Friday, 16 Oct 2026 | 06:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

हर वक्त थकान से हो जाता है बुरा हाल? शरीर में बिगड़ गया हार्मोन्स का बैलेंस, ये संकेत न करें नजरअंदाज

authorimg

Hormones Disrupt Energy and Sleep: जब आप रात में अच्छी तरह नहीं सो पाते हैं, तब अगले दिन थकान महसूस होती है. यह एक कॉमन बात है और पर्याप्त नींद लेने के बाद समस्या दूर हो जाती है. कई बार लोग रात में 7-8 घंटे की पूरी नींद और अच्छी डाइट लेने के बावजूद दिनभर थकान की शिकायत करते हैं. कई बार एनर्जी लेवल स्तर इतना कम रहता है कि छोटे-छोटे काम भी मुश्किल लगने लगते हैं. यह कंडीशन अक्सर आलस या अनुशासन की कमी नहीं होती, बल्कि शरीर के भीतर चल रहे किसी बायोलॉजिकल असंतुलन का संकेत हो सकती है. खासतौर पर हार्मोनल असंतुलन लगातार थकान का बड़ा कारण है.

नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के एंडोक्रोनोलॉजिस्ट डॉ. सप्तर्षि भट्टाचार्य ने TOI की रिपोर्ट में बताया हमारे शरीर में कोर्टिसोल, थायराइड, इंसुलिन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन एनर्जी बैलेंस को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. ये हार्मोन संदेशवाहकों की तरह काम करते हैं और दिनभर शरीर की एनर्जी जरूरतों को कंट्रोल करते हैं. शरीर में जब इनका संतुलन बिगड़ जाता है, तो शरीर का एनर्जी सिस्टम अनस्टेबल हो जाता है. इसका परिणाम यह होता है कि व्यक्ति पूरी नींद लेने के बाद भी थका हुआ महसूस करता है और दिन के दौरान एनर्जी अचानक गिरने लगती है.

हार्मोनल असंतुलन का एक कॉमन लक्षण वायर्ड बट टायर्ड की स्थिति है. इसमें दिमाग सक्रिय रहता है, लेकिन शरीर पूरी तरह थका हुआ महसूस करता है. यह समस्या मुख्य रूप से कोर्टिसोल हार्मोन के असंतुलन से जुड़ी होती है. कोर्टिसोल सुबह अधिक और रात में कम होना चाहिए, लेकिन जब इसका चक्र बिगड़ जाता है, तो शरीर लगातार तनाव की स्थिति में बना रहता है. इससे रात में नींद प्रभावित होती है और सुबह उठने पर भी शरीर तरोताजा महसूस नहीं करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

यह थकान केवल शारीरिक नहीं होती, बल्कि मानसिक स्तर पर भी असर डालती है. इससे ब्रेन फॉग की कंडीशन पैदा हो जाती है. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है, सोचने की गति धीमी हो जाती है और सामान्य कार्यों में भी भ्रम महसूस होता है. इसमें थायराइड हार्मोन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. जब थायराइड का स्तर असंतुलित होता है, तो ब्रेन फंक्शन प्रभावित होता है. इसे लोग अक्सर सामान्य थकान या ध्यान की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

इंसुलिन हार्मोन के असंतुलन से भूख और खाने की आदतों में भी बदलाव आता है. अचानक मीठा या जंक फूड खाने की तीव्र इच्छा होना, फिर ऊर्जा का तेजी से बढ़ना और गिरना, इस असंतुलन के संकेत हो सकते हैं. इसके अलावा बिना वजह के वजन बढ़ना या प्रयास के बावजूद वजन कम न होना भी हार्मोनल गड़बड़ी का संकेत है. ऐसी स्थिति में शरीर एनर्जी को खर्च करने के बजाय उसे फैट के रूप में जमा करने लगता है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है.

हार्मोनल बदलावों का असर हमारे मूड और भावनाओं पर भी पड़ता है. कोर्टिसोल और एस्ट्रोजन के इंबैलेंस से चिड़चिड़ापन, चिंता और प्रेरणा की कमी जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं. ऐसी थकान को केवल आराम या अधिक मेहनत से ठीक नहीं किया जा सकता. जरूरी है कि हम अपने शरीर के संकेतों को समझें और उन्हें नजरअंदाज न करें. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो किसी डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है, ताकि सही कारण का पता लगाकर ट्रीटमेंट किया जा सके.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 5, 2026/
3:00 pm

शिवपुरी. गर्मी का मौसम आते ही पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. तेज धूप, गर्म हवाएं, दूषित...

रामायण इवेंट में मीडिया ने किया साढ़े चार घंटे इंतजार:मिस्टर बीस्ट के आने में हुई देरी; रणबीर-साई पल्लवी समेत टीम पहले से मौजूद थी

September 26, 2026/
7:12 pm

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ के प्रचार को लेकर शनिवार को मुंबई के फिल्म सिटी स्थित प्राइम फोकस...

गुब्बारा रोटी: रोटी बनाने का सही तरीका जान लें, मेघना की रसोई के इन टिप्स से फूली जैसी रोटी बनाने का तरीका

March 12, 2026/
12:27 pm

12 मार्च 2026 को 12:27 IST पर अपडेट किया गया गुब्बारा रोटी: अक्सर लोगों को लगता है कि एकाएक में...

वाहनों की टंकी फुल कराने की लग रही भीड़:पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की अफवाह, गांवों में पंप पर लगी कतारें

March 25, 2026/
3:20 pm

धार जिले के ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल को लेकर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अफवाहों के...

पृथ्वी शॉ ने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से की सगाई:क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, लिखा- वह मेरी जिंदगी की परफेक्ट पारी है

March 8, 2026/
5:11 pm

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी क्रिकेटर ने रविवार...

The Kerala Story 2 Controversy; CBFC

February 20, 2026/
9:57 am

15 घंटे पहले कॉपी लिंक फिल्म द केरल स्टोरी 2 में मुख्य भूमिकाओं में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या...

NEET 2026 Paper Leak: Sawai Madhopur College Link

May 17, 2026/
10:13 am

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET)- 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार विकास बिंवाल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे...

राजनीति

हर वक्त थकान से हो जाता है बुरा हाल? शरीर में बिगड़ गया हार्मोन्स का बैलेंस, ये संकेत न करें नजरअंदाज

authorimg

Hormones Disrupt Energy and Sleep: जब आप रात में अच्छी तरह नहीं सो पाते हैं, तब अगले दिन थकान महसूस होती है. यह एक कॉमन बात है और पर्याप्त नींद लेने के बाद समस्या दूर हो जाती है. कई बार लोग रात में 7-8 घंटे की पूरी नींद और अच्छी डाइट लेने के बावजूद दिनभर थकान की शिकायत करते हैं. कई बार एनर्जी लेवल स्तर इतना कम रहता है कि छोटे-छोटे काम भी मुश्किल लगने लगते हैं. यह कंडीशन अक्सर आलस या अनुशासन की कमी नहीं होती, बल्कि शरीर के भीतर चल रहे किसी बायोलॉजिकल असंतुलन का संकेत हो सकती है. खासतौर पर हार्मोनल असंतुलन लगातार थकान का बड़ा कारण है.

नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के एंडोक्रोनोलॉजिस्ट डॉ. सप्तर्षि भट्टाचार्य ने TOI की रिपोर्ट में बताया हमारे शरीर में कोर्टिसोल, थायराइड, इंसुलिन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन एनर्जी बैलेंस को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. ये हार्मोन संदेशवाहकों की तरह काम करते हैं और दिनभर शरीर की एनर्जी जरूरतों को कंट्रोल करते हैं. शरीर में जब इनका संतुलन बिगड़ जाता है, तो शरीर का एनर्जी सिस्टम अनस्टेबल हो जाता है. इसका परिणाम यह होता है कि व्यक्ति पूरी नींद लेने के बाद भी थका हुआ महसूस करता है और दिन के दौरान एनर्जी अचानक गिरने लगती है.

हार्मोनल असंतुलन का एक कॉमन लक्षण वायर्ड बट टायर्ड की स्थिति है. इसमें दिमाग सक्रिय रहता है, लेकिन शरीर पूरी तरह थका हुआ महसूस करता है. यह समस्या मुख्य रूप से कोर्टिसोल हार्मोन के असंतुलन से जुड़ी होती है. कोर्टिसोल सुबह अधिक और रात में कम होना चाहिए, लेकिन जब इसका चक्र बिगड़ जाता है, तो शरीर लगातार तनाव की स्थिति में बना रहता है. इससे रात में नींद प्रभावित होती है और सुबह उठने पर भी शरीर तरोताजा महसूस नहीं करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

यह थकान केवल शारीरिक नहीं होती, बल्कि मानसिक स्तर पर भी असर डालती है. इससे ब्रेन फॉग की कंडीशन पैदा हो जाती है. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है, सोचने की गति धीमी हो जाती है और सामान्य कार्यों में भी भ्रम महसूस होता है. इसमें थायराइड हार्मोन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. जब थायराइड का स्तर असंतुलित होता है, तो ब्रेन फंक्शन प्रभावित होता है. इसे लोग अक्सर सामान्य थकान या ध्यान की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

इंसुलिन हार्मोन के असंतुलन से भूख और खाने की आदतों में भी बदलाव आता है. अचानक मीठा या जंक फूड खाने की तीव्र इच्छा होना, फिर ऊर्जा का तेजी से बढ़ना और गिरना, इस असंतुलन के संकेत हो सकते हैं. इसके अलावा बिना वजह के वजन बढ़ना या प्रयास के बावजूद वजन कम न होना भी हार्मोनल गड़बड़ी का संकेत है. ऐसी स्थिति में शरीर एनर्जी को खर्च करने के बजाय उसे फैट के रूप में जमा करने लगता है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है.

हार्मोनल बदलावों का असर हमारे मूड और भावनाओं पर भी पड़ता है. कोर्टिसोल और एस्ट्रोजन के इंबैलेंस से चिड़चिड़ापन, चिंता और प्रेरणा की कमी जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं. ऐसी थकान को केवल आराम या अधिक मेहनत से ठीक नहीं किया जा सकता. जरूरी है कि हम अपने शरीर के संकेतों को समझें और उन्हें नजरअंदाज न करें. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो किसी डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है, ताकि सही कारण का पता लगाकर ट्रीटमेंट किया जा सके.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket