गैस सिलेंडर का उपयोग करने के टिप्स: रसोई में कितने दिन की छूटती है गैस? इन आसान तरीकों से पढ़ सकते हैं दाखिला

गैस सिलेंडर का उपयोग युक्तियाँ: आज के समय में लगभग सभी घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। ये हमारी दोस्ती की जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन गया है, जिसके बिना लोग खाना बनाना सोच भी नहीं सकते। लेकिन, सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब किचन में खाना पकाने के दौरान अचानक गैस खत्म हो जाती है। ऐसे में हम आपको यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप पहले ही पता लगा सकते हैं कि आपका गैस सिलेंडर कितने दिन का बचा है और आप उसी खाते का इस्तेमाल कर सकते हैं या पहले से ही इसे बना सकते हैं। दरअसल, कई लोगों के यहां गैस अचानक खत्म हो गई है, जबकि उन्हें इस बात का भी अंदाजा नहीं है। लेकिन, इसके कुछ आसान तरीके हैं, जिनसे आप अब घर बैठे ही बिना किसी मशीन के माप के पता लगा सकते हैं कि आपकी रसोई में इस्तेमाल हो रहे सामान में कितनी गैस है। 1. नकली कपड़े से जांचें घर में यूज हो रहे गैस का पता लगाने के लिए बस एक साफ कपड़ा पानी में भिगोना है और उसे नोजल के ऊपरी हिस्से से नीचे तक लपेटना है। करीब 1-2 मिनट रुकें और फिर कपड़े हटा दें। अब एंजली की सतह को ध्यान से देखें। जहां तक दवा जल्दी मिलती है। वह भाग आम तौर पर खाली होता है। वहीं, जिन हिस्सों में गैस भरी होती है, वहां ठंडक बनी रहती है और पानी देर से सूखता है। मतलब जहां गंधक पीना और ठंडक ज्यादा देर तक टिके समझिए वहां तक गैस मौजूद है। 2. वजन से माप अनुपात अगर घर में वेट मशीन है, तो आप गैस कर्मचारियों का वजन निकाल सकते हैं, और माप लगा सकते हैं कि कितने दिन की गैस बच सकती है। असल में, हर इंजेक्शन में उसका खाली वजन लिखा होता है, जिसे टियर वेट ने कहा है। सामान्य घरेलू जेनेमल में करीब 14.2 किलो गैस भरी होती है। इस आधार पर आप गुणवत्ता लगा सकते हैं। 3. फ्लेम के बारे में पता करें कई बार गैस खत्म होने वाली होती है, उससे पहले चूल्हे की लौ कम होती है। यानि कि खाना खाने में सामान्य से ज्यादा समय लग रहा है या बीच-बीच में फ्लेम ड्राई पड़ रही है, तो यह गैस कम होने का संकेत हो सकता है। हालाँकि यह विधि पूरी तरह से वैज्ञानिक नहीं है। बेहतर यही है कि इस तरह का संकेत मिले ही नई बिज़नस बुक कर लें, जिससे अचानक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Vehicle Portal Online Verification For Old Cars

Hindi News Business Vehicle Portal Online Verification For Old Cars | 15 Year Old Cars Transfer नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक पुरानी गाड़ी को एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर करना आसान होने वाला है। केंद्र सरकार दूसरे राज्य में गाड़ी ट्रांसफर करने के लिए लगने वाले ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) की अनिवार्यता खत्म कर सकती है। इसके लिए नीति आयोग की एक हाई-लेवल कमेटी ने परिवहन मंत्रालय (MoRTH) को प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा, सरकार 15 साल पुरानी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नियम में भी बदलाव कर सकती है। अभी राज्य बदलने पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जानें मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के सेक्शन 47 के मुताबिक आप किसी भी राज्य में एक साल तक दूसरे राज्य के वाहन को चला सकते हैं। एक साल के भीतर आपको नए राज्य में अपने वाहन को रजिस्टर्ड कराना होता है। इसके लिए पुराने RTO से NOC लाना जरूरी है। हर राज्य में ये प्रोसेस अलग-अलग है और डॉक्युमेंट भी अलग-अलग लगते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, फिटनेस सर्टिफिकेट और टैक्स रसीद जैसे डॉक्युमेंट शामिल हैं। इस सर्टिफिकेट से पता चलता है कि गाड़ी पर कोई टैक्स बकाया नहीं है या कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसके बिना दूसरे राज्य में रजिस्ट्रेशन संभव नहीं होता। ये सर्टिफिकेट खास तौर पर सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदने-बेचने के काम आता है। ऑटो-जेनरेटेड सिस्टम से ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगा कमेटी ने सुझाव दिया है कि NOC की जगह एक ‘ऑटो-जेनरेटेड क्लीयरेंस सिस्टम’ शुरू किया जाए। कैसे काम करेगा: अब सभी वाहनों का डेटा ‘वाहन’ (VAHAN) के सेंट्रलाइज्ड डिजिटल डेटाबेस में मौजूद है, इसलिए एक राज्य का RTO दूसरे राज्य की गाड़ी का रिकॉर्ड खुद ही चेक कर सकेगा। डिजिटल वेरिफिकेशन: टैक्स, पेंडिंग चालान या अन्य किसी बकाया की जानकारी ऑटोमैटिक तरीके से वेरिफाई हो जाएगी। इससे वाहन मालिक को फिजिकली NOC लेने के लिए पुराने आरटीओ के चक्कर नहीं काटने होंगे। उम्र नहीं, फिटनेस तय करेगी गाड़ी सड़क पर रहेगी या नहीं कमेटी ने एक और बड़ा बदलाव सुझाया है। अब गाड़ियों को उनकी उम्र के आधार पर सड़क से हटाने के बजाय उनकी फिटनेस देखी जाएगी। इंटरनेशनल प्रैक्टिस: कई देशों में गाड़ी कितनी पुरानी है, इससे फर्क नहीं पड़ता, बशर्ते वह फिटनेस टेस्ट पास कर ले। कमर्शियल वाहनों को फायदा: कमेटी का मानना है कि उम्र आधारित पाबंदियों के कारण कई बार अच्छी स्थिति वाली गाड़ियां भी कबाड़ घोषित कर दी जाती हैं। यदि सख्त फिटनेस निरीक्षण प्रणाली लागू हो, तो सेफ और फिट कमर्शियल गाड़ियां उम्र की सीमा पार करने के बाद भी चल सकेंगी। —————————– ये खबर भी पढ़ें… पुरानी गाड़ियों का फिटनेस टेस्ट 10 गुना तक महंगा: 20 साल पुरानी कार की ₹15,000 और बाइक की ₹2,000 फीस लगेगी; देखें नई दरें पुरानी गाड़ियों का फिटनेस टेस्ट अब 10 गुना तक महंगा हो गया है। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज (MoRTH) ने देश में वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट टेस्ट की फीस बढ़ा दी है। ये बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (फिफ्थ अमेंडमेंट) के तहत लागू कर दिए गए हैं। नए नियम के तहत अब 20 साल पुरानी कारों का फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 15,000 रुपए, बाइक के लिए 2,000 रुपए और हैवी कमर्शियल व्हीकल के लिए 25,000 रुपए देने पड़ेंगे। इसके अलावा, गाड़ियों के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट 10 साल में लेना होगा, जो पहले 15 पुरानी गाड़ियों के लिए अनिवार्य था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ministers Salary, Foreign Trips Halted; Oil Price Soars Due to Iran War

Hindi News International Pakistan Govt Cuts Expenses: Ministers Salary, Foreign Trips Halted; Oil Price Soars Due To Iran War इस्लामाबाद5 घंटे पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार शाम को कटौती का ऐलान किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों में कटौती योजना का ऐलान किया है। इसके तहत सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, मंत्रियों और सलाहकारों के विदेश दौरे रोक दिए गए हैं। मंत्री दो महीने तक वेतन नहीं लेंगे और सांसदों की सैलरी में 25% की कटौती होगी। वहीं, पाकिस्तान में अब दो महीने तक सरकारी गाड़ियों को 50% कम ईंधन मिलेगा। 60% सरकारी वाहन नहीं चलेंगे। सभी सरकारी विभाग अपने खर्च में 20% कटौती करेंगे। शरीफ ने कहा कि अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है। इस वजह से यह निर्णय लिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 20% की बढ़ोतरी पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20% की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अब 335.86 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोल पंपों पर भीड़ जमा हुई कीमतों में बढ़ोतरी की खबर आने के बाद होते ही पाकिस्तान के बड़े शहरों जैसे लाहौर और कराची में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में कहीं तेल की किल्लत न हो जाए। पाकिस्तान के बड़े शहरों जैसे लाहौर में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई। बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लिमिट बांग्लादेश सरकार को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर लिमिट लागू करनी पड़ी है। ढाका सहित कई शहरों में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं और लोग डर के कारण ज्यादा तेल खरीदकर जमा करने की कोशिश कर रहे हैं। जमाखोरी और अफवाहों को रोकने के लिए बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसी) ने सख्त नियम लागू किए हैं। अब बाइक के लिए दिन में सिर्फ 2 लीटर पेट्रोल ही मिलेगा। निजी कारों के लिए अधिकतम 10 लीटर की सीमा तय की गई है, जबकि बसों और ट्रकों के लिए 70 से 220 लीटर तक की लिमिट रखी गई है। हर पेट्रोल पंप पर रसीद देना जरूरी कर दिया गया है और पिछली खरीद की रसीद दिखाए बिना नया ईंधन नहीं मिलेगा। सरकार ने लोगों से घबराकर तेल जमा न करने की अपील की है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल के पार नहीं जाती, तब तक घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर बनी रहेंगी। वर्तमान अनुमानों के अनुसार, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने की उम्मीद है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में दावा- 300 की मौत, 500 घायल:ट्रम्प बोले- पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहा; PAK का दावा- आतंकी हमलों के पीछे भारत पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में दोनों पक्षों के 300 से ज्यादा लोगों मारे गए हैं, जबकि 500 से ज्यादा घायल हुए। दोनों देश आगे भी एक दूसरे को सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
गुरुग्राम में सोसाइटी की दीवार गिरी:7 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल; कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

गुरुग्राम में सोमवार रात ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की दीवार गिर गई। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों और घायलों को राजस्थान के भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची। मिट्टी और मलबे में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका है। टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद बिल्डर ने सोसाइटी के मेन गेट पर बाउंसर खड़े कर दिए हैं, किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। STP का काम चल रहा था जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का काम चल रहा था। रात 8 बजे अचानक बेसमेंट में मिट्टी की दीवार गिर गई। इसमें 10 मजदूर दब गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद दूसरे मजदूरों ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। सूचना पर पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद मिट्टी और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को भिवाड़ी जिला अस्पताल ले गए एम्बुलेंस की मदद से उन्हें राजस्थान के भिवाड़ी स्थित जिला अस्पताल ले लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परमेश्वर, मंगल, मिलन, भागीरथ, सतीश, शिव शंकर, छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। शिवकांत, दीन दयाल, इंद्रजीत की हालत गंभीर है। इनका अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। मृतक और घायल मजदूर उत्तर प्रदेश और नेपाल के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी बोले- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी बिलासपुर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही राहत-बचाव कर रही टीमें मिट्टी में और मजदूरों की भी तलाश कर रही हैं।
झाबुआ में तीन माह से स्ट्रीट लाइट बंद:सीएमओ का पद रिक्त होने से अटकीं वित्तीय स्वीकृतियां; अंधेरे में डूबा बाजार

झाबुआ नगर के मुख्य मार्ग पर पिछले तीन महीनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। मार्ग के पांच प्रमुख खंभों की लाइटें बंद होने से न केवल व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, बल्कि त्योहारों के समय भी पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। जनप्रतिनिधियों से गुहार बेअसर, रहवासियों में आक्रोश स्थानीय निवासी एलसी काग और दुकानदार ऋतिक राठौड़ ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए पार्षद से लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि तक को कई बार अवगत कराया गया है। निवासियों का आरोप है कि परिषद के जिम्मेदार अधिकारी फंड और सामग्री की कमी का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। अंधेरे के कारण क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी भय व्याप्त है। पूर्णकालिक सीएमओ न होने से बिगड़े हालात परिषद की इस लाचारी का मुख्य कारण तत्कालीन सीएमओ आशा भंडारी के स्थानांतरण के बाद पद का रिक्त होना है। वर्तमान में अपर कलेक्टर आशीष सिंह के पास इसका प्रभार है, लेकिन पूर्णकालिक अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण तकनीकी और वित्तीय स्वीकृतियां अटकी हुई हैं। इसके चलते नई सामग्री की खरीदी और मरम्मत कार्य ठप पड़े हैं। स्टॉक खत्म, नई खरीदी के नहीं मिल रहे ऑर्डर नगर परिषद के बिजली प्रभारी राजू चंदेल ने बताया कि कार्यालय में खराब लैंपों का ढेर लगा है, लेकिन नई सामग्री की कमी के कारण सुधार कार्य संभव नहीं है। बिना रिपेयरिंग किट और नए सामान के तकनीकी अमला लाचार है। परिषद में सामग्री की भारी कमी बनी हुई है। जल्द सुधार का आश्वासन दिया अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश गामड़ ने स्वीकार किया कि सीएमओ के तबादले के बाद तकनीकी अड़चनें आई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर मुख्य मार्ग की लाइटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
Indonesia BrahMos Missile Deal | India & Russia Talks $200M-$350M

नई दिल्ली19 घंटे पहले कॉपी लिंक इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए भारत के साथ एक एग्रीमेंट किया है। इंडोनेशिया डिफेंस मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन रिको रिकार्डो सिरैत ने सोमवार को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को ये जानकारी दी। भारत और रूस की को-ओनरशिप वाली कंपनी ब्रह्मोस ने रॉयटर्स को बताया कि वह जकार्ता के साथ $200 मिलियन से $350 मिलियन की डील पर एडवांस्ड बातचीत कर रही है। रिको ने कहा कि यह एग्रीमेंट मिलिट्री हार्डवेयर और डिफेंस कैपेबिलिटीज़ के मॉडर्नाइजेशन का हिस्सा है। इससे पहले फिलीपींस ने भी ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदा था। 19 अप्रैल 2024: भारत ने फिलीपींस को भेजी थी ब्रह्मोस मिसालइ की पहली खेप, 3130 करोड़ में डील भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की पहली खेप 19 अप्रैल 2024 को सौंपी थी। ब्रह्मोस पाने वाला फिलीपींस पहला बाहरी देश है। भारत ने जनवरी 2022 में फिलीपींस से ब्रह्मोस मिसाइल की बिक्री के लिए 375 मिलियन डॉलर (3130 करोड़ रुपए) की डील की थी। इंडियन एयरफोर्स ने C-17 ग्लोब मास्टर विमान के जरिए इन मिसाइलों को फिलीपींस मरीन कॉर्प्स को सौंपा। इन मिसाइलों की स्पीड 2.8 मैक और मारक क्षमता 290 किमी है। एक मैक ध्वनि की गति 332 मीटर प्रति सेकेंड होती है। फिलीपींस को उस समय मिसाइल सिस्टम की डिलीवरी मिली है, जब उसके और चीन के बीच साउथ चाइना सी में तनाव बढ़ा हुआ है। फिलीपींस ब्रह्मोस के 3 मिसाइल सिस्टम को तटीय इलाकों (साउथ चाइना सी) में तैनात करेगा, ताकि चीन के खतरे से निपटा जा सके। ब्रह्मोस के हर एक सिस्टम में दो मिसाइल लॉन्चर, एक रडार और एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर होता है। इसके जरिए सबमरीन, शिप, एयक्राफ्ट से दो ब्रह्मोस मिसाइलें 10 सेकेंड के अंदर दुश्मन पर दागी जा सकती है। इसके अलावा भारत फिलीपींस को मिसाइल ऑपरेट करने की भी ट्रेनिंग देगा। पूरी खबर पढ़ें… भारत ने मिसाइल की खेप C-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए फिलीपींस को पहुंचाई। कैसे नाम पड़ा ब्रह्मोस? ब्रह्मोस को भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और रूस के फेडरल स्टेट यूनिटरी इंटरप्राइज NPOM के बीच साझा समझौते के तहत विकसित किया गया है। ब्रह्मोस एक मध्यम श्रेणी की स्टील्थ रैमजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इस मिसाइल को जहाज, पनडुब्बी, एयरक्राफ्ट या फिर धरती से लॉन्च किया जा सकता है। रक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ब्रह्मोस का नाम भगवान ब्रह्मा के ताकतवर शस्त्र ब्रह्मास्त्र के नाम पर दिया गया। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि इस मिसाइल का नाम दो नदियों भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है। ऐसा माना जाता है कि ये एंटी-शिप क्रूज मिसाइल के रूप में दुनिया में सबसे तेज है। ब्रह्मोस पर एक नजर ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे पनडुब्बी, शिप, एयरक्राफ्ट या जमीन कहीं से भी छोड़ा जा सकता है। ब्रह्मोस रूस की P-800 ओकिंस क्रूज मिसाइल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस मिसाइल को भारतीय सेना के तीनों अंगों, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स को सौंपा जा चुका है। ब्रह्मोस मिसाइल के कई वर्जन मौजूद हैं। ब्रह्मोस के लैंड-लॉन्च, शिप-लॉन्च, सबमरीन-लॉन्च एयर-लॉन्च वर्जन की टेस्टिंग हो चुकी है। जमीन या समुद्र से दागे जाने पर ब्रह्मोस 290 किलोमीटर की रेंज में मैक 2 स्पीड से (2500किमी/घंटे) की स्पीड से अपने टारगेट को नेस्तनाबूद कर सकती है। पनडुब्बी से ब्रह्मोस मिसाइल को पानी के अंदर से 40-50 मीटर की गहराई से छोड़ा जा सकता है। पनडुब्बी से ब्रह्मोस मिसाइल दागने की टेस्टिंग 2013 में हुई थी। ————- ये खबर भी पढ़ें… भारत बना रहा बेबी ब्रह्मोस, 20 गुना कम कीमत:भविष्य की जंग की तैयारी, सुरक्षा का नया फॉर्मूला रूस-यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्षों ने साफ कर दिया है कि भविष्य की जंग अब महीनों और सालों खिंचेगी। इस हकीकत को देख भारत भी तैयारी में जुट गया है। हाल ही में पिनाका रॉकेट सिस्टम के ‘हवाई संस्करण’ के परीक्षण को इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। दरअसल, ब्रह्मोस जैसी अचूक सटीकता और मारक क्षमता के कारण इसे ‘बेबी ब्रह्मोस’ भी कहा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अनुपम खेर दिवंगत सतीश कौशिक की बेटी के स्कूल पहुंचे:वंशिका की प्ले की परफॉर्मेंस देखकर बोले- जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मिली

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके परिवार के साथ खड़े रहने का वादा निभाते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर दोस्ती की मिसाल पेश की है। हाल ही में अनुपम खेर अपनी दिवंगत मित्र की बेटी वंशिका के स्कूल फंक्शन में पेरेंट बनकर पहुंचे और उसकी परफॉर्मेंस देखी। इस खास पल को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वंशिका को स्कूल के नाटक में परफॉर्म करते देखना उनके जीवन के सबसे बड़े खुशी के पलों में से एक था। उन्होंने बताया कि स्कूल में वंशिका ने नुक्कड़ नाटक में हिस्सा लिया और उसकी एक्टिंग देखकर उन्हें अपने पुराने दिनों की याद आ गई। खेर ने लिखा, “वंशिका के स्कूल फंक्शन में पेरेंट बनकर जाना और उसे नुक्कड़ नाटक में परफॉर्म करते देखना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी थी। कई साल पहले मैं और सतीश दिल्ली में साथ मिलकर स्ट्रीट प्ले किया करते थे। वंशिका बेहद टैलेंटेड, मेहनती और अच्छी एक्ट्रेस है।” इस दौरान अनुपम खेर ने वंशिका की जमकर तारीफ की और उसके आत्मविश्वास व मेहनत की सराहना की। उन्होंने स्कूल की भी तारीफ करते हुए कहा कि कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छे और व्यवस्थित तरीके से किया गया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी वंशिका के ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होते रहेंगे। अनुपम खेर ने इस मौके की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए, जिनमें वह वंशिका के साथ नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में वह उसकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते दिखाई देते हैं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने स्कूल के स्टाफ, क्रू और अन्य प्रतिभागियों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। गौरतलब है कि 9 मार्च 2023 को सतीश कौशिक का नई दिल्ली में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले यह दुखद खबर साझा की थी। उस समय उन्होंने वादा किया था कि वह सतीश की बेटी वंशिका के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। तभी से वह अक्सर वंशिका के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे। यह 2006 में आई लोकप्रिय फिल्म का सीक्वल है। इसके अलावा वह प्रभास के साथ फिल्म ‘फौजी’ में भी दिखाई देंगे।
T20 World Cup Team of Tournament: Samson, Bumrah Included

स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले कॉपी लिंक ICC ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ी इस टीम में शामिल किए गए हैं। इनमें संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को टीम का ओपनर बनाया गया है। इस टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले एडेन मार्करम को दी गई है। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर भी टीम में शामिल हैं। संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट टीम में संजू सैमसन का ओपनर और बतौर विकेटकीपर नाम हैं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने पांच पारियों में 321 रन बनाए। वह वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन की पारी खेली, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। 3 अर्धशतक बनाने वाले ईशान भी टीम में ईशान किशन ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 317 रन बनाए और 193.29 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी। पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी और फाइनल में अर्धशतक उनकी अहम पारियों में शामिल रही। हार्दिक-जसप्रीत को भी जगह हार्दिक पांड्या को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए टीम में जगह मिली। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और पूरे टूर्नामेंट में 9 विकेट भी लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ मैच में 14 विकेट लिए। फाइनल में उन्होंने 4 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड के 2-2 प्लेयर्स टीम में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान भी शामिल हैं, जो 383 रन के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम और तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी टीम में जगह मिली है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और स्पिनर आदिल राशिद, वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी भी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल हैं। अमेरिका के शैडली वैन शाल्कविक को टीम का 12वां खिलाड़ी चुना गया है। वरुण, सूर्या और अभिषेक टीम में जगह नहीं भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव और इस फॉर्मेट के नंबर-1 बैटर और बॉलर अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह नहीं मिल पाई। सूर्या ने 9 मैच में 242 और अभिषेक ने 8 मैच में 141 रन बनाए। वहीं वरुण चक्रवर्ती के नाम 14 विकेट थे। न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया का कोई खिलाड़ी नहीं फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड के किसी भी प्लेयर को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे से हारकर बाहर होने ऑस्ट्रेलिया के भी किसी भी खिलाड़ी को टीम में नहीं रखा गया है। ——————————— स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026 टी-20 वर्ल्ड कप 2026 कई यादगार पलों के साथ समाप्त हुआ। अहमदाबाद के स्टेडियम में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। 26 तस्वीरों में देखिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के यादगार पल… शुरुआत भारत की ट्रॉफी जीत के साथ… पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Maharashtra Cow Vigilantes Attack Driver, Force Man to Eat Dung

Hindi News National Maharashtra Cow Vigilantes Attack Driver, Force Man To Eat Dung | Pune Highway पुणे22 घंटे पहले कॉपी लिंक AI Generated महाराष्ट्र के पुणे में मुंबई बेंगलुरु हाइवे पर एक ट्रक के समुदाय विशेष हेल्पर को गो रक्षकों ने गोबर खाने के लिए मजबूर किया। साथ ही गोरक्षकों ने ट्रक के ड्राइवर पर भी हमला किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना पिछले हफ्ते 6 मार्च की है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन आरोपियों ने कथित तौर पर ट्रक ड्राइवर और उसके हेल्पर पर हमला किया, यह आरोप लगाते हुए कि वे नकली कागजों पर भैंसों को ले जा रहे थे। मामले में तीन आरोपी शामिल पुलिस ने कहा कि तीन गोरक्षकों बिपाशा उर्फ आकाश मणिकम, हेमंत गायकवाड़, और विराज सोले ने 6 मार्च की सुबह मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर अंबेगांव के पास भैंसों से भरे एक ट्रक को रोका। उन्होंने कहा कि तीनों ने आरोप लगाया कि वे नकली कागजो पर भैंसों को ले जा रहे थे। इसके बाद ट्रक ड्राइवर और हेल्पर के साथ मारपीट की। हेल्पर ने गोबर खिलाए जाने की जानकारी पहले नहीं दी थी पुणे जिले के अंबेगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, हमने शुरू में तीन गौरक्षकों के खिलाफ एक नॉन-कॉग्निजेबल (NC) अपराध दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने दावा किया कि उसके और उसके असिस्टेंट के साथ मारपीट की गई थी। बाद में, एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया जिसमें तीनों आरोपी असिस्टेंट को गाय का गोबर खाने के लिए मजबूर करते और उसके और उसके धर्म के खिलाफ अपमानजनक बातें करते हुए देखे गए। अधिकारी ने कहा, जब हमने ट्रक हेल्पर से पूछा कि जब NC दर्ज किया गया था तो उसने पुलिस को इस घटना के बारे में क्यों नहीं बताया। पुलिस के मुताबिक हेल्पर ने कहा कि वह डर गया था। बाद में, वीडियो और हेल्पर के बयान के आधार पर, पुलिस ने मणिकम, सोले और गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत FIR दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि हमने अब तक मणिकम और गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की जांच चल रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
RailTel Manager Jobs | IDBI Bank 200 Vacancies

Hindi News Career RailTel Manager Jobs | IDBI Bank 200 Vacancies | NIT Patna Openings 1 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी RailTel में मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती की, IDBI बैंक में 200 वैकेंसी की। साथ ही NIT पटना में 38 पदों पर भर्ती की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. RailTel में मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (आरसीआईएल) की ओर से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन और आईटी से जुड़े काम करने होंगे। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) ई – 1 लेवल (सिस्टम एडमिन) 3 मैनजर (टेक्निकल) ई – 2 लेवल (डाटाबेस एडमिन एंड आईटी) 4 सीनियर मैनेजर (टेक्निकल) ई – 3 लेवल (सिस्टम एडमिन एंड आईटी) 2 कुल पदों की संख्या 9 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार (Telecommunication), कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर और कम्युनिकेशन, आईटी, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित किसी भी ब्रांच में बीई/ बीटेक/ बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री। जिन उम्मीदवारों ने एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमसीए (Master of Computer Applications) किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : पद के अनुसार न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 34 साल फीस : जनरल, ओबीसी : 1200 रुपए एससी, एसटी : 600 रुपए सैलरी : डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) – E-1 : 40,000-1,40,000 रुपए प्रतिमाहमैनेजर (टेक्निकल) – E-2 : 50,000-1,60,000 रुपए प्रतिमाह सीनियर मैनेजर (टेक्निकल) – E-3 : 60,000-1,80,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू स्किल टेस्ट/ रिटन टेस्ट ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट railtelindia.com पर जाएं। भर्ती लिंक पर क्लिक करें। पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें। फॉर्म भरकर फीस का भुगतान करें। यूजर आईडी सहित अन्य डॉक्यूेंट्स अपलोड करके इस पते पर भेजें : सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर/एचआर रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 6वीं फ्लोर, ऑफिस ब्लॉक – 2 ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली – 110023 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. IDBI बैंक में 200 पदों पर निकली भर्ती आईडीबीआई बैंक ने 200 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या यूआर 81 एससी 30 एसटी 15 ओबीसी 54 ईडब्ल्यूएस 20 कुल पदों की संख्या 200 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 30 साल उम्र की गणना 1 मार्च 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। सैलरी : 6.14 – 6.50 लाख रुपए सालाना सिलेक्शन प्रोसेस : ऑनलाइन टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर्सनल इंटरव्यू मेडिकल टेस्ट एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 120 मिनट निगेटिव मार्किंग : 0.25 मार्क्स सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या मार्क्स लॉजिकल रीजनिंग, डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन 60 60 इंग्लिश लैंग्वेज 40 40 क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 40 40 जनरल/इकोनॉमी बैंकिग/अवेयरनेस/कंप्यूटर/आईटी 60 60 टोटल 200 200 जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आवेदक का आधार कार्ड शिक्षा के प्रमाण पत्र (10th, 12th Marksheet) पासपोर्ट साइज फोटो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ईमेल आईडी स्थायी निवासी प्रमाण पत्र सिग्नेचर जाति प्रमाण पत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफकेशन लिंक 3. NIT पटना में 38 पदों पर निकली भर्ती नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), पटना ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, टेक्नीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट सहित 38 पदों पर वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mis.nitp.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन भी आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2 असिस्टेंट लाइब्रेरियन 01 सुपरिटेंडेंट 2 टेक्निकल असिस्टेंट 10 टेक्नीशियन 11 जूनियर असिस्टेंट 12 टोटल 38 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट रजिस्ट्रार: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री। असिस्टेंट लाइब्रेरियन: न्यूनतम 60% अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस/इनफॉर्मेशन साइंस/डॉक्यूमेंटेशन साइंस की डिग्री। इसके साथ NET/SLET/SET पास किया हो। टेक्नीशियन: 10वीं पास के साथ आईटीआई या 60% अंकों के साथ 12वीं पास या संबंधित क्षेत्र में इजीनियरिंग की डिग्री। टेक्निकल असिस्टेंट: सिविल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा। असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं पास। साथ में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड टाइपिंग, कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेड शीट पर काम का अनुभव। सुपरिटेंडेंट: बैचलर की डिग्री के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन का नॉलेज हो। फीस : यूआर,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 800 एससी, एसटी : 400 पीडब्ल्यूडी: नि:शुल्क एज लिमिट : न्यूनतम : 27 साल अधिकतम : 38 साल सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी: असिस्टेंट रजिस्ट्रार: 15,600-39,100 रुपए प्रतिमाहअसिस्टेंट लाइब्रेरियन: 15,600-39,100 रुपए प्रतिमाह टेक्नीशियन: 5,200-20,200 रुपए प्रतिमाह टेक्निकल असिस्टेंट: 9,300-34,800 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट: 5,200-20,200 रुपए प्रतिमाह सुपरिटेंडेंट: 9,300-34,800 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट nitp.ac.in पर जाएं। रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें। एनआईटी फैकल्टी रिक्रूटमेंट के अप्लाई बटन पर क्लिक करें। फॉर्म भरें। फीस का भुगतान करें। आगे की जरूरत के लिए फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म के साथ सभी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी स्पीड पोस्ट से इस पते पर भेजें :द रजिस्ट्रारनेशनल इंस्टीट्यूटऑफ पटनाअशोक राजपाथ, पटना – 800005 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. अग्निवीर वायु भर्ती की लास्ट डेट करीब, 10 मार्च तक करें अप्लाई इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु INTAKE 01/27 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रिटन एग्जाम 30-31 मार्च 2026 को होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : इंटरमीडिएट (12वीं) मैथ्स, फिजिक्स और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों। एज लिमिट : अधिकतम 22 साल आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के









