Sunday, 22 Nov 2026 | 01:47 PM

Trending :

HDFC Bank Top Loser, Value Drops ₹56k Crore; HUL Market Cap Falls Too

मुंबई15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देश की टॉप-10 कंपनियों में से पांच को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इन पांच कंपनियों का कंबाइंड मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) 1.02 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है।

सबसे ज्यादा मार HDFC बैंक पर पड़ी है, जिसकी वैल्यू में अकेले 56,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी कंपनियों ने बाजार की गिरावट के बावजूद अपनी वैल्यू बढ़ाई है।

HDFC बैंक को 56,124 करोड़ का झटका

मार्केट कैप में गिरावट के मामले में HDFC बैंक सबसे आगे रहा। बैंक की वैल्यू 56,124.48 करोड़ रुपए घटकर 12,01,267.28 करोड़ रुपए पर आ गई। इसके अलावा FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की मार्केट वैल्यू में 18,009.62 करोड़ रुपए की कमी आई।

बजाज फाइनेंस को 15,338.42 करोड़ रुपए और आईटी सेक्टर की दिग्गज TCS को 7,127.63 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। ICICI बैंक की वैल्यू भी 6,171.72 करोड़ रुपए कम हुई है।

रिलायंस और एयरटेल के मार्केट कैप में उछाल

गिरावट के इस माहौल में भी 5 कंपनियों ने मुनाफा कमाया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू 45,942.75 करोड़ रुपए बढ़कर 19,14,235.92 करोड़ रुपए पहुंच गई। भारती एयरटेल के निवेशकों के लिए भी हफ्ता अच्छा रहा, कंपनी की वैल्यू 24,462.03 करोड़ रुपए बढ़ी। इनके अलावा SBI ने 10,707 करोड़, LIC ने 2,624 करोड़ और इंफोसिस ने 2,473 करोड़ रुपए की बढ़त हासिल की।

सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट रही

बीते हफ्ते घरेलू शेयर बाजार लगभग सपाट बंद हुआ। BSE सेंसेक्स में 30.96 अंकों यानी 0.04% की मामूली गिरावट रही। वहीं, NSE निफ्टी 36.6 अंक यानी 0.15% नीचे गिरकर बंद हुआ।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि हफ्ते के पहले तीन दिनों में माहौल पॉजिटिव था, लेकिन गुरुवार को आई तेज गिरावट ने पूरी बढ़त को खत्म कर दिया। आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार में काफी वॉलिटिलिटी (उतार-चढ़ाव) देखी गई।

मार्केट एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के एसवीपी (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने बताया, “बाजार में फिलहाल सावधानी का माहौल है। हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव ने बढ़त को कम कर दिया। निवेशक अब आने वाले समय में ग्लोबल संकेतों और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं।”

रिलायंस अभी भी देश की नंबर-1 कंपनी

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, TCS, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर आता है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वेतन रोके जाने और अर्थदंड के खिलाफ पटवारियों में आक्रोश:अनूपपुर के पटवारियों की समस्याओं को लेकर देवास में विरोध, ज्ञापन देकर प्रशासन को चेताया

February 24, 2026/
3:38 pm

देवास में मध्य प्रदेश पटवारी संघ, जिला इकाई ने अनूपपुर जिले के पटवारियों की समस्याओं को लेकर प्रमुख सचिव, राजस्व...

सतलुज:डायरेक्टर हनी त्रेहान बोले- पंजाब की राजनीति में वर्षों से दबे दर्द की कहानी है ये फिल्म

July 6, 2026/
4:35 pm

दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘सतलुज’ साढ़े तीन साल के इंतजार के बाद फाइनली जी5 पर आ रही है। इसके निर्देशक हनी...

Ranveer Singh Pralay Film Shooting August

May 29, 2026/
2:58 pm

7 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेता रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद का असर उनकी आने...

मूवी रिव्यू – ‘बंदर’:बॉबी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और अनबैलेंस्ड नजरिया फिल्म को पीछे खींचता है

June 5, 2026/
9:49 am

अनुराग कश्यप की फिल्मों से हमेशा उम्मीद रहती है कि वे आसान सवाल नहीं पूछेंगी। फिल्म बंदर भी एक ऐसे...

arw img

February 27, 2026/
10:46 am

X स्वाद के साथ सेहत का खजाना है अमरूद, पाचन से लेकर ब्लड शुगर तक में लाभकारी   Benefits of...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

HDFC Bank Top Loser, Value Drops ₹56k Crore; HUL Market Cap Falls Too

HDFC Bank Top Loser, Value Drops ₹56k Crore; HUL Market Cap Falls Too

मुंबई15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देश की टॉप-10 कंपनियों में से पांच को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इन पांच कंपनियों का कंबाइंड मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) 1.02 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है।

सबसे ज्यादा मार HDFC बैंक पर पड़ी है, जिसकी वैल्यू में अकेले 56,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी कंपनियों ने बाजार की गिरावट के बावजूद अपनी वैल्यू बढ़ाई है।

HDFC बैंक को 56,124 करोड़ का झटका

मार्केट कैप में गिरावट के मामले में HDFC बैंक सबसे आगे रहा। बैंक की वैल्यू 56,124.48 करोड़ रुपए घटकर 12,01,267.28 करोड़ रुपए पर आ गई। इसके अलावा FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की मार्केट वैल्यू में 18,009.62 करोड़ रुपए की कमी आई।

बजाज फाइनेंस को 15,338.42 करोड़ रुपए और आईटी सेक्टर की दिग्गज TCS को 7,127.63 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। ICICI बैंक की वैल्यू भी 6,171.72 करोड़ रुपए कम हुई है।

रिलायंस और एयरटेल के मार्केट कैप में उछाल

गिरावट के इस माहौल में भी 5 कंपनियों ने मुनाफा कमाया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू 45,942.75 करोड़ रुपए बढ़कर 19,14,235.92 करोड़ रुपए पहुंच गई। भारती एयरटेल के निवेशकों के लिए भी हफ्ता अच्छा रहा, कंपनी की वैल्यू 24,462.03 करोड़ रुपए बढ़ी। इनके अलावा SBI ने 10,707 करोड़, LIC ने 2,624 करोड़ और इंफोसिस ने 2,473 करोड़ रुपए की बढ़त हासिल की।

सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट रही

बीते हफ्ते घरेलू शेयर बाजार लगभग सपाट बंद हुआ। BSE सेंसेक्स में 30.96 अंकों यानी 0.04% की मामूली गिरावट रही। वहीं, NSE निफ्टी 36.6 अंक यानी 0.15% नीचे गिरकर बंद हुआ।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि हफ्ते के पहले तीन दिनों में माहौल पॉजिटिव था, लेकिन गुरुवार को आई तेज गिरावट ने पूरी बढ़त को खत्म कर दिया। आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार में काफी वॉलिटिलिटी (उतार-चढ़ाव) देखी गई।

मार्केट एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के एसवीपी (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने बताया, “बाजार में फिलहाल सावधानी का माहौल है। हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव ने बढ़त को कम कर दिया। निवेशक अब आने वाले समय में ग्लोबल संकेतों और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं।”

रिलायंस अभी भी देश की नंबर-1 कंपनी

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, TCS, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर आता है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket