Sunday, 01 Nov 2026 | 04:43 PM

Trending :

Gold Silver Price Fall | Cafe Lemonade Charge; Inflation Impact

नई दिल्ली22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है। फरवरी 2025 में ये 2.38% पर पहुंच गई थी।

वहीं, सोने-चांदी में 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। IBJA के मुताबिक, सोना 2,685 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है और चांदी 11,777 रुपए घटकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • वीवो T5x, सैमसंग गैलेक्सी M17e, पोको X8 प्रो और X8 प्रो मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. थोक महंगाई 12 महीने में सबसे ज्यादा: फरवरी में ये 2.13% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और रोजाना जरूरत का सामान महंगा हुआ

फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है। फरवरी 2025 में ये 2.38% पर पहुंच गई थी।

इससे पहले जनवरी 2026 में थोक महंगाई 1.81% पर थी। वहीं दिसंबर में थोक महंगाई 0.83% पर थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 16 मार्च को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग लंबी चली तो कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सोना ₹2,685 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया: चांदी दो दिन में ₹20 हजार सस्ती होकर ₹2.48 लाख पर आई, ईरान जंग का असर

सोने-चांदी में 17 मार्च को लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,685 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 13 मार्च को सोना 1.58 लाख रुपए प्रति 10g था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 11,777 रुपए घटकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.60 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना दो कारोबारी दिन में 4,589 और चांदी 19,590 सस्ती हुई है। इससे पहले 12 मार्च को सोना 1.60 लाख और चांदी 2.68 लाख पर थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. कैफे ने नींबू पानी पर 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूला: ₹358 के बिल पर ₹17 एक्स्ट्रा लिए; यूजर्स बोले- इसे बनाने में कौन सी गैस लगती है

देशभर में जारी LPG संकट के बीच बेंगलुरु के एक कैफे ने अपने ग्राहक को नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ (गैस संकट शुल्क) लगा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैफे की रसीद की फोटो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं।

बेंगलुरु के ‘थियो कैफे’ की इस वायरल रसीद के मुताबिक, एक ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड (नींबू पानी) ऑर्डर किए थे। एक लेमोनेड की कीमत ₹179 थी, यानी दो के लिए ₹358 हुए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. मार्च में साइन होने वाली भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील टली: अब नया टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद होगी; अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प टैरिफ रद्द किए

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम ट्रेड डील अब कुछ समय के लिए टल गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह डील अब तभी साइन होगी, जब अमेरिका अपना नया ग्लोबल टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार कर लेगा।

दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हालिया फैसले में डोनाल्ड ट्रम्प की उन शक्तियों को खत्म कर दिया है। जिसके तहत वे इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का इस्तेमाल कर भारी टैरिफ लगा देते थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. फोनपे की शेयर बाजार में IPO लिस्टिंग टली: जियो-पॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण फैसला लिया

डिजिटल पेमेंट सेक्टर की कंपनी फोनपे ने फिलहाल अपनी पब्लिक मार्केट लिस्टिंग यानी IPO की प्रोसेस को रोक दिया है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि ग्लोबल लेवल पर जारी जियोपॉलिटिकल टेंशन और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

कंपनी ने साफ किया है कि जब ग्लोबल कैपिटल मार्केट में स्थिरता आएगी, तब वह लिस्टिंग की प्रोसेस को दोबारा शुरू करेगी। फोनपे के सीईओ (CEO) समीर निगम ने इस फैसले पर कहा, ‘हम प्रभावित सेक्टरों में जल्द से जल्द शांति बहाली की उम्मीद करते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

सोमवार के शेयर मार्केट का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दुनिया के सबसे ऊंचे कृष्ण मंदिर का ट्रैक खुला:बर्फ कम होते ही पहुंचने लगे श्रद्धालु; 12,778 फीट की ऊंचाई पर स्थित है मार्ग

May 12, 2026/
4:36 pm

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे कृष्ण मंदिर (युल्ला कांडा) का ट्रैक बर्फ पिघलते ही श्रद्धालुओं के...

इंदौर में छात्रा से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का आरोप:खजराना थाने में मामला दर्ज, आरोपी हिरासत में लिया गया

April 19, 2026/
9:01 am

इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में किराए से रहकर निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने युवक पर...

मादक पदार्थ बिक्री के आरोप पर पासी समाज का विरोध:धार एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

March 10, 2026/
8:29 pm

धार शहर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और मारपीट के एक मामले को लेकर पासी समाज के लोगों ने...

US President Donald Trump waves prior boarding Air Force One at Joint Base Andrews, Maryland, on May 12, 2026 as he departs for a 3-day state visit to China. (Photo: AFP)

May 13, 2026/
1:19 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 13:19 IST सूत्र फेफड़े के थक्के की ओर इशारा करते हैं। एक अस्पताल निदेशक ने संदिग्ध...

भारत-जापान में डॉलर के बिना व्यापार की तैयारी:रुपए-येन में लेनदेन होगा, PM मोदी-ताकाइची बैठक में हो सकता है ऐलान

July 1, 2026/
6:38 am

भारत और जापान व्यापार में अमेरिकी डॉलर की भूमिका कम करने की तैयारी कर रहे हैं। निक्की एशिया की रिपोर्ट...

'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज:फिल्म में शाहरुख के बेटे आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी नजर आएंगी; कहानी में मजेदार ट्विस्ट और फैमिली ड्रामा

July 16, 2026/
4:37 pm

आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक रिश्तों और शादी की अफरा-तफरी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Gold Silver Price Fall | Cafe Lemonade Charge; Inflation Impact

Gold Silver Price Fall | Cafe Lemonade Charge; Inflation Impact

नई दिल्ली22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है। फरवरी 2025 में ये 2.38% पर पहुंच गई थी।

वहीं, सोने-चांदी में 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। IBJA के मुताबिक, सोना 2,685 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है और चांदी 11,777 रुपए घटकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • वीवो T5x, सैमसंग गैलेक्सी M17e, पोको X8 प्रो और X8 प्रो मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. थोक महंगाई 12 महीने में सबसे ज्यादा: फरवरी में ये 2.13% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और रोजाना जरूरत का सामान महंगा हुआ

फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है। फरवरी 2025 में ये 2.38% पर पहुंच गई थी।

इससे पहले जनवरी 2026 में थोक महंगाई 1.81% पर थी। वहीं दिसंबर में थोक महंगाई 0.83% पर थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 16 मार्च को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग लंबी चली तो कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सोना ₹2,685 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया: चांदी दो दिन में ₹20 हजार सस्ती होकर ₹2.48 लाख पर आई, ईरान जंग का असर

सोने-चांदी में 17 मार्च को लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,685 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 13 मार्च को सोना 1.58 लाख रुपए प्रति 10g था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 11,777 रुपए घटकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.60 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना दो कारोबारी दिन में 4,589 और चांदी 19,590 सस्ती हुई है। इससे पहले 12 मार्च को सोना 1.60 लाख और चांदी 2.68 लाख पर थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. कैफे ने नींबू पानी पर 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूला: ₹358 के बिल पर ₹17 एक्स्ट्रा लिए; यूजर्स बोले- इसे बनाने में कौन सी गैस लगती है

देशभर में जारी LPG संकट के बीच बेंगलुरु के एक कैफे ने अपने ग्राहक को नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ (गैस संकट शुल्क) लगा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैफे की रसीद की फोटो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं।

बेंगलुरु के ‘थियो कैफे’ की इस वायरल रसीद के मुताबिक, एक ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड (नींबू पानी) ऑर्डर किए थे। एक लेमोनेड की कीमत ₹179 थी, यानी दो के लिए ₹358 हुए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. मार्च में साइन होने वाली भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील टली: अब नया टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद होगी; अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प टैरिफ रद्द किए

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम ट्रेड डील अब कुछ समय के लिए टल गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह डील अब तभी साइन होगी, जब अमेरिका अपना नया ग्लोबल टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार कर लेगा।

दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हालिया फैसले में डोनाल्ड ट्रम्प की उन शक्तियों को खत्म कर दिया है। जिसके तहत वे इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का इस्तेमाल कर भारी टैरिफ लगा देते थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. फोनपे की शेयर बाजार में IPO लिस्टिंग टली: जियो-पॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण फैसला लिया

डिजिटल पेमेंट सेक्टर की कंपनी फोनपे ने फिलहाल अपनी पब्लिक मार्केट लिस्टिंग यानी IPO की प्रोसेस को रोक दिया है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि ग्लोबल लेवल पर जारी जियोपॉलिटिकल टेंशन और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

कंपनी ने साफ किया है कि जब ग्लोबल कैपिटल मार्केट में स्थिरता आएगी, तब वह लिस्टिंग की प्रोसेस को दोबारा शुरू करेगी। फोनपे के सीईओ (CEO) समीर निगम ने इस फैसले पर कहा, ‘हम प्रभावित सेक्टरों में जल्द से जल्द शांति बहाली की उम्मीद करते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

सोमवार के शेयर मार्केट का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket