Saturday, 10 Oct 2026 | 03:56 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वरुण की बेटी को हुई थी DDH नाम की बीमारी:चलने में होती थी दिक्कत, ढाई महीने कमर से पैर तक प्लास्टर में रहना पड़ा

एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी लारा डेढ़ साल की उम्र में डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) नामक बीमारी से जूझ रही थीं। बता दें कि इस बीमारी में हिप अपनी जगह से खिसक जाता है, जिससे एक पैर छोटा-लंबा हो सकता है और चलने में परेशानी होती है। वरुण ने यूट्यूब चैनल ‘युवा’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस बीमारी में आगे चलकर आर्थराइटिस और स्लिप डिस्क का खतरा भी रहता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में इसका इलाज जन्म के समय ही बेहतर तरीके से हो जाता है, जबकि भारत में हर जगह ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है, हालांकि यहां भी अच्छे डॉक्टर मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि राहत की बात यह रही कि लारा को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। डॉक्टरों ने एक स्पेशल प्रोसेस के जरिए उनका हिप सही पोजिशन में सेट कर दिया, जिसके बाद उन्हें करीब ढाई महीने तक स्पिका कास्ट (कमर से पैर तक का प्लास्टर) में रहना पड़ा। परिवार के लिए यह समय काफी मुश्किल रहा वरुण ने इस पूरे फेज को परिवार के लिए काफी चैलेंजिंग बताया। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी बच्ची के लिए लंबे समय तक कास्ट में रहना आसान नहीं था। एनेस्थीसिया के बाद जब लारा होश में आईं तो वह असहज थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को इस स्थिति के साथ एडजस्ट कर लिया। अब लारा पूरी तरह स्वस्थ हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन के दोस्त थे। दोनों ने कई साल तक डेट करने के बाद 24 जनवरी 2021 को शादी की। शादी के तीन साल बाद, 2024 में कपल की बेटी लारा का जन्म हुआ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

July 1, 2026/
4:09 pm

सामग्री के लिए: 1 छोटी मूंग दाल, 10 बड़ी हरी मिर्च, 1 छोटा मूंग सौंफ, 1 छोटा मूंग धनिया पाउडर,...

अमित बोले- ‘धुरंधर’ सक्सेस डिजर्व करती है, लेकिन ईर्ष्या हुई:प्रवीण सिसोदिया ने कहा- कास्टिंग परफेक्ट हो तो ‘मुगल-ए-आजम’ की तरह हर किरदार याद रहता है

May 23, 2026/
5:30 am

फिल्म ‘सितंबर 21’ सिर्फ अल्जाइमर पर बनी कहानी नहीं, बल्कि उन केयरगिवर्स की भावनात्मक यात्रा है जो अपनों की देखभाल...

शख्स ने गोली मारकर आत्महत्या की:पुलिस ने पिस्टल के लाइसेंस और कारणों की जांच शुरू की

April 2, 2026/
10:14 pm

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका क्षेत्र में गुरुवार शाम को 42 वर्षीय अनुपम राय ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना...

Snowfall in Uttarakhand, Himachal, J&K

March 13, 2026/
5:30 am

Hindi News National Snowfall In Uttarakhand, Himachal, J&K | Rain Alert & Rajasthan Heatwave 2026 नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर7 मिनट पहले कॉपी...

ask search icon

March 19, 2026/
2:33 pm

Last Updated:March 19, 2026, 14:33 IST गर्मियों में पालतू कुत्तों की देखभाल विशेष ध्यान मांगती है. तेज धूप और बढ़ते...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

वरुण की बेटी को हुई थी DDH नाम की बीमारी:चलने में होती थी दिक्कत, ढाई महीने कमर से पैर तक प्लास्टर में रहना पड़ा

वरुण की बेटी को हुई थी DDH नाम की बीमारी:चलने में होती थी दिक्कत, ढाई महीने कमर से पैर तक प्लास्टर में रहना पड़ा

एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी लारा डेढ़ साल की उम्र में डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप (DDH) नामक बीमारी से जूझ रही थीं। बता दें कि इस बीमारी में हिप अपनी जगह से खिसक जाता है, जिससे एक पैर छोटा-लंबा हो सकता है और चलने में परेशानी होती है। वरुण ने यूट्यूब चैनल ‘युवा’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस बीमारी में आगे चलकर आर्थराइटिस और स्लिप डिस्क का खतरा भी रहता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में इसका इलाज जन्म के समय ही बेहतर तरीके से हो जाता है, जबकि भारत में हर जगह ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है, हालांकि यहां भी अच्छे डॉक्टर मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि राहत की बात यह रही कि लारा को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। डॉक्टरों ने एक स्पेशल प्रोसेस के जरिए उनका हिप सही पोजिशन में सेट कर दिया, जिसके बाद उन्हें करीब ढाई महीने तक स्पिका कास्ट (कमर से पैर तक का प्लास्टर) में रहना पड़ा। परिवार के लिए यह समय काफी मुश्किल रहा वरुण ने इस पूरे फेज को परिवार के लिए काफी चैलेंजिंग बताया। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी बच्ची के लिए लंबे समय तक कास्ट में रहना आसान नहीं था। एनेस्थीसिया के बाद जब लारा होश में आईं तो वह असहज थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को इस स्थिति के साथ एडजस्ट कर लिया। अब लारा पूरी तरह स्वस्थ हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन के दोस्त थे। दोनों ने कई साल तक डेट करने के बाद 24 जनवरी 2021 को शादी की। शादी के तीन साल बाद, 2024 में कपल की बेटी लारा का जन्म हुआ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket