Tuesday, 15 Sep 2026 | 10:24 AM

Trending :

भटेरा ब्रिज भू-मालिकों को 25 करोड़ मुआवजा:अस्थायी बस स्टैंड नहीं; वारासिवनी आरओबी 20 मार्च से खुलेगा

बालाघाट जिले में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्यों में तेजी आई है। भटेरा ओवरब्रिज के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके तहत भू-मालिकों को दो दिनों के भीतर 25 करोड़ रुपए का मुआवजा वितरित किया जाएगा। वहीं, वारासिवनी में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज पर 20 मार्च से आवागमन शुरू हो जाएगा। भटेरा ओवरब्रिज निर्माण के रास्ते में आ रहे चिन्हित भवनों और दुकानों के मालिकों के मुआवजे को लेकर आपत्तियों के कारण भू-अर्जन की कार्यवाही लंबी खिंच गई थी। अब यह प्रक्रिया अंतिम चरणों में है, जिससे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुआवजा वितरण के साथ ही चिन्हित भवनों को तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा, जिससे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी आएगी। कलेक्टर मृणाल मीणा ने जिले के भटेरा, गर्रा, वारासिवनी और कटंगी के शेरपार में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी संबंधित सेतु संभाग और अधिकारियों से ली। भटेरा ब्रिज के लिए भू-अर्जन की कार्यवाही अंतिम चरण में होने की जानकारी दी गई। बालाघाट से भटेरा की ओर दोपहिया, चारपहिया वाहनों और यात्री बसों के डायवर्सन के लिए बैहर रोड पर डॉ. शिशिर खरे के मकान के सामने से दोपहिया और हल्के वाहनों के लिए आवागमन की व्यवस्था की जा रही है। लामता की ओर से आने वाली यात्री बसों को कुम्हारी से वैनगंगा पुल पार कर धपेरा-मोहगांव-बेहरई-कनकी होते हुए बालाघाट लाया जा सकता है। इससे अस्थायी बस स्टैंड बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। गर्रा रोड पर बन रहे रेल ओवरब्रिज पर लाइटिंग और सिविल वर्क किया जा रहा है, जिसमें गर्डर लॉन्चिंग का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। वारासिवनी में बन रहे रेल ओवरब्रिज पर हाईमास्क लाइट लगाने का कार्य चल रहा है। इस ब्रिज पर 20 मार्च से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। वारासिवनी-कटंगी रोड पर शेरपार चौकी के पास बन रहे ओवरब्रिज का कार्य 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
AP EAMCET 2026 Results Date, Time Live Updates: Scorecards soon at cets.apsche.ap.gov.in.

June 2, 2026/
2:00 pm

आखरी अपडेट:02 जून, 2026, 14:00 IST यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अन्नामलाई एक जन आंदोलन शुरू...

Follow RR vs GT live.(Creimas Photo)

May 10, 2026/
6:00 am

आखरी अपडेट:10 मई, 2026, 06:00 IST सफलता तब मिली जब विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल)...

चलती पिकअप से धक्का देकर युवक की हत्या:उधारी के पैसे लेनदेन में विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

March 27, 2026/
8:42 am

सिंगरौली जिले के जयंत क्षेत्र में युवक की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

क्या कंगना ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?:लिखा- पॉकेटमार जैसे कपड़े पहनती है, पहले सलीके के पहनती थी; पति-भाषा पर भी तंज

August 3, 2026/
11:41 am

क्या कंगना ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?:लिखा- पॉकेटमार जैसे कपड़े पहनती है, पहले सलीके के पहनती थी; पति-भाषा...

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी:कहा– मुझे उनकी याद आती है, उनके बिना जिंदगी कैसे जीऊंगी नहीं जानती

May 1, 2026/
10:55 am

एक्ट्रेस हेमा मालिनी गुरुवार को अपने पति और एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गईं। मुंबई में एक...

ऋषिकेश यात्रा कार्यक्रम 2 दिन

February 24, 2026/
11:53 am

ऋषिकेश यात्रा कार्यक्रम 2 दिन | छवि: फ्रीपिक ऋषिकेश यात्रा कार्यक्रम 2 दिन: उत्तराखंड के बसा ऋषिकेश में, जिसे ‘विश्व...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भटेरा ब्रिज भू-मालिकों को 25 करोड़ मुआवजा:अस्थायी बस स्टैंड नहीं; वारासिवनी आरओबी 20 मार्च से खुलेगा

भटेरा ब्रिज भू-मालिकों को 25 करोड़ मुआवजा:अस्थायी बस स्टैंड नहीं; वारासिवनी आरओबी 20 मार्च से खुलेगा

बालाघाट जिले में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्यों में तेजी आई है। भटेरा ओवरब्रिज के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके तहत भू-मालिकों को दो दिनों के भीतर 25 करोड़ रुपए का मुआवजा वितरित किया जाएगा। वहीं, वारासिवनी में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज पर 20 मार्च से आवागमन शुरू हो जाएगा। भटेरा ओवरब्रिज निर्माण के रास्ते में आ रहे चिन्हित भवनों और दुकानों के मालिकों के मुआवजे को लेकर आपत्तियों के कारण भू-अर्जन की कार्यवाही लंबी खिंच गई थी। अब यह प्रक्रिया अंतिम चरणों में है, जिससे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुआवजा वितरण के साथ ही चिन्हित भवनों को तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा, जिससे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी आएगी। कलेक्टर मृणाल मीणा ने जिले के भटेरा, गर्रा, वारासिवनी और कटंगी के शेरपार में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी संबंधित सेतु संभाग और अधिकारियों से ली। भटेरा ब्रिज के लिए भू-अर्जन की कार्यवाही अंतिम चरण में होने की जानकारी दी गई। बालाघाट से भटेरा की ओर दोपहिया, चारपहिया वाहनों और यात्री बसों के डायवर्सन के लिए बैहर रोड पर डॉ. शिशिर खरे के मकान के सामने से दोपहिया और हल्के वाहनों के लिए आवागमन की व्यवस्था की जा रही है। लामता की ओर से आने वाली यात्री बसों को कुम्हारी से वैनगंगा पुल पार कर धपेरा-मोहगांव-बेहरई-कनकी होते हुए बालाघाट लाया जा सकता है। इससे अस्थायी बस स्टैंड बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। गर्रा रोड पर बन रहे रेल ओवरब्रिज पर लाइटिंग और सिविल वर्क किया जा रहा है, जिसमें गर्डर लॉन्चिंग का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। वारासिवनी में बन रहे रेल ओवरब्रिज पर हाईमास्क लाइट लगाने का कार्य चल रहा है। इस ब्रिज पर 20 मार्च से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। वारासिवनी-कटंगी रोड पर शेरपार चौकी के पास बन रहे ओवरब्रिज का कार्य 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket