रोकने लिया फैसला, फ्यूल देने पर संचालक पर होगी कार्रवाई

April 16, 2026/
11:33 am

अब मुरैना में बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को पेट्रोल,डीजल,सीएनजी नहीं मिलेगा। ऐसा करना पेट्रोल पंप संचालकों के लिए अपराध होगा।...

Pakistan Vs England Live Cricket Score, T20 World Cup 2026 Super 8s: Stay updated with PAK vs ENG Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Pallekele. (Picture Credit: AP)

February 24, 2026/
9:08 pm

आखरी अपडेट:24 फरवरी, 2026, 21:08 IST निष्कासित अन्नाद्रमुक नेता शशिकला, जिन्होंने केवल अपनी नई पार्टी का झंडा प्रकट किया, ने...

रणवीर सिंह ने डॉन 3 का साइनिंग अमाउंट लौटाया:क्रिएटिव डिफरेंस से शुरू हुआ था विवाद, आमिर खान ने भी की थी मामला सुलझाने की कोशिश

April 22, 2026/
12:37 pm

लंबे विवाद के बाद अब रणवीर सिंह ने डॉन 3 को आधिकारिक तौर पर छोड़ दिया है। मेकर्स से विवाद...

कंगना ने कांग्रेस पर निशाना साधा:कहा- जब मुझे टिकट मिला, तब मेरे लिए इनके प्रवक्ता ने लिखा, मंडी में क्या भाव चल रहा है

April 17, 2026/
3:33 pm

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस...

सिंगरौली में डकैती, बालाघाट में बैंकों की सुरक्षा पर चर्चा:पुलिस बोली- पैनिक बटन और अलार्म हमेशा चालू रहें और हथियारबंद गार्ड तैनात करें

April 22, 2026/
9:18 pm

सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई दिनदहाड़े डकैती के बाद अब पूरे प्रदेश में बैंकों की सुरक्षा को लेकर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Kareena Kapoors Take on Work-Life Balance

Kareena Kapoors Take on Work-Life Balance

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड में इन दिनों एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग को लेकर बहस तेज है। इसी मुद्दे पर अब करीना कपूर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। करीना ने कहा कि किसी भी कलाकार को अपनी जरूरतों के अनुसार काम की शर्तें तय करने की आजादी होनी चाहिए, खासकर तब जब वह परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी भी निभा रहा हो।

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में करीना कपूर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बेहद जरूरी है। अगर कोई अभिनेत्री अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए सीमित घंटे काम करना चाहती है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी शर्तें तभी सही रहती हैं जब फिल्म शुरू होने से पहले ही प्रोड्यूसर्स और टीम को साफ-साफ बता दिया जाए।

करीना ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी प्लानिंग करनी पड़ी थी। दो बच्चों की मां होने के कारण उन्हें बीच-बीच में घर लौटना पड़ता था। ऐसे में टीम ने शेड्यूल इस तरह तय किया कि जब वह घर जाती थीं तो बाकी सीन शूट कर लिए जाते थे और लौटने के बाद वह फिर शूटिंग पूरी कर लेती थीं।

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर फिल्मों की शूटिंग के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की शर्त रखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी वजह से वह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हो गई थीं। इसके बाद से बॉलीवुड में काम के घंटों और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर बहस छिड़ गई है।

इस विवाद पर कई सितारे अपनी राय दे चुके हैं। कुछ कलाकारों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करना सामान्य बात है, जबकि कई सेलेब्स दीपिका के फैसले का समर्थन कर रहे हैं और इसे काम और परिवार के बीच संतुलन की जरूरत से जोड़कर देख रहे हैं।

करीना का कहना है कि इंडस्ट्री में फ्लेक्सिबिलिटी होना चाहिए और कलाकारों को अपनी परिस्थितियों के अनुसार काम तय करने का अधिकार मिलना चाहिए। उनके मुताबिक, साफ बातचीत और सही प्लानिंग से करियर और परिवार दोनों को संतुलित किया जा सकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket