Saturday, 25 Jul 2026 | 11:40 PM

Trending :

EXCLUSIVE

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

डायरेक्टर आदित्य धर और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में रिकॉर्ड बना दिया। ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए करीब ₹27.13 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने ‘दे कॉल हिम ओजी’ (₹23 करोड़) और ‘बाहुबली 2’ (₹22 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। यह कलेक्शन ‘स्त्री 2’ के ₹8.5 करोड़ के मुकाबले लगभग तीन गुना है। आमतौर पर निर्माता प्रदर्शन से पहले दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए कुछ चुनिंदा पेड प्रीव्यू शो रखते हैं। 19 मार्च को धुरंधर 2 रिलीज होगी। इससे पहले 18 मार्च को देशभर में 9550 पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं। इसकी 5.38 लाख टिकटें बिक चुकी हैं। मुंबई में एक टिकट की कीमत 3100 रुपए तक रही, जबकि दिल्ली में 2400 रुपए रही। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही भारत में ₹27.13 करोड़ कमा चुकी है। यदि पहले से ब्लॉक की गई टिकटों को जोड़ लें तो कमाई ₹31.9 करोड़ तक पहुंच जाएगी। दुनियाभर में बुक हुए पेड प्रीव्यू शो की कमाई देखें तो यह ₹60 करोड़ तक पहुंचती है। अमेरिका में 690 स्थानों पर 1765 शो रखे गए हैं। इनके 67 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। पूरे उत्तरी अमेरिका में कमाई 13.1 लाख डॉलर (₹12.12 करोड़) हो चुकी है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक धुरंधर 2 हिंदी फिल्म इतिहास का नया बेंचमार्क गढ़ने जा रही है। रिलीज के पहले दिन 19 मार्च को फिल्म ₹200 करोड़ की वैश्विक कमाई कर सकती है। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। फिल्म को पांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गौतम अडाणी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति:मुकेश अंबानी और मसायोशी सन को पीछे छोड़ा; नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर पहुंची

June 6, 2026/
9:30 pm

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट...

Gold silver prices dip gold dearer this year

April 23, 2026/
1:02 pm

मुंबई10 मिनट पहले कॉपी लिंक सोना-चांदी के दाम में आज यानी 23 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स...

असम चुनाव: 25 लाख का बीमा, युवाओं को 1250 रुपये की पेंशन...असम में चुनाव से पहले खरगे ने की कांग्रेस की 5 गारंटी की घोषणा

March 29, 2026/
11:29 pm

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को असम राज्य के लिए अपनी पार्टी की पांचवीं संस्था की घोषणा की है।...

Salman Khan Visits Lilavati Hospital

February 24, 2026/
9:46 am

12 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ब्रेन हेमरेज के बाद लीलावती अस्पताल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

डायरेक्टर आदित्य धर और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में रिकॉर्ड बना दिया। ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए करीब ₹27.13 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने ‘दे कॉल हिम ओजी’ (₹23 करोड़) और ‘बाहुबली 2’ (₹22 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। यह कलेक्शन ‘स्त्री 2’ के ₹8.5 करोड़ के मुकाबले लगभग तीन गुना है। आमतौर पर निर्माता प्रदर्शन से पहले दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए कुछ चुनिंदा पेड प्रीव्यू शो रखते हैं। 19 मार्च को धुरंधर 2 रिलीज होगी। इससे पहले 18 मार्च को देशभर में 9550 पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं। इसकी 5.38 लाख टिकटें बिक चुकी हैं। मुंबई में एक टिकट की कीमत 3100 रुपए तक रही, जबकि दिल्ली में 2400 रुपए रही। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही भारत में ₹27.13 करोड़ कमा चुकी है। यदि पहले से ब्लॉक की गई टिकटों को जोड़ लें तो कमाई ₹31.9 करोड़ तक पहुंच जाएगी। दुनियाभर में बुक हुए पेड प्रीव्यू शो की कमाई देखें तो यह ₹60 करोड़ तक पहुंचती है। अमेरिका में 690 स्थानों पर 1765 शो रखे गए हैं। इनके 67 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। पूरे उत्तरी अमेरिका में कमाई 13.1 लाख डॉलर (₹12.12 करोड़) हो चुकी है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक धुरंधर 2 हिंदी फिल्म इतिहास का नया बेंचमार्क गढ़ने जा रही है। रिलीज के पहले दिन 19 मार्च को फिल्म ₹200 करोड़ की वैश्विक कमाई कर सकती है। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। फिल्म को पांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket