CSK CEO: Dhoni Full IPL 2026 Season

स्पोर्ट्स डेस्क38 मिनट पहले कॉपी लिंक धोनी IPL में सबसे ज्यादा 278 मैच खेलने वाले प्लेयर हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में पूरा सीजन खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम में धोनी की भूमिका क्या होगी, इसका फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा। मार्च की शुरुआत से कर रहे ट्रेनिंग 44 साल के धोनी मार्च की शुरुआत में ही चेन्नई पहुंच गए थे और टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम ने नए सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। धोनी ने पिछले महीने रांची में हल्के नेट सेशन के साथ अपनी तैयारी शुरू की थी। भूमिका पर फैसला क्रिकेटिंग स्टाफ करेगा CSK CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि धोनी इस सीजन के सभी मैच खेलेंगे। हालांकि उन्हें बल्लेबाज, विकेटकीपर-बल्लेबाज या इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला टीम का क्रिकेटिंग स्टाफ करेगा। संजू सैमसन के आने से उठी थीं अटकलें राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन के CSK में आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि धोनी इस बार कम मैच खेल सकते हैं या सीमित भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि टीम प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि धोनी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। पिछले सीजन में बीच में संभाली थी कप्तानी IPL 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी ने टूर्नामेंट के बीच में टीम की कप्तानी संभाली थी। इसके बावजूद CSK पहली बार IPL इतिहास में अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी। चेन्नई में ही होंगे CSK के सभी मैच विश्वनाथन ने कहा कि टीम अपने सभी घरेलू मैच चेन्नई में ही खेलेगी। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने के बावजूद उन्हें आयोजन को लेकर कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है। वर्ल्ड कप जीत से CSK को मिला आत्मविश्वास विश्वनाथन ने भारत के लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि CSK के खिलाड़ी संजू सैमसन और शिवम दुबे ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहली पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी लपके हैं। —————————— स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ईरानी टीम फुटबॉल वर्ल्डकप खेलने अमेरिका जा सकेगी ईरान फुटबॉल टीम ने फरवरी में अमेरिका के एरिजोना में वर्ल्ड कप की तैयारियां करनी शुरू कर दी थी। टीम ने 7वीं बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। टीम अब तक 3 मैच ही जीत सकी है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
प्रियंका चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की वजह:कहा- खराब माहौल में रहना पसंद नहीं था, ऐश्वर्या राय बच्चन और मिंडी कलिंग से मिली प्रेरणा

‘’खराब माहौल में रहना पसंद नहीं करती।” यह कहना है एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ाका, जिन्होंने हाल ही में बताया कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का रुख क्यों किया। प्रियंका ने कहा कि वह भी ऐश्वर्या राय बच्चन और अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कलिंग की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना चाहती थीं और इसी वजह से उन्होंने नए मौके तलाशने का फैसला लिया। ‘Not Skinny But Not Fat’ पॉडकास्ट में प्रियंका ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने महज 18 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म तमिल भाषा की Thamizhan थी, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार विजय नजर आए थे। प्रियंका ने बताया कि उस समय उन्हें पहली बार स्टारडम की असली ताकत देखने को मिली थी, जब विजय को देखने के लिए सेट पर भारी भीड़ जुट जाती थी। प्रियंका के मुताबिक, करियर की शुरुआत में उन्हें लगता था कि फिल्म इंडस्ट्री का मतलब सिर्फ फेम और लोकप्रियता हासिल करना है। लेकिन समय के साथ उनका नजरिया बदला और उन्होंने समझा कि एक्टिंग सिर्फ शोहरत नहीं, बल्कि एक गंभीर कला भी है। उन्होंने कहा कि अब तक वह करीब 70 फिल्मों में काम कर चुकी हैं और हर प्रोजेक्ट से उन्हें नया अनुभव मिला है। एक्ट्रेस ने यह भी स्वीकार किया कि एक समय ऐसा आया जब उन्हें बॉलीवुड में खुद को सीमित महसूस होने लगा था। उन्हें लगा कि अगर वह एक ही जगह पर रुक गईं तो नए अवसर नहीं मिल पाएंगे। इसी सोच ने उन्हें हॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए प्रेरित किया। प्रियंका ने कहा कि उस दौर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भारतीय कलाकारों की मौजूदगी बहुत कम थी। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन और मिंडी कलिंग जैसी हस्तियां ऐसी थीं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाई। प्रियंका के लिए यह उदाहरण प्रेरणा की तरह था कि भारतीय कलाकार भी दुनिया के मंच पर अपनी जगह बना सकते हैं। प्रियंका का मानना है कि जीवन में कई बार कठिन हालात आते हैं, लेकिन उन परिस्थितियों में फंसे रहना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इंसान लंबे समय तक खराब माहौल में रहता है तो वह उसे सामान्य मानने लगता है, इसलिए समय रहते बदलाव करना जरूरी होता है। आज प्रियंका हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में सक्रिय हैं और एक ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
Punjab LPG Crisis | Domestic Cylinder Booking Halt; Audi Girl Encounter

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की शॉर्टेज और घरेलू सिलेंडर की बुकिंग भी प्रभावित होने से जुड़ी रही। जिससे 10 हजार से ज्यादा शादियों पर संकट मंडराने लगा है। घरेलू गैस की बुकिंग ऑनलाइन अनिवार्य कर दी गई है लेकिन उसका सर्वर ही नहीं चल रहा है। वहीं, चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर ASI से मारपीट से जुड़ी रही, जिसमें उनकी पगड़ी भी उतर गई। वह बैंक एटीएम में झगड़ा सुलझाने के लिए गए थे लेकिन उनकी ही पिटाई हो गई। पंजाब-चंडीगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. कॉमर्शियल सिलेंडर का 3 दिन का स्टॉक बचा, घरेलू की बुकिंग बंद मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब पंजाब में भी दिखने लगा है। प्रदेश में LPG के कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप हो गई है और सिर्फ 2 से 3 दिन का स्टॉक बचा है। इसका असर अब 10 हजार शादियों पर पड़ सकता है और शादियों में खाने की वैरायटी कम होने की आशंका है। गैस एजेंसियां पहले पुरानी बुकिंग क्लियर कर रही हैं, जिससे करीब 7 से 8 दिन की पेंडेंसी चल रही है। लुधियाना और फरीदकोट में सर्वर डाउन होने के कारण घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। फरीदकोट, होशियारपुर और पटियाला समेत कई जिलों में सोमवार से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद है। इधर, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के नंगल और बठिंडा प्लांट में गैस की कमी के कारण यूरिया का प्रोडक्शन रुक गया है। पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद है। जिन लोगों के घरों में शादी या अन्य फंक्शन हैं, उन्हें परेशानी होने लगी है। अगर एक-दो दिन में समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मीटिंग भी बुलाई गई है। जालंधर के लाडोवाली रोड पर ढाबा कर्मचारी धीरेंद्र ने बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडर खत्म था, इसलिए आज ब्लैक में सिलेंडर लिया है। 10 दिन पहले तक ये सिलेंडर 1600 रुपए के करीब था, अब ये 3500 रुपए के करीब मिल रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. वित्तमंत्री छाती ठोक बोले- बदमाशी करता है, जहां मर्जी आ जा पंजाब विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा को लेकर जमकर हंगामा हुआ। वित्तमंत्री हरपाल चीमा तो इस कदर गुस्से में आ गए कि खैहरा से सीधे भिड़ गए। चीमा ने कहा- ऐह बदमाशी करदा, जित्थे मर्जी आ जा, तेरे वरगे बंदिया दी बदमाशी कइयां दी कड्डी आ। इस दौरान चीमा हाथ से अपनी छाती भी ठोकते रहे। इसको लेकर सदन का माहौल खूब गर्मा गया। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं मजदूर के घर पैदा हुआ हूं और अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभा रहा हूं। हम 5 बार बजट पेश कर चुके हैं और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। बाजवा साहब का धन्यवाद, लेकिन इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। यह जिस भी पार्टी में जाता है, वहां गड़बड़ कर देता है। चीमा ने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर पढ़ रहा था कि कहीं लिखा था तेल चोरी की, कहीं तिरपाल चोरी करते पकड़े गए और कहीं 12वीं की डिग्री छिपाते पकड़े गए। अगर मन में चोर हो, तभी चीजें छिपाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डिग्री कहीं भी चेक करवा लो। तेरी तरह नहीं कि किसी और को अपनी जगह बैठाकर पेपर पास कर लिया हो। (पढ़ें पूरी खबर) 3. ASI को थप्पड़ मारे, पगड़ी उतरी, बैंक में झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे चंडीगढ़ के सेक्टर-23 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एटीएम मशीन खराब होने की बात को लेकर एक व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड और बैंक स्टाफ से उलझ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे समझाकर बाहर ले जा रहे थे। तभी उसने एएसआई के साथ हाथापाई कर दी और थप्पड़ मार दिए, जिससे उनकी पगड़ी भी नीचे गिर गई। बाद में मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-24 निवासी अवतार सिंह के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के भाई की ओर से माफी मांगने के बाद पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। (पढ़ें पूरी खबर) 4. ब्लैक ऑडी ने विदेशी युवती को उड़ाया, 14 फीट हवा में उछलकर रोड पर गिरी, मौत मोहाली में ओवरस्पीड ऑडी कार ने पैदल जा रही एक विदेशी युवती को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवती करीब 14 फीट हवा में ऊपर उछलकर रोड के दूसरी ओर जा गिरी। जिससे ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जीरकपुर की वीआईपी रोड पर एमकेयर अस्पताल के सामने मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। मृतका की पहचान मावलूदा के नाम से हुई है। वह तुर्की की रहने वाली है। हादसे का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब मृतका के परिवार से संपर्क किया गया है। तुर्की से उसकी बहन आ रही है। उसके बाद मृतका का पोस्टमॉर्टम होगा। वहीं, यह पूरा हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि ऑडी की टक्कर लगते ही युवती उछलकर रोड पर गिर रही है। चश्मदीदों ने बताया कि विदेशी युवती मावलूदा (37) अपने दोस्त के साथ एमकेयर अस्पताल से पैदल जा रही थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ऑडी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर) 5. दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर ट्रक में घुसी टैक्सी, NRI दंपती की मौत तरनतारन के NRI दंपती की दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट में मौत हो गई। वह अमेरिका से अपने घर तरनतारन लौट रहे
संदीप पाटिल बोले- युवराज को धोनी ने ड्रॉप नहीं कराया:योगराज सिंह ने गलत आरोप लगाए; सचिन और गंभीर विवाद पर भी बात की

भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम चयन से जुड़े कई पुराने विवादों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि युवराज सिंह को टीम से बाहर करने में महेंद्र सिंह धोनी की कोई भूमिका नहीं थी। एक यूट्यूब इंटरव्यू में पाटिल ने कहा, सिलेक्शन मीटिंग, टूर या मैचों के दौरान धोनी ने कभी यह नहीं कहा कि युवराज सिंह को टीम से बाहर किया जाए। पाटिल ने कहा कि युवराज के पिता योगराज सिंह का अपने बेटे के लिए भावुक होना गलत नहीं है, लेकिन इस मामले में आरोप गलत जगह लगाए गए हैं। मैंने तेंदुलकर से फ्यूचर प्लान्स के बारे में पूछा था पाटिल ने 2012 में सचिन तेंदुलकर से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर टेस्ट ड्रॉ के बाद उन्होंने और चयनकर्ता राजेंद्र सिंह हंस ने सचिन से मुलाकात कर उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा था। पाटिल के अनुसार, जब तेंदुलकर को बताया गया कि चयन समिति भविष्य के विकल्प देख रही है तो सचिन इस पर हैरान रह गए थे। हालांकि पाटिल ने स्पष्ट किया कि चयनकर्ताओं ने सचिन को कभी संन्यास लेने के लिए नहीं कहा। पाटिल ने बताया कि बाद में सचिन तेंदुलकर ने खुद संन्यास की घोषणा की और इसकी जानकारी उन्हें फोन पर दी। गंभीर अब भी नाराज, कभी मुझसे बात तक नहीं करते संदीप ने गौतम गंभीर के साथ अपने रिश्तों पर भी बात की। पाटिल के मुताबिक, टीम से बाहर किए जाने के बाद से गंभीर उनसे बात नहीं करते। कई टीवी कार्यक्रमों में साथ बैठने के बावजूद गंभीर उनसे नजर तक नहीं मिलाते। पाटिल ने कहा कि उस समय टीम में बदलाव जरूरी थे और उसी दौर में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला। कोहली-कुंबले विवाद पर कहा- सीनियर प्लेयर्स को संभालने की चुनौती अलग विराट कोहली और अनिल कुंबले के विवाद पर पाटिल ने कहा कि संभव है दोनों की कुछ गलतियां रही हों। उनके मुताबिक, वरिष्ठ खिलाड़ियों को संभालना अलग चुनौती होती है और यदि इसे सही तरीके से न संभाला जाए तो ड्रेसिंग रूम का माहौल प्रभावित हो सकता है। ———————————————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बासित अली बोले-काश अभिषेक जैसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर मोहम्मद आमिर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आमिर को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। आमिर ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खराब फॉर्म के बाद अभिषेक को स्लॉगर कहा था। पढ़ें पूरी खबर
परीक्षा देने जा रहे छात्र की रास्ते में मौत:कटनी में फिट आने से बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कक्षा छठवीं की वार्षिक परीक्षा देने स्कूल जा रहा छात्र रास्ते में अचानक दौरे पड़ने से सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। रास्ते में अचानक आए मिर्गी के दौरे छात्र की पहचान अटारिया गांव निवासी कमलेश कोल के पुत्र लवकुश कोल (13) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह लवकुश अपनी वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अटारिया और बिजौरी गांवों के बीच उसे अचानक तेज दौरे पड़े और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। मुंह से झाग निकलता देख परिजनों को दी सूचना राहगीरों ने बालक को तड़पते देख तुरंत उसके पिता को सूचित किया। पिता कमलेश कोल ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो लवकुश के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे आनन-फानन में बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बचपन से चल रहा था इलाज परिजनों ने बताया कि लवकुश को बचपन से ही मिर्गी के दौरे (फिट) आने की समस्या थी, जिसके लिए उसका नियमित उपचार भी चल रहा था। बुधवार को नियति ने उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का समय भी नहीं दिया और रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। डॉक्टर नीरज विश्वकर्मा ने बताया- बालक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी और प्रथम दृष्टया साक्ष्यों के आधार पर मौत का मुख्य कारण मिर्गी के गंभीर दौरे पड़ना ही प्रतीत हो रहा है।
शकरकंद चाट रेसिपी: क्या आप खाना बनाना चाहते हैं? वर्गीकरण करें शकरकन्द की चटपटी चाट, नहीं वर्गीकरण वजन; बनाना भी है मिनट का काम

11 मार्च 2026 को 17:25 IST पर अपडेट किया गया वजन घटाने वाली स्नैक रेसिपी: अगर आप कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो शकरकंद की चटपटी चाट एक शानदार सूची में शामिल है। यह स्वाद में भी लाजवाब है और बनाना भी बेहद आसान है। आप इसे शाम के बासमती या हल्की भूख वाली लंबाई पर भी कभी बना सकते हैं।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सिर्फ 15.1 ओवर में हराया:पहले वनडे में 8 विकेट से जीत हासिल की; नाहिद राणा ने 5 विकेट लिए

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले वनडे में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई थी। बांग्लादेशी पेसर नाहिद राणा ने 5 विकेट लिए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 115 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। तंजिद हसन तमीम ने नाबाद 67 रन की तेज पारी खेली। तंजिद हसन की फिफ्टी 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और सैफ हसन 4 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार बने। इसके बाद तंजिद हसन तमीम और नजमुल हुसैन शांतो ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर मैच लगभग एकतरफा कर दिया। तंजिद हसन ने 42 गेंद में 7 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 67 रन बनाए। वहीं नजमुल हुसैन शांतो ने 33 गेंद में 27 रन बनाए। अंत में लिटन दास 3 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम ने 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। नाहिद राणा के 5 विकेट इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके। कप्तान मेहदी हसन मिराज ने भी 10 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक विकेट मिला। अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी पाकिस्तान की पारी पाकिस्तान की शुरुआत ठीक रही और पहले विकेट के लिए साहिबजादा फरहान और माज सादाकत ने 41 रन जोड़े। फरहान ने 27 और सादाकत ने 18 रन बनाए, लेकिन इसके बाद टीम लगातार विकेट गंवाती रही। नाहिद राणा ने फरहान को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इसके बाद उन्होंने शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा को भी पवेलियन भेज दिया। उनकी गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान का टॉप और मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया। फहीम अशरफ के 37 रन पाकिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। हुसैन तलत 4, अब्दुल समद 0 और कप्तान शाहीन अफरीदी 4 रन बनाकर आउट हो गए। आखिर में ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने 47 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए, जो टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी रही। आखिरी विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी पाकिस्तान की टीम एक समय 82 रन पर 9 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद फहीम अशरफ और अबरार अहमद ने आखिरी विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 114 तक पहुंचाया। अबरार अहमद 10 गेंद में खाता खोले बिना नाबाद रहे। पाकिस्तान के चार खिलाड़ियों का वनडे डेब्यू इस मैच में पाकिस्तान की ओर से चार खिलाड़ियों ने वनडे डेब्यू किया। टीम के लिए अब्दुल समद, माज सादाकत, साहिबजादा फरहान और शामिल हुसैन ने पहली बार वनडे मैच खेला। हालांकि डेब्यू मैच में ये खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सके। फरहान ने 27 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए, जबकि माज सादाकत ने 18 रन बनाए। वहीं शामिल हुसैन 4 रन और अब्दुल समद बिना खाता खोले आउट हो गए। बॉयकॉट के बाद पहला मैच खेल रही बांग्लादेश टीम बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के बॉयकॉट के बाद पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में उतरी है। टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत यात्रा से इनकार कर दिया था। टीम का कहना था कि मौजूदा परिस्थितियों में खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर चिंताएं हैं, इसलिए टूर्नामेंट में हिस्सा लेना संभव नहीं है। इसके बाद बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हटा दिया गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में खेला गया यह वनडे उसी फैसले के बाद बांग्लादेश का पहला इंटरनेशनल मुकाबला रहा। ———————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ईरानी टीम फुटबॉल वर्ल्डकप खेलने अमेरिका जा सकेगी ईरान फुटबॉल टीम ने फरवरी में अमेरिका के एरिजोना में वर्ल्ड कप की तैयारियां करनी शुरू कर दी थी। टीम ने 7वीं बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। टीम अब तक 3 मैच ही जीत सकी है। पढ़ें पूरी खबर…
India Ramps Up Russia Crude Oil Bookings Amid Middle East Tensions

नई दिल्ली21 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान-इजराइल में जारी जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज रूट बंद हो गया है। ऐसे में कच्चे तेल की सप्लाई बंद होने के बाद भारत करीब 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल रूस से खरीदेगा। यह दावा ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों ने रूस से तेल के एग्रीमेंट किए हैं। हाल ही में अमेरिका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल के शिपमेंट्स खरीदने के लिए भारत को 30 दिन (3 अप्रैल तक) की छूट देने का दावा किया था। हालांकि, इस पर भारतीय अधिकारी कह चुके हैं कि भारत तेल खरीदने के लिए किसी भी देश की इजाजत पर निर्भर नहीं है। एशियाई समुद्री सीमा में फंसा तेल खरीदा कार्गो शिप्स रूस से कच्चा तेल टैंकरों में भरकर एशियाई देशों के आसपास वेटिंग मोड में खड़ी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ के जरिए होने वाली तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। ऐसे में भारतीय रिफाइनर्स ने उन रूसी जहाजों को सुरक्षित किया है जो पहले से ही एशियाई समुद्र में मौजूद थे, लेकिन उन्हें खरीदार नहीं मिल रहे थे। ट्रेडर्स का कहना है कि इंडियन ऑयल ने करीब 1 करोड़ बैरल और रिलायंस ने भी कम से कम 1 करोड़ बैरल तेल खरीदा है। बाकी बचा हुआ तेल अन्य भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने लिया है। रास्ते में ही जहाजों ने भारत की ओर मोड़ा रुख शिपिंग डेटा से पता चला है कि रूसी जहाज ‘मायलो’ और ‘सारा’ जैसे कई बड़े तेल टैंकर, जो पहले सिंगापुर की ओर जा रहे थे, उन्होंने अब भारत के बंदरगाहों की तरफ अपना रास्ता मोड़ लिया है। अमेरिकी छूट मिलने के तुरंत बाद इन जहाजों के डेस्टीनेशन बदल दिए गए। रूस ने इस बार यूराल्स, ESPO और वरान्डे जैसे ग्रेड का तेल ऑफर किया है। सऊदी और इराक से घटाकर फिर रूस पर फोकस पिछले कुछ महीनों में भारत ने रूस से तेल की खरीद कम कर दी थी और इसकी जगह सऊदी अरब और इराक से ज्यादा तेल लेना शुरू किया था। आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में रूस से आयात घटकर 10.6 लाख बैरल प्रति दिन रह गया था, जो कि 2024 के मध्य में 20 लाख बैरल प्रति दिन से ज्यादा था। अब मिडिल ईस्ट संकट की वजह से एक बार फिर भारत ने रूस की तरफ रुख किया है, ताकि देश में ऊर्जा की किल्लत न हो। जरूरत का 70% कच्चा तेल अब दूसरे रास्तों से आएगा ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को ब्लॉक कर दिया है, जहां से दुनिया की 20% तेल सप्लाई होती है। वहीं, भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% एलएनजी इसी रास्ते से मंगाता है, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए भारत ने अपनी रणनीति बदल ली है और इस विवादित रास्ते पर निर्भरता कम कर दी है। वहीं, भारतीय कंपनियां जल्द से जल्द अपना स्टॉक भरना चाहती हैं। 10% की बढ़ोतरी: भारत ने उन रास्तों से होने वाले कच्चे तेल के आयात में 10% की बढ़ोतरी की है, जो होर्मुज के दायरे में नहीं आते। नया रूट: पहले भारत अपनी जरूरत का 60% कच्चा तेल होर्मुज के अलावा अन्य रास्तों से मंगाता था, जिसे अब बढ़ाकर 70% कर दिया गया है। इससे खाड़ी देशों में छिड़ी जंग का असर भारत की सप्लाई चेन पर कम पड़ेगा। बता दें कि भारत अपनी जरूरत का करीब 85-90% कच्चा तेल 40+ देशों से मंगाता है। ईरान ने भरोसा दिया: होर्मुज से कार्गो मूवमेंट जल्द शुरू होगा सरकार ने ये संकेत भी दिए हैं कि होर्मुज रूट के पास जहाजों की आवाजाही जल्द ही शुरू हो सकती है। ईरान का रुख: सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने वादा किया है कि वह अपने पड़ोसी देशों को तब तक निशाना नहीं बनाएगा, जब तक कि उनके इलाके से ईरान पर हमला न हो। ग्लोबल ऑफर: भारत के लिए अच्छी बात यह है कि दुनिया के कई अन्य देश भी उसे तेल और LNG सप्लाई करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि भारत के पास अभी LNG का सरप्लस स्टॉक मौजूद है। देश में तेल का भंडार बढ़ा, सरकार का बढ़ा कॉन्फिडेंस पश्चिम एशिया में चल रही उथल-पुथल के बावजूद भारत की एनर्जी सिक्योरिटी मजबूत हुई है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, हालिया समीक्षा में तेल के स्टॉक के स्तर में सुधार देखा गया है। स्टॉक की स्थिति: सूत्रों के मुताबिक, “भारत की एनर्जी स्टॉक पोजीशन बेहतर हो रही है। जैसे-जैसे हालात सुधर रहे हैं, इससे हमारा कॉन्फिडेंस भी बढ़ रहा है।” रिव्यू मीटिंग: इंटरनल रिव्यू मीटिंग्स में भी यह बात सामने आई है कि भारत का एनर्जी स्टॉक पहले के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में पहुंच गया है। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत: ईरान जंग के कारण अमेरिका ने 3 अप्रैल तक रियायत दी, क्रूड ऑयल की कीमत 89 डॉलर के पार भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का संकट फिलहाल खत्म हो गया है, क्योंकि भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिन का स्पेशल लाइसेंस दिया है। ये लाइसेंस 3 अप्रैल तक वैलिड रहेगा। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने 6 मार्च को बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
शतरंज का नन्हा जादूगर; दुनिया का नंबर-1 खिलाड़ी:तमिज अमुधन 2000 ईलो रेटिंग पार करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी, आठ साल की उम्र में जीती कार

तमिलनाडु के तमिज अमुधन इस समय विश्व शतरंज जगत में चर्चा का केंद्र है। मात्र 9 साल की उम्र में तमिज न केवल अंडर-9 कैटेगरी में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं, बल्कि वे इस उम्र में 2000 ईलो रेटिंग पार करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। तमिज ने महज चार साल की उम्र में चचेरे भाइयों को देखकर शतरंज सीखना शुरू किया था। उनके भीतर खेल की सहज समझ इतनी गहरी थी कि एक जिला स्तरीय टूर्नामेंट के दौरान कल्लाकुरिची के एक बस ड्राइवर रविचंद्रन की नजर उन पर पड़ी। रविचंद्रन पार्ट-टाइम शतरंज कोचिंग भी देते थे। उन्होंने देखा कि बिना किसी औपचारिक ट्रेनिंग के भी इस छोटे से बच्चे ने अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। एथेंस ऑफ द ईस्ट शतरंज टूर्नामेंट में रविचंद्रन ने सिल्वर मेडल जीता रविचंद्रन ने तमिज की प्रतिभा को पहचान लिया और उन्हें मुफ्त में कोचिंग देने का फैसला किया। इसके बाद तमिज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 6 साल की उम्र में उन्होंने स्टेट अंडर-9 टूर्नामेंट में 9 में से 9 अंक हासिल कर सबको हैरान कर दिया। यह उनके करियर का पहला बड़ा ‘ब्रेक’ था। तमिज के करियर का सबसे यादगार पल पिछले साल आया। ‘एथेंस ऑफ द ईस्ट’ शतरंज टूर्नामेंट में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। पुरस्कार के रूप में इस 8 साल के बच्चे को कार दी गई। किसी भी एथलीट के लिए इतनी कम उम्र में ऐसा पुरस्कार जीतना एक दुर्लभ उपलब्धि है। तमिज की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का असाधारण बलिदान है। पिता सरकारी नौकरी में हैं और साधारण कृषि पृष्ठभूमि से आते हैं। तमिज की बेहतर ट्रेनिंग के लिए परिवार ने एक कठिन फैसला लिया। तमिज की मां उनके साथ 350 किलोमीटर दूर दूसरे शहर में रहती हैं ताकि ट्रेनिंग बाधित न हो। वहीं, पिता घर पर 10 साल की बेटी उथिशा के साथ रहते हैं। तमिज के पिता स्वीकार करते हैं कि शतरंज महंगा खेल है। यात्रा, रहने, एंट्री फीस और कोचिंग का खर्च उठाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण है। तमिज के पिता का कहना है कि अगर उन्हें पहले पता होता कि इस क्षेत्र में इतना खर्च आता है, तो शायद वे इस खेल को नहीं चुनते। लेकिन अब जब वह नंबर-1 खिलाड़ी है, तो हम उसे बीच रास्ते में नहीं छोड़ सकते। तमिज की इस यात्रा को जारी रखने के लिए अब उन्हें किसी बड़े प्रायोजक की जरूरत है। आर्थिक तंगी के कारण वे कई बार नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे।
ज्यादा प्यास लगना किस बीमारी का संकेत? किडनी, लिवर या थायराइड, जानें किसका खतरा

Last Updated:March 11, 2026, 16:55 IST अगर आपको बिना किसी खास वजह के बार-बार प्यास लगती है और बार-बार पानी पीने के बाद भी राहत नहीं मिलती, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जरूरत से ज्यादा प्यास लगना शरीर में किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है. फोटो AI से जेनरेट की गई है. गर्मी या ज्यादा मेहनत करने के बाद प्यास लगना सामान्य बात है, लेकिन अगर बिना वजह बार-बार प्यास लग रही है और बार-बार पानी पीने के बाद भी राहत नहीं मिलती, तो यह शरीर में किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. डॉक्टर इस स्थिति को पॉलिडिप्सिया (Polydipsia) कहते हैं, जिसमें व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा प्यास लगती है. कई बार इसके पीछे शरीर में सोडियम की कमी (Sodium Deficiency) भी जिम्मेदार हो सकती है. किडनी, लिवर या थायराइड से इसका कोई लेना देना नहीं है. WebMd की रिपोर्ट के अनुसार, सोडियम शरीर के लिए एक जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है जो शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने, नसों के कामकाज और मांसपेशियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है. जब शरीर में सोडियम का स्तर कम हो जाता है, तो शरीर पानी के संतुलन को बनाए रखने के लिए बार-बार प्यास का संकेत देता है. इसी कारण व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा प्यास लगने लगती है. डॉक्टरों के अनुसार जब शरीर में सोडियम का स्तर कम हो जाता है, तो शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ जाता है. इस स्थिति को हाइपोनेट्रेमिया (Hyponatremia) कहा जाता है. इसमें शरीर के तरल पदार्थों का संतुलन गड़बड़ा जाता है, जिससे व्यक्ति को बार-बार प्यास लग सकती है. कई बार यह समस्या तब भी होती है जब व्यक्ति बहुत ज्यादा पानी पीता है लेकिन शरीर में पर्याप्त नमक या इलेक्ट्रोलाइट नहीं पहुंच पाते. ऐसे में शरीर खुद ही प्यास का संकेत देकर संतुलन बनाने की कोशिश करता है. सोडियम की कमी के अन्य लक्षणसोडियम की कमी केवल प्यास बढ़ाने तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि इसके साथ कई और लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. इनमें सिरदर्द, थकान, कमजोरी, चक्कर आना, मांसपेशियों में ऐंठन, मतली और कभी-कभी भ्रम की स्थिति भी शामिल हो सकती है. गंभीर मामलों में यह समस्या दिमाग पर भी असर डाल सकती है. इसलिए अगर किसी व्यक्ति को लगातार ज्यादा प्यास लग रही हो और इसके साथ ये लक्षण भी दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है. किन लोगों में ज्यादा होती है यह समस्यास्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सोडियम की कमी की समस्या उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है जो अत्यधिक पसीना बहाते हैं, जैसे खिलाड़ी या भारी शारीरिक मेहनत करने वाले लोग. इसके अलावा कुछ दवाइयां, किडनी की समस्या, हार्मोनल असंतुलन या बहुत ज्यादा पानी पीना भी शरीर में सोडियम की कमी का कारण बन सकता है. गर्मियों में लगातार पसीना आने से भी शरीर से सोडियम बाहर निकल जाता है, जिससे प्यास ज्यादा लगने लगती है. About the Author Vividha Singh विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें Location : Delhi,Delhi,Delhi First Published : March 11, 2026, 16:52 IST









