Monday, 24 Aug 2026 | 04:58 AM

Trending :

EXCLUSIVE

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

डायरेक्टर आदित्य धर और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में रिकॉर्ड बना दिया। ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए करीब ₹27.13 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने ‘दे कॉल हिम ओजी’ (₹23 करोड़) और ‘बाहुबली 2’ (₹22 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। यह कलेक्शन ‘स्त्री 2’ के ₹8.5 करोड़ के मुकाबले लगभग तीन गुना है। आमतौर पर निर्माता प्रदर्शन से पहले दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए कुछ चुनिंदा पेड प्रीव्यू शो रखते हैं। 19 मार्च को धुरंधर 2 रिलीज होगी। इससे पहले 18 मार्च को देशभर में 9550 पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं। इसकी 5.38 लाख टिकटें बिक चुकी हैं। मुंबई में एक टिकट की कीमत 3100 रुपए तक रही, जबकि दिल्ली में 2400 रुपए रही। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही भारत में ₹27.13 करोड़ कमा चुकी है। यदि पहले से ब्लॉक की गई टिकटों को जोड़ लें तो कमाई ₹31.9 करोड़ तक पहुंच जाएगी। दुनियाभर में बुक हुए पेड प्रीव्यू शो की कमाई देखें तो यह ₹60 करोड़ तक पहुंचती है। अमेरिका में 690 स्थानों पर 1765 शो रखे गए हैं। इनके 67 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। पूरे उत्तरी अमेरिका में कमाई 13.1 लाख डॉलर (₹12.12 करोड़) हो चुकी है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक धुरंधर 2 हिंदी फिल्म इतिहास का नया बेंचमार्क गढ़ने जा रही है। रिलीज के पहले दिन 19 मार्च को फिल्म ₹200 करोड़ की वैश्विक कमाई कर सकती है। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। फिल्म को पांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है।

जंग के बीच लंदन में घर खोजना मुश्किल:एक हफ्ते का किराया 3-4 लाख रुपए; लेबनान में 2 लाख बच्चे बेघर, 20 PHOTOS

जंग के बीच लंदन में घर खोजना मुश्किल:एक हफ्ते का किराया 3-4 लाख रुपए; लेबनान में 2 लाख बच्चे बेघर, 20 PHOTOS

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। इस बीच मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण बड़ी संख्या में ब्रिटिश प्रवासी दुबई से वापस लौट रहे हैं। इसके चलते लंदन में किराए के घरों की मांग अचानक बढ़ गई है। डेली मेल के मुताबिक, कई लोग सुरक्षा के कारण जल्दी शिफ्ट होना चाहते हैं और एक हफ्ते के लिए 3 से 4 लाख रुपए तक देने को तैयार हैं। वहीं, हमलों के कारण ईरान में लगभग 20,000 नागरिक इमारतें प्रभावित हुईं, जिसमें 16,000 घर शामिल थे। 77 स्वास्थ्य सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई, 65 स्कूल तबाह हुए। लेबनान में भी इजराइली हमले जारी है, जिसके कारण करीब 8 लाख लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। अल जजीरा के मुताबिक इनमें 2 लाख से ज्यादा बच्चे हैं। 20 तस्वीरों में जंग से बदहाल जिंदगी…. जंग के बीच बचपन हमले की तस्वीरें लंदन में किराया संकट अस्पताल पर हमला जंग में हजारों घर तबाह ———————– ये खबर भी पढ़ें… ईरान बोला- नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक: उन्हें कोई चोट नहीं; ट्रम्प बोले- बाकी देश भी होर्मुज स्ट्रेट की जिम्मेदारी लें अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। इस बीच ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। पूरी खबर पढ़ें…

पपीते के पत्तों का चमत्कारी लाभ, छिपा है इन 5 गंभीर बीमारियों का इलाज, आयुर्वेदाचार्य ने दी जानकारी

perfGogleBtn

Last Updated:March 15, 2026, 09:10 IST कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ लड़ाई में भी राका बाबा इन पत्तों की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हैं. उनके अनुभव के अनुसार, पपीते के पत्तों में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं जो ट्यूमर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सहायक हो सकते हैं. विशेष रूप से यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को जबरदस्त तरीके से बूस्ट करता है. प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य राका बाबा का कहना है कि प्रकृति ने हमें पपीते के रूप में एक अनमोल औषधीय उपहार दिया है. उनके अनुसार, पपीते के पत्ते केवल एक साधारण वनस्पति नहीं, बल्कि पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं. आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती बीमारियों के बीच, इन पत्तों का सही और संतुलित उपयोग कई गंभीर रोगों को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है. डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों में राका बाबा पपीते के पत्तों के रस को रामबाण मानते हैं।.वे बताते हैं कि जब शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरने लगती है, तब इन पत्तों का अर्क जादू की तरह काम करता है. यह रक्त कोशिकाओं के निर्माण की प्रक्रिया को तेज कर मरीज को बहुत कम समय में रिकवरी प्रदान करता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए राका बाबा एक विशेष सलाह देते हैं. उनके अनुसार, पपीते के पत्तों में ऐसे सक्रिय यौगिक होते हैं जो शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करते हैं. इसका नियमित और सीमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है, जिससे मधुमेह के रोगियों को काफी राहत मिलती है. Add News18 as Preferred Source on Google पाचन तंत्र की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए पपीते के पत्तों का काढ़ा किसी वरदान से कम नहीं है. बाबा बताते हैं कि इसमें मौजूद ‘पपेन’ और ‘काइमोपपेन जैसे एंजाइम भोजन को पचाने में सहायक होते हैं. यह कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं को दूर कर मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर ऊर्जावान रहता है. पाचन तंत्र की समस्याओं के लिए पका पपीता भी फायदेमंद होता है. यह पेट साफ रखता है. यह कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं को दूर कर मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर ऊर्जावान रहता है. कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ लड़ाई में भी राका बाबा इन पत्तों की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हैं. उनके अनुभव के अनुसार, पपीते के पत्तों में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं जो ट्यूमर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सहायक हो सकते हैं. विशेष रूप से यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को जबरदस्त तरीके से बूस्ट करता है. अंत में राका बाबा सावधानी बरतने की सलाह भी देते हैं. वे कहते हैं कि पपीते के पत्तों का सेवन हमेशा ताजे पत्तों से बने जूस या काढ़े के रूप में ही करना चाहिए. हालांकि, इसकी मात्रा व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और उम्र पर निर्भर करती है, इसलिए किसी विशेषज्ञ के परामर्श के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. First Published : March 15, 2026, 09:10 IST

हरियाणा बाल आयोग ने सिंगर बादशाह को तलब किया:सिंगर- निर्देशकों को नोटिस भेजा, 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर विवाद

हरियाणा बाल आयोग ने सिंगर बादशाह को तलब किया:सिंगर- निर्देशकों को नोटिस भेजा, 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर विवाद

बॉलीवुड रेपर एवं सिंगर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) की मुश्किलें अब लगातार बढ़ती जा रही है। हरियाणा राज्य महिला आयोग के बाद अब हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) ने भी शिकंजा कस दिया है। बाल आयोग ने हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो ‘टटीरी’ में स्कूली बच्चों के चित्रण और शिक्षा के प्रति उनके व्यवहार को गलत तरीके से पेश करने के आरोप में बादशाह को नोटिस जारी किया है। साथ ही वीडियो के निर्देशकों को भी नोटिस भेजकर तलब किया है। आयोग ने इस वीडियो के दृश्यों को बच्चों के मनोविज्ञान और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ माना है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिस ईमेल और आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से भेजा गया है, जिसे ‘सफिशिएंट सर्विस’ (पर्याप्त तामील) माना जाएगा। ये है पूरा मामला गायक बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’ सोशल मीडिया पर चर्चा में है, लेकिन इसकी सामग्री को लेकर बाल अधिकार आयोग को कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों के आधार पर आयोग ने खुद संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की है। आयोग के अनुसार, वीडियो में कुछ ऐसे दृश्य फिल्माए गए हैं जो छात्रों के बीच अनुशासनहीनता को बढ़ावा देते प्रतीत होते हैं। आयोग की मुख्य आपत्तियां इन लोगों को भेजा गया है नोटिस आयोग ने सीपीआरसी अधिनियम 2005 की धारा 13 (1)(c) और (i) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित को नोटिस सर्व किया है। आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया (बादशाह)- टीएम वेंचर्स के माध्यम से। माही संधू और जोबन संधू- टटीरी म्यूजिक वीडियो के निर्देशक। बटुगेदरप्रोस- प्रोडक्शन हाउस। और आलाप गोशर- सीईओ और सह-संस्थापक, टीएम वेंचर्स। आयोग का तर्क और कानूनी आधार आयोग के सचिव और सलाहकार (बाल संरक्षण) के माध्यम से जारी इस नोटिस में कहा गया है कि मनोरंजन के नाम पर बच्चों के भविष्य और उनके आचरण के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। आयोग का मानना है कि बादशाह जैसे बड़े कलाकार के करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हैं। ऐसे में इस तरह का चित्रण छात्रों को पढ़ाई छोड़ने या स्कूल में गलत व्यवहार करने के लिए प्रेरित कर सकता है। 7 दिन में मांगा जवाब नोटिस में निर्देशक माही संधू और जोबन संधू को भी कटघरे में खड़ा किया गया है। आयोग का कहना है कि वीडियो के रचनात्मक निर्देशन की जिम्मेदारी उनकी थी, इसलिए उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि वीडियो की सामग्री बाल अधिकारों या उनके नैतिक विकास का उल्लंघन न करे। आयोग ने सभी संबंधित पक्षों को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए 7 दिन का समय दिया है। आगामी कार्रवाई और जवाबदेही आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित 7 दिनों की समय सीमा के भीतर आयोग को संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो आगे की कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें वीडियो के विवादास्पद हिस्सों पर प्रतिबंध लगाने, वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने या कानूनी दंड के निर्देश शामिल हो सकते हैं। यह मामला मनोरंजन उद्योग के लिए एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है कि वे बच्चों से जुड़ी सामग्री या पात्रों का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। हरियाणा बाल अधिकार आयोग ने यह साफ कर दिया है कि वे राज्य में बच्चों के हितों और उनकी गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुरहानपुर में 4 घंटे बिजली आपूर्ती ठप:सी.के.ग्रीन्स, वल्लभ नगर, गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में सप्लाई ठप

बुरहानपुर में 4 घंटे बिजली आपूर्ती ठप:सी.के.ग्रीन्स, वल्लभ नगर, गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में सप्लाई ठप

बुरहानपुर में रविवार, 15 मार्च को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री (शहर) ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार 11 केवी सी.के. ग्रीन फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। इसी कारण निर्धारित समय के दौरान बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इन इलाकों में सप्लाई रहेगी ठप बिजली कटौती से सी.के. ग्रीन्स कॉलोनी, बीज निगम बहादरपुर रोड, वल्लभ नगर, गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी और चाणक्यपुरी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली कंपनी ने बताया कि रखरखाव कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में कमी या बढ़ोतरी भी की जा सकती है। इसलिए लोगों से आवश्यक तैयारी रखने की अपील की गई है।

ईरान बोला- नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक:उन्हें कोई चोट नहीं; ट्रम्प बोले- बाकी देश भी होर्मुज स्ट्रेट की जिम्मेदारी लें

ईरान बोला- नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक:उन्हें कोई चोट नहीं; ट्रम्प बोले- बाकी देश भी होर्मुज स्ट्रेट की जिम्मेदारी लें

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। इस बीच ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि खामेनेई सामान्य रूप से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इस बीच ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल लेने वाले देशों को इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका अन्य देशों के साथ मिलकर इस रास्ते को सुरक्षित रखने के लिए काम करेगा। होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का व्यापार होता है। LPG ला रहे 2 भारतीय जहाजों ने होर्मुज पार किया खाड़ी देशों से LPG लेकर आ रहे भारत के दो जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर गए हैं। ईरान ने एक दिन पहले इन जहाजों को गुजरने की अनुमति दी थी और अब ये भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहे हैं। शिपिंग जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा के मुताबिक भारतीय झंडे वाले LPG कैरियर शिवालिक और नंदा देवी ने शनिवार होर्मुज स्ट्रेट पार किया। दोनों जहाज कुल 92,700 टन LPG लेकर भारत आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जहाज गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे हैं और इनके अगले 2–3 दिनों में भारत पहुंचने की संभावना है। ये दोनों जहाज उन 24 जहाजों में शामिल थे, जो मिडिल-ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से में फंस गए थे। इससे पहले भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने शुक्रवार को कहा था कि ईरान ने कई भारतीय जहाजों को इस जलमार्ग से गुजरने की अनुमति दी है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कुल कितने जहाजों को अनुमति दी गई। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

सामाजिक पेंशन के आवेदन 31 मार्च तक

Google Preferred Source CTA

सागर| सामाजिक न्याय व निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा 12 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन लोगों को दी जा रही हैं। संकल्प से समाधान अभियान के तहत वार्ड और गांवों में शिविर लगाकर तथा डोर-टू-डोर जाकर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। लोग इन पेंशन योजनाओं के पात्र होने पर आवेदन कर सकते हैं। 31 मार्च तक यह अभियान चलेगा। पीएससी कोचिंग के लिए आवेदन बुलाए सागर| राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, सिरोंजा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क ऑफलाइन कोचिंग के आवेदन बुलाए हैं। प्रदेश के मूलनिवासी आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तारीख 23 मार्च है।

Punjab Police Jobs & IDBI Bank Vacancies This Week

Punjab Police Jobs & IDBI Bank Vacancies This Week

Hindi News Career Punjab Police Jobs & IDBI Bank Vacancies This Week 47 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 7,761 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू; इलाहाबाद हाईकोर्ट में 195 भर्ती, IOCL में 405 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: रेल व्हील फ्रैक्ट्री में 192 पदों पर निकली भर्ती; DRDO में 35 वैकेंसी, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 105 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; IRCTC में 43 भर्ती, हिमाचल प्रदेश में टीचर की 600 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी:MP-राजस्थान, यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट; पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से तापमान गिरने के आसार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी:MP-राजस्थान, यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट; पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से तापमान गिरने के आसार

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में भी ऐसी ही चेतवानी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक अगरे 3-4 दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। इधर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के पूर्वी क्षेत्र में ओले गिरने के भी आसार हैं। इससे पहले इन राज्यों में हीटवेव के कारण तापमान 40°C तक पहुंच गया था। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का मौसम जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी लेकिन कुछ दिनों बाद गर्मी में बढ़ोतरी देखी जाएगी। क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ… पश्चिमी विक्षोभ मौसम की एक ऐसा सिस्टम है जो भारत के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं लेकर आता है। इसे अंग्रेजी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहा जाता है। यह हवा और बादलों का एक समूह होता है जो पश्चिम दिशा से (यूरोप, भूमध्य सागर क्षेत्र से) चलकर अफगानिस्तान-पाकिस्तान होते हुए भारत तक आता है। जब यह भारत पहुंचता है, तो उत्तर भारत में बारिश और हिमालय में बर्फबारी करवाता है। उदाहरण से समझें… मान लीजिए आसमान में बादलों का एक झुंड पश्चिम से चलता हुआ आता है। जैसे ही यह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों से टकराता है, पहाड़ों में बर्फबारी होती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। कब ज्यादा सक्रिय होता है… अगले 2 दिन मौसम का हाल…

Rajya Sabha Elections 2026 | Odisha BJP Congress Resort Politics MLA Horse Trading

Rajya Sabha Elections 2026 | Odisha BJP Congress Resort Politics MLA Horse Trading

Hindi News National Rajya Sabha Elections 2026 | Odisha BJP Congress Resort Politics MLA Horse Trading भुवनेश्वर5 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा ने शनिवार रात को 2 बसों से अपने विधायकों को पारादीप भेजा। ओडिशा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद सुजीत कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के समर्थन में रणनीति बनाने के लिए यह कदम उठाया है। शनिवार शाम भुवनेश्वर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक के बाद मंत्री और विधायक दो लग्जरी बसों से पारादीप के लिए रवाना हुए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभी विधायक पारादीप में दिलीप राय के होटल में ठहरेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने भी अपने आठ विधायकों को बेंगलुरु के वंडरला रिजॉर्ट भेजा था। ओडिशा की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है, जिसमें भाजपा को दो और बीजेडी को एक सीट मिलने की संभावना है। चौथी सीट के लिए दिलीप राय और डॉ. दत्तेश्वर होता के बीच मुकाबला माना जा रहा है। राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 10 राज्यों में चुनाव 16 मार्च को होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी। भाजपा बोली- पारादीप में वोटिंग ट्रेनिंग देंगे खाद्य आपूर्ति मंत्री केसी पात्रा और कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि 16 मार्च के राज्यसभा चुनाव में भाजपा को चार में से तीन सीटें जीतने का भरोसा है और वोट अमान्य न हों, इसके लिए विधायकों को पारादीप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाजपा ने डिप्टी चीफ व्हिप पी.के. देब को मतदान के लिए अधिकृत एजेंट बनाया है। वहीं ओडिशा विधानसभा में शनिवार को मॉक ड्रिल भी हुई, क्योंकि 147 सदस्यीय सदन में 84 विधायक पहली बार चुने गए हैं, इसलिए प्रशिक्षण जरूरी माना गया। बीजेडी ने हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया बीजेडी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई। उन्होंने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश का आरोप लगाया है। पटनायक ने इससे पहले पार्टी विधायकों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर उन्हें 13 और 14 मार्च को प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा था। कांग्रेस का अपने विधायक से संपर्क टूटा मोहना से कांग्रेस विधायक दशरथी गोमांगो से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम ने कहा कि उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। वहीं बाराबती-कटक से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने बीजेडी समर्थित उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता को समर्थन देने के पार्टी फैसले पर नाराजगी जताई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…