Wednesday, 09 Sep 2026 | 09:17 PM

Trending :

UP Assistant Professor Recruitment 2026 नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री
EXCLUSIVE

Iran Leader Claims Enemy Defeat Amid Attacks

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के साथ जारी जंग में दुश्मन की हार हुई है। नौरोज के मौके पर जारी लिखित संदेश में खामेनेई ने कहा कि दुश्मन देशों को उम्मीद थी कि हमलों के बाद ईरानी जनता सरकार के खिलाफ खड़ी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

खामेनेई ने कहा, ‘मुझे लगा था कि कुछ दिनों के हमलों के बाद देश में डर और निराशा फैल जाएगी और लोग सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे, लेकिन यह मैं बड़ा गलत आकलन था।’

खामेनेई के मुताबिक, इसके उलट देश में अलग-अलग विचारधाराओं और मतभेदों के बावजूद एकजुटता देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि इसी एकता की वजह से दुश्मन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया और उसके खेमे में ही दरार पड़ गई है।

ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध में साथ न देने पर NATO सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। ट्रम्प ने कहा है कि NATO देश कायर हैं और अमेरिका के बिना यह गठबंधन सिर्फ कागजी शेर है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा,

QuoteImage

वे न्यूक्लियर ताकत वाले ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे। अब जब यह लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है, तो वे तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत कर रहे हैं।

QuoteImage

ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि इसे खुला रखने के लिए सैन्य मदद देना आसान है, लेकिन सहयोगी देश इसमें भी पीछे हट रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यह बहुत आसान सैन्य कदम है, जिसमें बहुत कम जोखिम है, लेकिन वे मदद नहीं करना चाहते। कायर हैं, और हम इसे याद रखेंगे।”

ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें…

इजराइल की एक सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोप ने शुक्रवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से की ओर गोले दागे।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाया था।

ईरान ने गुरुवार रात इजराइल पर कई हवाई हमले किए।

कतर के रास लाफान गैस प्लांट पर गुरुवार को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के दौरान भीषण आग लग गई।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब ने सीरिया पर इजराइल के हमले की कड़ी निंदा की

सऊदी अरब ने सीरिया में सैन्य ठिकानों पर किए गए इजराइल के हमले की कड़ी आलोचना की है। उसने इसे आक्रामक कदम बताया है।

सऊदी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून और सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन है।

रियाद ने यह भी कहा कि वह सीरिया की सरकार और वहां के लोगों के साथ एकजुटता रखता है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजराइल के अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान में सुबह-सुबह कई धमाके हुए

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार सुबह कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। यह जानकारी ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने दी है।

वॉयस ऑफ अमेरिका (VOA) की फारसी सेवा के मुताबिक, तेहरान में आजाद टॉवर के पास भी धमाकों की खबरें आई हैं।

इन हमलों में किसी के हताहत होने या नुकसान की फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान में परिवारों ने ईद के मौके पर मारी गई बच्चियों को याद किया

ईरान में परिवार नवरोज और ईद के अवसर पर अमेरिकी-इजराइली स्कूल हमले में मारे गए बच्चों की कब्रों पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हमले में 170 बच्चे मारे गए थे।

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान और लेबनान में हमले कर रहा इजराइल

इजराइल की सेना ने कहा है कि वह अब ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले कर रही है। इससे पहले उसने लेबनान की राजधानी बेरूत पर भी हमले किए थे।

इजराइली सेना के अनुसार, जिन ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है, वे ईरानी आतंकी से जुड़े हैं, हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

इन हमलों में कितना नुकसान हुआ है और कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राजदूत बोले- ईरान तेल की कीमतों को बढ़ाने की कोशिश कर रहा

अमेरिका के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने कहा है कि ट्रम्प प्रशासन का ईरान के तेल पर कुछ प्रतिबंध हटाने का फैसला अस्थायी है।

उन्होंने बताया कि यह फैसला केवल उस तेल के लिए है जो पहले से जहाजों में या स्टोरेज में मौजूद है।

वॉल्ट्ज ने कहा कि यह कदम ईरान की उस रणनीति को विफल करने के लिए उठाया गया है, जिसमें वह तेल की कीमतों को बहुत ज्यादा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। उनके अनुसार, ईरान ने होर्मुज को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों जैसे भारत, जापान और अन्य को अस्थायी तौर पर इस तेल का उपयोग करने की अनुमति देगा, ताकि ईरान की योजना सफल न हो सके।

होर्मुज बंद रहने के कारण तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं।

दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति इसी रास्ते से होती है, और इसकी कमी को पूरा करने के लिए अमेरिका को विकल्प ढूंढने में कठिनाई हो रही है।

02:44 AM21 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राजदूत बोले- ईरान को तोड़ना अमेरिका की असल जीत

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने बताया है कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका जीत को किस तरह देखता है।

उन्होंने कहा कि उनकी परिभाषा वही है जो ट्रम्प, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पहले बता चुके हैं।

CNN के एक टाउन हॉल कार्यक्रम में वॉल्ट्ज ने कहा, ‘हम ऐसी स्थिति चाहते हैं जहां ईरान अपने पड़ोसी देशों को खतरा न पहुंचा सके और न ही हमें परमाणु हथियार, आतंकी संगठनों, बैलिस्टिक मिसाइलों या ड्रोन के जरिए धमका सके।’

यानी अमेरिका के अनुसार, जीत का मतलब होगा कि ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताएं इस स्तर तक सीमित हो जाएं कि वह किसी के लिए खतरा न बन सके।

02:32 AM21 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल में रोके गए मिसाइल हमलों से कई इलाकों में नुकसान

इजराइल में पिछले कुछ घंटों के दौरान एक और मिसाइल हमला हुआ है, इस बार देश के दक्षिणी हिस्से में। अधिकारियों के अनुसार, ईरान की मिसाइलों को डेड सी के पश्चिमी इलाके की ओर निशाना बनाकर दागा गया।

वहीं, लेबनान सीमा से लगे उत्तरी इजराइल में भी लगातार एयर अलर्ट जारी किए गए हैं। पिछले एक दिन में इजराइल के मध्य और उत्तरी हिस्सों में लगातार एयर रेड अलर्ट देखने को मिले हैं, जिससे देश के बड़े हिस्से प्रभावित हुए हैं।

शुक्रवार को इजराइल के अधिकारियों ने बताया कि ईरान ने नौ अलग-अलग चरणों में मिसाइल हमले किए। इसके साथ ही हिजबुल्लाह की ओर से भी मिसाइलें दागी गईं, जिससे देश के कई इलाकों में नुकसान हुआ।

हालांकि, इनमें से ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। इनके मलबे के गिरने से और छोटे-छोटे टुकड़ों के फैलने से अलग-अलग जगहों पर नुकसान हुआ।

02:22 AM21 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- जापानी जहाजों को होर्मुज से सुरक्षित गुजरने में मदद करेंगे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान होर्मुज से जापान के जहाजों को सुरक्षित गुजरने में मदद करने के लिए तैयार है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद इस समुद्री रास्ते पर कुछ प्रतिबंध लगे हुए हैं।

जापान की क्योडो न्यूज एजेंसी से बातचीत में अराघची ने कहा, हमने होर्मुज को बंद नहीं किया है, यह खुला है।

उन्होंने कहा कि अगर जापान जैसे देश तेहरान के साथ बातचीत करें, तो ईरान उनके जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर सकता है।

अराघची ने यह भी कहा कि ईरान सिर्फ सीजफायर नहीं, बल्कि युद्ध का अंत चाहता है।

जापान अपने 90 प्रतिशत से ज्यादा कच्चे तेल का आयात मिडिल ईस्ट से करता है और इसका अधिकांश हिस्सा होर्मुज के रास्ते आता है।

02:09 AM21 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इराक में ईरान समर्थित समूहों ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया

इराक में ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों ने अमेरिकी और अन्य पश्चिमी देशों के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। बगदाद के पश्चिम में स्थित कैंप विक्ट्री के पास हाल ही में एक हमला हुआ, जहां जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई। यह हमला करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

कैंप विक्ट्री अब लगभग खाली है, लेकिन पहले यहां नाटो और अमेरिकी सैनिक तैनात रहते थे। ‘असहाब अल-कहफ’ नाम के एक समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

इस इराक-आधारित और ईरान समर्थित मिलिशिया ने कहा है कि वे ऐसे हमले और बढ़ाएंगे। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे इराक में मौजूद अमेरिकी हितों से दूर रहें।

इसके कुछ घंटों बाद बगदाद से करीब 200 किलोमीटर उत्तर में स्थित किरकुक में भी एक ईरान समर्थित मिलिशिया समूह पर हमला हुआ, लेकिन इसकी जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। माना जा रहा है कि इसके पीछे अमेरिका हो सकता है।

01:58 AM21 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अमेरिका-ब्रिटेन के सैन्य अड्डे को बनाया निशाना

हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप पर बने अमेरिका और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य अड्डे को ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें से एक मिसाइल उड़ान के दौरान ही फेल हो गई, जबकि दूसरी मिसाइल को अमेरिकी युद्धपोत से दागे गए इंटरसेप्टर ने हवा में ही नष्ट कर दिया।

डिएगो गार्सिया द्वीप भूमध्य रेखा के दक्षिण में, हिंद महासागर के बीचों-बीच स्थित है और यह रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस रिपोर्ट पर व्हाइट हाउस और वॉशिंगटन में मौजूद ब्रिटिश दूतावास ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

01:47 AM21 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिस ईस्ट देशों में ईद मनाई जा रही

01:40 AM21 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जंग के बीच ईरान में ईद मनाई जा रही

ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमलों के खतरे के बावजूद ईद-उल-फितर के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में इकट्ठा हुए। सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, लोगों ने रमजान के खत्म होने पर ईद का स्वागत किया।

फार्स द्वारा जारी तस्वीरों में मशहद शहर के दरगाह पर शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक भारी भीड़ देखी गई। यह दरगाह ईरान के सबसे पवित्र स्थलों में से एक मानी जाती है।

इस साल ईद-उल-फितर का त्योहार ईरान के नए साल ‘नवरोज’ के साथ पड़ा है, जो इस्लामी और फारसी कैलेंडर का दुर्लभ मेल है।

01:31 AM21 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन के लिए पाबंदियां हटाईं

अमेरिका ने ईरान के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों पर लगी पाबंदियों को 30 दिनों के लिए अस्थायी रूप से हटा दिया है।

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह छूट केवल उन तेल खेपों (शिपमेंट) पर लागू होगी जो पहले से रास्ते में हैं, नए ऑर्डर पर नहीं।

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण तेल की सप्लाई और कीमतों पर असर पड़ रहा है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

ईरान पर आरोप है कि वह होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहा है, जिससे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को खतरा बढ़ रहा है।

01:30 AM21 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की चेतावनी- द्वीपों पर हमला हुआ तो UAE पर हमला करेंगे

ईरान ने UAE के रास अल-खैमाह शहर को लेकर सख्त चेतावनी दी है।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित अबू मूसा और ग्रेटर तुंब द्वीपों पर फिर से हमला हुआ, तो रास अल-खैमाह को निशाना बनाया जाएगा।

ईरान ने कहा कि वह अपनी जमीन और संप्रभुता पर किसी भी हमले का कड़ा जवाब देगा।

इस बयान के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, क्योंकि यह इलाका दुनिया के लिए बेहद अहम तेल और गैस मार्ग माना जाता है।

01:27 AM21 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले में 1 की मौत, 2 घायल

दक्षिणी लेबनान के बिंत ज्बैल जिले के घंदूरियेह इलाके में इजराइल ने एक घर पर हवाई हमला किया।

रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

इसके अलावा, इजराइल ने टायर जिले के नकूरा शहर में भी भारी गोलाबारी की है।

लगातार हो रहे इन हमलों के कारण इलाके में तनाव बना हुआ है और हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Ranveer Singh Emotional Over Dhurandhar Success

August 22, 2026/
7:24 pm

14 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘धुरंधर’ की जबरदस्त कामयाबी ने रणवीर सिंह को भावुक कर दिया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम...

Kuldeep Yadav's wedding is expected to be a star-studded affair. (Picture Credit: IG/kuldeep_18)

March 14, 2026/
3:00 pm

आखरी अपडेट:मार्च 14, 2026, 15:00 IST पीएम मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत के पूर्वोत्तर की...

शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की:युजवेंद्र चहल ने बारात में डांस किया; क्रिकेटर ने 2023 में पहली पत्नी से तलाक लिया था

February 21, 2026/
7:45 pm

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शनिवार...

authorimg

April 27, 2026/
12:27 pm

Last Updated:April 27, 2026, 12:27 IST Swarnaprashan Benefits: स्वर्ण प्राशन का एक बड़ा लाभ यह भी है कि इससे बच्चों...

जरूरत की खबर- रिंगवार्म क्या है:क्या यह संक्रामक हो सकता है, डॉक्टर से जानें फैलने का कारण, लक्षण और इलाज, न करें ये 9 गलतियां

March 11, 2026/
4:30 am

आमतौर पर स्किन पर कहीं हल्की खुजली को लोग सामान्य एलर्जी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह रिंगवार्म भी...

राजनीति

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket