Mohanlal & Priyadarshan Reunite for 100th Film; Actor Feels Honored

25 मिनट पहले कॉपी लिंक मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल और डायरेक्टर प्रियदर्शन एक बार फिर साथ आ रहे हैं। यह प्रियदर्शन के करियर की 100वीं फिल्म होगी। खास बात यह है कि मोहनलाल ने ही प्रियदर्शन की पहली फिल्म में लीड रोल निभाया था और अब वे उनकी ‘सेंचुरी’ वाली फिल्म का भी हिस्सा बनेंगे। यह फिल्म एक ‘म्यूजिकल ड्रामा’ होगी, जिसे आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले बनाया जाएगा। हालांकि इस प्रोजेक्ट का नाम अभी तय नहीं हुआ है। मोहनलाल ने लिखी इमोशनल पोस्ट मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर फिल्म पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “कुछ उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति की नहीं होतीं। मेरे प्रिय मित्र प्रियन (प्रियदर्शन) अपनी 100वीं फिल्म की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और मेरे पास शब्द नहीं हैं कि यह मेरे लिए क्या मायने रखता है। 100 फिल्में सिर्फ एक नंबर नहीं हैं, बल्कि कहानियों से भरा एक जीवन है। मैं इस सफर का हिस्सा बनकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।” एंथोनी पेरुम्बावूर करेंगे प्रोड्यूस इस फिल्म को मोहनलाल के करीबी और मशहूर प्रोड्यूसर एंथोनी पेरुम्बावूर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि बिनू जॉर्ज अलेक्जेंडर को-प्रोड्यूसर होंगे। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है,लेकिन मेकर्स ने साफ किया है कि यह प्रियदर्शन की सिग्नेचर कॉमेडी फिल्मों से अलग एक म्यूजिकल फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय सिनेमा में बनेगा नया रिकॉर्ड यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड सेट कर सकती है। बहुत कम ऐसा देखा गया है कि जिस अभिनेता ने किसी डायरेक्टर की पहली फिल्म में काम किया हो, वही उसकी 100वीं फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाए। मोहनलाल और प्रियदर्शन की जोड़ी ने पिछले चार दशकों में ‘बोइंग बोइंग’, ‘चित्रम’, ‘कालापानी’ और ‘ओप्पम’ जैसी कई क्लासिक फिल्में दी हैं। बचपन के दोस्त हैं प्रियदर्शन और मोहनलाल प्रियदर्शन ने अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक में की थी। उन्होंने न केवल मलयालम बल्कि बॉलीवुड में भी ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘हंगामा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। मोहनलाल के साथ उनकी जोड़ी को मलयालम इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ी माना जाता है। उनकी पिछली बड़ी फिल्म ‘मरक्कर: लॉयन ऑफ द अरेबियन सी’ थी, जिसने नेशनल अवॉर्ड जीता था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
जर्जर पुलिया से गिरी बाइक, 4 युवकों की मौत:सीमेंट पाइप से टकराने से मौके पर तोड़ा दम; ग्रामीण बोले-विभाग की लापरवाही से गई जाने

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में चार बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा भैंसवाही और टिकराटोला के बीच एक जर्जर पुलिया से गिरने के कारण हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह पुलिया पिछली बरसात में टूट गई थी, लेकिन इसका निर्माण या मरम्मत अब तक नहीं कराई गई। बिना बैरिकेडिंग पुलिया से गिरे युवकों की मौत हादसे के समय पुलिया के दोनों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। अंधेरे में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक पुलिया से नीचे गिर गए। वे नीचे रखे सीमेंट पाइप से टकरा गए, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार नरेती (24), संतलाल उइके (23), शिवम यादव (17) और गंगाराम उइके (22) के रूप में हुई है। रविवार को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने कहा-शिकायतें के बाद भी नहीं बनाया पुलिया स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। भैंसवाही निवासी नन्ने सिंह परस्ते ने बताया कि पुलिया टूटने के बाद कई बार शिकायतें की गईं, जिसमें 181 हेल्पलाइन पर भी सूचना देना शामिल है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने ही आवागमन के लिए अस्थायी रास्ता बनाया था। जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत की मांग टिकराटोला निवासी अनिल धुर्वे ने भी हादसे को विभागीय लापरवाही का परिणाम बताया है। उन्होंने जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत की मांग की है। इस मामले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग की जीएम उषा चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
Sanjay Raut Statement; Rupee Falling

Hindi News National PM Modi Not Capable To Lead Nation: Sanjay Raut Statement; Rupee Falling नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि पीएम मोदी अब देश का नेतृत्व करने में काबिल नहीं हैं। रुपया लगातार गिर रहा है, जंग आज है, लेकिन कल तो जंग नहीं हुई थी। रुपया ठीक उसी समय नीचे गिरना शुरू हुआ जब PM मोदी प्रधानमंत्री बने। PM अभी भी इलेक्शन कैंपेन में बिजी हैं और उन्हें रुपये की कोई परवाह नहीं है। मेरे पास उनसे कहने के लिए बस एक ही बात है कि ‘मोदी जी, अब झोला उठाओ और चले जाओ।’ दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना MP ने कहा, अब रुपये के हालात देखिए। बस सेंचुरी लगना बाकी है। अबकी बार, 100 के पार। बताइए मोदी जी कहां हैं? वे पश्चिम बंगाल में हैं, ममता बनर्जी को हराने के लिए प्रेसिडेंट रूल की तैयारी कर रहे हैं। मोदी जी और शाह जी पश्चिम बंगाल में ‘खेला’ करने की कोशिश कर रहे हैं, और रुपये की वैल्यू गिर रही है। मोदी जी कह रहे थे कि जब रुपये की वैल्यू गिरती है, तो देश की इज्जत गिरती है। अब क्या गिर रहा है? एक दिन पहले राहुल ने कहा था- यह आने वाली महंगाई का संकेत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरने और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत बढ़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने X पोस्ट में लिखा, ‘रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी, ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।’ उन्होंने लिखा कि सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन हकीकत ये है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे, MSMEs को सबसे ज्यादा चोट लगेगी, रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे। राहुल बोले थे- शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा राहुल ने लिखा किविदेशी संस्थागत निवेशक (FII) का पैसा और तेजी से बाहर जाएगा, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा। यानी हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है। उन्होंने लिखा है कि सवाल यह नहीं कि सरकार क्या कह रही है, सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है। 20 मार्च- प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े सरकारी तेल कंपनियों ने स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ाईं। एमपी के भोपाल में इसकी कीमत बढ़कर करीब ₹117 पहुंची है। हालांकि सामान्य पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं किया गया। भारत पेट्रोलियम यानी BPCL प्रीमियम पेट्रोल को स्पीड नाम से बेचता है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी HPCL इसे पावर और इंडियन ऑइल यानी IOCL XP95 के नाम से इसे बेचता है। ये सामान्य पेट्रोल के मुकाबले करीब 10-12 रुपए महंगा होता है। इंडियन ऑयल ने अपने इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत में भी 25% की बढ़ोतरी की गई। इसके दाम ₹87.67 प्रति लीटर से बढ़कर अब ₹109.59 प्रति लीटर हो गए। औद्योगिक डीजल के खरीदारों में रेलवे, रोडवेज बसें, बड़ी फैक्ट्रियां, अस्पताल और बड़े मॉल शामिल हैं। तेल कंपनियां ये डीजल टैंकरों के जरिए सीधे इन संस्थानों के निजी स्टोरेज टैंकों में भेजती हैं। रुपया 93.53 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर 20 मार्च को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 64 पैसे कमजोर होकर 93.53 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंचा। बाजार के जानकारों का कहना था कि दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से घरेलू करेंसी पर है। ……………… यह खबर भी पढ़ें… लोकलसर्किल्स का दावा- 20% लोग सिलेंडर ब्लैक में खरीद रहे: ₹4,000 तक ज्यादा देना पड़ रहा, 68% घरों में समय पर नहीं पहुंच रही गैस रसोई गैस की कमी के कारण देश में सिलेंडर की कालाबाजारी बढ़ गई है। गैस की कमी और डिलीवरी में देरी की वजह से देश के करीब 20% परिवारों को ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इसके लिए लोगों को एक घरेलू सिलेंडर के 4000 रुपए तक देने पड़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
HDFC Bank Top Loser, Value Drops ₹56k Crore; HUL Market Cap Falls Too

मुंबई15 मिनट पहले कॉपी लिंक पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देश की टॉप-10 कंपनियों में से पांच को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इन पांच कंपनियों का कंबाइंड मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) 1.02 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। सबसे ज्यादा मार HDFC बैंक पर पड़ी है, जिसकी वैल्यू में अकेले 56,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी कंपनियों ने बाजार की गिरावट के बावजूद अपनी वैल्यू बढ़ाई है। HDFC बैंक को 56,124 करोड़ का झटका मार्केट कैप में गिरावट के मामले में HDFC बैंक सबसे आगे रहा। बैंक की वैल्यू 56,124.48 करोड़ रुपए घटकर 12,01,267.28 करोड़ रुपए पर आ गई। इसके अलावा FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की मार्केट वैल्यू में 18,009.62 करोड़ रुपए की कमी आई। बजाज फाइनेंस को 15,338.42 करोड़ रुपए और आईटी सेक्टर की दिग्गज TCS को 7,127.63 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। ICICI बैंक की वैल्यू भी 6,171.72 करोड़ रुपए कम हुई है। रिलायंस और एयरटेल के मार्केट कैप में उछाल गिरावट के इस माहौल में भी 5 कंपनियों ने मुनाफा कमाया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू 45,942.75 करोड़ रुपए बढ़कर 19,14,235.92 करोड़ रुपए पहुंच गई। भारती एयरटेल के निवेशकों के लिए भी हफ्ता अच्छा रहा, कंपनी की वैल्यू 24,462.03 करोड़ रुपए बढ़ी। इनके अलावा SBI ने 10,707 करोड़, LIC ने 2,624 करोड़ और इंफोसिस ने 2,473 करोड़ रुपए की बढ़त हासिल की। सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट रही बीते हफ्ते घरेलू शेयर बाजार लगभग सपाट बंद हुआ। BSE सेंसेक्स में 30.96 अंकों यानी 0.04% की मामूली गिरावट रही। वहीं, NSE निफ्टी 36.6 अंक यानी 0.15% नीचे गिरकर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि हफ्ते के पहले तीन दिनों में माहौल पॉजिटिव था, लेकिन गुरुवार को आई तेज गिरावट ने पूरी बढ़त को खत्म कर दिया। आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार में काफी वॉलिटिलिटी (उतार-चढ़ाव) देखी गई। मार्केट एक्सपर्ट्स का क्या कहना है? रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के एसवीपी (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने बताया, “बाजार में फिलहाल सावधानी का माहौल है। हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव ने बढ़त को कम कर दिया। निवेशक अब आने वाले समय में ग्लोबल संकेतों और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं।” रिलायंस अभी भी देश की नंबर-1 कंपनी मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, TCS, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर आता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
आपको रोज कितने ग्राम प्रोटीन की जरूरत है? वजन के हिसाब से करें सेवन, लोहे सी मजबूत बन जाएगी बॉडी !

Last Updated:March 22, 2026, 13:40 IST Protein Intake by Weight: प्रोटीन हमारी मसल्स की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी होता है. इसकी कमी से शरीर कमजोर हो सकता है और कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. अक्सर लोगों का सवाल होता है कि रोज कितने ग्राम प्रोटीन खाना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अधिकतर लोगों को अपने बॉडी वेट के प्रति किलो 0.8 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. अगर आप एथलीट हैं या जिम में जाकर वर्कआउट करते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर इनटेक थोड़ा बढ़ा सकते हैं. मसल्स को मजबूत करने के लिए रोज पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन खाना चाहिए. Daily Protein Requirement: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए लोगों को रोज पर्याप्त प्रोटीन खाना चाहिए. प्रोटीन हमें खाने-पीने की चीजों से मिलता है. अक्सर लोग यह गलती करते हैं कि वे बिना सोचे-समझे प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सहारा लेने लगते हैं, जबकि नेचुरल फूड्स से मिलने वाला प्रोटीन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है. अधिकतर लोग मसल्स बनाने के लिए जिम में जाकर वर्कआउट तो करते हैं, लेकिन वे यह नहीं जानते हैं कि उन्हें रोज कितने ग्राम प्रोटीन खाना चाहिए. मजबूत बॉडी बनाने के लिए सभी के लिए प्रोटीन का सही इनटेक समझना बेहद जरूरी है. हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक एक स्वस्थ वयस्क को रोज अपने शरीर के प्रति किलो वजन पर कम से कम 0.8 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. उदाहरण के लिए अगर आपका वजन 70 किलो है, तो आपको दिन भर में कम से कम 56 ग्राम प्रोटीन चाहिए. वजन के हिसाब से प्रोटीन का सेवन करने से शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत तेज गति से होती है और थकान महसूस नहीं होती है. अगर आप नियमित रूप से जिम जाते हैं या भारी वजन उठाते हैं, तो आपके शरीर को सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा प्रोटीन की जरूरत हो सकती है. ऐसे लोग प्रति किलो वजन पर 1.6 से 2.2 ग्राम तक प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि आप प्रोटीन का इनटेक बढ़ाने से पहले जिम ट्रेनर या हेल्थ एक्सपर्ट से कंसल्ट जरूर करें. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. फिजिकली एक्टिव लोगों के लिए प्रोटीन न केवल रिकवरी में मदद करता है, बल्कि यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है और लीन मसल मास बढ़ता है. इससे शरीर को मजबूती मिलती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रोटीन की सही मात्रा ही नहीं, बल्कि इसे सही समय पर खाना भी जरूरी होता है. अक्सर लोग रात के खाने में ज्यादा प्रोटीन लेते हैं, जबकि शरीर इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बेहतर तरीके से सोखता है. विशेषज्ञों के अनुसार प्रत्येक मील यानी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में 20 से 30 ग्राम प्रोटीन बांटकर लेना चाहिए. वर्कआउट के बाद 30 से 45 मिनट के भीतर प्रोटीन का सेवन मांसपेशियों की मरम्मत के लिए सबसे प्रभावी माना जाता है. प्रोटीन के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें, क्योंकि प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म के दौरान किडनी को ज्यादा पानी की जरूरत होती है. प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए लोगों को सप्लीमेंट्स के बजाय नेचुरल फूड्स का सेवन करना चाहिए. शाकाहारी लोग प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाने के लिए पनीर, सोयाबीन, दालें, छोले, कद्दू के बीज और क्विनोआ का सेवन कर सकते हैं. नॉन वेजिटेरियन लोग अंडा, चिकन और मछली से हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं. कोशिश करें कि आप कम्पलीट प्रोटीन लें, जिसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद हों. शाकाहारी लोग अनाज और दालों को मिलाकर खाएं, तो प्रोटीन की गुणवत्ता सुधर सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि किसी भी चीज की अति हानिकारक हो सकती है. जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा सकता है, जिससे जोड़ों में दर्द या किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है. अगर आपको पहले से ही किडनी या लिवर से संबंधित कोई बीमारी है, तो हाई-प्रोटीन डाइट शुरू करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : March 22, 2026, 13:40 IST
रणवीर सिंह की एक्टिंग के मुरीद हुए अनुपम खेर:धुरंधर 2 को बताया शानदार, फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर साधा निशाना

फिल्म धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वाले लोगों की एक्टर अनुपम खेर ने आलोचना की और कहा कि ऐसे लोगों पर उन्हें तरस आता है। फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दुनिया भर में इसने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को जहां अल्लू अर्जुन और महेश बाबू जैसे सेलेब्स से तारीफ मिल रही है, वहीं एक्ट्रेस रम्या समेत कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी बता रहे हैं। इसी बीच अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्म को आउटस्टैंडिंग बताया और कहा कि यह कहानी, डायरेक्शन, एक्टिंग और म्यूजिक हर लेवल पर शानदार है। अनुपम खेर ने कहा कि कुछ लोग फिल्म को जिंगोइज्म और प्रोपेगेंडा कह रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसे लोगों पर दुख और तरस आता है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने से पहले उन्हें गुस्सा आता था, क्योंकि इससे पहले भी ‘कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों को गलत तरीके से प्रोपेगेंडा कहा गया था। उन्होंने कहा कि जो लोग धुरंधर और धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, उन्हें अपने शब्दों पर शर्म आनी चाहिए। अगर किसी को ऐसी फिल्म पसंद नहीं है, तो उन्हें खुद ऐसी फिल्म बनानी चाहिए, उसमें पैसा लगाना चाहिए और अच्छे राइटर्स के साथ काम करना चाहिए। अनुपम खेर के मुताबिक, यह फिल्म आधुनिक भारत की कहानी दिखाती है। इसमें ड्रामा जरूर है, लेकिन इसके जरिए देश की मजबूत व्यवस्था और लोगों की ताकत को दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म यह भी बताती है कि भारत की खुफिया एजेंसियां जैसे IB और RAW कितनी मेहनत और सटीक तरीके से अपना काम करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में हम बहुत भाग्यशाली हैं कि ऐसे देश में रह रहे हैं, जहां सिस्टम मजबूत है और देश सुरक्षित है। रणवीर सिंह की एक्टिंग को शानदार बताया गया फिल्म के क्लाइमेक्स की खासतौर पर तारीफ करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि आखिरी आधा घंटा बेहद शानदार और सांस रोक देने वाला है। उन्होंने रणवीर सिंह की एक्टिंग को आउटस्टैंडिंग बताया और कहा कि उनकी परफॉर्मेंस में गहराई और भावनाएं साफ नजर आती हैं। रणवीर ने भी कमेंट सेक्शन में इस तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘शब्द तो मेरे कम पड़ गए यह देखकर, सर। आपकी कलाकारी से प्रेरित होकर ही बड़ा हुआ हूं, सर। आपका ऐसा कहना मेरे लिए बहुत-बहुत बड़ी बात है। आपको कोटि-कोटि प्रणाम, सर।’ अनुपम खेर ने सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और आर माधवन के काम की भी सराहना की। उनके अनुसार, आर माधवन ने अपने किरदार को परिपक्वता के साथ निभाया है। उन्होंने राकेश बेदी के काम को भी सराहा और कहा कि उनके लास्ट वाले सीन पर दर्शकों ने बहुत तालियां बजाईं।
IPL की प्रैक्टिस छोड़, वैभव सूर्यवंशी ने थामा कैमरा:हेलमेट उतारकर कहा-अपने हीरो को देख लो, थोड़ी देर शूटिंग की, फिर बोले- क्रिकेट ही ठीक है

IPL 2026 की तैयारियों को लेकर राजस्थान रॉयल्स टीम की ट्रेनिंग चल रही है। ट्रेनिंग सेशल के दौरान का वैभव सूर्यवंशी ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वैभव बल्ला छोड़ कैमरे पर हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं। हाथ में कैमरा लिए वैभव कहते हैं, “कुछ तो काम करो, टाइम पास करने से अच्छा है।” इसके बाद अलग-अलग एंगल से ग्राउंड का शॉट बनाने लगते हैं। कुछ देर कैमरे पर हाथ आजमाने के बाद वैभव कैमरे को लॉक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनसे लॉक नहीं होता। तब वैभव कहते हैं, “बहुत मुश्किल है ये।” इसके बाद वे अपना हेलमेट उतार देते हैं। हेलमेट उतारने के बाद वैभव ने कहा, “हेलमेट निकाल लेता हूं तभी तो देखोगे हीरो को।’ इसके बाद फिर वह कैमरे से वीडियो बनाने लगते हैं। थोड़ी देर संघर्ष करने के बाद वैभव हार मान लेते हैं और कहते हैं, ‘मेरे से ये सब नहीं होगा। मेरे लिए क्रिकेट ही ठीक है।” कैमरा थामे वैभव की 4 तस्वीरें देखिए… कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं- वैभव अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। सोशल मीडिया X पर राजस्थान रॉयल्स ने वैभव का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वैभव IPL में 2 से 3 हजार बनाने की बात कह रहे हैं। दरअसल रिपोर्टर ने वैभव से पूछा- IPL 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, आप कितने रन बनाना चाहते हैं और क्या ऑरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इस पर वैभव ने हंसते हुए कहा, “ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।” उनका जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। इसके बाद वैभव ने कहा, “मैंने कोई खास लक्ष्य तय नहीं किया है। प्रक्रिया का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। मेरा कोई निजी लक्ष्य नहीं है। हम बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।” इससे पहले BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा, ‘यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा।’ जब संजू ने वैभव की मिमिक्री की BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में खिलाड़ियों ने मंच पर कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान संजू सैमसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करते हुए उनके IPL डेब्यू से पहले का मजेदार किस्सा सुनाया। संजू ने कहा- मैदान पर वैभव का खेल देखकर ऐसा लगा मानो वे कोई वीडियो गेम खेल रहे हों। वहीं पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने मौजूदा भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि अब भारत का असली दम नजर आने लगा है। समारोह में स्टेज पर हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी मौजूद थे। बातचीत के दौरान सैमसन ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव से उनके गेम प्लान के बारे में पूछा था। सैमसन ने बताया कि द्रविड ने वैभव से पूछा, तुम्हारा गेम प्लान क्या है? इस पर वैभव ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे। जब द्रविड़ ने दोबारा पूछा तो वैभव बोले, अगर हमें पहली बॉल मिली तो हम उसे उड़ा देंगे। सैमसन ने कहा कि वैभव ने मैदान पर भी लगभग वैसा ही खेल दिखाया और उन्हें देखकर लगा कि वह कोई अलग ही वीडियो गेम खेल रहे हैं। सूर्यवंशी की नजर गेल के रिकॉर्ड पर BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट सपनों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वे टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। वैभव ने बताया कि उन्होंने 2017 में पुणे सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच स्टेडियम में देखा था। उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म का नाम धुरंधर भी बताया। वैभव सूर्यवंशी की फेवरेट मूवी है धुरंधर वैभव ने अपने फेवरेट मूवी के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘धुरंधर’ फिल्म काफी पसंद है। वहीं, एंकर हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी से जब उनके फर्स्ट वीडियो गेम के बारे में पूछा तो उन्होंने जो जवाब दिया कि, वह वीडियो गेम खेलते ही नहीं है। इस पर हर्षा भोगले ने बोला, ‘आपका तो क्रिकेट ही वीडियो गेम की तरह है।’ जब हर्षा भोगले ने वैभव से उनकी पहली गाड़ी के बारे में पूछा। इसके जवाब में वैभव ने हंसते हुए कहा, ‘मैंने सर अभी तक गाड़ी नहीं ली है।’ IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वैभव वैभव पिछले साल ही राजस्थान टीम के साथ जुड़े थे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वे पिछले सीजन में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। इसके साथ ही वे सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।
शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट पोस्टपोन:ईरान-इजराइल तनाव के कारण फैसला; ₹32 हजार तक की टिकट बिकी थी, अब मिलेगा रिफंड

ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा का अप्रैल में होने वाला ‘फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट’ फिलहाल टाल दिया गया है। ऑर्गनाइजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अभी तक कॉन्सर्ट की नई तारीखों का एलान नहीं किया गया है। शकीरा का मुंबई में 10-11 अप्रैल और दिल्ली में 15 अप्रैल को परफॉर्म करने का शेड्यूल था। इससे पहले अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का कॉन्सर्ट भी भारत में दो महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला कॉन्सर्ट ऑर्गनाइजर ‘डिस्ट्रिक्ट’ ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, “मौजूदा जियो पॉलिटिकल स्थिति और क्षेत्रीय तनाव के कारण शकीरा का कॉन्सर्ट अगले नोटिस तक पोस्टपोन किया जा रहा है। हमारे लिए फैंस, आर्टिस्ट और प्रोडक्शन टीम की सुरक्षा सबसे ऊपर है।” ऑर्गनाइजर्स ने बताया कि वे शकीरा की टीम के साथ मिलकर नई तारीखों पर काम कर रहे हैं और जैसे ही कुछ फाइनल होगा, उसकी जानकारी दी जाएगी। 32 हजार रुपए तक थी टिकट की कीमत शकीरा के इस कॉन्सर्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज था, क्योंकि वे 2007 के बाद पहली बार भारत आने वाली थीं। इसके टिकट काफी महंगे बिके थे। मुंबई में सबसे महंगा ‘HSBC स्टारस्ट्रक लाउंज पास’ 32,000 रुपए का था। इसमें 28,500 रुपए की टिकट के साथ जीएसटी और बुकिंग फीस शामिल थी। वहीं, प्लैटिनम लाउंज का टिकट 24,500 रुपए और वीआईपी सेक्शन का टिकट 14,500 रुपए का था। दिल्ली में भी स्टारस्ट्रक लाउंज की कीमत करीब 30,500 रुपए रखी गई थी। पूरा पैसा वापस मिलेगा जिन लोगों ने टिकट बुक किए थे, ऑर्गनाइजर्स ने उन्हें रिफंड का भरोसा दिया है। डिस्ट्रिक्ट की तरफ से बताया गया कि जिन्होंने भी टिकट्स खरीदी थीं, उन्हें पूरा पैसा वापस मिलेगा। यह रिफंड उसी ‘ओरिजनल पेमेंट मोड’ में क्रेडिट किया जाएगा। किसी भी सवाल या समस्या के लिए ऑर्गनाइजर्स ने एक आधिकारिक ईमेल आईडी भी जारी की है। मिडिल ईस्ट संकट का असर मिडल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध की स्थिति ने अंतरराष्ट्रीय यात्राओं और लॉजिस्टिक्स को प्रभावित किया है। कई एयरलाइंस ने अपने रूट बदल दिए हैं और विदेशी कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के बाद कॉन्सर्ट टाले जा रहे हैं।
British Airways Woman Death | Plane Passengers Distressed

लंदन13 मिनट पहले कॉपी लिंक AI जनरेटेज प्रतीकात्मक तस्वीर। ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में रविवार को एक महिला यात्री की टेकऑफ के करीब 1 घंटे बाद मौत हो गई। इसके बाद उनका शव पूरे 13 घंटे तक विमान में ही रखा रहा। शव को विमान के पीछे वाले हिस्से में रखा गया था, जहां फर्श गर्म था। इसी वजह से धीरे-धीरे बदबू फैलने लगी, जिससे पीछे बैठे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यह घटना हॉन्गकॉन्ग से लंदन जा रही फ्लाइट में हुई। महिला की उम्र करीब 60 साल थी। पायलट ने फ्लाइट को बीच में रोकने या वापस लौटने के बजाय लंदन तक जारी रखने का फैसला किया, क्योंकि नियमों के मुताबिक ऐसी स्थिति को आमतौर पर इमरजेंसी नहीं माना जाता। ब्रिटिश एयरवेज की जिस फ्लाइट में महिला की मौत हुई वह हॉन्गकॉन्ग से लंदन जा रही थी। शव कंबल में लपेट कर गैली में रखा गया क्रू मेंबर्स ने पहले शव को टॉयलेट में रखने का सोचा, लेकिन बाद में उसे कंबल में लपेटकर गैली में रख दिया गया। गैली विमान का वह हिस्सा होता है जहां फ्लाइट स्टाफ (क्रू) खाना-पीना तैयार करता है और सामान रखता है। यहीं से यात्रियों को खाना, पानी, चाय-कॉफी दी जाती है। आमतौर पर यह प्लेन के आगे या पीछे वाले हिस्से में होता है। लंदन पहुंचने पर पुलिस ने विमान में आकर जांच की और करीब 45 मिनट तक यात्रियों को सीट पर ही बैठाए रखा गया। एयरलाइन ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि सभी नियमों का सही तरीके से पालन किया गया और वे महिला के परिवार के साथ हैं। महिला का शव विमान के गैली में रखा गया था। गैली वो हिस्सा होता है जहां फ्लाइट स्टाफ (क्रू) खाना-पीना तैयार करता है और सामान रखता है। प्लेन में किसी की मौत हो जाए तो क्या किया जाता है? हवाई यात्रा के दौरान अगर किसी यात्री की मौत हो जाती है, तो एयरलाइंस एक तय नियम के मुताबिक काम करती हैं। ये नियम इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) की गाइडलाइन्स पर आधारित होते हैं। सबसे पहले फ्लाइट का स्टाफ उस यात्री को बचाने की कोशिश करता है। CPR दिया जाता है और अगर प्लेन में कोई डॉक्टर हो, तो उसकी मदद ली जाती है। इसके बाद पायलट को जानकारी दी जाती है। फिर पायलट फैसला करता है कि फ्लाइट को बीच में उतारना है या आगे बढ़ाना है। आमतौर पर फ्लाइट को अपने मंजिल तक ले जाया जाता है, क्योंकि हर मामले को इमरजेंसी नहीं माना जाता। अगर यात्री की मौत हो जाती है, तो शव को कंबल या बॉडी बैग से ढक दिया जाता है। फिर उसे खाली सीट या प्लेन के पीछे वाले हिस्से (गैली) में रखा जाता है। अगर सीट खाली नहीं हो, तो शव को उसी सीट पर रखा जा सकता है। क्रू इस बात का ध्यान रखता है कि बाकी यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट को सूचना दे दी जाती है, ताकि मेडिकल टीम और पुलिस तैयार रहें। लैंडिंग के बाद जरूरी जांच और प्रक्रिया पूरी की जाती है। एयरलाइन हर मामले में मुआवजा नहीं देती हवाई यात्रा के दौरान अगर किसी यात्री की मौत हो जाती है, तो हर मामले में एयरलाइन मुआवजा नहीं देती। मुआवजा तभी दिया जाता है, जब एयरलाइन की गलती या लापरवाही साबित हो। नियमों के मुताबिक, एयरलाइन की जिम्मेदारी होती है कि वह यात्री को तुरंत मदद दे। इसमें मेडिकल सहायता देना, CPR करना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की मदद लेना शामिल है। अगर एयरलाइन ये सब सही तरीके से करती है, तो उसे दोषी नहीं माना जाता। IATA के मुताबिक, अगर किसी यात्री की मौत नेचुरल तरीके जैसे हार्ट अटैक से होती है, तो एयरलाइन पर मुआवजा देने की जिम्मेदारी नहीं बनती। लेकिन अगर यह साबित हो जाए कि एयरलाइन ने समय पर मदद नहीं दी या नियमों का पालन नहीं किया, तो उसे जिम्मेदार माना जा सकता है और मुआवजा देना पड़ सकता है। प्लेन में कब इमरजेंसी मानी जाती है? हवाई यात्रा के दौरान हर समस्या को इमरजेंसी नहीं माना जाता। एविएशन नियमों के मुताबिक, जब विमान, यात्रियों या क्रू की जान को खतरा होता है, तभी स्थिति को इमरजेंसी घोषित किया जाता है। एविएशन अथॉरिटी जैसे फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, पायलट ऐसी स्थिति में “मेडे मेड” या “पेन पेन” कॉल देकर इमरजेंसी की जानकारी देता है और आगे का फैसला लेता है। सबसे गंभीर हालात तब माने जाते हैं जब प्लेन में आग लग जाए या धुआं भर जाए। ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई जाती है। इसके अलावा इंजन फेल होना, केबिन प्रेशर खत्म होना या फ्यूल की कमी भी इमरजेंसी मानी जाती है, जिनमें जल्दी लैंडिंग जरूरी होती है। गंभीर मेडिकल मामलों, जैसे हार्ट अटैक या सांस लेने में दिक्कत होने पर भी फ्लाइट को डायवर्ट किया जा सकता है, ताकि यात्री को जल्दी इलाज मिल सके। खराब मौसम या सुरक्षा खतरे (जैसे बम की धमकी) की स्थिति में भी पायलट फ्लाइट को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतार सकता है। हालांकि, हर मेडिकल समस्या या घटना में तुरंत लैंडिंग नहीं होती। हल्की तबीयत खराब होना या किसी यात्री की मौत जैसे मामलों में अक्सर फ्लाइट को अपने डेस्टिनेशन तक जारी रखा जाता है। —————- यह खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान पहिया निकला:नोज गियर टूटा; थाइलैंड में हार्ड लैंडिंग, 133 लोग सवार थे थाईलैंड में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बुधवार दोपहर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। फ्लाइट हैदराबाद से फुकेट जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
टीकमगढ़ गैस एजेंसी पर 2 दिन से ताला:घरेलू सिलेंडर की किल्लत; होटल-रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से हो रहा उपयोग

टीकमगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। शहर की गैस एजेंसियों पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सिविल लाइन रोड स्थित गैस एजेंसी पिछले दो दिनों से बंद है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गिर्राज गैस एजेंसी और निर्मल गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है। लोग खाली सिलेंडर लेकर गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा बंद है और एजेंसियों पर भी पर्याप्त गैस उपलब्ध नहीं है। होटलों में गैस सिलेंडरों का उपयोग जारी इस बीच, सिविल लाइन रोड स्थित कई होटल और रेस्टोरेंट में अभी भी धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि जब आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, तो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ये सिलेंडर कैसे उपलब्ध हो रहे हैं। घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर जल्द होगी कार्रवाई लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन की ओर से अब तक इन होटल, रेस्टोरेंट और चाय-नाश्ते की दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी कारण खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग जारी है। इस संबंध में, जिला खाद्य अधिकारी कुलदीप मौर्य ने बताया कि जतारा और कारी क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि टीकमगढ़ शहर में भी जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। मौर्य ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







