Wednesday, 25 Nov 2026 | 09:57 AM

Trending :

Dharmendra Posthumous Award at IFFD 2026

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में शुरू हुए पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFD 2026) में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी जा रही है। महोत्सव में उन्हें मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है।

उनके साथ ही दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को भी इस खास सम्मान के लिए चुना गया है। धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी खुद यह अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगी। यह फिल्म फेस्टिवल 31 मार्च तक चलेगा।

खुद अवॉर्ड लेने जाएंगी हेमा मालिनी

ANI से बातचीत में हेमा मालिनी ने महोत्सव की आयोजक रेखा गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा, “दिल्ली में इस तरह का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करना एक बेहतरीन पहल है। यह करीब 4-5 दिनों तक चलेगा।

इसमें कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया है और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। चूंकि धर्म जी को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है, इसलिए मैं खुद वहां मौजूद रहकर उनका सम्मान स्वीकार करूंगी।”

भारत मंडपम पहुंच रहे बॉलीवुड सेलेब्स

IFFD 2026 की शुरुआत बुधवार शाम को दिल्ली के भारत मंडपम में हुई। उद्घाटन समारोह की मेजबानी अर्जुन कपूर और निमरत कौर ने की। इस इवेंट में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनुपम खेर और लॉरेन गॉटलीब जैसे बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं।

25 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाले इस फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ सिनेमा से जुड़ी वर्कशॉप और चर्चाएं भी होंगी।

हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं।

300 फिल्म कर चुके धर्मेन्द्र

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक धर्मेंद्र का निधन नवंबर 2025 में हुआ था। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ थी, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनके परिवार में दो पत्नियां हेमा मालिनी और प्रकाश कौर हैं।

धर्मेंद्र के छह बच्चे हैं, जिनमें सुपरस्टार सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अहाना देओल शामिल हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर।

एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर।

शर्मिला टैगोर का सिनेमा में योगदान

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाने वाली दूसरी बड़ी शख्सियत शर्मिला टैगोर हैं। उन्होंने ‘कश्मीर की कली’, ‘वक्त’, ‘आराधना’ और ‘अमर प्रेम’ जैसी कालजयी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। शर्मिला टैगोर आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं और हाल ही में कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आई थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सुरेंद्रनाथ कॉलेज कैश विवाद: दीमक लगे नोटों से बीजेपी-टीएमसी में राजनीतिक जंग छिड़ गई | #सही स्टैंड

June 3, 2026/
8:58 pm

कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज में छात्र संघ कक्ष के अंदर कथित तौर पर दीमक लगी नकदी पाए जाने के बाद...

2030 तक खत्म हो जाएगा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का सफर:नासा प्रशांत महासागर में गिराएगी मलबा, 9500 करोड़ रुपए का आएगा खर्च

June 10, 2026/
2:45 am

पृथ्वी से करीब 400 किलोमीटर ऊपर पिछले 25 वर्षों से मानवता की सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के रूप में काम...

दतिया दौरे पर मंत्री सारंग, पुलिस और लोगों में नोकझोंक:पण्डोखर महोत्सव में वीआईपी मूवमेंट के बीच लगा था जाम

April 18, 2026/
12:18 pm

प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग शुक्रवार रात सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे। इस दौरान धार्मिक...

पश्चिम बंगाल चुनाव में ईडी की छापेमारी: बंगाल में नुसरत जहां ईडी की राय पर कौन-कौन, 24 घंटे में आंध्र प्रदेश, कोलकाता के डीसीपी लापता

April 22, 2026/
1:12 pm

विधानसभा से पहले निदेशालय निदेशालय (ईडी) बंगाल में पूरी तरह से सक्रिय है और 1 अप्रैल से विपक्ष, पुलिस के...

रायसेन सहित 4 जिलों का कृषि रोडमैप जारी:सही फसल और टिकाऊ खेती पर जोर; प्रत्येक ब्लॉक में 'बीज ग्राम' विकसित किए जाएंगे

April 12, 2026/
8:58 pm

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव के दौरान रविवार शाम को सीहोर, विदिशा, देवास...

राजनीति

Dharmendra Posthumous Award at IFFD 2026

Dharmendra Posthumous Award at IFFD 2026

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में शुरू हुए पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFD 2026) में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी जा रही है। महोत्सव में उन्हें मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है।

उनके साथ ही दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को भी इस खास सम्मान के लिए चुना गया है। धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी खुद यह अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगी। यह फिल्म फेस्टिवल 31 मार्च तक चलेगा।

खुद अवॉर्ड लेने जाएंगी हेमा मालिनी

ANI से बातचीत में हेमा मालिनी ने महोत्सव की आयोजक रेखा गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा, “दिल्ली में इस तरह का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करना एक बेहतरीन पहल है। यह करीब 4-5 दिनों तक चलेगा।

इसमें कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया है और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। चूंकि धर्म जी को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है, इसलिए मैं खुद वहां मौजूद रहकर उनका सम्मान स्वीकार करूंगी।”

भारत मंडपम पहुंच रहे बॉलीवुड सेलेब्स

IFFD 2026 की शुरुआत बुधवार शाम को दिल्ली के भारत मंडपम में हुई। उद्घाटन समारोह की मेजबानी अर्जुन कपूर और निमरत कौर ने की। इस इवेंट में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनुपम खेर और लॉरेन गॉटलीब जैसे बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं।

25 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाले इस फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ सिनेमा से जुड़ी वर्कशॉप और चर्चाएं भी होंगी।

हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं।

हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं।

300 फिल्म कर चुके धर्मेन्द्र

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक धर्मेंद्र का निधन नवंबर 2025 में हुआ था। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ थी, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनके परिवार में दो पत्नियां हेमा मालिनी और प्रकाश कौर हैं।

धर्मेंद्र के छह बच्चे हैं, जिनमें सुपरस्टार सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अहाना देओल शामिल हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर।

एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर।

शर्मिला टैगोर का सिनेमा में योगदान

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाने वाली दूसरी बड़ी शख्सियत शर्मिला टैगोर हैं। उन्होंने ‘कश्मीर की कली’, ‘वक्त’, ‘आराधना’ और ‘अमर प्रेम’ जैसी कालजयी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। शर्मिला टैगोर आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं और हाल ही में कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आई थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket