Shatrughan Sinha Calls Dhurandhar Masterpiece

12 घंटे पहले कॉपी लिंक फिल्म धुरंधर को लेकर जारी बहस के बीच दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान चर्चा में है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म का खुलकर समर्थन करते हुए इसे एब्सोल्यूट मास्टरपीस बताया और फिल्म पर लगे प्रोपेगेंडा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। News18 को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक फिल्म को सिर्फ फिल्म के रूप में देखना चाहिए, न कि किसी एजेंडा के तौर पर। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘’फिल्म, फिल्म होती है, प्रोपेगेंडा नहीं’’ और धुरंधर को एक बेहतरीन और मनोरंजक सिनेमा बताया। उन्होंने फिल्म के निर्देशन और तकनीकी पक्ष की भी जमकर तारीफ की। खास तौर पर निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह एक रोल मॉडल बनकर उभरे हैं और बेहद शानदार डायरेक्टर हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, “उन्होंने बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनाई है। ऐसी ग्रिपिंग और इंटरटेनिंग फिल्म शायद सदियों में नहीं देखी गई।” इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पुराने साथियों सुनील दत्त और विनोद खन्ना को भी याद किया। उन्होंने कहा कि फिल्म देखते समय उन्हें इन दोनों दिग्गज कलाकारों की याद आ गई। साथ ही उन्होंने उनके बेटों संजय दत्त और अक्षय खन्ना के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के प्रदर्शन को भी उन्होंने प्रभावशाली बताया और कहा कि पूरी फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहती है। सिन्हा ने साफ किया कि उन्होंने धुरंधर का पहला पार्ट देखा है और उन्हें यह काफी पसंद आई, लेकिन धुरंधर 2 अभी तक नहीं देखी है। गौरतलब है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 में रिलीज हुआ है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
अयोध्या में मंत्री दयाशंकर के यज्ञ स्थल में लगी आग:राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख

अयोध्या में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ स्थल में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। एक एकड़ में फैला यज्ञ स्थल कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त यज्ञशाला खाली थी। करीब डेढ़ घंटे पहले ही मंत्री का 9 दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ पूर्ण हुआ था। उस वक्त करीब 50 हजार से अधिक लोग मौजूद थे। यज्ञ स्थल, राम मंदिर से 800 मीटर दूर है। बताया जा रहा है कि यज्ञ के पूर्ण होने के बाद एक नारियल फूटने से चिंगारी निकली, जिससे कपड़े से बने पंडाल में आग लग गई। परिवहन मंत्री ने कहा- फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद था। उसने तुरंत आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है। सब नियंत्रित है। यज्ञशाला में आग की घटना के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। ट्वीट कर लिखा कि यज्ञ के नाम पर बड़े पैमाने पर वसूली हुई लेकिन पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ। तस्वीरें देखिए… यज्ञशाला खाली नहीं होती तो बड़ा हादसा हो जाता यज्ञ में शामिल एक व्यक्ति ने बताया- मंत्री के 9 दिवसीय महायज्ञ के लिए यज्ञशाला में 1,251 हवन कुंड बने थे। शनिवार को आखिरी दिन यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच 5 हजार से अधिक यजमानों ने आहुति दी। इसके बाद लोग घर चले गए, तभी हादसा हो गया। संयोग अच्छा था कि यज्ञ समाप्त हो चुका था और पूरा पंडाल खाली था। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। मुख्य अग्निशमन अधिकारी MP सिंह ने बताया- आग लगने की सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं थीं। करीब 10 गाड़ियों ने 2 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। किसी जनहानि की सूचना नहीं है। अखिलेश बोले- यज्ञ के नाम पर विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई उधर, यज्ञशाला में आग लगने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर हमला बोला है। उन्होंने लिखा- अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को दर्शाती है। आशा है सब सुरक्षित होंगे। इस बात की जांच हो कि इस यज्ञ की व्यवस्था के पीछे जो आर्थिक और मानवीय स्रोत लगे थे, उनके पीछे कौन था। जनता में फैली ये बात बेहद निंदनीय है कि इस यज्ञ के नाम पर मंत्री जी से संबंधित विभाग से विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई और पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। पढ़िए पूरी खबर
ईरान जंग के बीच ट्रम्प बोले- अगला नंबर क्यूबा का:कब्जे के लिए सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं, पहले कह चुके- हासिल करके रहूंगा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब अगला नंबर क्यूबा का है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को मियामी में एक बिजनेस समिट के दौरान कही। ट्रम्प ने हालांकि साफ तौर पर यह नहीं बताया कि क्यूबा के खिलाफ उनका अगला कदम क्या होगा, लेकिन उन्होंने इशारा दिया कि जरूरत पड़ी तो सैन्य ताकत का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ट्रम्प ने कहा- मैंने अमेरिकी सेना को बहुत मजबूत बनाया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसका इस्तेमाल करना पड़ेगा, लेकिन कभी-कभी ऐसा करना पड़ता है। वैसे क्यूबा का अगला नंबर है। हालांकि इसके तुरंत बाद ही उन्होंने कहा- ऐसा समझो कि मैंने यह कहा ही नहीं है। आर्थिक संकट से जूझ रहा है क्यूबा ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्यूबा गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वेनेजुएला से तेल सप्लाई बंद होने के बाद वहां ईंधन की भारी कमी हो गई है, जिससे हालात और खराब हो गए हैं। अमेरिका की मदद से हुई कार्रवाई के बाद वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को हटाया गया, जिससे क्यूबा की बड़ी ऊर्जा सप्लाई कट गई। ट्रम्प पहले भी कह चुके हैं कि क्यूबा की सरकार गिरने के करीब है और उन्होंने ‘फ्रेंडली टेकओवर’ (दोस्ती के नाम पर कब्जा) की बात भी की है। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि यह ‘फ्रेंडली टेकओवर’ हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ‘सम्मान’ मिलेगा अगर वे किसी रूप में क्यूबा को अपने नियंत्रण में ले लें। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे क्यूबा को आजाद कर सकते हैं या अपने कब्जे में ले सकते हैं, और उनके पास कुछ भी करने की क्षमता है। क्यूबा से बातचीत जारी है हालांकि इतनी सख्त बातें कहने के बावजूद, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि बातचीत के रास्ते अभी भी खुले हैं और क्यूबा के नेताओं से बातचीत जारी है। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनल ने भी माना है कि अमेरिका से बातचीत हो रही है। उन्होंने संकेत दिया कि टकराव से बचने के लिए क्यूबा बातचीत करना चाहता है, जबकि अमेरिका का दबाव बढ़ता जा रहा है। कुल मिलाकर, ट्रंप का क्यूबा पर फोकस दिखाता है कि उनकी विदेश नीति अब ज्यादा आक्रामक और सीधे संदेश देने वाली हो गई है। तेल सप्लाई रोक चुका है अमेरिका असल में, अमेरिका पहले से ही क्यूबा पर दबाव बना रहा है। जनवरी से अमेरिका ने क्यूबा को हो रही तेल सप्लाई को लगभग रोक दिया है। दूसरे देशों को भी चेतावनी दी जा रही है कि वे क्यूबा को तेल न दें। हाल ही में अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने कोलंबिया से क्यूबा जा रहे एक तेल टैंकर को भी रोक लिया। इसका असर क्यूबा में साफ दिख रहा है। 9 जनवरी के बाद से वहां कोई बड़ी तेल सप्लाई नहीं पहुंची है। वहां हालात तेजी से खराब हो रहे हैं। क्यूबा के ब्लैक मार्केट में पेट्रोल करीब 35 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गया है रोजाना बिजली कट रही है, सोमवार को पूरे देश में ब्लैकआउट हुआ। अस्पतालों में सर्जरी टल रही हैं। दवाइयों की कमी हो रही है और खाने की समस्या बढ़ रही है। इन हालात में क्यूबा की सरकार पर दबाव बढ़ गया है। क्यूबा में निवेश का मौका बनाना चाहते हैं ट्रम्प ट्रम्प के बयान से यह भी साफ होता है कि वह क्यूबा को सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि कारोबारी नजरिए से भी देख रहे हैं। वह पहले से ही इस द्वीप में निवेश की संभावना देखते रहे हैं। 1998 में उनकी कंपनी ने चुपचाप क्यूबा का दौरा कराया था। 2011-12 में भी उनके संगठन के लोग वहां गोल्फ कोर्स बनाने की संभावनाएं देख चुके हैं। 2016 के चुनाव प्रचार के दौरान भी ट्रम्प ने कहा था कि क्यूबा निवेश के लिए अच्छा मौका हो सकता है। अब उन्होंने फिर कहा, “वे हमसे बात कर रहे हैं। यह एक असफल देश है। उनके पास न पैसा है, न तेल, कुछ भी नहीं है।” आजाद होने के बाद क्यूबा को कंट्रोल करता था अमेरिका 1898 में स्पेन-अमेरिका युद्ध के बाद क्यूबा स्पेन से आजाद हुआ, लेकिन असली कंट्रोल अमेरिका के हाथ में चला गया। अमेरिका ने क्यूबा की राजनीति, सेना और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर रखा। वहां की जमीन, चीनी उद्योग और कारोबार में अमेरिकी कंपनियों का दबदबा था। साल 1959 में क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो ने अपने गोरिल्ला सैनिकों के साथ मिलकर तानाशाह बतिस्ता को सत्ता से बेदखल कर दिया। बतिस्ता एक तानाशाह था। उसके खिलाफ लड़ाई के दौरान अमेरिका ने ही फिदेल कास्त्रो का समर्थन किया था। अमेरिकी अखबारों में कास्त्रो के इंटरव्यू छपते थे। सत्ता हासिल करने के बाद कास्त्रो ने बड़े बदलाव किए। उन्होंने देश में कम्युनिस्ट नीति अपनाई। अमेरिकी कंपनियों की संपत्ति जब्त कर ली और जमीन और उद्योग को सरकार के नियंत्रण में लिया। US ने प्रतिबंध लगाया तो सोवियत संघ का करीबी बना क्यूबा अमेरिका ने जवाब में क्यूबा पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए। व्यापार बंद कर दिया और तेल और जरूरी सामान की सप्लाई रोक दी। इससे क्यूबा की इकोनॉमी खराब होने लगी। इसके बाद क्यूबा ने सोवियत संघ (रूस) की तरफ रुख कर लिया। इस वजह से अमेरिका और क्यूबा के संबंध और खराब होते चले गए। इन दोनों के संबंध इतने खराब थे कि 55 साल तक कोई अमेरिकी राष्ट्रपति क्यूबा गया ही नहीं। ये सिलसिला 2015 में तब खत्म हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में बराक ओबामा क्यूबा गए, लेकिन तब तक फिदेल की जगह क्यूबा में उनके भाई राउल सत्ता संभाल चुके थे। अमेरिका ने कास्त्रो को मारने की 600 बार कोशिश की थी फिदेल कास्त्रो को अमेरिका अपने सबसे बड़े दुश्मनों में से एक मानता था। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने फिदेल कास्त्रो को मारने के लिए 60 साल में 600 से ज्यादा बार असफल कोशिश की। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने फिदेल को मारने के लिए जहरीले सिगार से लेकर जहरीले पेन तक कई उपाय आजमाए थे, हालांकि ये सभी प्रयास नाकाम रहे थे। एक बार फिदेल कास्त्रो को मारने की साजिश में शामिल होने के लिए उनकी एक पूर्व गर्लफ्रेंड भी तैयार हो गई थी।
शिमला में बांग्लादेशी किन्नर स्टूडेंट पर उगाही के आरोप:मंदिरों में जाने पर विवाद, पुलिस के पास पहुंची शिकायत, नेता प्रतिपक्ष ने इंटेलिजेंस फेलियर बताया

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बांग्लादेशी किन्नर स्टूडेंट चर्चाओं का कारण बना हुआ है। कुछ लोग किन्नर से आशीर्वाद लेते हुए देखे जा सकते हैं। हिंदू रक्षा मंच ने शिमला पुलिस में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। किन्नर पर मंदिरों में जाकर पैसों की उगाही के आरोप लगे हैं। शिमला पुलिस ने हिंदू रक्षा मंच की शिकायत के बाद जांच की तो मालूम पड़ा कि इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल (30) पुत्र मुहम्मद शरीफ अली, मूल निवासी राजशाही (बांग्लादेश) का रहने वाला है। वह स्टडी वीजा पर पढ़ाई के लिए शिमला आया है और शिमला की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से BJMC की पढ़ाई कर रहा है। शिमला की प्राइवेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा एसएसपी शिमला गौरव सिंह के अनुसार- पुलिस जांच में मालूम पड़ा कि उसका 2024 से 2028 तक का स्टडी वीजा है और वह अभी चौथे सेमेस्टर का स्टूडेंट है। उसके स्टडी वीजा, स्टे-वीजा, नेशनल आईडी कार्ड, यूनिवर्सिटी की फीस स्लिप, 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट जैसे सभी दस्तावेज जांच में सही पाए गए। पुलिस जांच में सभी दस्तावेज सही पाए गए इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल ने पुलिस को बताया कि वह किन्नर समुदाय से संबंध रखता है और काली माता की पूजा करता है। इसी कारण वह कालीबाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने किसी से भी पैसे नहीं ऐंठे। यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से कुछ दे देता है तो वह मना नहीं करता। विपक्ष ने इंटेलिजेंस में चूक बताया वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इंटेलिजेंस में बड़ी चूक बताकर मामले की जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक बांग्लादेशी ऐसे धार्मिक स्थल पर कैसे पहुंच रहा है? यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थान की सुरक्षा की दृष्टि से भी इसे एग्जामिन किया जाना चाहिए। इसकी आड़ में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पुलिस को अलग काम में लगा रखा है, जो काम सही मायने में करना चाहिए, वह नहीं करने दिया जा रहा। जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि शिकायत सही निकली तो वह इस मुद्दे को सदन में भी उठाएंगे। इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी: जनारथा वहीं, शिमला के कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र स्टडी वीजा पर भारत आया है, तो उसे अपने दायरे में रहना चाहिए। जनारथा ने बताया कि यह मामला मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। जनारथा ने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से बात करेंगे और उन्हें सख्त कार्रवाई करने के लिए कहेंगे। उन्होंने बांग्लादेशी दूतावास के माध्यम से भी कार्रवाई की बात कही है। इस मामले में शिमला पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।
Sunrisers Hyderabads Ishan Kishan IPL 2026 Youngest Indian Captain

पटना3 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। ईशान किशन ने 38 बॉल पर 80 रन बनाकर आउट हो गए। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिनंदन सिंह की फुल टॉस गेंद पर ईशान ने कवर्स पर शॉर्ट लगाए, लेकिन वहां फिल सॉल्ट ने दौड़ते हुए बॉउंड्री पर कैच पकड़ लिया। इससे पहले उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12वें ओवर में चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में फिफ्टी जमाई। बतौर कप्तान और IPL 2026 में उनका पहला अर्धशतक है। उनकी पारी में 5 छक्के और 8 चौके शामिल हैं। SRH की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं। पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से उन्हें SRH की कप्तानी सौंपी गई है। IPL के इतिहास में वे पहली बार किसी टीम के लिए कप्तानी कर रहे हैं। ईशान ने अपने पारी के दौरान 5 छक्के और 8 चौके लगाए। SRH के सबसे कम उम्र के कप्तान बने ईशान किशन इसके साथ ही ईशान किशन हैदराबाद के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। वे 27 साल 253 दिन के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था, जिन्होंने 2018 में 27 साल 244 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी की थी। वहीं RCB की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे। आज के मुकाबले में विराट कोहली और ईशान किशन के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है। RCB ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद की टीम पिछली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी और छठे स्थान पर रही थी। ईशान किशन और रजत पाटीदार की टक्कर SRH के रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। कमिंस अपनी कमर की चोट से उबर रहे हैं। वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ईशान से पहले शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और मनीष पांडे जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन ईशान ने उम्र के मामले में इन सबको पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपए में ख़रीदा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2026 से पहले रिटेन किया था। ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जिताया था। ऐसे में सभी की निगाहें आज ईशान पर रहेंगी। आज ईशान किशन और विराट कोहली की टक्कर देखने को मिलेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन का प्रदर्शन। ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास आईपीएल 2025 में ईशान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दम पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड में जगह पाई थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वो भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया। ईशान किशन की बैटिंग से जुड़े अपडेट्स के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 03:31 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक 38 बॉल पर 80 रन बनाकर ईशान किशन आउट 16वें ओवर में हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद अभिनंदन सिंह ने फुल टॉस फेंकी। ईशान ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला, लेकिन वहां फिल सॉल्ट मौजूद थे। वे दौड़ते हुए गेंद के पास पहुंचे और एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 03:13 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक 13वें ओवर में ईशान ने लगातार 2 छक्के लगाए 13वें ओवर में स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने 21 रन खर्च कर दिए। ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासन ने छक्का लगाया। वहीं आखिरी 2 गेंदों पर ईशान ने 2 सिक्स लगाए और ओवर के स्कोर को 21 रन तक पहुंचा दिया। 03:05 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक 27 गेंद पर ईशान की फिफ्टी 12वें ओवर में कप्तान ईशान किशन ने फिफ्टी लगा दी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सामने की दिशा में चौका लगाया और 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। अगली ही गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में बाउंड्री लगाई और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी। 02:53 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक 9वीं गओवर के चौथी गेंद पर ईशान ने जड़ा छक्का 9वीं ओवर के चौथी गेंद पर जड़ा छक्का। अगली ही गेंद पर डबल लिया। लास्ट गेंद पर सिंगल लेकर क्लासेन के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की। 02:46 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने लगाया चौका 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने चौका लगाया। तीसरे गेंद पर सिंगल लिया। ईशान 29 रन बानाकर क्रीज पर हैं। ईशान ने क्लासेन के साथ मिलकर 41 रनों की पार्टनरशिप की। 02:42 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक ईशान ने एक ओवर में 16 रन बनाए ठवें ओवर में ईशान ने 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 16 रन जुटाए। ईशान ने छठवें ओवर की दूसरी गेंद ने 89 मीटर का छक्का जड़ा। 02:40 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक ईशान के छक्के से SRH की फिफ्टी पूरी SRH ने 7वें ओवर की पहली गेंद पर फिफ्टी पूरी कर ली। हेनरिक क्लासन और कप्तान ईशान किशन पिच पर मौजूद रहे। टीम ने पावरप्ले में 49 रन बनाए। 02:22 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक हेड कोच बोले- ईशान में कॉन्फिडेंस है ईशान किशन को कैप्टन बनाए जाने पर टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने भरोसा जताया है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विटोरी ने कहा, ‘मैनेजमेंट को ईशान को यह जिम्मेदारी सौंपने में कोई हिचकिचाहट नहीं
वरुण की बेटी को हुई थी DDH नाम की बीमारी:चलने में होती थी दिक्कत, ढाई महीने कमर से पैर तक प्लास्टर में रहना पड़ा

एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी लारा डेढ़ साल की उम्र में डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) नामक बीमारी से जूझ रही थीं। बता दें कि इस बीमारी में हिप अपनी जगह से खिसक जाता है, जिससे एक पैर छोटा-लंबा हो सकता है और चलने में परेशानी होती है। वरुण ने यूट्यूब चैनल ‘युवा’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस बीमारी में आगे चलकर आर्थराइटिस और स्लिप डिस्क का खतरा भी रहता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में इसका इलाज जन्म के समय ही बेहतर तरीके से हो जाता है, जबकि भारत में हर जगह ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है, हालांकि यहां भी अच्छे डॉक्टर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह रही कि लारा को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। डॉक्टरों ने एक स्पेशल प्रोसेस के जरिए उनका हिप सही पोजिशन में सेट कर दिया, जिसके बाद उन्हें करीब ढाई महीने तक स्पिका कास्ट (कमर से पैर तक का प्लास्टर) में रहना पड़ा। परिवार के लिए यह समय काफी मुश्किल रहा वरुण ने इस पूरे फेज को परिवार के लिए काफी चैलेंजिंग बताया। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी बच्ची के लिए लंबे समय तक कास्ट में रहना आसान नहीं था। एनेस्थीसिया के बाद जब लारा होश में आईं तो वह असहज थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को इस स्थिति के साथ एडजस्ट कर लिया। अब लारा पूरी तरह स्वस्थ हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन के दोस्त थे। दोनों ने कई साल तक डेट करने के बाद 24 जनवरी 2021 को शादी की। शादी के तीन साल बाद, 2024 में कपल की बेटी लारा का जन्म हुआ।
IndiGo Flight Emergency Landing Controversy; Delhi Airport

Hindi News National IndiGo Flight Emergency Landing Controversy; Delhi Airport | Engine Failure नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक (फाइल फोटो) विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 579 का इंजन फेल हो गया। जिसके बाद उसकी दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी 160 यात्री सुरक्षित हैं। विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू की गई थी। SOP के तहत, रनवे के चारों ओर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थीं। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, शनिवार सुबह 10.53 बजे इमरजेंसी कॉल आया। टीम को अलर्ट पर रखा गया था। हालांकि विमान बोइंग 737 ने 10:59 पर सुरक्षित लैंडिंग की। इंडिगो एयरलाइंस बोली- विमान में तकनीकी खराबी आई, जांच जारी इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 579) में लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी (टेक्निकल स्नैग) सामने आई। सुरक्षा के तौर पर पायलट ने तुरंत लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ। विमान की जांच की जा रही है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इंडिगो के 148 विमानों में बार-बार खराबी, सरकार ने संसद में बताया था जनवरी 2025 से देश की छह प्रमुख एयरलाइंस के कुल 754 विमानों की तकनीकी जांच की गई। इनमें से 377 विमानों में बार-बार आने वाली खराबियों की पहचान हुई। यानी एक ही खराबी बार-बार सामने आई, भले ही उसे पहले ठीक कर दिया गया था। एअर इंडिया ग्रुप के 267 विमानों में से 191 (72%) में बार-बार तकनीकी खराबी पाई गई। इसके बाद इंडिगो का नंबर था। इसके 405 विमानों की जांच की गई। उनमें से 148 में इस साल 3 फरवरी तक रिपीटेटिव डिफेक्ट ( एक ही खराबी बार-बार) पाई गई। लोकसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि DGCA ने पिछले साल सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर जांच की। इस दौरान 3890 सर्विलांस इंस्पेक्शन, 56 ऑडिट, 492 रैंप चेक और 84 विदेशी विमानों की जांच की गई। 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट सर्विलांस भी किए गए। देश में विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की पिछली घटनाएं… जनवरी 2026: लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 275 यात्री थे; सऊदी जाते वक्त तकनीकी खराबी आई जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब जा रहे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जब विमान मुंबई के पास पहुंचा, तब केबिन प्रेशर में समस्या आ गई। इसके चलते कुछ यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। यह विमान सऊदिया अरबिया एयरलाइंस का था। फ्लाइट नंबर SV-891 जेद्दा जा रही थी। विमान में 275 यात्री, 4 पायलट और 6 क्रू मेंबर सवार हैं। पूरी खबर पढ़ें… दिसंबर 2025: एअर इंडिया प्लेन का एक इंजन हवा में बंद, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोइंग 777-300ER AI887 फ्लाइट का दाहिना इंजन टेक-ऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑइल प्रेशर जीरो हो गया था। इसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
बजट फ्रेंडली कपल ट्रिप: कम बजट में यादगार बनाना चाहते हैं हनीमून? भारत के इन स्थानों को जानें; कपल्स के लिए बिल्कुल सही जगह है

जोड़ों के लिए हनीमून स्थल: शादी के बाद हर कपल चाहता है कि उसका हनीमून खास और यादगार हो। लेकिन कई बार बजट की वजह से अधूरा रह जाता है। अच्छा तो ये है कि भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप कम खर्च में भी रोमांटिक और शानदार हनीमून का मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन, जो कपल्स के लिए बिल्कुल असरदार हैं। मनाली हिमाचल प्रदेश का मनाली कपल्स के बीच हमेशा से फेवरेट बना हुआ है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, अद्भुत हवाएं और खूबसूरत नज़ारे एक अलग ही दुनिया का एहसास कराते हैं। यहां रोहतांग पास और सोलंग वैली घूमने जरूर जाएं। कम बजट में अच्छे होटल और होमस्टे मिल जाते हैं। इसके अलावा स्थानीय खाना और कैफे भी हैं। मसूरी यदि आप दिल्ली के आसपास कहीं जाना चाहते हैं, तो मसूरी एक उत्कृष्ट पद है। मॉल रोड पर शाम की सैर बहुत रोमांटिक होती है। कैम्पटी फ़ॉल्स और गन हिल ज़रूर देख सकते हैं। यहां कम बजट में यात्रा के लिए आसानी से प्लान मिलता है। उक्स “जिलों की नगरी” में सबसे खूबसूरत जगह है ‘ज़िलों की नगरी’। पिचोला झील में नाव की सवारी का मजा ले सकते हैं। सिटी पैलेस और सज्जनगढ़ पैलेस घूमें। इसके अलावा यहां बजट होटल से लेकर वीजा स्टे तक सब मिल जाता है। ग सिर्फ पार्टी के लिए नहीं, बल्कि कपल्स के लिए जाना भी शानदार जगह है। शांत बीच पर रियल मैड्रिड के साथ समय सीमा। बीच साइड कैंडल लाइट डिनर का आनंद लें। इसके अलावा अगर आप ऑफ-सीजन में हैं तो खर्चा और भी कम हो जाता है। मैक्लोडगंज यदि आप शांति और नेचर पसंद करते हैं, तो मैक्लोडगंज आपके लिए प्रभाव डालता है। त्रिउंड ट्रेक पर साथ में एडवेंचर कर सकते हैं। बौद्ध बौद्ध धर्म में सार्वभौम के पल पवित्रता कर सकते हैं। इसके अलावा यहां बजटीय कैफे और स्टे आसानी से मिल जाते हैं। अंडमान और निकोबार समूह द्वीप समूह अगर आप बीच और साफ नीला पानी देखना चाहते हैं, तो अंडमान भी एक अच्छा पद है। यहां हैवलॉक आइलैंड पर रोमांटिक समय बिताया जा सकता है। बेंगलुरु के साथ स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग का प्रशिक्षण लें। इसके अलावा अगर आप पहले से कोचिंग करते हैं तो खर्च नियंत्रण में रहता है। बजट में हनीमून प्लान बनाने के आसान टिप्स ऑफ-सीजन में स्टोर करें। सबसे पहले टिकट और होटल बुक करें। लोकोमोटिव का उपयोग करें। होमस्टे के बजाय रिज़ॉर्ट का रिज़ॉर्ट चुनें। हनीमून को यादगार बनाने के लिए महँगा होना जरूरी नहीं है, बल्कि जरूरी है सही जगह और सही जगह का चुनाव करना। यहां बताए गए स्थानों पर आप कम बजट में भी अपने राजभवन के साथ खूबसूरत और रोमांटिक महल बना सकते हैं। यह अवश्य पढ़ें: मैंगो कुल्फी रेसिपी: बाहर से नहीं अब गर्मी में बच्चों के लिए घर पर बनाएं ‘मैंगो कुल्फी’, नोट कर लें स्टेप बाई स्टेप रेसिपी
रणवीर सिंह को क्या यामी गौतम ने कार गिफ्ट की?:दावा- एक्टर को मिली 5 करोड़ रुपए की हमर कार, जानें सच्चाई

रणवीर सिंह को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म धुरंधर 2 की शानदार सफलता पर डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने उन्हें 5 करोड़ रुपए की कार गिफ्ट की। हालांकि, यह दावा गलत है। DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर को यामी ने कार गिफ्ट नहीं दी। यह वीडियो असल में साल 2025 का है। दरअसल, एक्स पर राहुल गुप्ता नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया और इसे मेगा एक्सक्लूसिव बताया। उन्होंने लिखा कि धुरंधर 2 की बड़ी सफलता के बाद यामी गौतम ने रणवीर सिंह को 5 करोड़ की जीएमसी हमर गिफ्ट की। उन्होंने यह भी लिखा कि रणवीर सिंह ने अपने खास अंदाज में एक फैन का बर्थडे भी साथ में मनाया, जिससे साफ है कि वह अपने फैंस को कितना पसंद करते हैं। धुरंधर 2 की 1100 करोड़ से ज्यादा कमाई हुई फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में कमाई के मामले में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म का दुनिया भर में कलेक्शन लगभग 1,128.99 करोड़ रुपए हो गया, जिसने पठान (1,055 करोड़ रुपए) और कल्कि 2898 AD (1,042 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के नौवें दिन (शुक्रवार) फिल्म ने भारत में 41.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होता है। ओवरसीज में फिल्म ने 274.00 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,128.99 करोड़ रुपए पहुंच गया। नौवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 37.50 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 2.85 करोड़ रुपए, तमिल में 0.85 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.25 करोड़ रुपए और मलयालम में 0.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ।
MS Dhoni IPL 2026 Injury Update; CSK Matches

स्पोर्ट्स डेस्क14 घंटे पहले कॉपी लिंक एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। 3 मैचों से हो सकते हैं बाहर अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। CSK का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। इसके बाद उसका अगला मैच 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ है। टीम अपना तीसरा मैच 5 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उसके ही घर में खेलेगी, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। धोनी इन तीनों ही मैच से बाहर रह सकते हैं। उनकी वापसी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में हो सकती है। 44 साल के धोनी IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी धोनी फिलहाल 44 साल के हैं। वे IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 मैचों में जीत दिलाई थी। IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी लपके हैं। IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 235 मैचों में कप्तानी की है। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 136 मैचों में जीत दिला चुके हैं, जबकि 97 में टीम को हार मिली। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है और 87 मैच जीते हैं। 2023 में IPL फाइनल के बाद हुई थी घुटने की सर्जरी धोनी ने IPL 2023 के फाइनल के बाद 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में घुटने की सर्जरी कराई थी। धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था। धोनी की रिटायरमेंट को लेकर 2023 से अटकलें धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में संन्यास ले चुके हैं। उनके IPL रिटायरमेंट की अटकलें 2023 से ही लगाई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा था कि साल 2026 धोनी का आखिरी साल होगा। ————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़े… IPL की शुरुआत आज से:बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH IPL के 19वें सीजन का आगाज आज से होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। बेंगलुरु ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। टीम छठे नंबर पर रही। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







