Wednesday, 04 Nov 2026 | 10:45 AM

Trending :

शरीर के लिए वरदान है मल्टीग्रेन आटा, घर पर इन 5 चीजों से करें तैयार, कई समस्याएं हो जाएंगी दूर

authorimg

Last Updated:

Multigrain Flour Benefits: मल्टीग्रेन आटा कई अनाजों के मिश्रण से तैयार होता है और यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है. डाइटिशियन की मानें तो मल्टीग्रेन आटा पाचन सुधारने, वजन कंट्रोल करने और ब्लड शुगर स्टेबल बनाए रखने में मदद करता है. घर पर आसानी से तैयार किया गया यह आटा सेहत सुधारने में कारगर साबित हो सकता है.

Zoom

मल्टीग्रेन आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

Homemade Multigrain Atta Benefits: हमारे शरीर को रोज कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है और ये पोषक तत्व हमें खान-पान से मिलते हैं. आज के समय में खराब खान-पान के कारण लोगों में पोषण की कमी हो जाती है. इसकी वजह से कई बीमारियां पैदा हो रही हैं. अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो हेल्दी डाइट अपनाना बेहद जरूरी है. मल्टीग्रेन आटा एक ऐसा ही विकल्प है, जो कई अनाजों के मिश्रण से तैयार होता है और शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करता है. इसे घर पर आसानी से तैयार करके आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं. अगर आप डायबिटिक हैं, तो यह आटा आपके लिए वरदान है.

क्या होता है मल्टीग्रेन आटा?

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि मल्टीग्रेन आटा एक से ज्यादा अनाजों को मिलाकर बनाया जाता है. मल्टीग्रेन आटे में गेहूं, जौ, बाजरा, रागी और चना जैसी चीजों को मिलाया जाता है. हर अनाज अपने-अपने पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे यह आटा फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स बन जाता है. यह सामान्य गेहूं के आटे की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होता है और लंबे समय तक एनर्जी प्रदान करता है. अगर आप क्रोनिक डिजीज से जूझ रहे हैं, तब भी यह आटा आपके शरीर को मजबूती प्रदान करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

घर पर कैसे बनाएं मल्टीग्रेन आटा?

डाइटिशियन ने बताया कि आप घर पर ही आसानी से 5 मुख्य चीजों से मल्टीग्रेन आटा तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको गेहूं, जौ, बाजरा, रागी और चना की जरूरत होती है. जौ को पाचन के लिए बेहतर माना जाता है. बाजरा कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है. रागी आयरन और हड्डियों के लिए लाभकारी है, जबकि चना प्रोटीन का बढ़िया सोर्स है. इन सभी अनाजों को अच्छी तरह साफ करके हल्का भून लें और फिर चक्की में पिसवा लें. आप अपनी जरूरत के अनुसार इनका अनुपात तय कर सकते हैं, लेकिन गेहूं की मात्रा थोड़ी अधिक रखना बेहतर रहता है.

मल्टीग्रेन आटे के हेल्थ बेनिफिट्स

एक्सपर्ट की मानें तो मल्टीग्रेन आटा कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है. यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है. यह वजन घटाने में सहायक होता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. इस आटे में मौजूद मिनरल्स जैसे कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है और हार्ट डिजीज से बचाता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RBSE 12th Result 2026 Date Live: Scorecards soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 30, 2026/
9:06 am

आखरी अपडेट:30 मार्च, 2026, 09:06 IST संविधान के अनुसार, 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार को...

बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढंककर आईं, गुरबाणी सुनी; पहली यात्रा का अनुभव साझा किया

May 1, 2026/
7:13 am

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचीं। यहां उन्होंने दरबार साहिब...

यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज:हिंसक सीन ज्यादा, कहानी साफ नहीं; ₹1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट से होगा क्लैश

February 20, 2026/
12:50 pm

फिल्म टॉक्सिक का टीजर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं। मेकर्स ने...

India Women vs England Women Live Cricket Score, 2nd T20I: Stay updated with IND-W vs ENG-W Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Bristol. (Picture Credit: X/@BCCIWomen)

May 30, 2026/
6:26 pm

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 18:26 IST सोनारपुर में उत्तेजित भीड़ ने अभिषेक बनर्जी पर हमला कर दिया, लोगों ने उन...

Nehal Wadhera and Shreyas Iyer are building a partnership (Picture credit: AP)

April 4, 2026/
10:36 am

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 10:36 IST उच्च साक्षरता, मजबूत जमीनी स्तर की राजनीति और करीबी एलडीएफ यूडीएफ प्रतियोगिताओं के कारण...

एमपी के संविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत:हाईकोर्ट ने कहा- लाभ से वंचित करना तर्कहीन; वर्गीकरण कर वेतन-सेवा संबंधी लाभ दे सरकार

April 21, 2026/
10:01 pm

मंगलवार का दिन मध्यप्रदेश के लाखों संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। जबलपुर हाईकोर्ट...

अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगा हुआ; 16 मई के करेंट अफेयर्स

May 16, 2026/
4:30 am

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1....

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शरीर के लिए वरदान है मल्टीग्रेन आटा, घर पर इन 5 चीजों से करें तैयार, कई समस्याएं हो जाएंगी दूर

authorimg

Last Updated:

Multigrain Flour Benefits: मल्टीग्रेन आटा कई अनाजों के मिश्रण से तैयार होता है और यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है. डाइटिशियन की मानें तो मल्टीग्रेन आटा पाचन सुधारने, वजन कंट्रोल करने और ब्लड शुगर स्टेबल बनाए रखने में मदद करता है. घर पर आसानी से तैयार किया गया यह आटा सेहत सुधारने में कारगर साबित हो सकता है.

Zoom

मल्टीग्रेन आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

Homemade Multigrain Atta Benefits: हमारे शरीर को रोज कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है और ये पोषक तत्व हमें खान-पान से मिलते हैं. आज के समय में खराब खान-पान के कारण लोगों में पोषण की कमी हो जाती है. इसकी वजह से कई बीमारियां पैदा हो रही हैं. अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो हेल्दी डाइट अपनाना बेहद जरूरी है. मल्टीग्रेन आटा एक ऐसा ही विकल्प है, जो कई अनाजों के मिश्रण से तैयार होता है और शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करता है. इसे घर पर आसानी से तैयार करके आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं. अगर आप डायबिटिक हैं, तो यह आटा आपके लिए वरदान है.

क्या होता है मल्टीग्रेन आटा?

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि मल्टीग्रेन आटा एक से ज्यादा अनाजों को मिलाकर बनाया जाता है. मल्टीग्रेन आटे में गेहूं, जौ, बाजरा, रागी और चना जैसी चीजों को मिलाया जाता है. हर अनाज अपने-अपने पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे यह आटा फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स बन जाता है. यह सामान्य गेहूं के आटे की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होता है और लंबे समय तक एनर्जी प्रदान करता है. अगर आप क्रोनिक डिजीज से जूझ रहे हैं, तब भी यह आटा आपके शरीर को मजबूती प्रदान करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

घर पर कैसे बनाएं मल्टीग्रेन आटा?

डाइटिशियन ने बताया कि आप घर पर ही आसानी से 5 मुख्य चीजों से मल्टीग्रेन आटा तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको गेहूं, जौ, बाजरा, रागी और चना की जरूरत होती है. जौ को पाचन के लिए बेहतर माना जाता है. बाजरा कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है. रागी आयरन और हड्डियों के लिए लाभकारी है, जबकि चना प्रोटीन का बढ़िया सोर्स है. इन सभी अनाजों को अच्छी तरह साफ करके हल्का भून लें और फिर चक्की में पिसवा लें. आप अपनी जरूरत के अनुसार इनका अनुपात तय कर सकते हैं, लेकिन गेहूं की मात्रा थोड़ी अधिक रखना बेहतर रहता है.

मल्टीग्रेन आटे के हेल्थ बेनिफिट्स

एक्सपर्ट की मानें तो मल्टीग्रेन आटा कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है. यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है. यह वजन घटाने में सहायक होता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. इस आटे में मौजूद मिनरल्स जैसे कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है और हार्ट डिजीज से बचाता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket