Mathura Farsa Wale Baba Murder LIVE Updates; Gau Rakshak Death

मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर थे। बाबा के एक साथी ने दावा किया- शनिवार तड़के बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। ट्रक में गौवंश होने की सूचना थी। ट्रक को ओवरटेक कर बाबा ने साम . घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली। देखते ही देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई। आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर हाईवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। लोगों ने पुलिस की 5 से 6 गाडियों में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच, CM योगी ने मामले का संज्ञान लिया। अफसरों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में DIG शैलेश पांडे का कहना है कि शक के आधार पर बाबा एक ट्रक को रोककर चेकिंग कर रहे थे। सुबह कोहरा होने की वजह से पीछे से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। बाबा इसकी चपेट में आ गए। डीआईजी ने साफ किया कि ट्रकों में कोई गोवंश नहीं था। उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई करेंगे। जहां बवाल हुआ, वहां से 25 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद थीं। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रही थीं। मामला कोसी और छाता थाना क्षेत्र का है। तस्वीरें देखिए- गौ-रक्षक चंद्रशेखर इलाके में फरसा वाले बाबा नाम से मशहूर थे। गौशाला चलाते थे। गौ तस्करी के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते थे। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे जाम कर दिया। दोनों तरफ करीब 5 किमी. लंबा जाम लग गया। पुलिस लोगों को समझाने पहुंची, लेकिन नाराज लोगों ने पुलिसवालों को खदेड़ दिया। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस पर पथराव करने लगी। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई लोग जख्मी हुए। पथराव के बाद हाईवे पर ईंट-पत्थर बिछ गईं। पुलिस कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पथराव में स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। मथुरा में बवाल की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद ईद में बंद:ईरान में बाजार वीरान; UAE, कतर और कुवैत में खुले मैदान में नमाज पर रोक

दुनियाभर में ईद का जश्न शुरू हो चुका है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच पिछले 22 दिनों से जंग चल रही है। ऐसे में 60 साल में पहली बार इजराइल के यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को ईद की नमाज के लिए बंद कर दिया गया है। 1967 के अरब-इजराइल युद्ध के बाद पहली बार है, जब अल-अक्सा को पूरी तरह बंद किया गया है। यह मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना के बाद तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। ईरान में ईद बाजार वीरान नजर आए। वहीं कतर, UAE और कुवैत जैसे देशों में खुले मैदानों में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी गई है। खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनाई गई ईरान के अलावा लगभग सभी खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनाई गई। ईरान में आमतौर पर फारसी नव वर्ष और ईद-उल-फितर से पहले के दिनों में ये बाजार काफी रौनक भरे होते थे। लोग गिफ्ट, कपड़े और खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचते थे। लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं। बाजारों में न तो पहले जैसी भीड़ है और न ही त्योहारों वाली चहल-पहल। कम लोग ही खरीदारी के लिए बाहर निकल रहे हैं, जिससे त्योहार की रौनक फीकी पड़ती नजर आ रही है। UAE- ईद के मौके पर चहल-पहल में कमी दिखी गाजा- खरीदारी करती दिखीं महिलाएं ईराक- लोगों ने खामेनेई को याद किया लेबनान- शेल्टर के पास घूमते दिखे लोग तुर्किये- ईद की नमाज अदा करते लोग ब्रिटेन- बड़ी संख्या में नमाज अदा करते लोग ईद पर पाक-अफगान युद्ध 4 दिन के लिए रुका पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद-उल-फितर के अवसर पर जंग में अस्थायी विराम की घोषणा की। जंग को 5 दिनों के लिए रोक दिया गया है। यह कदम सऊदी अरब, तुर्किए और कतर की अपीलों के बाद उठाया गया है। सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार नेप कहा कि यह सीजफायर 18/19 मार्च की रात से 23/24 मार्च की रात तक लागू रहेगा। हालांकि, किसी भी सीमा पार हमले, ड्रोन हमले या पाकिस्तान में आतंकवादी घटना होने पर ऑपरेशन तुरंत फिर से शुरू कर दिया जाएगा। ईद पर विशेष उड़ानें जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और ओमान के लिए नियमित और विशेष उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइनों के मुताबिक, कुछ उड़ानें फिलहाल अस्थायी रूप से बंद हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। दोनों एयरलाइनों ने यह भी बताया कि जेद्दा (सऊदी अरब) और मस्कट (ओमान) के लिए नियमित उड़ानें जारी रहेंगी। इसमें भारत और जेद्दा के बीच करीब 16 उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइनों का कहना है कि हालात को देखते हुए आगे की योजना में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जा सकता है।
Ronaldo Out Mexico USA Friendlies | WC 2026

Hindi News Sports Ronaldo Out Mexico USA Friendlies | WC 2026 | Portugal Star Injury Update 26 मिनट पहले कॉपी लिंक रॉबर्टो मार्टिनेज जनवरी 2023 से क्रिस्टियानो रोनाल्डो वाली पुर्तगाल टीम की कमान संभाल रहे हैं। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैक्सिको और अमेरिका के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप प्री-फ्रेंडली मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। 41 साल के रोनाल्डो फरवरी के अंत से ही अपने क्लब अल-नसर के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे हैं। हालांकि, पुर्तगाल के हेड कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने साफ किया है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है और वर्ल्ड कप टीम में उनकी जगह पक्की है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होगा। हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बाहर हुए रोनाल्डो कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रोनाल्डो हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा,’यह एक मामूली चोट है। रोनाल्डो अगले एक या दो हफ्तों में मैदान पर वापसी कर सकते हैं। इस सीजन में क्रिस्टियानो ने अपनी फिटनेस पर जो काम किया है, वह शानदार है। उनकी शारीरिक क्षमता को देखते हुए फिलहाल कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती।’ रोनाल्डो फरवरी के अंत से ही अपने क्लब अल-नसर के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे हैं। वर्ल्ड कप में रोनाल्डो और रामोस संभालेंगे फॉरवर्ड लाइन कोच ने वर्ल्ड कप की प्लानिंग को लेकर कहा कि टूर्नामेंट में सेंटर-फॉरवर्ड की भूमिका क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोंसालो रामोस ही निभाएंगे। मार्टिनेज के मुताबिक, वर्ल्ड कप की फाइनल टीम चुनने से पहले यह आखिरी ट्रेनिंग कैंप है, इसलिए वे कुछ नए प्रयोग करना चाहते हैं। रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में अन्य खिलाड़ियों को परखने का यह कोच के पास आखिरी मौका होगा। पुर्तगाल कोलंबिया और उज्बेकिस्तान के साथ ग्रुप K में रखा गया है पुर्तगाल को ग्रुप-K में रखा गया है। इस ग्रुप में पुर्तगाल के साथ कोलंबिया और उज्बेकिस्तान की टीमें शामिल हैं। चौथी टीम का फैसला प्ले-ऑफ के जरिए होगा, जिसमें न्यू कैलेडोनिया, जमैका या डीआर कांगो में से कोई एक टीम ग्रुप में शामिल हो सकती है। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वनडे वर्ल्डकप के लिए सिलेक्टर्स की नजर IPL पर:20 इंडियन प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट, मैच के दौरान परफॉर्मेंस-फिटनेस ट्रैक की जाएगी 28 मार्च से शुरू हो रहा IPL भारतीय खिलाड़ियों के लिए खास रहने वाला है। टी–20 फॉर्मेट में खेली जानी वाली इस लीग से टीम इंडिया की वनडे वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम तय होगी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ronaldo Out Mexico USA Friendlies | WC 2026

Hindi News Sports Ronaldo Out Mexico USA Friendlies | WC 2026 | Portugal Star Injury Update 2 घंटे पहले कॉपी लिंक रॉबर्टो मार्टिनेज जनवरी 2023 से क्रिस्टियानो रोनाल्डो वाली पुर्तगाल टीम की कमान संभाल रहे हैं। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैक्सिको और अमेरिका के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप प्री-फ्रेंडली मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। 41 साल के रोनाल्डो फरवरी के अंत से ही अपने क्लब अल-नसर के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे हैं। हालांकि, पुर्तगाल के हेड कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने साफ किया है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है और वर्ल्ड कप टीम में उनकी जगह पक्की है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होगा। हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बाहर हुए रोनाल्डो कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रोनाल्डो हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा,’यह एक मामूली चोट है। रोनाल्डो अगले एक या दो हफ्तों में मैदान पर वापसी कर सकते हैं। इस सीजन में क्रिस्टियानो ने अपनी फिटनेस पर जो काम किया है, वह शानदार है। उनकी शारीरिक क्षमता को देखते हुए फिलहाल कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती।’ रोनाल्डो फरवरी के अंत से ही अपने क्लब अल-नसर के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे हैं। वर्ल्ड कप में रोनाल्डो और रामोस संभालेंगे फॉरवर्ड लाइन कोच ने वर्ल्ड कप की प्लानिंग को लेकर कहा कि टूर्नामेंट में सेंटर-फॉरवर्ड की भूमिका क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोंसालो रामोस ही निभाएंगे। मार्टिनेज के मुताबिक, वर्ल्ड कप की फाइनल टीम चुनने से पहले यह आखिरी ट्रेनिंग कैंप है, इसलिए वे कुछ नए प्रयोग करना चाहते हैं। रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में अन्य खिलाड़ियों को परखने का यह कोच के पास आखिरी मौका होगा। पुर्तगाल कोलंबिया और उज्बेकिस्तान के साथ ग्रुप K में रखा गया है पुर्तगाल को ग्रुप-K में रखा गया है। इस ग्रुप में पुर्तगाल के साथ कोलंबिया और उज्बेकिस्तान की टीमें शामिल हैं। चौथी टीम का फैसला प्ले-ऑफ के जरिए होगा, जिसमें न्यू कैलेडोनिया, जमैका या डीआर कांगो में से कोई एक टीम ग्रुप में शामिल हो सकती है। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वनडे वर्ल्डकप के लिए सिलेक्टर्स की नजर IPL पर:20 इंडियन प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट, मैच के दौरान परफॉर्मेंस-फिटनेस ट्रैक की जाएगी 28 मार्च से शुरू हो रहा IPL भारतीय खिलाड़ियों के लिए खास रहने वाला है। टी–20 फॉर्मेट में खेली जानी वाली इस लीग से टीम इंडिया की वनडे वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम तय होगी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
असम में ममता बनर्जी की 17 जनवरी की पहली लिस्ट, जानें टीएमसी ने किसे दिया मौका?

असम विधानसभा चुनाव के लिए नामांकित ममता बनर्जी ने अपने गोल्फ खिलाड़ी शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में टीएमसी नंबर 17 की पहली लिस्ट जारी की गई है। अखिल भारतीय बौद्ध कांग्रेस (टीएमसी) ने असम प्रदेश में शुक्रवार को अपनी पहली नामांकन सूची जारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से यह घोषणा की गई है. जानिए किसे कहां दिया गया मौका?असम प्रदेश ऑर्केस्ट्रा कांग्रेस ने कुल 17 विधानसभा सीटों की घोषणा की है। इनमें विभिन्न मोटरसाइकिल और मोटरसाइकिलें शामिल हैं। टीएमसी ने कोकराझार जिले के बाओखुंगरी सीट (ए.सी. 4) से उदंगश्री नर्जरारी, धुबरी जिले के बिलासीपारा (ए.सी. 10) से मोमिनूर इस्लाम, गोलपारा जिले के जलेस्वर (ए.सी. 12) से आरिफ अख्तर अहमद, बोंगाईगांव जिले के अभयपुरी (ए.सी. 16) से कुशाल रमन दास और बजाली जिले के बजाली (ए.सी. 26) से कल्याणी कलिता को असुविधा बनी हुई है। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की pic.twitter.com/bimdWHPBvg – एएनआई (@ANI) 21 मार्च 2026 तिनसुकिया और कामरूप जिले में येहोगे मैदान मेंइसके अलावा पार्टी ने कामरूप जिले के चमरिया (ए.सी. 27) से डुलु अहमद, कामरूप जिले के बोको-चायगांव (एसटी) (ए.सी. 28) से भोगलाल राभा, नल बबी जिले के बरखेत्री (ए.सी. 38) से अरिपुल इस्लाम, तमुपुर जिले के गोरेस्वर (एसटी) (ए.सी. 44) से राजन चौहान और दर्रांग जिले के मंगलदाई (ए.सी. 50) से हरे कृष्णा टीएमसी ने धेमाजी जिले के धेमाजी (एसटी) (ए.सी. 78) से नरेंद्र कुमार पाव, तिनसुकिया जिले के डिगबोई (ए.सी. 84) से जितेन नाग और मकुम (ए.सी. 85) से दिलीप मोरन, खार जिले के पार्टबंद (ए.सी. 115) से तपस दास, कटिगोरा (ए.सी. 116) से प्रस्थान किया है। फजलुर रहमान लस्कर और सोनाई (ए.सी. 119) से शाहजहाँ लस्कर पर भरोसेमंद हैं। कांग्रेस और बीजेपी के अलावा तीसरा विकल्प टीएमसी में बनने की कोशिशयह सूची पहली है, जिसमें पार्टी के विभिन्न क्षेत्र, विशेष रूप से ब्रह्मपुत्र घाटी, बोडोलैंड क्षेत्र और दक्षिणी असम (बराक घाटी) शामिल हैं, में मजबूत आरक्षिती पेश की गई है। कई प्रतियोगी स्थानीय संगीतकारों और समुदायों के प्रतिनिधियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। असम टीएमसी ने सभी समर्थकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे जनता की सेवा के लिए आगे बढ़ें। पार्टी का लक्ष्य असम में भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीसरा विकल्प पेश करना है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जातीय और भाषाई विविधता अधिक है। (आईएएनएस के गैजेट्स के साथ)
Iran Leader Claims Enemy Defeat Amid Attacks

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी8 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के साथ जारी जंग में दुश्मन की हार हुई है। नौरोज के मौके पर जारी लिखित संदेश में खामेनेई ने कहा कि दुश्मन देशों को उम्मीद थी कि हमलों के बाद ईरानी जनता सरकार के खिलाफ खड़ी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खामेनेई ने कहा, ‘मुझे लगा था कि कुछ दिनों के हमलों के बाद देश में डर और निराशा फैल जाएगी और लोग सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे, लेकिन यह मैं बड़ा गलत आकलन था।’ खामेनेई के मुताबिक, इसके उलट देश में अलग-अलग विचारधाराओं और मतभेदों के बावजूद एकजुटता देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि इसी एकता की वजह से दुश्मन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया और उसके खेमे में ही दरार पड़ गई है। ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध में साथ न देने पर NATO सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। ट्रम्प ने कहा है कि NATO देश कायर हैं और अमेरिका के बिना यह गठबंधन सिर्फ कागजी शेर है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, वे न्यूक्लियर ताकत वाले ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे। अब जब यह लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है, तो वे तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत कर रहे हैं। ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि इसे खुला रखने के लिए सैन्य मदद देना आसान है, लेकिन सहयोगी देश इसमें भी पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह बहुत आसान सैन्य कदम है, जिसमें बहुत कम जोखिम है, लेकिन वे मदद नहीं करना चाहते। कायर हैं, और हम इसे याद रखेंगे।” ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें… इजराइल की एक सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोप ने शुक्रवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से की ओर गोले दागे। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाया था। ईरान ने गुरुवार रात इजराइल पर कई हवाई हमले किए। कतर के रास लाफान गैस प्लांट पर गुरुवार को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के दौरान भीषण आग लग गई। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 8 मिनट पहले कॉपी लिंक सऊदी अरब ने सीरिया पर इजराइल के हमले की कड़ी निंदा की सऊदी अरब ने सीरिया में सैन्य ठिकानों पर किए गए इजराइल के हमले की कड़ी आलोचना की है। उसने इसे आक्रामक कदम बताया है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून और सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन है। रियाद ने यह भी कहा कि वह सीरिया की सरकार और वहां के लोगों के साथ एकजुटता रखता है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजराइल के अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की। 20 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान में सुबह-सुबह कई धमाके हुए ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार सुबह कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। यह जानकारी ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने दी है। वॉयस ऑफ अमेरिका (VOA) की फारसी सेवा के मुताबिक, तेहरान में आजाद टॉवर के पास भी धमाकों की खबरें आई हैं। इन हमलों में किसी के हताहत होने या नुकसान की फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 31 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान में परिवारों ने ईद के मौके पर मारी गई बच्चियों को याद किया ईरान में परिवार नवरोज और ईद के अवसर पर अमेरिकी-इजराइली स्कूल हमले में मारे गए बच्चों की कब्रों पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हमले में 170 बच्चे मारे गए थे। 44 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान और लेबनान में हमले कर रहा इजराइल इजराइल की सेना ने कहा है कि वह अब ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले कर रही है। इससे पहले उसने लेबनान की राजधानी बेरूत पर भी हमले किए थे। इजराइली सेना के अनुसार, जिन ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है, वे ईरानी आतंकी से जुड़े हैं, हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। इन हमलों में कितना नुकसान हुआ है और कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 53 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राजदूत बोले- ईरान तेल की कीमतों को बढ़ाने की कोशिश कर रहा अमेरिका के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने कहा है कि ट्रम्प प्रशासन का ईरान के तेल पर कुछ प्रतिबंध हटाने का फैसला अस्थायी है। उन्होंने बताया कि यह फैसला केवल उस तेल के लिए है जो पहले से जहाजों में या स्टोरेज में मौजूद है। वॉल्ट्ज ने कहा कि यह कदम ईरान की उस रणनीति को विफल करने के लिए उठाया गया है, जिसमें वह तेल की कीमतों को बहुत ज्यादा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। उनके अनुसार, ईरान ने होर्मुज को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों जैसे भारत, जापान और अन्य को अस्थायी तौर पर इस तेल का उपयोग करने की अनुमति देगा, ताकि ईरान की योजना सफल न हो सके। होर्मुज बंद रहने के कारण तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं। दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति इसी रास्ते से होती है, और इसकी कमी को पूरा करने के लिए अमेरिका को विकल्प ढूंढने में कठिनाई हो रही है। 02:44 AM21 मार्च 2026 कॉपी लिंक अमेरिकी राजदूत बोले- ईरान को तोड़ना अमेरिका की असल जीत संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने बताया है कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका जीत को किस तरह देखता है। उन्होंने कहा कि उनकी परिभाषा वही है जो ट्रम्प, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पहले बता चुके हैं। CNN के एक टाउन हॉल कार्यक्रम में वॉल्ट्ज ने कहा, ‘हम ऐसी स्थिति चाहते हैं जहां ईरान अपने पड़ोसी देशों को खतरा न पहुंचा सके और न ही हमें परमाणु हथियार, आतंकी संगठनों, बैलिस्टिक मिसाइलों या ड्रोन के जरिए धमका सके।’ यानी अमेरिका के
हाई-प्रोटीन डाइट शौकीन असलम का जेल में वजन घटा:22 घंटे की रिहाई के बाद NSA में दोबारा जेल भेजा गया; नई पहचान बंदी नंबर 500

भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस से निकले मांस में गोमांस की पुष्टि के बाद गिरफ्तार असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को 70 दिन बाद सेशन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार (18 मार्च) रात उसकी रिहाई हो गई। हालांकि, जेल से निकलते ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार (19 मार्च) को रिहाई के महज 22 घंटे बाद असलम चमड़ा के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की गई और दोबारा जेल में दाखिल कर दिया गया। लग्जरी लाइफ और हाई-प्रोटीन डाइट लेने वाले असलम का जेल में रहने के दौरान चार किलो वजन कम हो गया है। इसकी पुष्टि जेल में दर्ज उसके रिकॉर्ड से हुई है। 8 जनवरी 2026 को जब उसे जेल में दाखिल किया गया था, तब उसका वजन 65 किलो था। गुरुवार को दोबारा जेल में दाखिल किए जाने के बाद नए सिरे से उसका रिकॉर्ड तैयार किया गया। तब उसका वजन 61 किलो निकला। एनएसए की कार्रवाई के बाद असलम को जेल में नई पहचान विचाराधीन बंदी नंबर 500/26 के रूप में मिली है। सुरक्षा कारणों के चलते उसे जेल के ‘बी’ खंड स्थित बिल्डिंग सेंटर में रखा गया है। मंत्री और विधायक बोले- गौ हत्या करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा असलम चमड़े पर कार्रवाई को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गौ हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। मध्यप्रदेश में मोहन यादव की सरकार है। ऐसे गौ हत्यारे, जिन्होंने गौ माता की हत्या की है, उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। असलम चमड़े पर रासुका के तहत कार्रवाई हुई है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि असलम चमड़े के साथ और भी जितने “चमड़े” हैं, उनके भी चमड़े उधेड़े जाएंगे। अभी तो NSA लगा है, आगे और भी कार्रवाई बाकी है। असलम चमड़े ने जो पाप किया है, उसे उसकी सौ पीढ़ियां भी नहीं धो पाएंगी। डॉ. मोहन यादव की मध्यप्रदेश सरकार गौ माता की रक्षा के लिए समर्पित है। जेल से निकलते ही उठा ले गई थी पुलिस बुधवार रात करीब 10 बजे भोपाल सेंट्रल जेल के मुख्य द्वार से असलम के निकलते ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया था। लाल रंग की पोलो कार से उसे जेल परिसर से बाहर निकाला गया। इस कार का एक वीडियो भी सामने आया है। पहले उसे परवलिया सड़क फिर सीहोर रोड ले जाया गया। इसके बाद देर रात उसे थाने लेकर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। इधर गोमांस तस्करी से जुड़े पूरे मामले का खुलासा करने का दावा करने वाले भानू हिंदू का आरोप है कि पुलिस की ओर से कमजोर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई थी। इन्हीं खामियों का फायदा असलम को बेल मिलने में मिला। भानू के मुताबिक, पुलिस ने केस की शुरुआत से ही लापरवाही की थी। गोमांस से भरे कंटेनर को छोड़ दिया गया था। हैदराबाद जिस सैंपल को जाना था, वह खराब हो गया। मथुरा से आई सैंपल रिपोर्ट के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई थी। जानिए कोर्ट ने जमानत आदेश में क्या कहा? अदालत ने बुधवार को अपने आदेश में कहा कि संबंधित अपराध न तो मृत्युदंड और न ही आजीवन कारावास से दंडनीय है और यह न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है। आरोपी दो माह से अधिक समय से अभिरक्षा में है, जबकि मामले की विवेचना पूरी हो चुकी है और चार्जशीट भी प्रस्तुत की जा चुकी है। ऐसे में ट्रायल पूरा होने में समय लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए जमानत देना उचित है। कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि आरोपी का यह दूसरा जमानत आवेदन था। पहला आवेदन गुण-दोष के आधार पर निरस्त नहीं हुआ था। अब परिस्थितियों में बदलाव और जांच पूरी होने के बाद जमानत दी गई। साथ ही शर्त रखी गई है कि आरोपी ट्रायल में कोई बाधा नहीं डालेगा और बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जाएगा। इन शर्तों पर बाहर आया असलम असलम की तरफ से वकील विजय चौधरी और जगदीश गुप्ता ने कोर्ट में पक्ष रखा। कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी रखी। वह केस की सुनवाई में कोई रुकावट नहीं डालेगा। बिना कोर्ट की इजाजत के वह देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेगा। सुनवाई के दौरान वह बार-बार तारीखें आगे बढ़ाने (स्थगन) की मांग नहीं करेगा। 17 दिसंबर की रात पकड़ा गया 26 टन मांस 17 दिसंबर की रात हिंदू संगठनों ने पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक कंटेनर पकड़ा था, जो जिंसी स्लॉटर हाउस से निकला था। इसमें 26 टन मांस भरा था। जब इस मांस के सैंपल मथुरा की लैब भेजे गए, तो वहां से आई रिपोर्ट में इसमें गोमांस होने की बात सामने आई। रिपोर्ट आने के बाद 8 जनवरी 2026 को जहांगीराबाद पुलिस ने केस दर्ज कर असलम और ड्राइवर शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकाली थी निगम-पुलिस की अर्थी असलम चमड़ा को जमानत मिलने के बाद गुरुवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए नगर निगम और पुलिस प्रशासन की सांकेतिक अर्थी निकाली थी और पुतला दहन किया था। इस दौरान मौके पर जमकर नारेबाजी की हुई थी।
वर्ल्ड अपडेट्स:दक्षिण कोरियाई फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की मौत

दक्षिण कोरियाई बचाव कर्मियों ने शनिवार को डेजॉन के मध्य शहर में एक ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री के जले हुए मलबे से 10 शव बरामद किए। इस फैक्ट्री में संभवतः एक धमाके के कारण आग लगी थी, जिसमें कम से कम 59 अन्य लोग घायल हो गए और चार लोग लापता हो गए। गृह और सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन अधिकारियों ने तुरंत इस बात की पुष्टि नहीं की कि क्या उनमें से किसी की जान को खतरा है। शुक्रवार दोपहर आग लगने के बाद, आग पर काबू पाने और बचाव अभियान चलाने के लिए 500 से अधिक दमकलकर्मियों, पुलिस और आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया था। घटनास्थल से मिले वीडियो और तस्वीरों में फैक्ट्री परिसर से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा था। शहर के डेडेओक जिले के फायर चीफ नाम ड्यूक-वू ने बताया कि आग ने फैक्ट्री की एक इमारत को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। दमकलकर्मी शुरू में इमारत के ढहने के डर से उसके अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। शुक्रवार देर रात लापता कर्मचारियों की तलाश शुरू की गई। नाम ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर लगभग 1:18 बजे मिली थी। आग लगने का कारण तुरंत पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि आग बहुत तेजी से फैली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक धमाके की आवाज सुनी थी।
वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स रैंकिंग में पाकिस्तान से भी पीछे भारत:सरकार ने 300 बेटिंग वेबसाइट्स, एप ब्लॉक कीं; 21 मार्च के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. सरकार ने 300 ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट्स-एप्स ब्लॉक किए 20 मार्च को सरकार ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 वेबसाइट्स-एप्स को ब्लॉक किया है। 2. ISRO ने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के साथ MoU साइन किया 19 मार्च को हेडक्वाटर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (HQ IDS) और स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (SAC) ISRO ने एक MoU साइन किया। 3. लियोनेल मेसी 900 गोल क्लब में शामिल हुए 18 मार्च को अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ऑफिशियल मैचों में 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए। 4. भारत वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी करेगा 20 मार्च को भारत को वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी मिली। 5. हांगकांग फिल्ममार्ट 2026 में इंडियन पवेलियन शुरू हुआ 19 मार्च को भारत ने हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म और टीवी मार्केट – फिल्ममार्ट 2026 में एक इंडियन पवेलियन की शुरुआत की। 5. ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मलावी की ऊर्जा मंत्री ने मुलाकात की 19 मार्च को नई दिल्ली में इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 हुई। इस समिट में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टरऔर अफ्रीकी देश मलावी की ऊर्जा और खनन मंत्री डॉ. जीन मथांगा ने द्विपक्षीय बैठक की। 6. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 जारी 18 मार्च को यूनाइटेड नेशन ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 जारी की। आज का इतिहास 21 मार्च ————————— ये खबरें भी पढ़ें… उसूलों का हवाला देकर HDFC बैंक चेयरमैन का इस्तीफा: अर्जेंटीना ने WHO छोड़ा, कोरोनाकाल में भेदभाव का आरोप लगाया; 20 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…
राजनाथ बोले- पहाड़ का पानी-जवानी यहीं के काम आनी चाहिए:उत्तराखंड के CM साधारण नहीं धुरंधर; धामी ने रक्षा मंत्री को बताया अजातशत्रु

हल्द्वानी में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने नहीं सोचा था कि उत्तराखंड इतनी तेजी से विकसित होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ का पानी और जवानी अब यहीं के काम आनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि वह साधारण नहीं, बल्कि धुरंधर हैं। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है और लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में रक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें अजातशत्रु बताया। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन प्रदेश के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है और उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम में नई ऊर्जा आई है। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह को सुनने के लिए करीब 15 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे, जिन्हें संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री अब पंतनगर एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गए और फिर यहीं से वह दिल्ली के लिए निकल गए। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की 5 बड़ी बातें… अब पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…








