इश्कबाज फेम एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का निधन:76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, क्वीन और माचिस जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं

टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ में दादी का रोल निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का निधन हो गया है। वो 76 साल की थीं। नवनींद्र ने टीवी शोज के अलावा कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए थे। उनके बेटे और फिल्ममेकर कानू बहल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर इस खबर की पुष्टि की है। बेटे ने लिखा- मेरी मार्गदर्शक और गुरु अलविदा एक्ट्रेस के बेटे कानू बहल ने अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कानू ने लिखा, “मेरी टाइटन, मेरा विश्वास, मेरा प्यार, मेरी मार्गदर्शक, मेरी गुरु, मेरा दिल। अलविदा मां, जब तक तुम मुझे दोबारा जन्म न दो। मेरी आंखें हमेशा तुम्हारी उस मुस्कान और प्यारी हंसी को याद करेंगी। मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए शुक्रिया।” कानू के इस पोस्ट पर अनुराग कश्यप सहित इंडस्ट्री के कई लोगों ने दुख जताया है। 3 साल की उम्र में शुरू की थी एक्टिंग सफर नवनींद्र बहल का कला और थिएटर से बहुत पुराना नाता था। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। पंजाब से ताल्लुक रखने वाली नवनींद्र ने लंबे समय तक थिएटर की दुनिया में काम किया और बाद में सिनेमा और टीवी का रुख किया। उनकी सादगी और मंझे हुए अभिनय की वजह से उन्हें हमेशा चुनौतीपूर्ण रोल मिलते रहे। ‘क्वीन’ और ‘माचिस’ जैसी फिल्मों में दिखीं नवनींद्र के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘ओए लकी, लकी ओ’ और कंगना रनौत स्टारर ‘क्वीन’ में भी नजर आईं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, उन्होंने ‘द प्राइड’ और ‘द गुरु’ जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था। टीवी पर उन्होंने ‘इश्कबाज’ और ‘दिल बोले ओबेरॉय’ में नकुल मेहता की दादी का रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। पति का 2021 में हुआ था निधन नवनींद्र बहल के पति ललित बहल भी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर थे। ललित बहल का साल 2021 में दिल्ली में कोविड-19 की वजह से निधन हो गया था। नवनींद्र और ललित की जोड़ी ने थिएटर और सिनेमा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया था। पति के जाने के बाद नवनींद्र अपने बेटे कानू बहल के साथ रहती थीं।
गर्म मौसम का हार्ट पर किस तरह पड़ता है असर? दिल के मरीजों के लिए जानना जरूरी, खतरों से होगा बचाव

Last Updated:March 17, 2026, 08:18 IST Summer and Heart Health: गर्मी में तापमान बढ़ जाता है और हमारे हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे दिल पर दबाव बढ़ जाता है और कई तरह की परेशानियों का खतरा पैदा हो जाता है. इसके अलावा गर्मी में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी कंडीशन भी दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं. हार्ट के मरीजों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. अत्यधिक गर्मी हार्ट के लिए कई खतरे पैदा कर सकती है. Tips To Keep Heart Healthy: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और धीरे-धीरे तापमान बढ़ता जा रहा है. गर्मी का असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है और इस मौसम में कई सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. अक्सर आपने सुना होगा कि हार्ट के लिए सर्दियों का मौसम काफी चैलेंजिंग होता है, लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो गर्मी का असर भी दिल पर बुरी तरह पड़ता है. अत्यधिक गर्मी हार्ट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां बढ़ा सकती है. जब तापमान 35°C से ऊपर चला जाता है, तो आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखने के लिए दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट रेट बढ़ जाता है. इसके अलावा भी गर्मी में कई तरह की प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ जाता है. नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनीता अरोरा ने News18 को बताया कि गर्म मौसम में शरीर खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है और हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे हार्ट रेट बढ़ जाता है. जो लोग पहले से हार्ट डिजीज से जूझ रहे हैं, उन लोगों के लिए हार्ट पर दबाव आना खतरनाक हो सकता है. इसके अलावा गर्मी में अत्यधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे ब्लड वॉल्यूम कम हो जाता है और ब्लड प्रेशर गिर जाता है. इससे चक्कर आना, कमजोरी और बेहोशी हो सकती है, जो हार्ट के मरीजों के लिए रिस्की होता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक गर्मी के कारण ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और दिल की सामान्य लय यानी रिदम बिगड़ सकती है. इससे अरिदमिया जैसी कॉम्प्लिकेशंस पैदा हो सकती हैं. अत्यधिक गर्मी में शरीर तापमान को कंट्रोल करने में संघर्ष कर सकता है, जिससे हीट एग्जॉशन या हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है. ये कंडीशंस गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकती हैं, जिनमें हार्ट अटैक या स्ट्रोक शामिल हैं. जिन लोगों को पहले से दिल की बीमारी है, उन्हें इन सभी बातों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. अत्यधिक गर्मी हार्ट ही नहीं, बल्कि शरीर के सभी अंगों के लिए नुकसानदायक है. अब सवाल है कि गर्मी में हार्ट की दिक्कतों से कैसे बचा जाए? डॉक्टर वनीता के मुताबिक गर्मियों में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हाइड्रेटेड रहें. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिन णें 8 से 10 गिलास पानी पिएं. दिन के सबसे गर्म समय यानी सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. शरीर को ठंडा रखने में मदद के लिए हल्के, ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें. शरीर के तापमान को आरामदायक बनाए रखने के लिए पंखा, एयर कंडीशनर का उपयोग करें. हार्ट के पेशेंट्स अपनी दवाएं सही समय पर लें और खानपान में भी सावधानी बरतें. इसके अलावा चक्कर आना, मतली या कंफ्यूजन जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : March 17, 2026, 08:18 IST
राज्यसभा चुनाव परिणाम: राज्यसभा चुनाव में नामांकन को तगड़ा झटका! बिहार में एनडीए ने सबसे ज्यादा 5 सीटें निकालीं, ओडिशा में क्रॉस वोट से हो गया बड़ा खेल

सर्वेक्षण में नामांकन को बड़ा झटका लगा है। 11 संग्रहालय के लिए सोमवार (16 मार्च 2026) को वोटिंग हुई थी। इस दौरान बिहार में 5, ओडिशा में 4 और हरियाणा में दो क्वार्टरों में वोटिंग हुई। बिहार और ओडिशा में रेलवे दल अपने शेयरधारकों को एकजुट रखने में सफल नहीं रहे, जिसका लाभ एनडीए को मिला। बिहार में 5 सीटों के लिए 6 प्रतियोगी मैदान में थे. इनमें से 5 अभ्यर्थी एनडीए से और एक अभ्यर्थी गठबंधन गठबंधन से थे। एनडीए ने सभी 5 कार्यालयों में प्रवेश की घोषणा की। जीतने वाले में नीतीश कुमार, नीतीश कुमार, नीतीश ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश राम शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए 41 वोट जरूरी थे। 243 रांची विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जिससे उन्हें 5वीं सीट के लिए 3 वोट कम पड़ रहे थे. समर्थकों के पास 35 नेता थे और उन्हें जीत के लिए 6 अतिरिक्त सवालों की जरूरत थी। प्रतियोगी परीक्षा एडी सिंह को झटका लगा एआईएमआईएम के 5 और बहुजन समाज पार्टी के एक नेता के समर्थन के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार एडी सिंह की जीत की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन पिछली बार एआईएमआईएम के 4 नेता, जिनमें 3 कांग्रेस और 1 राजद नेता शामिल थे, को वोट नहीं मिला था। पहली बार फेसबुक पर कोई निर्णय नहीं हुआ जिसके बाद दुनिया भर में वोटों की गिनती हुई, जिसमें बीजेपी के शिवेश राम ने जीत हासिल कर ली. इसके बाद वामपंथियों ने भाजपा पर स्टॉक खरीदने-धमकाने और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से बदला चुनाव ओडिशा में 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे और जीत के लिए 30 वोट जरूरी थे। यहां बीजेपी के मनमोहन सामल और सुजीत कुमार ने जीत दर्ज की. बीजू जनता दल के संतरूप मिश्रा भी सफल रहे। सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब भाजपा छात्र-छात्राओं ने दिलीप रे ने भी जीत दर्ज कर ली। 147 बीजद और कांग्रेस के पास अपने संयुक्त उम्मीदवार दत्तेश्वर को जिताने के लिए वोट दिया गया था, लेकिन बीजद के 8 और कांग्रेस के 3 समर्थकों ने पार्टी लाइन के खिलाफ अपने संयुक्त उम्मीदवार दत्तेश्वर को जिताने के लिए वोट दिया। इसके बाद नवीन पटनायक ने बीजेपी पर प्रोक्योरमेंट-फरोख्त का आरोप लगाया और बागी चैनल पर कार्रवाई की बात कही. हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस को एक-एक सीट हरियाणा में 2 नामांकन के लिए मतदान हुआ, लेकिन वोट की मजबूत भंग होने की वजह से प्राथमिक स्तर करीब 5 घंटे तक रुकी रही। अंत में भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने एक-एक सीट ली। प्रतियोगी प्रतियोगी शौरीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। काउंट में संजय भाटिया को 31, कर्मवीर बौद्ध को 28 और प्रशांत नांदल को 27 वोट मिले। अभ्यर्थी कांग्रेस कर्मवीर बौद्ध को एक वोट से जीत मिली। 26 पर निर्विरोध जीत भारत के चुनाव आयोग ने पिछले महीने 10 राज्यों के 37 राज्यों के दौरे के लिए चुनाव की घोषणा की थी। इनमें से 7 राज्यों के 26 में से केवल एक ही उम्मीदवार के होने के कारण मतदान नहीं हुआ और वे निर्विरोध चुने गए। इनमें शरद पवार, अभिषेक मनु सिंघवी, रामदास अठावले और तिरुची शिवा जैसे नेता शामिल हैं। (टैग्सटूट्रांसलेट)एनडीए(टी)राज्यसभा(टी)बिहार राज्यसभा(टी)राज्यसभा चुनाव(टी)एनडीए की जीत(टी)क्रॉस वोटिंग(टी)बिहार राज्यसभा चुनाव(टी)ओडिशा राज्यसभा परिणाम(टी)नीतीश कुमार(टी)महागठबंधन झटका(टी)बीजेपी(टी)बीजेडी(टी)नवीन पटनायक(टी)हरियाणा चुनाव गिनती(टी)भारतीय राजनीति समाचार(टी)राज्यसभा चुनाव परिणाम 2026(टी)राज्यसभा चुनाव(टी)चुनाव(टी)चुनाव 2026(टी)दिनादए(टी)राज्यसभा(टी)बिहार राज्यसभा(टी)राज्यसभा चुनाव(टी) धनबादए की जीत(टी)क्रॉस वोट(टी)बिहार राज्यसभा चुनाव(टी)ओ राज्यसभा चुनाव परिणाम(टी)नीतीश कुमार(टी)महागठबंधन को झटका(टी)बीजेपी(टी)बीजेपी(टी)नवीन पाट्याक(टी)हरियाणा चुनावी गिनती(टी)खबरें
सोयाबीन चीला रेसिपी: जानें टेस्टी सोयाबीन का चीला, मिनटों में हो जाएगा तैयार; नोट कर लें हाई प्रोटीन ब्रेकफ़ास्ट बनाने की आसान रेसिपी

17 मार्च 2026 को 08:07 IST पर अपडेट किया गया हेल्दी चीला रेसिपी: अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता बोर हो गए हैं, तो ये हाई प्रोटीन सोयाबीन चीला जरूर ट्राई कर सकते हैं. यह स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का प्रभाव संयोजन बना रहेगा। (टैग्सटूट्रांसलेट)सोयाबीन चीला रेसिपी(टी)सोयाबीन चिल्ला(टी)सोयाबीन चीला(टी)चीला रेसिपी(टी)ब्रेकफास्ट रेसिपी(टी)सोयाबीन रेसिपी(टी)हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट(टी)चीला रेसिपी(टी)चीला कैसे बनाएं(टी)स्वस्थ नाश्ता
'पर्शियन गल्फ' में 2000 भारतीय नाविक फंसे:हिमाचल के कैप्टन रमन बोले-अमेरिका-इजरायल के शिप पर इरान हमले कर रहा, इससे दहशत में 20 हजार 'सीमैन'

खाड़ी देश के ‘पर्शियन गल्फ’ में फंसे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के कैप्टन रमन कपूर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि अमेरिका-इजरायल और इरान युद्ध के कारण 20 हजार नाविकों में दहशत का माहौल है। इनमें करीब 2000 भारतीय नाविक हैं। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के कारण 500 से 700 समुद्री जहाज समुद्र में फंसे हुए हैं। कैप्टन रमन ने कहा कि किसी भी शिप पर कभी भी अटैक हो रहा है। स्पेशियली उन शिप पर जिनका कोई भी लिंक अमेरिका और इजरायल के साथ है, अगर वो मूव करना शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि इरान चाहता है कि पर्शियन गल्फ से (भारत और चीन को छोड़कर) अन्य देशों को कोई भी ऑयल टैंकर बाहर न जाए। पर्शियन गल्फ में फंसा है उनका शिप: रमन कैप्टन रमन ने कहा कि उनका शिप पर्शियन गल्फ में फंसा हुआ है। वह कुछ दिन पहले ही ईराक से कार्गो लोड करके आए हैं। उनकी स्थिति ऐसी है कि वह न तो बाहर जा सकते हैं और न ही रह सकते हैं। उनके पास शिप में अलर्ट रहने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है। एयरपोर्ट और समुद्री रास्ते बंद हैं। समुद्री जहाजों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं: कपूर कैप्टन कपूर ने बताया कि मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों के कारण इन जहाजों को फिलहाल आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे सभी जहाज समुद्र में एक ही जगह पर रुके हुए हैं और नाविक लगातार तनाव में हैं, जो लगातार अपने परिवारों से संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं। अनिश्चित हालात के बीच नाविकों को अपनी सुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। सुरक्षा की प्रार्थना की अपील कैप्टन रमन कपूर ने देशवासियों से सभी नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर भारतीय नाविकों और जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी और क्रू निरंतर उनका सहयोग कर रहा है।उन्होंने कहा कि दुआ करते हैं कि ये युद्ध जल्दी खत्म हो जाए, ताकि वह सुरक्षित घर पहुंच सकें। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और इरान के बीच बीते 28 फरवरी से युद्ध शुरू हो गया है। इस लड़ाई का आज 18वां दिन है। मगर अभी युद्ध समाप्त होने जैसे कोई संकेत नहीं है। इससे नाविक और ज्यादा तनाव में है।
पशुपतिनाथ मंदिर में मनेगा हिंदू नववर्ष:मंदसौर में 19 मार्च को सुबह 10 बजे होगी सूर्य उपासना; 'सम्राट विक्रमादित्य' नाटक का होगा मंचन

विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ के अवसर पर 19 मार्च को मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह 10 बजे विशेष सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नाटक मंचन के साथ ही प्रमुख स्थलों पर ब्रह्मध्वज भी स्थापित किए जाएंगे। संस्कृति विभाग और मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के सहयोग से इस अवसर पर “सम्राट विक्रमादित्य” विषय पर नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा। इस नाटक के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विक्रम संवत् के ऐतिहासिक महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय नववर्ष और इसकी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। लोगों को मिलेगी विक्रम संवत् पर आधारित पुस्तिका कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को “भारत का नववर्ष विक्रम संवत्” विषय पर एक विशेष पुस्तिका भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पुस्तिका के माध्यम से लोगों को भारतीय नववर्ष की परंपरा, इतिहास और इसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रमुख मंदिरों में स्थापित होंगे ब्रह्मध्वज विक्रम संवत् नववर्ष के उपलक्ष्य में जिले के प्रमुख मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थलों पर ब्रह्मध्वज भी स्थापित किए जाएंगे। इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल होकर नववर्ष का स्वागत करेंगे।
Gold Silver Price Fall | Cafe Lemonade Charge; Inflation Impact

नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है। फरवरी 2025 में ये 2.38% पर पहुंच गई थी। वहीं, सोने-चांदी में 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। IBJA के मुताबिक, सोना 2,685 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है और चांदी 11,777 रुपए घटकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। वीवो T5x, सैमसंग गैलेक्सी M17e, पोको X8 प्रो और X8 प्रो मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. थोक महंगाई 12 महीने में सबसे ज्यादा: फरवरी में ये 2.13% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और रोजाना जरूरत का सामान महंगा हुआ फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है। फरवरी 2025 में ये 2.38% पर पहुंच गई थी। इससे पहले जनवरी 2026 में थोक महंगाई 1.81% पर थी। वहीं दिसंबर में थोक महंगाई 0.83% पर थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 16 मार्च को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग लंबी चली तो कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹2,685 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया: चांदी दो दिन में ₹20 हजार सस्ती होकर ₹2.48 लाख पर आई, ईरान जंग का असर सोने-चांदी में 17 मार्च को लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,685 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 13 मार्च को सोना 1.58 लाख रुपए प्रति 10g था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 11,777 रुपए घटकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.60 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना दो कारोबारी दिन में 4,589 और चांदी 19,590 सस्ती हुई है। इससे पहले 12 मार्च को सोना 1.60 लाख और चांदी 2.68 लाख पर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. कैफे ने नींबू पानी पर 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूला: ₹358 के बिल पर ₹17 एक्स्ट्रा लिए; यूजर्स बोले- इसे बनाने में कौन सी गैस लगती है देशभर में जारी LPG संकट के बीच बेंगलुरु के एक कैफे ने अपने ग्राहक को नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ (गैस संकट शुल्क) लगा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैफे की रसीद की फोटो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। बेंगलुरु के ‘थियो कैफे’ की इस वायरल रसीद के मुताबिक, एक ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड (नींबू पानी) ऑर्डर किए थे। एक लेमोनेड की कीमत ₹179 थी, यानी दो के लिए ₹358 हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मार्च में साइन होने वाली भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील टली: अब नया टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद होगी; अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प टैरिफ रद्द किए भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम ट्रेड डील अब कुछ समय के लिए टल गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह डील अब तभी साइन होगी, जब अमेरिका अपना नया ग्लोबल टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार कर लेगा। दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हालिया फैसले में डोनाल्ड ट्रम्प की उन शक्तियों को खत्म कर दिया है। जिसके तहत वे इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का इस्तेमाल कर भारी टैरिफ लगा देते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. फोनपे की शेयर बाजार में IPO लिस्टिंग टली: जियो-पॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण फैसला लिया डिजिटल पेमेंट सेक्टर की कंपनी फोनपे ने फिलहाल अपनी पब्लिक मार्केट लिस्टिंग यानी IPO की प्रोसेस को रोक दिया है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि ग्लोबल लेवल पर जारी जियोपॉलिटिकल टेंशन और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने साफ किया है कि जब ग्लोबल कैपिटल मार्केट में स्थिरता आएगी, तब वह लिस्टिंग की प्रोसेस को दोबारा शुरू करेगी। फोनपे के सीईओ (CEO) समीर निगम ने इस फैसले पर कहा, ‘हम प्रभावित सेक्टरों में जल्द से जल्द शांति बहाली की उम्मीद करते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के शेयर मार्केट का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold Silver Price Fall | Cafe Lemonade Charge; Inflation Impact

नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है। फरवरी 2025 में ये 2.38% पर पहुंच गई थी। वहीं, सोने-चांदी में 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। IBJA के मुताबिक, सोना 2,685 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है और चांदी 11,777 रुपए घटकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। वीवो T5x, सैमसंग गैलेक्सी M17e, पोको X8 प्रो और X8 प्रो मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. थोक महंगाई 12 महीने में सबसे ज्यादा: फरवरी में ये 2.13% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और रोजाना जरूरत का सामान महंगा हुआ फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है। फरवरी 2025 में ये 2.38% पर पहुंच गई थी। इससे पहले जनवरी 2026 में थोक महंगाई 1.81% पर थी। वहीं दिसंबर में थोक महंगाई 0.83% पर थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 16 मार्च को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग लंबी चली तो कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹2,685 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया: चांदी दो दिन में ₹20 हजार सस्ती होकर ₹2.48 लाख पर आई, ईरान जंग का असर सोने-चांदी में 17 मार्च को लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,685 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 13 मार्च को सोना 1.58 लाख रुपए प्रति 10g था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 11,777 रुपए घटकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.60 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना दो कारोबारी दिन में 4,589 और चांदी 19,590 सस्ती हुई है। इससे पहले 12 मार्च को सोना 1.60 लाख और चांदी 2.68 लाख पर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. कैफे ने नींबू पानी पर 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूला: ₹358 के बिल पर ₹17 एक्स्ट्रा लिए; यूजर्स बोले- इसे बनाने में कौन सी गैस लगती है देशभर में जारी LPG संकट के बीच बेंगलुरु के एक कैफे ने अपने ग्राहक को नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ (गैस संकट शुल्क) लगा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैफे की रसीद की फोटो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। बेंगलुरु के ‘थियो कैफे’ की इस वायरल रसीद के मुताबिक, एक ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड (नींबू पानी) ऑर्डर किए थे। एक लेमोनेड की कीमत ₹179 थी, यानी दो के लिए ₹358 हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मार्च में साइन होने वाली भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील टली: अब नया टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद होगी; अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प टैरिफ रद्द किए भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम ट्रेड डील अब कुछ समय के लिए टल गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह डील अब तभी साइन होगी, जब अमेरिका अपना नया ग्लोबल टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार कर लेगा। दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हालिया फैसले में डोनाल्ड ट्रम्प की उन शक्तियों को खत्म कर दिया है। जिसके तहत वे इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का इस्तेमाल कर भारी टैरिफ लगा देते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. फोनपे की शेयर बाजार में IPO लिस्टिंग टली: जियो-पॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण फैसला लिया डिजिटल पेमेंट सेक्टर की कंपनी फोनपे ने फिलहाल अपनी पब्लिक मार्केट लिस्टिंग यानी IPO की प्रोसेस को रोक दिया है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि ग्लोबल लेवल पर जारी जियोपॉलिटिकल टेंशन और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने साफ किया है कि जब ग्लोबल कैपिटल मार्केट में स्थिरता आएगी, तब वह लिस्टिंग की प्रोसेस को दोबारा शुरू करेगी। फोनपे के सीईओ (CEO) समीर निगम ने इस फैसले पर कहा, ‘हम प्रभावित सेक्टरों में जल्द से जल्द शांति बहाली की उम्मीद करते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के शेयर मार्केट का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
ईशान कर सकते हैं SRH की कप्तानी:कमिंस बैक इंजरी के कारण शुरुआती मैचों से बाहर; झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाई

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन IPL 2026 की शुरुआत में टीम की कप्तानी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमिंस अभी बैक इंजरी से उबर रहे हैं और यह साफ नहीं है कि वे कब टीम से जुड़ेंगे। कमिंस को यह चोट 2025-26 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि वे पूरी सीरीज मिस करेंगे,लेकिन उन्होंने एक टेस्ट खेला और फिर दोबारा टीम से बाहर हो गए। हालांकि, ईशान को शुरुआती मैचों की कप्तानी सौंपे जाने को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। ईशान किशन के पक्ष में गया कप्तानी का अनुभव ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। कप्तानी के साथ-साथ ईशान बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 197.33 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए थे। इसी अनुभव के दम पर वे कप्तानी की रेस में अभिषेक शर्मा से आगे हैं। हालांकि,पिछले IPL सीजन में ईशान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्होंने टीम के लिए पहले मैच में शतक लगाया था और सीजन के आखिर में नाबाद 94 रन की पारी भी खेली थी,लेकिन बीच में वे लगातार रन नहीं बना पाए थे। वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज में मचाया धमाल पिछले IPL सीजन में ईशान थोड़े इनकंसिस्टेंट थे, लेकिन पिछले एक महीने में उन्होंने अपनी फॉर्म से सभी आलोचकों को जवाब दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार खेल के बाद उनकी टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में वापसी हुई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 532 रन बनाए। वर्ल्ड कप जीतने में भी ईशान ने अहम भूमिका निभाई,जहां उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा। नहीं बदलेगी अभिषेक-ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ईशान किशन की कप्तानी मिलने के बाद टीम के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में ईशान ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाया है कि वे वहां काफी सहज हैं। ऐसे में SRH को अपनी हिट ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईशान तीसरे नंबर पर आकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं। गेंदबाजी यूनिट को संभालना होगी बड़ी चुनौती पैट कमिंस के बिना हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईशान के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगी। हालांकि टीम के पास कुछ अच्छे विकल्प हैं, लेकिन कमिंस जैसा लीडर मैदान पर न होना टीम के लिए एक कमी साबित हो सकता है।
Ishan Kishan to Captain SRH? Pat Cummins Out With Back Injury

2 घंटे पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन IPL 2026 की शुरुआत में टीम की कप्तानी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमिंस अभी बैक इंजरी से उबर रहे हैं और यह साफ नहीं है कि वे कब टीम से जुड़ेंगे। कमिंस को यह चोट 2025-26 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि वे पूरी सीरीज मिस करेंगे,लेकिन उन्होंने एक टेस्ट खेला और फिर दोबारा टीम से बाहर हो गए। हालांकि, ईशान को शुरुआती मैचों की कप्तानी सौंपे जाने को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। ईशान किशन के पक्ष में गया कप्तानी का अनुभव ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। कप्तानी के साथ-साथ ईशान बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 197.33 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए थे। इसी अनुभव के दम पर वे कप्तानी की रेस में अभिषेक शर्मा से आगे हैं। हालांकि,पिछले IPL सीजन में ईशान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्होंने टीम के लिए पहले मैच में शतक लगाया था और सीजन के आखिर में नाबाद 94 रन की पारी भी खेली थी,लेकिन बीच में वे लगातार रन नहीं बना पाए थे। वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज में मचाया धमाल पिछले IPL सीजन में ईशान थोड़े इनकंसिस्टेंट थे, लेकिन पिछले एक महीने में उन्होंने अपनी फॉर्म से सभी आलोचकों को जवाब दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार खेल के बाद उनकी टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में वापसी हुई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 532 रन बनाए। वर्ल्ड कप जीतने में भी ईशान ने अहम भूमिका निभाई,जहां उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा। नहीं बदलेगी अभिषेक-ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ईशान किशन की कप्तानी मिलने के बाद टीम के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में ईशान ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाया है कि वे वहां काफी सहज हैं। ऐसे में SRH को अपनी हिट ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईशान तीसरे नंबर पर आकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं। गेंदबाजी यूनिट को संभालना होगी बड़ी चुनौती पैट कमिंस के बिना हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईशान के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगी। हालांकि टीम के पास कुछ अच्छे विकल्प हैं, लेकिन कमिंस जैसा लीडर मैदान पर न होना टीम के लिए एक कमी साबित हो सकता है। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… KKR के हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर:पथिराना भी चोटिल, टीम दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी; रहमान की जगह मुजरबानी को चुना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। वे एक दिन पहले 15 मार्च को दिल्ली में BCCI के नमन अवॉर्ड में छड़ी के सहारे चलते नजर आए थे। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








