Dasun Shanaka to IPL | Rajasthan Royals Replace Curran; Exits PSL

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक दसुन शनाका ने टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलेंगे। वे राजस्थान रॉयल्स (RR) में चोटिल सैम करन की जगह शामिल होंगे। PSL से जुड़े कागजी प्रक्रिया के चलते उनकी एंट्री फिलहाल औपचारिकताओं में अटकी हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही वह गुवाहाटी में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। पाकिस्तानी टी-20 लीग में लाहौर कलंदर्स ने शनाका को टीम में शामिल किया था। दसुन शनाका गुजरात टाइटंस के लिए IPL खेल चुके हैं। मुजरबानी ने भी PSL छोड़ा इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी PSL छोड़कर IPL में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना करार खत्म कर कोलकाता नाइट राइडर्स जॉइन किया, जहां वह मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट बने। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी, जो शुरुआती चरण में टीम का होम ग्राउंड रहेगा। टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी की शानाका हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी कर रहे थे, जहां टीम सुपर-8 स्टेज से बाहर हो गई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 165 रन बनाए, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 31 गेंद में नाबाद 76 रन की पारी शामिल रही। इसके अलावा उन्होंने 3 विकेट भी लिए। IPL के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद उन्हें PSL टीम लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था। राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा हैं, जबकि विक्रम राठौर टीम के असिस्टेंट कोच हैं। ——————– PSL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी लीग में दर्शकों की एंट्री बैन ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, टूर्नामेंट 2 शहरों में होगा; PCB चीफ बोले– यह खर्च कटौती अभियान का हिस्सा पाकिस्तान ने खर्च कटौती अभियान के तहत अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री नहीं होगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट के सभी मैच सिर्फ लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। पढें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
हर वक्त थकान से हो जाता है बुरा हाल? शरीर में बिगड़ गया हार्मोन्स का बैलेंस, ये संकेत न करें नजरअंदाज

Hormones Disrupt Energy and Sleep: जब आप रात में अच्छी तरह नहीं सो पाते हैं, तब अगले दिन थकान महसूस होती है. यह एक कॉमन बात है और पर्याप्त नींद लेने के बाद समस्या दूर हो जाती है. कई बार लोग रात में 7-8 घंटे की पूरी नींद और अच्छी डाइट लेने के बावजूद दिनभर थकान की शिकायत करते हैं. कई बार एनर्जी लेवल स्तर इतना कम रहता है कि छोटे-छोटे काम भी मुश्किल लगने लगते हैं. यह कंडीशन अक्सर आलस या अनुशासन की कमी नहीं होती, बल्कि शरीर के भीतर चल रहे किसी बायोलॉजिकल असंतुलन का संकेत हो सकती है. खासतौर पर हार्मोनल असंतुलन लगातार थकान का बड़ा कारण है. नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के एंडोक्रोनोलॉजिस्ट डॉ. सप्तर्षि भट्टाचार्य ने TOI की रिपोर्ट में बताया हमारे शरीर में कोर्टिसोल, थायराइड, इंसुलिन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन एनर्जी बैलेंस को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. ये हार्मोन संदेशवाहकों की तरह काम करते हैं और दिनभर शरीर की एनर्जी जरूरतों को कंट्रोल करते हैं. शरीर में जब इनका संतुलन बिगड़ जाता है, तो शरीर का एनर्जी सिस्टम अनस्टेबल हो जाता है. इसका परिणाम यह होता है कि व्यक्ति पूरी नींद लेने के बाद भी थका हुआ महसूस करता है और दिन के दौरान एनर्जी अचानक गिरने लगती है. हार्मोनल असंतुलन का एक कॉमन लक्षण वायर्ड बट टायर्ड की स्थिति है. इसमें दिमाग सक्रिय रहता है, लेकिन शरीर पूरी तरह थका हुआ महसूस करता है. यह समस्या मुख्य रूप से कोर्टिसोल हार्मोन के असंतुलन से जुड़ी होती है. कोर्टिसोल सुबह अधिक और रात में कम होना चाहिए, लेकिन जब इसका चक्र बिगड़ जाता है, तो शरीर लगातार तनाव की स्थिति में बना रहता है. इससे रात में नींद प्रभावित होती है और सुबह उठने पर भी शरीर तरोताजा महसूस नहीं करता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. यह थकान केवल शारीरिक नहीं होती, बल्कि मानसिक स्तर पर भी असर डालती है. इससे ब्रेन फॉग की कंडीशन पैदा हो जाती है. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है, सोचने की गति धीमी हो जाती है और सामान्य कार्यों में भी भ्रम महसूस होता है. इसमें थायराइड हार्मोन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. जब थायराइड का स्तर असंतुलित होता है, तो ब्रेन फंक्शन प्रभावित होता है. इसे लोग अक्सर सामान्य थकान या ध्यान की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. इंसुलिन हार्मोन के असंतुलन से भूख और खाने की आदतों में भी बदलाव आता है. अचानक मीठा या जंक फूड खाने की तीव्र इच्छा होना, फिर ऊर्जा का तेजी से बढ़ना और गिरना, इस असंतुलन के संकेत हो सकते हैं. इसके अलावा बिना वजह के वजन बढ़ना या प्रयास के बावजूद वजन कम न होना भी हार्मोनल गड़बड़ी का संकेत है. ऐसी स्थिति में शरीर एनर्जी को खर्च करने के बजाय उसे फैट के रूप में जमा करने लगता है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है. हार्मोनल बदलावों का असर हमारे मूड और भावनाओं पर भी पड़ता है. कोर्टिसोल और एस्ट्रोजन के इंबैलेंस से चिड़चिड़ापन, चिंता और प्रेरणा की कमी जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं. ऐसी थकान को केवल आराम या अधिक मेहनत से ठीक नहीं किया जा सकता. जरूरी है कि हम अपने शरीर के संकेतों को समझें और उन्हें नजरअंदाज न करें. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो किसी डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है, ताकि सही कारण का पता लगाकर ट्रीटमेंट किया जा सके.
Punjab Chandigarh Top News today AAP Minister FIR MLA Viral Video Girlfriend Body Kharar mohali

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर DM सुसाइड के बाद पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर पर दर्ज FIR से जुड़ी रही। DM गगनदीप रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा- उनके पति को ऑफिस बुलाकर पीटा। गनपॉइंट पर रिश्वतखोरी का वीडियो बनाया। गैंगस्टरों से बच्चों को मरवाने की धमकी दी। FIR के बाद परिवार ने गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया। विरोधी दलों ने चंडीगढ़ में संयुक्त प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस ने पानी की बौछारें मारीं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. DM का सुसाइड, पूर्व AAP मंत्री-पिता पर FIR पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में उनका परिवार AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी उपिंदर ने कहा कि हमें धमकी मिल रही थी, इसलिए बच्चे मामा के घर भेज दिए। मैं भी स्कूल की ड्यूटी से मायके जाती थी। वहीं रंधावा की मां ने कहा कि झाड़ू वाले मेरे बेटे को खा गए। इन्होंने मेरे घर में ही झाड़ू फेर दिया। इससे पहले शनिवार आधी रात को पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता और PA दिलबाग पर सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली। इसमें दिए बयान में पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने पति को धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था। वहीं, चंडीगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के नेता CM आवास के घेराव के लिए पहुंचे। प्रोटेस्ट शुरू होते ही वर्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ डाले। इसके बाद पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें पीछे हटाया। (पढ़ें पूरी खबर) 2. पूर्व मंत्री पर FIR की कहानी, दो टके का अफसर सुन निकाला पिस्टल वेयरहाउस के DM गगनदीप रंधावा के सुसाइड के बाद आधी रात को अमृतसर पुलिस ने पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग सिंह पर FIR दर्ज कर ली। रविवार को इसकी कॉपी सामने आई। जिसमें सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने कई खुलासे किए। उपिंदर ने कहा कि पिछले साल वेयरहाउस के टेंडर निकले। मंत्री ने अपने पिता के नाम पर टेंडर भरा। मंत्री रहे भुल्लर ने धमकी दी कि अगर टेंडर पिता के नाम पर न निकले तो इसका खामियाजा तुझे व तेरे बच्चों को बुरी तरह भुगतना पड़ेगा। मुझे यह भी पता है कि तेरे बच्चे कहां-कहां पढ़ते हैं और तेरी पत्नी कहां नौकरी करती है। टेंडर न मिलने के बाद मंत्री और उनके पिता ने मेरे पति को बहुत बुरी तरह बेइज्जत व परेशान करना शुरू कर दिया। मंत्री मेरे पति को वॉट्सऐप कॉल्स कर धमकाने लगा। तू ये टेंडर कैंसिल कर मेरे पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर जारी कर, नहीं तो तुझे, तेरे बच्चों, पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगा। वे कहते थे कि तुझे नहीं पता, जितने भी गैंगस्टर हैं, मेरे ही पाले हुए हैं। तुझे व तेरे परिवार को मरवाने के लिए एक इशारा ही काफी है। 13 मार्च को मंत्री ने मेरे पति को अपने घर बुलाया। इस दौरान सुखदेव भुल्लर ने मंत्री को कहा कि तू किस चीज का मंत्री है, जब तेरे कहने पर दो टके का अफसर तेरे बाप के नाम पर टेंडर भी जारी नहीं कर सकता। यह सुनते ही मंत्री ने जेब से पिस्टल निकाल ली और उसका बट मेरे पति के सिर पर मारा (पढ़ें पूरी खबर) 3. नाक कटी महिला की लाश मिली, पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई चंडीगढ़ में रविवार सुबह महिला की नाक कटी लाश मिली। परिवार के लोग इसे जल्दबाजी में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस बुला ली। मृतका का नाम रीना है। वह किराए के कमरे में रहती थी और पास में ही दुकान पर काम करती थी। पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मलोया की ग्वाला कॉलोनी पहुंची। मरने वाली मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। DSP धीरज कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। महिला के साथ क्या हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। हालांकि इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि रीना की मौत कैसे हुई, उसकी हत्या हुई या कुछ हादसा हुआ। उसका नाक कैसे कटा। परिवार जल्दबाजी में शव को ठिकाने क्यों लगाने की तैयारी में था। वह क्या छुपा रहे हैं। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उसका इस पूरे मामले में क्या रोल है। पुलिस रीना के मोबाइल की भी जांच कर रही है (पढ़ें पूरी खबर) 4. नवजोत सिद्धू ने बेटी-बेटे को बांटे दोनों घर पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने अपने घरों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अमृतसर स्थित मकान को अपनी बेटी राबिया और पटियाला स्थित पुश्तैनी मकान को बेटे करन को दिया है। इस संबंध में उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की।पोस्ट के साथ उन्होंने अमृतसर के घर में गृह प्रवेश के फोटो भी शेयर किए। इनके साथ उन्होंने लिखा कि राजनीति से बिना पैसे लिए उन्होंने अपनी मेहनत से यह घर बनाया है। माता पार्वती की कृपा से उन्हें यह सब मिला। सिद्धू ने आगे लिखा- नवरात्रि के दिन मुझे बाहर निकलकर कुछ नया संकेत मिला। बिग बॉस से लेकर स्टार प्लस के साथ हिंदी कमेंट्री तक और फिर कपिल शर्मा शो तक मैंने 2022 में यह सफर
Ram Kapoor Dubai Burj Khalifa Home Renovation Risk Amidst Tensions

45 मिनट पहले कॉपी लिंक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर अगले हफ्ते दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, दुबई के बुर्ज खलीफा में राम कपूर का अपना एक घर है, जिसका काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। वहां के मौजूदा हालात सफर के लिए सुरक्षित नहीं माने जा रहे हैं, लेकिन काम पूरा करने की मजबूरी और डेडलाइन के दबाव की वजह से राम कपूर यह जोखिम उठा रहे हैं। ‘काम पूरा करने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा‘ टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राम कपूर ने अपने इस फैसले की वजह बताई। उन्होंने कहा, “पिछली बार हम वहां करीब एक हफ्ते के लिए गए थे। मुझे लगा था कि मुंबई वापस आकर थोड़े दिन इंतजार करूंगा और जब हालात शांत होंगे तब काम शुरू करवाऊंगा। लेकिन अब मेरे पास कोई और चारा नहीं बचा है। ऐसा नहीं लग रहा कि हालात जल्द ठीक होंगे, बल्कि ये और बिगड़ते जा रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो मैं और देर नहीं कर सकता। मुझे तय टाइमलाइन के हिसाब से काम पूरा करना ही होगा।” राम कपूर ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में रोल के लिए फेमस हैं। बुर्ज खलीफा की डेडलाइन बनी वजह राम कपूर ने बताया कि दुबई जाने की जल्दबाजी इसलिए है क्योंकि बुर्ज खलीफा में उनके घर का रिनोवेशन का काम रुका हुआ है। उन्होंने कहा, “हमें काम पूरा करने के लिए जरूरी परमिशन और एक तय समय-सीमा मिली थी, जो अब खत्म होने वाली है। मैं समय बढ़ाने की गुजारिश कर सकता हूं, लेकिन पता नहीं ये युद्ध वाले हालात कब तक चलेंगे। दुबई में मेरे जितने भी जान-पहचान वाले हैं, वे भी अपनी जिंदगी सामान्य तरीके से जीने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन मैं घबरा नहीं रहा हूं।” अकेले करेंगे सफर, पत्नी गौतमी भारत में रुकेंगी इस बार राम कपूर के साथ उनका परिवार नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि वे मंगलवार को अकेले ही फ्लाइट से रवाना होंगे और करीब दो हफ्ते वहां रुकेंगे। पत्नी गौतमी की चिंता पर राम ने कहा, “गौतमी को फिक्र तो होती है, लेकिन वह समझती है कि यह काम जरूरी है। मेरे बच्चे भी काफी समझदार हैं, वे अपनी मां को ही दिलासा दे रहे हैं। मैंने गौतमी को समझाया है कि जहां मेरा घर है, वह दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक है।” मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति ईरान-इजराइल युद्ध और मिडिल ईस्ट का तनाव पिछले कुछ समय से ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर दी है। कई देशों ने अपने नागरिकों को प्रभावित इलाकों में न जाने की सलाह दी है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं और सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी वजह से कई सेलिब्रिटीज ने अपने विदेशी दौरे रद्द कर दिए हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
बेटे-बहू ने सास-ससुर को डंडों से पीटा:अस्पताल में भर्ती महिला बोली- हमें अधमरा कर दिया, रिपोर्ट तो करेंगे

छतरपुर में पारिवारिक विवाद के चलते बहू और बेटे ने अपने ही माता-पिता पर हमला कर दिया। इस मारपीट में 60 वर्षीय आशा वाल्मीकि और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल आशा वाल्मीकि ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने कुछ साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही बहू का व्यवहार परिवार के प्रति ठीक नहीं था। आशा के अनुसार, बहू दहेज में कुछ नहीं लाई थी, लेकिन अब घर और संपत्ति में हिस्सा मांग रही है। महिला बोली- पति बीमार रहते हैं, खुद मेहनत करने चली जाती आशा ने बताया कि उनके पति बीमार रहते हैं, और वह स्वयं मेहनत कर घर चलाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू घर के काम में सहयोग नहीं करती और अक्सर विवाद करती रहती है। बीती रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि बहू ने अपने पति के साथ मिलकर सास-ससुर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर, हाथ-पैर में आई चोट इस हमले में आशा वाल्मीकि के सिर, आंख, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उनके पति का हाथ टूट गया है। मारपीट के बाद दोनों घायल सीधे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन उन्होंने बेटे और बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि अक्सर पारिवारिक मामलों में लोग शिकायत दर्ज कराने से बचते हैं। हालांकि, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नई वेबसीरीज:करण जौहर की ‘नजदीकियां’ में दिखेंगे ‘हीरामंडी’ के नवाब ताजदार

बॉलीवुड अभिनेता ताहा शाह बदुशा इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने ‘हीरामंडी’ में नवाब ताजदार का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सीरीज में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और इससे उन्हें एक नई पहचान मिली। अब ताहा शाह जल्द ही फिल्म निर्माता करण जौहर की नई वेब सीरीज ‘नजदीकियां’ में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनेगी और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। वेब सीरीज करण जौहर की फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ से प्रेरित हो सकती है, जिसमें रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया गया था। सीरीज की कहानी दो शादीशुदा जोड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां उनके पति एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। इस कहानी में कर्तव्य और व्यक्तिगत खुशी के बीच संघर्ष को दिखाया जाएगा। धर्मा के साथ फिर से काम करना मेरे लिए खास सीरीज में ताहा शाह के साथ परेश पाहुजा, आकांक्षा सिंह और निकिता दत्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन रुचिर अरुण करेंगे। ताहा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि धर्मा प्रोडक्शन के साथ फिर काम करना उनके लिए खास है। इससे पहले वह ‘गिप्पी’ में भी काम कर चुके हैं। ताहा शाह ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म ‘लव का द एंड’ से की थी। इसके बाद वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आए।
PSL 2026 Lahore Karachi No Crowd
कराचीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान सुपर लीग के सभी कप्तान साथ में। तस्वीर 2025 की है। पाकिस्तान ने खर्च कटौती अभियान के तहत अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री नहीं होगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट के सभी मैच सिर्फ लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। 26 मार्च से शुरू होने वाली लीग की ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बताया कि इस पर प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया गया। नकवी ने कहा, सरकार ने मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए लोगों की आवाजाही सीमित रखने की सलाह दी है। ऐसे में स्टेडियम में हजारों दर्शकों को लाना सही नहीं था, इसलिए मैच खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया गया। दरअसल, ईरान जंग के कारण पूरे एशिया में तेल संकट गहरा गया है। कच्चे तेल के रेट दोगुने होने से पाकिस्तान सरकार को पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ रहा है, लेकिन सरकार ने इसके मुताबिक रेट नहीं बढ़ाए हैं, जिससे बढ़ी कीमतों का असर सरकारी खजाने पर पड़ रहा है। पहले 6 वेन्यू डिसाइड हुए थे पहले PSL के मैच 6 शहरों में होने थे, लेकिन अब यात्रा और संसाधनों को कम करने के लिए इसे सिर्फ दो शहरों तक सीमित कर दिया गया है। फैसलाबाद, पेशावर और रावलपिंडी समेत अन्य शहरों में होने वाले मैच रद्द कर दिए गए हैं। नकवी ने पेशावर के लोगों से माफी भी मांगी और भविष्य में वहां मैच कराने का भरोसा दिया। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पहला PSL जीत था। 26 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट PSL का 11वां सीजन 26 मार्च से लाहौर में शुरू होगा। पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में घरेलू खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शामिल हैं। फ्रेंचाइजी की भरपाई PCB करेगा दर्शकों के बिना मैच होने से फ्रेंचाइजी को होने वाले नुकसान की भरपाई PCB करेगा। नकवी ने कहा कि टिकट से होने वाली कमाई फ्रेंचाइजी के लिए अहम होती है, इसलिए बोर्ड इस नुकसान को कम करने की कोशिश करेगा। पहले से खरीदे गए सभी टिकट 72 घंटे के भीतर रिफंड किए जाएंगे। नकवी ने फैंस से इसके लिए माफी भी मांगी। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सभी इंतजाम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार हैं और खिलाड़ियों के आने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फ्रेंचाइजी, स्पॉन्सर्स ने भी टूर्नामेंट कराने के फैसले का समर्थन किया है। इस्लामाबाद और लाहौर के 3-3 खिताब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 2016 से 2025 तक के इतिहास में इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स सबसे सफल टीमें रही हैं। दोनों ने 3-3 बार खिताब अपने नाम किया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2016, 2018 और 2024 में ट्रॉफी जीती, जबकि लाहौर कलंदर्स ने 2022, 2023 और 2025 में चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा बाकी टीमों में मुल्तान सुल्तांस, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी ने एक-एक बार खिताब जीता है। मुल्तान ने 2021, क्वेटा ने 2019, कराची ने 2020 और पेशावर ने 2017 में ट्रॉफी अपने नाम की। ————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्डफ्लाइट वाली खबर को नकारा RCB से ऐसी कोई डिमांड नहीं की; इंस्टाग्राम पर हंसने वाली इमोजी लगाई IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Govt Directs Gas Firms for Faster PNG Connections

Hindi News Business Govt Directs Gas Firms For Faster PNG Connections | Hotels & Restaurants नई दिल्ली34 मिनट पहले कॉपी लिंक मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे होटल, रेस्टोरेंट और कैंटीन जैसे कॉमर्शियल संस्थानों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन देने में प्राथमिकता दें। ताकि उन्हें लगातार जरूरी गैस मिलती रहे। सरकारी दफ्तरों को भी PNG पर शिफ्ट होने की सलाह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों को पत्र लिखकर गैस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी मंजूरियों में तेजी लाने को कहा है। सरकार चाहती है कि पेंडिंग पड़े प्रोजेक्ट्स और नए परमिशन जल्द से जल्द क्लियर हों। साथ ही, केंद्र सरकार के सभी दफ्तरों, कॉलोनियों और कैंटीन को भी सलाह दी गई है कि जहां भी संभव हो, वे LPG छोड़कर PNG का इस्तेमाल शुरू करें। सरकार ने राज्यों को LPG सप्लाई 20% बढ़ाई केंद्र ने देश में जारी गैस संकट के बीच राज्यों को LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। 23 मार्च से राज्यों को अब पहले के मुकाबले 20% ज्यादा गैस दी जाएगी। इसके बाद राज्यों को मिलने वाली कुल सप्लाई संकट से पहले के स्तर (प्री-क्राइसिस लेवल) के 50% तक पहुंच जाएगी। सरकार ने कहा है कि इस बढ़ाई गए गैस सप्लाई में सामुदायिक रसोई, रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों और इंडस्ट्रियल कैंटीन को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता से 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्या है ‘प्री-क्राइसिस लेवल’? ‘प्री-क्राइसिस लेवल’ का मतलब उस समय से है जब देश में गैस संकट शुरू नहीं हुआ था। फिलहाल राज्यों को बहुत कम सप्लाई मिल रही थी, जिसे अब बढ़ाकर पुरानी डिमांड का आधा (50%) किया गया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग मिडिल ईस्ट से कच्चे तेल और गैस सप्लाई लगभग रुक गई है। इसके चलते शुरुआत में होटलों जैसे कमर्शियल संस्थानों को होने वाली LPG आपूर्ति में कटौती की गई थी, ताकि घरेलू सिलेंडर की सप्लाई में परेशानी न हो। ईरान-अमेरिका और इजराइल जंग से गैस की कमी ईरान पर 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर हमला किया। दोनों देशों ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल साइटों और परमाणु सुविधाओं पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इन हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामेनी समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए। इस अभियान को अमेरिका ने “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” नाम दिया। इस युद्ध के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ गया और सप्लाई प्रभावित हुई। यही रास्ता भारत के लिए बहुत अहम है, क्योंकि देश का करीब 80-85% LPG यहीं से आता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयातक है और 60% से ज्यादा गैस बाहर से मंगाता है। इसी वजह से देश में LPG की कमी जैसी स्थिति बनी। हालांकि, सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा और साफ किया कि देश में गैस और तेल की कोई कमी नहीं है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
PM Modi West Asia Energy Supply Meeting

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री मोदी ने हाई लेवल मीटिंग की। अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग के कारण पश्चिम एशिया में बने संघर्ष के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें पेट्रोलियम, कच्चा तेल, गैस, बिजली और फर्टिलाइजर्स की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस जयशंकर, सिविल एविएशन मिनिस्टर राममोहन नायडू, रेल और आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव समेत अन्य सीनियर लीडर मौजूद रहे। बैठक में पूरा जोर देश में जरूरी संसाधनों की बिना रोक सप्लाई, लॉजिस्टिक्स और डिस्टिब्यूशन तय करने पर रहा। जिससे देश के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आज ही अमेरिका के टेक्सास से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर एक कार्गो शिप मेंगलुरु पोर्ट पर पहुंचा। रूस से भी एक जहाज क्रूड लेकर भारत आया। पिछले 7 दिनों में करीब पांच जहाज गैस-कच्चा तेल लेकर समुद्र के रास्ते भारत पहुंच चुके हैं। बैठक की 2 तस्वीरें… जंग के बाद से अबतक मोदी सरकार के 3 बड़े फैसले 1. हवाई किराए पर लगी रोक हटाई अब एयरलाइन कंपनियां घरेलू फ्लाइट्स का किराया सीटों की मांग की हिसाब से बढ़ा सकेंगी। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने हवाई किराए पर लगी रोक को हटा दिया है। आदेश के मुताबिक यह फैसला 23 मार्च से लागू होगा। पिछले साल दिसंबर में इंडिगो की उड़ानों में आई रुकावटों के बाद फेयर कैप लगाया लगाया गया था। सरकार ने एयरलाइंस का अधिकतम किराया ₹18000 तय किया था। एयरलाइन इससे ज्यादा दाम नहीं ले सकती थीं। पूरी खबर पढ़ें… 2. राज्यों को 20% ज्यादा गैस देने का आदेश केंद्र ने देश में जारी गैस संकट के बीच राज्यों को LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। 23 मार्च से राज्यों को अब पहले के मुकाबले 20% ज्यादा गैस दी जाएगी। इसके बाद राज्यों को मिलने वाली कुल सप्लाई संकट से पहले के स्तर (प्री-क्राइसिस लेवल) के 50% तक पहुंच जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 3. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई गईं सरकारी तेल कंपनियों ने 20 मार्च को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ाईं। भोपाल में इसकी कीमत बढ़कर करीब 117 रुपए पहुंची है। सामान्य पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। भारत पेट्रोलियम यानी BPCL प्रीमियम पेट्रोल को स्पीड नाम से बेचता है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी HPCL इसे पावर और इंडियन ऑइल यानी IOCL XP95 के नाम से इसे बेचता है। ये सामान्य पेट्रोल के मुकाबले करीब 10-12 रुपए महंगा होता है। पूरी खबर पढ़ें… जंग से होर्मुज रास्ता बंद, जहाज का भारत आना क्यों है बड़ी बात अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान पर हमला किया, जिसमें कई सैन्य और परमाणु ठिकाने निशाना बने। इस ऑपरेशन में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई मंत्री-अधिकारी मारे गए। अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया। युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट से आपूर्ति बाधित हुई। यहां से भारत का 80-85% LPG आयात होता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयातक है। देश की 60% से ज्यादा LPG बाहर से आती है। इसी के कारण भारत में LPG किल्लत जैसे हालत बने, लेकिन भारत सरकार ने लगातार लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। सरकार ने कहा कि देश में LPG और तेल की कोई कमी नहीं है। होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहे। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। ………………… यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका से LPG, रूस से क्रूड लेकर भारत पहुंचा शिप: गैस-कच्चा तेल लेकर 5 जहाज भारत आ चुके; फारस की खाड़ी में सभी 22 जहाज सुरक्षित अमेरिका के टेक्सास से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर एक कार्गो शिप रविवार को मेंगलुरु पोर्ट पर पहुंचा। वहीं रूस से एक जहाज क्रूड लेकर भारत आया। पिछले 7 दिनों में करीब पांच जहाज गैस-कच्चा तेल लेकर समुद्र के रास्ते भारत पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मखाने की सब्जी रेसिपी: अचानक मेहमानों के पास जाएं तो सिर्फ 15 मिनट में बनाएं मखाने की ये लजीज सब्जी, हर कोई पूछेगा बनाने का राज; नोट करें आसान रेसिपी

22 मार्च 2026 को 17:16 IST पर अपडेट किया गया मखाने की सब्जी रेसिपी: अगर आपके घर मेहमान आए तो आप समझ नहीं पाएंगे कि इतनी जल्दी क्या स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जा सकती है। ताकि सभी खुश हो जाएं तो आइए आपको इस लेख में सांकेतिक मखाने की सब्जी बनाने के बारे में बताते हैं।







