Tuesday, 01 Sep 2026 | 04:43 PM

Trending :

टीकमगढ़ गैस एजेंसी पर 2 दिन से ताला:घरेलू सिलेंडर की किल्लत; होटल-रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से हो रहा उपयोग

टीकमगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। शहर की गैस एजेंसियों पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सिविल लाइन रोड स्थित गैस एजेंसी पिछले दो दिनों से बंद है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गिर्राज गैस एजेंसी और निर्मल गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है। लोग खाली सिलेंडर लेकर गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा बंद है और एजेंसियों पर भी पर्याप्त गैस उपलब्ध नहीं है। होटलों में गैस सिलेंडरों का उपयोग जारी इस बीच, सिविल लाइन रोड स्थित कई होटल और रेस्टोरेंट में अभी भी धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि जब आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, तो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ये सिलेंडर कैसे उपलब्ध हो रहे हैं। घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर जल्द होगी कार्रवाई लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन की ओर से अब तक इन होटल, रेस्टोरेंट और चाय-नाश्ते की दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी कारण खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग जारी है। इस संबंध में, जिला खाद्य अधिकारी कुलदीप मौर्य ने बताया कि जतारा और कारी क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि टीकमगढ़ शहर में भी जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। मौर्य ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वार्डन के साथ मारपीट कर चाबी छीनी, तीन लड़कियां भागी:मुरैना के बड़ोखर बालिका सुधार गृह में 2 नाबालिग 1 दिन पहले ही आईं थी

March 11, 2026/
8:45 am

बड़ोखर स्थित बालिका सुधार गृह से मंगलवार रात में सो रही महिला वार्डन के साथ मारपीट कर उससे चाबी छीनकर...

मिसाइल अटैक से विदेश में फंसी अमीषा पटेल भारत लौटीं:कहा- दुआओं के लिए शुक्रिया; 24 घंटे की देरी के बाद मुंबई पहुंचीं फ्लाइट

May 6, 2026/
1:47 pm

एक्ट्रेस अमीषा पटेल आखिरकार सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं। वह न्यूयॉर्क से मुंबई की यात्रा कर रही थीं, लेकिन खाड़ी...

authorimg

March 26, 2026/
7:11 pm

Moringa in Periods: आमतौर पर महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स मुसीबत जैसे महसूस होते हैं. इसकी एक वजह सिर्फ खून...

google-color.svg

May 19, 2026/
11:45 pm

Last Updated:May 19, 2026, 23:45 IST गर्मियों में मिलने वाला जामुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें...

US President Donald Trump (AFP)

March 16, 2026/
9:58 pm

आखरी अपडेट:मार्च 16, 2026, 21:58 IST ओडिशा में, भाजपा समर्थित 3 उम्मीदवारों – मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और भाजपा समर्थित...

राजनीति

टीकमगढ़ गैस एजेंसी पर 2 दिन से ताला:घरेलू सिलेंडर की किल्लत; होटल-रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से हो रहा उपयोग

टीकमगढ़ गैस एजेंसी पर 2 दिन से ताला:घरेलू सिलेंडर की किल्लत; होटल-रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से हो रहा उपयोग

टीकमगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। शहर की गैस एजेंसियों पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सिविल लाइन रोड स्थित गैस एजेंसी पिछले दो दिनों से बंद है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गिर्राज गैस एजेंसी और निर्मल गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है। लोग खाली सिलेंडर लेकर गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा बंद है और एजेंसियों पर भी पर्याप्त गैस उपलब्ध नहीं है। होटलों में गैस सिलेंडरों का उपयोग जारी इस बीच, सिविल लाइन रोड स्थित कई होटल और रेस्टोरेंट में अभी भी धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि जब आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, तो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ये सिलेंडर कैसे उपलब्ध हो रहे हैं। घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर जल्द होगी कार्रवाई लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन की ओर से अब तक इन होटल, रेस्टोरेंट और चाय-नाश्ते की दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी कारण खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग जारी है। इस संबंध में, जिला खाद्य अधिकारी कुलदीप मौर्य ने बताया कि जतारा और कारी क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि टीकमगढ़ शहर में भी जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। मौर्य ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket