Sunday, 22 Nov 2026 | 11:37 PM

Trending :

Ram Kapoor Dubai Burj Khalifa Home Renovation Risk Amidst Tensions

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर अगले हफ्ते दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, दुबई के बुर्ज खलीफा में राम कपूर का अपना एक घर है, जिसका काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है।

वहां के मौजूदा हालात सफर के लिए सुरक्षित नहीं माने जा रहे हैं, लेकिन काम पूरा करने की मजबूरी और डेडलाइन के दबाव की वजह से राम कपूर यह जोखिम उठा रहे हैं।

‘काम पूरा करने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा‘

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राम कपूर ने अपने इस फैसले की वजह बताई। उन्होंने कहा, “पिछली बार हम वहां करीब एक हफ्ते के लिए गए थे। मुझे लगा था कि मुंबई वापस आकर थोड़े दिन इंतजार करूंगा और जब हालात शांत होंगे तब काम शुरू करवाऊंगा।

लेकिन अब मेरे पास कोई और चारा नहीं बचा है। ऐसा नहीं लग रहा कि हालात जल्द ठीक होंगे, बल्कि ये और बिगड़ते जा रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो मैं और देर नहीं कर सकता। मुझे तय टाइमलाइन के हिसाब से काम पूरा करना ही होगा।”

राम कपूर 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' में रोल के लिए फेमस हैं।

राम कपूर ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में रोल के लिए फेमस हैं।

बुर्ज खलीफा की डेडलाइन बनी वजह

राम कपूर ने बताया कि दुबई जाने की जल्दबाजी इसलिए है क्योंकि बुर्ज खलीफा में उनके घर का रिनोवेशन का काम रुका हुआ है। उन्होंने कहा, “हमें काम पूरा करने के लिए जरूरी परमिशन और एक तय समय-सीमा मिली थी, जो अब खत्म होने वाली है। मैं समय बढ़ाने की गुजारिश कर सकता हूं, लेकिन पता नहीं ये युद्ध वाले हालात कब तक चलेंगे।

दुबई में मेरे जितने भी जान-पहचान वाले हैं, वे भी अपनी जिंदगी सामान्य तरीके से जीने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन मैं घबरा नहीं रहा हूं।”

अकेले करेंगे सफर, पत्नी गौतमी भारत में रुकेंगी

इस बार राम कपूर के साथ उनका परिवार नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि वे मंगलवार को अकेले ही फ्लाइट से रवाना होंगे और करीब दो हफ्ते वहां रुकेंगे। पत्नी गौतमी की चिंता पर राम ने कहा, “गौतमी को फिक्र तो होती है, लेकिन वह समझती है कि यह काम जरूरी है।

मेरे बच्चे भी काफी समझदार हैं, वे अपनी मां को ही दिलासा दे रहे हैं। मैंने गौतमी को समझाया है कि जहां मेरा घर है, वह दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक है।”

मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति

ईरान-इजराइल युद्ध और मिडिल ईस्ट का तनाव पिछले कुछ समय से ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर दी है। कई देशों ने अपने नागरिकों को प्रभावित इलाकों में न जाने की सलाह दी है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं और सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी वजह से कई सेलिब्रिटीज ने अपने विदेशी दौरे रद्द कर दिए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
10 Early Signs That Your Kidneys Are In Trouble

March 11, 2026/
4:04 pm

Last Updated:March 11, 2026, 16:04 IST किडनी हमारे शरीर के फिल्टर हैं, जो खून से गंदगी और ज़्यादा पानी निकालते...

सऊदी क्राउन प्रिंस का सलाहकार बनना चाहता था एपस्टीन:प्राइवेट आइलैंड पर ‘मस्जिद’ बनवाई, सोने का गुंबद, मक्का से कपड़े और उजबेकिस्तान से टाइल्स मंगवाए

April 30, 2026/
2:30 pm

सेक्स अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में कई साल तक अपने संबंध बनाए। वह एक तरफ बिजनेस...

नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

October 9, 2026/
9:43 am

गोवा पुलिस ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के मामले में मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ (UD) का केस दर्ज कर...

गन्ने बनाम बेल का रस: गन्ना या फिर बेल का रस... गर्मी में ऊर्जावान पेय कौन सा है? जानिए फायदे

April 1, 2026/
7:54 pm

गन्ना बनाम बेल का रस: गर्मी का पारा चढ़ना ही शरीर को वर्गीकृत और ऊर्जावान बनाए रखना एक बड़ी चुनौती...

टी-20 को नया मॉडल दे रही टीम इंडिया:लगातार जीत, कड़े फैसले, प्रयोग, कई मैच विनर, इससे बनी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम

March 14, 2026/
7:56 am

टी-20 क्रिकेट का स्वभाव हमेशा से अनिश्चित रहा है। यह वह फॉर्मेट है, जहां एक दिन की खराब बल्लेबाजी या...

Vidyut Jammwal Reacts to Tiger Shroff Attack

October 26, 2026/
5:00 am

13 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद फैंस पर सवाल उठाकर सोशल मीडिया पर...

स्मोकी बैगन का भरता: गैस नहीं तो सिगरेट के चूल्हे पर खरी बिहारी स्टाइल्स बैंगन का भरता, लिट्टी के साथ-साथ पड़ोसी भी पूछेगा रेसिपी

March 16, 2026/
9:56 pm

16 मार्च 2026 को 21:56 IST पर अपडेट किया गया स्मोकी बैगन का भरता: बैंगन का भारत हर घर की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Ram Kapoor Dubai Burj Khalifa Home Renovation Risk Amidst Tensions

Ram Kapoor Dubai Burj Khalifa Home Renovation Risk Amidst Tensions

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर अगले हफ्ते दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, दुबई के बुर्ज खलीफा में राम कपूर का अपना एक घर है, जिसका काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है।

वहां के मौजूदा हालात सफर के लिए सुरक्षित नहीं माने जा रहे हैं, लेकिन काम पूरा करने की मजबूरी और डेडलाइन के दबाव की वजह से राम कपूर यह जोखिम उठा रहे हैं।

‘काम पूरा करने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा‘

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राम कपूर ने अपने इस फैसले की वजह बताई। उन्होंने कहा, “पिछली बार हम वहां करीब एक हफ्ते के लिए गए थे। मुझे लगा था कि मुंबई वापस आकर थोड़े दिन इंतजार करूंगा और जब हालात शांत होंगे तब काम शुरू करवाऊंगा।

लेकिन अब मेरे पास कोई और चारा नहीं बचा है। ऐसा नहीं लग रहा कि हालात जल्द ठीक होंगे, बल्कि ये और बिगड़ते जा रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो मैं और देर नहीं कर सकता। मुझे तय टाइमलाइन के हिसाब से काम पूरा करना ही होगा।”

राम कपूर 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' में रोल के लिए फेमस हैं।

राम कपूर ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में रोल के लिए फेमस हैं।

बुर्ज खलीफा की डेडलाइन बनी वजह

राम कपूर ने बताया कि दुबई जाने की जल्दबाजी इसलिए है क्योंकि बुर्ज खलीफा में उनके घर का रिनोवेशन का काम रुका हुआ है। उन्होंने कहा, “हमें काम पूरा करने के लिए जरूरी परमिशन और एक तय समय-सीमा मिली थी, जो अब खत्म होने वाली है। मैं समय बढ़ाने की गुजारिश कर सकता हूं, लेकिन पता नहीं ये युद्ध वाले हालात कब तक चलेंगे।

दुबई में मेरे जितने भी जान-पहचान वाले हैं, वे भी अपनी जिंदगी सामान्य तरीके से जीने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन मैं घबरा नहीं रहा हूं।”

अकेले करेंगे सफर, पत्नी गौतमी भारत में रुकेंगी

इस बार राम कपूर के साथ उनका परिवार नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि वे मंगलवार को अकेले ही फ्लाइट से रवाना होंगे और करीब दो हफ्ते वहां रुकेंगे। पत्नी गौतमी की चिंता पर राम ने कहा, “गौतमी को फिक्र तो होती है, लेकिन वह समझती है कि यह काम जरूरी है।

मेरे बच्चे भी काफी समझदार हैं, वे अपनी मां को ही दिलासा दे रहे हैं। मैंने गौतमी को समझाया है कि जहां मेरा घर है, वह दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक है।”

मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति

ईरान-इजराइल युद्ध और मिडिल ईस्ट का तनाव पिछले कुछ समय से ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर दी है। कई देशों ने अपने नागरिकों को प्रभावित इलाकों में न जाने की सलाह दी है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं और सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी वजह से कई सेलिब्रिटीज ने अपने विदेशी दौरे रद्द कर दिए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket